City Media - Page 824 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 824

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर टेकरी वाले हनुमान मंदिर में होगा तीन दिवसीय वृहद आयोजन

0

जगदलपुर, शहर में रामनवमी के सुखद समापन के पश्चात संकटमोचक माने जाने भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव को लेकर हनुमान मंदिरों में व्यापक तैयारियां की जा रही है इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव 6 अप्रैल बुधवार को बनाया जाना है आयोजन की इसी कड़ी में शहर के टेकरी वाले हनुमान जी के मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर तीन दिवसीय वृहद आयोजन किया जा रहा है आयोजन के संबंध में मंदिर के प्रधान पुरोहित पंडित नारायण प्रसाद जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दिवस 6 अप्रैल चैत्र पूर्णिमा दिन बुधवार से लेकर 8 अप्रैल तक लगातार तीन दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें पहले दिन 6 अप्रैल को प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में विभिन्न तीर्थों के जल से हनुमान जी का स्नान और अभिषेक उपरांत पूजन आरती किया जाएगा तत्पश्चात हनुमान चालीसा हनुमान अष्टक पाठ के साथ बजरंगबली के मंत्रों का उच्चारण करते हुए प्रातः 9:00 बजे बमलेश्वरी से आए हुए रामायण मंडली के द्वारा अखंड रामायण का पाठ मंडली के अध्यक्ष श्री भोगी महाराज तथा भक्तों द्वारा अगले दिन सुबह 11:00 बजे तक किया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भक्तों के द्वारा रात्रि के समय 11,000 दीपक श्री बजरंगबली को अर्पण किया जाएगाआगे पंडित जी ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 अप्रैल शुक्रवार को अखंड रामायण पाठ के 11:00 बजे समापन पश्चात हवन और भक्तजनों के लिए महा भंडारा का आयोजन किया जाना हैउन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि 8 अप्रैल दिन शनिवार को प्रातःकाल हनुमान जी को चोला अर्पण करने के उपरांत पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रसाद वितरण किया जाएगा साथ ही संध्याकाल में सुंदरकांड का पाठ सुंदरकांड रामायण मंडली के इंद्रनील यदु भूपेंद्र यादव एवं अन्य सदस्यों द्वारा करते हुए पूजन आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा मंदिर के प्रधान पुरोहित नारायण प्रसाद जोशी ने शहरवासियों तथा भक्त जनों से कहा है कि हनुमान जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति देते हुए पुण्य लाभ प्राप्त करें

कल दिनांक 06/04/23 को स्वास्थ्य भवन का घेराव*

0

जून महीने में आंदोलन की संखनाथ छ.ग. प्र. स्वा. कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष एवं उपप्रान्ताध्यक्ष अजय सिंह परिहार ने बताया की बस्तर संभाग के सभी जिले के अधिकारी, कर्मचारी एवम सभी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवम कर्मचारी भारी संख्या में कल रायपुर में 06/04/23 को स्वास्थ्य भवन नया रायपुर का घेराव करने भारी संख्या में जायेंगे। जिसमें उपप्रान्ताध्यक्ष अजय सिंह परिहार ने बताया की विगत 15 वर्षो से वेतन समस्त केडरो की वेतन विसंगति की मांग लंबित है सरकार ने अपने घोषणा पत्र में शामिल किया था जिसमे चार वर्ष पुरे होने के बावजूद भी वेतन विसंगति आज प्रयन्त तक दूर नहीं हुई, स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी पुलिस विभाग की तरह एक कैलेंडर वर्ष में 13 माह का वेतन दिया जाए, क्योंकी पुलिस विभाग की तरह स्वास्थ्य विभाग भी निरंतर 24 घंटा सेवाएं देते है विभिन्न संभागीय सयुंक्त संचालक कार्यालय द्वारा स्टाफ नर्स, नेत्र सहायक अधिकारी, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, मेडिकल लेब टेक्नोलॉजीस्ट, नर्सिंग सिस्टर,मैट्रेन, अन्य कर्मचारी की पदोन्नति एवं समयमान का लाभ दिया जाये, स्टाफ नर्स का पदनाम – नर्सिंग अधिकारी तथा नर्सिंग सिस्टर का सीनियर नर्सिंग सिस्टर किया जाये, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत समस्त अधिकारी कर्मचारी को शासन घोषणा अनुरूप नियमित किया जाये। कर्मचारियों को गृह ग्राम में स्थानांतरण की छूट दी जाए, cho एवम अन्य कर्मचारियों को शासन मानव संसाधन नीति 2018 एवम कर्मचारी निधि का लाभ दिया जाए, इन सभी मांगों को लेकर संचालनालय नया रायपुर घेराव किया जाएगा।

मोदी राज में जनता के हक की बात करना अपराध : आशीष

0
  • छग प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव आशीष मिश्रा एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने पत्रवार्ता में लगाया केंद्र सरकार पर आरोप

भानपुरी दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में आज आम जनता के हक के लिए और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है। देश की मुख्य विपक्ष पार्टी कांग्रेस के सांसद एवं पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जब संसद के अंदर बोलते हैं, तो उनका माइक बंद कर दिया जाता है। उनके वक्तव्य को रिकार्ड से हटा दिया जाता है। सत्तारूढ़ पार्टी के मंत्री संसद की कार्यवाही को बाधित कर पद की गरिमा को तार तार करते हुए संसद नहीं चलने दे रहे हैं। इन सबके बाद भी जब विपक्ष और राहुल गांधी की आवाज को नहीं दबा पाते, तब मोदी सरकार षड़यंत्र पूर्वक राहुल गांधी की सांसद सदस्यता को खत्म करवा देती है।छग प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव एवं बस्तर सांसद के प्रतिनिधि आशीष मिश्रा तथा नारायणपुर विधायक व हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने विधायक कार्यालय करंदोला (भानपुरी) में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उक्त आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में दस्तावेज पेश करते हुए प्रधानमंत्री मोदी से अडानी से जुड़े दो सवाल पूछे। प्रधानमंत्री मोदी जवाब नहीं दें पाए। वहीं 13 अप्रैल 2019 को राहुल गांधी द्वारा कर्नाटक के कोलार में दिए गए चुनावी भाषण को आधार बनाकर 16 अप्रैल 2019 को भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी सूरत कोर्ट में शिकायत करते हैं। 7 मार्च 2022 को शिकायतकर्ता द्वारा अपनी शिकायत पर गुजरात उच्च न्यायालय से रोक लगाने की मांग की जाती है। हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी।7 फरवरी 2023 को राहुल गांधी अडानी और प्रधानमंत्री मोदी के रिश्ते पर सवाल उठाते हैं और 16 फरवरी 2023 को शिकायतकर्ता के अनुरोध पर गुजरात हाईकोर्ट ने स्टे वापस लिया। 27 फरवरी 2023 को निचली अदालत ने राहुल गांधी के भाषण मामले पर सुनवाई शुरू की। 23 मार्च 2023 को ट्रायल कोर्ट में राहुल गांधी को दोषी ठहराया गया। 24 मार्च 2023 की लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द कर दिया गया। वहीं 3 दिन के अंदर लोकसभा की आवास समिति राहुल गांधी को मकान खाली करने नोटिस देती है। यह सारी कार्यवाही यह बताने के लिए पर्याप्त है कि इस देश को तानाशाह और असहिष्णु सरकार चला रही है। भाजपा ओबीसी को गाली देने वाली बात कर रही है, जबकि नीरव मोदी ललित मोदी ओबीसी नहीं हैं।पत्रकार वार्ता में आशीष मिश्रा एवं विधायक नारायणपुर के साथ भानपुरी ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र जैन, बस्तर सांसद प्रतिनिधि भानपुरी श्याम दीवान, भानपुरी कार्यकारी अध्यक्ष धनुर्जय नेताम, वरिष्ठ कांग्रेस नेताद्वय श्यामसुंदर पाण्डे व अचल वाजपेयी, ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस अनिल बघेल, वरिष्ठ कांग्रेसी महेंद्र पाढ़ी, भानपुरी ब्लॉक महासचिव जीवन सेठिया, युवा कांग्रेसी कृष्णा कश्यप, वरिष्ठ कांग्रेसी मोहन ठाकुर एवं अन्य नेता मौजूद थे।

एकलव्य बेसोली परिसर से पूरी रात गायब रहीं पांच छात्राएं

0
  • भाजपा नेताओं ने उठाई कार्रवाई की मांग, कहा – कांग्रेस सरकार में छात्रावासो में सुरक्षित नहीं हैं बेटियां

जगदलपुर आवासीय एकलव्य बेसोली में फिर से एकबार छात्राओं के गायब होने का मामला सामने आया है। एकलव्य बेसोली की पांच छात्राएं मंगलवार को पूरी रात गायब रहीं। भाजपा नेताओं ने बुधवार को एकलव्य बेसोली का दौरा किया और चेतावनी दी कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो एकलव्य बेसोली में ताला जड़ दिया जाएगा।भाजपा नेता व सरपंच उमाकांत कशयप ने कहा कि एकलव्य बेसोली में छात्रओं के गायब होने का यह नया मामला नहीं है। कई बार इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराकर कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन किसी पर कार्यवाही न होंना दुर्भाग्यपूर्ण है।

भाजयुमो नेता रामप्रसाद मोर्य ने कहा छात्रावास में बालिकाएं शोषण का शिकार हो रही हैं। इसके लिए कांग्रेस सरकार व स्थनीय विधायक जिम्मेदारी हैं, जिनकी सह पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। छात्र नेता कमलेश दीवान ने कहा कि बस्तर के किसी छात्रावास में विद्यार्थी सुरक्षित नहीं हैं। पिछले दिनों नेहरू छात्रावास के छात्रों को मनमाने तरीके से कांग्रेस के मशाल जुलूस में ले जाया गया, जहां नाबालिग छात्र झुलस गया। अब एकलव्य बेसोली से बालिकाओं के गायब होने का गंभीर मामला सामने आने पर भी जिम्मेदार अधिकारी कोई कार्यवाही नही कर रहे हैं। इससे यह प्रतीत होता है कि प्रदेश में छात्र छत्राएं सुरक्षित नहीं हैं और प्रशासन गंभीर नहीं है। श्री दीवान ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन कर परिसर में ताला जड़ दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान सरपंच उमाकांत कश्यप, उप सरपंच कंवलराम कश्यप, रामप्रसाद मौर्य, कमलेश दीवान, जागेश्वर कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप,आसमान बघेल, लखेश्वर बैद्य,पीतेश्वर बघेल ,गोलू सागर,नीरज दीवान,उमेश मोर्य उपस्थित थे।

कल हर्षो उल्लास के साथ हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा

0

राम जानकी सेवा सीमित और सर्व हिंदू समाज के द्वारा कल हर्षो उल्लास के साथ हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा सुबह 10 बजे से पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा पाठ हनुमान मंदिर के पुजारी लखन गिरी गोस्वामी जी द्वारा किया जाएगा आयोजन सीमित के अधक्ष्य मंजू धनकर जी राम जानकी सेवा सीमित के अधक्ष्य विरेन्द्र सिन्हा जी ने बताया की हम सभी हिंदू समाज मिलकर कल हनुमंत जी महराज का जन्मोत्सव बड़ा भव्य आयोजन किया जाएगा दोपहर 3 बजे शोभा यात्रा पूरे कुसुमकसा में रैली के माध्यम से निकलेगी रैली में राम लखन हनुमान जी की भव्य झाकी अवघड़ झाकी रिलो मांदारी राउत नाचा डीजे धुमाल और पूरे भक्तो के लिए आसमान से पुष्प वर्षा की व्यस्था रहेगी जगह जगह भक्तजनों के लिए शरबत चाय की व्यवस्था रहेगी और शोभा यात्रा के समापन के बाद महाआरती का आयोजन किया गया है और सभी के लिए भंडारा प्रसाद का आयोजन है हम सभी से आग्रह करते है की आप अपने परिवार सहित इस आयोजन की शोभा बड़ाए इस आयोजन को सफल बनाने के लिय सभी समाज के अधक्ष्य राम जानकी सेवा सीमित के सभी पदाधिकारी ग्राम के गणमान्य भव्य बनाने के लिय तैयारी में है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

दल्लीराजहरा नगर में कल निकलेगा हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा,गुप्ता चौक में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ होगा

0

दल्लीराजहरा :- नगर में कल 6 अप्रैल को विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल,मातृशक्ति संगठन के द्वारा नगर में कल हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाला जायेगा इसके लिए बजरंगदल,मातृशक्ति संगठन के समस्त सदस्य आयोजन की तैयारी में लगे हुए है। दल्लीराजहरा नगर में कल शाम 04 बजे दुर्गामंदिर रेलवे कालोनी से शोभायात्रा निकलेगा जो शाम 07 बजे गुप्ता चौक पहुंचेगा वहा हनुमान मंदिर मुख्य मार्ग पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा जिसमे नगर के समस्त हिंदू धर्म संगठन,व्यापारी संगठन,सहित महिला संगठन एवम नगरवासी शामिल होकर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ करेंगे वा देर रात 09 बजे 256 चौक पर भंडारा वा कार्यक्रम का समापन किया जाएगा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष शंकर साहू,जिला उपाध्यक्ष निलेश श्रीवास्तव,मातृशक्ति संगठन की जिला संयोजिका श्रीमती सत्या साहू,शहर संयोजिका जानकी यादव,नंदा पसीने,रोमा राय,सरस्वती वर्मा,जान्हवी उदासी,ज्योति राजाभोज, अनुराधा सिंह, संगीता रजक वा बजरंग दल के जिला संयोजक शशांक तिवारी,विजय कुशवाहा, नितिन सहारे, नवनीत मिश्रा, गोलू जायसवाल गणेश निषाद राज, आकाश जैसवाल पुनीत, सूरज, राहुल, यश, दीपक, विशाल,सहित अन्य संगठन के लोग शामिल है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

तोकापाल ब्लॉक में स्कूलों की मरम्मत के नाम पर कमीशन का खेल

0
  • बीईओ के संरक्षण में संकुल समन्वयकों की बल्ले-बल्ले
  • विभागीय निर्देशानुसार प्राचार्यों के माध्यम से कराई जानी थी मरम्मत

तोकापाल बस्तर जिले के तोकापाल ब्लॉक में स्कूलों की मरम्मत के नाम पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी की मनमानी चल रही है। मरम्मत का कार्य प्राचार्यों के सुपरवाविजन में कराने का निर्देश जिला स्तर से जारी हुआ है, लेकिन विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने इस कार्य की जिम्मेदारी संकुल समन्वयकों को सौंपकर उन्हें कमीशन उगाही की खुली छूट दे दी है। कई स्कूलों के प्राचार्य बीईओ की कार्यप्रणाली को लेकर खफा हैं और मरम्मत कार्य को नियम विरूद्ध अंजाम दिए जाने का आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री जतन योजना के कार्यों में भी कमीशन का खेल चल रहा है।जानकारी के अनुसार सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए स्कूलों को सर्वसुविधायुक्त बनाने का प्रयास कर रही है। इसी तारतम्य में मुख्यमंत्री जतन योजना के तहत जिले के जर्जर स्कूलों की मरम्मत पर लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। सभी जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत का कार्य 15 जून तक पूर्ण करा लेने के निर्देश के साथ राशि शिक्षा विभाग को जारी की गई है। मरम्मत कार्य खंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में संबंधित स्कूलों के प्राचार्य से कराने का फरमान जारी किया गया है, जिसका अधिकांश खंड शिक्षा अधिकारी पालन भी कर रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को संबंधित स्कूलों के प्राचार्य के माध्यम से मरम्मत कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। तोकापाल के बीईओ ने आदेश को दरकिनार कर अपने चहेते कुछ संकुल समन्वयकों की मरम्मत कार्य की जिम्मेदारी दे दी है। कार्य कराने की जिम्मेदारी प्राचार्यों को दी जानी थी, लेकिन कमीशन के फेर में संकुल समन्वयकों को ठेकेदार बना दिया गया है। इसे लेकर प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक में आपसी मनमुटाव उपजने की खबर है।*मुख्यमंत्री जतन योजना में भी कमीशनखोरी*प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में जुटे हुए हैं, लेकिन शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारी कमीशन के चक्कर में मुख्यमंत्री के नाम वाली योजना को भी पलिता लगाने से नहीं चूक रहे हैं। इसका तोकापाल खंड शिक्षा विभाग ज्वलंत उदाहरण है। तोकापाल के बीईओ से इस मामले में प्रतिक्रिया लेने के लिए दूरभाष से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। खबर है कि जिला शिक्षा अधिकारी तोकापाल बीईओ के कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें फटकार भी लगा चुके हैं।

फैल रहा है दीपक के उजियारे का दायरा अब सैलजा से लंबी मुलाकात

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर बस्तर सांसद दीपक बैज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक भूपेश बघेल सरकार के मंत्री अमरजीत भगत का नाम तेजी से उभर रहा था लेकिन तेजी से बदलते घटनाक्रम में अब दीपक के उजियारे का दायरा बढ़ गया है। कल दिल्ली में बस्तर सांसद दीपक बैज की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मुलाकात के बाद संकेत मिलने शुरू हो गए थे। आज उनकी एआईसीसी महासचिव और कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा से सौजन्य मुलाकात की। यह मुलाकात तकरीबन 50 मिनट चली और इशारा कर गई कि दीपक बैज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में फिलहाल आगे निकल चुके हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी। यह भी संकेत मिले हैं कि प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी वर्ग से होगा तो एक कार्यकारी अध्यक्ष अनुसूचित जाति वर्ग से और एक सामान्य वर्ग से होगा। संभावना है कि मंत्री शिव डहरिया और वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। जहां तक अध्यक्ष पद की बात है तो बस्तर सांसद दीपक बैज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी सैलजा की पहल पर आलाकमान की मंजूरी पा सकते हैं। अब सवाल यह है कि दीपक बैज संगठन में इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए सर्वथा उपयुक्त क्यों माने जा सकते हैं तो इन तथ्यों पर गौर किया जा सकता है कि अमरजीत भगत और दीपक बैज में सबसे बड़ा फर्क यह है कि वे अपेक्षाकृत अधिक युवा हैं और कांग्रेस युवा पीढ़ी को अवसर देने में रुचि ले रही है। भगत मंत्री के तौर पर बेहतर काम कर रहे हैं। वे सरगुजा में मंत्री टीएस सिंहदेव के बाद सबसे प्रभावशाली कांग्रेस नेता के रूप में उभरे हैं। सिंहदेव कुछ समय से नाराज चल रहे हैं तो सरगुजा में कांग्रेस को भगत की ज्यादा जरूरत है इसलिए उन्हें पूरे प्रदेश में संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी तो वे सरगुजा में ज्यादा फोकस नहीं कर पाएंगे। भगत को विधानसभा चुनाव लड़ना है तो जाहिर है कि उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र पर भी विशेष ध्यान देना होगा। जबकि दीपक बैज को अगले साल लोकसभा चुनाव लड़ना है तब वे विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को पूरा समय दे सकते हैं, जिसका कांग्रेस को अगले लोकसभा चुनाव में भी फायदा मिल सकता है। एक तथ्य यह भी है कि मौजूदा संगठन अध्यक्ष बस्तर संभाग से हैं तो बस्तर को उम्मीद है कि अगला अध्यक्ष बस्तर से ही हो। इसके अलावा एक सांसद की हैसियत से दीपक बैज छत्तीसगढ़ के हक में जो शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, उसे कांग्रेस का नेतृत्व भी देख रहा है। उन्हें संगठन में भी जिम्मेदारी दी जाती है तो उनकी प्रतिभा में और निखार आएगा, जिसका लाभ कांग्रेस को ही होगा। इसके अलावा एक बात यह भी है कि सत्ता के किसी व्यक्ति को संगठन में लाने से जो असंतुलन उत्पन्न होगा, उसे भी सांसद बैज को संगठन की कमान सौंपने पर टाला जा सकता है। रही बात सर्व स्वीकार्यता की तो कांग्रेस में ऐसा कोई नहीं है जो दीपक बैज की शिष्टता, कर्मठता, आक्रामकता और समन्वय की शैली से वाकिफ न हो।

अपनी पत्नि कि हत्या करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

0

बालोद पत्नि की साड़ी से गला घोटकर पति ने कि पत्नि की हत्या आरोपी पति सुरेश ढीमर को थाना पुरूर पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी का नाम सुरेश ड्रीमर पिता स्व० बोधीराम ड्रीमर उम्र 28 साल साकिन ग्राम बोरीयकता तरियापारा थाना पुरूर जिला बालोद महेश डीमर पिता स्व० बोचीराम डीमर उम्र 40 साल निवासी दिलवाई थाना पुरूर जिला बालोद (छ0ग0) ने दिनांक 04.04.2023 को रात्रि 02.00 बजे हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि छोटा भाई सुरेश डीमर दिनांक 03.04.2023 के रात्रि 09.30 बजे अपने घर गया तो इसकी तोमर के द्वारा तुम्हारा दुसरे औरत के साथ संबंध है कहकर सुरेश डीमर के परित्र पर शंका करने लगी इसी बात से सुरेश ढीमर के द्वारा गुस्से में आकर अपनी पनि लेवरी के साड़ी को उसके गर्दन में लपेट कर हत्या करने कि नियत से अपनी पत्नि तुलेश्वरी ढीमर की हत्या कर दिया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पुरुष में अपराध क्रमांक 06/2023 धारा 302 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। हालात तत्काल वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराने पर पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद निर्देश प्राप्त होने पर थाना पुसर प्रभारी द्वारा आरोपी का पता तलाश कर तत्काल पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा आरोपी पति सुरेश ढीमर द्वारा अपने कथन मैं अपनी पत्नि की हत्या करना स्वीकार करने पर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है तथा मूर्तिका श्रीमती तुलेश्वरी ढीमर के शव पंचनामा कार्यवाही कर शासकीय अस्पताल गुसर से मृतिका के शद का पी०एम० कर शव के अंतिम संस्कार करने हेतु उसके परिजनो को सुपुर्दनामा में दिया गया।उक्त प्रकरण में तत्काल कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी पुरूर उप निरीक्षक अरुण कुमार साहू एवं आरक्षक गणेश यादव, उमाशंकर जारके लिखन साहू, किशोर साहू की सराहनीय भूमिका रही।

अधिकारों के लिए संघर्ष करना जरूरी : पीलु डेगल

0
  • हड़ताल में एकजुटता दिखाने की आवश्यकता

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव संघ के आव्हान पर जगदलपुर में लगभग 20 दिनों से हड़ताल जारी है। इनका समर्थन करने प्रदेश स्तरीय नेतागण पीलु डेगल ने कहा है कि अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना जरूरी है बशर्ते हड़ताल में एकजुटता जरूरी है। डेगल ने कहा कि हमने जिन पंचायत शिक्षकों की नियुक्ति किया उनका नियमितीकरण किया गया लेकिन हमें नियमित किया जा सकता है। डेगल ने कहा कि भूपेश है तो भरोसा है के नारे को सहीं करने की जवाबदारी राज्य सरकार की है।इस दौरान जिला अध्यक्ष बोसेराम पोडियामी,मुरली सेठिया, मुरारी शर्मा, नरेंद्र कर्मा, संजय जोशी, कमल बघेल, देवनारायण चौबे,ललीत पांडे ,ललीत कर्मा ,सुबरीसन,प्रदीप यादव सहित बड़ी संख्या में सचिव उपस्थित थे।

सरकारी सोशल मीडिया ग्रुपों का करें बहिष्कार

पंचायत सचिवों ने यह निर्णय लिया है कि सरकारी सोशल मीडिया ग्रुपों का बहिष्कार करने की रणनीति बनाई गई,अब देखना यह है कि वह कितना अमल करते हैं। कल मिले अल्टीमेटम के बाद सचिवों ने शासनादेश को जलाया गया।

MOST POPULAR

HOT NEWS