तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा का त्रिवाषिक आम चुनाव सम्पन्न हुआ.जिसमे तीन प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए थे.युवराज साहू, गोविन्द साहू, राधेश्याम साहू थे.जिसमे युवराज साहू को 18, गोविन्द साहू को 14 , राधे श्याम को 13 मत प्राप्त हुआ.जिसमे युवराज साहू अध्यक्ष निर्वाचित हुआ है.उपाध्यक्ष पद (पुरुष) के लिए दो प्रत्याशी रेखू राम साहू एवं रामेश्वर साहू थे.जिसमे रेखू राम साहू को 29 मत एवं रामेश्वर साहू को16 मत मिला.रेखू राम साहू उपाध्यक्ष निर्वाचित हुआ.उपाध्यक्ष(महिला) के तीन प्रत्याशी थे.संगीता साहू को 18 मत, अंजू साहू को 14 मत, वीणा साहू को 13 मत मिला.संगीता साहू विजयी हुई.
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
दंतेवाडा/छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मंत्री व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ओजस्वी भीमा मंडावी ने कहा है कि पिछले साल केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उपार्जित पूरा धान खरीदा था। इस वर्ष प्रदेश भाजपा ने एक नवंबर से धान खरीदी के लिए दबाव बनाया। हमारे लगातार जोर देने पर कांग्रेस सरकार पहली नवंबर से धान खरीदना प्रारंभ कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार ने इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ के किसानों को लगभग •21000 करोड़ रुपये का भुगतान करके 61 लाख मीट्रिक टन चावल मतलब 91 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का निर्णय किया है। केंद्र सरकार धान खरीदी के लिए 18655 करोड़, साथ ही धान का परिवहन हेतु 300 करोड़, चावल परिवहन के लिए 136 करोड़, बारदाना के लिए 1000 करोड़, सिलाई आदि के लिए 136 करोड़, और लगभग 1000 करोड़ मंडी टैक्स भी देती है। उसपर भी राज्य सरकार किसानों को सच्चाई से दूर रख कर मात्र कुछ पैसे देकर झूठा श्रेय लेती है। केंद्र द्वारा इतने पैसे देने के बावजूद राज्य सरकार हजारों करोड़ रुपए उधार लेती है। उधार का वह पैसा कहां जाता है, किसी को पता नहीं।
बकावंड इस विकास खंड के ग्राम मोंगरापाल में जिला स्तरीय टी 20 व्हाइट लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न हुई।का आयोजन किया गया था। फाइनल में लालबाग ने मोंगरापाल ए टीम को करारी शिकस्त दी। मोंगरापाल में लगातार 20 वर्षों से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष स्व. घनश्याम सिंह ठाकुर की स्मृति में यश क्रिकेट क्लब मोंगरापाल द्वारा यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में 20 टीमों ने भाग लिया था। विजेता टीम को 33,333 रुपए नगद व ट्राफी तथा उप विजेता टीम को 22,222 रुपए नगद व ट्राफी दी गई। साथ ही व्यक्तिगत पुरस्कारों में बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट विकेट कीपर, मैन ऑफ द सीरीज आयोजन समिति द्वारा दिया गया।
क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को लालबाग एवं मोगरापाल (ए) के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर लालबाग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 171 रन बनाए। लालबाग की ओर से अनस ने सर्वाधिक 71 रन बनाए, जिसमें 11 चौके व 1 छक्का शामिल हैं। सागर शर्मा ने 35 रनों का योगदान दिया। मोंगरापाल की शुरुआत ही निराशाजनक रही। पूरी टीम 46 रनों पर धराशायी हो गई और लालबाग की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। उसे प्रथम इनाम 33, 333 रुपए का इनाम प्रकाश ठाकुर द्वारा प्रदान किया गया। द्वितीय इनाम मोंगरापाल (ए) को ट्राफी व नगद 22, 222 रुपए जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप ने प्रदान किया। बेस्ट डेब्यू राधिका फाईटर क्लब, बेस्ट फील्डर कैलाश मोंगरापाल बेस्ट कैचर गोविंद सेमरा, बेस्ट विकेट कीपर खुशहाल मोंगरापाल, बेस्ट बैट्समैन अक्की लालबाग, बेस्ट बॉलर हिमांशु सेठिया मोंगरापाल, मैन ऑफ द मैच फाइनल अनस लालबाग एवं मैन ऑफ द सीरीज सागर शर्मा लालबाग को प्रदान किया गया। मंगल सिंह ठाकुर की स्मृति में केदार ठाकुर द्वारा ट्रॉफी प्रथम एवं लिमेश ठाकुर की स्मृति में प्रेम सिंह ठाकुर द्वारा मैन ऑफ द सीरीज प्रदाय किया गया। इस अवसर पर माध्यमिक शाला मोंगरापाल, माध्यमिक शाला बोरपदर, ग्राम बोदागुड़ा एवं मोंगरापाल के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन अमित पाल ने किया। इस अवसर में जनपद सदस्य धनुर्जय कश्यप व प्रतियोगिता आयोजन प्रभारी सह संयोजक रघु सेठिया, संरक्षक दुलब सूर्यवंशी सरपंच मोंगरापाल, संरक्षक अमित पाल, अध्यक्ष बंशीधर कश्यप, उपाध्यक्ष नील कुमार बघेल, अनिल खंडालकर, सचिव ईश्वर बघेल, सचिव भगत कश्यप, कोषाध्यक्ष मेघनाथ सेठिया, मैदान प्रबंधक घासीराम सेठिया, कार्यकारिणी सदस्य नरहरि ठाकुर, वल्लभ, देवनाथ सेठिया, विक्रम कश्यप, वेदप्रकाश, फूलसिंह, विश्वनाथ, बबला, डमरु कश्यप, शत्रुघ्न सिंह ठाकुर, प्रेमनाथ कश्यप, प्रथम कश्यप, सरादू सेठिया, पीतम कश्यप, खुशहाल सेठिया, हिमांशु सेठिया, शंभूनाथ कश्यप, डिकेश कश्यप, अर्जुन, तुलसी सेठिया, हेमंत सेठिया, हरेश मौर्य, क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमी व दर्शक बड़ी संख्या में मौजूद थे।
सड़कों के निर्माण और रख रखाव की नई व्यवस्था से बढ़ी परेशानियां
लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों के अरबों रु. का भुगतान अटका
अर्जुन झा जगदलपुर राज्य सरकार द्वारा सड़कों के निर्माण और रख रखाव के लिए जो नई व्यवस्था की गई है, वह ठेकेदारों के लिए परेशानियों का सबब बन गई है। सड़कों से संबंधित कार्यों को अंजाम देने के लिए राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रा स्ट्रक्चर डेवलपमेंट लिमि. का गठन किया है। इस संस्था की कार्यप्रणाली में इतनी पेचीदगियां हैं कि ठेकेदारों के भुगतान का स्ट्रक्चर हिल गया है। ठेकेदारों के माध्यम से कराए गए कार्यों की विभिन्न स्तरों पर जांच पूरी कर ली जाने के बाद भी उन्हें महिनों भुगतान नहीं किया जाता। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में नई सड़कों के निर्माण और पुरानी सड़कों के रख रखाव के लिए छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रा स्ट्रक्चर डेवलपमेंट लिमि. का गठन किया है। यह संस्था बैंक से ऋण लेकर सड़कों से संबंधित कार्य कराती है। संस्था के प्रबंध निदेशक आईएएस सारांश मित्तल को बनाया गया है। लोक निर्माण विभाग को इसके अधीन कर इस विभाग के जरिए कार्य ठेकेदारों से कराया जाता है। वर्तमान में इस संस्था द्वारा बैंक ऋण से राज्य के सुदूर नक्सल प्रभावित एवं संवेदनशील इलाकों में लगभग पांच हजार करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण और संधारण कार्य कराया जा रहा है। बस्तर संभाग में भी कई सौ करोड़ के कार्य संस्था द्वारा ठेकेदारों के माध्यम से कराए जा रहे हैं। पूरे राज्य में संस्था द्वारा कराए जा रहे कार्यों की निगरानी लोक निर्माण विभाग के मैदानी स्तर के इंजीनियर्स, एसडीओ तथा कार्यपालन अभियंता करते हैं। सड़कों के निर्माण के लिए समय सीमा तय कर संबंधित ठेकेदारों को तय समय में कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। कार्य पूरा ना होने पर ठेकेदारों पर पेनाल्टी लगाई जाती है। मगर ठेकेदारों को