City Media - Page 817 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 817

सुरक्षा बलों ने बरामद किया 5 किलो का प्रेशर रिलीज आईईडी

0
  • कड़ेनार एवं कड़ेमेटा के मध्य बड़े बुरगुम में निर्माणाधीन सड़क पर लगाया गया था आईईडी
  • नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने सड़क पर लगाया था प्रेशर आईईडी का मेकेनिजम

नारायणपुर जिला बल नारायणपुर, बीडीएस एवं आईटीबीपी 45वीं वाहिनी की संयुक्त सर्चिंग के दौरान छोटे डोंगर थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन सड़क पर लगाए गए पांच किलोग्राम प्रेशर आईईडी मेकेनिजम और प्रेशर रिलीज आईईडी को बरामद कर उसे डिफ्यूज कर दिया। यह प्रेशर आईईडी सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लगाया गया था। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत शुक्रवार को जिला पुलिस पुलिस बल, आईटीबीपी एवं बम डिस्पोजल स्क्वाड की संयुक्त टीम कैंप कड़ेमेटा एवं कड़ेनार से रोड़ ओपनिंग एवं नक्सल विरोधी अभियान हेतु रवाना हुई थी। क्षेत्र में सर्चिंग गश्त के दौरान कड़ेनार – कड़ेमेटा मुख्य मार्ग पर ग्राम बड़े बुरगुम में निर्माणाधीन सड़क के पास एक प्रेशर आईईडी का मेकेनिजम मिला, जिसे पर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के मार्गदर्शन में सुरक्षात्मक ढंग से नष्ट करने की कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। नष्टीकरण के दौरान प्रेशर आईईडी मेकेनिजम के नीचे एक प्रेशर रिलीज आईईडी बम भी मिला। नक्सलियों द्वारा प्रेशर आईईडी के नीचे प्रेशर रिलीज आईईडी लगाने का उद्देश्य मौके पर प्रेशर आईईडी के विनष्टीकरण करने के दौरान सुरक्षा बल को प्रेशर रिलीज आईईडी विस्फोट कर बड़ा नुकसान पहुचाना था।

बम निरोधक टीम द्वारा डिटेक्ट कर सुरक्षात्मक मानकों का पालन करते हुए आईईडी बम को मौके पर नष्टीकरण की कार्यवाही की गई। प्रेशर रिलीज आईईडी बम लगभग 5 किग्रा का था। मामले में थाना छोटेडोंगर में माओवादियों के विरुद्ध धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। बम विनष्टीकरण की कार्यवाही में जिला पुलिस बल, बीडीएस नारायणपुर एवं आईटीबीपी 45वीं वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संविधान के निर्माता, दलितों के मसीहा भीमराव अंबेडकर जयंती मनाया गया

0

भानपुरी बस्तर ब्लाक के ग्राम पंचायत करन्दोला (भानपुरी) में बाबा साहेब डॉक्टर भीमाराव अंबेडकर का जन्मदिवस 14 अप्रैल को मनाया गया।युवा नेता व सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग उपाध्यक्ष तिरुमाल खगेश कश्यप (खरे ) ने बताया कि संविधान के निर्माता, दलितों के मसीहा और मानवाधिकार आंदोलन के प्रकांड विद्वता बाबा साहेब डॉक्टर भीमाराव अंबेडकर का जन्मदिवस हर साल 14 अप्रैल को मनाया जाता है. डॉ. अंबेडकर की जयंती पर उनके जनकल्याण के लिए किए गए अभूतपूर्व योगदान को याद किया जाता है. बाबा साहेब निचले तबके से तालुक रखते थे. बचपन से ही समाजिक भेदभाव का शिकार हुए. यही वजह थी कि समाज सुधारक बाबा भीमराव अंबेडकर ने जीवन भर कमजोर लोगों के अधिकारों के लिए लंबा संघर्ष किया. महिलाओं को सशक्त बनाया. इस साल बाबा भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती मनाया गया।.इस अवसर पर वीर गुण्डाधुर यूथ क्लब के सभी सदस्य तिरु नंदकिशोर कश्यप नरेश भारती तिरुमाल हेमन्त, बस्तरिया, दीपक कश्यप, मनबोध बघेल, दिनु मंडावी, गौतम रात्रे, प्रदीप बघेल, खगेश बघेल ,खुरेश मंडावी, जगनाथ मंडावी, पिला राम पड़ोदि, गजेंद्र बघेल ,नरेंद्र धुर्वे ,कमल कश्यप,धनेश्वर ध्रुव, जयनाथ मौर्य एवम समस्त वीर गुण्डाधुर भानपुरी इकाई के सदस्य गण आदि मौजूद रहे।

एकमात्र हरि नाम ही है मुक्ति का सबसे सरल मार्ग : रेखचंद जैन

0
  • अष्टम प्रहर हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद
  • हरे राम, हरे कृष्ण की धुन पर जमकर झूमे विधायक रेखचंद जैन

जगदलपुर विधायक जगदलपुर तथा छत्तीसगढ़ शासन के श्रम एवं नगरीय प्रशासन विभाग के संसदीय सचिव रेखचंद जैन यहां बंगीय समाज द्वारा आयोजित अष्ट प्रहर हरिनाम संकीर्तन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। श्री जैन ने आरंभ में विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर में सुख, शांति, समृद्धि की कामना की।बंगीय समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आत्मीयता से स्वागत किया। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने श्री राधा गोविंद जी का जयकारा लगाकर सभी लोगों को संकीर्तन की बधाई दी। जैन संकीर्तन के दौरान हरे राम, हरे कृष्ण भजन की धुन पर जमकर झूमे। उनके साथ समाज के लोग भी झूमते रहे।

इस अवसर पर रेखचंद जैन ने कहा कि वर्तमान समय में हरि नाम ही मुक्ति के लिए सर्वोत्तम और आसान मार्ग है। आध्यात्म के रास्ते पर चलकर ही मनुष्य अपने इष्ट को पा सकता है। बंगीय समाज की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि आपका समाज सदैव धार्मिक कार्यों में आगे रहता है तथा देश समाज को राह दिखाने का कार्य करता रहा है। इसके लिए समाज साधुवाद का पात्र है। इस दौरान विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ बंगीय समाज के अध्यक्ष मनोरंजन राय, उपाध्यक्ष तपन देवनाथ, परिमल सरदार, जयगोपाल सरकार महासचिव मानिक वेदज्ञ , कोषाध्यक्ष विपद भंजन बारोई समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

डॉ. अंबेडकर को संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

0
  • डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कांग्रेस भवन, लालबाग, अंबेडकर चौक में मूर्ति पर किया माल्यार्पण
  • विधायक कार्यालय के सामने जुलूस को शीतल पेयजल वितरण

जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। जैन ने कांग्रेस भवन, लालबाग और अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अनुयायियों ने नगर में जुलूस भी निकाला। विधायक कार्यालय के सामने जुलूस शामिल लोगों को शीतल पेय का वितरण किया गया। जैन ने समाज के लोगों को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए रेखचंद जैन ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान में हमें जो अधिकार दिया है, उसकी बदौलत ही वंचित समाज आज मुख्यधारा में शामिल हो पाया है। उन्होंने शिक्षा को हथियार बनाकर सामाजिक कुरीतियों से लड़ने का जो ज्ञान दिया है, उसके दम पर ही हम सामाजिक असमानता से लड़ पाने में समर्थ हो पाए हैं। बाबा साहेब की नीतियों के कारण आज हम देश में एकता का वातावरण देख रहे हैं। इस दौरान संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ वरिष्ठ नेता मलकीत सिंह गैंदू, वरिष्ठ पार्षद राजेश राय, पार्षद सूर्या पाणी, कमलेश पाठक, मनोनीत पार्षद अमरनाथ सिंह, शहर जिला महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, युवा नेता विक्रांत सिंह, इंटक के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, विनोद कुकड़े, उमेश सेठिया, किरण गुप्ता समेत बड़ी संख्या में नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सेवादल के पदाधिकारियों ने किया प्रियंका गांधी का स्वागत

0
  • पहले झीरम घाटी के शहीद कांग्रेस नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि

जगदलपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जगदलपुर आगमन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष पांडे के नेतृत्व में सेवादल के पदाधिकारियों द्वारा सूत की माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके पहले सेवादल के सभी पदाधिकारियों ने झीरम घाटी के नक्सली हमले में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रियंका गांधी के आगमन के मद्देनजर सेवादल के पदाधिकारी जगदलपुर पहुंचे थे। ये पदाधिकारी अपने कार्यकर्त्ताओं के साथ भरोसे के सम्मेलन की व्यवस्थाओं में लगे हुए थे। सेवादल पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम झीरम घाटी के नक्सली हमले में शहीद हुए कांग्रेस नेता नंदकुमार पटेल, महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार व अन्य नेताओं को उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने मां दंतेश्वरी एयरोड्रम के बाहर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व अन्य वरिष्ठ नेताओं का स्वागत अभिनंदन किया। स्वागत करने वालों में सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाण्डेय, प्रदेश महिला सेवादल अध्यक्ष मंजूलता आनंद, सेवादल के प्रदेश महासचिव एवं बस्तर संभाग प्रभारी राजेश प्रसाद गुप्ता, जगदलपुर शहर अध्यक्ष उपेंद्र बांधे, प्रदेश सचिव पूरन ठाकुर, कौशल नागवंशी,अनीस अशरफी, दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष मुकुंद सिंह ठाकुर, सुकमा जिला अध्यक्ष मुकेश कश्यप, सरस्वती नाथ, बोधनी पटेल, नागमणि सिंह, सवाराम, उत्तम साहू, आरती गौतम, काजल सरकार, लक्ष्मी भगत, कमली बघेल, सहारा बजरंगी सहित पचासों कार्यकर्ता शामिल थे।

भारतीय मजदूर संघ की शिकायत पर सिलीका रिडक्शन प्रोजैक्ट में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच करने राजहरा खदान पहुंचे सांसद मोहन मंडावी, संघ

0


केंद्र सरकार द्वारा लौह अयस्क नगरी दल्ली राजहरा को जिन्दा रखने हेतु सेल द्वारा प्रस्तावित विभिन्न परियोजनाओं को समय-समय पर मंजूरी दी जाती रही है। पेलेट प्लांट परियोजना, स्लाईम बेनेफिसिएशन यूनिट, सिलिका रिडक्शन प्लांट आदि ऐसे परियोजनाएं हैं जिन्हे उजड़ते दल्ली राजहरा के लिए संजीवनी मानी जा रही है। अरबों रुपये के इन परियोजनाओं में जो पैसे लगे हैं ये पैसे किसी व्यक्ति विशेष के न होकर आम जनता के गाढ़ी कमाई के पैसे हैं जिन्हे जनहित हेतु केंद्र सरकार द्वारा इन परियोजनाओं के माध्यम से सेल जैसे महारत्न केंद्रीय सार्वजानिक उपक्रम को खर्च करने की अनुमति प्रदान की गयी है। किन्तु ऐसा लगता है कि सेल के इकाई भिलाई इस्पात संयंत्र और उसके बंधक खदान समूह राजहरा खदान समूह के कतिपय अधिकारीगण इस सार्वजानिक पैसे को अपना समझ कर इन जनहित के परियोजनाओं के पैसे में से अपनी कमाई का रास्ता निकलने का प्रयास कर रहे हैं। इसका ज्वलंत उदाहरण है दल्ली यंत्रीकृत खदान में चल रही सिलिका रिडक्शन प्लांट परियोजना जिसे बनाने का ठेका भिलाई के बीएसबीके कंपनी को मिला है।


इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए भा.म.सं. के जिलामंत्री मुस्ताक अहमद एवं भा.म.सं. से सम्बद्ध खदान मजदूर संघ भिलाई के अध्यक्ष (केंद्रीय) एम.पी.सिंह ने बताया कि उक्त परियोजना मार्च २०२१ में शुरू की गयी थी और इसे नवंबर २०२२ तक पूरा हो जाना था। किन्तु उक्त परियोजना पूरी न हो सकीय जिसके वजह से राज्य सभा में केंद्रीय इस्पात मंत्री को जवाब देना पड़ा जिसमें उन्होंने यह स्पष्ट कहा कि उक्त परियोजना में हुई देरी के मुख्य वजह ठेका कंपनी का खराब एवं अंडर रेटेड परफॉरमेंस, ठेका कंपनी द्वारा इस परियोजना में लगने वाले मशीनें, कल पुर्जों आदि की खरीदी हेतु जानबूझ कर देरी करना आदि है। इस्पात मंत्री के इस जवाब की प्रतिलिपि संघ को प्राप्त हुई जिसके उपरान्त संघ ने अपने स्तर पर मामले की आंतरिक जांच की। इस जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आये जिसके विश्लेषण से इस परियोजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होने की सम्भावना बनती है। तब संघ ने काफी विचार करने के उपरान्त सम्प्पोर्ण मामले को क्षेत्रीय सांसद मोहन मांडवी के समक्ष रखते हुए विस्तृत चर्चा की और पूरे मामले में सीबीआई/सीवीसी जांच हेतु अग्रेषित करने का निवेदन किया। इसके अलावा संघ ने सांसद को यह भी जानकारी दी कि राजहरा खदान प्रबंधन द्वारा केंद्र सरकार के बनाये नियम कानूनों की खुले आम धज्जियां उड़ाई जा रही है और राजहरा यंत्रीकृत खदान में कार्यरत ठेका श्रमिकों का खुला शोषण किया जा रहा है। केंद्र सरकार के नियमानुसार ये श्रमिक कम से कम बिलो ग्राउंड के लिए तय किये न्यूनतम वेतन के हकदार बनते हैं किन्तु उन्हें ओपनकास्ट खदान का न्यूनतम वेतन दिया जा रहा है और इस सम्बन्ध में संघ ने आवश्यक दस्तावेज भी सांसद को सौंपी। तब संघ के जानकारी पर सांसद ने स्वयं इस परियोजना का एवं राजहरा यंत्रीकृत खदान का स्थल निरिक्षण करने और संघ के प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति में प्रबंधन से समीक्षा बैठक करने की बात कही।


इस तारतम्य में कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मांडवी ने विगत दिनों खदान का दौरा किया। सर्वप्रथम वे गेस्ट आये जहाँ भा.म.सं के प्रतिनिधिमंडल द्वारा भव्य स्वागत किया गया इसके उपरांत वे भा.म.सं के प्रतिनिधिमंडल के साथ दल्ली यंत्रीकृत खदान गए जहाँ उन्होंने बीएसबीके द्वारा निर्माण किये जा रहे सिलिका रिडक्शन प्लांट का स्थल निरिक्षण किया। स्थल पर खदान के कार्यकारी निदेशक समीर स्वरुप, राजहरा खदान समूह के मुख्य महाप्रबंधक गहरवार, दल्ली यंत्रीकृत खदान के महाप्रबंधक शिरपुरकरजी आदि उपस्थित थे।स्थल निरिक्षण के दौरान सांसद ने प्रोजेक्ट इंचार्ज उमेश भरद्वाज से चर्चा करना चाहा जिसपर उन्हें यह बताया गया कि वो नहीं आये हैं। इसपर सांसद महोदय ने स्पष्ट कहा कि ऐसे अधिकारी जो आज के दिन जानबूझ कर स्थल से गायब हैं उनके कर्तव्यनिष्ठा पर स्पष्ट रूप से प्रश्नचिन्ह लगता है और ये सोंचने की बात है कि ऐसे लापरवाह अधिकारी को इतने महत्वपूर्ण परियोजना का इंचार्ज कैसे बना दिया गया? इसके उपरान्त उन्होंने प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर से चर्चा करने की बात कही तब उन्हें अधिकारीयों द्वारा कहा गया कि वे भी अपने ऑफिस में हैं साइट पर नहीं हैं? इसपर संघ के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा कि प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर को जानबूझ कर उच्च अधिकारीयों द्वारा आज आने से रोका गया है तब सांसद ने प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर को बुलाने की बात की। उनके कहने पर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मनोज को बुलाया गया जिससे सांसद महोदय ने परियोजना से सम्बंधित पूछताछ की और कुछ दस्तावेजों की मांग की जिसे शीघ्र ही उपलब्ध कराने की बात मनोज द्वारा कही गयी। इसके बाद सांसद द्वारा पीसीसीएफ प्लांट, निर्माणाधीन पेलेट प्लांट एवं वर्ष 2020 में घटी फेटल दुर्घटना जिसमें अतिराम नामक एक अकुशल आदिवासी श्रमिक की मौत हुई थी का स्थल निरीक्षण किया और उपस्थित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दी। निरिक्षण के दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने उन्हें ओल्ड कंप्रेसर गैरेज भी दिखाया जिसमें केंद्र सरकार के बनाये नियम कानून की स्पष्ट अवहेलना करते हुए प्रबंधन द्वारा बीएसबीके के श्रमिकों को रहने की अनुमति प्रदान की गयी है। चूँकि दल्ली यंत्रीकृत खदान का निरिक्षण करते समय ज्यादा लग गया अतएव राजहरा यंत्रीकृत खदान का निरिक्षण अगले दौर में करने की बात कहते हुए सांसद ने राजहरा कार्यालय स्थित मुख्य महाप्रबंधक के कांफ्रेंस हॉल में भा.म.सं. के प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति में प्रबंधन के अधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक की।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home


बैठक में संघ की तरफ से बात रखते हुए भा.म.सं. के जिला मंत्री मुस्ताक अहमद ने परियोजना से सिलिका रिडक्शन प्लांट जुड़ी कई अनियमितताओं को प्रमुखता से रखा जिसपर सांसद ने मामले के निष्पक्ष निष्कर्ष पर पहुँचने हेतु तत्काल लिखित रूप से कुछ जानकारियां मांगी और स्पष्ट रूप से कार्यकारी निदेशक खदान को इन्हे एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने को कहा जिसपर कार्यकारी निदेशक ने हामी भरी । इसके उपरान्त संघ द्वारा राजहरा यंत्रीकृत खदान में ठेका श्रमिकों के शोषण की बात राखी गयी जिसपर सांसद ने तत्काल लिखित रूप से मामले को पंद्रह दिनों के भीतर संघ के साथ चर्चा कर समुचित समाधान निकालने हेतु दिशा निर्देश दिया जिसपर प्रबंधन की तरफ से हरसंभव प्रयास करने की बात कही गयी।
बैठक में संघ की तरफ से ख.म.सं. भिलाई के अध्यक्ष एम.पी.सिंह, उप महा सचिव लखन लाल चौधरी, केंद्रीय उपाध्यक्ष राजीव सिंह, संगठन मंत्री विनोद कुमार एवं भा.म.सं. बालोद जिला मंत्री मुस्ताक अहमद और समाजसेवी कृष्णा सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजेश दाशोडे, श्याम जयसवाल, मेवालाल पटेल,मंडल अध्यक्ष राकेश दि्वेदी,डौडी मंडल अध्यक्ष मनीष झा एवं अन्य भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।एम,पी सिंग अध्यक्ष खदान मजदूर संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भरोसे को मजबूत किया इस चौकड़ी ने

0
  • भरोसे का सम्मेलन को सफल बनाने में मंत्री लखमा, सांसद बैज और विधायक रेखचंद जैन व लखेश्वर बघेल की रही अहम भूमिका

अर्जुन झा

जगदलपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लालबाग मैदान पर आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन’ को उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता मिली। सम्मेलन में लगभग एक लाख लोग जुटे। जितनी भीड़ पंडाल के अंदर थी, उससे एक चौथाई लोग बाहर बैठकर बड़ी स्क्रीन पर कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देख रहे थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘भरोसे का सम्मेलन’ को सफल बनाने के लिए जो भरोसा बस्तर के चार बड़े नेताओं क्रमशः केबिनेट मंत्री कवासी लखमा, बस्तर के सांसद दीपक बैज, जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन तथा बस्तर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल और बस्तर की जनता पर जताया था, उस भरोसे को इन चारों नेताओं ने टूटने नहीं दिया। चारों नेताओं ने मुख्यमंत्री श्री बघेल के भरोसे को और भी मजबूती दे दी है।भरोसे का सम्मेलन कई मायनों में इतिहास रच गया। पहला तो यह कि सम्मेलन में 50 हजार से 75 हजार के बीच लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन उम्मीद से कहीं ज्यादा एक लाख लोग उमड़ पड़े।. पंडाल खचाखच भरा हुआ था। वहां लोगों के खड़े होने के लिए भी जगह नहीं बची थी। वहीं पंडाल के बाहर भी जबरदस्त भीड़ नजर आई। तेज गर्मी के बावजूद लोग खुले आसमान तले खड़े रहकर बाहर लगी विशाल स्क्रीन पर पंडाल के अंदर चल रहे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखते रहे। चिलचिलाती धूप और प्यास से सूखते कंठ की भी परवाह लोगों को नहीं थी। उमड़ी अपार भीड़ को देखने से लग रहा था कि बस्तर वासियों का भरोसा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उद्योग मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन, बस्तर आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल पर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दूसरी अहम बात यह रही कि भीड़ में महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले बहुत ज्यादा थी। पचासों महिलाएं अपने दूधमुहे बच्चों को लेकर पहुंची थीं। बस्तर के इन चारों नेताओं ने भरोसे का सम्मेलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए जो परिश्रम किया था, उसे दाद देनी पड़ेगी। लखमा, बैज, जैन व बघेल ने लोगों को सम्मेलन में लाने के लिए दिन रात एक कर दिए थे। सप्ताह भर पहले से ही चारों नेता संभाग के अलग अलग हिस्सों के गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए जुट गए थे। इन नेताओं द्वारा बहाया गया पसीना व्यर्थ नहीं गया। उनकी श्रम – बिंदु यानि पसीने की हर बूंद जन – सागर बनकर जगदलपुर की धरा पर अवतरित हो गईं और सम्मेलन को सार्थक कर गई। नेताओं की यह चौकड़ी बस्तर संभाग की दशा और दिशा बदलने में भी लगी हुई है। इस चौकड़ी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी भरपूर सहयोग मिलता है। बस्तर के समग्र विकास, जनता को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मुहैया कराने और पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए ये चारों नेता प्रणप्राण से जुटे हुए हैं। इनकी मेहनत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष कृपादृष्टि की बदौलत आज बस्तर लगातार विकास का नया आयाम रच रहा है। इन चारों जनप्रतिनिधियों की मेहनत की बदौलत सम्मेलन में बस्तर, कांकेर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर जिलों के लोगों ने बढ़ चढ़ कर उपस्थिति दर्ज कराई।*प्रियंका गांधी के प्रवास ने जोड़ा कुनबा*छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर चर्चाएं होती ही रहती हैं। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के आक्रामक तेवर की बानगी अक्सर सामने आती ही रही है, वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी कुछ दिनों पहले विधानसभा में अपने गृह जिले कोंडागांव से संबंधित जिला खनिज न्यास मद की राशि की बंदरबांट का मामला उठाकर अपनी सरकार के समक्ष मुश्किलें खड़ी कर दी थी। मरकाम के बाद बस्तर संभाग के नारायणपुर से विधायक एवं हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने भी आदिम जाति कल्याण विभाग के आश्रमों और स्कूलों से जुड़े भ्रष्टाचार का मुद्दा विधानसभा में उठाकर विभागीय मंत्री के पेशानी में बल ला दिए थे। इससे लगने लगा था कि बस्तर के इन कांग्रेस नेताओं के बीच सब कुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है, लेकिन प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जगदलपुर प्रवास ने इस भ्रम को धराशायी कर दिया। प्रियंका गांधी और भूपेश बघेल के जगदलपुर प्रवास को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी सक्रिय नजर आए। श्री मरकाम ने एयरपोर्ट पर प्रियंका गांधी और भूपेश बघेल का स्वागत किया तथा उनके साथ मंच भी आसीन रहे। वहीं नारायणपुर जिले से भी अच्छी भीड़ भरोसे के सम्मलेन में पहुंची थी तथा वहां के विधायक चंदन कश्यप भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस तरह प्रियंका गांधी का आगमन कांग्रेस नेताओं के बीच बन रही खाई को पाटने में सहायक साबित हुई।

कांकेर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद आज राजहरा प्रवास के दौरान माइंस क्षेत्र के निरीक्षण कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की

0

13/04/2023 कांकेर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद आज राजहरा प्रवास के दौरान माइंस क्षेत्र के निरीक्षण कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की*कांकेर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद माननीय मोहन मंडावी जी अपने एक दिन के प्रवास पर आज दिनाक 13/04/2023 दिन गुरुवार भैसबोड में बने प्लेटफार्म का लोकार्पण किया उसके बाद दल्ली राजहरा पहुंच कर स्वर्गीय विक्रम धुर्वे व स्वर्गीय कमलचंद जैन के निवास पहुंच शोक प्रकट किया वा परिवार जनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया । उसके पश्चात रेस्ट हाउस जाकर भाजपा जनप्रतिनिधि व विभिन्न संगठनों से मुलाकात की एवम बीएसपी अधिकारियों से चर्चा पश्चात राजहरा माइंस के बीएसबीके निर्माणाधीन प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्य में हो रही लेट लतीफी एवम अव्यवस्था के संबंध में अधिकारियों से चर्चा कर समय सीमा पर कार्य को पूर्ण कराने का निर्देश दिया

इसके पश्चात सांसद महोदय

निर्माणधीन पैलेट प्लांट का भी निरीक्षण करने गए एवम माइंस का निरक्षण कर अधिकारियों से चर्चा कर स्थानीय बेरोजगारों को कार्य में प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने को कहा उसके पश्चात बीएसपी कान्फ्रेस हाल में बीएसपी, रेल्वे व नगर पालिका के अधिकारी के उपस्थिति में बीएमएस,परिवहन संघ, व्यापारी संघ मीडिया प्रतिनिधि व विभिन्न संगठनों के साथ बैठक लिए सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों निर्देशित किए। साथ में प्रमोद जैन, नरेश यदु, राजेंद्र राय,राकेश द्विवेदी, मनीष झा, राजेश दसोड़े, शुभ सिंह कुरेटी, महेंद्र सिंह,रामेश्वर साहू,मुस्ताक अहमद, शंकर साहू, सुमित जैन,मनन गुप्ता, महेंद्र पिपरे, किरण सिन्हा, सोहद्रा ठाकुर,लीलावती साहू,अनिता कुमेटी, रमेश जैन, नागेंद्र, चौधरी, राजेश कांबले, भीखी मशिया,अब्दुल इब्राहिम,संगीता साहू,राजू रावटे,लखन लाल चौधरी,एम पी सिंग बड़ी संख्या में भाजपा के लोग उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बस्तरवासियों की मेहमाननवाजी की मुरीद हुईं प्रियंका गांधी

0
  • काजू, मिलेट्स से बने बिस्किट्स और चिकी का लिया स्वाद, कहा – बस्तर के उत्पादों का जायका लाजवाब
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ प्रियंका गांधी ने हितग्राहियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी को भी सराहा

जगदलपुर बस्तरवासियों की मेहमाननवाजी, जिंदादिली और कलाधर्मिता ने अभा कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा यहां के आदिवासियों के समग्र उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं से भी श्रीमती गांधी प्रभावित नजर आईं। प्रियंका गांधी बस्तरिहा संस्कार की मुरीद बन गईं। गुरुवार को जगदलपुर में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रियंका गांधी ने हितग्राहियों की मेहनत और उनकी कामयाबी की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि बस्तर में बने उत्पाद बेहतरीन हैं। यहां का काजू, मिलेट्स से बनी चिकी और बिस्किट का स्वाद लाजवाब है। यहां के लोग जितने अच्छे हैं, उनकी कारीगरी भी उतनी ही बढ़िया है। बस्तर के लोग रिश्ता जोड़ना जल्दी जानते हैं। एक स्टॉल में एक महिला ने मुझे अपने हाथ से बनाई आइसक्रीम दी, लेकिन यह भी कहा कि दीदी आपको मंच से बोलना है, आप इसे अभी मत खाइए, नहीं तो आपका गला खराब हो जाएगा । ये आत्मीयता है बस्तर के लोगों की। आज सरकार की मदद से बस्तर में बने उत्पादों को बाजार मिला है और कारीगरों को अच्छा लाभ हो रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रीमती गांधी को स्टॉलों में लगे उत्पादों की जानकारी दी। एसएचजी की महिलाओं ने प्रियंका गांधी वाड्रा को कोसा की साड़ी भेंट की। आमचो बस्तर स्टॉल में श्रीमती गांधी ने मिट्टी एवं तांबे के बर्तन की ढलाई करते कारीगरों से बात की। उन्होंने मनवा नवानार स्टॉल पर बस्तर में राज्य सरकार के विश्वास, विकास और सुरक्षा की उपलब्धियों को सराहा।

बस्तर की ‘शेरनियों’ के साथ खिंचवाई तस्वीर

प्रियंका गांधी वाड्रा ने पुलिस की बस्तर फाइटर्स फोर्स की महिला जवानों से बातचीत की और उनके साथ फोटो खिंचवाई। श्रीमती गांधी ने बस्तर की इन शेरनियों की जिंदादिली की सराहना भी की। प्रदर्शनी में बस्तर संभाग के सभी जिलों द्वारा लगाई गई उनके जिले में महिला समूहों द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों या नवाचार योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। बस्तर जिले ने फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से नेहरू और गांधी परिवार की बस्तर संभाग में की हुई यात्राओं को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया था। इसके अलावा बस्तर काॅफी उत्पादन एवं प्रसंस्करण तकनीक का जीवंत प्रदर्शन, बस्तर कलागुड़ी हस्तशिल्प द्वारा लकड़ी की नक्काशी, जिला प्रशासन के नवाचार थींक-बी से संबंद्ध माम्स फूड, पुलिस विभाग की सामुदायिक पुलिसिंग मनवा नवानार, टसर कोसा से धागाकरण एवं वस्त्र बुनाई, बस्तर फूड फार्म द्वारा महुआ की चाय और अन्य उत्पाद, वन विभाग के ईमली और काजू प्रसंस्करण निर्माण का प्रदर्शन किया।

सांसद दीपक बैज को पीसीसी चीफ बनाए जाने की अटकलें

0
  • जगदलपुर विमानतल पर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री बघेल का किया स्वागत
  • प्रियंका ने मुस्कुराते हुए स्वीकार किया सांसद बैज का अभिवादन

अर्जुन झा

जगदलपुर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जगदलपुर प्रवास के दौरान बस्तर में कांग्रेस के दैदीप्यमान सितारे सांसद दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों को और भी बल मिल गया। प्रियंका गांधी का जिस अंदाज में श्री बैज ने स्वागत किया और जिस सहजता से एवं मुस्कुराते हुए प्रियंका गांधी ने बैज का अभिवादन स्वीकार किया, उससे जाहिर होने लगा है कि दीपक बैज को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। तब मौजूद रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हावभाव भी कुछ ऐसा ही सच बताता नजर आया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जगदलपुर में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में भाग लेने गुरुवार को जगदलपुर आई थीं। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में उतरकर जैसे ही प्रियंका गांधी ने पर जगदलपुर की धरा पर कदम रखे, बस्तर के धरती पुत्र कहे जाने वाले सांसद दीपक बैज ने गुलदस्ता भेंटकर और कांग्रेसी गमछा ओढ़ाकर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। प्रियंका गांधी ने बड़ी आत्मीयता के साथ मुस्कुराते हुए बैज का अभिवादन स्वीकार किया। बाजू में खड़े मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरे पर एक अलग तरह की चमक दिखाई दे रही थी और उनके भी होठों पर मुस्कान तिर आई थी।

उल्लेखनीय है मौजूदा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा विधानसभा में जिला खनिज न्यास मद की राशि की अफरा तफरी का मुद्दा उठाए जाने के बाद से ही उनकी अध्यक्ष पद से विदाई की खबरें लगातार मिल रही हैं। मरकाम ने अपने गृह जिला कोंडागांव में हुई इस कथित गड़बड़ी को लेकर अपनी ही पार्टी की फजीहत कर दी थी। वे इस मामले की विधानसभा की समिति बनाकर कराने की मांग कर रहे थे। श्री मरकाम की इन बातों को विपक्षी दल भाजपा ने तुरंत लपक लिया और सारे भाजपा विधायक भूपेश बघेल सरकार पर हमलावर हो उठे थे। भाजपा विधायकों का कहना था कि जब एक कांग्रेस विधायक जो कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी हैं, के निर्वाचन क्षेत्र में इस तरह की लूट मची है, तो प्रदेशभर में अफसरशाही क्या गुल खिला रही होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। विपक्षी सदस्य तो मुख्यमंत्री से इस्तीफे तक की मांग करने लगे थे। मरकाम ने विधानसभा में मुद्दा उठाकर भूपेश बघेल सरकार की बड़ी किरकिरी करा दी थी। खबर है कि यह बात पार्टी हाई कमान तक भी पहुंच गई है और उसी दिन से मरकाम को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने की चर्चा चल रही है। इस घटनाक्रम के कुछ ही दिनों बाद अपने दिल्ली प्रवास के दौरान वहां छत्तीसगढ़ सदन में ठहरे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बस्तर के सांसद दीपक बैज के बीच लगभग आधे घंटे तक गुप्त मंत्रणा हुई थी। सांसद बैज का कहना है कि मुलाकात में उन्होंने मुख्यमंत्री से बस्तर के विकास और गढ़िया महोत्सव के आयोजन के संबंध में चर्चा की थी। वहीं भरोसेमंद सूत्रों का कहना है कि बैज को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की आधारशिला इस मुलाकात में रख दी गई है और औपचारिक ऐलान भर बाकी है। ऐसी अटकलों को आज उस समय भी बल मिल गया, जब प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री बघेल ने सांसद बैज को बुलाया। प्रियंका गांधी और भूपेश बघेल के साथ मंच पर सांसद दीपक बैज भी मौजूद थे। हालांकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी मंचस्थ थे और प्रियंका गांधी के सभा स्थल पर आगमन के दौरान भी वे साथ चल रहे थे, मगर उनके चेहरे पर पहले की तरह तेज आज नजर नहीं आ रहा था।

आदिवासी को ही बनाया जाएगा पीसीसी चीफ

सूत्र बताते हैं कि अगर मोहन मरकाम की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से छुट्टी कर दी जाती है, तो उनकी जगह किसी अनुभवी एवं वरिष्ठ आदिवासी नेता को ही पीसीसी चीफ बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री पिछड़े वर्ग से आते हैं। लिहाजा जनसंख्या बल के हिसाब से मजबूत आदिवासी समुदाय को नाराज करना कांग्रेस के लिए घाटे का सौदा साबित हो सकता है। कांग्रेस आदिवासी समाज को किसी भी सूरत में नाराज नहीं कर सकती। इसलिए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी आदिवासी नेता को ही दी जाएगी। बस्तर के सांसद दीपक अध्यक्ष पद के लिए हर दृष्टि से फिट बैठते हैं। बैज युवा, निर्विवाद छवि वाले, उच्च शिक्षित, राजनीतिक रूप से अनुभवी और मिलनसार हैं। उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस की स्थिति राज्य में और भी मजबूत होगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS