City Media - Page 1703 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1703

सद्गुरु सदाफल देव महाराज की सेवा में उमड़े संत समाज के गुरु भाई बहन ।

0

ब्रम्हाविधा सर्वोत्तम दान है,ब्रम्हाविधा पराविद्या से बढ़कर संसार मे कोई दूसरा दान नही है-बिस कला विभूषित अनंत श्री सद गुरु सदाफल देव जी महाराज आदेश अनुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर्वेद महा मंदिर धाम उमराह वाराणासी बनारास में वार्षिक उत्सव हवन करीब पांच हजार एक महायज्ञ होना है।19-12-2020 से 21-12-2020 तक तीन दिवसीय विश्व स्तर भब्य कार्यक्रम आयोजन किया जाना है।कार्यक्रम में प्रथम दिन आशन प्रणाम,द्वितीय दिन भजन प्रवचन, तृतीय दिन हवन यज्ञ कार्यक्रम होना है।

आपको बता दें आज कोरोना महामारी विश्व भर में चल रहा है।कोरोना को देखते हुये इस बार सब गुरु भाई बहन अपने अपने प्रान्त से घर बैठे ऑनलाइन जुड़कर सेवा पूजा पाठ यज्ञ प्राप्त करगें।हवन यज्ञ कराये जाने पर ,विश्व ब्रम्हांड के जग जीवों का सुख शांति मनोकामना की पूर्ति सम्पन्न कराने हेतु देश विदेश से गुरु भाई, बहन अपना तन मन धन से सेवा कर रहे हैं।

ऐसा ही वहीं बस्तर संभाग के बकावण्ड ब्लाक के विहंगम योग संत समाज के संयोजक दयानाथ कश्यप, व प्रचार-प्रचारक सोनसिंह भारती ने जनपद पंचायत बकावण्ड अध्यक्षा सुखदेई बघेल से 21 सौ रु. का हवन यज्ञ सम्पन्न कराने हेतु प्रदान किया गया।हवन यज्ञ सम्पन्न कराने सब गुरु भाई बहन अपने क्षेत्रों मे कार्य कर सेवा दे रहे हैं।
इस अवसर में उपस्थित तुलाराम मौर्य, सुदर यादव,लखपति बघेल एवं मीडिया प्रभारी डमरू कश्यप व उपदेश जगरनाथ कश्यप मौजूद रहे।

वन विभाग द्वारा छापामार कार्रवाई, लाखों रुपए के इमरती लकड़ी के गोला व चिरान जप्त

0

जगदलपुर। जिला मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बोदेल में वन विभाग अमला द्वारा छापामार कार्रवाई करते हुए 5 घरों से अवैध रूप से रखे इमरती लकड़ी चिरान व गोला बरामद किया गया है। जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।

जगदलपुर रेंज के प्रभारी रेंजर देवेन्द्र वर्मा ने बताया कि सीपीएफ व डीएफओ के दिशा निर्देश व मुखबिर की सूचना पर उड़नदस्ता व विभागीय टीम गठित कर बोदेल के 5 घरों में छापामार कार्रवाई की गई ।छापामार कार्रवाई में 5 घरों से लाखों रुपए के बीजा व साल के इमारती लकड़ी के गोला व चिरान जप्त किया गया ।इन लोगों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है ।समाचार लिखे जाने तक मेजरमेंट का कार्य पूर्ण नहीं हो सका था जिसके कारण लकड़ी की वास्तविक कीमत का आकलन नहीं किया जा सका है।

स्कूली बच्चों का हुआ कोरोना टेस्ट, सभी 26 बच्चो की रिपोर्ट आई निगेटिव

0

जगदलपुर।जिला कलेक्टर के द्वारा नियमित रूप से कोविड 19 को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता का ही परिणाम है कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस महामारी को लेकर लोग गंभीर नजर आ रहे हैं। बस्तर जिले में यह पहला अवसर है कि बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत आड़ावाल के आश्रित प्राथमिक शाला पटेलपारा भरनी में अध्यनरत 26 छात्र छात्राओं का शनिवार को मोहल्ला क्लास के दौरान कोरोना का टेस्ट किया गया। जिसमें सभी विद्यार्थी की रिपॉर्ट निगेटिव आई। बच्चों सहित पालको ने राहत की सांस ली। ज्ञात हों कि समूचे जिले में वर्तमान में मोहल्ला क्लास की कक्षाएं संचालित है, जँहा पर बच्चे प्रतिदिन पढ़ने जाते हैं। अविभावकों को भी काफी चिंता रहती थी कि कंही बच्चे बीमार न हो जाए।इसको लेकर ग्राम के सरपँच ने स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण कार्य के दौरान ही सभी बच्चो का कोरोना टेस्ट करने का निवेदन किया, जिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा मोहल्ला क्लास में पहुँचकर न केवल बच्चों का टेस्ट किया वहां मौजूद पालको ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया, जँहा सभी की रिपोर्ट निगेटिव आया।

कोविड 19 के दिशा निर्देशों का किया जाता है पालन

बस्तर तहसीलदार कमल किशोर साहू ने बताया कि मोहल्ला क्लास में मास्क की अनिवार्यता, सेनेटाइजर का उपयोग सहित सोसल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाता है। पालक अपनी जागरूकता का परिचय दे रहे है। जो अच्छी बात है।

पालक भी हुए जागरूक

कोरोना को लेकर जागरूकता के लिए ग्राम में सूचना दी जाती है इसी का परिणाम है कि ग्रामीण अंचल के पालक भी जागरूकता को लेकर सजग रहते हैं। जँहा लोग कोरोना की जाँच करवाने में कतराते हैं वंही उनमें समझ बनने के कारण स्वयं ही अब इसके लिए तैयार रहते हैं।

फेसबुक प्रोफाईल पर फेक आईडी बनाकर अश्लील गाली गलौच कर, बदनाम करने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

0

जगदलपुर – कोतवाली पुलिस द्वारा फेसबुक प्रोफाईल पर फेक आईडी बनाकर अश्लील गाली गलौच कर , बदनाम करने की धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया थाना कोतवाली जगदलपुर में प्रार्थिया निवासी जगदलपुर के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि विनित यादव अपने अलग – अलग मोबाईल नंबरों से फेसबुक प्रोफाईल पर प्रार्थिया के नाम से फेक आईडी बनाकर अश्लील गाली गलौच कर , बदनाम करने की धमकी दे रहा है कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली जगदलपुर मे अपराध क्रमांक 103/2020 धारा 507 भादवि, 66 (ई) आईटी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

पुलिस अधीक्षक महोदय , श्री दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली में सउनि 0 नाग , प्रआर 0 क 0 1281 चोवादास गेंदले , आर 0 क 0 1107 तरूण पटेल , आर 0 क 0 1150 विरेन्द्र साहु के टीम द्वारा मोबाईल नंबरों के आधार पर खोजबीन कर , आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था । पता तलाश दौरान आरोपी को जिला राजनांदगांव से आरोपी घर में दबिश देकर आरोपी विनीत कुमार यादव पिता कौशल कुमार यादव उम्र 27 साल निवासी सीएसईबी कालोनी 132 केव्ही राजनांदगांव को आज दिनांक 05.12 . 2020 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा पर गया |

जिला प्रशासन ने धरना दे रहे ग्रामीणों को उपलब्ध करायी स्वास्थ्य सुविधा

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर 04 दिसम्बर 2020

नारायणपुर जिले के ग्राम छोटेडोंगर के समीप स्थित अमदई घाटी में शासन द्वारा माइंस प्रारंभ करने के विरोध में ग्रामीण एकत्रित होकर छोटेडोंगर से धौड़ाई तक रैली निकाल रहे ग्रामीणों के प्रति जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशीलतापूर्वक व्यवहार करते हुए उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधा आदि की व्यवस्था की गई । यहां जिला प्रशासन का संवदेनशील एवं माानवीय पहलू भी दिखाई दियाा।

कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश पर धरना स्थल पर स्वास्थ्य विभाग के अमले की तैनाती की गयी , ताकि किसी को किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तत्काल स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा सके। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, एम्बुलेंस, जीवनरक्षक दवाईयां आदि की व्यवस्था की गयी। प्रशासन द्वारा सवंदनशीलता और सतर्कता बरतते हुए धरना स्थल पर उपस्थित महिलाओं, बच्चों और ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सकों द्वारा किया गया और आवश्यकतानुसार उन्हें दवाईयां, उचित परामर्श आदि प्रदान किया गया।

ग्राम कंवर के गौठान में विधायक जी ने किया SHG शेड और वर्मी टांका का लोकार्पण

0

बालोद–आज ग्राम कंवर के गौठान में संजारी-बालोद की लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा जी के मुख्य आतिथ्य में एवं जिला पंचायत सभापति ललिता पीमन साहू जी के अध्यक्षता में SHG शेड व वर्मी टांका का लोकार्पण किया गया, साथ ही ग्राम के मितानिनों, जसगीत समिति की महिलाओं, रामायण समिति के सदस्यों व प्रथम पुत्री रत्न प्राप्त करने वाली माताओं का सम्मान भी सरपंच दिव्या पटेल जी के सौजन्य से किया गया

लोकार्पण व सम्मान समारोह के इस अवसर पर विशेष रूप से जिला पंचायत सभापति केदार देवांगन जी, जनपद अध्यक्ष प्रभात ध्रुर्वे जी, जनपद उपाध्यक्ष तोषण साहू, जनपद सदस्य डिगेश्वरी केशव बंधु, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बसंत सोनबेर, जिला कांग्रेस महामंत्री नौशाद कुरैशी, कांग्रेस नेता तामेश्वर साहू, सेक्टर प्रभारी गण चित्तर साहू, पूर्णेश्वर साहू, चोवाराम साहू, गौकरण साहू, गौठान समिति अध्यक्ष अजीत साहू, ग्रामीण अध्यक्ष बुधराम साहू, उपसरपंच त्रिलोकी साहू, बूथ अध्यक्ष गण अंकलहा राम, चंद्रहास निर्मलकर, रामस्वरूप पटेल, वरिष्ठ जन छबिलाल साहू, भुनेश्वरी साहू, अम्पी साहू, रेखलाल पटेल उपस्थित रहे।

सोनहा बादर छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच कार्यशाला का शुभारम्भ

0

13 नवंबर 2020 को कलाकार कृत सोनहा बादरछत्तीसगढ़ी लोक कला मंच चिटौद (गुरुर) जिला बालोद (छ.ग.) के विधिवत नामकरण के पश्चात् 25 नवम्बर से सोनहा बादर की कार्यशाला का शुभारम्भ सोनहा बादर के प्रधान कार्यालय चिटौद (गुरुर) जिला बालोद (छ.ग.) की पावन भुइया मे हो गया है,गीत वाद्य नृत्य अभिनय के माध्यम से संगीत सेवा करते हुए नए बच्चों के प्रतिभा को निखारना, जनमानस मे सार्थक सदेश पहुंचाना,माटी के गीत, सुआ, करमा, ददरिया,बिहाव गीत गौरा गौरी गीत, पंथी, जस, राउत नृत्य जैसे छत्तीसगढ़ के विशाल पारम्परिक लोक गीतों को, साथ साथ श्रृंगार, विरह, श्रम गीत, बस्तरिया, प्रेम समर्पण, तीज त्योंहार,के लोक गीत नृत्य को, सुमधुर गीत संगीत के साथ, मनमोहक नृत्य, अभिनय आप सभी को शीघ्र ही मंच के माध्यम से सोनहा बादर के लोक मंच मे देखने को मिलेगा, 40-45 संगीत साधको का यह सोनहा बादर परिवार जनमानस का हृदयरंजन एवं सार्थक सन्देश पहुंचाने का उद्देश्य अपने हृदय मे आत्मसात कर अपने अपने विधा के साथ पूर्ण समर्पण के साथ संगीत साधना मे लग चुके है,कार्यशाला मे ख्यातिनाम नृत्य निर्देशको, संगीतकारो, ग्रामीण जनो के साथ साथ छत्तीसगढ़ के कला संगीत मर्मज्ञों, वरिष्ठ जनो, का मार्गदर्शन आशीर्वाद निरंतर मिलता आ रहा है

Breaking Corona Alert – जाने ! आज दल्लीराजहरा में कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – आज दल्लीराजहरा में 09 कोरोना संक्रमित मिले |

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 02 से 02, वार्ड क्र 07 से 02, वार्ड क्र 08 से 01, वार्ड क्र 13 से 01, वार्ड क्र 22 से 01, वार्ड क्र 24 से 01 और वार्ड क्र 26  से 01 की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

इस प्रकार आज एंटीजन से 02, ट्रू नॉट से 01 और आरटीपीसीआरसे 06 की रिपोर्ट के आधार पर कुल 09 लोग कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

Breaking दल्लीराजहरा के पंडरदल्ली क्षेत्र में नवविवाहिता की पलंग से गिरने पर मृत्यु

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा के पंडर दल्ली क्षेत्र 293/A IMA Type में आज सुबह नवविवाहिता की मृत्यु हुई | मृतिका का नाम डीकेश्वरी साहू उम्र 26 वर्ष बताया जा रहा है एवं पति का नाम नागेश्वर साहू जिसकी 6 माह पूर्व ही शादी हुई थी | प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका द्वारा सुबह की चाय पीने के पश्चात् अचानक चक्कर खाकर पलंग से गिर गई व मुंह से झाग आया था जिसके बाद उसे परिजनों द्वारा बीएसपी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर द्वारा जांच करने के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

नवविवाहिता की मौत की खबर पर पुलिस एवं नायब तहसीलदार, पटवारी द्वारा मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है | शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

मोचो स्कूल मोचो जिम्मेवारी के तहत् भगतसिंह स्कूल का कायाकल्प

0

जगदलपुर। *मोचो आफिस नगत आफिस* की अपार सफलता के बाद स्कूलों को संवारने का जिम्मा खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज ने बीड़ा उठाया है। खड़ शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज *मोचो स्कूल मोचो जिम्मेवारी के तहत् शहीद भगतसिंह स्कूल में स्वयं संकुल समन्वयक भरत यादव व प्राचार्य श्रीमती विनीता बेंजामिन खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के स्टाफ व स्कूल प्रबंधन द्वारा संवर्द्धन व संवारने का कार्य कर रहे हैं।

जगदलपुर खंड शिक्षा अधिकारी भारद्वाज ने मोचो स्कूल मोचो जिम्मेवारी के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी के जीवन में पाठशाला (स्कूल) का अपना महत्त्व है और पाठशाला की खुबसूरती जीवन में नये रंग भरती है और नये उत्साह का संचार करती है। इस उद्देश्य से भगत सिंह स्कूल के समन्वयक भरत यादव के साथ स्कूल प्रबंधन तन-मन-धन से सहयोग कर रहे हैं। संकुल समन्वयक भरत यादव ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज ने कार्यालय का जिस तरह कायाकल्प किया है ,उनसे प्रेरणा लेकर व उनके मार्गदर्शन में भगत सिंह स्कूल का कायाकल्प किया जा रहा है।

MOST POPULAR

HOT NEWS