City Media - Page 623 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 623

टेनिस बॉल क्रिकेट 7 से

0

जगदलपुर खेल एवं युवा कल्याण विभाग जगदलपुर द्वारा हाता ग्राउंड पर जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बस्तर जिले की टीमें भाग ले सकती हैं। हर मैच 15 ओवर का होगा। प्रवेश शुल्क 1500 रू. रखा गया है तथा प्रवेश की अंतिम तिथि 3 जनवरी है। प्रवेश शुल्क इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम समिति के मैनेजर सुनील पिल्लै, वेदप्रकाश सोनी और जोगेंद्र ठाकुर के पास जमा कराया जा सकता है। विजेता एवं उप विजेता टीम के लिए पुरस्कार क्रमशः 41 हजार रू. एवं 21 हजार रू. रखे गए हैं। प्रदर्शन के आधार पर व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

रोटरी क्लब ने किया गरम कपड़ों का वितरण

0

रोटरी क्लब जगदलपुर द्वारा शीत लहर को देखते हुए आज शहर के समीप ग्राम जाटम में ग्रामीणों और बच्चो को गरम कपड़ों का वितरण किया गया

संस्था अध्यक्ष दिनेश कागोत ने बताया की शहर में तापमान में लगातार गिरावट आ रही है फलस्वरूप क्षेत्र मे ज्यादा ठंड के वजह से कोई बीमार न पड़ें इसलिए संस्था ने आज ग्राम जाटम में ग्रामीणों को शाल कंबल और बच्चो को स्वेटर एवं खाद्य सामग्री वितरित की इस मौके पर विशाखापटनम से पधारे पिनेकल हॉस्पिटल के डॉक्टर सिन्हा ने अपनी सेवाए दी और रोटरी के इस कार्य की सराहना की । वितरण कार्यक्रम में संजय बथवाल , अश्विन मग्गू,अयाज चामडिया,विवेक सोनी , चंद्रेश छाजेड, कमलेश गोलछा,विवेक जैन संदीप पारख़ अमित जैन सहित बड़ी संख्या में रोटरी सदयश उपस्थित थे।

धान खरीदी पर संशय दूर करे साय सरकार : दीपक बैज

0
  •  अनुपूरक बजट में प्रावधान नहीं होने से किसान चिंतित
  •  एकमुश्त राशि भुगतान की स्थिति भी नहीं है क्लियर

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने 31 सौ रुपए क्विंटल की दर पर तथा 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी और किसानों को एकमुश्त भुगतान को लेकर स्थिति साफ न होने पर राज्य की विष्णुदेव साय सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने सरकार से स्थिति साफ करने का आग्रह किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं
बस्तर के सांसद दीपक बैज ने यहां जारी बयान में कहा है कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ के किसानों से 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने और धान की राशि का एकमुश्त भुगतान करने का वादा किया था। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया को शुरू हुए डेढ़ माह से अधिक समय बीत चुका है।

बावजूद भाजपा के इन चुनावी वादों पर अमल का कोई अता पता नहीं है। किसान दुविधा की स्थिति में फंसे हुए हैं। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि किसानों से वादा किया था कि धान बेचने के तुरंत बाद ग्राम पंचायतों में अलग से काउंटर बनाकर किसानों को एकमुश्त रकम का भुगतान किया जाएगा। लेकिन इस संबंध में शासन से अब तक कोई निर्देश जारी नहीं हुआ है और किसानों से अभी भी पुराने समर्थन मूल्य पर ही धान खरीदा और राशि का भुगतान किया जा रहा है। किसान इस बात को लेकर चिंतित हैं कि भाजपा सरकार उनके धान की कीमत 3100 रू प्रति क्विंटल की दर से देगी भी या नहीं। दीपक बैज ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए अनुपूरक बजट में धान खरीदी के लिए कोई वित्तीय प्रबंध भी नहीं किया गया है। इससे किसानों की चिंता और ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने कहा है कि मंत्रिमंडल गठन की प्रक्रिया पूरी हो गई है, अतः सरकार धान खरीदी 31 सौ रू. प्रति क्विंटल की दर से व 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से करने एवं एकमुश्त भुगतान के संबंध में जल्द से जल्द नीतिगत फैसला लेकर उसे तुरंत लागू करे, ताकि किसानों को राहत मिल सके।

