City Media - Page 800 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 800

घटिया शराब को महंगे दामों पर बिकवा रहे विभाग के अधिकारी

0
  • कांग्रेस सरकार को बदनाम करने पर तुले हैं पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में रहे आबकारी विभाग के अधिकारी
  • दुकानों से अचानक गायब हो गई प्रचलित ब्रांडों की शराब और बीयर

अर्जुन झा

जगदलपुर सरकारी अंग्रेजी शराब दुकानों से ज्यादा मांग वाली और बहु प्रचालित ब्रांडों की शराब अचानक गायब हो गई है। उनकी जगह अनचिन्हे ब्रांडों की अजीब नामों वाली शराब बिकवाई जा रही है। यह शराब बेहद घटिया स्तर की है और मदिराप्रेमियों को जरा भी रास नहीं आ रही है। पहले मध्यम दर्जे की शराब 500 रु. में मिल जाती थी, अब घटिया ब्रांडों की शराब उनसे दुगुनी दर पर बेची जा रही है। शराब सिंडिकेट के ठिकानों पर ईडी द्वारा की गई छापेमारी के बाद से प्रचलित ब्रांडों और ज्यादा डिमांड वाली शराब की आपूर्ति छत्तीसगढ़ की सरकारी दुकानों में नहीं हो रही है। उनकी जगह आबकारी विभाग के बड़े अधिकारी बहुत ही हल्के ब्रांडों वाली घटिया स्तर की शराब बिकवा रहे हैं। ज्यादातर दुकानों में तो कुछ अच्छे ब्रांडों की डुप्लीकेट शराब खपाई जा रही है। सप्ताहभर से अधिक समय से यह स्थिति बनी हुई है। शराब के शौकीन बताते हैं कि पहले 500 रु. में अच्छी क्वालिटी की शराब मिल जाती थी, अब घटिया क्वालिटी की शराब को भी 900 रु. से लेकर 1100 रु. तक में बिकवाया जा रहा है। इस शराब का स्वाद बेहद खराब रहने की शिकायत अनेक मदिरा प्रेमियों ने की है। कुछ ऐसा ही हाल बीयर का भी है। अच्छे ब्रांडों की बीयर भी सरकारी दुकानों से गायब हो गई है। उनकी जगह लोकल ब्रांडों वाली बीयर खपाई जा रही है। बस्तर संभाग के बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर जिलों की सरकारी अंग्रेजी शराब दुकानों में घटिया शराब बिकने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। वहीं रायपुर, भिलाई, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़, अंबिकापुर समेत छत्तीसगढ़ के अन्य बड़े शहरों की दुकानों में भी अनेक अच्छे ब्रांडों वाली शराब नहीं मिल रही है। अजीब अजीब नामों के स्टीकर लगी बोतलें इन दुकानों में ग्राहकों को थमाई जा रही हैं। अधिकतर ब्रांडों की बीयर भी दुकानों से गायब हैं।

सेहत बिगाड़ रही है घटिया शराब

शराब के शौकीनों ने बताया कि सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकानों में बिक रही घटिया शराब का लोगों की सेहत पर बड़ा बुरा असर पड़ रहा है। पहले लोग प्रचलित ब्रांडों की शराब पीते थे, तो शरीर पर विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता था। जबसे गुमनाम ब्रांडों वाली घटिया स्तर की पी रहे हैं, तबसे मयकशों के बीमार पड़ने के मामले बढ़ हैं। बस्तर, जगदलपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर समेत राज्य के कुछ अन्य जिलों के करीब एक हजार मदिरा प्रेमियों से चर्चा करने पर जो निष्कर्ष निकला है, उसके मुताबिक सरकारी दुकानों में बिकवाई जा रही घटिया अंग्रेजी शराब शौकीनों की जान की दुश्मन बनती जा रही है। वैसे हर तरह की शराब, चाहे वह कितने भी आला दर्जे की हो, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है, लेकिन मौजूदा समय में बिक रही अंग्रेजी शराब कुछ ज्यादा ही हानिकारक साबित हो रही है। ऐसी घटिया और नकली शराब राज्य में कभी भी कहर ढा सकती है।

बीयर का ब्रांड एक, स्वाद अनेक

बीयर के विक्रय के मामले में भी खेल चल रहा है। राज्य में जिन ब्रांडों वाली बीयर की खपत ज्यादा होती है, वह मिल नहीं रही हैं। उनकी जगह सरकारी दुकानों में निम्न स्तर की लोकल ब्रांड वाली बीयर बिकवाई जा रही है। इस बीयर का स्वाद शौकीनों को जरा भी रास नहीं आ रहा है। बीयर के शौकीन बताते हैं की एक ही ब्रांड की बीयर की दो बोतलें खरीदकर पीने पर दोनों के स्वाद बिल्कुल अलग अलग तरह के होते हैं। इससे आभास होता है कि सरकारी दुकानों के जरिए नकली बीयर खपाकर पीने वालों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है।

भूपेश की छवि को डेमेज करने की कोशिश ?

सरकारी अंग्रेजी दुकानों में घटिया किस्म की और नकली शराब तथा बीयर बिकवाने के पीछे एक बड़ी साजिश की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के दौरान सेवारत रहे सत्तारुढ़ दल के प्रति झुकाव रखने वाले आबकारी विभाग एवं मार्केटिंग से जुड़े अनेक अधिकारी आज भी शीर्ष पदों पर हैं। भाजपा के प्रति उनका मोह अभी बरकरार है। आने वाले विधानसभा चुनावों मौजूदा कांग्रेस सरकार को नुकसान पहुंचाने के लिए ही ये अधिकारी घटिया शराब बिकवा रहे हैं, ताकि घटिया शराब सेवन से बड़ी जनहानि हो और उससे कांग्रेस सरकार को चुनाव में नुकसान पहुंच सके।

मंगनार गोठान की उपलब्धियों से संतुष्ट हुए आयुक्त श्याम धावड़े

0
  • गोठानों में गतिविधियों का जायजा लिया बस्तर के संभाग आयुक्त ने

बकावंड संभाग आयुक्त बस्तर श्याम धावड़े विकासखंड बकावंड के मंगनार में गोठान और गोधन न्याय योजना के बेहतर क्रियान्वयन से संतुष्ट होकर लौटे। गोठान में गोबर से वर्मी कंपोस्ट बना रही महिलाओं के कार्यों को देख और वर्मी कंपोस्ट की बिक्री से उन्हें हो रही आमदनी के बारे में जानकर वे खुश नजर आए। बस्तर संभाग के कमिश्नर श्याम धावड़े ने सोमवार को बकावंड विकासखंड के ग्राम मंगनार और खोटलापाल में संचालित गोठानों का निरीक्षण किया और वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे, कृषि विभाग के सहायक संचालक गुलाबधर दीवान सहित कृषि विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारी- कर्मचारी तथा गोठानों में संचालित रोजगारमूलक गतिविधियों से जुड़े महिला स्व सहायता समूहों की सदस्याएं उपस्थित थे। धावड़े ने मंगनार स्थित गोठान में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। कृषि विभाग के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि यहां बस्तर संभाग में सबसे अधिक गोबर की खरीदी की जा रही है। यहां अब तक 16858 क्विंटल गोबर की खरीदी की जा चुकी है। इस गोबर से 6200 क्विंटल केंचुआ खाद का निर्माण किया गया है। इसमें से 4500 क्विंटल से अधिक खाद का विक्रय हो चुका है। शेष खाद के विक्रय के लिए टोकन जारी किए गए हैं तथा खाद का उठाव शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा। यहां प्रतिदिन 4 से 5 क्विंटल गोबर की आवक है तथा वर्मी कंपोस्ट निर्माण के लिए 44 वर्मी बेड बनाए गए हैं। गोबर की अधिक आवक को देखते हुए यहां लो काॅस्ट तकनीकी के माध्यम से खाद तैयार की जा रही है।

मंगनार में बनेगा औद्योगिक पार्क

जिला पंचायत बस्तर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे ने बताया कि मंगनार में ग्रामीण औद्योगिक पार्क की स्थापना के लिए भी शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। औद्योगिक पार्क के लिए वर्किंग शेडों का निर्माण कार्य तीव्र गति से कराया जा रहा है। यहां खादी कपड़ा निर्माण, मुरमुरा उद्योग, इमली प्रसंस्करण इकाई, अचार निर्माण इकाई, कागज के कप, एलईडी, बेकरी, नाॅन वुवेन बैग निर्माण की इकाइयां प्रारंभ की जाएंगी। कमिश्नर श्री धावड़े ने गोबर से तैयार खाद की शीघ्र पैकिंग कर विक्रय करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं से भुगतान के संबंध में भी जानकारी ली। सदस्यों ने बताया कि भुगतान नियमित तौर पर हो रहा है तथा भुगतान से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है। कमिश्नर ने खोटलापाल के गोठान का निरीक्षण कर वहां काम कर रही महिला स्व सहायता समूहों की सदस्याओं से गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने गौठान में शीघ्र फेंसिंग कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

गौमाता और देवी लक्ष्मी कृपावान हैं मंगनार गांव की महिलाओं पर

0
  • वर्मी कंपोस्ट बेचकर मालामाल हो रही हैं इस गांव की महिलाएं
  • गोबर से 4500 क्विंटल केंचुआ खाद बनाकर बेच चुकी हैं महिलाएं
  • रोज 5 क्विंटल गोबर की आवक होती है मंगनार गांव के गोठान में

अर्जुन झा

बकावंड विकासखंड के ग्राम मंगनार की महिलाओं पर गौमाता और देवी लक्ष्मी की कृपा जमकर बरस रही है। गौमाता के गोबर से वर्मी कंपोस्ट बना और बेचकर महिलाएं खूब धन कमा रही हैं। उन पर धन की देवी लक्ष्मी विशेष रूप से कृपावान हो गई हैं।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शुरू की गई गोधन न्याय योजना यहां की महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत यहां की महिलाएं शासन द्वारा विकसित कराए गए गोठान में गांव के लोगों से गोबर खरीदती हैं और उससे निर्मित वर्मी कंपोस्ट को बेचकर मालामाल हो रही हैं।

स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं गोठान में किसानों और पशु पालकों से गोबर खरीदती हैं और उससे वर्मी कंपोस्ट (केंचुआ खाद) बनाती हैं। इस केंचुआ खाद को वे स्थानीय तथा बाहर के किसानों के पास विक्रय करती हैं। इससे उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है। महिलाओं द्वारा निर्मित वर्मी कंपोस्ट की डिमांड इतनी ज्यादा है कि खरीदारों को टोकन जारी करने की नौबत आ गई है। जो किसान टोकन लेकर आते हैं, उन्हें ही वर्मी कंपोस्ट दी जाती है। कृषि विभाग के अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मंगनार के गोठान में प्रतिदिन 4 से 5 क्विंटल तक गोबर की आवक होती है, जोकि बस्तर जिले में सबसे ज्यादा है। गोठान विकसित होने और गोधन न्याय योजना शुरू होने के बाद से महिला स्व समूह द्वारा अब तक यहां 16 हजार 858 क्विंटल गोबर की खरीदी की जा चुकी है। इस गोबर से अब तक 6 हजार 200 क्विंटल केंचुआ खाद (वर्मी कंपोस्ट ) बनाई जा चुकी है और इसमें से साढ़े चार क्विंटल से अधिक केंचुआ खाद का विक्रय किया जा चुका है। स्टॉक में बची तथा मौजूदा समय में निर्मित हो रही केंचुआ खाद के विक्रय के लिए किसानों को टोकन जारी किए गए हैं। मंगनार के गोठान में केंचुआ खाद बनाने के लिए 44 वर्मी बेड बनाए गए हैं तथा गोबर की अधिक आवक के मद्देनजर लो कॉस्ट तकनीक से खाद तैयार की जाती है।

किसान पुत्र भूपेश ने समझी गोबर की अहमियत

गोबर और गोमूत्र की अहमियत को किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेहतर ढंग से समझा है। इसीलिए उन्होंने प्रदेश में गोधन न्याय योजना शुरू की है। यह योजना जहां महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करा रही है, वहीं राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा भी दे रही है। किसान अब अधिक खर्चीली रासायनिक खादों से मुक्त कृषि करने लगे हैं। जैविक खेती का एक बड़ा फायदा यह भी है कि इससे उपजने वाली फसल कीट व्याधियों से मुक्त तथा अनाज अपेक्षाकृत अधिक पौष्टिक और सुस्वादु होता है। रासायनिक खेती से फसलों में कीट व्याधि तथा दूसरी तरह की बीमारियां ज्यादा लगती हैं। इनके निवारण के लिए किसानों को महंगे कीटनाशकों का छिड़काव खेतों में करना पड़ता है। भूपेश बघेल की सरकार ने रीपा, गोधन न्याय योजना आदिवासी परब सम्मान निधि, राजीव गांधी किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं शुरू कर किसानों, पशु पालकों, महिलाओं, मजदूरों और आदिवासियों की समृद्धि के द्वार खोल दिए हैं। इसका सबसे बेहतरीन उदाहरण ग्राम मंगनार में देखने को मिला है।

छ्ग सरकार की हर योजना है कारगर : लखेश्वर

मंगनार गांव बस्तर विधानसभा क्षेत्र में स्थित है। यहां के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल कहते हैं कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा चलाई जा रही हर योजना कारगर साबित हुई है। गोधन न्याय योजना भी उन्हीं में से एक है। मंगनार की महिलाएं गोधन न्याय योजना का लाभ बहुत ही अच्छे ढंग से उठा रही हैं। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मंगनार मेरे निर्वाचन क्षेत्र में है और वहां की माता – बहनों पर गौ लक्ष्मी की कृपा बरस रही है। विधायक श्री बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर संभाग के हित में बहुत ही सराहनीय कार्य किए हैं, जिसके लिए मैं व्यक्तिगत तौर पर उनका सदैव ऋणी रहूंगा।

यौन शोषण के आरोपी का बचाव कर रही भाजपा : विक्रम मंडावी

0
  • महिला पहलवानों के समर्थन में महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च
  • केंद्र सरकार पर जमकर बरसे बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी


बीजापुर क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आरोपी भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बचाने का प्रयास कर रही है।
यौन शोषण पीड़ित महिला पहलवानों द्वारा नई दिल्ली के जंतर मंतर पर किए जा रहे प्रदर्शन के समर्थन में तथा उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर विधायक विक्रम मंडावी की उपस्थिति और महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष में महिला कांग्रेस द्वारा गीता कमल के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया।

इस दौरान विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों का यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िताओं में एक नाबालिग भी शामिल है। मंडावी ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर अपने राज्य एवं देश का मान बढ़ाने वाली बेटियां लंबे समय से इंसाफ की गुहार लगाती आ रही हैं। चूंकि बृजभूषण शरण सिंह भाजपा के सांसद हैं, इसलिए उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज नहीं की जा रही थी। सुप्रीम कोर्ट की दखल के बाद एफआई आर दर्ज की गई, मगर दिल्ली पुलिस उनकी गिरफ्तारी से न जाने किस दबाव में बच रही है। श्री मंडावी ने कहा कि दरअसल केंद्र सरकार और भाजपा बृजभूषण शरण सिंह को बचाने में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह पर नाबालिग के यौन शोषण मामले में पास्को एक्ट के तहत जुर्म दर्ज है। पास्को एक्ट में नामजद आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी का प्रावधान है, फिर भी इतने गंभीर प्रकरण में श्री सिंह को बचाने का कुत्सित प्रयास चल रहा है। विक्रम मंडावी ने बृजभूषण शरण सिंह को तत्काल गिरफ्तार कर उन्हें भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की।


घोर महिला विरोधी है भाजपा : गीता कमल

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता कमल के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्त्ताओं ने कांग्रेस भवन बीजापुर से जयस्तंभ चौक तक कैंडल मार्च निकाल कर केंद्र की मोदी सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता कमल ने कहा कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं, फिर भी मोदी सरकार उनके खिलाफ एक्शन लेने और पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है तथा अपने सांसद सिंह को बचाने में लगी है। इससे जाहिर होता है कि भाजपा घोर महिला विरोधी पार्टी है। यौन शोषण के गंभीर आरोप से घिरे कुश्ती संघ अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को कुश्ती संघ अध्यक्ष पद से न हटाकर और पार्टी से न निकालकर भाजपा ने अपने महिला विरोधी चेहरे एवं चरित्र को सामने ला दिया है। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में शहर की महिलाओं और युवतियों ने भी भाग लिया।

गांवों में पेयजल संकट, खनिज न्यास से लगाएं हैंडपंप : कश्यप

0
  • जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम मनीराम ने कलेक्टर से की भेंट
  • डीएमएफटी से राशि उपलब्ध कराने कलेक्टर से किया आग्रह

बकावंड भीषण गर्मी के इस मौसम में क्षेत्र के गांवों में पेयजल संकट से ग्रामीणों को जूझना पड़ रहा है। इस संकट से निपटने के लिए जिला पंचायत बस्तर के उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष मनीराम कश्यप ने कलेक्टर से गांवों में हैंडपंपों की व्यवस्था कराने की मांग की है। कश्यप ने नए कलेक्टर विजय दयानंद के. से उनके कार्यालय में भेंट की। उन्होंने कलेक्टर को बुके भेंटकर उनका स्वागत किया और पेयजल समस्या को लेकर उन्हें मांग पत्र सौंपा। मनीराम कश्यप ने कलेक्टर विजय दयानंद के. को जानकारी दी है कि बस्तर जिला पंचायत में 15 सदस्य हैं, जिनके निर्वाचन क्षेत्रों में पेयजल की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग इन सभी क्षेत्रों में हैंडपंपों और ट्यूबवेल की व्यवस्था कराने में असहाय साबित हो रहा है। जिला पंचायत सदस्य जब अपने निर्वाचन क्षेत्र के दौरे पर जाते हैं, तो ग्रामीण अपने गांव में हैंडपंप लगवाने की मांग करते हैं। उन्होंने जिला खनिज संस्थान न्यास ( डीएमएफटी ) से सभी पंद्रह जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्रों के गांवों में हैंडपंप लगवाने की मांग की। कलेक्टर ने कश्यप की बातों को ध्यान से सुना और यथोचित पहल करने का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री बघेल हैं बेरोजगार युवाओं के परम हितैषी: रेखचंद

0
  • संसदीय सचिव जैन ने कालेज की छात्राओं को आगे बढ़ने किया प्रेरित
  • दंतेश्वरी कॉलेज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में की शिरकत

जगदलपुर सोमवार को जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन दंतेश्वरी महिला महाविद्यालय के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए। मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य के बेरोजगार युवाओं के परम हितैषी हैं। उन्होंने पीएससी, व्यापमं समेत राज्य के अन्य सभी पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षाओं को शुल्क मुक्त किया है। इससे सभी वर्गों के बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत मिली है। जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओं के हितार्थ कई योजनाएं चला रखी हैं। बस्तर के युवाओं के लिए कनिष्ठ भर्ती चयन बोर्ड का गठन किया गया है।

वर्तमान में छत्तीसगढ राज्य में विभिन्न पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। जैन ने छात्राओं को ज्ञान की महिमा बताते जीवन में आगे बढने के लिए प्रेरित किया। उन्होने इस मौके पर शिक्षाप्रद कविता- “कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती” का पाठ कर जीवन में आगे बढ़ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। उन्होने वार्षिक परीक्षाओं, खेलकूद तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उपलब्धि हासिल करने वाली छात्राओं को पुरस्कार भी वितरित किए। इस दौरान कॉलेज की प्राचार्य बबीता दीवान, संगीता जैन, संतोष सिंह, ज्योति राव, रश्मि शुक्ला, योगेंद्र मोतीवाला, सत्यनारायण, ओग्रे, डॉली दुग्गा, शबाना खान, डॉ. प्रियंका शुक्ला समेत महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक, छात्राएं व स्टॉफ मौजूद थे।

लंपि वायरस के प्रकोप के चलते पशु बाजारो और अन्य राज्यों से आवागमन बंद हेतु सरकारी आदेश का हो रहा उल्लघंन:रोहन कुमार

0

जगदलपुर: बस्तर मे गौ वंश लंपि वायरस के प्रकोप से जुझ रहे,आये दिन मौत और लंपि ग्रस्त मवेशी मिल रहे l बजरंग दल गौ रक्षा प्रमुख मुन्ना बजरंगी ने बताया की लगातार लंपि के केस मिल रहे पीड़ित गौ वंश का बजरंगदल रेस्क्यू कर कोरेन्टाईन सेंटर उचित उपचार हेतु भेज रहे हैl विश्व हिंदू परिषद जिला प्रचार प्रमुख रोहन कुमार ने बताया लंपि वायरस का प्रकोप दिनों दिन तेजी से फैल रहा है, जिन गौ वंश को यह वायरस हो रहा बहुत ही दयनीय स्थिति बनी हुई हैl

बजरंगदल गौ रक्षा विभाग लगातार पीड़ित गौ वंशों को उपचार हेतु कोरेन्टाईन सेंटर भेज रहा हैl वायरस चपेट मे आये गौ वंश को वायरस से लड़ने हेतु पौष्टिक आहार की आवश्यकता होती है किंतु सेंटर मे केवल सुखा चारा पैरा और पानी भरोसे गौ वंशों को छोड़ दिया है, जिन गौ वंश के एम्युन सिस्टम कमजोर है उनकी मौत हो रही है l बस्तर मे लंपि वायरस का फैलाव पड़ोसी राज्य ओड़िसा से गौ वंशों से आया है, जो की पशु बाजार मे लाये जाते है lबजरंग दल गौ रक्षा पिछले हफ़्ते जब बाजार देखने पहुँचे तो कई गौ वंश इस वायरस के चपेट मे थे, चूंकि बाजार बंद करने के आदेश प्रशासन ने जारी किये थे जिसका असर रत्ति भर भी नहीं था l इस रविवार 07 मई को भी पशु बाजार खुले दिखे, प्रशासन केवल आदेश जारी कर चुप्पी साध ली है, बंद करवाने किसी प्रकार की गतिविधि देखने को नहीं मिली यह सवाल उठता है की किसके संरक्षण मे सरकारी आदेश के विरुद्ध यह पशु बाजार चल रहे और क्यों अवैध रूप से पशु बाजार लगाने वाले पर पशु परिरक्षण अधिनियम व क्रूरता अधिनियम या अन्य वैधानिक कार्यवाही नहीं हो रहीl निरंतर मिल रहे लंपि ग्रस्त पशु का मिलना और वायरस से गोधन की मौत नहीं रुक रही l प्रशासन की कार्यवाही और स्थानीय जन प्रतिनिधि इस वायरस को रोकने मे गंभीरता से नहीं ले रहे l

जिला सहकारी बैंक की शाखा मर्दापाल में नवीन एटीएम का विधायक चंदन कश्यप ने किया शुभारंभ

0

नारायणपुर भानपुरी। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर शाखा के नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत मर्दापाल में नवीन एटीएम का नारायणपुर विधायक व छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप ने आज शुभारभ किया इस दौरान विधायक ने कहा की जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा के एटीएम मर्दापाल खुलने से क्षेत्र के 58 ग्राम पंचायत के लोगो को काफी सुविधा हो और जो किसान पैसा निकालने के लिए कोंडागांव जाते थे अब मर्दापाल में आसानी से अब पैसा प्राप्त हो जायेगी जिससे क्षेत्र के लोगो को काफी राहत मिलेगा।और मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हु की मेरे विधानसभा क्षेत्र में जो भी मैंने और जनता ने उनसे मांग कि है उसे तत्काल पूरा किए है।इस दौरान एस. के कनोज्या नोडल अधिकारी, ललिता मरकाम शाखा प्रबंधक,मानसिग, समिति प्रबंधक, इश्वर प्रसाद नाग कार्यकर्ता, नारायणसिंह ठाकुर, डोमेश्वर कार्राम, बली राम सोढ़ी हडेली सरपंच, गंदरु यादव, मनीराम कोर्राम, नरसिंह ठाकुर, सोनसिंग कश्यप, हरी मंडावी, मोती बोयर, मोती कश्यप, निगेंद्र बेलसरिया अन्य किसान उपस्थित रहे।

ये हरियाली और सत्ता का रास्ता वनवासियों से कितना किसका वास्ता

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर वनांचल और वन्य क्षेत्रों से जुड़े 45 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की नजर तेंदूपत्ता संग्राहकों पर है। भाजपा ने तेंदूपत्ता संग्राहकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रभारी नियुक्त कर उन्हें आंदोलन करने का निर्देश दिया है। जाहिर है कि भाजपा तेंदूपत्ता संग्राहकों का चुनावी समर्थन हासिल कर कांग्रेस के किसान मुद्दे का मुकाबला करना चाहती है। चुनाव के पहले हर उस वर्ग को लुभाने के जतन विपक्ष करता है, जो सत्ता के सामने कोई मांग रख रहा हो अथवा उसका असंतोष जाहिर हो रहा हो। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जन घोषणा पत्र जारी किया था, जिसमें हर तबके को शामिल किया गया था। इसका उसे उम्मीद से अधिक रिस्पॉन्स मिला। भाजपा अब की बार, पैसठ पार का नारा देते देते पंद्रह पर सिमट गई और कांग्रेस अड़सठ सीटें जीत गई। उसके बाद के सभी उपचुनाव जीतते हुए 71 पर है। भाजपा की दुर्गति इसलिए हुई कि उसके संकल्प पत्र के पुराने वादे पूरे नहीं हुए।किसानों को धान का बोनस नहीं मिला। युवाओं को रोजगार नहीं मिला। बेरोजगारी भत्ता बंद कर दिया गया। कर्मचारियों की नाराजगी भी भाजपा को भारी पड़ी। खास तौर किसान ने भाजपा को ठुकरा दिया तो वनांचल में भी भाजपा का सफाया हो गया। बस्तर से लेकर सरगुजा तक भाजपा का साफ होना बता रहा है कि अब जिन तेंदूपत्ता संग्राहकों को भाजपा लुभा रही है, उसने कांग्रेस का साथ दिया। भाजपा का पिछला संकल्प पत्र सूखा हुआ था। जबकि कांग्रेस के जन घोषणा पत्र से रस टपक रहा था। नतीजा वही होना था, जो हुआ। सरकार बनने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जन घोषणा पत्र को अंगीकार कर लिया और लगभग 90 फीसदी घोषणाएं पूरी कर दी। समर्थन मूल्य पर वनोपज खरीदी का दायरा बढ़ाने के साथ तेंदूपत्ता संग्राहकों की आमदनी बढ़ा दी। कोई भी सरकार किसी को सौ फीसदी संतुष्ट कभी नहीं कर सकती। अब तेंदूपत्ता संग्राहकों की कुछ समस्या है तो भाजपा उसे भुनाने की कोशिश करेगी ही। हर राजनीतिक दल को कोशिश करनी ही चाहिए। फैसला तो जनता को करना है। अब यह गणित देखा जाए कि पिछले चुनाव में तेंदूपत्ता संग्राहकों ने भाजपा को ठेंगा दिखा कर कैसे हाथ उठाया था। संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र में करीब 5 हजार तेंदूपत्ता संग्राहक हैं और कांग्रेस उम्मीदवार ने 30 हजार वोटों से चुनाव जीता। महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार जो लघु वनोपज संघ के नेता हैं, वे 23 हजार वोटों से जीते। वहां लगभग 15 हजार तेंदूपत्ता संग्राहक हैं। महासमुंद जिले के सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में करीब 15 हजार तेंदूपत्ता संग्राहक हैं और कांग्रेस उम्मीदवार ने 52 हजार वोटों से जीत हासिल की। अब सवाल यह है कि धान के खेल से किसानों को नाराज कर सत्ता से बाहर हुई भाजपा क्या इस बार तेंदूपत्ता के जरिये, आदिवासियों के बीच कुछ नया खेल खेलनी चाहती है। भाजपा हरा सोना तोड़ने वालों के बीच अपने लोग लगाकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर रही है। लेकिन क्या वह वनवासियों का भरोसा जीत पायेगी, जब उसके कद्दावर आदिवासी नेता भाजपा पर भरोसा न कर कांग्रेस में जा रहे हैं।

0

मनरेगा काम को बंद कराके अड़े रहे ग्रामीण अपनी बात मनवाने को जनपद सदस्य संजय बैंस के समझाइस के बाद काम हुवा प्रारंभ ग्राम पंचायत कुसुमकसा के टोला पारा में तलाब गहरीकरण का कार्य चल रहा है बे मौसम बरसात से तलाब के बीचोबीच पानी भरा हुवा उसे ग्रामीण जन पहले उस पानी को बाहर करने के लिय अड़े रहे जिससे दो घंटे के लिए काम बंद हो गया मजदूरों और सरपंच के द्वारा जनपद सदस्य संजय बैंस को अवगत कराए मौके पर पहुंच संजय बैंस ने ग्रामीणों से चर्चा कर सरपंच शिव राम सिंद्रामे के द्वारा मोटर पंप लगाकर पानी बाहर करने की बात हुई ग्रामीण जन तलाब के कीचड़ को नीचे से बाहर कर पचरी निर्माण की बात रखे बातो को गंभीरता से लेते हुए जनपद सदस्य संजय बैंस ने कहा की आप सभी के सहमति से कार्य होंगे सुंदर पचरी निर्माण भी होगा आप लोगो के मांग पर हमने यहां राशि स्वीकृति कराए है ये तलाब आपका है इसे आपको लोगो को ही सजाना सवराना आपको ही है ग्रामीण जन संजय बैंस की बातो को मनाते हुए कार्य को प्रारंभ किए और रोजगार गारंटी के कार्यों को अधिकारी कर्मचारी रोजगार सहायक मेट लोगो को निर्देशित कर कहा की गांव के मंशा अनुरूप कार्य होना चाहिए इस अवसर पर सरपंच शिव राम सिंद्रामे जगन्नाथ सिवाना होमन सिंग रोजगार सहायक लोकेश सिन्हा इमरान खान गंगाधर लेडिया नीलोफर खान गोविंद ठाकुर रोहिदास उमेश्वरी धनकर दुलेश्वरी सिन्हा रीतम निशा सहित सकोड़ों की संख्या में नरेगा मजदूर उपस्थित रहे कार्य प्रारंभ होने से मजदूरों में खुशी की लहर दौड़ गई।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS