City Media - Page 785 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 785

साल वनों के द्वीप को जल्द बना देंगे शांति का टापू: भूपेश बघेल

0
  • मुख्यमंत्री ने झीरम घाटी शहादत दिवस पर झीरम मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

जगदलपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को यहां संकल्प व्यक्त किया कि साल वनों के द्वीप बस्तर को नक्सलवाद से जल्द मुक्त कर हम शांति के टापू में तब्दील कर देंगे। उन्होंने कहा कि विकास, विश्वास और सुरक्षा की नीति अपनाकर हमारी सरकार ने बस्तर में नक्सलवाद को चंद इलाकों तक ही समेट कर रख दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 मई को झीरम घाटी शहादत दिवस के मौके पर जगदलपुर के लालबाग स्थित झीरम मेमोरियल पहुंचे थे। उन्होंने झीरम घाटी के नक्सली हमले में शहीद हुए राज्य के कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्त्ताओं और सुरक्षा बलों के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीदों के परिजनों को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि अपनी जान देकर अपनों को बचाने का शहीदों का संकल्प बहुत बड़ा होता है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ सर्वाेच्च कुर्बानी देने वालों की शहादत को बेकार नहीं जाने देंगे, साल वनों के द्वीप बस्तर क्षेत्र को नक्सलवाद से मुक्त कर फिर से शांति का टापू बना कर ही दम लेंगे। मुख्यमंत्री बघेल सहित जनप्रतिनिधियों ने इस अवसर झीरम के शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा और उपस्थित सभी लोगों को प्रदेश को पुनः शांति का टापू बनाने की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने झीरम घाटी के शहीदों के परिजनों से मुलाकात की और शॉल-श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया। श्री बघेल ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झीरम घाटी की घटना को दस बरस हो गए हैं। हर साल हम लोग झीरम के शहीदों को नमन करते हैं और जब भी 25 मई आता है, हम सब का दिल भर जाता है। जो बच गए उन्होंने घटना को अपनी आंखों से देखा। वे बताते थे कि घटना कितनी भयावह थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना में शहीद हुए नेताओं ने परिवर्तन की बात कही थी, जिसका शुभारंभ सरगुजा से हुआ था। हमारे नेता कहते थे कि किसानों, आदिवासियों, युवाओं और महिलाओं के जीवन में परिवर्तन लाना है। परिवर्तन का संकल्प लेने वाले हमारे सभी बड़े नेता हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने झीरम में अपनी शहादत दी है।

सचमुच शेरदिल थे महेंद्र कर्मा : सीएम

झीरम की घटना को याद करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी राज्यसभा की सदस्य फूलोदेवी नेताम सामने आईं और कहा कि यह बंद करो। वो एक बहादुर महिला हैं। जब हमारे नेताओं को चारों ओर से घेर लिया गया था। शहीद महेंद्र कर्मा सामने आए और नक्सलियों से कहा कि बेकसूरों को मारना बंद करो, गोलियां चलाना बंद करो। तुम्हारी दुश्मनी मुझसे है। मैं आत्मसमर्पण करता हूँ। मैं बस्तर टाइगर, मैं महेंद्र कर्मा तुम्हारे सामने खड़ा हूं, छलनी कर दो मुझे, लेकिन बाकी सभी को जाने दो। महेंद्र कर्मा ने नक्सलियों से माफी नहीं मांगी, अपने प्राणों की आहुति दे दी। किसके लिए, बस्तर के लिए, प्रदेश के लिए, लोकतंत्र के लिए, हम सबके लिए। अपनी जान देकर अपनों को बचाने का उनका संकल्प कितना बड़ा था, यह समझा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जिस नव निर्माण के पवित्र उद्देश्य के साथ हमारे नेताओं ने परिवर्तन यात्रा निकाली थी, उस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए हमने लगातार परिश्रम किया है। हमने विकास, विश्वास और सुरक्षा की नीति से नक्सलियों को चंद इलाकों तक ही समेट दिया है। उन्होंने कहा कि हमने अपनी योजनाओं और नीतियों से बस्तर का विकास सुनिश्चित किया। हमने शिक्षा, स्वास्थ्य, आदिवासी संस्कृति के संरक्षण सहित अन्य विकास कार्यों को गति दी और बेहतर कार्य कर दिखाया है।

दर्जनों जनप्रतिनिधि और अफसर रहे मौजूद

झीरम घाटी शहादत दिवस की दसवीं बरसी पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, लोकसभा क्षेत्र बस्तर के सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, विधायक मोहन मरकाम, विधायक राजमन बेंजाम, चंदन कश्यप, संगीता सिन्हा, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

परिजनों से मिलते भावुक हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झीरम घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद शहीदों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। शहीदों के परिजनों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भावुक हो उठे। उनकी आंखें भर आईं। मुख्यमंत्री ने सभी परिजनों से कुशल क्षेम पूछा। उन्होंने परिजनों से कहा कि आप सभी ने बहुत बड़ा त्याग किया है। छत्तीसगढ़ सरकार हर पल आपके साथ खड़ी है।

भाजपा की जाबो गौठान, खोलबो पोल अभियान केवल राजनैतिक नौटंकी – चंदन कश्यप

0

भानपुरी–बुधवार को नारायणपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने प्रेस नोट जारी करते हुए भाजपा के द्वारा जाबो गौठान,खोलबो पोल अभियान को राजनैतिक नौटंकी बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल जी नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की महत्वपूर्ण योजना ” नरवा,गरुवा,घुरवा,बाड़ी योजना” प्रदेश मे सकारात्मक रूप से ऐतिहासिक एवं रचनात्मक पहल है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की दूरगामी सोच का परिणाम है कि आज नरवा,गरुवा,घुरवा,बाड़ी योजना का तारीफ देश विदेश मे हो रहीं है। किंतु मुद्दा विहीन भाजपा के नेताओं को यह सब नहीं दिखती क्योंकि उन्होंने 15 साल तक प्रदेश मे विकास ही नहीं किया केवल प्रदेश के सभी वर्गों का शोषण करते हुए छल किया। आज भाजपा के नेता सत्ता में नहीं है तो प्रदेश के आदिवासी, किसान, युवा और महिलाओ के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे है।विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि नरवा,गरुवा,घुरवा,बाड़ी योजना के तहत प्रदेश के सभी पंचायतों मे गौठान का निर्माण कर स्व सहायता महिला समूहों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का कार्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार कर रहीं है।हम राजीव गांधी गौधन न्याय योजना के माध्यम आज गौठान गौठानो मे गोबर खरीदी कर रहे हैं जिसकी तारीफ देश अनकों राज्य सहित विदेशों मे होने लगी है। प्रदेश के किसानों का धान 25 सौ रू प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य मे खरीद रहे है, युवाओं को प्रति माह 25 रू बेरोजगारी भत्ता दे रहे है। इसकी सराहना करना छोड़ भाजपा के नेता सस्ती लोकप्रियता पाने गौठानो मे जाकर फोटो खिंचवा कर राजनैतिक नौटंकी कर रहे हैं। आज चुनाव नजदीक आते ही गौठानो मे जाकर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। प्रदेश की जनता भाजपा की नीति और कार्यो से भलीभांति परिचित हो चुकी है कि भाजपा की शासन में रतनजोत पौधे रोपण कार्य और शौचालय निर्माण कार्य की योजना बुरी तरह से गांवों में असफल हुईं है अब लोग उनके झांसे मे आने वाली नहीं है। आने वाले चुनाव मे प्रदेश की जनता उन्हें पुनः जवाब जरूर देगी।

झीरम में शहीद नेताओं और जवानों को याद कर विधायक कार्यालय मे श्रद्धांजलि दी गई

0

भानपुरी – नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के भानपुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता और छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने भानपुरी विधायक निवास कार्यालय में झीरम घाट में नरसंहार हुए नेताओ और जवानों का 10वीं बरसी गरिमा व सादगी के साथ शहीद हुए कांग्रेस के कद्दावर नेताओं,सुरक्षा में लगे जवानों और अन्य शहीद लोगो के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष धनुर्जय नेताम, अचल बाजपाई,महेंद्र पाढ़ी, श्यामसुंदर पांडे,अनिल बघेल, डमरू मौर्य, पूरन कश्यप,मसू बघेल,नरेंद्र पांडे, पूरन,जोगी,जीवन सेठिया, कृष्णा,डमरू, नवलकिशर, सुखदेव कश्यप, जेठू राम,दुकारू कश्यप, दया राम, जइत पटेल, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष धर्मा पाढ़ी फग्नू बघेल,अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गलत तरीके से आबंटित 5 सरकारी राशन दुकान को तत्काल निरस्त कर नये शिरे से आवेदन मंगाने की मांग

0

दल्लीराजहरा :- सांसद प्रतिनिधि राजेश दशोडे ने प्रतिनिधि मंडल के साथ अनुविभागीय अधिकारी दल्लीराजहरा जिला बालोद छत्तीसगढ़ के नाम से ज्ञापन सौप गलत तरीके से आबंटित 5 सरकारी राशन दुकान को तत्काल निरस्त कर नये शिरे से आवेदन मंगाने की मंगा की है। राजेश दशोडे ने बताया कि 6 नये सरकारी राशन दुकान खोलने हेतु अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जून 2022 में विज्ञापन जारी किया गया था। जिसमे से 5 दुकानों को गोपनीय तरीके से वितरण किया गया। जिसमे हमे आपत्ति है।

आप तत्काल इन बिंदुओं पर विचार कर राशन दुकानों का आबंटन रद्द कर नये शिरे से विज्ञापन जारी कर पारदर्शी तरीके से लकी ड्रा द्वारा महिला समूहों को दुकान का आबंटन करे। राशन दुकान रद्द करने के कारण बिंदुवार1. दिये गये 5 दुकानों में से 3 दुकानों का संचालन वार्ड क्रमांक 20 के महिला स्व. सहायता समूहों को दिया गया जो सीधा सीधा साठ गांठ को दर्शाता है।2. दल्लीराजहरा के जमीन में आज तक केवल 10 ही राशन दुकान संचालित है। शेष 5 दुकान केवल ऑनलाइन करके सरकार व जनता को गुमराह किया गया है।3. ऑनलाइन जानकारी अनुसार इन पांच महिला समूहों के कर्मचारी के रूप में 4 परुषों को रखना दर्शाया गया है। जो कि आपके द्वारा लगाए गए नियम शर्तो का उल्लंघन है।4. आपके द्वारा जारी आदेश 19/01/2023 अनुसार 7 दिनों के भीतर प्रतिभूति राशि जमा करना है। जो 4 माह बाद तक किसी महिला समूह द्वारा जमा नही किया गया इस दौरान मेवा लाल पटेल, श्याम जायसवाल, सुरेंद्र बेहरा भी उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

32 पौव्वा देशी प्लेन शराब एंव नगदी रकम 300 रू के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार

0

अर्जुन्दा पुलिस की कार्यवाही धारा-34(2) आब.एक्ट के तहत कार्यवाही कर रिमांड भेजा गया। शराब पीकर माहोल खराब करने एंव तस्करी करने वालो पर अंकुश लगाने अर्जुन्दा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। दिनांक 24.05.2023 को ग्राम मटिया निवासी दीपेश साहु के कब्जे से कुल 32 पौव्वा देशी प्लेन शराब एंव ब्रिकी रकम 300 रू के साथ पकड़ गया।पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देशन एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही श्रीमति गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अर्जुन्दा शिशिर पाण्डेय् के नेतृत्व में टीम गठित कर थाना अर्जुन्दा क्षेत्र में लगातार कार्यवाही जारी है। मुखबीर की सूचना पर दिनांक 24.05.2023 को मटिया निवासी दीपेश साहु पिता स्व0 सिन्धु साहु उम्र 19 साल साकिन ग्राम मटिया वार्ड नंबर 05 थाना अर्जुन्दा जिला बालोद के द्वारा अवैध रूप से मटेवा रोड जोगनाला अर्जुन्दा के पास अधिक मात्र में देशी प्लेन शराब को रखकर ब्रिकी कर रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसे पुछताछ किया गया, जिसके कब्जे से कुल 32 पौव्वा देशी प्लेन शराब जिसकी कीमती कुल 2560 रू एंव ब्रिकी रकम 300 रू जुमला कीमती 2860 रू मिला जिसे मौके पर जप्ती कार्यवाही की गई है। आरोपी दीपेश साहु के द्वारा धारा-34(2) आब.एक्ट का घटित करना पाये जाने से दिनांक 24.05.2023 के 21/40 बजे गिरफ्तार कर हिरासत में लेकर थाना लाया गया। जिसे आज दिनांक 25.05.2023 के माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में सउनि प्र0आर0 अनंत सोनी, आरक्षक बनवाली राम साहू, त्रवेश सिन्हा का महत्तवपूर्ण योगदान रहा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने किया भूपेश बघेल का स्वागत

0
  • मंत्री लखमा, सांसद बैज, पीसीसी अध्यक्ष मरकाम, विधायक जैन, बेंजाम, बघेल, कश्यप आदि ने की मुख्यमंत्री की अगुआनी

जगदलपुर एक दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को जगदलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यहां मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने स्वागत कर अगुआनी की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झीरम घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि देने यहां आए थे।

वे दोपहर करीब 1.28 बजे राज्य सरकार चॉपर से जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचे।एयरपोर्ट के लाउंज में राज्य के उद्योग मंत्री एवं बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, बस्तर के सांसद दीपक बैज, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं कोंडागांव के विधायक मोहन मरकाम, संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक लखेश्वर बघेल, चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम, नारायणपुर के विधायक एवं हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, मेयर सफीरा साहू, नगर निगम सभापति कविता साहू समेत अन्य नेताओं ने स्वागत किया। इन नेताओं ने सीएम बघेल के चरण स्पर्श भी किए।

विधायक लखेश्वर बघेल ने दी झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि

0

दरभा झीरम घाटी में 23 मई 2013 को नक्सलियों के कायरतापूर्ण हमले में शहीद हुए राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, नागरिकों और सुरक्षा कर्मियों को बस्तर में विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल तथा अन्य कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। बघेल ने कहा कि झीरम घाटी के नक्सली हमले में शहीद हमारे नेता विद्याचरण शुक्ल, नंदकुमार पटेल, महेंद्र कर्मा, योगेंद्र शर्मा एवं अन्य नेताओं, वरिष्ठजनों तथा सुरक्षाकर्मियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक संघर्ष जारी रहेगा। छत्तीसगढ़ में शांति, विश्वास, सुरक्षा,और खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए हम संकल्पित हैं। श्रद्धांजलि सभा में दिनेश यदु, अनिल पांडे, लैखन कश्यप, बद्रीनाथ जोशी, राजेश कुमार, नीलम कश्यप, पूरन कश्यप, उषा ठाकुर, कमलकांत दुबे, सौरभ मंडल, हरीश पूरी, वीरेंद्र कश्यप, जागेंद्र कुमार जीराम, सुमन नाग, एवं बड़ी संख्या में महिलाएं तथा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

झीरम घाटी में शहीदों को रेखचंद, राजमन, राजीव ने दी श्रद्धांजलि

0
  • तीनों नेता अपने सहयोगियों के साथ सुबह पहुंचे शहादत स्थल

जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने गुरुवार सुबह अपने सहयोगियों के साथ जगदलपुर से करीब 50 किमी दूर दरभा ब्लॉक की झीरम घाटी में जाकर नक्सली हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सहयोगियों के साथ झीरम शहीद स्मारक में लगे शहीदों के तैलचित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया। चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम और इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने भी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। ज्ञातव्य हो कि एक दशक पूर्व 25 मई 2013 को सुकमा के कांग्रेस सम्मेलन से परिवर्तन यात्रा निकालकर लौट रहे कांग्रेस नेताओं के काफिले पर नक्सलियों ने जबर्दस्त हमला झीरम घाटी में बोला था। इस हमले में 30 से अधिक कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं, सुरक्षा कर्मियों व अन्य नागरिकों की शहादत हो गई थी। शहीदों में बस्तर टाइगर के नाम से ख्यात पूर्व नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा तथा दंतेवाड़ा विधायक महेंद्र कर्मा, तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, पूर्व विधायक उदय मुदलियार, दिनेश पटेल, गोपी माधवानी आदि शामिल थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता विद्याचरण शुक्ल गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनकी बाद में उपचार के दौरान दिल्ली के मेदांता अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। झीरम घाटी स्थित शहीद स्मारक के समक्ष मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शहीद नेताओं, जवानों और कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित करने के बाद संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि हमारे शहीद नेताओं ने कांग्रेस की बलिदानी परंपरा पर चलते हुए अपने प्राण राज्य और पार्टी हित में न्योछावर किए हैं। उनका यह यह बलिदान चिरस्मरणीय रहेगा। इस दौरान सत्तार अली, अनवर खान, जीशान कुरैशी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार झा, सांसद प्रतिनिधि महादेव नाग, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलिराम कश्यप, लक्ष्मण कश्यप, रुक्मणी कर्मा, तुलाराम कश्यप, जगदलपुर नगर निगम के एमआईसी सदस्य राजेश राय, पार्षद सूर्या पाणि, दयाराम कश्यप, सुखराम नाग, एल्डरमैन सुरेंद्र झा, कौशल नागवंशी, अमरनाथ सिंह, हरीश साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गौरनाथ नाग, संतोष सिंह, जयदेव नाग, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, मानसिंह ठाकुर, बेलसर बेसरा, अभय सिंह, राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों समेत जगदलपुर व दरभा ब्लॉक के अनेक कांग्रेस नेता, कार्यकर्त्ता और ग्रामीण मौजूद थे।*बॉक्स**अपने नेताओं के पदचिन्हों पर चलते रहेंगे : जैन*संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने शहीद स्थल पर जमा कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं और ग्रामीणों से शहीद नेता महेंद्र कर्मा, विद्याचरण शुक्ल, नंदकुमार पटेल, उदय मुदलियार, दिनेश पटेल, गोपी वाधवानी जिंदाबाद के लिए नारे भी लगवाए। श्री जैन ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास बलिदानों से भरा हुआ है। देश की आजादी के लिए कांग्रेस के अनेक शीर्ष नेताओं और नागरिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी का देश के लिए बलिदान सदैव अविस्मरणीय बना रहेगा। इसी परंपरा पर चलते हुए हमारे छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं ने राज्य और कांग्रेस पार्टी के हित में अपने प्राण न्योछावर किए हैं। हम सभी अपने इन बलिदानी नेताओं के पदचिन्हों पर चलते हुए हमेशा पार्टी एवं लोक कल्याण के लिए काम करते रहेंगे। रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे संवेदनशील और कर्मयोगी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ तेजी से तरक्की कर रहा है, यहां के लोगों के जीवन में खुशहाली आई है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में हम सभी फिर से भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प इस शहादत स्थल पर लेते हैं।

अहंकार की बुनियाद पर खड़ी की गई है संसद की नई बिल्डिंग : बैज

0
  • प्रधानमंत्री नहीं, राष्ट्रपति अथवा लोकसभा स्पीकर करें उद्धघाटन
  • संविधान और राष्ट्रपति का अपमान कर रही मोदी सरकार : दीपक बैज

जगदलपुर बस्तर के तेज तर्रार आदिवासी नेता एवं कांग्रेस सांसद दीपक बैज ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार अहंकार में चूर है। वह संविधान की गरिमा एवं मूल भावना तथा एक आदिवासी और महिला राष्ट्रपति का अपमान करने पर तुल गई है। युवा आदिवासी नेता दीपक बैज ने नए संसद भवन के उद्घाटन पर प्रतिक्रिया देते हुए उक्त बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि एक तो कोरोना काल में जब देश के लोग मदद के लिए दर दर भटक रहे थे, तब कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों के प्रबल विरोध के बावजूद मोदी सरकार ने जरूरत न रहते हुए भी सेंट्रल विस्ता नाम से संसद की नई बिल्डिंग की तामीर शुरू करा दी। पुराने भवन में संसद का सारा कामकाज निर्विघ्न चल रहा था, लेकिन मोदी सरकार ने कोरोना प्रभावित जरूरतमंदों की मदद करने के बजाय सेंट्रल विस्ता के निर्माण पर अरबों रुपए फूंक दिए। दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने अहंकार की बुनियाद पर संसद की नई बिल्डिंग तैयार करा ली। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस नई बिल्डिंग का उद्घाटन स्वयं करने आतुर हो गए हैं। यह श्रेय लेने की उनकी भावना की पराकाष्ठा को प्रदर्शित करता है। बैज ने कहा कि राष्ट्रपति का पद देश का सर्वोच्च पद होता है। राष्ट्रपति संसद के भी शीर्ष पदाधिकारी होते हैं। ऐसे में संसद की नई बिल्डिंग का उद्घाटन राष्ट्रपति से न कराकर मोदी जी स्वयं करने पर अड़ गए हैं। यह उनका सत्ता – अहंकार नहीं तो और क्या है? आदिवासी सांसद दीपक बैज ने कहा कि यह समूचे विश्व के आदिवासी समुदाय के लिए गर्व की बात है कि भारत के राष्ट्रपति पद पर एक आदिवासी महिला आसीन है। मगर भाजपा और उसकी केंद्र सरकार आदिवासी एवं महिला राष्ट्रपति के मान सम्मान का जरा भी ध्यान नहीं रख रही है। संविधान की मूल भावना भी यही कहती है कि संसद की नई बिल्डिंग का उद्घाटन लोकार्पण राष्ट्रपति के ही हाथों होना चाहिए। ऐसा न कर मोदी सरकार और भाजपा ने अपने आदिवासी एवं महिला विरोधी चरित्र को देश के सामने ला दिया है। बैज ने कहा कि अगर मोदी सरकार आदिवासी समुदाय एवं महिलाओं से इतना दुराग्रह पाले बैठी है, तो वह लोकसभा अध्यक्ष से भी संसद की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करा सकती है। क्योंकि लोकसभा अध्यक्ष लोकसभा के सर्वोच्च पदाधिकारी हैं। दरअसल मोदी सरकार संविधान की मूलभावना, गरिमा और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने आतुर नजर आ रही है।*बॉक्स**

नाम की ऐसी भूख पहले नहीं देखी

सांसद दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री को नाम की इतनी भूख है, कि ऐसा उदाहरण इतिहास में कहीं नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि हर काम में श्रेय लेने, हर निर्माण कार्य के शिलापट्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम अंकित कराने की तीव्र उत्कंठा से भाजपा ग्रसित हो चली है। यूपीए सरकार के कार्यकाल में कराए गए ढेरों बड़े कार्यों का श्रेय लेने में भी यह सरकार पीछे नहीं है। बैज ने कहा कि भविष्य में जब भी संसद की नई बिल्डिंग की चर्चा होगी, सभी यही कहेंगे कि इसका निर्माण एनडीए सरकार ने कराया है। फिर भी मोदीजी नाम की भूख मिटाने खुद लोकार्पण करने पर आमादा हैं। सांसद दीपक बैज ने बताया कि मोदी सरकार के ऐसे गैर जिम्मेदाराना और संविधान, आदिवासी एवं महिला विरोधी रवैये के खिलाफ कांग्रेस समेत बीस विपक्षी दलों ने संसद की नई बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह के बायकाट का फैसला लिया है।

बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए अच्छे से प्रशिक्षित होना जरूरी

0
  • स्वामी आत्मानंद स्कूलों के लैब सहायकों के प्रशिक्षण में कहा कलेक्टर विजय दयाराम के. ने

जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा है कि बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त करना आवश्यक है। कलेक्टर ने 24 मई को जगदलपुर स्थित जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर में आयोजित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रयोगशाला सहायकों को प्रयोग शालाओं के बेहतर प्रबंधन के लिए दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में यह बात कही।कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि विज्ञान के विद्यार्थियों को दी जाने वाली सैद्धांतिक शिक्षा के बाद उनके मन में पैदा होने वाली जिज्ञासा को शांत करने के लिए प्रायोगिक शिक्षा भी बहुत जरूरी है।

विजय ने कहा कि वैज्ञानिक चेतना एवं जिज्ञासा तभी जागृत होगी, जब विद्यार्थी स्वयं निरंतर प्रयोग करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को एक दिन सैद्धांतिक पाठ पढ़ाने के दूसरे ही दिन उसका प्रयोग करके दिखाएं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा उत्कृष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए स्वामी आत्मानंद स्कूलों की स्थापना की गई है तथा इसके उद्देश्य की प्राप्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी। उन्होंने भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान विषयों के लिए अलग-अलग प्रयोगशाला सहायकों को जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए। उन्होंने कक्षा नवमीं से लेकर बारहवीं तक सभी प्रयोगों के प्रदर्शन के साथ ही विद्यार्थियों से अभ्यास भी कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा के लिए प्रयोगशाला से जुड़ाव जरूरी है तथा प्रयोगशाला प्रबंधन का कार्य प्रयोगशाला सहायकों की जिम्मेदारी है। सभी प्रयोगशाला सहायक यहां दिए जा रहे प्रशिक्षण का लाभ लें तथा किसी प्रयोग को ठीक ढंग से नहीं समझ पाने की स्थिति में पुनः प्रशिक्षण प्राप्त करें। उन्होंने सभी प्रयोगशालाओं में आवश्यकता अनुसार उपकरण एवं सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जरूरत भी बताई। कलेक्टर ने कहा कि सभी प्रयोगशाला सहायक एक दूसरे से संवाद कर दूसरे विद्यालयों में किए जा रहे प्रयोगों के संबंध में भी जानकारी साझा करें तथा एक दूसरे से सीखने का प्रयास भी करें। उन्होंने कहा कि सभी प्रयोगशाला सहायक यहां बेहतर प्रशिक्षण लेकर स्वयं को श्रेष्ठ प्रशिक्षक के तौर पर तैयार करें, ताकि वे अधिक से अधिक विद्यार्थियों के बेहतर प्रायोगिक प्रशिक्षण में सहयोग कर सकें। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, संस्थान के प्राचार्य बीएस रामकुमार सहित प्रयोगशाला प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षु प्रयोगशाला सहायक उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS