City Media - Page 1794 of 1802 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1794

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में नायब तहसीलदार गिरफ्तार

0

बेमेतरा। दुष्कर्म के आरोप में नायब तहसीलदार को गिरफ्तार किया गया | पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी उससे पिछले 5 साल से दैहिक शोषण कर रहा था | पीड़िता 2015 के पूर्व बेमेतरा में पढ़ाई कर रही थी. साल 2015 के पूर्व युवराज साहू शिक्षाकर्मी के पद पर जिला बेमेतरा के ग्राम बालसमुंद और सिंघौरी में पदस्थ था. इसके बाद 2019 में युवराज साहू का नायब तहसीलदार के पद पर चयन हो गया. उसकी पोस्टिंग सिमगा जिला बलौदा-बाजार में हुई. इसी बीच उसने सगाई कर ली.


पीड़िता अनुसूचित जाति से है | सगाई होने की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने आरोपी युवराज साहू के खिलाफ सिटी कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाई जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 ST/SC एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया तथा सिटी कोतवाली राजेश मिश्रा व स्टाफ द्वारा आरोपी युवराज साहू पिता नारायण साहू 32 साल निवासी सुपेला थाना भखारा जिला धमतरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया |

Big Breaking News बालोद Covid अस्पताल में चार माह के बच्चे की मौत

0

बालोद – जिले के अर्जुन्दा के समीप टटेंगा भरदा क्वारेंटाइन सेंटर में परिजनों के साथ रह रहे 4 माह के बच्चे की अचानक तबियत बिड़गने के बाद जिला कोविड19 अस्पताल लाया गया पर वहां बच्चे को लेने में अस्पताल स्टाफ आनाकानी कर रहे थे बाद में एडमिट करने के उपरांत इलाज के दौरान बच्चे ने तोड़ा दम .

परिजनों ने अस्पताल परिसर में किया हंगामा किया और परिजनों द्वारा बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए देने से इंकार करते रहे | बाद में प्रशासन परिजन के हाथों से बच्चे का शव लेकर अस्पताल से निकले मौके पर तहसीलदार सहित पुलिस स्टाफ जिला अस्पताल पहुचा बच्चे के परिजनों ने क्वारेंटाइन सेंटर में समुचित सुविधा नही मिलने का आरोप लगाया |

जिला अस्पताल में ऐसी क्या मज़बूरी आ गई थी कि प्राथमिक उपचार को टालने का प्रयास किया जा रहा है यदि समय पर इलाज किया होता तो मासूम की जान बच सकती थी ऐसी ही एक घटना कुछ दिन पूर्व एक महिला के साथ घटित हुआ उसकी भी जान इन्ही सब कारणों की वजह से हुआ |

छत्तीसगढ़ सरकार का बिजली बिल आधा करने के नाम पर जनता से छलावा

0

दल्लीराजहरा – भाजपा राजहरा मंडल के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषणा पत्र में बिजली के बिल आधे करने की बात कही थी वही दूसरी तरफ जहां बिजली बिल दो सौ तीन सौ आता था वहाँ 1500-2000 आ रहा है । जबकि लोगो की दुकान लगभग दो ढाई महीने से बंद पड़ी है। एक साथ इतना बिल देखकर लोगों को परेशानी हो रही । ऐसे में बिजली ऑफिस मे लोगों की भीड़ होगी लोग परेशान होंगे, और बिल जमा नही करने पर पेनाल्टी लगाकर लाइन काटा जाएगा । ऐसे समय मे जो बिल आ रहा था वही आता तो परेशानी नही होती पर एक साथ इतना बिल पटाना लोगों को भारी पड़ रहा है ।

आज का सच – बदहाली में है दल्ली राजहरा के कन्टेंटमेंट जोन

0

दल्ली राजहरा – नगर के कन्टेंटमेंट जोन बदहाली में है जिसमे वार्ड न 2 और 24 है | इससे यहाँ की रहवासी काफी परेशान है क्युकि जब से लॉक डाउन की स्थिति निर्मित हुई है लोगों का धंधा पानी सब बंद है लोग बेरोजगार बैठे है अब तो भूखे मरने जैसी स्थिति बन रही है कुछ समय पहले तो स्वयं सेवको के लोग भोजन प्रदान कर रहे थे पर अब तो वो भी बंद हो चूका है |

कन्टेंटमेंट जोन में कोई भी सुविधाएं नहीं मिल रही है न तो वार्ड को सेनिटाइज़ किया गया और न ही किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही है जैसे कि बीमार व्यक्तियों के लिए एम्बुलेंस को भी आने की अनुमति नहीं दी जा रही है | नगर पालिका के द्वारा सहयोग के लिए जारी की गई सूचि में अधिकांश नंबर बंद बताते है या कोई जवाब नहीं दिया जाता | वार्ड में रहने वाले लोगों को सब्जी से लेकर अन्य राशन के लिए अपने  मित्र या सहयोगियों पर निर्भर रहना पड़ता है |

सफाई व्यवस्था इतनी बदहाल है जगह जगह कूड़ा जमा है सफाई कर्मचारी भी वार्ड में नहीं आते है  एवं वार्ड का कचरा भी बाहर नहीं जा रहा है जिसकी सड़ांध बदबू से मक्खी मच्छर बढ़ रहे है जिससे बीमारी फैलने की स्थिति बन रही है | वार्डो को सेनिटाइज़ करने की केवल खानापूर्ति की गई है अभी पता नहीं कितने दिन और शासन की गलतियों का खामियाज़ा शहर के ह्रदय स्थल वार्ड न 24 के निवासियों को भुगतना पड़ेगा वार्डवासियों के मन में आक्रोश रेन बसेरा को क्वारेंटाइन बनाने को बढ़ रहा है इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 2 में संक्रमित मिलने के पश्चात् जुड़े हुए वार्ड क्रमांक 1 वार्ड क्रमांक 5, वार्ड क्रमांक 9 के निवासियों का कहना है कि हमें बिना वजह हमारे क्षेत्र को कन्टेंटमेंट जोन बनाकर सील किया गया है इन  वार्डों में ज्यादातर बस्ती क्षेत्र होने के कारण ज्यादातर लोग रोज कमाकर अथवा लोगों के घरों में काम कर अथवा दिहाड़ी मजदूरी कर अपना पेट भरते  है शासन की ओर से कोई सुविधा नहीं मिल रही है और ऐसी स्थिति ज्यादा दिन तक रही तो लोगों द्वारा विद्रोह की स्थिति निर्मित हो जाएगी |

आपके सुझाव, सलाह एवं प्रतिक्रिया नीचे दिए गए बॉक्स में दे सकते है –


आज का सच के माध्यम से आप अपने शहर के ज्वलंत मुद्दों को City Media के माध्यम से उठा सकते है

[contact-form-7 id=”585″ title=”Contact form 1″]

Breaking News क्वारेंटाइन सेंटर से 14 लोग भागे…

0

कवर्धा – छत्तीसगढ़ में जहाँ एक ओर कोरोना का आतंक बना हुआ है वही दूसरी और प्रशासन की लापरवाही क्वारेंटाइन व्यवस्था को लेकर उजागर हो रही है | जानकारी मिली है कि पंडरिया ब्लॉक के पुटपुटा क्वारेंटाइन सेंटर से 14 लोग फरार हो गए हैं. मामले की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है. प्रशासनिक अमला भागे हुए लोगों की तलाश में है मिली जानकारी के मुताबिक क्वारेंटाइन सेंटर से 14 लोगों के भागने की घटना के दौरान सेंटर प्रभारी और सचिव नदारद थे. बता दें कि पुटपुटा को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है.

Breaking क्वारेंटाइन सेंटर में युवती की तबीयत बिगड़ी , इलाज के दौरान मौत

0

डोंडी – छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है,  और इसके साथ ही क्वारेंटाइन सेंटर में मौते होने की ख़बरें भी आ रही है | ऐसी ही जानकारी प्राप्त हुई है कि बालोद जिले के डोंडी ब्लॉक में पचेड़ा गांव के क्वारंटाइन सेंटर में रह रही युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है. उसका कोरोना रिपोर्ट अभी आना बाकी है.उसकी मौत से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है.

युवती 17 मई को आंध्रप्रदेश से बालोद जिले में आई थी. जिसके बाद उसे डौंडी क्षेत्र के पचेड़ा गांव में क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था जहां उसकी तबियत बिगड़ने पर रायपुर ले जा रहे थे पर उससे पहले ही रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई |

Breaking अस्पताल में भर्ती कॉलेज छात्रा से दो वार्ड ब्वॉय ने किया दुष्कर्म

0

बिलासपुर के नेहरू नगर स्थित श्री राम केयर अस्पताल में भर्ती छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है | कीटनाशक पीने की वजह से श्री राम अस्पताल में भर्ती कराई गई युवती के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म हुआ है। छात्रा अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी एक कागज पर लिखकर पिता को बताई. जिसमें कहा गया है कि दो वार्ड ब्वाय ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. जिसके बाद पिता ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है.
युवती की मनोस्थिति अर्ध बेहोशी की है, छात्रा की लिखित शिकायत के बाद भी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Breaking ओपी गुप्ता कांड में फरार जिला पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार

0

राजनांदगाव – पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के ओ एस डी रहे ओ पी गुप्ता के ऊपर लगे शोषण एवं शारीरिक शोषण के मामले में युवती को अपहरण कर ले जाने के आरोप में फरार चल रही बस्तर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जबिता मंडावी को राजनांदगाव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है |

मोहला पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया |

भाजपा नेत्री मंडावी पर आरोप है कि पीडि़ता और उसके परिवार के सदस्यों को जबरदस्ती अपहरण कर ओडिशा में किसी अज्ञात जगह रखा गया था | पीडि़ता की शिकायत के बाद मोहला पुलिस ने ओपी गुप्ता के भाई और चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस पूरे मामले में मंडावी पर अपहरण का मामला दर्ज किया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त महिला को न्यायालय से जमानत मिल गई है |

Breaking इलाज के दौरान कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत

0

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में कोरोना का संक्रमण जारी है जब से प्रवासी मजदुर प्रदेश लौट रहे है बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव निकलकर सामने आ रहे है | छत्तीसगढ़ में बिलासपुर से एक खबर मिली है कि सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई है जानकारी के अनुसार वह व्यक्ति 20 मई को पुणे से लौटा था उसके बाद उसे क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था, पर उसे सर्दी खांसी और सांस की तकलीफ होने के कारण बिलासपुर में सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था | तीन दिन बाद मजदुर की मृत्यु हो गई | उसकी मौत कोरोना से हुई यह जाँच रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा.

दल्ली यंत्रीकृत खदान में हुई ठेका श्रमिक की दुखद मौत के बाद संघ के प्रयासों से बीएसपी प्रबंधन ने मृतक की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति का पत्र सौंपा

0

दल्ली – आज भारतीय मजदूर संघ परिवार के हमारे साथी अति राम बी,एफ, नंबर 2144ठेका श्रमिक दल्ली मांईस में कार्यरत थे।आज कार्यस्थल पर एक दुर्घटना में उनका आकस्मिक निधन हो गया है। भारतीय मजदूर संघ परिवार उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है। और आज हमारे साथी की मौत के बाद बी एस पी प्रबंधन उनके परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति देने से आनाकानी कर रहा था और एक पत्र उनके परिवार को दिया गया था कि बी एस पी प्रबंधन जांच के उपरांत अनुकंपा नियुक्ति के बारे में विचार करेगा, उसके बाद भारतीय मजदूर संघ ने बी एस पी प्रबंधन से स्पष्ट कर दिया कि जब तक अनुकंपा नियुक्ति पर कोई निर्णय नहीं हो जाता तब तक आगे किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने दी जावेगी, क्योंकि नियम में भी यह स्पष्ट है कि कार्यस्थल पर दुर्घटना में जान जाने पर परिवार में किसी एक को 24 घंटे में अनुकंपा नियुक्ति देनी है। मगर बी एस पी प्रबंधन हरबार की तरह आनाकानी कर रहा था।

नौकरी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले लखन लाल चौधरी का फोटो

मगर संघ के प्रयासों से बी एस पी प्रबंधन ने हमारे साथी की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति का पत्र सौंप दिया है। जिसके लिए भारतीय मजदूर संघ प्रबंधन का आभार व्यक्त करता है।और ईस दुःख की घडी में संघ हर तरह से हमारे साथी स्वर्गीय अति राम के परिवार के साथ खड़ा हैं। ईश्वर हमारे साथी की आत्मा को शांति प्रदान करे और ईस दुःख की घडी में उनके परिवार को हिम्मत दे हौसला दे की वो इस कठिन समय का सामना कर सके।

अनुकंपा नियुक्ति का पत्र

MOST POPULAR

HOT NEWS