City Media - Page 711 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 711

डीएमएफ फंड में भ्रष्टाचार13 सूत्रीय मांग पर सर्व आदीवासी समाज किया धरना प्रर्दशन

0
  • 7 दिनों में कार्यवाही न होने पर पुनःआंदोलन की चेतावनीःसर्व आदीवासी स
  • दशरथ यादव परिवार के 6,7 लोग शासकीय नौकरी में जांच की मांग

डौण्डी,21अगस्त खनिज न्यास निधि से डौंडी ब्लाक में कराए गए कार्यों की जांच सहित 13 सूत्रीय मांग को लेकर डौंडी में सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक इकाई द्वारा 5 घँटे तक मथाई चौक में धरना प्रदर्शन किया गया सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष मोहन हिडको गंगाराम दर्रो जनक लाल ठाकुर नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि डीएमएफ मद की राशि का डोंडी ब्लॉक में बंदरवाट हो रहा है, जिसमें प्रशासन के मिली भगत भी स्पष्ट झलक रही है उनकी मांगों पर 7 दिन मे कार्यवाही नहीं होने पर वे लोग पुनः आंदोलन करेंगे जिसकी जवाबदेही प्रशासन की होगी आदीवासी समाज सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया जिसमें दल्लीराजहरा तथा भानूप्रतापपुर की ओर आवा जाही करने वाले वाहनों बंद रही इस दौरान प्रशासन की ओर से डेढ़ बजे एसडीएम सुरेश कुमार साहू ने आंदोलन कार्यों से चर्चा करके बताया कि उनके द्वारा दिए गए पत्र के जवाब में जिला पंचायत द्वारा जांच के लिए आदेश जारी किया गया है 15 दिन में जांच करके रिपोर्ट प्रशासन को सौंपने की बात कर आंदोलनकारियों को आश्वस्त कर रहे थे, परंतु प्रदर्शन कारियों ने प्रशासन द्वारा उन्हें बार बार गुमराह करने की बात करते हुए आक्रोशित हो गए और तत्काल निर्णय की मांग कर रहे थे 3 बजे आंदोलनकारी मथाई चौक से उठकर डोंडी की सड़कों पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जा रहे थे

इसी दौरान डोंडी के थाना प्रभारी कैलाश मरई तथा आदिवासी समाज के युवाओं के मध्य जमकर तु तु मय मय विवाद की स्थिति निर्मित होने को आ गई डीएसपी की हस्तक्षेप से मामला ठंडा हुआ आदिवासियों की रैली जनपद कार्यालय पहुंचकर गेट के सामने आंदोलन पर बैठकर प्रसासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे परंतु जनपद मे कोई अधिकारी नहीं होने की सूचना पर 7 दिन बाद पुंन आंदोलन करने की बात नेताओं द्वारा की गई सर्व आदिवासी समाज द्वारा डौंडी नगर बंद तथा चक्का जाम की वजह से सोमवार को डौंडी की सभी दुकानें पूर्णता बंद रही साथ ही यात्रियों के डौंडी से भानुप्रतापपुर डोंडी से दल्ली राजहरा की ओर आने जाने वाले लोग बस स्टैंड से मथाई चौक तक पैदल बच्चों तथा समान को लेकर भटकते नजर आए आदिवासी समाज द्वारा जिन 13 सूत्री मांग है को लेकर आंदोलन किया गया था उसमें शासन के आदेशनुसार डोंडी ब्लाक के ग्राम पंचायत को 50 लख रुपए तक के स्वीकृत कार्य को पंचायत को देने तथा ठेकेदारी बंद करने डोंडी विकासखंड में खनिज न्यास निधि से कराए गए कार्यो की जांच करने खनिज विकास निधि से सुकड़ी गुहान शिल्प कला प्रशिक्षण के लिए ब्यय 49 लाख रुपये एवं सब्जी मसाला विकास प्रशिक्षण में एक करोड़ 96 लाख रुपए खर्च किया गया है उसकी न्याय संगत जांच करने डोडी ब्लॉक के आश्रम छात्रावास मे बिना विज्ञापन के भृत्य और रसोइया की भर्ती को निरस्त कर नये सिरे से भर्ती करने के साथ ही दशरत यादव जो वर्तमान में शिक्षक है जो की खुद अधीक्षक के पोस्ट में पदस्थ है व ग्राम पंचायत मरदेल के आश्रम अधीक्षक के प्रभार में है। इनके परिवार के 6 7 लोगों नेताओं के सिफारीश से शासकीय कार्य में भर्ती हुए है। दशरथ यादव के पुत्र डौण्डी के आदीवासी एकलव्य आश्रम का अधीक्षक है। सर्व आदीवासी समाज ने मांग किया की डौण्डी का एकलव्य आश्राम आदीवासी आश्राम है इस आश्रम में आदीवासी अधीक्षक की नियुक्ति होनी चाहिए साथ ही दशरथ यादव परिवार के 6 7 लोग शासकीय नौकरी में कैसे लगे इसकी भी जांच की मांग किये है।इसी के साथ आयरन और से प्रभावित लाल पानी से पटे हुए फाइंस की सफाई एवं प्रभावित लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने डौंडी ब्लाक के स्थानिक कार्य मे स्थानीय बेरोजगारों को 100 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देने ब्लॉक के विभिन्न बांधो मे नाली निर्माण करने डोंडी मे राजस्व विभाग का पूरा सेटअप तथा उप पंजीयक कार्यालय को डौंडी में स्थानांतरित करने ब्लॉक में जर्जर हाई स्कूल के स्थान पर नए भवन का निर्माण कराने स्कूलों मे शिक्षकों की कमी पर सेटअप के आधार पर शिक्षक की व्यवस्थ करने डोंडी की रेलवे स्टेशन मार्ग को सुगम मार्ग बनाने तथा डोंडी मे विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने की मुख्य मांग है धरना प्रदर्शन में अनीता कुमेटी रेवा रावटे रोहित माहला राजेश रावटे बनवाली चिराम देवेंद्र सिन्द्रामे जितेंद्र नेताम गणेश सेवता नगर पंचायत उपाध्यक्ष डॉ रूपेश नायक सहित हजारों की संख्या में महिला पुरुष शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद के द्वारा थाना कोतवाली बालोद का किया गया वार्षिक निरीक्षण

0
  • थाना के रिकॉर्ड/दस्तावेजों का किया गया अवलोकन।
  • दरबार के माध्यम से अधिकारी कर्मचारियों की सुनी गई समस्या, निराकरण हेतु दिए गए आदेश।

दिनांक 21 अगस्त 2023 को पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. जितेंद्र कुमार यादव के द्वारा थाना कोतवाली बालोद का वार्षिक निरीक्षण किया गया। वार्षिक निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक महोदय ने परेड सलामी लेकर परेड में उपस्थित थाना बालोद के समस्त अधिकारी कर्मचारियों के ड्रेसिंग टर्न आउट तथा परेड का जायजा लिया। थाना परिसर भवन, एवं थाना के दस्तावेजों का भी अवलोकन किया गया। निरीक्षण में अच्छे वेशभूषा एवं राइफल बेसिक वेपन ड्रिल हेतू अधिकारी कर्मचारियों को इनाम दिया गया। थाना के अधिकारी कर्मचारियों की समस्या सुनकर निराकरण करने निर्देशित किया गया। वार्षिक निरीक्षण परेड में एसडीओपी बालोद श्री प्रतीक चतुर्वेदी, थाना प्रभारी रविशंकर पाण्डे समेत थाना स्टाफ सम्मिलित हुए।

स्कूल को बना दिया कैदखाना और यातना गृह

0
  • मनमानी की खबर छपने से बौखलाए शिक्षकों की करतूत
  • स्कूल स्टॉफ के व्यवहार से पालकों में पनपा आक्रोश

-अर्जुन झा-

बकावंड शिक्षकों के समय पर स्कूल न पहुंचने की खबर प्रकाशित होने के बाद शिक्षक अब विद्यार्थियों पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। स्कूल में लघु अवकाश एवं भोजन अवकाश बंद कर दिया गया है। स्कूल को कैदखाना और यातना गृह में तब्दील कर दिया गया है। यह सब बकावंड विकासखंड के तारापुर हायर सेकंडरी सकूल में चल रहा है।

जनपद पंचायत बकावंड की ग्राम पंचायत तारापुर के विद्यार्थियों को यहां संचालित हायर सेकंडरी स्कूल के प्रचार्य और शिक्षक दिन में तारे दिखाने पर आमादा हो गए हैं। शिक्षक और प्रचार्य बेकसूर विद्यार्थियों पर अपनी भड़ास निकालते हुए उन्हें सजा दे रहे हैं। कुछ दिनों पहले तारापुर हायर सेकंडरी स्कूल में चल रही भर्राशाही और शिक्षक शिक्षिकाओं की मनमानी को लेकर खबर प्रकाशित हुई थी। इस खबर में बताया गया था कि शिक्षक नियत समय पर शाला नहीं पहुंचते और समय से पहले ही स्कूल छोड़कर घर चले जाते हैं। बच्चों के अध्यापन पर शिक्षक जरा भी ध्यान नहीं देते। अपनी करतूत उजागर होते ही शिक्षक बौखला उठे। उन्होंने अपनी बैखलाहट, गुस्सा और भड़ास अब विद्यार्थियों पर निकालना शुरू कर दिया है। स्कूल के अंदर की बात बाहर निकलने के लिए शिक्षक निरीह विद्यार्थियों को जिम्मेदार मानकर उन्हें सजा देने लगे हैं।

स्कूल में विद्यार्थियों को लघु अवकाश और भोजन अवकाश देना बंद कर दिया गया है। इसके पीछे यह दलील दी जा रही है कि लघु और भोजन अवकाश में विद्यार्थी यहां वहां फिजूल घूमते रहते हैं। इसीलिए अवकाश देना बंद किया गया है।

कैंपस में घंटों बंधक बने रहते हैं विद्यार्थी

सुबह शाला शुरू होने के बाद शाला लगने की अवधि खत्म होने तक सभी विद्यार्थियों को कैदी की तरह स्कूल कैंपस में बंद करके रखा जा रहा है। रोज लगभग 7 घंटे तक सारे विद्यार्थी जेल में तब्दील हो चुके स्कूल के भीतर बंदी की तरह रहने विवश हो गए हैं। उन्हें स्कूल में भूखे प्यासे रहना पड़ता है। स्कूल प्रशासन के इस अमानवीय रवैए को लेकर पालकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। विद्यार्थी भी आक्रोशित हैं, मगर स्कूल स्टॉफ के क्रूर व्यवहार को देखते हुए वे मुंह खोलने से घबराने लगे हैं। वहीं अनेक पालकों ने स्कूल प्रबंधन से रवैया बदलने की अपील की है।

सीएम बघेल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को पहचान दिलाई : बेंजाम

0
  • किलेपाल में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का हुआ उद्घाटन

तोकापाल किलेपाल हाई स्कूल ग्राउंड में जनपद पंचायत बास्तानार द्वारा आयोजित विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ने मां सरस्वती व छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर राजकीय गीत के साथ शुभारंभ किया।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक राजमन बेंजाम ने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक से हमारे गांव के बच्चों की प्रतिभाएं उभर रही है। पिछले वर्ष हमारे बास्तानार के खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया था और संभाग स्तर तक पहुंचे थे। मैं उम्मीद करता हूं कि इस वर्ष राज्य स्तर पर हमारे ये बच्चे बास्तानार विकासखंड का नाम रोशन करेंगे। श्री बेंजाम ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक से छत्तीसगढ़ी खेलों और राज्य को अलग पहचान मिल रही है। यहां के खेलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने लगी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को भी एक अलग पहचान दिलाई है और राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़िया लोगों का मान बढ़ाया है। इस दौरान जनपद अध्यक्ष श्यामबती ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर ठाकुर, सरपंच किलेपाल झुनको कर्मा, सांसद प्रतिनिधि दिनेश ठाकुर, जिला महामंत्री सुंदर सोढ़ी एवं बास्तानार जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं व कर्मचारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बढ़ाया किसानों का मान : जागृत

0
  • सहकारी बैंक शाखा में किसान सम्मान सप्ताह का आगाज किया जनपद अध्यक्ष ने

डौंडीलोहारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा देवरी में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की किश्त की राशि किसानों की खाते में हस्तांतरित होने पर किसान सम्मान सप्ताह का शुभारंभ हुआ। अवसर पर मुख्य अतिथि जागृत सोनकर अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडीलोहारा थे। अध्यक्षता जीवन कश्यप प्राधिकृत अधिकारी देवरी ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद उपस्थित किसानों और खातेदारों को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार किसानों की सुध ली जा रहे है। किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों के दुख तकलीफ को भलिभांति समझते हैं। इसीलिए उन्होंने राज्य के किसानों के हित में अनेक योजनाएं शुरू की हैं। मुख्यमंत्री ने सत्ता की बागडोर सम्हालते ही किसानों का कर्जा माफ कर दिया। उन्होंने धान का समर्थन मूल्य और प्रति एकड़ खरीदी का दायरा भी बढ़ा दिया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत धान की अंतर राशि सीधे किसानों के एकाउंट में डाली जा रही है। किसानों के जीवन में खुशहाली आ रही है। जागृत सोनकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किसानों का मान बढ़ाया है। श्री सोनकर ने किसानों को सम्मानित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संचालक मंडल के सभी सदस्य, बैंक प्रबंधक, कर्मचारी एवं आसपास के खातेदार किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

शोकाकुल परिवार से मिले मनीराम कश्यप

0

बकावंड बस्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुदालगांव गुचा गुड़ापारा में स्व. सावित्री ठाकुर एवं स्व. मधुराम ठाकुर के शोकाकुल परिवार से भाजपा प्रत्याशी मनीराम कश्यप ने मुलाकात की। मनीराम कश्यप ने दुख की घड़ी में उपस्थित होकर ठाकुर परिवार को ढाढस बंधाया। इस दौरान बलिराम ठाकुर, तारासिंह ठाकुर, नरपति ठाकुर, जगमोहन ठाकुर, रमेश ठाकुर, विक्रम ठाकुर व ठाकुर परिवार के अन्य सदस्य तथा बस्तर मंडल भाजपा अध्यक्ष उधोराम नाग, जनपद उपाध्यक्ष मोहन मौर्य, मंडल महामंत्री बस्तर नरेंद्र जोशी, मंडल महामंत्री बकावंड दामूधर बघेल, चंदन झा, रमेश कश्यप समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

परंपराओं और संस्कृति से जुड़ें युवा : जागृत सोनकर

0
  • सुरेगांव में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन

डौंडीलोहारा विकासखण्ड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन ग्राम सुरेगांव में हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जागृत सोनकर अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडीलोहारा के अध्यक्ष जागृत सोनकर थे।अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार ने की। विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य एवं कृषि समिति के सभापति टेमन देशमुख, खगेश ठाकुर, फिरंता उइके, राजकुमार प्रभाकर, पुनिया बाई ठाकुर थे। लगभग 52 ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

समारोह को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों से आज की नई पीढ़ी को जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन सराहनीय पहल है। हमारे युवा एवं किशोरवय भाई तथा बच्चे गिल्ली डंडा, भांवरा बांटी, खो खो, पिट्ठूल, रस्सीखींच, कबड्डी, दौड़, नारियल फेंक, गोली चम्मच दौड़ जैसे अन्य पुरातन खेलों से विमुख होते जा रहे हैं।  सोनकर ने कहा कि आज की पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति के फेर में पड़कर समृद्ध और वैभवशाली छत्तीसगढ़िया संस्कृति और परंपराओं से दूर होती जा रही है। महिलाएं और युवतियां भी इसी राह पर चलने लगी हैं, जो दुख का विषय है। उन्होंने कहा कि संस्कृति और परंपराओं को संजोए रखने तथा अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य केवल मातृशक्ति बेहतर ढंग से कर सकती है। जागृत सोनकर ने खेलों के प्रतिभागी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, टेमन देशमुख और अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। खेल प्रतियोगिताओं में सुरेगांव, कोसमी समेत अन्य गांवों के युवक युवतियों और महिलाओं ने भाग लिया।

राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की अवस्था की वजह से मानपुर चौक पर ट्रक पलटी

0

ब्रेकिंग न्यूज दल्लीराजहरा बीती रात मानपुर चौक मोड़ में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई गनीमत यह रही की कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ ड्राइवर भी सकुशल बाहर निकल गया l बताया जा रहा है रायपुर की ओर से खडगांव तरफ जा रही खाली ट्रक क्रमांक सीजी 04 NB-1048 मानपुर चौक में अवस्थित सड़क निर्माण की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई ,दल्ली राजहरा एवं मानपुर जाने वाले व्यक्तियों को अवस्थित सड़क निर्माण की वजह से असहज होना पड़ता है ट्रैफिक व्यवस्था के संचालन में भी प्रशासन को दिक्कत का सामना करना पड़ता है राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के कारण मानपुर चौक में अवस्था का आलम बना हुआ है कल रात मोड़ में ट्रक के पलटने का कारण भी यही रहा होगा किंतु ट्रक के पलटने से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई कोई जनहानि नही हुई पूर्व में भी कई बार मानपुर चौक में खडगांव की ओर से आने वाले वाहनों से बड़ी दुर्घटनाएं घट चुकी हैंl

बस्तर में बड़ा चुनावी मुद्दा होगा नगरनार, बैज, रेखचंद के साथ भूपेश ने दिए संकेत

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर के नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण का मुद्दा उठाकर भाजपा की कमजोर नब्ज दबा दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बस्तर सांसद दीपक बैज की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने राजधानी में बस्तर के यह संवेदनशील मुद्दा उठाते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में बना नगरनार स्टील प्लांट एक सार्वजनिक उपक्रम है, उसे भी अब बेचने की तैयारी मोदी सरकार कर रही है। देश की पांच बड़ी कंपनियां इसमें आवेदन लगा के रखी हुई हैं, वह बोली लगाएंगे जबकि हम शुरू से इसका विरोध करते आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में ही सेल के अंतर्गत आने वाला भिलाई स्टील प्लांट आज मुनाफा देने वाला संस्थान है। बैलाडीला में एनएमडीसी का जो उपक्रम चल रहा है वह भी देश को फायदा देता है। नगरनार प्लांट भी सिस्टर कंसर्न है। जब शुरू में यह बात सामने आई थी तब भी हम ने इसका विरोध करते हुए बस्तर की जनता का साथ देते हुए कहा था कि यदि एनएमडीसी नगरनार संयंत्र चला पाने में असमर्थ है तो इसको सेल को दे दिया जाए। राज्य सरकार इसमें पूरा समर्थन और सहयोग करेगी। हमने यह भी कहा था कि राज्य सरकार चलाएगी और इसे विधानसभा में पारित किया है कि राज्य सरकार भी इसे चला सकती है लेकिन अभी जो नियम शर्तें मोदी सरकार ने इस में रखी हैं इसमें हमें बाहर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बस्तर की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। बस्तर के लोगों की भावनाएं इसमें जुड़ी हैं। हम बस्तर के साथ हैं और इसकी बिक्री हम नहीं होने देंगे।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर हेलीपैड पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज राजीव गांधी जी की जयंती है। हर वर्ष हम लोग इस जयंती को मनाते हैं। उनके नाम से राजीव गांधी किसान नया योजना जो हमारी सरकार ने चलाई है उसकी राशि का अंतरण करते हैं। आज भी एक बड़ी राशि का अंतरण किसानों के खातों में गया है। एक अच्छी सोच के तहत राजीव गांधी को याद करते हुए इस काम को किया जाता है। राहुल गांधी की लद्दाख यात्रा पर उन्होंने कहा कि राहुल जी आज लद्दाख में हैं जो चारागाह की जमीन लद्दाख क्षेत्र में थी, आज वहां का निवासी उस जगह पर नहीं जा पा रहा है। राहुल जी ने लगातार देश हित में यह बात की थी कि चाइना भारत की जमीन को अतिक्रमण कर रहा है लेकिन मोदी सरकार चुप है। भारतीय जनता पार्टी का चाल चरित्र आज पूरे देश में उजागर हो चुका है। गौरतलब है कि बस्तर सांसद के तौर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज नगरनार बचाने के लिए लगातार आवाज बुलंद करते रहे हैं और उन्होंने इसे निजी हाथों में जाने से रोकने दिल्ली में हर स्तर पर प्रयास किया है। इसी तरह छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन बस्तर सांसद दीपक बैज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए नगरनार संयंत्र बचाओ अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे नगरनार संयंत्र को निजी हाथों में देने का कड़ा विरोध कर रहे हैं। बस्तर सांसद बैज और बस्तर मुख्यालय जगदलपुर के विधायक के साथ पूरे बस्तर के कांग्रेसी और बस्तर की जनता लामबंद है। ऐसे में आने वाले चुनाव में नगरनार भी बस्तर में बड़ा मुद्दा होगा।

विधायक पर चाकू से हमला,नशे में धुत युवक हुआ गिरफ्तार

0

बिग ब्रेकिंग – खुज्जी, कांग्रेस विधायक श्रीमती छन्नी साहू पर नशे में धुत युवक द्वारा चाकू से हमला किया गया हमले में विधायक को हाथ में चोट आई है। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बताया जा रहा है कि विधायक छन्नी साहू एक कार्यक्रम में जोधारा गांव गई हुई थी। जहां युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक हमला करने वाले आरोपी का नाम खिलेश्वर बताया जा रहा है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

MOST POPULAR

HOT NEWS