स्काउट गाइड एक दिवसीय पैदल हाईक का आयोजन

0

राजहरा बाबा कोकान क्षेत्र में किया गया । लिटिल बर्ड्स अकादमी इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल के स्काउट गाइड द्वारा संस्था के प्राचार्य श्रीमती विजया खान ,शेख नबी खान व गाइड कैप्टन संजुक्ता भंज के मार्गदर्शन एवम संस्था के अन्य शिक्षिका श्रीमती कल्पना घोष, उषा भारद्वाज, सोनम भुआर्य के सहयोग से एक दिवसीय हाइक का आयोजन राजहरा बाबा व कोकन के दुर्गम क्षेत्र के पास किया गया। हाईक को श्री नबी खान ने प्रातः 9 बजे विदयालय प्रांगण से हाईक के लिए शुभकामना देते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी स्काउट गाइड खोज चिन्हों का अनुसरण करते हुए शिविर स्थान तक लगभग 1:30 घंटे पश्चात पहुंच गए।पहुंचने पर सभी टोली के द्वारा पिचिंग की तथा बिना बर्तन के भोजन बनाकर उसका प्रर्दशन सह व्याख्या किया,स्कूल के प्रचार्या व अन्य शिक्षिकाओं द्वारा उन सभी का निरीक्षक किया गया एवं बच्चों द्वारा बनाये गए भोजन को टेस्ट कर उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। हाईक कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद वापसी में भीष्म रथ व सप्तगिरि पार्क का भृमण प्रकृति अध्यन मनोरंजन हेतु किया गया।अंत में प्रचार्या श्रीमती विजया खान द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

विष्णुदेव सहाय हुए केदारनाथ पर, बनाया केबिनेट मंत्री

0
  • नारायणपुर, भानपुरी और फरसागुड़ा में छाई खुशी

जगदलपुर केदारनाथ पर विष्णुजी सहाय हो गए हैं। बस्तर संभाग के फायर ब्रांड विधायक केदार कश्यप को विष्णु देव साय मंत्रिमंडल में अंततः जगह मिल ही गई। केदार कश्यप को केबिनेट मंत्री बनाया गया है। शुक्रवार को उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली। कश्यप समेत कुल 9 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। अभी विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है।
केदार कश्यप बस्तर जिले के ग्राम फरसागुड़ा, भानपुरी के मूल निवासी हैं। वे सन 2000 में प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य रहे फिर भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए। केदार कश्यप बस्तर जनपद पंचायत के सदस्य भी चुने गए थे। 2003 में केदार कश्यप पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। 2008 में दूसरी एवं 2013 में तीसरी बार विधायक चुने गए। पहली बार विधायक निर्वाचित होने के साथ ही वे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री बनाए गए। 2008 में विधायक निर्वाचित होने के बाद आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मंत्री बनाए गए। 2013 में नारायणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चंदन कश्यप को केदार कश्यप ने हराया। केदार कश्यप को 54 हजार 874 वोट मिले थे। जबकि चंदन कश्यप को 42, 074 वोट मिले थे। उन्होंने चौथी बार जीत 2023 के विधानसभा चुनाव में नारायणपुर सीट से हासिल की है। केदार कश्यप की छवि बस्तर के फायर ब्रांड आदिवासी नेता के रूप में रही है। वे आदिवासियों के धर्मान्तरण के खिलाफ सदैव मुखर रहे हैं। वे इस मुद्दे को आक्रामक तरीके से उठाते आए हैं। केदार कश्यप के पुनः मंत्री बनने से नारायणपुर, भानपुरी और उनके गृहग्राम फरसागुड़ा में खुशी की लहर दौड़ गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जमकर पटाखे फोड़े और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

गार्ड को टॉयलेट में बंद कर भाग निकले तीन अपचारी बालक

0
  •  बाल सुधार गृह दंतेवाड़ा में साल की तीसरी घटना
  •  सुधार के नाम पर यातना तो नहीं दी जा रही बच्चों को
    अर्जुन झा
    जगदलपुर बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय स्थित बाल सुधार गृह (संप्रेक्षण गृह) में फिर एक सनसनीखेज घटना हो गई है। संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध तीन अपचारी शातिर बालक सुधार गृह के एक चौकीदार को टॉयलेट में और दूसरे को कमरे में बंदकर भाग निकले। इस बाल सुधार गृह में कई ऐसे बालकों व किशोरों को भी रखा गया है, जो नक्सली गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। पूर्व में नक्सल वरदातों में लिप्त रहे कई बच्चे इस सुधार गृह से भाग चुके हैं। यह इस साल की तीसरी घटना है। आखिर बार -बार बाल संप्रेक्षण गृह में इस तरह की घटनाएं क्यों हो रही हैं, यह गहन जांच का विषय है। सवाल उठ रहा है कि इस सुधार गृह में सुधार के नाम पर बच्चों को कहीं यातना तो नहीं दी जा रही है ?
    दंतेवाड़ा स्थित बाल सुधार गृह से फिर तीन अपचारी बालकों के फरार हो जाने की घटना सामने आई है।एक साल के भीतर अपचारी बालकों के बाल सुधार गृह से भाग जाने की यह तीसरी घटना है। महिला बाल विकास विभाग की भूमिका पर सवालिया निशान लग रहे हैं।आखिर बाल सुधार गृह से बच्चे क्यों बार -बार भाग निकलते हैं, कहीं बच्चों को बाल सुधार गृह में प्रताड़ित तो नही किया जा रहा है? ये सवाल अब जनमानस में तैरने लगे हैं। इस साल सबसे पहले एकसाथ नौ बालक इस सुधार गृह से भाग गए थे। उसके बाद सात बालक रफू चक्कर हो गए थे और अब तीन अपचारी बालक भागने में कामयाब हो गए। पहले हुए फरार हुए बालकों में एक दो ही वापस लौटे हैं। इस तरह की घटनाओं से बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था और संबंधित विभाग की लापरवाही उजागर हो रही है। जिला प्रशासन को इस दिशा में ध्यान देने की जरूरत है।
    नक्सली सहयोगी बच्चे भी हैं यहां
    पूर्व में भागे बालकों में कई तो नक्सल गतिविधियों में भी शामिल रहे हैं। इन बालकों को पकड़कर बाल सुधार गृह में रखा गया था। इस बार की ताजा घटना में तीनों अपचारी बालक खिड़की से कूदकर भाग निकले हैं। इन बालकों ने एक चौकीदार को टॉयलेट में और एक अन्य को रूम में बंद कर भागने की योजना को अंजाम दिया है। बार -बार हो रही इस तरह की घटनाओं से बाल सुधार गृह की सुरक्षा पर भी अब सवाल खड़े होने लगे हैं। दंतेवाड़ा नक्सल प्रभवित जिला है। बाल सुधार गृह में नक्सलियों की चाइल्ड यूनिट बाल संघम में रहे बालकों को भी अन्य अपचारी बालकों के साथ रखा गया है। महिला बाल विकास विभाग की ऐसी लापरवाही के चलते बाल सुधार गृह में कभी भी अप्रिय वारदात हो सकती है।

भारत के महान गणितज्ञ”निवास अयंगर रामानुजन”की 136वीं जयंती पर”गणित प्रदर्शनी दिवस”मनाया

0

दल्लीराजहरा नगर में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में भारत के महान गणितज्ञ”निवास अयंगर रामानुजन”की 136वीं जयंती पर”गणित प्रदर्शनी दिवस”मनाया गया।प्राचार्य  टी.आर.रानाडे,शालाइंचार्जकु. साक्षीसाहू,व्याख्याता भौतिकी प्रशांतकुंवर,शिक्षक गणितकु.प्रियंका चौहान व समस्त शिक्षक गण की उपस्थिति में यह प्रदर्शनीका आयोजन किया गया।कक्षा छठवीं से लेकर कक्षा बारहवीं तक के सभी छात्र-छात्राओं ने इस प्रदर्शनी में बड़े जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। कार्य शील और स्थैतिक दोनो मॉडलों को शामिल करते हुए, यह प्रदर्शनी छात्रों को विषयों के महत्व और हमारे दैनिक जीवन में उनके अनुप्रयोग के बारे में जागरूक करने पर कें द्रितथी।इससे प्रतिभागियों को टीम वर्कका अभ्यास करने और मॉडलों में उनके द्वारा उपयोग की गई अवधारणाओं की व्याख्या के माध्यम से आत्मविश्वास हासिल करने में भी मदद मिली। प्राचार्य टी.आर. रानाडे ने छात्रों को अपने अनमोल शब्दों से प्रेरितव प्रोत्साहित किया। इसी तरह यह प्रदर्शनी सफलर ही क्योंकि साझा करके और करके सीखने के उद्देश्यों को पूर्ण किया गया।

सांसदों के निलंबन के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

0
  •  जिला कांग्रेस कमेटी शहर और ग्रामीण का धरना

जगदलपुर संसद के दोनों सदनों से 146 सांसदों को निलंबित किए जाने के विरोध में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के पदाधिकारी -कार्यकर्ताओं ने 22 दिसंबर को धरना प्रदर्शन किया।
जगदलपुर शहर के ह्रदयस्थल सिरहासार चौक पर आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि संसद के मानसून सत्र में विपक्ष केंद्र सरकार से संसद की सुरक्षा पर सवाल उठाता रहा। सरकार इस सवाल का जवाब देने से बचती रही है। उल्टे लोकसभा और राज्यसभा के करीब 146 विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। चार युवा बेरोजगारी से मजबूर होकर संसद में घुस गए। देश के युवा बेरोजगारी से और जनता मंहगाई से परेशान है। संसद से 146 सांसदों का निलंबन लोकतंत्र की हत्या है।

पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि तानाशाह सरकार पूरे घटनाक्रम को दबाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रही है। उप राष्ट्रपति की मिमिक्री को हवा देकर सारे मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। बीजेपी सत्ता के नशे में चूर होकर तानाशाही रवैया अपना रही है।सांसद के दोनों सदनों से 146 विपक्षी सांसदों का निलंबन अनुचित है। इस दौरान ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी फतेह सिंह परिहार, उमाशंकर शुक्ला, जतिन जायसवाल, महापौर सफीरा साहू, निगम अध्यक्ष कविता साहू, रामशंकर राव, पार्षद विक्रम सिंह डांगी, लता निषाद, कमलेश पाठक, सुशीला बघेल, दयाराम कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष जीशान कुरैशी, सहदेव नाग, बीरसिंह नाग, शिवराम बिसाई, जावेद खान, कौशल नागवंशी, राजेश चौधरी, हेमू उपाध्याय, संतोष यादव, महादेव नाग, सुभाष गुलाटी, राजकुमार दंडवानी, दुर्योधन कश्यप, मनोज साहनी, रविशंकर तिवारी, रंजीत बख्शी, जाहिद हुसैन, अभिषेक नायडू, असीम सुता, अल्ताफ उल्ला खान, महेश द्विवेदी, वीरेंद्र परिहार, गणेश कावड़े, पापिया गाईन, शहनाज बेगम, ज्ञानेश्वरी जाधव, हरीश साहू, योगेश पाणिग्राही, आशीष मिश्रा, अजय बिसाई, अंकित सिंह, संदीप दास, आदर्श नायक, गुलमेल सिंह सिक्खो, राकेश चौधरी, अजय उसेंडी, साइमा अशरफ, हर्षल पांडेय, सोनू कश्यप, नीलम कश्यप, विशाल खंबारी, सत्या ठाकुर, पंचराज सिंह, मनोज यादव, वीरेंद्र सेठिया, आदर्श दलाई, सादाब अहमद, अवधेश झा, वेंकट राव सहित अन्य मौजूद थे।

किरण देव के नेतृत्व में और सशक्त होगी भाजपा : गीता

0

नगरनार मंडल भाजपा महिला मोर्चा नगरनार की मंडल अध्यक्ष गीता मिश्रा ने जगदलपुर के विधायक किरण देव सिंह को भाजपा की छत्तीसगढ़ राज्य इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर खुशी जताते हुए किरण देव सिंह को बधाई दी है। गीता मिश्रा ने कहा है कि यह हम सब के लिए आनंद, गौरव और हर्ष का विषय हैं कि भाजपा ने अपनी महान परंपरा का निर्वहन करते हुए एक सामान्य, कुशल संगठन कार्यकर्ता एवं ओजस्वी वक्ता विधायक किरण देव को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने  देव की नियुक्ति के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को साधुवाद दिया है। गीता मिश्रा ने कहा है कि किरण देव त्याग, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रतिमूर्ति हैं। हमे पूर्ण विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में भाजपा निरंतर सशक्त होगी।

केदार कश्यप के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा बस्तर : गीता मिश्रा

0

नगरनार नारायणपुर के विधायक केदार कश्यप को विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल में केबिनेट मंत्री बनाए जाने पर नगरनार मंडल भाजपा महिला मोर्चा ने खुशी जताई है। मोर्चा की मंडल अध्यक्ष गीता मिश्रा ने कहा है कि केदार कश्यप को मंत्री बनाया जाना हम बस्तर के लोगों के लिए बड़े सौभाग्य एवं गौरव का विषय है। गीता मिश्रा ने केदार कश्यप को विधायक चुने जाने के बाद एकबार फिर से कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सुश्री मिश्रा ने भरोसा जताया है कि केदार कश्यप बस्तर संभाग के हित में पहले की तरह ही बेहतर कार्य करेंगे। उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में बस्तर संभाग में व्यापक बदलाव आएगा तथा भाजपा निरंतर सशक्त होगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS