City Media - Page 735 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 735

ग्रामीणों की आस्था को आघात पहुंचा रहे हैं पंचायत सचिव

0
  • धर्म स्थल के निर्माण में भी अधर्म का खेल कर रहे हैं सचिव गागड़ा
  • मातागुड़ी निर्माण के लिए स्वीकृत राशि की हेराफेरी का गंभीर आरोप

बकावंड ग्राम पंचायत बकावंड के आदिवासी पंचायत सचिव आदिवासियों की आस्था से खिलवाड़ करने पर आमादा है। ग्राम देवी बैरम माता (भैरव माता ) की गुड़ी निर्माण कार्य पंचायत सचिव ने सालभर से लटका रखा है। बकावंड के आदिवासी समुदाय तथा माता पर आस्था रखने वाले अन्य जाति समुदायों के लोगों में पंचायत सचिव की मनमानी को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है। बैरम माता को बकावंड के सारे नागरिक दशकों से पूजते आ रहे हैं। इस ग्राम देवी पर यहां के लोगों में गहरी आस्था है। बैरम देवी की गुड़ी बहुत पुरानी और जर्जर हालत में है। नागरिकों ने क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल से बीते साल के अंत में बैरम (भैरव) देवी की गुड़ी के नव निर्माण की मांग की थी। विधायक बघेल ने तुरंत इसके लिए 5 लाख 50 हजार रुपए की स्वीकृति दे दी थी। यह राशि इस साल जनवरी माह में ग्राम पंचायत बकावंड को जारी भी कर दी गई। शुरू में ग्राम पंचायत के सचिव ओंकार गागड़ा द्वारा गुड़ी का थोड़ा बहुत काम कराया गया। इसके बाद काम को अधूरा छोड़ दिया गया है। आधा साल बीत चुका है, लेकिन मातागुड़ी का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो पाया है। मातागुड़ी के लिए स्वीकृत राशि की हेराफेरी की आशंका यहां के नागरिकों ने जताई है। नागरिकों का कहना है कि मातागुड़ी निर्माण के लिए स्वीकृत राशि अगर स्थानीय निवासियों की सार्वजनिक समिति बनाकर समिति को दी गई होती, तो इतनी बड़ी रकम से भव्य मातागुड़ी का निर्माण दो माह के भीतर ही पूर्ण कर लिया गया होता। उल्लेखनीय है की बकावंड में आदिवासी समुदाय और दीगर समुदायों के लोग हर सार्वजनिक एवं पारिवारिक कार्यों की शुरुआत बैरम माता की गुड़ी में पूजा अर्चना कर व उनसे आशीर्वाद लेकर ही करते हैं। ऐसे में मातागुड़ी का निर्माण अधूरा रहने से यहां के लोगों की आस्था आहत हो रही है। पंचायत सचिव ओंकार गागड़ा स्वयं आदिवासी हैं, लेकिन वे आदिवासियों एवं आम नागरिकों की आस्था को आघात पहुंचाने पर तुले हुए हैं। पंचायत सचिव के ऐसे धर्म विरोधी रवैए को लेकर नागरिकों में खासी नाराजगी है।नागरिकों ने विधायक लखेश्वर बघेल से पंचायत सचिव ओंकार गागड़ा के खिलाफ कार्रवाई करने तथा ग्राम पंचायत से पूरी राशि 5 लाख 50 हजार रुपए वापस लेकर मातागुड़ी निर्माण का दायित्व स्थानीय नागरिकों की समिति को सौंपने की मांग की है।

अदृश्य शक्ति’ का हाथ है सचिव के सिर पर

बकावंड ग्राम पंचायत के सचिव ओंकार गागड़ा के माध्यम से जितने भी निर्माण कार्य कराए है, उन सभी कार्यों में जमकर अनियमितता बरती गई है। नाली निर्माण की बात हो या फिर लाखों की लागत से मॉडल गोठान निर्माण की, सभी में आर्थिक गड़बड़ी की गई है। गोठान का निर्माण थूक पालिश जैसा किया गया है। वहां न मवेशियों के लिए शेड है, न गोबर संग्रहण के लिए। जो शेड बनाया गया है, वह भ्रष्टाचार की गवाही खुद दे रहा है। लाखों रुपए गोठान के नाम पर फूंके जा चुके हैं, मगर इस तथाकथित मॉडल गोठान में गोबर की खरीदी अब तक नहीं हो पाई है। इस पंचायत सचिव के पास एक अन्य ग्राम पंचायत का भी प्रभार है। ग्रामीण बताते हैं कि उस पंचायत के भी विभिन्न निर्माण कार्यों में पंचायत सचिव गागड़ा ने जमकर भ्रष्टाचार किया है। उनके कृत्यों के खिलाफ दोनों ग्राम पंचायतों के ग्रामीण कई दफे आवाज उठा चुके हैं, लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई तो दूर, उनके द्वारा कराए गए कार्यों की जांच भी नहीं हुई है। विधायक लखेश्वर बघेल भी इस पंचायत सचिव का बाल तक बांका नहीं कर पा रहे हैं। जबकि सचिव की करतूतों के कारण भूपेश बघेल सरकार की बदनामी हो रही है और विपक्षी दल भाजपा को सरकार पर उंगली उठाने का मौका मिल रहा है। लोगों का कहना है कि पंचायत सचिव पर अदृश्य राजनैतिक शक्ति का हाथ है, इसीलिए बेखौफ होकर वे सभी निर्माण कार्यों में गड़बड़ी दर गड़बड़ी करते जा रहे हैं।

ट्रक को बचाने के चक्कर में पलटी कार बाल-बाल बचे लोग

0

डौंडी बाल बाल बचे व्यापारी संघ अध्यक्ष गज्जू सोनी गुरुवार को भर्रीटोला साप्ताहिक बाजार जाने के लिए अपनी कार से निकले थे डौंडी से लिम्हाटोला से पहले कच्चे की ओर से आ रही ट्रक से स्वयं के कार को बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा कर रहा की कर में सवार सभी को मामूली चोट आई है। डौंडी से घोटिया मार्ग में ऊकारी के पास पुल निर्माण अधूरे होने से मार्ग अवरुद्ध है जिसके कारण उन्हें लिम्हा टोला से अवारी होकर भोला बाजार जाना पड़ता है यह हादसा हो गया तेज रफ्तार गाड़ियों के चलते मुख्य मार्ग पर चलना अब दुभर हो गया है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सेलफोन में व्यस्त रहने से डांटने पर युवती कूद गई वाटरफाल से

0
  • चित्रकोट जलप्रपात से लगाई छलांग, फिर तैरकर आ गई बाहर

जगदलपुर विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट वाटर फाल में मंगलवार को एक बड़ी अनहोनी होने से टल गई। मोबाईल फोन में ही व्यस्त रहने के कारण पालकों के डांटने से क्षुब्ध एक युवती ने वाटर फाल से नीचे छलांग लगा दी। कुछ देर तक नदी के गहरे पानी छटपटाते रहने के बाद वह तैर कर बाहर निकल आई। युवती पूरी तरह सुरक्षित है।मंगलवार 18 जुलाई को एक युवती चित्रकोट वाटरफाल के ऊपरी हिस्से में मुख्यधारा के करीब अचानक पहुंची। वहां लगभग तीन मिनट तक वह नीचे जल प्रवाह को निहारती रही। दूसरे सिरे पर मौजूद लोगों को शक हो गया कि युवती के इरादे ठीक नहीं हैं और वह कुछ भी कदम उठा सकती है।

इन लोगों ने आसपास मौजूद अन्य लोगों को आवाज लगानी शुरू कर दी कि दौड़ो – दौड़ो, पकड़ो – पकड़ो। जब तक लोग युवती के करीब पहुंच पाते, उसने दुपट्टे को फेंककर नीचे छलांग लगा दी। वह मुख्य जलधारा के साथ बहती हुई सीधे उफनती नदी में जा गिरी। वह गहराई में समा गई थी, लेकिन कुछ ही क्षणों में वह पानी की सतह पर आकर तैरती हुई किनारे की ओर जाने का प्रयास करने लगी। नदी में मछली पकड़ रहे गोताखोर और मछुआरे उसे बचाने लपके, लेकिन युवती खुद ही तैरती हुई नदी से बाहर आ गई। युवती पूरी तरह सुरक्षित है। चित्रकोट पुलिस ने युवती से पूछताछ की। उसका नाम संतो मौर्य बताया गया है। 18 वर्षया संतो पुजारी पारा चित्रकोट की निवासी है। पुलिस के मुताबिक संतो पूरे समय मोबाईल गेम खेलने और सोशल मीडिया में व्यस्त रहती है। इसी बात को लेकर उसे उसके माता – पिता ने डांट लगा दी थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या के इरादे से वाटर फाल से छलांग लगाई थी।

पर्यटन विभाग ने नहीं किए हैं सुरक्षा प्रबंध

चित्रकोट वाटर फाल छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के लिए किसी दुधारु गाय से कम नहीं है। इस वाटर फाल की बदौलत पर्यटन विभाग को सालाना करोड़ों की कमाई होती है, लेकिन वहां पर्यटकों की सुरक्षा के लिए विभाग ने कोई इंतजाम नहीं किए हैं। वाटर फाल से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए न तो रेलिंग लगाई गई है, न ही वहां शासकीय स्तर पर गौतखोर नियुक्त किए गए हैं। अगर वाटर फाल का दृश्य निहारने के लिए ऊपर खड़ा कोई व्यक्ति जरा सी भी असावधानी बरतता है, तो वह कई सौ फीट नीचे उफनती नदी में जा गिरेगा। होमगार्ड और पुलिस के जवान भी वहां नजर नहीं आते।

साइबर क्राइम को रोकने जागरूकता पुलिस चला रही अभियान

0
  • प्रश्नउत्तरी में बच्चों ने लिया भाग किया गया पुरुस्कृत

जगदलपुर बस्तर जिला पुलिस की साइबर सेल टीम द्वारा स्कूली बच्चों को साइबर क्राइम को रोकने का पाठ पढ़ा रही है और छात्र- छात्राओं से प्रश्नोतरी के माध्यम से साइबर क्राइम रोकने का संदेश भी दिया जा रहा है। जिला पुलिस बल की साइबर सेल द्वारा प्रश्नउत्तरी भी आयोजित किया जिसमे बच्चों ने भाग लिया और सही जवाब देने वाले बच्चे को पुरुस्कृत किया गया। मंगलवार को नगर के निजी शिक्षण संस्था बाल विहार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीतिका साहू एवं प्राचार्य श्रीमती वैशीका पॉल की उपस्थिति में लगभग 1 घंटे तक बच्चों को साइबर क्राइम के संबंध में जानकारी दी गई। उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती साहू ने कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म के बारे में जानकारी दी।पुलिस विभाग के साइबर क्राइम एक्सपर्ट दीपक कुमार ने भी बच्चों को बारीकी से साइबर अपराध रोकथाम के बारे में बताया तत्पश्चात प्रश्नोतरी हुआ जिसमें बाल विहार स्कूल के हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के छात्र-छात्राओं से प्रश्नोतरी गए। जिन छात्र-छात्राओं ने सकारात्मक जवाब दिया उन छात्र-छात्राओं को पुलिस प्रशासन पुरस्कार भी दिया गया। इस दौरान बाल विहार स्कूल के चेयर पर्सन , शिक्षक शिक्षिकाए,व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

कोरोना रक्षक पालिसी के 5 लाख रूपए अदा करेगी बीमा कंपनी

0
  • दो बीमित लोगों ने जिला उपभोक्ता आयोग में दायर किया था मामला
  • बीमा कराने के बाद कोरोना की चपेट में आ गए थे दोनों शख्स

जगदलपुर कोरोना रक्षक बीमा कराने वाले महिला और पुरुष कोरोना महामारी की चपेट में आ गए, लेकिन क्लेम करने के बाद भी बीमा कंपनी ने बीमा राशि का भुगतान नहीं किया। जिला उपभोक्ता आयोग जगदलपुर ने बीमा कंपनी के खिलाफ फैसला सुनाते हुए निर्देशित किया है कि बीमा कंपनी बीमित दोनों लोगों को क्लेम की राशि 5 लाख रुपए के साथ ही मानसिक क्षति और वाद व्यय के लिए अतिरिक्त 13हजार रुपए का भुगतान मय ब्याज करे। जिला उपभोक्ता आयोग जगदलपुर ने एक प्रकरण में बीमा कंपनी को कोरोना रक्षक पॉलिसी की राशि 5 लाख रूपए तथा इस राशि पर दावा निरस्त किए जाने की तिथि से 7 प्रतिशत की दर से ब्याज, मानसिक क्षति हेतु 10हजार रुपए एवं परिवाद व्यय की राशि 3 हजार रुपए आवेदकों अदा करने का आदेश पारित किया है। कोंडागांव निवासी शिल्पा गुप्ता एवं राजकुमार गुप्ता ने स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी से कोरोना रक्षक पॉलिसी के तहत अपना ढाई – ढाई लाख रु. का बीमा करवाया था। ये दोनों लोग कोविड-19 के दौरान कोरोना से ग्रस्त होकर अस्पताल में भर्ती रहे। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद दोनों को होम कोरेंटाइन में रखा गया था। स्वस्थ होने के बाद दोनों बीमित व्यक्तियों ने जब बीमा कंपनी के समक्ष दावा प्रस्तुत किया, तो बीमा कंपनी ने क्षतिपूर्ति राशि देने से इंकार कर दिया था। इससे क्षुब्ध होकर दोनों व्यक्तियों ने जिला आयोग के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की थी। जिला आयोग ने माना है उपरोक्त पॉलिसी कोविड-19 से संबधित है और बीमा कंपनी द्वारा पॉलिसी वैध एवं प्रभावी रहने के बावजूद आवेदकों को बीमा की राशि 5 लाख अदा न कर सेवा में कमी एवं व्यवसायिक कदाचरण किया है। जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष सुजाता जसवाल, सदस्य आलोक कुमार दुबे और सीमा गोलछा की संयुक्त खंडपीठ ने उक्ताशय का आदेश पारित किया है।

रिकॉर्ड में शत प्रतिशत काम, जमीन पर जीरो, और हो गया भुगतान

0
  • मंत्री कवासी लखमा के निर्वाचन क्षेत्र में पीएचई विभाग की करतूत
  • जल प्रदाय योजना का काम कराए बिना करोड़ों के कर दिए वारे न्यारे

अर्जुन झा

सुकमा/ जगदलपुर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सुकमा कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों ने गजब कारनामा कर दिखाया है। विभागीय दस्तावेजों में पेयजल व्यवस्था से जुड़े जिन कार्यों को शत प्रतिशत पूर्ण बताते हुए करोड़ों रुपयों का भुगतान दर्शाया गया है, उन कार्यों का धरातल पर अता पता ही नहीं है।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सुकमा के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा के निर्वाचन क्षेत्र में इस काली करतूत को अंजाम दिया है। केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन और राज्य सरकार की नल जल योजना के तहत कोंटा विकासखंड के गांवों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था के लिए करोड़ों रुपयों की स्वीकृति लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सुकमा को मिली थी। इस राशि से कोंटा विकासखंड की ग्राम पंचायत एलमागुंडा के ग्राम नयापारा, ग्राम पंचायत गंगालेर के ग्राम रेडलापल्ली, ग्राम पंचायत गोलापल्ली के ग्राम गोलापल्ली, ग्राम पंचायत गोरगुंडा के ग्राम नेलवाड़ा, ग्राम पंचायत इंजाराम के ग्राम असिरगुड़ा, ग्राम पंचायत करीगुंडम के ग्राम निमलगुड़ा, ग्राम पंचायत किस्टाराम के ग्राम इंटमपाड़, ग्राम पंचायत मनीकोंटा के ग्राम पेड़ाकुरटी, ग्राम पंचायत नागलगुंडा के ग्राम नागलगुंडा, ग्राम पंचायत सिंगराम के ग्राम जबेली, ग्राम पंचायत सिंगराम के ग्राम कोराजगुड़ा और ग्राम पंचायत सिंगराम के ही ग्राम रासाटोंग में पेयजल आपूर्ति के लिए नलकूप लगाने, सोलर पंप की स्थापना करने, ओवरहेड टंकी बनवाने और पाईप लाईन बिछवाने का काम करने के लिए करोड़ों रुपए मंजूर हुए थे। योजना के तहत घर घर नल कनेक्शन देकर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना था। इन गांवों में जल जीवन मिशन और नल जल योजना का काम रत्तीभर भी नहीं कराया गया है। जबकि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सुकमा के सहायक यंत्री और उप यंत्रियों ने विभागीय दस्तावेजों में में शत प्रतिशत कार्य पूर्ण हो जाने का उल्लेख करते हुए तथाकथित ठेकेदार को करोड़ों रुपयों के भुगतान का उल्लेख किया है। इन गांवों के ग्रामीणों ने दावा किया है कि पीएचई के अधिकारियों ने उनके गांवों में आज तक कोई कार्य करवाया ही नहीं है। ग्रामीण आज भी शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं।*बॉक्स**युवक नग्न नहीं हुए, भ्रष्ट तंत्र को नंगा किया*आदिवासी क्षेत्रों में सरकारी तंत्र किस कदर भ्रष्टाचार करता है, इसका यह ज्वलंत उदाहरण है। अधिकारियों के ऐसे करनामों के कारण ही आदिवासियों का धैर्य टूटता जा रहा है। 18 जुलाई को राजधानी रायपुर में अनुसूचित जाति जनजाति के युवकों द्वारा किया गया नग्न प्रदर्शन इसी टूटते धैर्य का दुष्परिणाम था। दरअसल इन युवकों को अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों के हक पर डाका डालने वाले भ्रष्ट तंत्र के नंगे नाच का पर्दाफाश करने के लिए इस तरह का शर्मनाक प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा। यह चुनौती और चेतावनी कांग्रेस पार्टी, राज्य की कांग्रेस सरकार, छत्तीसगढ़ भाजपा नेतृत्व और केंद्र सरकार के लिए है।राज्य सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर कार्यवाही कर उन्हें जेल भेज दिया है, लेकिन यह स्थिति निर्मित क्यों हुई है इस पर दोनों पार्टियों, दोनों सरकारों तथा बड़े अफसरों को चिंतन मंथन करने की जरूरत है। भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच जितना विचाराधीन रखेंगे, अब लोग उसको बर्दाश्त नहीं करेंगे। समय आ गया है की त्वरित निर्णय लिया जाए। नहीं तो यह अभी प्रदर्शन राजधानी रायपुर में हुआ है यह प्रदेश के सभी जिला और ब्लॉक मुख्यालय घेरते समय नहीं लगेगा।

भाजपा मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह ने शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्लीराजहरा में M.sc रसायन शास्त्र की कक्षा प्रारंभ

0

दल्लीराजहरा :- भाजपा मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्लीराजहरा में M.sc रसायन शास्त्र की कक्षा प्रारंभ करने हेतु छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय का आदेश 14 जुलाई 2023 को जारी किया गया है। दल्लीराजहरा में M.sc रसायन शास्त्र की कक्षा शुरू करने का हम स्वागत करते हैं। परंतु इस आदेश में स्पष्ट लिखा है कि महाविद्यालय को इसका खर्च स्वयं के स्ववित्तीय योजना/ जनभागीदारी मद से करना होगा राज्य शासन कोई भी अनुदान नही दिया जायेगा। यह गलत है। कांग्रेस के दोहरे चरित्र को दर्शाता है। आगामी चुनाव को देखते हुवे भूपेश सरकार ने यह लॉलीपॉप दल्लीराजहरा वासियों को देने का प्रयास किया है। यहाँ के स्थानीय कांग्रेस के नेता इसका श्रेय लेने की होड़ में लगे हैं। परंतु यह लोग यह नही बता रहे कि इसके लिए फंड कहा से आयेगा। अब इस कोर्स को शुरू करने जनभागीदारी फीस बढ़ा दी जायेगी। जिससे छात्रों व उनके माता पिता पर अतिरिक्त भार बढ़ जायेगा। आम जनता कॉंग्रेस के इस चुनावी लॉलीपॉप को अच्छे से समझ रही है। दल्लीराजहरा के जनता का अपमान करने वाली कांग्रेस सरकार को जनता चुनाव में सबक सिखाएगी।

विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया से लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष प्रतिनिधि मंडल ने रायपुर निवास में सौजन्य मुलाकात

0

दल्लीराजहरा विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया से लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा व उसके प्रतिनिधि मंडल ने रायपुर निवास में सौजन्य मुलाकात किये और आगमी विधानसभा चुनाव के लिए चर्चा करते हुए संरक्षण, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किए लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा और नगर पंचायत के प्रतिनिधि मंडल में उपाध्यक्ष विद्या शर्मा पार्षद अनीता साहू ,झुमुक लाल कोशमा, नारायण सिन्हा ,शोहदरा देवांगन, ममता शर्मा ,युवा नेता विकास लोढा ,गोपी साहू ने आगामी विधानसभा चुनाव के तैयारी को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया से रायपुर निवास में सौजन्य मुलाकात किये नगर पंचायत के प्रतिनिधि मंडल ने लोकेश्वरी गोपी साहू के नेतृत्व में रायपुर निवास में महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग के मंत्री माननीय अनिला भेड़िया जी से सौजन्य मुलाकात कर डौंडीलोहारा नगर में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के तैयारी के विषय पर चर्चा करते हुए

माननीय कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया से मार्गदर्शन लेते हुए नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष और पार्षद साथियों द्वारा चर्चा की गई और छत्तीसगढ़ शासन के सभी योजनाओं के बारे में आम नागरिकों के बीच जाकर योजना का लाभ लोगों को मिल रहा है कि नहीं मिल रहा है उसके बारे में जानकारी लेते हुए आम नागरिकों के बीच कैबिनेट मंत्री द्वारा पहुंचने के लिए नगर पंचायत के प्रतिनिधि मंडल कोनिर्देश देते हुए अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में कमरकस लेने की बात कहीं गई जिससे नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षद नई ऊर्जा के साथ विधानसभा चुनाव में आम नागरिकों के बीच जाकर रणनीति बनाते हुए छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने की बात कहीं गई और नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षदों द्वारा माननीय कैबिनेट मंत्री को भरोसा दिलाया की आपके मार्गदर्शन और संरक्षण में डौंडीलोहारा नगर में और पूरे क्षेत्र में पूरे सारे 4 सालों में विकास की दिशा में अनेकों कार्य किए गए हैं उसे लेकर हम अस्वस्त हैं और आने वाला समय में कांग्रेस की सरकार बनाने का भरोसा दिलाया गया नगर पंचायत अध्यक्ष लो केश्वरी गोपी साहू और उनके प्रतिनिधिमंडल ने, कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया को साथ ही साथ डौंडीलोहारा नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की जानकारी दिए और भविष्य की कार्य योजना के बारे में अनिला भेड़िया जी को अवगत कराएं वह विधानसभा चुनाव मैं फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने की बातें दोहराई गई एवं छत्तीसगढ़ सरकार और आपके सारे 4 साल के कार्यकाल में डौंडीलोहारा नगर में और पूरा विधानसभा क्षेत्र में किए गए कार्यों और सरकार द्वारा लाई गई योजनाओं के दम पर हम आम नागरिकों के बीच जाकर विधानसभा चुनाव में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने की बात कही गई नगर पंचायत के प्रतिनिधि मंडल में लोकेश्वरी गोपी साहू के साथ विद्या शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा अनीता साहू सभापति झुमुक लाल कोसमा सभापति शोहदरा देवांगन सभापति ममता शर्मा पार्षद नारायण सिंह सिन्हा पार्षद नगर पंचायत डौंडीलोहारा युवा नेता विकास लोढा और शहर अध्यक्ष गोपी साहू उपस्थित रहे

स्वच्छता दीदियों को दिए रैनकोट

0

जगदलपुर नगर निगम के एसएलआरएम सेंटर में कार्यरत स्वच्छता दीदियों को आज रैनकोट का वितरण महापौर सफीरा साहू द्वारा किया गया। नगर निगम आयुक्त केएस पैकरा, स्वच्छता विभाग के अजय बनिक उपस्थित थे। रैनकोट वितरण करते हुए महापौर सफीरा साहू ने कहा बारिश के दौरान हमारी स्वच्छता दीदियों को वार्डों में डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने में काफी परेशानी होती है। इसे ध्यान में रखते हुए एसएलआरएम सेंटरों में कार्यरत 332 स्वच्छता दीदियों को रैनकोट का वितरण किया जा रहा है। अब ये स्वच्छता दीदियां वार्डो की सफाई बेहतर ढंग से कर सकेंगी।

दीपक’ की रौशनी से जगमग हो उठा गृहग्राम उसरीबेड़ा

0
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का गृहग्राम में हुआ भव्य स्वागत

लोहंडीगुड़ा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज का बीती रात गृहग्राम उसरीबेड़ा में भव्य स्वागत हुआ। बैज के स्वागत एवं उन्हें परघाने के लिए महिलाएं और युवतियां भी गांव से करीब एक किलोमीटर दूर चली आई थीं। सांसद दीपक बैज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार मंगलवार को सड़क मार्ग से बस्तर संभाग पहुंचे। रायपुर से बस्तर संभाग में आते तक पूरे रास्ते भर उनके स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं और आम नागरिकों ने पलक पांवड़े बिछा दिए थे। अभनपुर से लेकर पुरुर तक दर्जनों स्थानों पर बैज का अभूतपूर्व स्वागत हुआ।

चारामा से बस्तर संभाग की सीमा दीपक बैज के प्रविष्ट होते कार्यकर्त्ताओं के जोश और उत्साह का ठिकाना नहीं रहा। बैज चारामा से कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, जगदलपुर होते हुए बीती देर शाम लोहंडीगुड़ा और गृह ग्राम उसरीबेड़ा पहुंचे लोहंडीगुड़ा में चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत हुआ। यहां से बैज का काफिला उसरीबेड़ा के लिए रवाना हुए। जैसे ही उसरीबेड़ा कस्बे के लोगों को पता चला कि दीपक बैज उसरीबेड़ा के लिए रवाना हो चुके हैं, सैकड़ों युवक, युवतियां, महिलाएं और पुरुष पुष्पहार, ढोल तासे डीजे, पटाखे, मिठाई, आरती की थल आदि लेकर कस्बे से एक किमी दूर तक पहुंच गए। पुल के पास मौजूद लोगों की भीड़ को देख दीपक बैज ने अपनी गाड़ी रुकवा दी। उनके गाड़ी से उतरने के बाद महिलाओं और युवतियों ने उनकी आरती उतारी और मुंह मीठा कराया। लोगों ने उन्हें फूल मलाओं से लाद दिया। युवकों ने जमकर आतिशबाजी की। डीजे की धुन पर नाच रहे युवक युवतियों के साथ पीसीसी चीफ दीपक बैज पैदल ही अपने गृहग्राम की ओर चल पड़े। उसरीबेड़ा पहुंचते ही आतिशबाजी तथा बाजे गाजे का शोर और बढ़ गया। वहां स्वागत का ऐसा सिलसिला चल पड़ा कि श्री बैज को निवास तक पहुंचने में डेढ़ घंटे लग गए।

जैसे मेरे जीवन को किया रौशन, छ्ग को भी करना

निवास पहुंचते ही दीपक बैज की धर्मपत्नी पूनम बैज ने उनके पैर धोए और आरती उतारी। उनका मुंह भी मीठा कराया। पूनम बैज ने अपने जीवन साथी दीपक बैज से कहा – जिस तरह आपने मेरी जिंदगी रौशन कर रखी है, उसी तरह उत्कृष्ट कार्य कर कांग्रेस पार्टी और छत्तीसगढ़ में भी रौशनी बिखेरना। श्रीमती बैज अपने पति को मिली नई जिम्मेदारी से बेहद प्रफुल्लित नजर आ रही थीं।इस संवाददाता के यह पूछने पर कि अब तो बैज की व्यस्तता और भी बढ़ने वाली है। अब तक उन पर सिर्फ बस्तर लोकसभा क्षेत्र की ही जिम्मेदारी थी, अब पूरे छत्तीसगढ़ की जवाबदेही उनके कंधों पर आ गई है, पूनम बैज ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मेरे पति को कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। अगर प्रदेश की जनता और कांग्रेस के हित में उनकी व्यस्तता बढ़ रही है, तो यह खुशी की बात है। बैज निवास में भी ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई थी। उपस्थित जन समुदाय के बीच मिठाई बांटी गई। निवास में भी श्री बैज आधी रात तक लोगों से मिलते और बधाई स्वीकार करते रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS