City Media - Page 428 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 428

वक्फ संशोधन कानून से देश के मुसलमानों का भला होगा : इब्राहिम

0

चिखलाकसा /दल्ली राजहरा -भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नगर पंचायत चिखलाकसा के उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम ने केन्द्र की एन.डी.ए. सरकार द्वारा वक्फ अधिनियम में किये गये संशोधन का स्वागत करते हुए कहा कि, यह कानून देश के गरीब मुसलमानों को न्याय देने वाला कानून है। वक्फ एक्ट में संशोधन एवं सुधार समय समय के अनुसार होते रहना चाहिये, वर्तमान में जो विसंगतिया थी उसे दूर किये जाने के लिये यह कानून लाया जा रहा है, जिसके लिए हम माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं एन.डी.ए. सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इस कानून का स्वागत करते है। इब्राहिम ने कहा कि वक्फ बोर्ड गरीब मुसलमानों के उत्थान एवं कल्याण के लिये बनाया गया है लेकिन वक्फ बोर्ड के एक्ट की शक्तियों का सिर्फ दुरूपयोग ही हो रहा है जिससे देश के संघराज्य एवं राज्य वक्फ बोडों

अधिकार व शक्तियां प्रदान करनेको प्राप्त असीमित अधिकार एवं शक्तियों की के कारण यह मजहबी जमींदारी, भ्रष्टाचार एवं भूमाफियाओ को संरक्षण दे रहा है। वर्तमान में जो वक्फ एक्ट है वो पूरी तरह से निरंकुश है और इससे आम मुसलमानों को कोई फायदा नही हो रहा है। संशोधित वक्फ कानून में जमींदारी की दादागिरी तथा भूमाफिया एवं अतिक्रमणकारियों पर नकेल कसने वाला कानून है। वक्फ संपत्तीयों के मामलों में शासन को

 

वाला कानून है। अब्दुल इब्राहिम ने आगे कहा कि वक्फ अधिनियम की धारा 09 एवं 14 में बदलाव से बोर्ड और अधिक सशक्त एवं प्रभावशील होगा, वक्फ संपत्ती का पंजीयन सत्यापन से होगा जिससे वक्फ कानून 2013 के दुरूपयोग को रोका जा सकेंगा। कलेक्टर को वक्फ संपत्ति के मामले में शामिल किये जाने से वक्फ बोर्ड का कार्य और अधिक प्रभावशील होगा। नये संशोधन कानून से मुस्लिम समाज के गरीब, तलाकशुदा, विधवा के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास के लिये वक्फ बोर्ड कार्य कर सकेगा। पूर्व में भी काँग्रेस सरकार द्वारा वक्फ एक्ट में समय समय पर संशोधन हुआ है। वक्फ बोर्ड के पास 8.7 लाख करोड़ की संपत्ती, 9.4 लाख एकड़ के लगभग जमीन है। इसका सदुपयोग होने से निःसंदेह देश के गरीब मुस्लिम समाज को सीधा फायदा होगा व उनकी शैक्षणिक एवं आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

डौंडी लोहारा विधान सभा के सरपंच तथा कार्यकर्ता ने की लाल निवेद्र सिंह टेकाम जी के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री जी से की सौजन्य मुलाकात

0

डौंडीलोहारा :- ग्राम पंचायत सहगांव के प्रतिनिधि सरपंच सुंदर सिंह यामले उपसरपंच भूषण लाल देवांगन सचिव लच्छन लाल पटेल ने अपनी स्थानीय मांग को लेकर राजमहल के कुंवर लाल निवेंद्र सिंह टेकाम के नेतृत्व मे सौजन्य मुलाकात किए |

ज्ञात हो कि युवराज़ निवेन्द्र टेकाम जब से राजनीति में आये है तब से जमीनी स्तर पर लोगो की बातों को सुनकर सदैव उनकी समस्याओं का निदान करवाने में शासन प्रशासन स्तर पर उनके सभी कार्य का निराकारण करवाने के लिये प्रयासरत रहते है,

इससे पूरे डोण्डी लोहारा विधान सभा क्षेत्रो में खास करके वनचल क्षेत्रो में बाहोत ही समस्याओं का अंबार लगा रहता है लेकिन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से बढ़ती दूरियों के कारण अपनी समस्याओ अपनी बात को ऊपर शासन प्रशासन तक नही रख पाते , युवराज टेकाम की बढ़ती लोकप्रियता से और मिलन सार व्यक्तित्व के कारण आज उनके प्रखर वाकपटुता, मददगार करने की नरेतृत्व क्षमता से लोगो और जनताओ को काफी सरलता एवं सहज बनाती है

इस अवसर पर सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता हरीश बर्मन निखिल शर्मा व मनीष राजपूत उपस्थित थे

श्री टेकाम ने कहा की मेरे माता पिता सदैव आदिवासी वनाचल के लोगो तथा सभी वर्ग के नागरिक कार्यकर्ता सभी को परिवार समझ इस क्षेत्र को उचाइयों तक ले गए है वैसे ही पूरे क्षेत्र की जनता मेरा परिवार है और उनके लिए हर संभव उनके लिए मैं खड़ा रहूंगा और लड़ाई लड़नी पड़े उसके लिए भी मैं हमेशा अग्रशर रहूंगा

धर्माँतरण की वजह से संकट में आदिवासियों का अस्तित्व, सांसद महेश कश्यप और समाज के लोग हैं चिंतित

0
  •  लगातार घटती जा रही है है जनजाति की आबादी
  •  धर्म, परंपराओं और संस्कृति का भी पराभव
    -अर्जुन झा-
    बकावंड आदिम जनजाति में शुमार आदिवासियों की आबादी लगातार घटती जा रही है। इसी के साथ आदिम संस्कृति, धर्म और परंपराओं का भी तेजी से पराभव होता जा रहा है। गांवों में देवगुड़ी व मातागुड़ी की की संख्या कम हो रही है और प्रार्थना घरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसे लेकर आदिवासी समाज के लोग तथा बस्तर के सांसद महेश कश्यप चिंतित हैं। आदिवासियों की घटती आबादी के मूल में जन्म दर या मृत्यु दर उतने बड़े कारक नहीं हैं, जितना बड़ा कारक धर्मान्तरण है।
    आदिवासियों की आबादी का क्षरण सिर्फ बस्तर संभाग में हो रहा है, ऎसी बात नहीं है, बल्कि रायगढ़, सरगुजा, जशपुर, कोरिया, बालोद, अंबागढ़ चौकी, मोहला, मानपुर, कवर्धा समेत तमाम आदिवासी बाहुल्य जिलों में भी तेजी से हो रहा है। चिंता वाली बात तो यह है कि विशेष संरक्षित पहाड़ी कोरवा, कमार और बैगा जनजाति की भी जनसंख्या लगातार घट रही है। कुछ तथाकथित शोधों और सर्वेक्षणों के हवाले से कहा जाता है कि आदिवासियों में मृत्यु दर ज्यादा है और जन्म दर कम, प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत बढ़ने के कारण आदिवासियों की संख्या घट रही है। मगर हमारे जमीनी सर्वेक्षण में जो तथ्य उभर कर आए हैं, वे बेहद चौकाने वाले हैं। मूल वजह जो सामने आई है, वह है धर्मान्तरण। बस्तर संभाग के सभी जिलों के साथ ही ऊपर लिखे तमाम जिलों में भी एक समुदाय विशेष का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। यह समुदाय चमत्कारों और प्रार्थना से हर मर्ज को दूर करने का आडंबर करके आदिवासियों को प्रभावित करने और उन्हें अपने धर्म में शामिल करने में लगातार कामयाब होता जा रहा है। आदिवासी तो भोले भाले होते ही हैं, वे जल्द ही ऐसे भ्रमजाल में उलझ जाते हैं। धर्म परिवर्तन कराने के बाद आदिवासियों को उनके मूल धर्म से पूरी तरह विमुख होने के लिए बाध्य कर दिया जाता है। उन्हें उनकी परंपराओं और प्राचीन संस्कारों से भी दूर कर दिया जाता है। जन्म से लेकर मृत्यु पर्यंत जिन देवी देवताओं की आदिवसी पूजा करते हैं, उन देवी देवताओं की प्रतिमाएं और तस्वीरें तक उनके घरों से हटवा दी जाती हैं, महिलाओं के बिंदी लगाने, मांग में सिंदूर भरने और चूड़ियां पहनने तक पर भी पाबंदी लगा दी जाती है। आदिवासी और अन्य हिंदू समाज में शवों का दाह संस्कार किया जाता है, मगर धर्मान्तरित आदिवासी के शव को दफनाना पड़ता है। इसे लेकर बस्तर में कई बार विवाद की स्थिति निर्मित हो चुकी है।

गांव -गांव में प्रार्थना घर
बस्तर संभाग के अधिकतर गांवों में प्रार्थना घरों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। लोगों के देवगुड़ी और मातागुड़ी में जाकर पूजा करने का चलन कम होता जा रहा है। हर रविवार को इन प्रार्थना घरों में प्रार्थना के नाम पर चमत्कारों चंगाई सभा का नाटक चलता है। इसे देख और भी लोग इस समुदाय विशेष से जुड़ते चले जाते हैं। लोगों को भरोसा दिलाया जाता है कि प्रभु के चमत्कार से हर रोग दूर हो जाता है, हर बाधा टल जाती है। कई स्थानों पर सेवा की आड़ में भी धर्मान्तरण कराया जा रहा है।

धर्मान्तरण ही मुख्य वजह: महेश
गत दिवस बकावंड में विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भी आदिवासी समाज के प्रमुखों ने आदिवासियों की घटती आबादी पर चिंता जताई थी। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप भी बकावंड आए थे। इस दौरान उन्होंने नई दुनिया से चर्चा में आदिवासी समुदाय की घटती जनसंख्या के लिए धर्मान्तरण को ही जिम्मेदार माना है। श्री कश्यप ने कहा कि बस्तर संभाग में आदिवासी तेजी से धर्मान्तरित किए जा रहे है। पिछले कांग्रेस शासनकाल में इसे बढ़ावा मिलता रहा। धर्मान्तरण हमारे आदिवासी समाज के लिए चिंता का विषय बन गया है। समाज की युवा पीढ़ी और बड़े बुजुर्गों को इस ओर ध्यान देना होगा, अन्यथा हम भी जल्द ही अल्पसंख्यक हो जाएंगे। सांसद महेश कश्यप ने धर्मान्तरण पर रोक के लिए शासन स्तर पर भी पहल पर जोर दिया।

भाजपा बन गई इवेंट आर्गेनाइजर कंपनी: जावेद खान

0
  • पहले दें रोजगार फिर निकालें यात्रा: अजय 
    जगदलपुर स्थानीय राजीव भवन में युवा कांग्रेस ने प्रेस वार्ता की और भाजपा तथा भारतीय युवा मोर्चा को आड़े हाथों लिया। प्रेस वार्ता को मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान और युवा कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष अजय बिसाई ने संबोधित किया।
    जावेद ने भारतीय जनता पार्टी को इवेंट आर्गनाइज कंपनी करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सबसे बड़ा इवेंट आर्गेनाइजर करार दिया।जावेद ने कहा जब कोरोना वायरस की चपेट में पूरा देश था और पीड़ितों को आक्सीजन सिलेंडर, अस्पतालों में बेड और एम्बुलेंस की अति आवश्यकता थी तब नरेंद्र मोदी देश में ताली थाली बजाने का इवेंट चला रहे थे। देश के अस्पतालों में आक्सीजन और अस्पताल प्रबंधन को सुरक्षा किट मुहैया कराने की बजाय अस्पताल स्टाफ पर पुष्प वर्षा करा रहे थे। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी प्रधानमंत्री के पदचिन्हों पर चल रहे हैं वे प्रदेश कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा का इवेंट जरूर करते हैं, परंतु जब वही बेरोजगार कांवड़िये रोजगार देने की मांग मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से करते हैं तो मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सभी को रोजगार नहीं दे सकते, तन्खवाह देने बजट नहीं है कहकर अपनी चौखट से भगा देते हैं। जावेद ने कहा आज भारतीय जनता पार्टी फिर से एक बार घर-घर तिरंगा यात्रा के नाम पर देश में इवेंट कर रही है और देश तथा प्रदेश की मूल समस्याओं से जनता का ध्यान भटकाने का कार्य करने जा रही है। जावेद ने कहा भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत आज स्वयं विष्णु देव साय की नाकामियों को उजागर कर रहे हैं और प्रदेश की सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं तथा सरकार केवल खानापूर्ति कर रही है।तिरंगा यात्रा नौटंकी: बिसाई
    युवा कांग्रेस के बस्तर शहर जिला अध्यक्ष अजय बिसाई ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तिरंगा यात्रा के नाम पर केवल दिखावा और नौटंकी कर रही है। भाजपा को न तिरंगे से प्रेम है और न ही देशवासियों से। ये तो केवल नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव के मद्देनजर यह नौटंकी कर रही है। अजय ने कहा यह सर्वविदित है भाजपा आरएसएस मुख्यालय से संचालित होती है। जिस आरएसएस मुख्यालय में आजादी के 52 साल तक तिरंगा नहीं फहराया, जब किसी ने आरएसएस मुख्यालय में तिरंगा फहराने की कोशिश की तो यही आरएसएस उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने तक का कार्य कर चुकी है। भाजपा उसी आरएसएस के अधीन कार्य करती है जो राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को देश के लिए अशुभ बताने से भी पीछे नहीं हटी और एक रंग के केसरिया ध्वज को राष्ट्रीय ध्वज घोषित कराने का सपना आज भी आरएसएस देखती है। ऐसे में भाजपा और भाजपा सरकार का तिरंगा प्रेम केवल दिखावा है। यदि भाजपा और युवा मोर्चा सच में तिरंगे से प्रेम करते हैं तो उन्हें सबसे पहले अपने आप को संघ से पृथक कर देश की जनता के सामने असली राष्ट्रवादी होने का सबूत देना चाहिए। अन्यथा उनका इस तरह का हर एक आयोजन सिर्फ़ और सिर्फ़ दिखावा और देश प्रदेश की जनता का ध्यान मूल विषयों से भटकाने जैसा ही रहेगा। अजय ने कहा नोटबंदी और धारा 370 से आतंकवाद की कमर टूटने का दावा भी भाजपा का जुमला ही निकला क्योंकि पिछले 5 सालों में 1070 आतंकी हमले हो चुके हैं और जम्मू-कश्मीर में 308 से ज्यादा जवान शहीद हो चुके हैं। ऐसे में भाजपा तिरंगा यात्रा के नाम पर केवल नौटंकी कर रही है। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान,प्रदेश महासचिव सूरज कश्यप,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह, युवा कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष अजय बिसाई, युवा कांग्रेस के शहर जिला उपाध्यक्ष संदीप दास, एनएसयूआई के ग्रामीण जिला अध्यक्ष नीलम कश्यप, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता उस्मान रजा उपस्थित थे।

अवैध शराब परिवहन पर की गई कार्यवाही

0
  • आरोपी द्वारा मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी व्हीसकी गोवा शराब को छत्तीसगढ़ में खपाने की थी तैयारी ।
  • घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग की हुण्डई आई 10 कार क्रमांक CG-07-M-8077 कीमती करीबन 3,00,000/रूपये, 11 पेटी अंग्रेजी शराब गोवा जुमला 99 बल्क लीटर कीमती 74,250/रूपये जुमला कीमती 3,74,250/ रूपये को जप्त किया गया।
  • आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

 

:- नाम आरोपी मायाराम लोधी पिता थनवारराम लोथी उम्र 32 साल साकिन शांति नगर जीरो रोड साह निवास के पीछे वार्ड क्रमांक 15 सुपेला भिलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग (छ०ग०)

 

अवैध मादक पदार्थ, शराब की तस्करी के रोकथाम हेतु श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग  रामगोपाल गर्ग के निर्देशन प्राप्त होने पर  पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद  एस०आर० भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर  बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस थाना पुरूर की टीम को अवैध शराब परिवहन रोकने में सफलता हासिल की गई।

अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं परिवहन के रोकथाम हेतु पुलिस थाना पुरूर के पुलिस पार्टी को निर्देश प्राप्त हुआ था। कि दिनांक 10.08.2024 को जरिये मुखबिर सूचना मिला था कि एक सफेद रंग की हुण्डई आई 10 कार क्रमांक CG-07-M-8077 के डिक्की व पीछली सीट में अवैध अंग्रेजी शराब छिपाकर रखा हुआ है जिसे दुर्ग बालोद कांकेर के रास्ते जगदलपुर बिक्री हेतु लेकर जा रहे हैं कि सूचना तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ व गवाहनो के एन एच 30 मार्ग ग्राम मरकाटोला तिराहा के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनो की चेकिंग कर रहे थे चेकिंग के दौरान मुखबिर के बताये अनुसार एक सफेद रंग की हुण्डई कार क्रमांक CG-07-M- 8077 आया जिसे इसारा कर रोका गया। वाहन चालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उन्होने अपना नाम मायाराम लोधी पिता थनवारराम लोधी उम्र 32 साल साकिन शांति नगर जीरो रोड साह निवास के पीछे वार्ड क्रमांक 15 सुपेला भिलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग (छ०ग०) का निवासी होना बताया एवं वाहन में अंग्रेजी शराब गोवा कम्पनी को छिपाकर रखना जिसे बैतुल म०प्र० से लेकर जगदलपुर बिक्री हेतु परिवहन करना बताया। बाद आरोपी मायाराम लोधी को उसके कब्जे के वाहन क्रमांक CG-07-M-8077 की तलाशी हेतु नोटिस देकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त वाहन के डिक्की में खाकी रंग का काढून 07 पेटी एवं गाडी की पिछली सीट पर खाकी रंग का काढून 04 पेटी कुल 11 पेटी अंग्रेजी शराब गोवा बरामद कर गवाहो के समक्ष विधिवत् जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी मायाराम लोधी के विरूध्द थाना पुरूर में अपराध क्रमांक 100/2024 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है।

उक्त प्रकरण में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा प्र०आर० कमलेश रावटे आरक्षक लिखन कुमार साहू गुणेश यादव, किशोर कुमार साहू, थनेन्द्र देवांगन, सुरेश पटेल, उमाशंकर जारके, संदीप यादव व सायबर सेल बालोद की सराहनीय भूमिका रही।

1 लाख के ईनामी बासागुड़ा डीएकेएमएस अध्यक्ष सहित 4 नक्सली गिरफ्तार

0
  • पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान थाना बासागुड़ा एवं डीआरजी की संयुक्त टीम ने 4 नक्सलियों को पकड़ा है। थाना बासागुड़ा पुलिस एवं डीआरजी की संयुक्त टीम ने सर्चिंग के दौरान मल्लेपल्ली बंडागुड़ा के जंगल से इन नक्सलियों को पकड़ा है।

पकड़े गए नक्सलियों से के 1-1 नग धनुष और 2-2 नग तीर बरामद किए गए हैं। पकड़े गये नक्सली 3 जून 24 को पुतकेल कैंप में फायरिंग करने एवं 11 दिसंबर 2016 को पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल थे। इनके नाम मिड़ियाम लच्छू डीएकेएमएस अध्यक्ष ईनाम 1 लाख रुपए, उईका लक्कू मिलिशिया सदस्य, सतीश मिड़ियाम ऊर्फ महेश सदस्य, मिड़ियाम कमला शर्मिला सदस्य हैं। पकड़े गए नक्सलियों के विरूद्ध थाना बासागुड़ा में वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

कोसारटेड़ा जलाशय बनेगा ईको टूरिज्म हब, बनेगा भव्य रिसोर्ट, मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन

0
  •  सरकार द्वारा बस्तर में पर्यटन को दिया जा रहा है बढ़ावा: केदार कश्यप 

जगदलपुर वन एवं जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर में प्राकृतिक सौंदर्य, वन उत्पाद, वन संसाधन की उपलब्धता बहुत है। सरकार द्वारा बस्तर में पर्यटन के लिए होम स्टे, कैंपिंग और ईको पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कोसारटेडा जलाशय परिसर को भी ईको-टूरिज्म हब के रूप में विकास हेतु आज भूमिपूजन किया गया है।

