City Media - Page 579 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 579

अधिकारी – कर्मचारियों ने किया एक कदम स्वच्छता की ओर का आगाज

0
  • लोहंडीगुड़ा विकासखंड में शुरू की गई शानदार पहल

लोहंडीगुड़ा अपने शहर, गांव, निवास स्थान को साफ- सुथरा रखने हेतु जन जागृति लाने के लिए विकासखंड लोहंडीगुड़ा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आम जनता के सहयोग से एक कदम स्वच्छता की ओर अभियान शुरू किया है।

स्वच्छता अभियान की अलख जन जन के दिल में जगाने बस्तर जिले के सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल चित्रकोट से स्वच्छता कार्यक्रम की शुरुआत की गई।लोहंडीगुड़ा के अनुविभागीय अधिकारी शंकर लाल सिन्हा के निर्देशन में लोहंडीगुड़ा को स्वच्छ रखने हेतु तहसीलदार अखिलेश ध्रुव, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रितेश सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौतम गहीर, खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव, खंड स्त्रोत समन्वयक रोमांचल ठाकुर व कार्यलयीन कर्मचारियों के सहयोग से सम्पूर्ण स्वच्छता का महा अभियान चलाया गया। आम जनता को भी स्वच्छता के प्रति सचेत किया गया। स्वच्छता हम सभी का दायित्व है, हम सभी के सामूहिक प्रयास से ही अपने आसपास के पर्यावरण, स्थान, घर परिवार के स्थान को साफ -सुथरा रख सकते हैं। बीएमओ डॉ. रितेश सिंह ने लोगों से स्वच्छता के लिए सहयोग की अपील करते हुए कहा कि इससे न केवल हम अपने क्षेत्र को स्वच्छ रख सकते हैं, बल्कि स्वयं को व समाज को स्वस्थ रखने में भी योगदान दे सकते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने कहा कि स्वच्छता की शुरुआत सर्वप्रथम अपने घर से ही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ व स्वस्थ समाज की शुरुआत घर से होती है। हमारे बच्चे घर से ही पहली शिक्षा प्राप्त करते हैं। यही आधारशिला उनके भविष्य में मजबूत समाज के निर्माण में भूमिका निभाती है। एसडीएम  सिन्हा ने चित्रकोट पर्यटन स्थल के व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को डस्टबीन के इस्तेमाल व पर्यटकों से भी सहयोग की अपील करने हेतु कहा।vस्वच्छता महाभियान में शासकीय, गैर शासकीय लोगों से साथ देने की अपील करते हुए चेतावनी दी गई कि गंदगी फैलाने व कूड़ा करकट सार्वजनिक स्थल में फैलाते पाए जाने पर संबंधित से आर्थिक दंड लिया जाएगा।

बरसों से जाम चांदनी चौक के मुख्य पुलिया एवं नाली की हुई सफाई

0
  •  शहीद पार्क चौक पुलिया व नाली की भी होगी सफाई =

जगदलपुर कई सालों से जाम रहे नगर के चांदनी चौक के पास के नाले व पुलिया की सफाई कर दी गई है।

नाला व पुलिया के जाम रहने से से बारिश के दिनों में लगातार चांदनी चौक में जल भराव की स्थिति बन जाती थी। लोगों के समक्ष समस्या उत्पन्न होती थी। नाली में पानी का बहना लगभग बंद हो गया था और बारिश के समय में पानी पूरा रोड पर आने के कारण आम नागरिकों परेशानी का सामाना करना पड़ रहा था। शहर की साफ सफाई व्यवस्था को लेकर निगम प्रशासन लगातार सजगता के साथ कार्य कर रहा है। निगम आयुक्त हरेश मंडावी सफाई व्यवस्था को लेकर प्लानिंग के साथ कार्य कर रहे हैं। इसका सार्थक परिणाम चांदनी चौक में देखा जा रहा है। बरसों पुराने बंद पुलिया को लगातार कार्य करते हुए खुलवाया गया है। इस पुलिया को खोलने के लिए लगातार कार्य आयुक्त की मॉनिटरिंग में किया गया।चांदनी चौक पुलिया की सफाई मे लगभग एक माह का समय लगा। पुलिया की सफाई के दौरान कई प्रकार के मछलियां,सांप, बिच्छू भी निकालते रहे। फिर भी निगम की टीम द्वारा लगातार पुलिया की सफाई का कार्य किया गया। परिणाम स्वरूप आज चांदनी चौक पुलिया एवं नाली की पूरी तरह सफाई हो गई है। इसके खुलने से आम नागरिकों को परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा। आयुक्त श्री मंडावी का अगला लक्ष्य शहीद पार्क के पास के बड़े जाम नाला को साफ कराना है। इसकी भी आयुक्त की सतत मॉनिटरिंग में सफाई प्रारंभ कर दी गई है। कुछ दिनों में सफाई करने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। पुलिया एवं नाली की सफाई हो जाने से अब नागरिंकों को परेशानी नही होगी।

महिला ने साड़ी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या

0
  1. श्रीमती हेमलता पति टुमेष्वर साहू उम्र 26 वर्ष साकिन कोचेरा थाना गुरूर जिला बालोद
  2. .मृतिका के पुत्र उम्र 4 वर्ष.साकिन कोचरा थाना गुरूर जिला बालोद
  3. मृतिका के पुत्री उम्र 2 वर्ष साकिन कोचरा थाना गुरूर जिला बालोद

गुरुर   कल दिनांक 02.02.2024 के सुबह 09ः00 बजे मेरी पत्नि श्रीमती कांती बाई का तबियत खराब होने से शासकीय अस्पताल गुरूर आया था पत्नि को अस्पताल मे भर्ती कराकर समान लेने घर ग्राम कोचेरा करीबन 03.00 बजे आये और सामने के दरवाजा अंदर से बंद होने से बहु हेमलता को आवाज दिया दरवाजा नही खोलने पर पीछे दरवाजा बाडी तरफ से जाकर खिडकी तरफ से देखा तो परछी के छत के हुक मे संतरा रंग के साड़ी टुकडे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या एवं बगल के हुक में पुत्र एवं पुत्री को हरे रंग के साडी के टुकडे अलग अलग फंदे मे लगा हुआ था घटना स्थल का निरीक्षण अति पुलिस अधीक्षक सुशील नायक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोनी फॉस एक्का थाना प्रभारी गुरूर, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट उपस्थित होकर शव निरीक्षण की कार्यवाही किये है अबतक के जांच मे मृतको का फांसी लगाकर मौत होना पाया गया है किसी प्रकार के संदेह परिजनो के द्वारा व्यक्त नही किया गया है जांच जारी है।

कोटेरा के शा.उ. मा. विद्यालय में साइबर रथ लगे प्रदर्शनी अपराध, कानून तथा यातायात नियम की जानकारी दी

0
  1. थाना-डौण्डी लोहारा अंतर्गत ग्राम कोटेरा के शा.उ. मा. विद्यालय के छात्र/छात्राओं को साइबर रथ में लगे प्रदर्शनी (बैनर पोस्टर) को दिखाकर साइबर अपराध, कानून तथा यातायात नियम की जानकारी दी गई|
  2. बालोद पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा नियम तथा साईबर सुरक्षा, ऑनलाईन फ्राड व नशा की दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई।

 

आज दिनांक 02.02.2024 पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में, पुलिस अनुविभागिय अधिकारी सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी निरीक्षक राकेश ठाकुर, थाना डौण्डी लोहारा प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल तथा सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक श्री जोगेन्द्र साहू के नेतृत्व में शा.उ. मा. विद्यालय कोटेरा में छात्र/छात्राओं को यातायात नियम एवं साइबर अपराध संबंधी जानकारी अपराध व महिला एवम बाल अपराध संबंधी कानून की जानकारी से अवगत कराया जाकर जागरूक किया गया|

साइबर/यातायात/थाना स्टाफ टीम द्वारा ग्राम-कोटेरा थाना-डौण्डी लोहारा के स्कूली बच्चों को आनलाईन फ्राड जैसे बिजली बिल ऑनलाईन भुगतान, फोन पे, गुगल पेपेटीएम में कैश बैक ऑफर, टावर लगाने के नाम पर, केबीसी लॉटरी लगने के नाम पर ठगीलोन एप्स साइट, फेसबुक मैसेंजर, व्हाट्सएप के जरिए अश्लील वीडियो काल कर ब्लैकमेलिंग, एटीएम कार्ड का सुरक्षित उपयोग, एटीएम कार्ड नंबर, पिन नं. सीवीवी नंबर, ओटीपी नंबर, शेयर नही करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने की जानकारी दी गई। साइबर अपराधों से बचाव एवं साइबर अपराध की घटना होने पर टोल फ्री नं. 1930 पर कॉल करे या लिंक www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करेंबढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में हम किस प्रकार से कमी ला सकते हैं इस संदर्भ में आम जनता को बताया गया कि सड़क दुर्घटना होने पर डायल 112 को तत्काल कॉल कर सूचना देवें एवं उसके आने के पहले घायल व्यक्ति को सांत्वना देते हुए आवश्यक प्राथमिक उपचार देकर घटना वाले स्थान में अधिक भीड़ नही बढ़ने नही दिया जाना है तथा बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाने, तीन सवारी वाहन नही चलाने हेतु बताया गया। साथ ही साथ स्कूली बच्चों को महिला एवं बाल अपराध से संबंधित नियमों तथा यातायात नियमों का पालन करने बताकर किया गया जागरूक।

उक्त कार्यक्रम में साइबर सेल बालोद से योगेश कुमार गेडाम, यातायात शाखा बालोद से  मनोज चन्द्रा व थाना डौण्डी लोहारा से पुरूषोत्तम यादव तथा स्कूल स्टाफ श्रीमती अनिता सिंह (प्राचार्य),  डी.के.कोसरे, पी.सी.महलेश्वर, के. एस.कोर्ते,  डी.के.बारले, श्रीमती अनुपमा गायकवाड़, कु.एस. भुआर्य,  एस. चौरसिया, एन.के. ठाकुर, टी.के.पटेल,  चुम्मन भालेन्द्र,  दुजेन्द्र यादव ( समस्त शिक्षकगण) उपस्थित रहें|

अंतरिम बजट जनता को राहत देने में नाकाम : रेखचंद जैन

0
  • मंहगाई और बेरोजगारी पर मोदी सरकार ने साधी चुप्पी
  • मोदी का अंतिम बजट साबित होगा अंतरिम बजट

जगदलपुर पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा है कि मोदी सरकार का अंतरिम बजट जनता को किसी प्रकार से राहत देने में नाकाम रहा है। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले जनता को जो उम्मीदें थीं उस पर यह बजट खरा नहीं उतरा है।
रेखचंद जैन ने कहा है कि गुरुवार को केंद्रीय वित्तमंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट में समाज के किसी वर्ग के लिए विशेष रियायतें नजर नहीं आती हैं। श्री जैन के अनुसार महिलाओं को मंहगाई से राहत देने के कोई उपाय नहीं किए गए हैं। महिला सुरक्षा की गारंटी नहीं ली गई है। जबकि नेशनल क्राईम ब्यूरो के आंकड़े कहते हैं कि मोदी राज में साल -दर- साल महिलाओं के विरुद्ध होने वाला उत्पीड़न बढ़ा है। बजट में बेरोजगारी उन्मूलन के ठोस उपाय न कर युवाओं को भी निराशा- हताशा के चक्र में धकेल दिया गया है। युवाओं के लिए सरकारी नौकरी समेत किसी भी प्रकार के रोजगार की बात न करना उनके साथ छल है। देशभर में एक साल में औसतन 1100 किसानों द्वारा आत्महत्या की जाने के बावजूद इस दिशा में भाजपा सरकार ने अंतरिम बजट में कोई उपाय नहीं किए हैं। मध्यम वर्ग का जिक्र तक न करना हास्यास्पद है। मोदी सरकार ने फिर एक बार साबित कर दिया है कि गरीब व मध्यम वर्गीय का कोई मोल उसके लिए नहीं है। यह बजट अमीरों के लिहाज से लाया गया है। टैक्स पर सरकार की चुप्पी आम जनता को चुभ रही है। कर्मचारियों को न तो टैक्स में रियायत दी गई है और न ही उनकी ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग की ओर ध्यान दिया गया है। श्री जैन ने कहा है कि कुल मिलाकर यह बजट मोदी सरकार का अंतरिम ही नहीं अपितु अंतिम बजट साबित होने वाला है। देश के वर्तमान हालातों से भी यही प्रतीत हो रहा है।

