City Media - Page 578 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 578

कैंसर की लड़ाई में प्रशासन सदैव साथ है :कलेक्टर विजय दयाराम के.

0
  • महारानी अस्पताल में मोटिवेशनल कार्यक्रम
  •  कैंसर से जंग जीत चुके लोगों ने किए अनुभव साझा
    जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा है कि शासन की एक सोच एवं मंशा है कि कैंसर का निशुल्क ईलाज मिलता रहे और जो लोग इस बीमारी के बारे में शायद समझ भी नहीं पाते हैं, उन लोगों तक जानकारी पहुंचे। इस सोच को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने तथा ईलाज की बेहतर व्यवस्था प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। समाज के गणमान्य नागरिकों तथा स्वंयसेवी संगठनों के सहयोग से कैंसर की लड़ाई में प्रशासन सदैव साथ है और इस दिशा में निरंतर सार्थक प्रयास किया जाएगा।
    कलेक्टर विजय दयाराम के. रविवार को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर महारानी जिला अस्पताल में स्वंयसेवी संगठनों की सहभागिता से आयोजित कैंसर सर्वाइवर्स मोटिवेशनल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कलेक्टर विजय ने कैंसर के ईलाज हेतु उपलब्ध सुविधाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि बस्तर जैसे अंचल के महारानी अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर एवं कैंसर उपचार की व्यवस्था है, कीमोथेरेपी की सुविधा है। अब आयुष्मान भारत कार्ड से 10 लाख रुपए तक के ईलाज की सुविधा है। जिला अस्पताल अपने संसाधनों के जरिए भी कैंसर पीड़ितों के उपचार के लिए सुविधा उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने ईलाज के द्वारा कैंसर मुक्त हुए लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि कैंसर की वजह से हिम्मत हारे लोगों को प्रेरित करें। उन्हें इस बीमारी के ईलाज के बारे में बताएं और बिना डर- भय के जांच करवाकर उपचार के लिए प्रोत्साहित करें। कलेक्टर ने गणमान्य नागरिकों तथा संगठनों के सहयोग को उल्लेखनीय योगदान निरूपित करते हुए कहा कि कैंसर हम सब की लड़ाई है। समाज के नागरिक और संगठन मदद कर रहे हैं। इसमें प्रत्येक व्यक्ति का योगदान है। हम सभी मिलकर सतत रूप से कैंसर की इस लड़ाई में सहभागी बनें। कैंसर की समुचित उपचार सुविधा देने के लिए जिला प्रशासन पूरी शिद्दत के साथ हरसंभव प्रयास करेगा।

कैंसरमुक्त हुए लोगों ने की अपील
इस मौके पर कैंसर मुक्त हुए संतोषी क्षेत्रपाल, सपना दीवान और मीता पंड्या ने कहा कि कैंसर से डरें नहीं बल्कि सब चिंता छोड़ जांच करवाकर इसका ईलाज कराएं। अब इस बीमारी का अच्छा ईलाज हो रहा है। अच्छे डॉक्टर तथा उपचार की बेहतर व्यवस्था है। अपने आत्मविश्वास को मजबूत रखें और सावधानी बरतने के साथ उपचार के माध्यम से इस बीमारी से निजात मिल सकती है। इस दौरान कलेक्टर विजय ने कैंसर जागरूकता कार्यक्रम के लिए नवीन एलईडी टेलीविजन एवं वीडियो का शुभारंभ किया। विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों तथा समाजसेवी नागरिकों के सहयोग से कैंसर सर्वाइवर्स को नैपकिन, जार, मेट्स आदि आवश्यक किट प्रदान किए। साथ ही महारानी अस्पताल के कैंसर उपचार सेंटर दीर्घायु वार्ड में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले स्टॉफ नर्स प्रेरणा दीवान एवं जॉली पॉल को मोमेंटो भेंटकर उनके अतुलनीय योगदान के लिए उत्साहवर्धन किया गया। आरंभ में कैंसर विशेषज्ञ डॉ.भंवर शर्मा ने बताया कि स्थानीय होने के नाते इस अंचल के लोगों की सेवाएं देने से सुखद अनुभूति मिलती है। समाज के नागरिकों तथा विभिन्न संगठनों का इस पुनीत कार्य में निरंतर सहयोग प्राप्त होने के फलस्वरूप कैंसर के ईलाज को अच्छा प्रोत्साहन मिल रहा है। इस मौके पर सीईओ ज़िला पंचायत प्रकाश सर्वे, सीएमएचओ डॉ. चतुर्वेदी, सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद तथा स्वयंसेवी संगठन बस्तर चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स, सुषमा विंग्स के पदाधिकारी एवं सदस्य, समाजसेवी नागरिक, कैंसर सर्वाइवर्स एवं उनके परिजन तथा महारानी अस्पताल के चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टॉफ मौजूद रहे।

अवैध रूप से अपने दुकान में अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी गिरफ्तार 

0
  • धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज
  •  आरोपी को भेजा गया ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर

पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशानुसार,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन मे व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण एवं निरीक्षक वीणा यादव थाना प्रभारी गुण्डरदेही के नेतृत्व मे अवैध शराब परिवहन/बिक्री पर लगाम लगाने थाना गुण्डरदेही क्षेत्र मे लगातार कार्यवाही किया जा रहा है।

दिनांक 03.02.2024 को मेला मंडई प्रबंध ड्यूटी के दौरान सूचना मिला कि ग्राम हल्दी के थानेश्वर साहू अपने घर के किराना दुकान में अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री कर रहा है कि सूचना पर थाना गुण्डरदेही पुलिस स्टाफ व गवाहो के साथ पहुचकर रेड कार्यवाही किया तो ग्राम हल्दी के थानेश्वर साहू पिता स्व गोपी राम साहू उम्र 49 वर्ष साकिन हल्दी थाना गुण्डरदेही जिला बालोद अपने दुकान में एक सफेद रंग के पेन्ट वाली प्लास्टिक बाल्टी में अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री करते हुए रंगे हाथो पकडा गया जिसके कब्जेु से 52 पौवा देशी प्लेन शराब व शराब बिक्री रकम 300 रूपये मिला जिससे शराब रखने व बिक्री करने के सम्बंध में पूछताछ करने पर कोई वैध दस्तावेज नही होना बताया आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 26/2024 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

कार्यवाही मे निरीक्षक वीणा यादव, प्र.आर. हीरामन लाल मंडावी आर. झमेश सिन्हा, आर.पंकज तारम, आर.दमन वर्मा, आर. पुकेश्वर साहू ,आर.ललित कदम, आर. सुनील कुमार का योगदान रहा।

नाम आरोपी –

01. थानेश्वर प्रसाद साहू पिता स्व गोपी राम साहू उम्र 49 वर्ष साकिन हल्दी थाना गुण्डरदेही जिला बालोद

जप्ती – 52 पौव्वा देशी प्लेन शराब व बिक्री रकम 300 रूपये

महतारी वंदन योजना के लिए आज से शिविर

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना के तहत नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा 5 फरवरी से 20 फरवरी तक शहर की 48 वार्डों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना के पात्र हितग्राही अपना आवेदन पत्र एवं शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार अपने कागजात शिविर स्थल में आवेदन फार्म के साथ जमा कर सकते हैं।

दो बाइक में टक्कर राजहरा थाना के आरक्षक के हुई मौत

0

राजहरा थाना में पदस्थ आरक्षक रविशंकर पटौती(40) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । वह पारिवारिक कार्य से बालोद जा रहे थे। घटना दल्ली कुसुम के बीच रात्रि 9 बजे अरमुरकसा रीपा सेंटर के पास किया की है। थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि आरक्षक ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने परिवार के पास बालोद जा रहा था। इस बीच ग्राम अरमुरकसा के पास सामने से आ रही बाइक के साथ भिड़त हो गई। गंभीर रूप से घायल आरक्षक को रायपुर के बालाजी अस्पताल रेफर किया गया जहां कुछ घंटे के बाद ही उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं अन्य बाइक सवार चिखलाकसा निवासी राजेश कुमार को भी सर और आंख में चोट आई है जिनका उपचार स्थानिय ज्योति हॉस्पिटल में करने के बाद रायपुर रिफर किया गया है।आरक्षक का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम साकरी गुण्डरदेही के पास किया गया। दाह संस्कार में राजहरा टीआई सुनील तिर्की सहित बालोद जिले के स्टाफ शामिल हुए।

श्री राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या गये दल्ली राजहरा के राम भक्त

0

अयोध्या में श्रद्धालुओं को प्रभू श्री राम की दर्शन कराने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा दुर्ग से आस्था स्पेशल ट्रेन भक्तों के लिए प्रारंभ की गई हैं l जिसमे हिंदू संगठन से जुड़े राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व हिंदू परिषद, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी अयोध्या धाम प्रभु राम के दर्शन के लिए जा रहे हैं जिसमे बालोद जिला से 15 लोग अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए गए

जिसमे बालोद जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता , राजेश सोनी जिला मंत्री नीलेश श्रीवास्तव जिला चोलेश देशमुख उपाध्यक्ष, दल्ली राजहरा नगर अध्यक्ष शंकर साहू,वा ज़िला सत्संग प्रमुख बोधन भट्ट सहित बालोद जिला के साथ विभिन्न स्थानों से रामलला दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन से अयोध्या गए l

500 वर्षों के संघर्ष के बाद 22 जनवरी को अयोध्या में रामलाल की स्थापना हुई इस मौके पर सनातनियों में काफी उत्साह व हर्ष देखा गया,,, स्थापना के पश्चात ही लगातार अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए लोगों का जाना लगा हुआ है,, इसी कड़ी में आज विश्व हिंदू परिषद द्वारा आस्था स्पेशल ट्रेन के द्वारा सभी राम भक्तों को लेकर दुर्ग रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए निकली,, दुर्ग रेलवे स्टेशन में इस ट्रेन के लिए स्पेशल व्यवस्था की गई थी साथ ही पुलिस बल द्वारा सुरक्षा के भी काफी कड़े इंतजाम किए गए थे ट्रेन के अंदर किसी भी व्यक्ति को बिना टिकट घुसने नहीं दी गया,, इस ट्रेन के अंदर भी काफी अच्छी व्यवस्था रखी गई है

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में मनाया गया 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह

0
  • उलनार के स्कूल में हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन

जगदलपुर डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में मनाया गया। विदाई व आशीर्वाद समारोह की शुरुआत हवन पूजन के साथ हुई। कक्षा 12वीं के सभी छात्रों ने हवन में आहुति दी और ईश्वर से अपने उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना की।

शिक्षकों ने बच्चों को मंत्र उच्चारण के साथ आशीर्वाद दिया। मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन पूजा अर्चना विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने द्वारा दीप मंत्र के साथ की। आधुनिक जीवन के अनुसार बच्चों का आगमन रैंप वॉक के साथ हुआ। प्राचार्य मनोज शंकर ने अपने आशीर्वचन एवं उद्बोधन में कहा कि विद्यालय जीवन पूरे जीवन का महत्वपूर्ण एवं स्वर्णिम अवसर होता है। उन्होंने बोर्ड परीक्षा की तैयारी के विषय में भी चर्चा की। शिक्षिका मोनिका साहू ने उद्बोधन में बच्चों को कविता के माध्यम से आशीर्वचन दिया। शिक्षिका सुकृति ठाकुर एवं राजेश यादव ने बच्चों को आशीर्वचन दिया। दीपिका यादव ने आशीर्वचन रूप में गीत की प्रस्तुति दी। कक्षा 12वीं के सभी छात्रों ने अपने अनुभव को बांटे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं आभार प्रदर्शन के साथ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम हर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हैं। इसी क्रम में कक्षा दसवीं, 11वीं एवं नवमी के छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिससे दर्शक एवं सभी शिक्षक मंत्रमुग्ध हो उठे। यह आयोजन कक्षा आठवीं से 11वीं तक छात्र-छात्राओं के द्वारा भव्य रूप से किया गया।

भाजपा ने चुनाव समेत अनेक मुद्दों पर बनाई व्यापक रणनीति

0

जगदलपुर भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश की उपस्थिति में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई।  बैठक में आगामी राज्यसभा के रिक्त सीट के लिए चुनाव के संदर्भ में रणनीतिक चर्चा की गई। लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से चर्चा एवं सांगठनिक कार्यक्रम के तहत 7 से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान, 1 से 22 फरवरी तक स्वसहायता समूह संपर्क योजना एवं 25 फरवरी से 5 मार्च तक लाभार्थी संपर्क योजना के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्षद्वय सरोज पांडे व लता उसेंडी, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्रीगण बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, ओपी चौधरी व केदार कश्यप, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप, विधायक धरमलाल कौशिक, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत मौजूद थे।

भाजपा की वादाखिलाफी को जन- जन तक पहुंचाएं: रेखचंद जैन

0
  • लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने की अपील की

जगदलपुर पूर्व विधायक रेखचंद जैन शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के बम्हनी, चोकावाड़ा, नगरनार आदि गांवों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे।

इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि बात चाहे वर्तमान बजट की हो या केंद्र की सत्ता पर 10 साल से काबिज भाजपा की, उसने जनता को ठगने का ही काम किया है। विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा नेता कर्जमाफी की बात कहते थे। इस पर अब सभी ने चुप्पी साध रखी है। जैन ने कहा कि किसानों को प्रति क्विंटल धान का दाम 3100 रुपए देने की मोदी की गारंटी भी हवा- हवाई हो गई है। जबकि छत्तीसगढ़ सरकार दो माह में कई कैबिनेट बैठक कर चुकी है। मुख्यमंत्री हर बैठक के बाद मोदी की गारंटी पूरा करने का दंभ भरते हैं, लेकिन कैबिनेट ने आज तक किसानों को एक क्विंटल धान का मूल्य 31सौ रु. देने का निर्णय नहीं लिया है, न ही आज तक इस बारे में कोई आदेश जारी किया है। आदिवासी, महिलाएं, युवा, बेरोजगार आदि को मोदी की गारंटी के नाम पर चुनाव के पहले भाजपा ने जिस प्रकार से छला है, उसे जनता के बीच ले जाने का आव्हान जैन ने मौजूद कांग्रेसजनों से किया। श्री जैन ने आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने की अपील भी की। इस दौरान लैखन बघेल, बीरेंद्र साहनी, परमजीत जसवाल, यशपाल ठाकुर, घनश्याम महापात्र, जलंधर नाग, चोकावाड़ा सरपंच बैद्यनाथ समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

आडवाणी को भारत रत्न देने के फैसले से खुशी की लहर

0
  • प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने दी बधाई

जगदलपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव ने देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर खुशी जताई है।किरण देव ने कहा है कि आडवाणी को भारत रत्न देने के फैसले से को छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपानेताओं, पदाधिकारियों, मंडल मोर्चा प्रकोष्ठ एवं बूथ लेवल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी – कार्यकर्ताओं तथा आम जनमानस में हर्ष व्याप्त है। श्देव ने छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा की ओर से लालकृष्ण आडवाणी को बधाई दी है।  देव ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने के निर्णय से हर्ष और खुशी की अनुभूति हुई । लालकृष्ण आडवाणी ने पूरे देश को गतिशीलता एवं सक्रियता प्रदान करने में हमारे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय  अटल बिहारी वाजपेयी के साथ कार्य किया है । अटल जी के साथ कदम से कदम मिलाकर देश की प्रगति के लिए कार्य किया ।  देव ने भारत रत्न देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है।  देव ने कहा कि  आडवाणी अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में देश के विकास, राष्ट्र निर्माण के लिए एवं अनेक भूमिकाओं में देश हित महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। एक राष्ट्रीय स्तर के नेता के रूप में उन्होंने अपनी संसदीय एवं प्रशासनिक क्षमता से देश के लोकतंत्र को मजबूत किया है।

अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचाना हमारा लक्ष्य : किरण देव

0
  • विकास कार्यो का विधायक ने वार्ड में किया भूमिपूजन

जगदलपुर नगर के दंतेश्वरी वार्ड में लाखों के विकास कार्यों का विधायक किरण देव ने भूमिपूजन किया। इस मौके पर महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू और वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी विशेष रूप से उपस्थित थे।

बीटी रिनेवल व नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया जिसकी कुल लागत 22 लाख रुपए है। भूमिपूजन के दौरान आयोजित सभा में विधायक किरण देव ने कहा कि शहर के विकास में राशि की कमी नहीं होगी। विकास कार्य लगातार किए जाएंगे। जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना हमारा कर्तव्य है। हमारी सरकार प्रदेश की जनता को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने और अंतिम पंक्ति के लोगों के समग्र उत्थान के लिए वचनबद्ध है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास होगा। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों का भूमिपूजन किया गया है, उन्हें तय सीमा में पूर्ण करें और गुणवत्ता के साथ काम होना चाहिए। हमारी सरकार हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रदेश एवं शहर का चहुमुखी विकास होगा। इस दौरान एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, सुशीला बघेल, सुषमा कश्यप, अनिता नाग, पार्षद राजपाल कसेर, नरसिंह राव, सविता गुप्ता, भारती श्रीवास्तव, त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, खेमसिंह देवांगन, दिगंबर राव, आयुक्त हरेश मंडावी, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, महामंत्री भाजपा रामाश्रय सिंह, मनोहर दत्त तिवारी, आरेंद्र सिंह, राजेश श्रीवास्तव, अनिल लुक्कड व बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS