गुंडरदेही – गुंडरदेही से दुर्ग जाने वाले मुख्य सड़क पर स्थित अंग्रेजी मदिरा दुकान के सामने चकना दुकान संचालित हो रहा है। मुख्य रोड पर शराब और चकना दुकान संचालित होने से सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लाइन लग जाती है जिसके चलते सड़क में आने जाने वाले लोगों को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है । रात्रि कालीन में आए दिन छोटे-मोटे हादसे होते रहते हैं। प्रशासन जिस तरह से शराब बेचने को आमदा है उस तरह से साफ नजर आता है आम जनता के जानमाल से सरकार को कोई लेना देना नहीं है, प्रशासन की नाक के नीचे मुख्य रोड पर चखना दुकान यही स्थिति को स्पष्ट करते हैं ।चखना दुकान में बकायदा पर्दा लगा कर मुख्य रोड पर ही शराब पीने की व्यवस्था की गई है । भाजपा शासन में जहां शराब की दुकानें मुख्य मार्ग से अंदर थी वहीं कांग्रेस शासनकाल में मुख्य रूप में देखे जा सकते हैं।
दल्लीराजहरा – शहर में कल रात से सुबह तक हुई तेज बारिश एवं आदिवासी समाज के बंद के आह्वान के कारण लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त रहा वहीँ दूसरी ओर आदिवासी संघ के निवेदन पर व्यापारी संघ द्वारा 3 बजे तक व्यवसाय बंद रखा |
जिसके चलते व्यापारिक प्रतिष्ठान के साथ साथ आवागमन के साधन भी ठप्प पड़े रहे यहाँ तक कि स्कूली बच्चों का संभागीय स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट बालोद में होना था जिसमें भाग लेने के लिए बच्चे बस स्टैंड में भटकते हुए दिखे पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि आज उनका टूर्नामेंट बालोद में 12:30 बजे से होना है सुबह से तेज बारिश एवं इसके पश्चात बसों के बंद होने के कारण हमें समझ में नहीं आ रहा है कि हम कैसे टूर्नामेंट में भाग लेंगे वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों के अपने कार्यस्थल पर नहीं पहुंच पाने के कारण भी बहुत से कार्यालय में कामकाज प्रभावित रहा |
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि यह हाथी कुछ दिनों पूर्व खल्लारी के पास घायल अवस्था में मिला था जिसके इलाज के पश्चात यह आसपास के क्षेत्र में भटक रहा था कल शाम को इसे सिंगनावही के पास गन्ना खेत से ग्रामीणों द्वारा भगाया गया था एवं आज सुबह 8:30 बजे के आसपास टेकाडोढ़ा के किसान महेश कल्लू के खेत में मृत अवस्था में पाया गया | अधिकारियों द्वारा बताया गया कि हाथी के बच्चे का पोस्टमार्टम बालोद के पशु चिकित्सक द्वारा किया जाएगा इसके पश्चात कृषक महेश कल्लू के खेत में ही सहमति से दफनाया जाएगा |
ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि हाथी का बच्चा जिस दिन गणपति की स्थापना की गई थी उस दिन घायल हुआ था एवं विसर्जन के दिन का देहांत हुआ |
मौके पर फॉरेस्ट विभाग के सी.सी. एफ. शालिनी रैना, डी.एफ.ओ. मयंक पांडे , विवेक शुक्ला एस.डी.ओ., वन परीक्षेत्र अधिकारी आर.के. नांदुरकर के साथ डौंडी पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर उपस्थित थे इसके अलावा बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्रों ग्रामीण मौके पर पहुंच रहे थे |
फरसगांव – आज दिनांक 19.09.21 को लगभग 02:30 बजे पी टी एस बोरगांव के पास आटो एव स्कार्पियो में जबरदस्त भिड़न्त हो गयी जिसके चलते 05 लोगो ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया एव इलाज के दौरान अन्य 03 लोगो ने दम तोड़ दिया ये सभी लोग ग्राम पाण्डेआठगाव के है जो गोड़मा से मृत्यु कार्यक्रम से लौट रहे थे ।मृतको में रैनु पिता असादु उम्र 50 वर्ष बुधनी पति असादु उम्र 55 हिरसिंग नेताम पिट बिंदो उम्र 40 विजया नेताम पतिहिरामन उम्र 53 , जग्गोबई पति बिंदो राम उम्र 60 ,सुपोति पति दानसाय उम्र 60 डिम्पल पिता योगेश उम्र 01 वर्स ,मांगराम पिता चेतनदास उम्र 55 एव अन्य घायलो को हयरसेन्टर इलाज के लिए रिफर कर दिया गया है। स्कार्पियो झारखड की है घटना के बाद स्करपियो सवार सभी लोग घटना स्थल से फरार हो गए । ग्रामीणों एव पुलिस की मदद से सभी को तत्काल स्वस्थ केंद्र फरसगांव लाया गया ।