राशन दुकान, गोदाम से लोगों को होगी सहूलियत : किरण देव सिंह

0
  • राशन दुकान सह गोदाम का विधायक ने किया लोकार्पण
    जगदलपुर शहर के शांति नगर वार्ड में नए बस स्टैंड के पीछे शासकीय राशन दुकान सह गोदाम का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव द्वारा किया गया। उद्घाटन के दौरान महापौर सफीरा साहू, निगम कविता साहू साथ विशेष रूप से उपस्थित थीं।
    शांतिनगर में डीएमएफटी मद से राशन दुकान सह गोदाम का निर्माण कराया गया है। इसके उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक किरण देव ने कहा कि राशन दुकान के निर्माण से वार्ड के नागरिकों को काफी सुविधा होगी, राशन लेने में लोगों को परेशानी न हो इसीलिए राशन दुकान सह गोदामों का निर्माण कराया जा रहा है । इस दौरान एमआईसी सदस्य उदय नाथ जेम्स, यशवर्धन राव, विक्रम सिंह डांगी, सुशीला बघेल, सुषमा कश्यप, अनिता नाग, पार्षद आलोक अवस्थी, पंचराज सिंह, आयुक्त हरेश मंडावी, महामंत्री रामाश्रय सिंह, राजेश श्रीवास्तव, मनोहर तिवारी, आरेंद्र आर्य, अधिकारी एवं काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

बड़े बेआबरू होकर मंत्री जी के कूचे से निकले बर्खास्त प्रबंधक

0
  • पहुंचे थे बहाली की उम्मीद लेकर, मिल गई फटकार
  • हाईकोर्ट से मिली राहत, बच गए हैं गिरफ्तारी से
  • वनोपज खरीदी के नाम पर 50 लाख से अधिक का गबन
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर वनोपज खरीदी की आड़ में 50 लाख रुपए से अधिक की रकम के गबन के आरोप में बर्खास्त प्रबंधक मंत्रीजी के कूचे पर पहुंचे तो थे बहाली की उम्मीद लेकर। मगर मंत्री ने ऐसी फटकार लगाई कि, उन्हें बेआबरू होकर निकलना पड़ा।
    बस्तर वन मंडल अंतर्गत भानुपरी वन परिक्षेत्र की बनियागांव समिति के प्रबंधक को वनोपज खरीदी के नाम से 50 लाख रू. से अधिक की राशि की गड़बड़ी के आरोप में बर्खास्त किया गया है। पिछले दिनों बर्खास्त प्रबंधक विभागीय मंत्री के निवास पर चरण वंदन और चिरौरी करने पहुंचे थे, मगर मामला उल्टा पड़ गया। मंत्री ने उन्हें जमकर फटकार लगाते हुए मामले की दोबारा जांच कराने की फरमान सुना दिया। मंत्री की फटकार के बाद बर्खास्त प्रबंधक मायूस और बेआबरू होकर लौट गए। आरोप है कि वनोपज समिति बनियागांव के प्रबंधक द्वारा वर्ष 2021-22 में वनोपज खरीदी के नाम पर 50 लाख रू. से भी ज्यादा की रकम की गड़बड़ी की गई थे। इस मामले में उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है और वन विभाग द्वारा उनके खिलाफ भानपुरी थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। जांच में गड़बड़ी का आरोप सबित भी हो चुका है। विभाग ने प्रबंधक के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई करते हुए भानपुरी थाने में 18 जुलाई 2023 को एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने प्रबंधक के खिलाफ धारा 420, 409 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। भानपुरी पुलिस आरोपी प्रबंधक को गिरफ्तार नहीं कर सकी क्योंकि प्रबंधक को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।

    अधिकारियों से मिला है संरक्षण
    खबर तो यह भी है कि इस मामले में अकेले उक्त प्रबंधक ही जिम्मेदार नहीं है, बल्कि वरिष्ठ अधिकारियों की भी इसमें संलिप्तता रही है।कमीशन के खेल में विभाग के अधिकारियों से प्राप्त संरक्षण के दम पर ही कागजों में फर्जी तरीके से वनोपज की खरीदी दर्शाकर लाखों के वारे न्यारे किए गए हैं। 2021- 2022 में बनियागांव समिति द्वारा साल बीज, हर्रा, बहेड़ा, काजू की खरीदी में घालमेल किया गया है। वर्ष 2022 में समिति द्वारा साल बीज की खरीदी ही नहीं की गई थी और शहर के एक कोल्ड स्टोरेज में साल बीज भंडारित करने की झूठी दस्तावेजी जानकारी विभाग को दी गई है। वन विभाग भी अपनी गलतियों पर पर्दा डालने कोल्ड स्टोरेज में पहले से भंडारित साल बीज को विभागीय खरीदी का बताया गया है। वन विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने राजधानी में बैठे विभागीय उच्च अधिकारियों को झूठी जानकारी देकर गुमराह किया है।

    प्रदेश में सरकार बदलते ही बर्खास्त प्रबंधक अपनी बहाली की उम्मीद लेकर बीते दिनों वन मंत्री के निवास पर मंत्री जी की चरण वंदना करने पहुंचे थे। बर्खास्त प्रबंधक को भरोसा था कि मंत्री जी उन्हें संकट से उबार लेंगे, मगर प्रबंधक को यह दांव उल्टा पड़ गया। मंत्री ने बर्खास्त प्रबंधक को जमकर फटकार लगाते हुए यहां तक कह दिया कि तुमने गरीबों का शोषण किया है, उनके हक पर डाका डाला है, तुम कतई माफी के काबिल नहीं हो। फटकार सुनते ही प्रबंधक उल्टे पांव लौट गए।

तो हसदेव अरण्य की चिंता क्यों नहीं करती भाजपा : जावेद खान

0
  •  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव के बयान को लपक लिया कांग्रेस ने

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बस्तर संभागीय प्रभारी प्रवक्ता जावेद खान ने जगदलपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव द्वारा वन संरक्षण एवं वनोपज आधारित आजीविका संवर्धन हेतु संयुक्त वन प्रबंधन समितियों की कार्यशाला में दिए गए बयान पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि भाजपा सरकार हसदेव अरण्य की चिंता क्यों नहीं करती?
कार्यशाला में किरण देव ने कहा था कि मनुष्य के जीवन में वनों का विशेष महत्व है, हमें वनों की रक्षा करनी चाहिए। जावेद खान ने कहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की यह सोच बेहद सराहनीय है। यह पर्यावरण के प्रति सकारात्मक और प्रकृति प्रेम वाली सोच को दर्शाता है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश की भाजपा सरकार के संरक्षण में कोल माइनिंग के नाम पर हसदेव के जंगलों को उजाड़ा जा रहा है और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मूकदर्शक बने बैठे हैं। कांग्रेस नेता जावेद खान ने कहा है कि हसदेव के वनों की रक्षा करने आगे आने वालों को नजरबंद कर वनों की कटाई की जा रही है। ऐसे में क्यों किरण देव हसदेव के वनों की रक्षा करने आगे नहीं आ रहे हैं, क्यों मोदी सरकार को हसदेव के वनों को काटने से रोक नहीं रहे हैं, ऐसी कौन सी शक्ति उन्हें वनों की रक्षा करने से रोक रही है? यह बात वो जनता के सामने स्पष्ट करें। जबकि केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकारें हैं एवं किरण देव स्वयं छत्तीसगढ़ भाजपा के नेतृत्वकर्ता हैं।जावेद ने कहा है यदि किरण देव की कथनी और करनी में अंतर नहीं है, तो तत्काल प्रदेश की जनता की भावनाओं, आदिवासियों के जल जंगल और जमीन के हित और वहां के आदिवासियों द्वारा किए जा रहे संघर्ष को देखते हुए हसदेव के वनों की कटाई पर रोक लगवाएं एवं मनुष्य के जीवन में वनों का विशेष महत्व वाले बयान को सार्थक कर दिखाएं।

बीमा कंपनी देगी 11 लाख की क्षतिपूर्ति और भरेगी 20 हज़ार रु. जुर्माना

0
  •  जगदलपुर जिला उपभोक्ता आयोग ने सुनाया फैसला

जगदलपुर। जिला उपभोक्ता आयोग जगदलपुर ने बुधवार को एक प्रकरण में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी को 11 लाख रुपए की क्षतिपूर्ति और 20 हज़ार रु का जुर्माना आवेदक को अदा करने का आदेश पारित किया।
प्रकरण के संक्षिप्त तथ्य इस प्रकार हैं कि जगदलपुर निवासी अशोक लूनिया ने अपनी एक हाइड्रोलिक एक्सावेटर मशीन का बीमा यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस बीमा कंपनी से करवाया था। उक्त मशीन बड़े बचेली क्षेत्र में कार्य के दौरान नक्सलियों द्वारा की गई आगजनी में जल गई थी। इस संबंध में आवेदक द्वारा बीमा कंपनी के समक्ष क्षतिपूर्ति दावा के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था। जिस पर बीमा कंपनी ने आवेदक को उक्त मशीन का स्वामी ना होने एवं बीमा कंपनी को अंधेरे में रखकर बीमा करवाए जाने का आक्षेप लेते हुए दावा निरस्त कर दिया था। इससे क्षुब्ध होकर आवेदक ने जिला उपभोक्ता आयोग के समक्ष शिकायत पेश की थी। इस पर सुनवाई करते हुए जिला उपभोक्ता आयोग ने माना है कि बीमा कंपनी द्वारा आवेदक से प्रीमियम की राशि प्राप्त कर मशीन का बीमा किया गया था। मशीन में हुई आगजनी की घटना बीमा अवधि के अंतर्गत है। बीमा कंपनी द्वारा आवेदक का क्षति दावा निरस्त कर सेवा में कमी एवं व्याव्सायिक कदाचरण किया गया है। इस हेतु बीमा कंपनी को 20 हज़ार रु के अर्थ दंड से भी दंडित किया गया है।जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष सुजाता जसवाल सदस्य आलोक कुमार दुबे और सीमा गोलछा की संयुक्त खंडपीठ द्वारा उक्ताशय का आदेश जारी किया गया है।

न राहत, न रियायत, जन अपेक्षा के विपरीत है बजट : दीपक बैज

0
  •  बेलगाम महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक असमानता से निपटने कोई रोडमैप नहीं

जगदलपुर केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा है कि पिछले 9 सालों की तरह इस साल का चुनावी बजट भी पूरी तरह से झूठे सपने, जुमले और झांसे का बजट साबित हुआ है। आम जनता को कोई राहत या वस्तावित रियायत नहीं दी गई है। फिर भी राजकोषीय घाटा अनियंत्रित है। मोदी 2.0 का यह अंतिम बजट देश की अर्थव्यवस्था को गर्त में ले जाने वाला बजट है। आयकर की दरों में राहत नहीं मिलने से मध्यम वर्ग भी निराश हुआ है।
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि पुरानी झूठ को एक बार फिर से परोसा गया है कि 7 लाख तक आयकर में छूट रहेगी। जबकि हकीकत यह है कि पिछले बजट में ही नए टैक्स रिजीम के तहत केवल 7 लाख के भीतर आय वालों को टैक्स में छूट दी गई ना की बेसिक एक्जंपप्शन लिमिट बढ़ाई गई है। नए टैक्स रिजिम में किसी भी तरह की कटौती का प्रावधान नहीं है। असलियत यह है कि आयकर के लिए बेसिक एक्जंपप्शन लिमिट आज भी ढाई लाख ही है।पिछले 10 साल से 1 रूपए भी नहीं बढ़ाया गया है। बेसिक एक्जंपप्शन लिमिट और टैक्स रिबेट में अंतर है। टैक्स रिबेट का लाभ लिमिट क्रॉस होने पर खत्म हो जाता है। जबकि बेसिक एक्जंपप्शन लिमिट बढ़ाने का लाभ प्रत्येक करदाता को मिलता। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि मोदी सरकार की प्राथमिकताओं में जन कल्याणकारी योजनाएं नहीं हैं। खाद सब्सिडी, खाद्य सब्सिडी, मनरेगा, एमएसपी की गारंटी, स्वामीनाथन कमेटी के अनुसार एमएसपी और सामाजिक सुरक्षा के मद में कोई विशेष प्रावधान नहीं है। अंतरिम बजट आगामी 3 माह के लिए है, लेकिन लफ्फाजी आने वाले 5 सालों के लिए। कहा गया है कि आगामी 5 वर्षों में 2 करोड़ घर बनाकर देंगे। मंहगाई, बेरोजगारी और बढ़ती आर्थिक असमानता से निपटने का कोई रोड मैप नहीं है। श्री बैज ने कहा है कि मोदी सरकार में आम जनता का खून चूस कर 10 साल में टैक्स कलेक्शन 3 गुना बढ़ गया है। डीजल पर सेंट्रल एक्साइज 2014 में मात्र 3 रूपए 54 पैसा प्रति लीटर था, जो वर्तमान में 19 रुपए 90 पैसा है, अर्थात लगभग 6 गुना अधिक। मोदी सरकार ने सिर्फ पेट्रोलियम उत्पाद से ही विगत 9 साल में 36 लाख करोड़ से अधिक की डकैती आम जनता की जेब पर की है। 30 बड़े सार्वजनिक उपक्रम बेच दिए फिर भी देश पर कर्जभार 54 लाख करोड़ से बढ़कर 105 लाख करोड़ हो गया। इस बजट में डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस सिलेंडर पर कोई राहत देने का इरादा मोदी सरकार का नहीं है।

MOST POPULAR

HOT NEWS