भुगतान समय पर नहीं किया जाता। इसलिए वे कार्य पूर्ण नहीं करा पाते। राशि न मिलने की वजह से ठेकेदार जिन संस्थानों से निर्माण सामग्री खरीदते हैं, उन्हें उनके बिलों का तथा रोड रोलर, डंपर, टिप्पर आदि का किराया और मजदूरों के पारिश्रमिक का भुगतान करने में असमर्थ हो जाते हैं। सड़कों के निर्माण में लगे प्रायः सभी ठेकेदारों के सैकड़ों करोड़ रु. का भुगतान अटका हुआ है। वे कर्ज लेकर बिलों व मशीनों के भाड़े तथा मजदूरी का भुगतान कर रहे हैं। समय पर रकम न मिलने के कारण निर्माण सामग्री आपूर्ति करने वाले प्रतिष्ठानों, मशीनरी किराए पर देने वालों तथा मजदूरों की नजरों में ठेकेदारों की विश्वनीयता घटती जा रही है। ठेकेदार परेशान हो चले हैं। उनका कहना है कि भुगतान प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाना चाहिए। पहले लोक निर्माण विभाग के ईई द्वारा कार्य पूर्णता की ओर अग्रसर होने के आधार पर ठेकेदारों को तुरंत चेक जारी कर दिए जाते थे। तब कार्य करने में ठेकेदारों को बड़ी सहूलियत होती थी। अब भुगतान में तरह तरह की पेचीदगियां खड़ी हो गई हैं। जांच पर जांच, फिर भी भुगतान में अड़ंगा छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रा स्ट्रक्चर डेवलपमेंट लिमि. के अस्तित्व में आने के बाद ठेकेदारों को किए जाने वाले भुगतान में ढेरों पेचीदगियां आ गई हैं। ठेकेदारों द्वारा कराए जाने वाले सड़क निर्माण की जांच लोक निर्माण विभाग के सब इंजीनयर व एसडीओ करते हैं। वे जांच प्रतिवेदन अपने कार्यपालन अभियंता के समक्ष प्रस्तुत करते हैं। कार्य से संतुष्ट होने पर कार्यपालन अभियंता ओके रिपोर्ट विभाग के इंजीनियर इन चीफ को प्रेषित करते हैं। इसके बाद इंजीनियर इन चीफ ठेकेदार के भुगतान की अनुशंसा के साथ प्रतिवेदन छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रा स्ट्रक्चर लिमि. के एमडी के पास भेजते हैं। एमडी संतुष्ट होते हैं, तभी भुगतान का आदेश जारी होता है और चेक काटे जाते हैं। इस प्रक्रिया में कई माह लग जाते हैं। तब कहीं जाकर ठेकेदारों को राशि मिल पाती है। एमडी या उनके अधीन लेखपाल व बड़े बाबू छुट्टी पर हों, तो फिर भुगतान महिनों लटका रहता है। इन दिनों स्वयं एमडी लंबे अवकाश पर चल रहे हैं। उनके दफ्तर में ठेकेदारों के भुगतान से संबंधित दर्जनों प्रकरण लटके पड़े हैं। परेशान हो रहे हैं आदिवासी मजदूर ठेकेदारों को समय पर चेक न मिलने से वे अपने कर्मचारियों और निर्माण में लगे मजदूरों को उनका पारिश्रमिक का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। बस्तर संभाग में छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रा स्ट्रक्चर डेवलपमेंट लिमि. द्वारा कई सौ करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। इन निर्माण कार्यों में बस्तर के आदिवासी मजदूरों को रोजगार तो मिल रहा है, मगर उनके पसीने की कीमत उन्हें नहीं मिल पा रही है। बस्तर के आदिवासी मजदूर तथा ठेकेदारों के कर्मचारियों के समक्ष परिवार के भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। वे अपनी पगार के लिए बार बार ठेकेदारों के समक्ष मिन्नतें करते हैं, लेकिन भुगतान प्रक्रिया की जटिलता के कारण वे भी विवश हैं। ठेकेदारों का कहना है कि भुगतान की प्रक्रिया को सरल किया जाना चाहिए, तभी सबको राहत मिल सकती है।
बस्तर ग्रामीण कबड्डी मेला-2022 का हुआ रंगारंग समापन
बस्तर यहां आयोजित बस्तर ग्रामीण कबड्डी मेला – 2022 का रंगारंग समापन हुआ। फाइनल मैच बस्तर योद्धा और यंग स्टार फाफनी की टीमों के बीच हुआ, जिसमें बस्तर योद्धा टीम अजेय योद्धा साबित हुई।समापन समारोह बस्तर सांसद दीपक बैज के मुख्य आतिथ्य एवं आयोजन समिति के संरक्षक व विधायक लखेश्वर बघेल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। बैज व बघेल ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी व मोमेंटो प्रदान कर पुरस्कृत किया।
यंग स्टार फाफनी व बस्तर योद्धा के मध्य खेले गए फाइनल मैच में बस्तर योद्धा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 58 पॉइंट हासिल कर विजेता का खिताब हासिल किया। वहीं यंग स्टार फाफनी की टीम 34 पॉइंट बनाकर उप विजेता रही। लखेश्वर बघेल व दीपक बैज ने फाइनल मुकाबले का लुत्फ उठाते हुए खिलाड़ियों का उत्सावर्धन किया। इस दौरान लखेश्वर बघेल व दीपक बैज ने बस्तर के एक हितग्राही को दुर्घटना योजना के तहत एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया। लखेश्वर बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि कबड्डी का खेल हमारे ग्रामीण क्षेत्रों की पारम्परिक क्रीड़ा संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है। ग्रामीण क्षेत्र के युवा तथा वरिष्ठजन इस खेल को बड़ी दिलचस्पी से देखते हैं और इसका लुत्फ आत्मीयता से उठाते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शानदार जौहर दिखाने के लिए शुभकामनाएं तथा कबड्डी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी।
खेलों को बढ़ावा दे रही है भूपेश सरकार : बैज सांसद दीपक बैज ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेल जरूरी है। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हमारी भूपेश बघेल सरकार सजग है और इस दिशा में कार्य भी कर रही है। उन्होंने कहा कि कबड्डी खेल में हमारे ग्रामीण क्षेत्र के युवा किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल बेहद जरूरी है। लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से खेलों का आयोजन किया जा रहा है। बैज ने सभी खिलाड़ियों और आयोजन समिति को शुभकामनाएं दी। समापन समारोह में जगदलपुर नगर निगम की अध्यक्ष कविता साहू, प्रेमशंकर शुक्ला, दिनेश यदु, शालिनी सेमसन, डोमाय मौर्य, गणेश बघेल, दिलीप सेंगर, बालेश दुबे, फतेहसिंह परिहार, चंपा ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि आशीष मिश्रा, नरसिंह नागेश, अनिल परिहार, राकेश मिश्रा, अनिल पांडे, नीला, अयोध्या पांडे, भागीरथी, सत्येंद्र, भृगु तिवारी, मदन, शोभा मारकंडे, सुखदेव कश्यप, महेंद्र बघेल, राम परिहार, शिव सेंगर, रियाज खान, अनूप, जितेंद्र, तंतीपा, सुमन दीक्षित, बुदरू, हुसैन खान, जार्ज कांचा, शादाब खान,भागीरथी यादव, संग्राम, जितेंद्र, तुलसीराम, नीलम कश्यप, कृपालु, पूरन, राजेश कुमार, मनीष बघेल, राम्या राम, पिंटू यादव , भोला मरकाम, धरमू राम, दीपक, एसडीएम, तहसीलदार, बीईओ, एसडीओ समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
जगदलपुर चंदेया मेमोरियल मेथाडिस्ट एपिस्कोपल लाल चर्च के विभिन्न कार्यक्रम के अंतर्गत आज चर्च की महिला समिती अध्यक्षा प्रविणा पौलुस कमेटी की ओर से गरीब, अनाथ व विधवाओं को क्रिसमस की खुशियों में शामिल करते हुए प्रभु यीशु मसीह का अद्भुत प्रेम को प्रदर्शित करते हुए क्रिसमस की खुशियों में शामिल करते हुए चर्च की ओर से इनाम और उनके साथ बैठकर उनका हालचाल कुशल क्षेम पूछा। साथ ही उनको अपनी खुशियों में शामिल करते हुए उनके हमराह सहयोगी बनते हुए उनको स्वेटर, शाल, कंबल, चादर, साडी, पेंट शर्ट, नित्य उपयोगी वस्तु वितरित किया गया । लाल चर्च मसीह समाज के मिडीया प्रभारी रत्नेश बेंजमिन ने बताया कि बिशप डॉक्टर एस.सुना के द्वारा ईश्वर के अद्भुत प्रेम जो हम लोगों के साथ प्रभु ने किया है बाईबिल के विभिन्न उदाहरणों को बताया कि यह सेवा भी मसीहत. का प्रमुख. आधार है और लगातार हमें समाज के कमजोर वर्ग गरीब, अनाथों, विधवाओ की सेवा में अपने को समर्पित करना है। इस अवसर पर पास्टर लारेंस दास ने भी अपने संबोधन मे बताया कि हमें समाज के कमजोर वर्ग को भी अपने साथ जोड़कर उनके सुख दुख में सहभागी बन उनका ध्यान रखना सच्ची मानवता है। लाल चर्च अध्यक्ष निखिल दास ने भी मानव सेवा प्रभु सेवा को महत्वपूर्ण बताया । इस अवसर पर महिला समीति की पदाधिकारी एंव सदस्या शिखा नादन, मीना सेनापति, दीपादास सुलभा चौधरी, शिलाराव,संगीता सोनी, वेरोनिका दानी, रंजीता, एलिस अग्रवाल, जिला महिला समिती अध्यक्षा वी.बेंजमिन एंव समाज प्रमुखों के द्वारा ईनाम बांटने में सहयोग प्रदान किया गया। उपहार पाकर सभी लोग खुश होकर आशीर्वाद प्रदान कर भोजन कर अपने घरों की ओर रवाना हुवे । इस अवसर पर पास्टर, मिशनरी, लीडर्स, चर्च कर्मचारी उपस्थित थे।
वर्ष 2022 के अंतिम दिन तीर्थ में पहुंचे उद्योग एवं आबकारी मंत्री
शांतिकुज में गायत्री परिवार के प्रमुख चिन्मय पंड्या से की भेंट
जगदलपुर :- प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा नए साल की शुरुआत हरिद्वार तीर्थ में धर्म, ध्यान और देव दर्शन के साथ करेंगे। इसके लिए वे हरिद्वार पहुंच चुके हैं।मंत्री कवासी लखमा धर्म आध्यात्म में भी विशेष रूचि रखते हैं। वे जब भी क्षेत्र के किसी गांव के दौरे पर जाते हैं, तो उस गांव के मंदिर, देवगुड़ी में जरूर पूजा अर्चना करते हैं।
नया साल 2023 प्रदेशवासियों के लिए मंगलकारी हो, इसी उद्देश्य के साथ साल 2022 के अंतिम दिन 31 दिसंबर को हरिद्वार पहुंच गए हैं। लखमा के मीडिया सलाहकार सुरेश रावल ने बताया कि आज लखमा ने हरिद्वार स्थित शांतिकुंज जाकर गायत्री परिवार के कर गायत्री परिवार के संचालक डा. चिन्मय पंड्या से भेंट की। उन्होंने मनसा देवी और चंडी मंदिर में पूजा अर्चना कर बस्तर तथा छत्तीसगढ़वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। लखमा नए साल 2023 के पहले दिन 1 जनवरी को हरिद्वार के अनेक मंदिरों में पूजा अर्चना करेंगे। उनके साथ कांग्रेस नेता रामभवन कुशवाहा और सुरक्षा अधिकारी भी हरिद्वार गए हुए हैं।
भानपुरी बस्तर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम कुम्हाली चावरा हाई स्कूल में प्रति वर्ष के भाती इस वर्ष भी दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिससे क्षेत्रीय विधायक व छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप का खेल समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप बुलाया गया और मुख्य अतिथि के समक्ष नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को शुभारभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चो को प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चो को कप और मेडल देकर सम्मानित किया गया इस दौरान विधायक ने उद्बोधन में कहा की बच्चे हमारे देश के भविष्य है जो आगे चल कर हमारे क्षेत्र और प्रदेश का साथ ही अपने गुरुजन और माता पिता का भी नाम रोशन करेंगे। आज छोटे छोटे बच्चे अपना प्रतिभागिता देखा रहे है और मुझे बहुत खुशी हो रही है की छोटे छोटे बच्चो को पुरस्कृत करने में। साथ ही आप सभी जानते है की हमारे प्रदेश के मुख्य मंत्री भूपेश बघेल जी लगातार खेल को बढ़ावा दे रहे है आप सभी भी अच्छे से मेहनत कीजिए जिससे आप सभी प्रदेश में खेल कर स्कूल का नाम रोशन करेंगे।इस दौरान अंशा,अनीता प्रधानाध्यापक ब्लेसी ,क्रीड़ा शिक्षक राजेश यादव,चुम्मन देवांगन ,धर्मा पाढ़ी और स्कूल के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
डौंडीलोहारा ब्लॉक के आखरी छोर कमकापार में मिथलेश निरोटी के मुख्य अतिथि में एक दिवसीय मानसगान कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित व पूजा अर्चना कर किया गया इसके पूर्व मिथलेश निरोटी सहित उपस्थित अतिथियों का ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ स्वगात करते हुए कार्यक्रम स्थल तक लेकर आये ।
मुख्यअतिथि के आसन्दी से सम्बोधित करते हुए कहा कि आज साल 2022 का आखरी दिन और इस दिन की बिदाई और आने वाले नए साल का स्वागत ग्राम में मानस गान के माध्यम से प्रभु श्रीरामचंद्र जी का रसपान करना अपने आप मे ये दर्शाता है कि हम सब भगवान श्रीरामचन्द्र के बातो को अपने जीवन मे अनुसरण कर बताये हुए मार्ग में चलना हमारी यही उद्देश्य होनी चाहिये और आने वाला साल आप सबका बेहतर हो यही कामना करने की बात कही। इस अवसर पर श्रीमती छबिला सिन्हा प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस, राजाराम तारम जनपद सदस्य, खिलेश्वरी मंडावी जनपद सदस्य , सरपंच रवि टांडिया, खुमान सिंग कोरेटी ,सतीश यादव, मेश्राम, रामेश्वर साहु , दारा सिंह ,लछ्मण भंडारी, शुब्रत देशमुख, ग्राम प्रमुख, ग्राम पटेल, एवम समस्त ग्रामवासी उपस्थित हुए।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष बद्रीनाथ जोशी ने भाजपाई अफवाह की बखिया उधेड़ कर रख दी
बकावंड बस्तर विधानसभा क्षेत्र के करपावंड ब्लॉक में कुछ दिन पूर्व भाजपा द्वारा कांग्रेस से जुड़े 100 लोगों को भाजपा में प्रवेश दिलाने की बात कही गई थी। कांग्रेस ने भाजपा के इस दावे की हवा निकाल दी है।
करपावंड ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष बद्रीनाथ जोशी ने कहा है कि भाजपा के लोगों ने जबरन एक कार्यक्रम में ले जाकर फूल, गमछा, देकर भाजपा में प्रवेश दिलाने का दावा किया था। जिस कार्यक्रम में बमुश्किल 50 -60 लोग ही थे, उस कार्यक्रम में 100 कांग्रेसियों के भाजपा में शामिल होने की बात कहना हास्यास्पद ही है। जिन लोगों के भाजपा में शामिल होने का दावा किया गया है, उनमें कई व्यक्ति ऐसे भी हैं , जिन्होंने गारेंगा के कार्यक्रम के दौरान अपनी बात रखी और कहा कि हमने कभी कांग्रेस छोड़ने के बारे में सोचा भी नहीं है। इन लोगों ने हमें जबरन भाजपा प्रवेश कराया है। हम कहते रहे कि हम अपने विधायक लखेश्वर बघेल के दिशा निर्देश के अनुसार इतने सालों से कांग्रेस में काम करते आ रहे हैं, उनके साथ हम छल नहीं कर सकते। लेकिन भाजपा के लोगों ने अपनी राजनीति चमकाने के चक्कर हमारे साथ ऐसा धोखा किया। हम शुरू से कोंग्रेसी हैं और आगे भी हमेशा कांग्रेस से जुड़े रहेंगे। कांग्रेस हमारा परिवार है और हम अपने परिवार को नहीं छोड़ सकते। श्री जोशी ने कहा है कि भाजपा के लोग छल कपट की राजनीति करने में माहिर हैं। बस्तर संभाग में भाजपा का थोड़ा भी जनाधार नहीं रह गया है, इसलिए इस पार्टी के लोग अपना वजूद बचाए रखने के लिए अनाप शनाप हरकतें करने पर उतर आए हैं। बस्तर की जनता समझदार है और ऐसे लोगों को जवाब देना बखूबी जानती है। यहां अब भाजपा का नाम लेने वाला भी कोई नहीं रह गया है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जनता के हित में सराहनीय कार्य कर रही है। इसकी वजह से आम नागरिक भी कांग्रेस के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। भानुप्रतापपुर के उप चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार इसका सबूत है। इससे विचलित होकर भाजपा के क्षेत्रीय नेता व कार्यकर्त्ता उलजुलूल हरकतें करने लगे हैं। इससे लगता है कि वे अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं।