City Media - Page 1645 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1645

कर्मचारी शिकार हुए एसडीएम के प्रशासनिक आतंकवाद से, ऐसी हरकतों से कई बार शर्मशार हुआ प्रशासन, छत्तीसगढ़ क्वार्टर खाली कराने का मामला

0

जगदलपुर । जिला प्रशासन की मंशा जीर्ण-शीर्ण छत्तीसगढ़ क्वार्टर के नये सिरे से निर्माण की योजना है जिसका स्वागत किया जा रहा है किंतु इसको खाली कराने की जवाबदेही जिस अधिकारी को दी गई है उनका विवादों से चोली दामन से रिश्ता है। प्रशासनिक आतंकवाद से चर्चा में रहने वाले एसडीएम जीआर मरकाम ने अब अपने मातहतों को ही शिकार बना डाला। प्रशासनिक अधिकारी ही अपनी मनमानी पर उतर आएं और लोगों की समस्याएं सुलझाने के बजाय अपनी तुगलक मिजाज से आनन-फानन में एक दिन के भीतर घर खाली कराने के निर्देश दिए जिसके बाद छत्तीसगढ़ क्वार्टर निवासी एसडीएम मरकाम की शिकायतें कलेक्टर और विधायक से भी किया गया है।

कर्मचारियों को सुविधा उपलब्ध कराने जगदलपुर के चांदनी चौक से सटे इलाके 36 क्वार्टर में नया निर्माण कराया जाना है जिसको खाली कराने की जिम्मेदारी एसडीएम को दिया गया है लेकिन शासकीय मकानों को खाली करने के तुगलकी फरमान के कारण वहां के रहवासियों व एसडीएम के बीच में कहासुनी हो गया । 36 क्वार्टर शासकीय मकानों के निवासियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एसडीएम की भाषा धमकी भरे लहजे में थी कि 36 क्वार्टर को 7 दिनों के अंदर अपने -अपने घरों को खाली कराये। एसडीएम के द्वारा वहां के निवासियों से कहा गया कि 36 क्वार्टर शासकीय मकानों को तोड़ कर नया निर्माण किया जाना है । प्रशासन की तरफ से अभी तक किसी भी प्रकार की नोटिस नहीं दी गई है बिना नोटिस के एसडीएम जगदलपुर के 36 क्वार्टर शासकीय मकानों वाले क्षेत्र में आ धमकना और वहां के निवासियों को धमकाना सीधे-सीधे एसडीएम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है ।

इससे पूर्व भी एसडीएम जगदलपुर मरकाम की कार्यशैली की वज़ह से सुर्खियों में रही हैं। कुछ दिनों पूर्व सदर स्कूल के पास रहने वाले एक परिवार का मकान भी एसडीएम के इशारे पर तोड़ दिया था जिसके बाद परिवार के लोगों ने एसडीएम मरकाम पर गंभीर आरोप लगाए थे। लाकडाऊन के दौरान स्थानीय कोर्ट के एक वकील के साथ भी एसडीएम मरकाम ने अनावश्यक विवाद करते हुए अपने पद का रौब झाड़ा था इसके अलावा नए बस स्टैंड क्षेत्र में भी जगदलपुर एसडीएम के द्वारा पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अनावश्यक विवाद किया गया था जिसमें मौके पर मौजूद आरआई एवं पटवारियों द्वारा बीच बचाव करते हुए एसडीएम की तरफ से पत्रकारों से माफी मांग कर मामले को सुलझाया गया। प्रशासनिक आतंकवाद के रोने से पिछली सरकार अधिकारियों की मनमानी के चलते अपना विश्वास बस्तर में खो चुकी थी जिसका परिणाम उसे चुनाव में भी भुगतना पड़ा अगर समय रहते प्रशासन इस पर नकल नहीं कसती है तो अनावश्यक फजीहत झेलनी पड़ेगी।

कोतवाली पुलिस द्वारा वाहन का पता तलाश कर प्रार्थी को सुपुर्द किया

0

जगदलपुर – पुलिस थाना कोतवाली में मकसूद अली निवासी नयामुण्डा जगदलपुर ने उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि घटना दिनांक 07.02.2021 के सुबह प्रार्थी के दुकान मोतीतालाब पारा से इनकी एक्टीवा क्रमांक-CG.17.KU.8467. को कोई ले गया है कि सूचना पर प्रार्थी से आवेदन प्राप्त कर, उक्त एक्टीवा वाहन का पतासाजी किया गया जा रहा था।

जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री दीपकं झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में संजय मार्केट प्रभारी सउनि0 प्रेम पानीग्राही हमराह आरक्षक क्रमांक-1129 भुपेन्द्र नेताम-द्वारा शहर भ्रमण/बीट प्रेट्रोलिंग दौरान एक एक्टीवा वाहन क्रमांकक्रमांक-CG.17.KU.8467 लावारिस हालत में मिला, जिसे थाना लाकर तस्दीक किया गया। प्रार्थी को तलब कर वाहन का कागजात पेश करने पर तस्दीक पश्चात् सुपुर्दनामा पर दिया गया। वाहन मिलने पर प्रार्थी द्वारा समस्त थाना स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।

जुबां पे दर्द भरी दास्तां चली आई…पुनिया और नेताम समझें कि वक्त बदल चुका है

0

अर्जुन झा

जगदलपुर। बस्तर के नगरनार स्टील प्लांट के डी मर्जर को लेकर भूमकल आंदोलन की याद ताजा करने वाले कांग्रेसी नेताओं को अब इस आंदोलन की वर्षगांठ के मौके पर बोधघाट परियोजना के विरोध में सातधारा में आदिवासियों के जमावड़े की खबर से सतर्क हो जाना चाहिए। बोधघाट परियोजना को लेकर जबरदस्त राजनीति शुरु हो गई है। कांग्रेस में भी इस मामले को लेकर एकराय नहीं है। पहले इस मामले में बस्तर सांसद की भूमिका चर्चा में आई थी। खबर है कि वे एक खास मौके पर बोधघाट परियोजना से आशंकित लोगों के साथ ही कुछ विधायकों को भी कथित तौर पर बिना पूर्व सूचना के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलवाने तत्पर हो गए थे, जिस पर सीएम की नाराजगी की खबरें सामने आई थीं।

लेकिन उसके बाद मामला शांत हो गया और फिर बोधघाट परियोजना को लेकर सवाल उठाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंद नेताम को उनके दिन लद जाने जैसा अहसास कराते हुए कहा था कि नेताम जी अपनी पारी खेल चुके हैं अब दीपक बैज और राजमन बेंजाम को खेलने दें। उन्होंने बोधघाट परियोजना के फायदे के संदर्भ में यह भी कहा था कि इससे सिंचाई होगी तो सभी आदिवासियों की आर्थिक स्थिति नेताम जी जैसी हो जाएगी। बोधघाट परियोजना को लेकर कांग्रेस के भीतर मतभेद को नेताम और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच की सियासी तल्खी ने उजागर कर दिया है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि बोधघाट परियोजना से सिंचाई होगी तो बस्तर अंचल के किसानों को इसका फायदा होगा लेकिन इस तरह की योजनाओं को लेकर डूब क्षेत्र के नाम पर राजनीति कोई नई बात नहीं है। जमीन डूब क्षेत्र में आ जाने की चिंता के नाम पर राजनीति होती ही है।

ऐसे मामलों में विरोध का एक लम्बा इतिहास है। जबकि डूब से प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा देने की व्यवस्था होती है। बड़े फायदे के लिए छोटी चिंताओं को सुलझाया जा सकता है। ऐसा होता भी है किंतु विरोध की राजनीति के पीछे भी जो कारण होते हैं, उन्हें समझते हुए आशंकाओं का शीघ्र समाधान कर लेना चाहिए। अब बोधघाट परियोजना को लेकर कांग्रेस के भीतर के मतभेद, संभावित प्रभावितों की लामबंदी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व केंद्रीय मंत्री नेताम के बीच की बयानबाजी के दौर में नेताम की छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया से एकांत वार्ता से सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। संगठन के लिहाज से देखा जाए तो हालात काफी बदल चुके हैं। बात इशारों में न कहकर साफ तौर पर की जाय तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी सक्रियता और लोकप्रियता के बूते इतने आगे निकल चुके हैं कि ऐसी मुलाकातों से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। मगर संगठन में अपनी बात रखने का सभी को हक है तो इस बाबत कहा जा सकता है कि इस मुलाकात में नेताम ने पुनिया से जो भी बात की है, वह तथ्यों की कसौटी पर आख़िर कितनी खरी उतर सकती है? सीएम बघेल तो नेताम को पहले ही उनकी स्थिति के बारे में समझाने की कोशिश कर चुके हैं। नेताम जी को कितना समझ आया, यह अलग बात है। वैसे उन्हें उस जमाने को याद करना चाहिए, जब विद्याचरण शुक्ल जैसे वरिष्ठ नेता की दर्द भरी आवाज आला चौखट से ही बैरंग लौट आती थी। राजनीति में भी उगते सूरज को प्रणाम, तेजस्वी सूरज को सलाम और डूबते सूरज को राम राम का रिवाज चलता है। वैसे नेताम जी इस हाल में भी सियासी संघर्ष का माद्दा दिखा रहे हैं तो आज के दौर के राजनीतिक अंदाज अपनाएं तो बेहतर होगा। जहां तालमेल से काम चल जाय, वहां टकराव की जरूरत क्या है?

Breaking अज्ञात वाहन की जबरदस्त ठोकर से बाईक सवार दो युवक की घटना स्थल पर ही मौत

0

बालोद जिलामुख्यालय के समीप ग्राम करहीभदर और जामगांव मार्ग में अज्ञात वाहन की जबरदस्त ठोकर से बाईक सवार दो युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। मृतक दोनो युवक की पहचान परिजनों द्वारा किया जा चूका है। जिसमे एक युवक की पहचान रुपेश कुमार

भुआर्य अमोरा उम्र लगभग 30 वर्ष और दूसरे युवक की पहचान जगन्नाथ ठाकुर उम्र लगभग14वर्ष ग्राम नर्राटोला डौंडी ब्लॉक का बताया जा रहा है । दोनों युवक बालोद से अपना घर अमोरा जा रहें थे तभी अचानक एक्सीडेंट का शिकार हुए है। जो वाहन क्रमांक सी जी 24 पी 3499 पर सवार थे। वहीं ग्रामीण इस घटना को लेकर बहुत ही ज्यादा आक्रोश है। मौके पर पुलिस पहुँच चुकी है।

बहला फुसलाकर कर शादी के नाम पर, रूपये पैसों की लेनदेन कर विवाह कराने वाले गिरोह पर कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही

0

जगदलपुर – बहला फुसलाकर कर शादी के नाम पर शारीरिक शोषण और रूपये पैसों की लेनदेन कर विवाह कराने वाले गिरोह पर कोतवाली पुलिस ने पीडिता द्वारा पुलिस थाना कोतवाली के लिखित आवेदन के आधार पर कार्यवाही की है | घटना दिनांक 01.09.2019 को शैफाली,ममता अग्रवाल, केशवसिंह रघुवंशी मिलकर पीड़िता को शादी करवायेंगे कहकर घर से बिना बताये रायपुर ममता अग्रवाल के घर रखे और केशव सिंह रघुवंशी से पहचान करवाकर तुमसे शूादी करूँगा बोलकर, उसे सौंप दिये। केशवसिंह रघुवंशी ने पीड़िता का शारीरिक शोषण किया और उसे 02 लाख रूपये में खरीदकर लाया हुं कहता था, पीड़िता के गर्भवती होने पश्चात बालक को जन्म देने के बाद आरोपी उसे वापस रायपुर लाया और उसके दो माह के बच्चे को बिना बताये कहीं लेकर चला गया है कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली जगदलपुर में अप0क0 22/2021 धारा 376,493,370,109,34 भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया है।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री दीपक झा व अति0 पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उनि0 पीयुष बघेल, उनि0 गुनेश्वरी नेरटी, प्रआर0क0 1281 चोवादास गेंदले, मआर0 गोरेती तिर्की, आर0क0 334 सोनू बडई के टीम द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल आरोपी की पतासाजी हेतु टीम मध्यप्रदेश रवाना किया गया। आरोपी केशवसिंह रघुवंशी पिता स्व0 खुन्नूलाल रघुवंशी निवासी सिल्वाह, थाना बरेली, जिला रायसेन, मध्यप्रदेश एवं शैफाली चक्रवर्ती पति बाबुलाल चक्रवर्ती निवासी तिरंगा चौक जगदलपुर को पता तलाश कर, पुछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किये। जिन्हे विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपिया ममता अग्रवाल व शिव जो वर्ममान में अन्य मामले में केन्द्रीय जेल जगदलपुर में निरूद्ध है, जिनके खिलाफ शीघ्र ही गिरफ्तारी कार्यवाही की जायेगी।

आगामी मैनपाट महोत्सव में छत्तीसगढ़ी कलाकारों की, की जा रही उपेक्षा

0

सरगुजा जिला स्थित मैनपाट में, संस्कृति मंत्रालय के सहयोग तले, सरगुजा जिला प्रशासन के तत्वाधान में प्रतिवर्ष मैनपाट महोत्सव आयोजक समिति द्वारा मैनपाट महोत्सव का आयोजन किया जाता है। ऐसे शासकीय आयोजनों का उद्देश्य स्थानीय लोक कलाकारों को मंच प्रदान कर, छत्तीसगढ़ की लोक कला और संस्कृति से, प्रदेश के हर भाग को अवगत कराने के साथ साथ, स्थानीय परम्पराओं को संरक्षित एवं संवर्धित करने का होना चाहिये।

मुझे स्मरण है, छत्तीसगढ़ राज्योत्सव २०१९ में माननीय मुख्यमंत्री जी ने, समस्त आगामी शासकीय आयोजनों में, छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों को अधिक से अधिक बढ़ावा देने की बात कही थी। जहाँ एक ओर समूचा देश वोकल फॉर लोकल की बात कर रहा है। छत्तीसगढ़ में लोकल को विस्मृत कर अन्य जगहों के कलाकारों को प्रमोट करने का सिलसिला निरंतर जारी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png


विगत वर्ष के आयोजन में भी  मुख्य कलाकारों के रूप में पंजाबी गायक परमिश वर्मा और भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह को सेलेब्रिटी गेस्ट के रूप में बुलाया गया था । इसी परिपाटी को पुनः चलाते हुए इस बार भोजपुरी गायक खेसारी लाल, भोजपुरी अदाकारा काजल राघवानी, भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह, पंखिड़ा गायक राजेश मिश्रा, पंजाबी गायक करण रंधवा सहित अन्य बाहरी कलाकारों को सेलेब्रिटी गेस्ट गेस्ट के रूप में बुलाया गया है । मुख्य कार्यक्रमों में गिनती के ३ छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

इसका दूरवर्ती परिणाम दुखद होगा। ऐसे मौकों पर हमे चाहिए कि हम प्रदेश के कोने कोने में, प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति एवं परम्पराओं का प्रचार एवं प्रसार करें तथा नवीन पीढ़ी को हमारी संस्कृति एवं परम्पराओं से अवगत कराने हेतु बड़े पैमाने पर कार्य करें। और यही नवसृजित छत्तीसगढ़ शासन का ध्येय वाक्य कहता है,“गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ “। परन्तु विडंबना यही है कि मैनपाट में हो रहे इस प्रदेश स्तर के शासकीय आयोजन में नवा छत्तीसगढ़ नहीं बल्कि बिहार गढ़ा जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

समय समय पर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से ,छत्तीसगढ़ में ही, छत्तीसगढ़ियों की जा रही ये उपेक्षा, प्रदेशवासियों की जनभावनाओं को आहत करती है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो हम प्रदेश की मूल संस्कृति व परम्परों का समूल विनाश कर बैठेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दुसरे राज्यों से शराब लाकर छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से बिक्री को लेकर एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

0

राजनांदगांव – अन्य राज्यों से शराब परिवहन कर अवैध रूप से बिक्री की सुचना दिनांक 08.02.2021 मुखबिर द्वारा पता चला कि एक व्यक्ति अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब रखकर राजनांदगांव की तरफ से आ रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाप के घेराबंदी कर पकडे जिसके कब्जे से एक प्लास्टिक के लाल पीला कलर के बोरी में मध्यप्रदेश राज्य में निर्मित 40

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

पौव्वा गोवा स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब 7.200 बल्क लीटर कीमती 4800/- रू0 एवं एक मोटर सायकल पैशन प्रो कमांक CG 08 NC 2460 कीमती 15,000 रूपये कुल  कीमत 19,800 रूपये को जप्त कर कब्जे में लिया गया आरोपी का यह कृत्य सदर धारा का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी ललित ठाकुर पिता सुकालू राम ठाकुर उम्र 30 वर्ष साकिन लखोली वार्ड कमांक 33 थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव जिला राजनांदगांव के विरूद्ध थाना देवरी में अप० क0 21/21 धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट तहत मामला पंजीबद्ध किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता ! जाने चौथे दिन का हाल

0

दल्लीराजहरा नगर मे चल रहे राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन .दो मैच खेले गये  जहाँ पहले मैच मे अडाणी क्लब अंबिकापुर ने  करारी शिकस्त देते हुए डी.एफ.ए. रायपुर की टीम को  शुन्य(0) के मुकाबले  चार (04) गोल से पराजित किया पराजित टीम कोई भी गोल नही कर सकी मध्यांतर तक अंबिकापुर की टीम 03 गोल से आगे रही अंबिकापुर की ओर

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

से जर्सी नं. 04 के खिलाड़ी पुनीत कुमार ने 02 गोल  एंव लक्ष्मण दास जर्सी नं. 07 एंव सलोमोन इक्का जर्सी नं. 16 ने 1-1 गोल किये इस तरह से .एकतरफा मैच मे  अंबिकापुर चार (04)गोल से विजयी रहे इसी तरह  टुर्नामेंट के दुसरे मैच मे ईगल क्लब बिलासपुर एंव बी.एम.वाय चरौदा के बीच  संघर्षपुर्ण  मुकाबला देखा गया  मध्यांतर तक  दोनो ही टीम एक  एक 1-1 की बराबरी पर रहे बिलासपुर के लिए पहला गोल जर्सी. नं.10 आकाश यादव ने किया वही चरौदा की ओर से  मध्यांतर के पुर्व आखिर ी मिनट मे  जर्सी 06 गुलशन कांबले ने एक गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया

मध्यांतर के पश्चात  बिलासपुर की टीम बेहतर टीमवर्क से खेलते हुए दुसरा गोल  किया  यह गोल टीम के लिए जर्सी नं.06 जावेद ने किया इस तरह बिलासपुर  चरौदा से 01 गोल  के मुकाबले दो गोल से आगे रही  इस तरह से बिलासपुर की टीम  एक के मुकाबले दो गोल से विजयी रही 09 फरवरी को स्पर्धा के दो लीग मैच खेले जायेंगे.पहला मैच एन.एफ.सी.बचेली  व् रामकृष्ण आश्रम के बीच खेला जायेगा वहीं दुसरा मैच  आर एफ.ए. राजहरा मांईस  विरूद्ध

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

कल्याण ब्वायज भिलाई के बीच खेला जायेगा  आज खेले गये मैच के दौरान श्री सुकान्तो मंडल  श्री मनोज सर  श्री एन. विश्वास  श्री एस.के व्यास श्री बीजू जार्ज.श्री पी.एम. सिरपुरकर .श्री राजीव महेन्द्रु श्री मायाराम ठाकुर सहित बी.एह.पी. प्रबंधन के आला अधिकारी  मौजूद रहे  आयोजन समिति के अध्यक्ष  श्री राजेन्द्र बेहरा श्री  गौतम बेहरा संगठन सचिव  श्री त्रिनाथ नायडू  सचिव  जिला फुटबॉल संघ सहित बडी संख्या मे आयोजन समिति के सदस्य एंव पदाधिकारी गण उपस्थित रहे.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कोतवाली पुलिस द्वारा लापता व्यक्ति को पता तलाश कर, परिजनों को सुपुर्द किया गया

0

दिनांक 07.02.2021 को थाना कोतवाली स्टाफ द्वारा शहर में पेट्रोलिंग दौरान एक व्यक्ति बेसुध (मानसिक रूप से विक्षिप्त) अवस्था में मिला जिसे पुछताछ करने पर जिला-बलरामपुर का होना बताया तब जिला-बलरामपुर रामानुजगंज पुलिस से संपर्क कर, उक्त व्यक्ति के पहचान हेतु वाट्सअप के माध्यम से उसका फोटो भेजकर पहचान कराया गया, जहाँ पर इस व्यक्ति का नाम धर्मकांत पिता मोहन राम निवासी ग्राम परसागुड़ी थाना राजपुर, जिला-बलरामपुर रामानुजगंज व थाना राजपुर जिला-बलरामपुर, रामानुजगंज में गुम इंसान क्रमांक-04/2021 कायम होना बताया गया।

जिसे पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना स्टाफ द्वारा धर्मकांत के वारिसानों को सूचित किया गया। वारिसानों के थाना आने पर विधिवत् धर्मकांत को सुरक्षित सौंपा गया।

कोठियागुड़ा प्राचार्य व व्याख्याताओं के बीच खुलकर आया मतभेद, शिक्षकों की सुलह नाकाम अब आयुक्त से गुजारिश करने पत्र

0

चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के लोहंड़ीगुड़ा जनपद पंचायत अंतर्गत कोठियागुड़ा हाईस्कूल प्राचार्य और दो व्याख्याताओं के बीच विवाद लगातार बढ़ने के बाद शिक्षकगणों द्वारा सुलह का प्रयास किया गया किंतु वह विफल रहा। शिक्षकों ने मामले को सुलझाने कमीश्नर को पत्र लिखा है साथ ही इसकी प्रति कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी को भी भेजा गया है।

बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा का कोठियागुड़ा हाईस्कूल स्कूल इन दिनों अच्छे कामों की बजाय विवादों के कारण सुर्खियों में हैं खासकर प्राचार्य जयप्रकाश मौर्य सुलह के मुंड़ में नहीं हैं। दरअसल प्राचार्य जयप्रकाश मौर्य तथा व्याख्याता दिलीप कुमार कश्यप- उमाशंकर ठाकुर के मध्य विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है जिसके कारण जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक यह बातें पहुंचा तथा जांच दल ने मामले को सुलझाने के लिए स्थानीय स्तर पर पहल करने को

कहा किंतु प्राचार्य जयप्रकाश मौर्य शिक्षकगणों द्वारा सुलह करने का प्रयास किया गया किंतु बातें नहीं बनी। इस मामले शिक्षकगणों लोभान सिंह ठाकुर,अन्तुराम मेताम व सुरेंद्र कुमार कश्यप ने कमीश्नर बस्तर को पत्र लिखकर मामले को सुलझाने का निवेदन किया है। पूर्व में प्राचार्य जयप्रकाश मौर्य ने एक शिक्षक को नोटिस जारी कर विवाद खड़ा किया था किन्तु यह मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि फिर प्राचार्य ने बखेड़ा खड़ा कर दिया है जिसके कारण शिक्षा विभाग की किरकिरी हो रही है।

MOST POPULAR

HOT NEWS