City Media - Page 724 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 724

ट्रक को हुई क्षति, 1लाख रु. का भुगतान करेगी बीमा कंपनी

0
  • जिला उपभोक्ता आयोग जगदलपुर ने दिया आदेश

जगदलपुर जिला उपभोक्ता आयोग ने एक प्रकरण में आवेदक के ट्रक के क्षतिग्रस्त होने पर बीमा कंपनी को 1लाख रु. की राशि और उस पर 7 प्रतिशत की दर से ब्याज, मानसिक पीड़ा हेतु 20 हज़ार रु और वाद व्यय के रूप में 3000 रु.प्रदान करने का आदेश पारित किया है। प्रकरण के तथ्य संक्षिप्त में इस प्रकार हैं कि जगदलपुर निवासी निवासी योगेंद्र साहू का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह ट्रक दुर्घटना दिनांक को यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में बीमित था। दुर्घटना की सूचना आवेदक द्वारा बीमा कंपनी को दिए जाने पर बीमा कंपनी ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन का स्पाट सर्वे एवं फाइनल सर्वे करवाया था। फाइनल सर्वे के उपरांत आवेदक का दावा इस आधार पर निरस्त कर दिया गया था कि घटना के समय उक्त वाहन का परिचालन, हेल्पर द्वारा नशे की हालत में किया जा रहा था। जो कि बीमा शर्तों का उल्लघंन है। आवेदक का दावा बीमा कंपनी द्वारा निरस्त किए जाने पर जिला उपभोक्ता आयोग के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए जिला आयोग ने माना है कि बीमा कंपनी यह सिद्ध करने में असफल रही है कि दुर्घटना के समय ट्रक को हेल्पर द्वारा नशे की हालत में चलाया जा रहा था। इसी प्रकार बीमा कंपनी द्वारा नियुक्त सर्वेयर की रिपोर्ट अंतिम नहीं होती है, जिसके आधार पर क्षति का आंकलन किया जाए। इसलिए आवेदक को ट्रक में हुए नुकसान की वास्तविक क्षतिपूर्ति दिलाना न्यायसंगत होगा।जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष सुजाता जसवाल सदस्य आलोक कुमार दुबे और सीमा गोलछा की संयुक्त खंडपीठ द्वारा उक्त आदेश जारी किया गया है।

थाना बालोद पुलिस के द्वारा 58 नग शराब के साथ 02आरोपियों को अलग अलग प्रकरण में किया गया गिरफ्तार

0

बालोद अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद सुशील कुमार नायक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार किया गया। जिसके तारतम्य में दिनांक 01.08.2023 को पेट्रोलिंग टीम पता साजी हेतु देहात रवाना हुआ थी कि तभी सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नेवारीकला व औराभाठा मैदान के पास अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है कि सूचना पर अलग-अलग टीम बनाकर घेराबंदी कर पकड़ कर आबकारी एक्ट के तहत रवानगी दी गयी। प्रकरण व आरोपी का विवरण इस प्रकार है-01. संजय बघेल पिता सुखरू राम उम्र 23 साल सा. गंजपारा बालोद थाना व जिला बालोद जिसके कब्जे से देषी प्लेन शराब कुल 50 नग देषी प्लेन शराब कुल जुमला 9.000 ब्लक ली. कीमती 4000 रू.बरामद कर अप.क्र 351/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम किया गया है।02.जितेन्द्र यादव पिता बसंत लाल यादव उम्र 38 साल सा. नेवरीकला थाना व जिला बालोद के कब्जे से शराब कुल 8 नग प्लेन/ गोवा शराब कुल जुमला 1.440 ब्लक ली. कीमती 1600 रू.नगदी 500रू.बरामद कर अप.क्र 350/22 धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट कायम किया गया है। उक्त आरोपियों के विरूद्व अपराध पंजीबद्व कर गिरफ्तार किया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बचकानी हरकतों से बाज आए बाफना, जनमत को स्वीकार करें

