City Media - Page 1701 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1701

ओबीसी महासभा ने विभिन्न मांगों के समर्थन में डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

0

बालोद–छत्तीसगढ़ ओबीसी महासभा के प्रदेश महासचिव श्री मुरारी दास के नेतृत्व में शुक्रवार 23 अक्टूबर 2020 को ओबीसी महासभा ने अपनी विभिन्न मांगों के संदर्भ में डिप्टी कलेक्टर श्री प्रधान जी को तहसील कार्यालय गुरुर में ज्ञापन सौंपा .

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

देश के महामहिम राष्ट्रपति, महामहिम राज्यपाल महोदय, माननीय प्रधानमंत्री जी, व प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में देश की जनगणना में ओबीसी का कालम जोड़ने ,समस्त सरकारी व गैर सरकारी विभागों में ओबीसी को उनके आनुपातिक आधार पर आरक्षण निर्धारित करने,

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

व सरकारी विभागों के निजी करण की प्रक्रिया पर शीघ्र रोक लगाने इसके अतिरिक्त सुभाष चंद्र बोस चिकित्सा महाविद्यालय जबलपुर मैं M.Ortho मैं अध्ययनरत छात्र हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. भागवत देवांगन जिसकी हत्या 1-10- 2020 को हुई थी. हत्या में संलिप्त सभी दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उन पर कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही पीड़ित

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

परिवार को मुआवजा स्वरूप 5 करोड़ रुपए प्रदान करें,व परिवार के किसी एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाए जैसे विभिन्न ज्वलंत मुद्दे शामिल थे.ज्ञापन देने वालों में प्रदेश महासचिव ओबीसी महासभा श्री मुरारी दास, अधिवक्ता विनेश गजेंद्र, रिटायर्ड आर्मी चोवेंद्र

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

कुमार, सावल राम सिन्हा, झम्मन हिरवानी, श्रमिक नेता ओम प्रकाश साहू, रिटायर्ड प्रिंसिपल एस.आर. तेजस्वी, कलार समाज के सचिव अधिवक्ता चंद्रहास सिन्हा, पत्रकार बालचरण साहू समेत अनेक लोग गुरुर के विभिन्न स्थानों से ज्ञापन देने पहुंचे थे।

चिखलाकसा की युवती ने नशे में धुत्त व्यक्ति द्वारा प्रताड़ित व जान से मार देने का आरोप लगाया

0

दल्लीराजहरा – चिखलाकसा की एक युवती ने नशे में धुत्त व्यक्ति द्वारा प्रताड़ित करने का

विनोद कोलते

आरोप लगाया है युवती रोशनी पिता सुभाष गोड ने बताया कि वह वार्ड क्र 12 में रहती है तथा कॉलेज की पढाई कर रही है | प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाद की वजह यह है कि उनके

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

पडोसी विनोद कोलते द्वारा बिना किसी कारणवश युवती के पालतू पशु कुत्ते को बांस के डंडे से मार रहे थे और जब युवती और उसके परिजनों द्वारा मना किया गया तो युवती के साथ गाली गलौज करने लगा और माँ के सामने युवती पर डंडे से वार किया जिससे युवती के हाथ में सुजन भी आ गया है और युवती की बहन के साथ भी गाली गलौज करने लगा और पुरे परिवार

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

को जान से मार देने की धमकी देने लगा इससे भयभीत होकर युवती घर के अन्दर भागी तो जोर जोर से चिल्लाकर गाली गलौज करने लगा और उस पालतू कुत्ते को यहाँ रखा तो ठीक नहीं होगा इस तरह की धमकी देता है | युवती ने बताया कि आये दिन वह व्यक्ति शराब के

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

नशे में इस प्रकार अनैतिक कृत्य करता रहता है | इस सब कारणों को देखते हुए युवती ने पड़ोसी विनोट कोलते के नाम पर थाने में FIR करवाई है | पुलिस ने पीडिता द्वारा बताये अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506 एवं 323 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है और उस पर करवाई की जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

10वीं 12वीं की पूरक परीक्षा की तिथि घोषित, जाने कब से पूरक परीक्षा का आवेदन करना है !

0

रायपुर : माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पूरक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है | प्रदेश में 10वीं और 12वीं के सप्लीमेंट्री पेपर नवंबर माह की 28 तारीख को होगी | गौरतबल है कि मुख्य परीक्षाओं के दौरान फैले कोरोना संक्रमण को देखते हुए माशिम ने कई विषयों की परीक्षाएं रद्द

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

की थी | माशिम ने परीक्षा की घोषणा कर यह स्पष्ट कर दिया है कि छात्रों का मूल्यांकन परीक्षाओं के आधार पर ही होगा | पूरक परीक्षा स्कूल में लिखित रूप से देनी होगी अर्थात जिस स्कूल से छात्र या छात्रा है उसी स्कूल में परीक्षा होगी और यदि प्राइवेट है तो जिस स्कूल से

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

उसने फॉर्म भरे है उसी स्कूल में परीक्षा देने जाना होगा | दसवीं में इस वर्ष 1 लाख 8 हजार 632 तथा 12वीं में 60 हजार 731 छात्रों को पूरक की पात्रता मिली है.पूरक आने वाले छात्र 24 अक्टूबर से इसके लिए आवेदन कर सकेंगे. आवेदन के लिए उन्हें 31 अक्टूबर तक का

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

समय दिया जाएगा. परीक्षा संबंधित दिशा-निर्देश तथा समय-सारिणी आज शाम तक माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगी. दिए गए लिंक में जाकर छात्र कल से आवेदन कर सकेंगे. 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षाओं के साथ ही डीएलएड प्रथम वर्ष 2020 की भी परीक्षाएं माशिम आयोजित करेगा |.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

अपनी किस्मत ही कुछ ऐसी थी कि दिल टूट गया…फूलोदेवी और दीपक के सवालों का जवाब है नगरनार स्टील प्लांट डी-मर्जर! (अर्जुन झा)

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम और बस्तर सांसद दीपक बैज द्वारा इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण न होने देने की मांग की थी। उन्हें इसका जवाब इस प्लांट के डी-मर्जर के तौर पर मिला है। नगरनार स्टील प्लांट को निजी हाथों में देने का जो कुचक्र रचा गया है, उसका मजदूर संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। अब इस मामले में राजनीति गरमाएगी, यह बहुत स्वाभाविक है। यहां इस तरह के मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब प्लांट के निजीकरण की ओर बढ़ना ही था, तो सरकारी संस्थान के तौर पर उसे निर्मित और विकसित ही क्यों किया गया। आमतौर पर देखा गया है कि बस्तर की रतनगर्भा धरती पर उद्योग लगाने के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाता है और फिर निजी क्षेत्र के औद्योगिक संस्थान हाथ खींच लेते हैं ऐसी स्थिति में यदि सरकारी उपक्रम के माध्यम से किसी प्लांट को तैयार किया जाए और आगे चलकर उसे निजी हाथों में सौंपने की तैयारी हो जाए तो इसका आखिर क्या अर्थ है बस्तर में उद्योग लगाने के लिए पिछली सरकार के समय टाटा ने जमीन का अधिग्रहण किया था वह अधिग्रहण काफी विवादित रहा लेकिन किसानों की जमीन अधिग्रहित करने के बाद वहां प्लांट नहीं लगाया गया और आखिरकार नई सरकार ने अपने वादे के मुताबिक किसानों को उनकी जमीन लौटा दी इसी तरह एस्सार ने भी माई के द्वार आने की घोषणा की थी लेकिन क्या इस तरह के संस्थान वहां आबाद हो सके? अब नगरनार स्टील प्लांट तैयार है और इस में कार्यरत लोग इसे संचालित करते हुए एक नया अध्याय लिखने तत्पर हैं तब नगरनार स्टील प्लांट के निजी करण का मार्ग खोजा गया है बल्कि खोला गया है तो स्पष्ट है कि सरकारी बुनियाद पर खड़ी इमारत का इस्तेमाल निजी क्षेत्र के लोग करेंगे आशय यह कि एनएमडीसी द्वारा विकसित नगरनार स्टील प्लांट जनता की बजाय पूंजीपतियों की धरोहर बन जाएगा यदि निजीकरण को बढ़ावा देना है औद्योगिक संस्थानों को प्रोत्साहन देना है तो उन्हें संसाधन उपलब्ध करा कर सरकार उन्हें स्वतंत्र रूप से प्लांट लगाने में मदद कर सकती है लेकिन यह कौन सा तरीका है कि सरकारी उपक्रम के रूप में किसी प्लांट को तैयार किया जाए और उसके बाद वह निजी हाथों की शोभा बढ़ाए! राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) द्वारा नगरनार स्टील प्लांट की आधारशिला रखा है और इसके लिए निस्प कंपनी बनाई गई तथा अब इसको एनएमडीसी से स्टील मंत्रालय पृथक कर रहा है जिसकी मोहर भी लग गई। इन सबके बीच फिर एक बार आंदोलन की रूपरेखा एनएमडीसी मजदूर संगठनों द्वारा तय की जा रही है। बस्तर सांसद दीपक बैज द्वारा संसद में स्टील मंत्रालय से नगरनार स्टील प्लांट विनिवेशीकरण के संबंध में लोकसभा में धारा 377 के तहत 17 सितम्बर 2020 को प्रश्न लगाया गया था और इस्पात मंत्री ने लिखित में जवाब देने का वायदा किया था किंतु वह जवाब बस्तर सांसद दीपक बैज तक पहुंच भी नहीं पाया है और डी-मर्जर को हरी झंडी मिल गई। सरकार के इस फैसले से मजदूर संगठन आंदोलित हैं। इसी प्रकार सांसद फूलों देवी नेताम ने भी पत्र लिखकर इस्पात मंत्रालय से जवाब मांगा है लेकिन जवाब मिलने से पहले ये फैसला आ गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर के विकास के सपने दिखाते हुए कहा था कि नगरनार स्टील प्लांट से बस्तर के लोगों और बस्तर इलाके का विकास होगा यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा नगरनार स्टील प्लांट बस्तर विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा यहां तो उल्टा हो रहा है नौबत यह है कि नगरनार स्टील प्लांट पूंजीपतियों के विकास का राष्ट्रीय राजमार्ग बन पड़ा है। बड़े-बड़े उद्योगपति जाएं और एनएमडीसी द्वारा तैयार नगरनार संयंत्र का अपने तरीके से संचालन करें क्या यही सपना बस्तर और छत्तीसगढ़ ने देखा था? बस्तर की भोली-भाली जनता इतनी समझदार तो है कि उसे नगरनार स्टील प्लांट स्थापना के शुरुआती दौर में ही यह एहसास हो गया था कि आगे चलकर क्या होने वाला है शायद इसीलिए उस समय आशंकित लोगों ने इस प्लांट की स्थापना का विरोध किया था लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने तरह-तरह के भरोसे दिलाए थे और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने जिस तरह से नगरनार स्टील प्लांट की स्थापना में रुचि दिखाई थी उससे ऐसा लग रहा था कि वाकई बस्तर विकास की दिशा में कुछ किया जा रहा है लेकिन अब जो हालात सामने आए हैं वह बस्तर के विकास की संभावनाओं के अनुकूल जान नहीं पड़ते बेहतर होगा कि अगर निजीकरण को बढ़ावा देना है तो निजी क्षेत्र अपने प्लांट खुद विकसित करें और जनता के धन पर जो प्लांट विकसित हुए हैं उन्हें पनपने का पर्याप्त मौका दिया जाए अन्यथा ऐसे में देश के तमाम सरकारी नियंत्रण वाले औद्योगिक संस्थान निजी हाथों में चले जाएंगे और तब इन संस्थानों की स्थापना का उद्देश्य पूरी तरह भटक कर रह जाएगा साथ ही जो दुष्परिणाम भोगने होंगे वह तो सरकारी नीतियों के चलते मूल के साथ ब्याज के तौर पर सामने आना ही है।

Breaking दल्लीराजहरा कोरोना अपडेट – जाने ! आज कितने संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में आज 10 कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें | आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 05 से 01 , वार्ड क्र 18 से 01, वार्ड क्र 22  से 02, चिखलाकसा के वार्ड क्र 12 से 05 और गोटुलमुंडा से 01 इस प्रकार आज कुल 10 लोग संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking दल्लीराजहरा में संजीवनी अस्पताल के पास चालक की लापरवाही से बड़ी दुर्घटना होते होते बची

0

दल्लीराजहरा संजीवनी अस्पताल के पास चालक की लापरवाही से ट्रक क्र CG 08 L 3680 से बड़ी दुर्घटना होते होते बची ट्रक चालक द्वारा गाडी को मुख्य मार्ग के किनारे नाली के पास स्थित ट्रांसफार्मर में ले जाकर चिपका दिया थोड़ी सी लापरवाही से चालक बड़ी दुर्घटना से बचा

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

ट्रांसफार्मर से चिपकने के बाद रात्रि से ही वार्ड क्र 27 साईं मंदिर के पास के क्षेत्रों में बिजली अवरुद्ध कर दी गई आज शाम तक भी लोड गाडी को जेसीबी से खाली कर निकालने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन नहीं निकाला जा सका दोपहर बाद से ही मुख्य मार्ग में भी बिजली

अवरुद्ध कर गाडी को नाली से निकालने का प्रयास किया जा रहा था  | आये दिन हो रही ट्रक दुर्घटनाओं में चालकों की लापरवाही स्पष्ट दिखाई देती है जिसका भुगतान आम नागरिकों को

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

करना पड़ता है ट्रक जैन ब्रदर्स साईं बाबा ट्रांसपोर्ट भानुप्रतापपुर की गाड़ी आयरन ऑर लोड कर आ डौंडी की ओर से आ रही थी | बिजली विभाग का दस्ता एवं पुलिस प्रशासन गाड़ी को निकालने एवं यातायात को सुचारू करने के प्रयास में जुटे हुए है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking दल्लीराजहरा का युवक हुआ साइबर क्राइम धोखाधड़ी का हुआ शिकार

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा पंडरदल्ली वार्ड क्र 01 निवासी सायबर क्राईम का शिकार हो गया | प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय कुमार पाण्डेय का एक इंश्योरंस पालिसी एच0डी0एफ0सी बैंक राजहरा में हैं इस पालिसी में उसने चार साल तक 19037 रूपये जमा किये फिर इसमें पैसा जमा करना बंद कर दिया फिर अचानक 08.09.2020 उसके पास इंश्योरंस लाइफ

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

HDFC  मुंबई से फोन आया कि आपके पालिसी का लाभांश आपके ब्रांच व एजेंट को दिया जा रहा हैं । उसने कहा कि जब पालिसी का पैसा मैने जमा किया तो लाभांश भी मुझे मिलना चाहिए । इस पर उन्होने मुझसे पेन कार्ड की कापी, दो फोटो एवं आवेदन पत्र बनाकर उनके वाटस्अप पर भेजा पुनः 14.09.2020 को फोन आया कि इसमें आपका सर्विस कोड लगेगा

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

जिसके लिए उसने 14500 रू0 भेज दिया फिर 23.09.2020 को उसके पास फोन आया कि आपका चेक 228100 रू0 का बना हैं इसके TAX पटाने के लिए इसका 10 प्रतिशत अर्थात 22800 रूपये भेजे | उसने यह रकम भी भेज दिया । पुन 25.09.2020 को फोन आया कि आपके चेक के लि3 21600 रू0 भेजे | यह भी उसके दवारा भेज दिया गया । पुन 30.09.2020 को एकांउट सेक्शन मुंबई से फोन आया कि हमारे यहां से 350000 का चेक कटना हैं लेकिन आपका चेक 274000 का है । इसलिए 63000 रू0 भेजे | उसने मोबाईल

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

बैंकिग के दवारा इस रकम को भी भेज दिया । इस प्रकार तरह तरह से चेक का प्रलोभन देकर रकम टैक्स का डर दिखाकर उससे 40000 रू0 व सेविंग एकांउट को चेज करने के लिए 88000 रू0 तक लिया गया । इस प्रकार 14.09.2020 से लेकर 08.10.2020 तक 273900 रू0 दे चुका | मेरे साथ बहुत बडा फ्राड हुआ उनके द्वारा जो एकांउट नं0 दिया गया वह किसी 01 राम मनोहर एक्सीस बैंक अहमदाबाद और 02 दीपक इंडियन ओवरसीज बैंक

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

मुरादाबाद का दिया और 253000 रू0 पहले एकांउट में तथा 20000 रुपये दुसरे अकाउंट में जमा किया | इस प्रकार संजय कुमार पाण्डेय के साथ धोखाधड़ी हुआ और तो और इनकम टैक्स का डर दिखाकर उससे उसका पुराना मोबाइल सिम भी फेंक देने के लिए कह रहे थे | जब संजय कुमार पाण्डेय को पूरी तरह से उनके जाल में फंस गए और लगा कि उसके साथ बहुत बड़ा धोखाधड़ी हुआ है तो उसने जितनी भी रकम जमा की उसका रिसीप्ट और बैंक स्टेटमेंट सहित थाने में जाकर FIR करवाया कि उसके साथ यह सब हुआ पुलिस द्वारा धारा 420, 66D के तहत अपराध दर्ज किया गया और पुलिस द्वारा जांच पड़ताल जारी है | 

लॉ की एक छात्रा ने चावल के दानों पर लिख डाली पूरी “भगवद् गीता”

0

हैदराबाद – हैदराबाद की पहली महिला माइक्रो-आर्टिस्ट एक लॉ छात्रा ने 4,042 चावल के दानों पर पूरी भगवद् गीता लिख डाली है. इस छात्रा का नाम रामागिरी स्वरिका है, कि इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में पूरे 150 घंटे का समय लगा है. छात्रा ने  अब तक 2 हजार से ज्यादा माइक्रो आर्टवर्क बनाएं हैं. मिल्क आर्ट, पेपर कार्विंग, तिल के बीज पर ड्राइंग आदि भी करती है . बता दें कि इससे पहले रामागिरी स्वारिका ने बालों पर संविधान की प्रस्तावना  लिखी थी, जिसके लिए उन्हें तेलंगाना के गवर्नर द्वारा सम्मानित भी किया गया था |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

प्राप्त जानकारी के अनुसार उसे हमेशा से कला और संगीत में रुचि रही है और मुझे बचपन से ही कई पुरस्कार मिले हैं. पिछले चार साल से चावल के दाने पर भगवान गणेश के चित्र के साथ माइक्रो आर्ट करना शुरू किया, फिर एक ही चावल के दाने पर अंग्रेजी वर्णमाला भी लिखी. ” 2019 में  रामागिरी को दिल्ली सांस्कृतिक अकादमी से राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया और उन्हें भारत की पहली माइक्रो आर्टिस्ट के रूप में मान्यता दी गई.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

स्वारिका का कहना है , लॉ की छात्रा होने के नाते वह एक न्यायाधीश बनना चाहती हैं और बहुत सी महिलाओं के लिए प्रेरणा बनना चाहती हैं.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

फेडरेशन ने 28 अक्टूबर को रायपुर आंदोलन हेतु जिला कलेक्टर व जिला शिक्षाधिकारी-राजनांदगांव को सौंपा ज्ञापन

0

राजनांदगांव – छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष-शंकर साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने 28 अक्टूबर 2020 को राजधानी-रायपुर में “वेतन विसंगति दूर करने” व “क्रमोन्नत वेतनमान” की मांग को लेकर होने वाले एक दिवसीय मौन सत्याग्रह

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

आंदोलन व मुख्यमंत्री निवास तक पैदल मार्च कर मुख्यमंत्री को मांग पूरी करने हेतु ज्ञापन सौंपा जाएगा।इस रायपुर के आंदोलन कार्यक्रम में राजनांदगांव जिले के सभी 09 विकासखण्ड के हजारों साथी मास्क,हैंड सेनेटाइजर व सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए शामिल होंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

28 अक्टूबर 2020 को रायपुर आंदोलन में शामिल होने की जानकारी जिला कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी- राजनांदगांव को देने व ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष- शंकर साहू, जिला उपाध्यक्ष- रमेश

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

साहू, जिला सचिव- राम लाल साहू, जिला महामंत्री-उत्तम ठाकुर, राजनांदगांव ब्लॉक अध्यक्ष-रोशन साहू, खैरागढ़ के कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष- नंदकिशोर सिमकर, डोंगरगाँव के ब्लॉक अध्यक्ष-पारख प्रकाश साहू, सचिव- दुर्गेश, राजनांदगांव ब्लॉक सहसचिव-खिलावन सिंग

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

ठाकुर, मालेकर,जिला कार्यकारिणी सदस्य-विनोद कुमार भावे,सत्य कुमार घावड़े आदि उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकारी मीडिया में शंकर साहू जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-राजनांदगाँव ने दी है।

Breaking छत्तीसगढ़ के सभी कॉलेजों में प्रवेश की तिथि बढ़ाई गई

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोविड-19 महामारी से उत्पन्न स्थिति के कारण छात्र हित में यह निर्णय लिया गया है। शासन द्वारा कॉलेजों में प्रवेश की तिथि को 22 अक्टूबर से बढ़ा कर 29 अक्टूबर कर दिया गया है। कॉलेजों में प्रवेश की तिथि 29 अक्टूबर तक बढ़ाने के संबंध में

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन से आदेश जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति की अनुमति से महाविद्यालयों के प्राचार्यों द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग के सचिव के द्वारा मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग

This image has an empty alt attribute; its file name is image-23.png

के जरिए सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और विद्यालयों के प्राचार्यो से कॉलेजों में प्रवेश, ऑनलाइन क्लास, परीक्षा परिणाम और पाठ्यक्रमों के संबंध में चर्चा के दौरान विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने कॉलेजों में शत प्रतिशत सीटों में प्रवेश हो सके इसके लिए प्रवेश के लिए निर्धारित तिथि 22 अक्टूबर से आगे बढ़ाने के लिए सुझाव दिए थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

MOST POPULAR

HOT NEWS