कांकेर से लेकर -केशकाल के बेडमा तक राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग 30 में हुए गड्ढों के चलते सड़क से सफर करना कष्टदायक एवं खतरनाक हो चुका है। जिस पर प्राईव्हेट बस वालों का तूफानी खतरनाक रफ्तार ।
आज बस में सफर कर रही एक महिला का सिर फूट गया जिसे केशकाल अस्पताल में ईलाज कराना पड़ गया। रायपुर माना से कोंडागांव जा रहे मिथुन विश्वास ने बताया की सड़क की हालत बहुत खराब हो गया है और गड्ठे भरे बस में बहुत तेजगति से बस चलाते घाटी में ओव्हरटेक किया जा रहा था जिसके चलते मेरी धर्मपत्नी चाँदनी विश्वास का सिर फूट गया और वह बुरी तरह से घायल हो गई । लगी चोट के चलते बस से केशकाल में उतरकर ईलाज करवाना पड़ा और उसके बाद कोंडागांव खबर कर गाड़ी मंगवाकर अपने परिजन के घर जाना पड़ेगा।
जगदलपुर। मध्यप्रदेश के समय और छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद बस्तर में आदिवासियों की मौत उल्टी दस्त, मलेरिया और कुपोषण से होती थी। जबसे भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने हैं तबसे इन बिमारियों से मौत का सिलसिला बंद हो गया है। आदिवासी बच्चे कमजोर होते हैं उन्हें मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री अंडा दे रहे हैं। सलवा जुडूम के समय पूरा क्षेत्र अशांत और बर्बाद हो गया था अब सुकमा जिला शांति का गढ़ बन रहा है। उद्योग और आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने शनिवार को कोंटा में जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने नगरवासियों को सौगात देते करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। नगर पंचायत कोंटा के वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कोंटा क्षेत्र के स्थानीय कुछ नेताओं का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि रमन सरकार के समय चंदाखोरी जमकर चल रही थी। रायपुर, दिल्ली जाने के नाम पर झूठ बोलकर चंदा वसूला जा रहा था यहां तक कि गुरूजी, आश्रम अधीक्षक और किराना व्यापारियों से भी वसूली करते थे। उनके शासन में अंदरूनी क्षेत्रों में सुरक्षा में तैनात जवान ही नजर आते थे लेकिन अब 150 किमी दूर किस्टाराम के अस्पताल में डॉक्टर और नर्स रहते हैं और वहां िडलीवरी भी होती है। यह व्यवस्था मुख्यमंत्री के द्वारा ऐसे क्षेत्रों में की जा रही है जहां लोग रहते नहीं थे।
लखमा ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते कहा कि भूपेश सरकार के कार्यकाल का 2 साल बचा है बहुत काम होगा। जो काम बचा है वह सब काम करेंगे। रोड, तालाब, स्कूल, गुरूजी सब पर ध्यान दिया जाएगा। हमारी सरकार ने प्राचार्य की भर्ती किया अब गुरूजी और पुलिस में भी भर्ती होगा। इसमें स्थानीय लोगों को ही भर्ती करेंगे। बाहर से कोई भी नहीं आएगा।
मंत्री ने कहा कि गोठान का काम छग के अन्य इलाकों में अच्छे से चल रहा है लेकिन हमारे क्षेत्र में कम है। मेरा कहना है हर गांव में गोठान होना चाहिए जिससे महिला स्व सहायता समूह और स्थानीय लोग काम से जुड़ेंगे जिन्हें आर्थिक लाभ मिलेगा। इस मौके पर नगर पंचायत कोंटा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, नागरिक और दूर दराज से आए पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे।
जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में नेहरू युवा केन्द्र के युवा कार्यक्रम एवँ खेल मंत्रालय द्वारा “फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0” आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे सैकड़ों युवाओ ने हिस्सा लिया जिसमे संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने युवाओं को सन्देश दिया कि आज हम सभी देश की आजादी के 75 वे वर्षगांठ मना रहे हैं और आजादी जनभागीदारी से जन आंदोलन का रूप है और आज पूरे देश भर के युवा हम सब मिलकर एक संकल्प ले और इससे जुड़े कि हमें फिट रहना है और अपने आप को फिट रखना है तभी हम सभी मजबूत देश का निर्माण कर सकते हैं और आजादी की इस वर्ष हम 75 वी वर्षगांठ मना रहे हैं और आगामी वर्षों में हम 100 वी वर्षगांठ की ओर बढ़ेंगे तो 100 वी वर्षगाँठ में बढ़ेंगे इसके लिए हम सभी युवाओं को स्वस्थ रहते हुए अपने आप को स्वस्थ रखते हुए देश के नव निर्माण में हम सबको महती भूमिका निभानी होगी |