0
  • शिलालेख प्रशासन ने हटायालेकिन जनता ने जो कुर्सी से हटाया उसका क्या

जगदलपुर छत्तीसगढ़ आईटी सेल व सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने पूर्व विधायक संतोष बाफना पर करारा बोलते हुए कहा की जनता के मत का अपमान कर मिडिया की सुर्खिया बने रहने लिए बचकानी हरकते कर रहें हैं। Aसत्तालोलुप्ता क्या होती हैं यह सिर्फ बीजेपी से सीख सकते हैं और उसका ताज़ा उदाहरण यह दिख रहा हैं कि शिलालेख की याद चुनाव पहुंचने पर विधायक संतोष बाफना को अब आई हैं i संतोष बाफना जनता का आदेश अभी तक स्वीकार्य नहीं पाये हैं जबकि लगभग 5 वर्ष पूर्व जनता ने उन्हें रास्ता दिखा दिया है। आगामी दिनों में चुनाव है और बचकानी हरकत छोड़ कर पूर्व विधायक बाफना को जनता के हित के लिए कार्य करना चाहिए जिससे उन्हें जनमत मिल सके लेकिन उससे पूर्व पार्टी के लोगों को भी विश्वास में लेना होगा। बाफना एक बार नगर पालिका अध्यक्ष, पर्यटन मंडल अध्यक्ष और दो बार के विधायक हैं तथा राजनीति में वरिष्ठ है लेकिन वह ऐसे सलाहकारो से घिरे हुए हैं कि गलत कार्य के लिए उसका रहे हैं, ऐसे कार्यों के बजाय जनता का विश्वास जीतने का कोशिश उन्हें करना चाहिए।

खड़गे से मिले पीसीसी चीफ बैज, छ्ग आने का दिया न्योता

0

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी छ्ग के अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। बैज ने खड़गे को छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण दिया।लोकसभा के मानसून सत्र के सिलसिले में बैज इन दिनों नई दिल्ली में हैं। कल संसद में उनकी एक बड़ी पहल तब फलीभूत हुई, जब लोकसभा में माहरा जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा देने का विधेयक पारित हुआ। इसके अलावा बैज मणिपुर की हिंसा के मुद्दे को लेकर भी सदन के भीतर मुखर रहे। मंगलवार को पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कांग्रेस मुख्यालय जाकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात भी की। पीसीसी चीफ व सांसद दीपक बैज ने खड़गे को छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया। उन्होंने खड़गे को जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों बाद भरोसे का सम्मेलन आयोजित होने वाला है। इस सम्मेलन में आपकी उपस्थिति से आयोजन का गौरव बढ़ जाएगा।

हरियाली से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा

0

जनपद पंचायत डौंडीलोहारा के जनपद पंचायत परिसर में यहां के अध्यक्ष उपाध्यक्ष जनपद सदस्यों के मार्गदर्शन में एवं यहां कार्यरत कर्मचारियों की लगन से प्रत्येक मंगलवार को वृक्षारोपण किया जाता है। जिसके कारण जनपद परिसर की हरियाली उसकी शोभा बढ़ा रही है। कार्यकाल की शुरूआत में यहां पर्याप्त पानी का अभाव था जिसके कारण यहां पेड़ पौधे सूख जाते थे।जिस परेशानी को समझते हुए जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर के द्वारा पंद्रहवें वित्त की राशि स्वीकृत कर कार्य बोर की व्यवस्था करवाई गई।

पत्रकार हसन की माताजी को कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

0

जगदलपुर पत्रकार हसन रजा की माताजी का गत दिवस देहांत हो गया। आज शोक संवेदना व्यक्त करने इंद्रावती विकास प्राधिकरण के सदस्य मलकीत सिंह गैदू, सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य, तोकापाल ब्लाक अध्यक्ष सहदेव नाग, बस्तर जिला कांग्रेस सचिव रोजविन दास, जिला सचिव महेंद्र महापात्र, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संदीप दास, सांसद प्रतिनिधि सोशल मीडिया लोकसभा क्षेत्र अनुराग महतो, समर्पित कांग्रेसी नेता राकेश चौधरी ने इस दुख की घड़ी में संवेदना व्यक्त की व परिवार को ढांढस बंधाया।

विधायक जैन के प्रयासों से प्रभावितों को मिला मुआवजा

0
  • एनएमडीसी स्लरी पाइप लाइन प्रोजेक्ट के प्रभावितों को मिली बड़ी राहत

जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से ग्राम पंचायत नियानार एवं पंडरीपानी के 10 प्रभावितों को 34 लाख रुपए की मुआवजा राशि मिली।पंडरीपानी के तीन तथा नियानार के सात प्रभावितों को भूमि मुआवजा राशि के चेक विधायक कार्यालय में विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन ने प्रदान किए।ग्राम पंचायत पंडरीपानी के गुडडीराम को 2 लाख 18 हजार 448 रुपए, कोसा को 7 लाख 5,981 रुपए, लच्छिन को 3 लाख 58,588 रुपए एवं ग्राम पंचायत नियानार के फगनू को 1 लाख 82 हजार 40 रुपए, प्रदीप मलिक को 1 लाख 45 हजार 632 रुपए, हीरामनी बघेल को 1 लाख 21 हजार 360 रुपए, जयमन बघेल को 4 लाख 85,440 रुपए, नीलकंठ पटेल को 2 लाख 91हजार 264 रुपए, रामेश्वर पटेल को 6 लाख 732 रुपए एवं मोहन चालकी को 2 लाख 91 हजार 264 रुपए के चेक विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्रदान किए। इस अवसर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता से आज भूमि प्रभावित किसानों को चेक प्रदान किया जा रहा है। हमारी यूपीए सरकार के समय जो भूमि अधिग्रहण बिल लाया गया था, उसके कारण आज छत्तीसगढ़ में किसानों को उनके भूमि के अधिग्रहण का मुआवजा इतना ज्यादा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद एक किसान पुत्र हैं। इसलिए वे किसानों का दुख दर्द समझते हैं। उन्होंनेे प्रभावितों से प्राप्त राशि का उपयोग सही ढंग से करने की अपील भी की। इस दौरान विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद सदस्य एवं ब्लाक अध्यक्ष नीलूराम बघेल, जनपद सदस्य धनसिंग बघेल, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमू उपाध्याय, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, ग्राम पंचायत सिडमूड़ के सरपंच हरिबंधु नाग एवं पंचायत पंडरीपानी की सरपंच जयती मौर्य समेत पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

विधायक बघेल ने बकावंड ब्लॉक को दी करोड़ों की सौगात

0
  • विधायक लखेश्वर बघेल ने किया 446.46 लाख की नल जल योजना का भूमिपूजन

बकावंड बस्तर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने मंगलवार को बकावंड ब्लॉक के अनेक गांवों को करोड़ों रु. के विकास कार्यों की सौगात दी। इन गांवों में नलजल योजना के कार्यों का विधायक ने भूमिपूजन किया।विधायक बघेल ने बकावंड ब्लॉक की ग्राम पंचायत चितालुर, गुमडेल, कोहकापाल, इरिकपाल, ढोढरेपाल, मसगांव में 446.46 करोड़ की लागत से जल जीवन मिशन के तहत नलजल योजना का भूमिपूजन किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जल जीवन मिशन के तहत राज्य के ग्रामीण अंचलों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। जल जीवन मिशन के कार्यों का तेजी से क्रियान्वयन हो रहा है। जहां लोग पानी की एक-एक बूंद-बूंद के लिए तरस रहे थे, गंदे पानी पीकर गुजर-बसर कर रहे थे। इन सबके बीच भूपेश सरकार ने बदहाल और बेबस लोगों की जिंदगी में अमृत घोल दिया है। गांवों में घर-घर नल जल कनेक्शन देकर खुशियों की धारा बहाई है। विधायक लखेश्वर बघेल ने सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितालूर एवं ढोढरेपाल की छात्रााओं को 76 सायकलें वितरित की। इस दौरान श्री बघेल कहा कि छत्तीसगढ़ में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा छात्राओं के लिए सरस्वती साइकिल योजना की शुरूआत की गई है। सरस्वती साइकिल योजना के तहत 9 वीं कक्षा में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य वर्ग के बीपीएल परिवारों की बालिकाओं को साइकिल दी जाती है। ये एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना है, जो न सिर्फ बेटियों को स्कूल आने-जाने में मदद करती है, बल्कि बेटियों की शिक्षा की राह आसान भी बनाती है।लखेश्वर बघेल ने कहा है कि हमारी सरकार गांवों, किसानों, आदिवासियों, मजदूरों, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। राज्य सरकार हर वंचित तबके तक उनके सामाजिक और आर्थिक अधिकार पहुंचाने का काम कर रही है। आज इसी तारतम्य में ढोढरेपाल में 16 हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टे दिए गए।कार्यक्रम में रामानुज आचार्य, भोलानाथ नाग, अनंत राम, तुलाराम सेठिया, नीलम कश्यप, वीरेंद्र सेठिया, घसुराम बघेल, नवीना भारती, दयाराम भारती, हरीश कश्यप, भूपेंद्र पांडे, अंतुराम बघेल, अंबाली बघेल, राजूराम निषाद, बेनुराम कश्यप, चंपा मौर्य, पवन पानीग्राही, जयमनी कश्यप, लोकनाथ निषाद, राजेश कुमार, जितेंद्र तिवारी, तुलसीराम ठाकुर, नंदू बिसाई एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामवासी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

अंततः माहरा समाज को मिल गया एससी का दर्जा

0
  • माहरा समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने का बिल लोकसभा में पारित

जगदलपुर प्रदेश में निवासरत माहरा समुदाय के लाखों लोगों की वर्षों पुरानी आस और बस्तर सांसद दीपक बैज की मेहनत आज फलीभूत हो गई। इस जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा देने संबंधी विधेयक मंगलवार 1 अगस्त को अंततः लोकसभा में पारित हो गया। सांसद दीपक बैज ने फोन से इस संवाददाता को यह जानकारी दी।आज लोकसभा में बस्तर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में निवासरत माहरा जाति को बड़ी राहत सांसद दीपक बैज की पहल पर मिल गई है। इस जाति को अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल करने हेतु लोकसभा में विधेयक पास हो गया। विधेयक अब राजयसभा में जाएगा, जहां से पारित होने के बाद अधिसूचना का प्रकाशन राजपत्र में होगा। इसके बाद माहरा जाति को अनुसूचित जाति की मान्यता कानूनी रूप से मिल जाएगी। सांसद बैज ने इस बड़ी सफलता के लिए माहरा समाज के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग में माहरा समुदाय के लाखों सदस्य हैं। ये लोग वर्षों से अपनी जाति को अनुसूचित जाति अथवा जनजाति में शामिल करने की मांग करते आ रहे थे। इस मसले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी विशेष पहल करते हुए विधानसभा में प्रस्ताव पारित कराकर केंद्र सरकार के पास भेजा था। इसके साथ ही सांसद दीपक बैज ने अपने साथ माहरा समाज के संभागीय अध्यक्ष सामू कश्यप, महासचिव बुधराम कश्यप, संरक्षक श्रीराम नाग, कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष रविंद्र नागवंशी आदि को नई दिल्ली ले जाकर सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री, अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष व अधिकारियों, संसदीय कार्य मंत्री से उनकी मुलाकात कराई थी। इस तरह संबंधित फाइल को एक मंत्रालय से दूसरे मंत्रालय में आगे बढ़वाते हुए बैज ने इसे बिल के रूप में पास कराने में कामयाबी हासिल कर ही ली। इस आशय की खबर मिलते ही बस्तर संभाग में रह रहे माहरा समुदाय के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। समुदाय के लोगों ने आतिशबाजी कर और एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी मनाई।

रंग लाई मुख्यमंत्री बघेल व सांसद बैज की पहल

इस बड़ी उपलब्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सांसद दीपक बैज के जिला प्रतिनिधि सुशील मौर्य ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में निवासरत माहरा जाति के लोगों को इंसाफ दिलाने में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बस्तर के सांसद दीपक बैज ने कोई कसर बाकी नहीं रखी थी। अंततः इन दोनों नेताओं की मेहनत रंग ले ही आई। उन्होंने इस जाति को अनुसूचित जाति जनजाति की सूची में शामिल कराकर उसे आरक्षण और दूसरी सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई है। सुशील मौर्य ने कहा है कि बस्तर संभाग में माहरा, जाति के लोग हजारों की तादाद में निवासरत हैं। इस जाति के लोग आर्थिक, शैक्षणिक और राजनैतिक रूप से बहुत ज्यादा पिछड़े हुए हैं। वे माहरा जाति को अनुसूचित जाति जनजाति का दर्जा देने की मांग वर्षों से कर रहे हैं। बस्तर के सांसद दीपक बैज इसके लिए लंबे समय से ठोस पहल करते आ रहे हैं। बैज के साथ माहरा जाति के बड़े प्रतिनिधि कई बार केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रियों और विभागों के उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं। बैज की पहल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस मुद्दे पर विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर बहुत पहले ही केंद्र सरकार के पास भेज चुके थे। सांसद बैज के नेतृत्व में दिल्ली गए माहरा समाज के प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार से मुलाकात कर उनसे लगभग बीस मिनट तक चर्चा की थी। श्री बैज ने मंत्री को समाज के साथ होती आई नाइंसाफी से अवगत कराते हुए माहरा समुदाय को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी हेतु केबिनेट में पेश करने का आग्रह किया था। मंत्री सिंह ने इसे गंभीरता से लिया था।सुशील मौर्य ने कहा है कि सांसद बैज इस मुद्दे को लोकसभा में भी मुखरता के साथ उठा चुके हैं। बैज की सतत सक्रियता के कारण ही अब माहरा जाति को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने का मार्ग प्रशस्त हो सका है। सुशील मौर्य ने कहा है कि अब माहरा जाति के लोगों को भी सरकारी नौकरियों और राजनीति में आरक्षण तथा अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य ने बताया कि सांसद बैज के प्रयासों से अब तक छत्तीसगढ़ की बारह जातियों को अनुसूचित जाति जनजाति का दर्जा मिल चुका है। इसके लिए मौर्य ने इस समुदाय के लोगों को बधाई देते हुए समाज को इंसाफ दिलाने के लिए सांसद बैज के प्रति आभार व्यक्त किया है।सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य ने कहा है कि सांसद दीपक बैज शुरू से बस्तर के हक के लिए लड़ते आ रहे हैं। संसद के सत्रों के दौरान लोकसभा में बैज की सक्रियता हमेशा परिलक्षित होती है। वे जगदलपुर रेलवे स्टेशन में सुविधाओं के विस्तार, वाशिंग लाइन का मुद्दा उठा चुके हैं और इसमें उन्हें बड़ी कामयाबी भी मिली है।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने चलाया गया विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान

0
  • 46 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही कर 14,700 रू.वसूला गया जुर्माना।
  • विशेष मोटर चेकिंग अभियान के दौरान 14 यात्री बसो पर किया गया कार्यवाही।
  • माईन्स कार्य में लगे ट्रक वाहन चालक द्वारा शराब सेवन कर वाहन चलाते पाएं जाने पर किया गया कार्यवाही।
  • बालोद पुलिस की आम नागरिको से अपील यातायात नियमों का करे सम्मान, हेलमेट सीट बेल्ट का लगाकर ही वाहन चलावें।

दिनांक 01.08.2023 पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात बालोद बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में यातायात विभाग बालोद की टीम द्वारा दिनांक 01.08.2023 को लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व विशेष मोटरयान चेकिंग अभियान चलाया गया। इस मोटर वाहन चेकिंग का उद्देश्य शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों एवं यात्री बस संचालकों पर प्रभावी कार्यवाही करना एवं जिले में यातायात व्यवस्था के सुगम सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संचालन हेतु यातायात नियमों के उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना व आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाना है। इस विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 14 यात्री बसों को रोककर क्षमता से अधिक यात्री परिवहन नहीं करने की समझाईश दिया गया एवं नियमों के उल्लंघन करते पाएं जाने पर 4200 रू. का समन शुल्क वसूल किया गया। माईन्स कार्य में लगे ट्रक वाहन चालक द्वारा शराब सेवन कर वाहन चलाते पाएं जाने पर कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

इस संपुर्ण कार्यवाही के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करते पाएं जाने वाले 46 लापरवाह चालकों के विरूद्व कार्यवाही कर 14,700 रू. जुर्माना वसूल किया गया साथ ही साथ आम जनो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समझाईश दिया गया है।

बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। यातायात पुलिस आपकी सहायता के लिए वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS