जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ के लोगों से श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को मजदूरों के सम्मान में बोरे बासी दिवस मनाने की अपील की है। मई दिवस की पूर्व संध्या जारी अपने संदेश में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि श्रमवीरों का सम्मान हम सबका नैतिक दायित्व है। प्रदेश में जब हमारी कांग्रेस की सरकार थी तब प्रदेश में मजदूर भाइयों को सम्मान देने के लिए हर साल 1 मई को बोरे बासी दिवस मनाने की परिपाटी शुरू की थी। इस दिन हर आम और खास लोग बासी खाते रहे हैं। लोग बासी खाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालते और सरकार एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजते थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस बार भी लोगों से बासी का स्वाद लेने और वीडियो शेयर करने की अपील की है। श्री बैज ने मेहनतकशों को श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं भी दी है।
बजरंगदल ने कोहकापाल के निर्माणाधीन टंकी में गिरे 3 गौवंश का किया रेस्क्यू
जगदलपुर बस्तर जिले में गौवंश के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में बजरंगदल मवेशियों का रेस्क्यू कर उन्हें हैप्पी कामधेनु गौशाला में उचित उपचार हेतु भेजा है।
बजरंगदल जिला सह संयोजक मुन्ना बजरंगी ने बताया कि कोहकापाल से सूचना आई थी कि 3 गौवंश टंकी मे गिर गए हैं। जिन्हें बजरंग दल ने रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला। पूर्व में भी ऐसे मामले आए थे। मुन्ना बजरंगी ने लोगों, पंचायत प्रतिनिधियों और निर्माण एजेंसियों से निवेदन किया है कि कहीं भी गड्ढों व टंकियों को खुला न छोड़ें।ताकि भविष्य में गऊ माता की हानि से बचा जा सके। इस कार्य में जिला सह संयोजक मुन्ना बजरंगी, रोहित झा, पवन राजा, मनीष सेन, शत्रुघ्न कश्यप, काशी चालकी, आदि, तरुण शेट्टी, एवं अन्य बजरंगी सहित हैप्पी कामधेनु के गौसेवकों ने योगदान दिया।
बस्तर संभाग में हापाटोला पार्ट-2 : अबूझमाड़ में मारे गए सात नक्सली, शव बरामद
- मुठभेड़ में मारी गई हैं दो महिला नक्सली भी
- एके 47 गन समेत भारी मात्रा में गोला बारूद मिले
–अर्जुन झा-
जगदलपुर बस्तर संभाग में हापाटोला पार्ट-2 का मंजर 30 अप्रैल को सामने आया। पखवाड़े भर के भीतर पुलिस और सुरक्षा बलों को एंटी नक्सल ऑपरेशन में दूसरी बार बड़ी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों समेत सात नक्सली मारे गए हैं और मुठभेड़ स्थल से एक एके 47 हथियार समेत भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किए गए हैं। आज की यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाके टेकमेटा और काकुर के जंगलों में हुई है।
सोमवार को डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम बस्तर संभाग के नारायणपुर जिला अंतर्गत अबूझमाड़ के जंगलों में एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी। मुठभेड़ मंगलवार सुबह शुरु हुई, जो लगातार शाम तक चलती रही। दोपहर बाद तक सात नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके थे, जिनमें दो महिला सदस्य भी शामिल हैं। मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त की जा रही है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक बस्तर के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में जवानों ने नक्सलियों को कई जगहों पर घेर रखाहै। डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और एसटीएफ की टीमें अबूझमाड़ के जंगलों में मौजूद हैं। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग चलती रही। इस एनकाउंटर में अब तक सात नक्सली ढेर हो चुके हैं। इस एनकाउंटर पर आईजी सुंदरराज पी. और नारायणपुर के एसपी प्रभात कुमार नजर बनाए हुए हैं। खबर है कि नक्सलियों को जवानों ने जंगल में कई जगह से घेर लिया है। खबर लिखने तक जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ जारी है। जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर जिले में जवान नक्सलियों की मौजूदगी वाले इलाके में हैं। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। सूत्रों के मुताबिक अब तक सात नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं घटना स्थल से एके -47 जैसे घातक हथियार और भारी मात्रा में गोला बारूद तथा दैनिक उपयोग के सामान बरामद किए गए हैं। सूत्र बताते हैं कि नक्सलियों के हताहत होने का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं संबंधित क्षेत्र में सपोर्टिंग फोर्स भेजे जाने की भी खबर है।
यह दूसरी बड़ी सफलता
अबूझमाड़ की इस मुठभेड़ को हम हापाटोला पार्ट -2 इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पखवाड़े भर पहले ही सुरक्षा बलों को ऐसी ही बड़ी कामयाबी मिली थी। बस्तर संभाग के कांकेर जिला अंतर्गत छोटे बेठिया थाना के ग्राम हापाटोला व कलपर के जंगलों में इससे भी बड़ी मुठभेड़ हुई थी। तब वहां 29 नक्सली मारे गए थे। छत्तीसगढ़ के इतिहास में किसी मुठभेड़ के दौरान इतनी ज्यादा संख्या में नक्सलियों के मारे जाने की यह पहली घटना थी। सबसे बड़ी बात तो यह रही कि खुद नक्सली संगठन ने हापाटोला मुठभेड़ में मारे गए अपने साथियों के नाम उजागर किए थे। नक्सली महिला विंग आदिवासी महिला क्रांतिकारी संगठन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 27 मृत नक्सलियों के नाम बताए थे। कहा जा रहा है कि मंगलवार को अबूझमाड़ में हुई मुठभेड़ में भी मृत नक्सलियों की संख्या और भी बढ़ सकती है।
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र भारद्वाज एवं ब्लॉक अध्यक्ष शेखर गुप्ता बने
दल्ली राजहरा-छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला स्तर की बैठक 29 अप्रैल को बी एस पी गेस्ट हाउस में संध्या 6 बजे आयोजित की गई थी। जिसमे संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के सहमति व निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष हरबंस अरोरा की अनुशंसा एवं दुर्ग संभाग अध्यक्ष छगन साहू की सहमति से विरेन्द्र भारद्वाज को बालोद जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है वही ब्लाक अध्यक्ष शेखर गुप्ता को बनाया गया।

मुख्य अतिथि हरवंश अरोरा ने सभी पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार जनता और प्रशासन के बीच की कड़ी है , जिनका दायित्व होता है कि दोनों के बीच सामंजस्य बनाएं तथा सूचना का आदान-प्रदान करें l जब भी आम जनता के बीच कुछ समस्याएं होती है तो उसे सरकार तक पहुंचाने में मदद करती है l अखबार छोटा है या बड़ा यह मायने नहीं रखता है l आप लोगों के बीच उसे किस ढंग से प्रस्तुत करते हैं l आपके लेख को लोग कितने विश्वसनीय कितने उत्सुकता से आपका खबर पढ़ते हैं यह आपकी प्रस्तुति पर निर्भर करता है l लोग आपकी अखबार की क्वालिटी या बड़ा देखकर आपके लेख को नहीं पढ़ते वह लोग आपकी लिखने की कला और प्रस्तुति के कारण आपका लेख पढ़ते हैं l
वरिष्ठ पत्रकार कमल शर्मा ने संगठन का महत्व बताते हुए इसे और अधिक मजबूती प्रदान करने की बात कही।
बालोद जिला अध्यक्ष एव ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सेवा दे रहे वरिष्ठ पत्रकरो में हरबंश अरोरा,झुनमुन गुप्ता,कमल शर्मा,मोहन दास मानिकपुरी तथा निवर्तमान जिला अध्यक्ष विवेक वैष्णव का सम्मान साल व प्रतीक चिन्ह बॉबी छतवाल सहित पत्रकारों द्वारा भेंट कर किया गया।
इस बैठक में दल्लीराजहरा व डोंडी के श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्य प्रमुख रूप से नरेंद्र खोब्रागडे, संतोष कोशी,रमेश मित्तल, शेख नबी खान , सुमित जैन, मोहम्मद इमरान , भोजराम साहू , नीलेश श्रीवास्तव ,राजेश पटेल,जगेंद्र भारद्वाज ,हीरालाल पवार,रामू शर्मा,सागर गनीर,लवन राजपूत,प्रकाश बक्सी,डोंडी से तेजराम साहू,अजय अग्रवाल, आलोक गुप्ता, अमित गुप्ता,दीपक राजाभोज उपस्थित थे l कार्यक्रम का संचालन दुर्ग संभाग अध्यक्ष छगन साहू व आभार प्रदर्शन ब्लाक महामंत्री दीपक राजाभोज ने किया।नव नियुक्त अध्यक्षो को सभी पत्रकारों ने हर्ष जाहिर करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।
कलेक्टर ने एयरपोर्ट की आवश्यक व्यवस्थाओं और विकास कार्यों पर चर्चा कर दिए निर्देश
- विमान सेवा के सुचारु संचालन के लिए बैठक
जगदलपुर बस्तर वासियों के लिए विमान सेवाओं का लाभ सतत उपलब्ध कराने तथा एयरपोर्ट की आवश्यक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सोमवार को कलेक्टर एवं चेयरमैन मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट विजय दयाराम के. ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में एयरपोर्ट से संबंधित नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, लोक निर्माण इ. एंड एम, वन विभाग और पुलिस विभाग से जुड़े मसलों पर चर्चा की गई। एयरपोर्ट के समीप डीजीसीए के निर्देशों के अनुसार मोबाइल टॉवरों में रंग का पालन करने, एयरपोर्ट के अंदर आवश्यक सड़कों का विकास, इंडिगो विमानन संस्था हेतु कक्ष आबंटन, डीजीसीए के निर्देशों के अनुसार रनवे का विकास कार्य, पॉपी की शिफ्टिंग, यात्रियों की सुविधा हेतु रवानगी क्षेत्र में कन्वेयर बेल्ट स्थापना, एयरपोर्ट के समीप स्थित चिन्हित पेड़ों की ट्रिमिंग करवाने, विजिबिलिटी के लिए निर्धारित मापदंड में कमी हेतु पत्राचार और सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई । एयरपोर्ट में विकास कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश देते हुए अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट में यात्रियों की सुविधाओं हेतु आवश्यक व्यवस्था का मौका निरीक्षण किया गया। इसके अलावा एयरपोर्ट में अधिक विमानन संचालन की स्थिति में विमानन संस्थाओं को सुविधा एवं आवश्यक व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकमहेश्वर नाग, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, संयुक्त कलेक्टर व नोडल अधिकारी ऋषिकेश तिवारी, लोनिवि कार्यपालन अभियंता एके सिंह, डायरेक्टर एयरपोर्ट विदेश गुप्ता, अधिकारी श्री राठौर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
दल्ली राजहरा में पिछले 12 घंटे में दो लोगों ने की आत्महत्या
दल्लीराजहरा में पिछले 12 घंटे में दो लोगों ने की आत्महत्या जहां एक और पुराना बाजार क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 में रोड में रहने वाले तुलसी निर्मलकर उम्र 63वर्ष जो की पूर्व में बीएसपी में ठेका श्रमिक से रिटायर होकर घर में पत्नी के साथ मिलकर सब्जी व्यवसाय करता था काफी दिनों से अत्यधिक नशा करने की वजह से परिवार जनों द्वारा दारू पीने के लिए पैसे नही देने के कारण परिवार से क्षुब्ध रहता था कल रात 7 बजे के आस पास नशे की हालत में घर निकला था पता साजी करने पर कुछ लोगो के द्वारा परिजनों को सूचना दी गई कि तुलसी मरकाम झरन मंदिर के सामने रेलवे ट्रैक के पास खंभे पर लटका हुआ हालत में देखा गया इसके बाद परिजनों के द्वारा थाना राजहरा में सूचना दी गई मौके पर पुलिस पहुंचकर शव उतारकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया l

वहीं दूसरी ओर वार्ड क्रमांक 25 में रहने वाले जुगनू ठाकुर जोकि शासकीय कर्मचारी हाई स्कूल मंगल तराई वर्ग 2 में क्लर्क के पद में कार्यरत था पत्नी मायके गई थी सुबहभाई के द्वारा मॉर्निंग वॉक में लिए चलने के लिए कहा जिस पर उसने कहा मुझे अच्छा नहीं लग रहा है तू चले जा वह वापस आकर देखा तो मृतक जुगनू फंदे से लटका हुआ था तत्काल सूचना राजहरा थाने में दिया मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है आगे की कार्रवाई जारी हैl

वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन करने एवं ओव्हरस्पीड़ वाहन नहीं चलाने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया
- मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन नहीं करने के संबंध में वाहन चालकों का मीटिंग लिया गया।
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग, रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक बालोद एस.आर.भगत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन में, आज दिनांक 29.04.2024 को यातायात कार्यालय बालोद में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस देवांश सिंह राठौर एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक राकेश ठाकुर के द्वारा ट्रेक्टर, पीकप, ऑटो मालवाहक वाहन चालकों का मीटिंग लिया गया ।

प्रायः देखने में आता है की शादी के सीजन में बाराती, छट्ठी कार्यक्रम, चौथिया के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में मालवाहक वाहनों में यात्री भरकर परिवहन किया जाता है जिसमें दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, विगत दिनों इस प्रकार की घटना परिलक्षित हुई है। जिसके तारतम्य में मालवाहक वाहन चालकों का मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जैसे मालवाहक वाहनों में सवारी भरकर परिवहन नहीं करने, शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने, ओव्हरस्पीड़ वाहन नहीं चलाने, गाड़ीयों के पीछे अनिवार्य रूप से रेडियम लगाने, वाहनों को सड़क किनारे पार्किंग नहीं करने, रात्रि जागरण होने पर दो ड्रायवर का उपयोग करने एवं यातायात नियमों का पालन करने के संबंध मंे समझाईश दिया गया है।

वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देशों के परिपालन में थाना सनौद, गुरूर, बालोद, देवरी, राजहरा, डौण्डी एवं यातायात बालोद द्वारा चेक पोस्ट लगाकर मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन करने वाले वाहन चालको को समझाईश दिया गया है, इस दौरान लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व 28 प्रकरण में कार्यवाही कर 12,000 रू. समन शुल्क वसूल किया गया है।
कलेक्टर एवं चेयरमैन मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट ने सुचारू विमान सेवा संचालन हेतु की बैठक
- कलेक्टर ने एयरपोर्ट की आवश्यक व्यवस्थाओं और विकास कार्यों पर चर्चा कर दिए निर्देश
- विमान सेवा के सुचारु संचालन के लिए बैठक
जगदलपुर। बस्तर वासियों के लिए विमान सेवाओं का लाभ सतत उपलब्ध कराने तथा एयरपोर्ट की आवश्यक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सोमवार को कलेक्टर एवं चेयरमैन मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट विजय दयाराम के. ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में एयरपोर्ट से संबंधित नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, लोक निर्माण इ. एंड एम, वन विभाग और पुलिस विभाग से जुड़े मसलों पर चर्चा की गई। एयरपोर्ट के समीप डीजीसीए के निर्देशों के अनुसार मोबाइल टॉवरों में रंग का पालन करने, एयरपोर्ट के अंदर आवश्यक सड़कों का विकास, इंडिगो विमानन संस्था हेतु कक्ष आबंटन, डीजीसीए के निर्देशों के अनुसार रनवे का विकास कार्य, पॉपी की शिफ्टिंग, यात्रियों की सुविधा हेतु रवानगी क्षेत्र में कन्वेयर बेल्ट स्थापना, एयरपोर्ट के समीप स्थित चिन्हित पेड़ों की ट्रिमिंग करवाने, विजिबिलिटी के लिए निर्धारित मापदंड में कमी हेतु पत्राचार और सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई । एयरपोर्ट में विकास कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश देते हुए अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट में यात्रियों की सुविधाओं हेतु आवश्यक व्यवस्था का मौका निरीक्षण किया गया। इसके अलावा एयरपोर्ट में अधिक विमानन संचालन की स्थिति में विमानन संस्थाओं को सुविधा एवं आवश्यक व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकमहेश्वर नाग, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, संयुक्त कलेक्टर व नोडल अधिकारी ऋषिकेश तिवारी, लोनिवि कार्यपालन अभियंता एके सिंह, डायरेक्टर एयरपोर्ट विदेश गुप्ता, अधिकारी श्री राठौर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
प्राथमिक शाला खैरगुड़ा में विदाई समारोह एवं न्योता भोज का आयोजन
- होनहार विद्यार्थियों का किया गया सम्मान
बस्तर बस्तर ब्लाक की ग्राम पंचायत मधोता- 2 की प्राथमिक शाला खैरगुड़ा में पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को आज शाला परिवार की ओर से विदाई दी गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागी बच्चों एवं होनहार बच्चों और स्कूल के विकास में सहयोग करने वाले पालकों व युवाओं को प्रधान अध्यापक छन्नू राम मंडावी की ओर से सम्मान में प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया गया।

संजय ठाकुर, नरेश ठाकुर, जगरू कश्यप, केशव ठाकुर, बबलू ठाकुर, थबीर ठाकुर, पुनु ठाकुर आदि के सहयोग से न्योता भोज भी आयोजित किया गया। आयोजन में शिक्षक रामनिवास देहारी, वीरेंद्र देवांगन, शिक्षिका इंदुमती, गिरीराम, नवरतन, उदय, हलधर, डोमेश, जयंती, कुसुमलता, माधुरी, सतबती, गोमती, उर्मिला, दिनेश ठाकुर मनोज कुमार ठाकुर, मोहित, सुमीत आदि उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव में बस्तर के नेता निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका, अब मैदानी क्षेत्रों में डटे
- कोरबा में सरोज पांडेय के लिए कर रहे हैं प्रचार
जगदलपुर छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के प्रथम व द्वितीय चरण के मतदान के बाद बस्तर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तीसरे चरण के मतदान की तैयारियों में जुट गए हैं। प्रदेश भाजपा संगठन के दिशा -निर्देश पर बस्तर, कांकेर, महासमुंद, राजनांदगांव के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को अब अन्य लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार का जिम्मा संभालने भेजा जा रहा है। इसे लेकर ही जगदलपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधीर पाण्डेय, भाजपा नेता मनीष पारख, मंडल महामंत्री प्रवीण सांखला बस्तर व कांकेर लोकसभा में प्रचार-प्रसार के बाद अब कोरबा लोकसभा क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं। पार्टी के निर्देश पर कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधीर पाण्डेय ने कहा कि भाजपा का एक- एक कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहा है। अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार के लक्ष्य को प्राप्त करना हम सबका लक्ष्य है। हम सबने मिलकर बस्तर में प्रचार किया फिर पार्टी ने कांकेर भेजा और अब कोरबा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोरबा विधानसभा क्षेत्र में विकास का कमल खिलाने के लिए पूरी कर्मठता से प्रचार करेंगे। और कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सरोज पाण्डेय को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए कोरबावासी उत्साहित हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता मनीष पारख ने कहा कि भाजपा पार्टी नहीं परिवार है और अब तो पूरा देश कह रहा है मैं हूं मोदी का परिवार। हम सब अपने परिवार के सदस्यों को विजयी बनाकर तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पूरा होगा। भारतीय जनता पार्टी ने हम सबको कोरबा लोकसभा क्षेत्र में सेवा का अवसर दिया है। पार्टी ने जो दायित्व हमे दिया है उस पर खरा उतरेंगे। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी डॉ. सरोज पाण्डेय के समर्थन में प्रचार कर तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का आह्वान करेंगे।मंडल महामंत्री प्रवीण सांखला ने कहा कि हर कार्यकर्ता का लक्ष्य विकास का कमल खिलाना है। छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों में कमल खिलाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता प्रवास कर घर-घर जा रहे हैं। यह चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है। यह राष्ट्र के नव निर्माण का चुनाव है। जिसमे हर कार्यकर्ता का जिम्मेदारी तय है और सभी उसे निभा रहे है। बता दें कि भारतीय जनता युवा मोर्चा जगदलपुर नगर मंडल के अध्यक्ष शिरीष मिश्रा एवं भाजपा भानपुरी मंडल के सदस्य शीबू शाह को भी कोरबा लोकसभा क्षेत्र में प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है और वह भी बस्तर के भाजपा नेताओं के साथ प्रवास पर हैं।