संसदीय सचिव ने युवाओं को फिट रहने दिलाई प्रतिज्ञा
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर साँसद दीपक बैज,संसदीय सचिव रेखचन्द जैन,महापौर सफिरा साहू,निगम अध्यक्ष कविता साहू,बस्तर आई जी पी सुंदर राज,निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल,समाज सेवी पद्मश्री धर्मपाल सैनी जिला युवा अधिकारी अंजली कुमारी लेखा एवँ कार्यक्रम सहायक भानुज व जगदलपुर के सभी रास्ट्रीय युवा स्वयं सेवक मौजूद रहे।
बालोद – बालोद – गोंदली नहर किसान के खेत के पास युवक का शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है | घटना गोंदली नहर के पास ग्राम अमलीडिह खार की है जिसमे किसान के खेत में अज्ञात युवक उम्र लगभग 30 वर्ष का शव देखा गया | युवक का शव काफी गल जाने की वजह से काफी पहचान करने में काफी दिक्कत हो रही थी | भरा हुआ था जिस कारण लोग उस ओर नहीं जा रहे थे | युवक का शव गल चूका है देखने पर ऐसा लग रहा है जैसे 4-5 दिन पुराना है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक ग्राम खेरथाडीह निवासी बताया गया जो 15-20 दिन पहले घर से बिना बताए कहीं चला गया था जिसके बाद परिजनों द्वारा अपने आधार पर खोजबीन कर रहे थे किन्तु आज जब अज्ञात युवक की लाश मिलने की जानकारी मृतक के पिता व पत्नी को मिली और यह भी बताया गया कि नीला रंग का पेंट शर्ट पहना हुआ है तब इस आधार पर उनका शक यकीन में बदल गया कि मृतक उनका ही बेटा है | यह भी बताया कि मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा है और गाँव में ही रोजी मजदूरी करता है एवं मृतक के दो बच्चे भी है | मृतक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी जिस कारण कोई उसकी हत्या करे |
पुलिस द्वारा जांचपड़ताल की जा रही है अब तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि युवक की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की |
बस्तर-। बकावंड तहसील क्षेत्र अंतर्गत छिंदगांव का ग्रामीण पटवारी व आरआई की कार्यप्रणाली से परेशान हैं क्योंकि तहसीलदार के आदेश के बावजूद उसका काम नहीं हो रहा है जिससे नामांतरण के लिए किसान दर-दर भटकने को मजबूर है।
आपको बता दे बस्तर जिले के बकावण्ड तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत छिन्दगांव02 दाबड़ीगुड़ा के विग्नेश्वर पिता सुदर जाति भतरा ने नजदीक ग्राम पंचायत चोकनार के बुधनी पति बुधु जाति भतरा के जमीन खसरा नम्बर 1906/1,रकबा 0.40 हे० 1 लाख रुपये में खरीद किया। बकावण्ड तहसीलदार द्वारा क्रय-विक्रय को सही मानकर क्षेत्र के आरआई व हल्का पटवारी को नामांतरण करने आदेशित किया।
तहसीलदार के आदेश के बावजूद नामांतरण प्रक्रिया की लेटलतीफी से पीड़ित परेशान होने को मजबूर है।
छिंदगांव क्रं 02 के पटवारी कमल किशोर बघेल स्वयं आदिवासी समाज से आते हैं और उनके द्वारा छः महीने से आदिवासी व्यक्ति को गुमराह कर रहें हैं जिसके कारण यह ठगा महसूस कर रहें हैं।
वहीं दूसरी तरफ छिंदगांव के सरपंच बालेश्वर बघेल ने पटवारी कमल किशोर बघेल की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रतिकार करते हुए कहा कि इससे सभी वर्ग परेशान हैं। ऐसे अधिकारी पर कठोर कार्रवाई किया जाना चाहिए।
जनभागीदारी से जन आन्दोलन “फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0”
आज जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में नेहरू युवा केन्द्र के युवा कार्यक्रम एवँ खेल मंत्रालय द्वारा “फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0” आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे सैकड़ों युवाओ ने हिस्सा लिया और फिट रहने के लिए 7 किमी की दौड़ लगाई साथ ही रोजाना आधा घंटा दौड़ लगाने एवँ व्यायाम करने का संदेश दिया।
जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर साँसद दीपक बैज,संसदीय सचिव रेखचन्द जैन,महापौर सफिरा साहू,निगम अध्यक्ष कविता साहू,बस्तर आई जी पी सुंदर राज,निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल,समाज सेवी पद्मश्री धर्मपाल सैनी जिला युवा अधिकारी अंजली कुमारी लेखा एवँ कार्यक्रम सहायक भानुज व जगदलपुर के सभी रास्ट्रीय युवा स्वयं सेवक मौजूद रहे।