City Media - Page 802 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 802

विधायक जैन की लोकप्रियता से खीझ उठे हैं भाजपा के नेता

0
  • निरंतर जनता के बीच रहने वाले रेखचंद जैन के खिलाफ दुष्प्रचार

जगदलपुर क्षेत्रीय विधायक रेखचंद जैन जगदलपुर के लिए जननायक बनकर उभरे हैं। वे बिना भेदभाव किए अपने निर्वाचन क्षेत्र के सभी गांवों और जगदलपुर शहर के सभी वार्डों में विकास कार्य करा रहे हैं। जनता के प्रति समर्पण भाव और अपनी कर्मशीलता के चलते श्री जैन की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।विधायक चुने जाने के बाद से ही रेखचंद जैन लगातार जनहित में काम करते आ रहे हैं। यही वजह है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें श्रम तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संसदीय सचिव का दायित्व सौंपा है। जैन क्षेत्र के गांवों के विकास को प्रगति देने और नाली, सीसी रोड, बिजली, पानी आदि की समस्याओं को दूर करने जी जान से जुटे रहते हैं। नगरनार समेत कई गांवों को उन्होंने पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकर भी उपलब्ध कराए हैं। ग्रामीणों के सुख दुख में जैन बराबर सहभागी बनते हैं। इसके कई उदाहरण समय समय पर देखने को भी मिलते रहते हैं। यही वजह है कि जैन को अधिकतर ग्रामीण एवं शहरी नागरिक तहेदिल से प्यार करते हैं। जगदलपुर शहर के विकास के लिए भी रेखचंद जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं नगरीय प्रशासन मंत्री से मिलकर करोड़ों रु. स्वीकृत कराए हैं। इस राशि से भाजपा पार्षदों के वार्डों में भी बिना भेदभाव किए समान रूप से कार्य कराए गए हैं। सोशल मीडिया पर विधायक रेखचंद जैन के खिलाफ टिप्पणी करने वाले नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय के वार्ड में भी विकास कार्य कराए गए हैं। इसके अलावा कोरोना काल में भी लोग बीमारी के डर से घरों में दुबके रहते थे, तब भी जैन शहर के सभी वार्डों में लोगों की सहायता करते रहे। उस दौरान उन्होंने जरूरतमंदों को राशन, दवाई, मास्क तथा दैनिक आवश्यकता के समान उपलब्ध कराते रहे। श्री जैन अपने कर्तव्य से विमुख होकर पलायन करने अथवा गायब हो जाने वाले जनप्रतिनिधि नहीं हैं। वे हर समय जनसेवा के लिए समर्पित रहते हैं।

पाण्डेय खो बैठे हैं दिमागी संतुलन : नाग

संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग ने करारा जवाब दिया है। नाग ने कहा है कि विधायक रेखचंद जैन अपने घर परिवार की चिंता छोड़ विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा में दिनरात जुटे रहते हैं। विधानसभा सत्रों की अवधि को छोड़कर शेष दिनों जैन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहते हैं। जगदलपुर शहर के वार्डों का भी समय समय पर भ्रमण कर वे नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश में लगे रहते हैं। जैन कई बार संजय पाण्डेय के वार्ड में भी दौरा कर चुके हैं। नाग ने कहा है कि ऐसे कर्मठ, मेहनती और जनसेवा में सदैव लगे रहने वाले विधायक को सोशल मीडिया पर लापता बताकर संजय पाण्डेय अपने मानसिक दिवालियेपन का प्रदर्शन कर रहे हैं। पाण्डेय अपना दिमागी संतुलन खो बैठे हैं और अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। गौरनाथ नाग ने कहा है कि जैन की लोकप्रियता से नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पांडेय बुरी तरह विचलित हो उठे हैं और सोशल मीडिया का सहारा लेकर हास्यास्पद दुष्प्रचार कर रहे हैं। उनके जैसे नेताओं के कारण ही भाजपा की बची खुची साख भी मिट्टी में मिलती जा रही है।

क्या जैन के भूत के साथ किया था भूमिपूजन?

सोशल मीडिया पर विधायक रेखचंद जैन को लापता बताने वाले नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय के वार्ड 39 श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में जैन ने पाण्डेय की मौजूदगी में ही 45.53 लाख रु. के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया था। वार्ड में मैत्रीसंघ रोड से काजल सरकार के घर तक बीटी सड़क निर्माण, मोहन महाराज सड़क में बीटी सड़क नवीनीकरण कार्य, विधायक निधि से काजल सरकार के घर से शीतल किराना स्टोर तक, जया मुखर्जी के घर से अनिल जैन के घर तक बीटी सड़क निर्माण का भूमिपूजन जैन ने नेता प्रतिपक्ष एवं वार्ड पार्षद संजय पाण्डेय की विशेष उपस्थिति में किया था। इसके अलावा उन्होंने शहीद पार्क में ओपन जिम का लोकार्पण भी श्री पाण्डेय की मौजूदगी किया था। ऐसे में सवाल उठता है कि जब विधायक जैन के साथ मिलकर पाण्डेय ने लोकार्पण भूमिपूजन किया था तब पाण्डेय किस आधार पर जैन को लापता घोषित कर रहे हैं। क्या पाण्डेय ने जैन के भूत के साथ मिलकर लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया था।

राजीव ने बस्तर सहित प्रदेशवासियों की ओर से जताया यशस्वी मुख्यमंत्री मान.भूपेश बघेल जी का हृदय की गहराईयों से आभार

0

युवाओं के हित में सरकार का बड़ा फैसला, शिक्षा विभाग में 12 हजार से अधिक पदों पर निकली बंपर भर्ती, 6 मई से आवेदन की प्रक्रिया होगी शुरू मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने भर्ती विज्ञापन किया जारी. प्रदेश में होगी 12 हजार 489 शिक्षकों की सीधी भर्ती शिक्षकों के भर्ती में 6,285 सहायक शिक्षक, 5,772 शिक्षक तथा 432 व्याख्याता के पदों पर सीधी भर्ती होगी. इसके लिए 06 मई से ऑनलाईन आवेदन भरे जा सकेंगे. भर्ती के लिए व्यापम द्वारा परीक्षा ली जाएगी भूपेश सरकार ने निभाया वादा…. छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए दीपावली जैसा माहौल राज्य शासन द्वारा तकनीकी शिक्षा विभाग में आई. टी.आई. प्राचार्य वर्ग एक के एक पद और आई.टी.आई. प्राचार्य वर्ग दो के 43 पदों पर नियुक्ति आदेश हुये जारी कक्का ने जो कहा सो किया युवाओं के हित में एक और ऐतिहासिक फैसला जल संसाधन विभाग में 352 उप अभियंताओं के नियुक्ति आदेश जारी हुये राजीव ने कहा संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री मान. भूपेश बघेल के निर्देश पर नई भर्तियों के लिए बड़ी संख्या में विभागों द्वारा लगातार निकाले जा रहे नियुक्ति आदेश देश के चर्चित मुख्यमंत्री मान. भूपेश बघेल ने पहले ही कहा था आरक्षण विवाद थमते ही विभागों में भर्तियों की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी लिहाजा सरकार ने युवाओं के लिए भर्ती का रास्ता खोल दिया – राजीव शर्मा इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने राज्य सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं के हित में छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने बंपर भर्ती करने का जो फैसला लिया है वह सराहनीय और स्वागत योग्य है। आरक्षण विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की बंपर भर्तियों के आदेश जारी किए हैं तथा आवेदन की प्रक्रिया 6 मई से शुरू की जा रही है भर्ती के लिए व्यापम द्वारा परीक्षा ली जाएगी। तथा परीक्षा की तिथि व्यापम की ओर से अलग-अलग जारी किया जाएगा इसी के साथ बिजली विभाग, जल संसाधन विभाग समेत विभिन्न विभागों और जिलों में भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है शर्मा ने कहा कि राज्य के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल ने पहले ही कहा था कि आरक्षण विवाद थमते ही विभागों में भर्तियों की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी लिहाजा सरकार ने युवाओं के लिए भर्ती का रास्ता खोल दिया गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए आदेश में चयन और नियुक्ति की प्रक्रिया जारी रखने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र लिखकर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश जारी किया है नई भर्तियों और पूर्व में अटकी नियुक्तियों का रास्ता भी साफ हो गया। शर्मा ने कहा कि भूपेश सरकार का ऐतिहासिक फैसले ने छत्तीसगढ़ में इतिहास रच दिया जिन्होंने प्रदेश के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का संकल्प लिया था राज्य की भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ की उन्नति और विकास के लिए कटिबद्ध है उन्होंने छत्तीसगढ़ वासियों से जो वादे किए थे उसे पूरा कर अपना धर्म निभाया।

अफसर की कार्यप्रणाली के चलते सरकार की छवि पर आ रही आंच पांच साल तक रखरखाव की गारंटी वाली निर्माणाधीन सड़कों की बार – बार जांच से निर्माण में अवरोध

0

ग्रामीणों के बीच धूमिल हो रही है भूपेश बघेल सरकार की छवि

कांकेर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार राज्य में पुरानी सड़कों का कायाकल्प तथा नई सड़कों का निर्माण करा रही है। छ्ग के इतिहास में पहली बार सड़कों की सुध ईमानदारी के साथ ली गई है, लेकिन सड़कों के निर्माण से जुड़े एक वरिष्ठतम अफसर की तथाकथित ईमानदारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ईमानदार कोशिशों पर भारी पड़ती दिख रही है। इस अफसर की कार्यप्रणाली की वजह से सड़कों के निर्माण में बाधा आ रही है और ग्रामीणों के बीच भूपेश बघेल सरकार की गलत छवि बनने लगी है। सरकार द्वारा लिए गए बैंक लोन का ब्याज भी बेवजह बढ़ता जा रहा है। छत्तीसगढ़ की सत्ता की बागडोर जबसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सम्हाली है, तबसे यहां के बाशिंदों के लिए अच्छे दिन आ गए हैं। सरकार का विशेष फोकस जन सुविधाओं और इंफ्रा स्ट्रक्चर पर है। इसके तहत राज्यभर में अच्छी सड़कों का निर्माण तथा पुरानी सड़कों का कायाकल्प कराया जा रहा है। क्योंकि सड़कों को ही विकास का पैमाना माना जाता है। सड़कों से संबंधित कार्यों को अंजाम देने के लिए सरकार ने छ्ग रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमि.(सीजी आरआईडीसीएल) का गठन किया है। इसके मुख्य अधिकारी शासन के इंजीनियर इन चीफ (इएनसी) पिपरी को नियुक्त किया गया है। यह संस्था राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग के माध्यम से पुरानी सड़कों का जीर्णोद्धार और नई सड़कों का निर्माण कराती है। इस कार्य के लिए सरकार ने बैंक से 5 हजार करोड़ का लोन लेकर यह रकम इस संस्था को दे रखी है। अकेले उत्तर बस्तर के कांकेर जिले में लगभग दो हजार करोड़ रु. की लागत से तथा समूचे बस्तर संभाग में अनेक स्थानों पर ठेकेदारों के जरिए सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण के अनुबंध और शर्तों के मुताबिक ठेकेदारों को निर्माण पूर्ण हो जाने के बाद सड़कों का संधारण और रखरखाव अगले पांच सालों तक करना होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रायः सभी ठेकेदार निर्माण को अंजाम दे रहे हैं। मगर इएनसी पिपरी आएदिन निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता जांचने दल बल के साथ पहुंच जाते हैं। जांच की यह प्रक्रिया अमूमन हर माह चलती है और मीनमेख निकालकर कार्य रुकवा दिया जाता है और ठेकेदारों का भुगतान अटका दिया जाता है। निर्माण पर रोक लंबे समय तक लगा दी जाती है और ठेकेदारों का पेमेंट भी महिनों नहीं किया जाता। इस अवधि में ठेकेदार के कर्मचारियों व मजदूरों, रोड रोलर एवं अन्य भारी मशीनी उपकरणों का भाड़ा तथा उनके ऑपरेटरों का पारिश्रमिक भुगतान भी लंबितहो जाता है। इन कामगारों के घरों में रोटी के लाले पड़ जाते हैं तथा ठेकेदारों पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। ठेकेदारों को अपने कर्मचारियों, मजदूरों उपकरण ऑपरेटरों का मेहनताना और उपकरणों एवं वाहनों का भाड़ा बिना काम कराए ही देना पड़ता है। कुछ ठेकेदारों का कहना है कि निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता जांचने के नाम पर उन्हें परेशान और ब्लैकमेल किया जाता है।*बॉक्स**

5 साल करेंगे रखरखाव, तो फिर जांच क्यों

ठेकेदारों को सड़कों के निर्माण की जिम्मेदारी जिन अनुबंधों और शर्तों के साथ दी गई है। इसके अनुसार सड़क निर्माण पूर्ण हो जाने के बाद ठेकेदार आगामी पांच वर्षों तक सड़क के संधारण और रखरखाव खुद कराएंगे। ऐसे में ठेकेदार सड़क निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी भला क्यों करेंगे। निर्माण अवधि में ही सड़क मजबूत बनेगी, तो भविष्य में उनके रखरखाव पर खर्चभार कम आएगा। ठेकेदारों को अगले पांच सालों तक सड़कों की मरम्मत और रखरखाव पर अपनी जेब से ज्यादा रकम खर्च नहीं करनी पड़ेगी। इस बात को ध्यान में रखकर ठेकेदार सड़क निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं कर रहे हैं। इसके बावजूद बार – बार गुणवत्ता जांच के मायने आखिर क्या हो सकते हैं ? इस बात को विभाग के अधिकारी भी बेहतर समझते हैं, लेकिन इएनसी के आगे भला वे मुंह कैसे खोल सकते हैं ?*बॉक्स**हो रही सरकार की फजीहत, दिखेगा चुनाव में असर*गुणवत्ता जांच के नाम पर सड़कों का निर्माण बार – बार रोक दिया जाता है। ऐसे में निर्माणाधीन सड़कों से होकर गुजरने में राहगीरों और वाहन चालकों को बड़ी परेशानी हो रही है। सड़कों पर बिछी गिट्टी और के किनारे रखे निर्माण सामग्री के ढेर की वजह से आवागमन मुश्किलों भरा हो गया है। निर्माणाधीन सड़कों से गुजरने वाले लोग और वाहन चालक निर्माण में हो रही देरी के लिए सीधे तौर पर राज्य सरकार को जिम्मेदार मानते हुए कांग्रेस को भला बुरा कहने लगते हैं। लोग तो सरकार पर निकम्मेपन का आरोप तक जड़ देते हैं और आने वाले विधानसभा चुनावों में भूपेश बघेल सरकार को सबक सिखाने तक की बात कह डालते हैं। उन्हें भला कौन समझाए कि सड़क निर्माण में देरी राज्य सरकार की वजह से नहीं, बल्कि एक आला अफसर की कार्यप्रणाली के कारण हो रही है।

बस्तर के सांसद एवं विधायक के समक्ष रखी कर्मचारियों की मांग

0

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला एवं प्रांतीय महासचिव ओ पी शर्मा ने 5 मई को जगदलपुर जिला मुख्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघके संभाग स्तरीय सम्मेलन के मुख्य अतिथि बस्तर के सांसद दीपक बैज, जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, इंद्रावती विकाश प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजू शर्मा एवं जगदलपुर की महापौर सफीरा साहू के समक्ष प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला ने मुखरता के साथ कहा कि छत्तीसगढ़ में ना तो शासकीय कर्मचारियों के मन की कोई बात कर रहा है

और न ही कर्मचारी संगठनों से कोई भेंट मुलाकात कर रहा है जिसके कारण सरकार एवं कर्मचारी संगठनों के बीच संवाद हीनता की स्थिति निर्मित हो गई है चुनाव के छः माह रह गए है किंतु सरकार का चुनावी घोषणा पत्र कर्मचारियों के लिए पूरा नहीं किया गया है राज्य के विकास में कर्मचारियों की महती भूमिका है फिर भी राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को महंगाई भत्ता के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है गृह भाड़ा भत्ता, चार स्तरीय वेतनमान, स्वास्थ्य कर्मचारियों की वेतन विसंगति, संविदा एवं कलेक्टर दर पर कार्यरत कर्मचारियों का नियमितीकरण ,आदिवासी क्षेत्र में अनुसूचित क्षेत्र भत्ता ,बस्तर भत्ता को पुनरीक्षित नही किया गया है । क्रार्यक्रम में सेवानिवृत कर्मचारियों का सम्मान किया गया।जनप्रतिंधियो ने कर्मचारियों की सभी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने की बात कही ।कार्यक्रम में प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा, वी के शुक्ला, पेंशनर संघ के अध्यक्ष के के द्विवेदी सहित सैकड़ों की तादात में महिला एवम पुरुष कर्मचारी उपस्थित थे ।कार्यक्रम के आयोजक प्रदेश स्वास्थय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष एवं कर्मचारी अधिकारी महासंघ के जगदलपुर के संयोजक अजय प्रताप परिहार ने स्वागत भाषण में जिला मुख्यालय में संगठन के कार्यालय के विस्तार हेतु भूखंड की मांग प्रमुखता से रखी कार्यक्रम का संचालन दिव्य पांडेय ने किया।दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान चित्रकूट के विधायक राजमन बेंजाम से मुलाकात कर कर्मचारियों की मांगों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा करने की मांग की गई l

सात समंदर पार धूम मचा रखी है बस्तर की वनोपजों से बने उत्पादों ने

0
  • अमेरिका के लोग खूब पसंद कर रहे हैं वनोपजों से तैयार उत्पादों को
  • लोहंडीगुड़ा में बने 10 टन ईमली उत्पादों को सांसद दीपक बैज व पूनम बैज ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अर्जुन झा

लोहंडीगुड़ा बस्तर में मिलने वाली वनोपजों से तैयार किए जा रहे खाद्य उत्पादों ने सात समंदर पार भी धूम मचा रखी है। दूसरे देशों में बस्तर के ऐसे उत्पादों की अच्छी खपत हो रही है और डिमांड काफी बढ़ गई है।अमेरिका के लोग भी यहां की वनोपजों से तैयार उत्पादों को खूब पसंद कर रहे हैं। खासकर ईमली से बने उत्पादों की अमेरिका में डिमांड हो रही है। यहां से भारी मात्रा में ईमली प्रोडक्ट अमेरिका भेजे जाने लगे हैं। लोहंडीगुड़ा के एक उद्योग में तैयार ईमली प्रोडक्ट निरंतर अमेरिका एक्सपोर्ट किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यहां के एक उद्योग द्वारा तैयार ईमली उत्पादों की बड़ी खेप को बस्तर के सांसद दीपक बैज और उनकी धर्मपत्नी पूनम बैज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बस्तर के जंगलों में ईमली, महुआ, चार, तेंदू, छिंद आदि बहुतायत में पाए जाते हैं। छत्तीसगढ़ की मौजूदा कांग्रेस सरकार ने इन वनोपजों से तरह – तरह के खाद्य पदार्थ बनाने को प्रोत्साहन देना शुरू किया है। इसी के तहत बस्तर के लोहंडीगुड़ा, बकावंड समेत अन्य स्थानों पर उद्योगों की स्थापना कराई गई हैं। इन उद्योगों में महुआ, ईमली, छिंद आदि से तरह – तरह के खाद्य पदार्थ तैयार किए जा रहे हैं। इन उद्योगों में स्थानीय आदिवासी ग्रामीणों और महिलाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार तो मिल ही रहा है, भूपेश बघेल सरकार की यह पहल सात समंदर पार के देशों में बस्तर को विशेष पहचान भी दिला रही है। लोहंडीगुड़ा स्थित उद्योग बस्तर फार्मर क्रोसर एग्रो ग्रुप में ईमली से कैंडी, जैम समेत विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ तैयार किए जा रहे हैं। इन उत्पादों की यूएसए के लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और अमेरिका की फर्मों से इनकी भारी डिमांड आ रही है। इस उद्योग ने अपने ईमली प्रोडक्ट का एक्सपोर्ट करना शुरू किया है। इसी कड़ी में उद्योग द्वारा दस टन ईमली उत्पादों की बड़ी खेप अमेरिका भेजी गई। ईमली उत्पादों से भरे ट्रकों को सांसद दीपक बैज और उनकी धर्मपत्नी पूनम बैज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सांसद दीपक बैज उनकी धर्मपत्नी पूनम बैज, सुपुत्र सूर्यांश बैज, उसरीबेड़ा के उप सरपंच केदार सिंह ढेक और फैक्ट्री के मैनेजर व कर्मचारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

बस्तर में आ रही है औद्योगिक क्रांति

जबसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वनोपजों को अहमियत देना शुरू की है और गांवों में छोटे मंझोले उद्योगों की स्थापना के लिए कदम बढ़ाए हैं, बस्तर में औद्योगिक क्रांति की आहट सुनाई देने लगी है। मुख्यमंत्री बघेल ने रूरल इंडस्ट्रीयल पार्को ( रिपा ) की स्थापना आरंभ कराई है। इसके तहत बस्तर के लोहंडीगुड़ा, बकावंड समेत अनेक स्थानों पर उद्योग स्थापित किए गए हैं। ये उद्योग महिला स्व सहायता समूहों व निजी क्षेत्रों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। इन सभी उद्योगों में स्थानीय आदिवासी पुरुषों, महिलाओं और युवाओं को भरपूर रोजगार मिल रहा है। महिला स्व सहायता समूह अपनी ईकाइयों में महुआ के लड्डू व अचार आदि बनाए जाते हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी अपने जगदलपुर प्रवास के दौरान वनोपजों से तैयार उत्पादों की झलक देख चुकी हैं। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ऐसे उत्पाद खरीद कर अपने साथ ले जा चुके हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि बस्तर में औद्योगिक क्रांति का सूत्रपात हो चुका है और यहां के जंगलों में उद्योगों के लिए भरपूर कच्चा माल उपलब्ध है।

रबी और उद्यानिकी फसलों की बर्बादी के बाद भी प्रदेश सरकार आपदाग्रस्त किसानों की कोई सुध नहीं ले रही : किसान मोर्चा

0
  • आपदा ग्रस्त किसानों को तत्काल मुआवजा प्रदान करें राज्य सरकार तोमन साहु

भारतीय जनता पार्टी केज़िला अध्यक्ष तोमन साहु ने कहा है कि हाल के दिनों में हुई लगातार बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात के कारण किसानों की रबी और उद्यानिकी फसलों की बर्बादी के बाद भी प्रदेश सरकार आपदाग्रस्त किसानों की कोई सुध नहीं ले रही है। श्री साहू ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश के कांग्रेसी सरकार की किसान विरोधी है जो कि किसानों के हितों को जानबूझकर अनदेखी कर रही हैभाजपा किसान मोर्चे अध्यक्ष ने कहा कि अप्रैल-मई में बारिश ने वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले लगभग पखवाड़ेभर से लगातार हो रही बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात से रबी और उद्यानिकी फसलें तबाह हो गई है, और किसानों का समूचा अर्थतंत्र चरमरा गया है। खासकर धान की फसल की हालत तो यह है कि लगभग 40 प्रतिशत धान के दाने खेत में ही झड़ गए हैं। ग्रामीण कृषि कार्य बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। साहू ने सवाल किया कि आपदा के ऐसे समय में प्रदेश के मुख्यमंत्री बघेल, जो खुद के किसान और किसान का बेटा होने का ढिंढोरा पीटते घूमते हैं, कहाँ है? उनका कहीं अता-पता नहीं है!

आज जबकि पटवारी को बुलाकर आनावारी रिपोर्ट तैयार कराने, फसलों की क्षति का आकलन कराने और छत्तीसगढ़ के आपदा पीड़ित किसानों के लिए पर्याप्त मुआवजे की घोषणा करने की सबसे ज्यादा जरूरत है, तब यह सारे जरूरी काम छोड़कर मुख्यमंत्री बघेल न जाने किस कार्य में मशगूल हैं? यह सब कांग्रेश के किसान विरोधी चेहरा को दर्शाती है जबकि ज़िला किसान मोर्चा द्वारा शासन को ज्ञापन एवं धरना प्रदर्शन के माध्यम से इस आपादा से लगतार अवगत करा चुकी हैयदि सरकार किसानों को नुकसान फसलों का उचित मुआवजा नहीं देती तो किसान मोर्चा द्वारा आगामी दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

छग में भी रखी गई अखिल भारतीय मानव कल्याण सेवा समिति की नीव देखिए किसे कौन सा पद मिला? होगी समाज सेवा

0

बालोद जिले से प्रदेश महिला उपाध्यक्ष बनी दल्ली राजहरा की टी ज्योति, तो प्रदेश युवा संयोजक बने बालोद से दीपक यादव रायपुर बालोद। अखिल भारतीय मानव कल्याण सेवा समिति ने देश के विभिन्न राज्यों के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी अपना काम शुरू किया है। इस क्रम में विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रहरि के आदेश एवं महिला इकाई की राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा विनीता शाह के निर्देशन में जहां सबसे पहले राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सिंह को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है वहीं युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार साव, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया पटनिहा एवं मनोज कुमार ठाकरे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, मधु नत्थानी प्रदेश महिला अध्यक्षा नियुक्त हुई हैं ।

प्रदेश महिला सह सचिव गायत्री स्वर्णकार बनाए गए हैं है। छत्तीसगढ़ प्रदेश के महिला इकाई के लिए प्रदेश महिला उपाध्यक्षा के पद पर सत्यवती नेताम और दल्लीराजहारा की टी ज्योति (ज्योति सोनी) को मनोनीत किया गया है। इसी के साथ युवाओं को संगठित करने के उद्देश्य से बालोद के ग्राम जगन्नाथपुर के निवासी दीपक यादव को प्रदेश युवा संयोजक और प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है।जानिए इस समिति के बारे में अखिल भारतीय मानव कल्याण सेवा समिति पूरे भारत भर में सभी राज्यों में काम करती है। सभी प्रदेश और केंद्र शासित राज्यों में यह समिति सक्रिय है। और छत्तीसगढ़ में भी इसकी शुरुआत हो चुकी है। इस समिति का मुख्य कार्यालय मरदानपुर, जौनपुर, यूपी में है। सथ ही छत्तीसगढ़ में प्रांतीय कार्यालय पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड पंडरी रायपुर में संचालित है। नर सेवा नारायण सेवा, मानव सेवा ही धर्म है, इस उद्देश्य के साथ यह समिति कार्य करती है। और समाज सेवा में जुटी हुई है। ये है समिति के उद्देश्य और लक्ष्य विभिन्न प्रांतों से लेकर जिले और ब्लॉक में पदाधिकारियों के गठन के साथ-साथ समाज सेवा के कार्य को विस्तार दिया जाना इसका मुख्य उद्देश्य है। अखिल भारतीय मानव कल्याण सेवा समिति के लक्ष्य और उद्देश्यों की बात करें तो महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु व्यवसायिक प्रशिक्षण, लघु ग्राम उद्योग, गृह उद्योग की स्थापना करवाना, स्वयं सहायता समूह का गठन करवाना l

परिषद द्वारा गरीब अविवाहित युवतियों के विवाह संपन्न करने के लिए हर संभव प्रयास करना, दहेज, छुआछूत, मद्यपान, दहेज प्रथा, निरक्षरता, बाल विवाह, बंधुआ मजदूरी, वेश्यावृत्ति जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जन जागरण और निवारण करना, बाल मजदूर को मजदूरी से छुटकारा दिलाना और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए शिक्षण की व्यवस्था कर एक समृद्ध समाज बनाने का प्रयास करना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना तथा उनकी हर संभव मदद करना बालक बालिकाओं के विकास हेतु गायन नृत्य तथा अभिनेता का शिक्षण प्रशिक्षण दिलाना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करना, कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने हेतु जनता को जागरुक करना, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना, समाज के विभिन्न वर्गों से निष्कासित तलाकशुदा विधवा निराश्रित महिलाओं बालिकाओं बच्चों के रखरखाव, देखरेख, निशुल्क प्रशिक्षण, पुनर्वास की व्यवस्था संबंधित कल्याणकारी विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार करना आदि शामिल है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आखिर कब खतम होगा अवैध दारू बिक्री का यह धंधा

0

भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर बालोद की टीम ने आज दो ऐसे व्यक्तियों को रंगे हाथ पकड़ा जो बालोद देसी भट्ठी से 300 पउवा बाटल खरीद कर ले कर जा रहे थे उनका एक साथी भागने में सफल रहा पर दूसरा पकड़ा गया जिसे भाजयुमो बालोद की टीम ने पुलिस के हवाले किया बालोद युवा मोर्चा अध्यक्ष रौनक कत्याल ने बताया की इन दोनो लोगो पर लगातर उनकी नजर थी और इनका धंधा रात को होता था यह मोहल्ले मोहल्ले जा कर पूरे बालोद में शराब बेचा करते थे रौनक ने एक बड़ा सवाल पूछा कि आखिर किस नेता या अधिकारी के संरक्षण में इन्हे इतनी सारी दारू दी जा रही है । वही दूसरी ओर युवा मोर्चा महामंत्री राहुल साहू ने बताया की रात को दारू भट्ठी बंद होने के बाद डबल रेट में यह पुरे शहर में दारू बेचा करते है जिन्हे रेंज हाथ पकड़ा गया ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मड़ई में शामिल हुए रेखचंद जैन, किया मातागुड़ी का भूमिपूजन

0
  • रूपशिला परदेशिन माता व जिम धारणी सत माता मड़ई में शामिल हुए संसदीय सचिव
  • नेगीगुड़ा व तुरेनार मड़ई में सैकड़ों ग्रामीणों की रही सहभागिता जगदलपुर। शुक्रवार को ब्लॉक के दो स्थानों पर आयोजित मड़ई में रेखचंद जैन शामिल हुए। साथ ही मातागुड़ी निर्माण का भूमिपूजन किया।

जगदलपुर ब्लॉक के नेगीगुड़ा में रूपशिला परदेशिन माता व तुरेनार में जिमधारणी सत माता मड़ई का शुक्रवार को आयोजन हुआ। मातागुडियों में एकत्रित सैकड़ों ग्रामीणों व श्रद्धालुओं के मध्य जैन ने मड़ई में आए देवी- देवताओं की पूजा की। देवलाट, डोली तथा छत्रों के साथ बाजार की परिक्रमा भी की। उन्होने नेगीगुड़ा में जिला खनिज न्यास संस्थान के द्वारा दान्डडिया मातागुड़ी निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया।

नेगीगुड़ा में माता पुजारी आशाराम, सरपंच महादेव बघेल, उप सरपंच संतुला सेठिया, बलराम बघेल, रामलाल कश्यप, फ़ूलसिंग सेठिया, प्रभु सेठिया, लोकूराम कश्यप, संतुला, सोनलाल पटेल, लैखन कश्यप, हरिचंद कश्यप, रुपेश सेठिया, गजराज चालकी, मनुरथ चालकी, खूंटगाड़ा पुजारी जीनू, माटी पुजारी नरसिंग, सोना, रुपू, रामू बघेल, कृष्णा सेठिया आदि, तुरेनार में सोनाधर पुजारी, सरपंच सनपत कश्यप, उप सरपंच बबिता बघेल, गरावंड कला सरपंच दयाराम, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश पात्रो, आनंद बघेल, लखेश्वर पटेल, जलंधर कश्यप, दिलीप, सोनाधर, सुखचंद, टिल्लु कोटवार, लिमसर समेत गौरनाथ नाग, दयाराम कश्यप, संतोष सिंह, अवधेश झा आदि मौजूद थे।

अजर अमर रहेगा झाड़ा सिरहा का बलिदान : सांसद दीपक बैज

0
  • मुरिया विद्रोह के नायक झाड़ा सिरहा के 147वें बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद बैज और विधायक राजमन बेंजाम
  • केशलूर में स्थापित की गई शहीद झाड़ा सिरहा की प्रतिमा

लोहंडीगुड़ा ग्राम केशलूर में मुरिया विद्रोह के जननायक झाड़ा सिरहा का 147वां बलिदान दिवस मनाया गया। शहीद झाड़ा सिरहा की प्रतिमा का अनावरण भी इस मौके पर किया गया। कार्यक्रम में बस्तर के सांसद दीपक बैज व चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम बतौर अथिति शामिल हुए। केशलूर चौक पर पूजा अर्चना कर झाड़ा सिरहा की मूर्ति स्थापित की गई तथा सभा का आयोजन किया गया।सांसद दीपक बैज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर की आदिम संस्कृति की रक्षा, जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा, सामाजिक रीति-नीतियों के संरक्षण और अंग्रेजों के चाटुकार सामंतवादियों द्वारा किए जा रहे शोषण के विरूद्ध सभी आदिवासियों ने झाड़ा सिरहा के नेतृत्व में आवाज उठाई थी।

इसे मुरिया विद्रोह का नाम दिया गया।अपनी कुशल संगठन क्षमता और रणनीति के साथ पूरे दमखम से लड़ते हुए अंग्रेजी फौज के हाथों झाड़ा सिरहा 1876 में वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनकी यह वीरगति युगों युगों तक याद रखी जाएगी। बस्तर के में ऐसे अनेक वीर सपूत पैदा हुए, जिन्होंने आदिवासियों के हित में काम करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है। ऐसे वीरों के योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की जरूरत है। कार्यक्रम में सांसद दीपक बैज, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलराम मौर्य, रुक्मणि कर्मा, प्रकाश ठाकुर सर्व आदिवासी समाज संभागीय अध्यक्ष, गंगाराम नाग जिलाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, बलबीर कच्छ वंशज झाड़ा सिरहा, सहदेव नाग, जगदीश मौर्य मुरिया समाज ब्लॉक अध्यक्ष लोहंडीगुड़ा, सुकलाल नेताम, मोसूराम पोयाम, धनीराम सोरी, गिरधर कश्यप तोकापाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS