City Media - Page 1778 of 1802 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1778

सड़क दुर्घटनाओं में हो रहे हादसों पर काबू पाने इन स्थानों पर लगेंगे स्पीड ब्रेकर एवं सुचना बोर्ड

0

दल्लीराजहरा एवं आसपास के क्षेत्रों में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे सड़क दुर्घटनाओं में हो रहे हादसों को देखते हुए इस पर लगाम लगाने हेतु कलेक्टर महोदय जनमेजय महोबे एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष से चर्चा के बाद इन स्थानों पर रबर के स्पीड ब्रेकर एवं सुचना बोर्ड लगाने हेतु कलेक्टर द्वारा सहमति प्रदान कर दी है । इससे वाहन की गति कम होगी व दुर्घटना में कमी आएगी। इन स्थानों पर लगेंगे –

केंद्र सरकार द्वारा भारतीय रेलवे की ट्रेनों एवं विभिन्न सेवाओं को निजी करण करने के खिलाफ 16 एवं 17 जुलाई को सीटू द्वारा पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया गया।

0

दल्ली राजहरा – केंद्र सरकार द्वारा भारतीय रेलवे की ट्रेनों एवं विभिन्न सेवाओं को निजी करण करने के खिलाफ 16 एवं 17 जुलाई को सीटू द्वारा पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में दल्ली राजहरा में भी हिंदुस्तान स्टील एंप्लाइज यूनियन सीटू राजहरा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दल्ली राजहरा रेलवे स्टेशन के सामने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सरकार के इस देश विरोधी फैसले का जबरदस्त विरोध किया । प्रदर्शन के दौरान उपस्थित लोगों ने केंद्र सरकार की इस देश विरोधी नीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रेलवे निजीकरण के फैसले को वापस लेने की मांग की है।
इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश क्षत्रिय ने कहा कि देश नहीं बिकने देंगे का नारा देने वाले प्रधानमंत्री आज हर हाल में देश के तमाम सरकारी संस्थानों एवं सार्वजनिक उपक्रमों को जल्द से जल्द बेच देना चाहते है । जबकि यह तमाम सरकारी संस्थान और सार्वजनिक उपक्रम देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने एवं देश के लोगों को सस्ती सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए बनाए गए थे। उन्होंने कहा कि रेलवे के निजीकरण का मामला केवल रेलवे के कर्मचारियों से जुड़ा हुआ नहीं है,बल्कि यह पूरे देश के लोगों का मामला है इसलिए हर हाल में इस फैसले को सरकार को वापस करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले ही एक प्राइवेट ट्रेन तेजस को चालू करके उसका अनुभव प्राप्त किया है जो लोगों के लिए अच्छा नहीं रहा है । उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए यूनियन के सचिव पुरुषोत्तम सिमैया ने कहा कि केंद्र सरकार ने रेलवे की लगभग 109 जोड़ी ट्रेनों को प्राइवेट खिलाड़ियों के हाथों सौंपने के लिए फैसला किया है। इससे पहले रेलवे ने मैन्युफैक्चरिंग एवं मेंटेनेंस में 100% एफडीआई लागू कर दिया है। सरकार के इस फैसले से जहां एक ओर रेलवे में कर्मियों की छटनी एवं रोजगार की कमी होगी वही देश में ट्रेनों के किराये में बेतहाशा बढ़ोतरी होगी जिसका बोझ जनता के ऊपर आएगा। सरकार ने बेहद बेरहमी के साथ यह फैसला लिया है। इसलिए देश की पूरी जनता इस फैसले का विरोध कर रही है । यूनियन के उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार इसी तरह कोल इंडिया के निजीकरण पर आमादा है जिसके खिलाफ कोयला मजदूरों ने 3 दिन तक लगातार सरकार के फैसले के खिलाफ हड़ताल की है यह हड़ताल कोयला मजदूरों ने अपने वेतन भत्ते के लिए नहीं बल्कि देश की आत्मनिर्भरता को बढ़ाने वाले खनिज संसाधनों को बचाने के लिए किया है । इसी तरह रेलवे भी हमारे देश में आवागमन के लिए रीड की हड्डी है जिसे हम किसी भी हालत में बेचने नहीं देंगे । उन्होंने कहा इस मुद्दे पर संघर्षरत रेलवे कर्मचारियों के साथ सीटू कंधे से कंधा मिलाकर उनके हर संघर्ष का समर्थन करेगी । आगे इस संबंध में जो भी बड़ी रणनीति आएगी उस पर चलते हुए रेलवे के निजीकरण के खिलाफ तमाम आंदोलनों में हम पूरी ताकत से शामिल होंगे । उन्होंने आम जनता से भी आह्वान किया यह देश की आत्मनिर्भरता से जुड़ा हुआ मुद्दा है , इसलिए पूरी जनता को सरकार के फैसले के खिलाफ खड़ा होना चाहिए ।

Breaking दानी टोला घाट के पास एक्सीडेंट में बाइक सवार की मृत्यु हो गई

0

बालोद – मोटरसाइकिल से जा रहा था दानी टोला घाट के पास बैलेंस बिगड़ने के कारण पेड़ से टकराकर गिरने के कारण दुर्घटना घटी राहगीरों द्वारा 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की मृत्यु हो गई मृतक व्यक्ति का नाम अभिषेक त्रिपाठी बताया जा रहा है जो कि सेल्समैन का काम करता था |

Big Corona Breaking दल्लीराजहरा में 3 कोरोना पॉजिटिव के साथ जिले में कुल 8 संक्रमित पाए गए

0

बालोद – जिले में 08 कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई है जिसमे से 3 दल्लीराजहरा से है जो कि वार्ड क्र 26 हनुमान मंदिर के पास से है जिनमे 2 पुरुष एवं 1 महिला है और 5 डोंडी लोहारा ब्लाक से है जिनमे देवरी से 3 और भरनाभाट से 2 कोरोना मरीजो कि पुष्टि हुई हैं। कलकेटर जनमेजय महोबे ने इसकी पुष्टि की हैं। बताया जा रहा है कि आज जो नए 8 मामले सामने आए है | प्रशासन इनके बारे में और जानकारी  निकालने में जुटा हैं। वही अब जिले में कोरोना पॉजिटिव एक्टिव मरीजो की सँख्या 22 हो गई है तो वही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 77 तक पहुच गया हैं।

Breaking News युवक ने पुल के बीचोंबीच फांसी लगाकर आत्महत्या की

0

देवरी.टटेंगा – ओरी – पहुंच मार्ग पुलिया मे एक शख्स ने पुल के बीचोंबीच फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक पेशे से ड्राइवर बताया जाता हैं मामला दरम्यानी रात्री की हैं अल सुबह ग्रामीणों इस हृदय विदारक दृश्य को देखकर संबन्धित पुलिस थाना को सूचना दी घटना का कारण अब तक पता नहीं चल सका हैं|

Breaking दल्ली राजहरा क्वारंटाइन सेन्टर में प्रशासन की लापरवाही उजागर

0

दल्ली राजहरा – बी. एस. पी. मगलभवन में बनाये गए क्वॉरेंटाइन सेंटर मैं रखेंगे व्यक्ति द्वारा मनमानी किया जाने से क्वॉरेंटाइन मे रह रहे लोंगो को भी परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है गार्ड सुमन लाल से मिली जानकारी के अनुसार कमेलश भुआर्य वार्ड क्र 9 में रहता है और 2-3 दिन पहले ही कहीं बाहर से आया हुआ है और जब से आया है तब से शराब के

नशे में गाली गलौज कर रहा है और मंगल भवन के क्वारंटाइन सेन्टर में जहाँ गार्ड के रुकने कि व्यवस्था है नशे की हालत में सोया पड़ा हुआ है | उक्त तथ्यों के बारे में नगर पालिका एवं पुलिस प्रशासन को सुचना दे दी गई थी किन्तु औपचारिकता के आधार पर आये और कहा जब यह नींद से जागे तब हमें सूचित करें उसके बाद आगे देखेंगे क्या करना इतना कहने के बाद चले गए | यह बड़ा मामला हो सकता है अभी जिस तरह से छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण कि जिस दर से वृद्धि हो रही है उसमे प्रशासन की इस प्रकार की लापरवाही सामने आ रही है | उक्त व्यक्ति कहाँ से आया है कहीं संक्रमित तो नहीं इस बारे में कोई जानकारी नहीं बस इतना पता है नशे में धुत्त गली मोहल्ले में घूमना या मंगल भवन के क्वारंटाइन सेन्टर में जाकर सो जाना, जब से आया है उसकी रोज का हरकत बना हुआ है |

Breaking News बघमरा रेल्वे क्रासिंग के पास ट्रक में लगी आग, लाखों का माल जलकर हुआ ख़ाक

0

बालोद – प्राप्त जानकारी अनुसार ट्रक क्रमांक CG 07 ZP 9786 में लाखों रुपये का कपड़ा भरकर नागपुर से जगदलपुर की ओर जा रहा था। इस बीच अचानक बघमरा रेल्वे क्रासिंग के पास आग लग जाने की जानकारी किसी राहगीर ने ड्राइवर कन्डेक्टर को बताया, जिसके बाद ड्राइवर ने ट्रक को बंद कर बाहर निकला तो देखा कि ट्रक में रखे कपड़ों में आग लग चुकी थी |

आग की लपटें इतनी तेजी से फैली की लाखों रुपये का कपड़ा जलकर खाक हो गया। ट्रक में आग लगने की सूचना बालोद के फ़ायरब्रिगेड को दिए हुए एक धंटे से अधिक समय हो गया था लेकिन काफी समय बाद जब बालोद नगरपालिका की अग्नि शमन वाहन आने के बाद जैसे तैसे आग पर काबू पाया गया। लाखो रुपये का माल तो आग में जलकर खाक हो गए और वही कई कपड़े पानी से खराब हो गए। बहरहाल आग पर काबू पा लिया गया हैं। वही बताया गया हैं कि कपड़ो से भरा जगदलपुर जा रहा था। जिसमें 4 होलसेल व्यापारियों के कपड़े भरे हुए थे।

बालोद जिला अस्पताल को मिली नई 108 एम्बुलेंस की सौगात

0

बालोद – बालोद जिला अस्पताल में मरीजों को लाने ले जाने में हो रही दिक्कतों एवं पुरानी एम्बुलेंस के कारण कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था बालोद विधायक संगीता सिन्हा द्वारा जिला अस्पताल के CMO डा. बी.एल.रात्रे को नई एम्बुलेंस 108 की चाबी सौंपी एवं इस अवसर पर स्वास्थ विभाग के सिविल सर्जन डॉ एस.एस.देवदास, डॉ ओ.पी. वर्मा, डॉ. मेरिया सर  108 जिला प्रभारी डी एम अविनाश पाण्डे, पायलेट शेखर सिन्हा, ईएमटी राकेश साहू आदि उपस्थित रहे |

9 माह से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को आज से विटामिन ए की दवा पिलाई जाएगी।

0

गुरूर – जगन्नाथ साहू | विकास खंड गुरूर में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरूर के सभा कक्ष में क्षेत्र के सम्माननीय विधायक महोदया श्रीमती संगीता सिन्हा के कर कमलों से नैनिहलो को विटामिन ए की खुराक पिलाकर शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया गया । उनके द्वारा उपस्थित बच्चो के माता पिता से अपील किया कि अपने बच्चों के सेहत का ख्याल रखना अति आवश्यक है, बच्चो का सही समय पर जांच व टीकाकरण करावे ताकि जान लेवा बीमारियों से बचाव व मृत्यु दर में कमी लायी जा सके, डॉक्टर जी आर रावते खंड चिकत्सा अधिकारी द्वारा शिशु संरक्षण माह के उद्देश्य व गतिविधियों की जानकारी दी गई विटामिन ए की खुराक वर्ष में दो बार 6 महीने की अंतराल पर 9 माह से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को शिशु संरक्षण माह के दौरान खुराक दी जाती है गुरूर विकास खंड मेंअनुमानित 7511 बच्चों को विटामिन की खुराक पिलाई जाएगी ,9 माह पूर्ण उपरांत 5 वर्ष तक कुल 9 खुराक दिया जाता है,एवम् अनुमानित 9079 बच्चो को रक्ताल्पता से बचाव हेतु आयरन की सिरप दी जाएगी,जिनसे बच्चो में रोग प्रतिरोधक क्षमता व सर्वांगीण विकास अवरूद्ध न हो।

विटामिन ए के फायदे –
बच्चों में होने वाली,( दृष्टिबाधित) बीमारी रतौधी की रोकथाम , कुपोषण से बचाव, बार बार होने वाले दस्त, यह एक वर्धक खुराक है।
अभियान में गर्भवती महिलाओं, एवम् बच्चो का सम्पूर्ण टीका करण जांच व कुपोषित बच्चों की पहचान कर पोषण पुनर्वास हेतु सलाह दी जाएगी, एवम् माताओं को हाथ धुलाई के तरीक़े,स्तनपान,दस्त के बचाव हेतु जीवन रक्षक ओ आर स की उपयोगिता, बनाने की विधि , टीकाकरण के मुख्य संदेश ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक द्वारा दी जाएगी इस अभियान में कुल 360 सत्र ,आयोजित की जाएगी जो 14जुलाई से 14 अगस्त तक होगा यह अभियान में महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग,मितानिनो के आपसी समनवय से किया जायेगा ,जिनमे सभी की सहभागिता होगी ।
खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा अपील की गई की बच्चे के सेहत के लिए अच्छी पोषण,समय पर टीकाकरण,स्वास्थ्य जांच,आवश्यक साफ सफाई पर ध्यान देने की जरूरत है, उक्त अवसर पर के आर उर्वशा बी ई टी ओ, योगेश साहू बी पी एम संजय मेश्राम, प्रीति साहू, आर एच ओ, प्रियवादा टोप्पो एस एन, एवम् अन्य स्टॉफ उपस्थित थे।

दल्लीराजहरा डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा में नया कीर्तिमान स्थापित किया

0

दल्लीराजहरा – डीएवी स्कूल के 12वीं की परीक्षा में 21 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाए राजहरा नगर में संचालित डीएवी स्कूल के कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम 21 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के लिए अनेक लोगों ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके पालकों व प्राचार्य को शुभकामनाएं दी है। 13 जुलाई को सीबीएसई 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित हुए जिसमें डीएवी सीनियर विंग स्कूल राजहरा के अनुभव वर्मा पिता मुकुल वर्मा ने 95.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर नगर को गौरवान्वित किया। इसी के साथ शुभेंदु आचार्य ने 94.2 अंक, कुमारी साक्षी कुमरे ने 93.8 ,सत्यम द्विवेदी ने 93.4 हिमांशु यादव ने 93.4 पीयूष कुमार सिंह ने 93त्न, अनीशा मेनधे 92.2 ,जिज्ञासा परेरा ने 92.2, इशांत बिशी ने 92,त्ननोहर सिंह साहू ने 92न, अनुष्का खरे ने 91.8, राहुल डण्डोना ने 91.8,हेमान्जलि साहू ने 91.4,अलन्कृ महतो ने 91.4,रश्मि ने 90.8,प्रान्जल गुप्ता ने90.6, किस्टी जोसफ ने 90.6, विशाल दास ने 90.4, प्रकाश कानर ने90.2 और प्रज्जवल कुमार ने 90त्न?क अर्जित किया। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम 98.5त्नअंक के साथ सर्वश्रेष्ठ रहा। स्कूल में कुल 127 विद्यार्थियों में से 125 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए जिसमें 121 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए इनमें 90त्न से अधिक अंक 21 विद्यार्थियों ने अर्जित किए तथा 80-90 प्रतिशत 41 विद्यार्थियों ने अर्जित की है। स्कूल प्राचार्य के अनुसार इस वर्ष 12वीं का परीक्षा परिणाम पिछले 10 वर्षों के परीक्षा परिणामों से उत्कृष्ट है उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं एवं बच्चों को दी तथा इनके पालकों की भी प्रशंसा की।

MOST POPULAR

HOT NEWS