बस्तर जिले में कोसारटेड़ा जलाशय से सिंचाई सुविधा के साथ-साथ अब ईको टूरिज्म हब के निर्माण से यहां के महिला स्व सहायता समूह और ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। मंत्री ने कहा कि बस्तर अपनी अप्रतिम सौंदर्य के लिए विश्व प्रसिद्ध रहा है इस लिये बस्तर में सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। संभाग में कई जलप्रपात हैं, जिनको पर्यटन नक्शे में जोड़ने की पहल की जा रही है। मंत्री श्री कश्यप शनिवार को कोसारटेड़ा सिंचाई जलाशय में 3 करोड़ 51 लाख रुपए की लागत से विकसित किए जा रहे ईको टूरिज्म रिसोर्ट का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में मंत्री केदार कश्यप ने इको रिसोर्ट के मुख्य द्वार निर्माण हेतु 25 लाख, इको रिसोर्ट के चारों ओर टो वॉल के निर्माण हेतु 1 करोड़, एप्रोच रोड दोहरीकरण, प्रशासनिक भवन के जीर्णोद्धार हेतु 50 लाख, रिसोर्ट के विकास हेतु रिसोर्ट के आसपास उपलब्ध अन्य विभागों के स्वामित्व की शासकीय भूमि को जल संसाधन विभाग को हस्तांतरित करने और हाईमास्ट लाइट हेतु 25 लाख रूपए देने की घोषणा की।

बलि दादा की देन: महेश

कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि कोसारटेड़ा जलाशय बनवाने के लिए स्व. बलीराम कश्यप ने अथक प्रयास किया। जलाशय से क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा बढ़ी, अब यहां पर्यटन के केंद्र के रूप में विकास किया जाएगा। सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ हो रहा है। बस्तर को पहले अधिकारी कालापानी की सजा के रूप में जानकर आते थे। अब विकास की गति और सरकार की योजनाओं ने पर्यटन के स्थल के रूप में अलग पहचान बना ली है। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने भी संबोधित किया।

मिलेगी नई पहचान: कलेक्टर

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोसारटेड़ा जलाशय बस्तर- नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के लिए जाना जाता था अब ईको टूरिज्म पर्यटन के रूप में भी इसे नई पहचान मिलेगी। बस्तर जिले में पहले पर्यटन के रूप में चित्रकोट, तीरथगढ़, कुटुमसर गुफा की ख्याति थी। इसमें अब कोसारटेड़ा ईको-टूरिज्म भी अलग पहचान दिलाएगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, जनपद अध्यक्ष टिकेशवरी मंडावी, सरपंच सालेमेटा फरसू बघेल अन्य जनप्रतिनिधि सहित सीसीएफ आरसी दुग्गा, वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता, जल संसाधन विभाग के श्री भंडारी, वेद पांडेय सहित ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम के उपरांत जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने मंत्री को पूरे प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में अतिथियों ने एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण किया और ग्रामीणों को पौध वितरण किए।

मिलेंगे रोजगार के अवसर

बस्तर जिले की कोसारटेडा मध्यम बहुउद्देश्यीय सिंचाई जलाशय परियोजना में सिंचाई के साथ ईको-टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया रहा है। करीब 3 करोड़ 51 लाख रुपए की लागत से निर्मित किए जा रहे कोसारटेड़ा जलाशय में ईको-टूरिज्म रिसोर्ट एवं अन्य पर्यटक सुविधाओं के जरिए बस्तर को नई पहचान मिलेगी। शासन की मंशानुरूप कोसारटेडा जलाशय ईको-टूरिजम हब के संचालन में स्थानीय मातृ शक्ति महिला स्व सहायता समूहों की व्यापक सहभागिता के साथ ही युवाओं और ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

सुविधाओं का होगा विस्तार

कोसारटेडा ईको टूरिस्ट रिसोर्ट में मुख्य तौर पर 06 नेचुरल बम्बू कॉटेज,04 लक्जरी विला टेंट, एक बम्बू से निर्मित रेस्टोरेंट, बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क, एडवेंचर रोप कोर्स, वॉटर स्पोर्ट्स सुविधाओं सहित पूरे ईको-टूरिज्म हब ईलाके को आकर्षक बनाने के लिए गार्डन डेवलपमेंट,बम्बू गजेबो, लैंड स्केपिंग,लॉन ग्रास वर्क, सीमेंट आर्ट वर्क, स्टेच्यू इत्यादि कार्यों के साथ ही एप्रोच रोड एवं पार्किंग स्थल भी निर्मित किया जा रहा है।

पांच महिला नक्सली सहित 11 नक्सलियों ने किया समर्पण, 1 लाख की ईनामी महिला भी शामिल

0
  • एक महिला नक्सली पर घोषित है 1 लाख का इनाम

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले में विश्व आदिवासी दिवस पर 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें एक लाख की ईनामी महिला नक्सली समेत पांच महिला नक्सली शामिल हैं।

सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ जवानों का ऑपरेशन जारी है। पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान शासन की योजनाओं को गांव-गांव पहुंचाने का का काम भी कर रहे हैं। शासन की योजनाओं और सुकमा पुलिस की पहल से प्रभावित होकर पांच महिलाओं समेत 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। जिसमे एक महिला नक्सली पर एक लाख का इनाम घोषित है। वही सभी को प्रोत्साहन राशि दी गई और पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा। विश्व आदिवासी दिवस पर जिले के कोंटा इलाके में सक्रिय रहे दर्जनभर नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है। पुलिस ने बताया कि जिले के अंदरुनी इलाको में पुनर्वास नीति और नियद नेल्ला नार योजना चलाई जा रही है। जिससे नक्सली प्रभावित होकर आत्म समर्पण कर रहे हैं। ऐसे ही 11 नक्सलियों ने अलग -अलग थानों में आत्म समर्पण किया। जिसमे महिला सोड़ी भीमे पिता सोडी सोमा गोलापल्ली एलओएस सदस्य ईनामी 1 लाख रूपए उम्र लगभग 18 वर्ष जाति मुरिया निवासी मेटागुड़ा, पोड़ियाम हुंगा पिता स्व. एर्रा उम्र लगभग 32 वर्ष ग्राम रासातोंग पंचायत डीएकेएमएस सदस्य जाति मुरिया निवासी रासातोंग थाना गोलापल्ली, महिला मड़कम सुक्की पिता भीमा ग्राम रासातोंग पंचायत केएएमएस सदस्या उम्र लगभग 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी रासातोंग थाना गोलापल्ली, महिला ओयाम जोगी पति ओयाम हुंगा ग्राम रासातोंग पंचायत केएएमएस सदस्या)उम्र लगभग 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी रासातोंग थाना गोलापल्ली, दूधी हांदा पिता हड़मा अरलमपल्ली पंचायत स्कूल कमेटी अध्यक्ष उम्र लगभग 28 वर्ष जाति मुरिया निवासी अरलमपल्ली पटेलपारा थाना पोलमपल्ली, महिला पदाम कोसी पिता पदाम केशा पालाचलमा पंचायत मिलिशिया सदस्य उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी पालाचलम मेट्टागुडा थाना किस्टाराम निवासी हैं। वही सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधाएं प्रदाय कराने की बात अधिकारियों ने कही।

कई घटनाओं में थे शामिल

इन नक्सलियों ने मनीष रात्रे, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स एवं निरीक्षक सुरेश पाल सिंह दूसरी वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। नक्सली सोड़ी भीमे पिता सोमा, पदाम कोसी पिता पदाम कोसा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित करने में दूसरी वाहिनी आसूचना शाखा एवं शेष नक्सलियों को समर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में डीआरजी सुकमा का विशेष योगदान रहा है। ये सभी सदस्य प्रतिबंधित नक्सल संगठन में जुड़कर विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस गश्त पार्टी की रेकी कर हमला करने, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले मार्गो में स्पाईक लगाने, मुख्य मार्गों को खोदकर अवरूद्ध करने, शासन- प्रशासन के विरूद्ध नक्सली पर्चा पंपलेट लगाने आदि घटनाओं में शामिल रहे है।

जगदलपुर में रोटरी क्लब ने शुरू किया हर घर तिरंगा अभियान

0
  •  हर व्यक्ति अपने घर तिरंगा फहराए ::किरण देव

जगदलपुर हर घर तिरंगा भारत की आजादी के 77वें वर्ष के उपलक्ष में लोगों को अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में रोटरी क्लब ऑफ़ जगदलपुर द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

रोटरी क्लब द्वारा जगदलपुर के देवांश होटल में हर घर तिरंगा अभियान की शनिवार को जगदलपुर विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की उपस्थिति में शुरुआत की गई। रोटरी स्टोल एवं मोमेंटो देकर विधायक का सम्मान किया गया। विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि तिरंगा झंडे के साथ हमारा संबंध सदैव व्यक्तिगत की बजाय औपचारिक और संस्थागत रूप में अधिक रहा है।एक राष्ट्र के रूप में झंडे को सामूहिक तौर पर घर में लाना न केवल तिरंगे के साथ हमारे व्यक्तिगत संबंध का प्रतीक है बल्कि यह राष्ट्र निर्माण में हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। यह पहल लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करने और भारत के राष्ट्रीय झंडे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई है। आने वाले समय में मेडिकल कैंप खोलने की भी बात की। रोटरी क्लब की सराहना करते हुए विधायक ने कहा आप लोगों का यह अभियान बहुत ही सराहनीय है। रोटरी क्लब अध्यक्ष विवेक सोनी ने कहा घर-घर तिरंगा अभियान सतत जारी रहेगा। कोशिश रहेगी कि हर वार्ड तक रोटरी परिवार पहुंचे एवं घर-घर तिरंगा लगाने हेतु प्रेरित करे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जुलाई 2022 को देश के लोगों से अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की थी। तबसे यह अभियान लगातार चलता आ रहा है। अध्यक्ष विवेक सोनी ने इस साल के अपनी कार्य योजना और आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में विधायक को अवगत कराया और कुछ बड़े प्रोजेक्ट जैसे रोटरी मेडिकल कैंप, रोटरी बिजनेस एक्सपो में उनका एवं छत्तीसगढ़ सरकार से मार्गदर्शन और सहयोग की अपील की। कार्यक्रम का संचालन संग्राम सिंह राणा ने एवं आभार दिनेश कागोत ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्याम सोमानी, हनुमंत राव, पुष्पी अग्रवाल, कमल सेट्टी, हनीफ बर्बाटिया, सौरभ अरोरा, डॉ. मनोज थॉमस, नवीन भावसार, जितेंद्र सिंह अहलूवालिया, अयाज चामड़िया, श्रीधर मद्दी, अभिषेक मद्दी, विवेक जैन, डॉ सरिता थॉमस, बी मनिहर, अंकित गोयल, अमरदीप सिंह सोढ़ी, नितेश सिंह चौहान, मोहित गोंदी, निखिल दीवान, विवेक जैन, कुलजीत सिंह, सूर्यांश लूंकड़, सप्तगिरि सहित रोटेरियन उपस्थित थे।

पुराना गुरुद्वारा से सरस्वती शिशु मंदिर के सामने तक आरसीसी नाली का निर्माण किया जाए-स्वाधीन जैन

0

दल्लीराझरा राज्य शासन के निर्देशानुसार 10 अगस्त को जन समस्या निवारण पखवाड़ा शिविर वार्ड क्रमांक 26 एवं , 27 के लिए आयोजित शिविर वार्ड क्रमांक 27 जैतखाम कला मंच मे आयोजित की गई l प्रदेश मीडिया प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा स्वाधीन जैन ने शिविर में आवेदन देकर मांग किया है कि पुराना गुरुद्वारा से सरस्वती शिशु मंदिर तक आरसीसी नाली का निर्माण किया जाए । नाली नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का पानी आसपास के दुकानों में भर जाता है कई बार नाली निर्माण को लेकर निकाय में लिखित आवेदन भी दिया जा चुका है लेकिन अब तक यहां नाली का निर्माण नहीं हो सका है। नाली नहीं होने से सड़क पर ऑयल इत्यादि के बहने से दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व नगरीय निकाय छत्तीसगढ़ शासन मंत्री अरुण साव द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में जन समस्या निवारण पखवाड़ा का शिविर लगाया गया है जिसका लाभ पूरे वार्ड वासियों को मिल रहा है और वही गंभीर समस्या का निराकरण तत्काल भी किया जा रहा है। जन समस्या निवारण शिविर में लोगों ने मांगों एवं समस्याओं के संबंध में आवेदन प्रस्तुत कियाl इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा कुछ आवेदनों का मौके पर त्वरित निराकरण करते हुए शिविर में राशन कार्ड, एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया l

जन समस्या निवारण शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे l

MOST POPULAR

HOT NEWS