City Media - Page 667 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 667

चुनाव में होगी एलडीएम टीम की अहम भूमिका : कश्यप

0
  • कोऑर्डिनेटर बलिराम कश्यप ने ली नानगुर और दरभा ब्लॉकों में बैठक

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के नानपुर और दरभा ब्लॉक में कांग्रेस के लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन (एलडीएम) के तहत बैठक आयोजित की गई। पोलिंग बूथ स्तर पर एलडीएम टीम का गठन किया जा रहा है।
जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के एलडीएम कोऑर्डिनेटर बलिराम कश्यप ने बस्तर लोकसभा क्षेत्र एलडीएम कोआर्डिनेटर जावेद खान के मार्गदर्शन में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य एवं विधायक रेखचंद जैन की उपस्थिति में नानगुर और दरभा ब्लॉक की बैठक ली। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक कमेटी, पोलिंग बूथ अध्यक्ष, जोन अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पोलिंग बूथों में 20-20 लोगों की टीम बनाने को कहा गया, जिसे बूथ स्तर की एलडीएम टीम नाम दिया गया है।

पोलिंग बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथ में डटे रहने कहा गया और एकजुटता के साथ छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की योजनाओं की जानकारी घर- घर जाकर देने निर्देशित किया गया। बलिराम कश्यप ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने एसटी,एससी, ओबीसी और माइनॉरिटी वर्ग लोगों को कांग्रेस पार्टी की ओर लाने एवं संगठन में उचित स्थान देने लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन चलाया जा रहा है। चूंकि वर्तमान में विधानसभा चुनाव है, जिसे देखते हुए एलडीएम का गठन पोलिंग बूथ स्तर पर भी किया जा रहा है। बूथ लेवल की एलडीएम की कमेटी विधानसभा चुनाव के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका तो अदा करेगी ही, भविष्य में भी अपने पोलिंग बूथ ग्राम पंचायत ब्लॉक और विधानसभा में सक्रिय होकर कार्य करेगी। हमारा उद्देश्य नई लीडरशिप तैयार करना है। ऐसे लोगों का चयन कर उन्हें आगे लाना है, जो अपने समाज को अपने कस्बे को जो अपने ब्लॉक को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं।

दीपक’ की लौ में दावेदारों की हुई अग्निपरीक्षा

0
  • अंतागढ़ के संकल्प शिविर में पीसीसी चीफ ने की परख
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज ने शनिवार को अंतागढ़ में पार्टी के संकल्प शिविर के बहाने टिकट के दावेदारों की अग्नि परीक्षा ले ली। इस अग्नि परीक्षा में कौन तप कर कुंदन बना है और कौन भस्म हुआ है, यह चंद घंटों बाद पता चल जाएगा।
    पीसीसी चीफ व सांसद दीपक बैज रायपुर के पुलिस लाइन हेलीपैड ग्राउंड से अंतागढ़ के लिए रवाना हुए। श्री बैज अंतागढ़ में 14 अक्टूबर को आयोजित संकल्प शिविर में शामिल हुए। अंतागढ़ विधानसभा सीट में भी अन्य विधानसभा सीटों की तरह ही कांग्रेस टिकट के लिए जमकर प्रतिस्पर्धा चल रही है और दावेदार स्वयं को दूसरे दावेदार से श्रेष्ठ बताने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अंतागढ़ विधानसभा सीट में मौजूदा विधायक अनूप नाग तो दावेदार हैं ही, एक और बड़ा नाम दावेदारों की फेहरिश्त में है। वह दूसरा नाम है रूपसिंह पोटाई का। सूत्र बताते हैं कि फिलहाल टिकट की रेस में रुपसिंह पोटाई आगे चल रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बड़े ही धैर्यवान नेता माने जाते हैं और सियासत के माहिर खिलाड़ी भी हैं। लिहाजा वे अंतागढ़ से टिकट के दावेदारों के धैर्य, सामर्थ्य, चाल चरित्र और योग्यता की अग्नि परीक्षा भी दीपक बैज ने आज के संकल्प शिविर के बहाने ले ली। सूत्रों ने बताया कि संकल्प शिविर के दौरान अनूप नाग और रुपसिंह पोटाई के समर्थक भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे। ये समर्थक अपने – अपने नेता के पक्ष में लगातार नारेबाजी करते है। इससे शिविर संचालन में बाधा आ रही थी। अमूमन शांत चित्त रहने वाले नेता दीपक बैज ने इस नारेबाजी को लेकर थोड़ी नाराजगी भी दिखाई। कुल मिलाकर इसी बीच दीपक बैज ने दोनों दावेदारों की राजनैतिक समझ की गहराई भी नाप ली। अब देखना है की दीपक की लौ में हुई इस अग्नि परीक्षा में कौन सा दावेदार तप कर कुंदन सा निखरा है और कौन भस्म हो गया है। जौहरी का पैमाना 15 अथवा 16 अक्टूबर को साबित कर देगा कि कुंदन कौन है? संकल्प शिविर में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया मंत्री और राष्ट्रीय महासचिव राजेश तिवारी भी पहुंचे थे। पीसीसी चीफ दीपक बैज, मंत्री श्रीमती भेंड़िया और महासचिव राजेश तिवारी ने पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्त्ताओं का मार्गदर्शन किया और विधानसभा चुनाव में जीत के मंत्र भी दिए।

    इसलिए है दावेदारों की भरमार
    छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव में पहली बार अमूमन हर सीट पर दावेदारों की भरमार नजर आ रही है। इसकी एकमात्र वजह भूपेश बघेल सरकार के अब तक का शानदार परफॉरमेंस है। इस सरकार की योजनाओं ने समाज के हर वर्ग का भला किया है। खासकर आदिवासियों के हक में बनाई गईं योजनाएं बेहद कारगर साबित हुई हैं और बस्तर संभाग की सभी बारहों सीटों पर इसका व्यापक प्रभाव नजर आ रहा है। बस्तर आदिवासी बहुल है और यहां लगभग 80 फीसदी आबादी आदिवासी समुदाय की है।भूपेश सरकार की लोकप्रियता का जादू प्रदेश की जनता के सिर चढ़कर बोल रहा है। यही कारण है की कांग्रेस में टिकट के तलबगार बेशुमार हैं।

फरार गिरफतारी वारंट को दो दिवस में 07 आरोपी गिरफतार।

0

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक 14/10/23

 बालोद पुलिस ने जुआ खेलते 07 आरोपियों और सट्टा पट्टी लिखते 03 आरोपीयों को किया गिरफ्तार।

 जुआरियों से 8370 रू. एवं सट्टा पट्टी खाईवालो से लाखों की सट्टा पट्टी व नगदी रकम 5500 रू नगदी रकम को किया गया जप्त।

 अगामी चुनाव के मद्देनजर बालोद पुलिस हुऐ सक्त।

बालोद पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र कुमार यादव(भा.पु.से.) निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद सुषील कुमार नायक के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री प्रतीक चतुर्वेदी पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद को आगामी चुनाव होने के मददेृनजर जिले में अवैध शराब, फरार आरोपी, अवैध जुआ सट्टा पर प्रभावी कार्यावाही करने आदेश दिया गया है जिसके परिपालन में-

थाना बालोद के द्वारा दिनांक 13.10.2023 को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम जुंगेरा, जगन्नाथपुर, डेंगरापार के पास सट्टा पट्टी लिख रहा है कि सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ने पर संदेही का नाम पता पुछने पर अपना- अपना नाम:-

01.भिमेष्वर साहू पिता हरख राम साहू उम्र 25 साल ग्राम डेंगरापारा थाना व जिला बालोद जिसके कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी 01 नग डाट पेन नगदी रकम 1100 रू.बरामद कर अप.क्र 482/23 धारा 6 छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 2022 के तहत कायम किया गया है।

02.संजय उर्फ संजू गौतम पिता शंकर लाल गौतम उम्र 30 साल ग्राम जगन्नाथपुर थाना व जिला बालोद जिसके कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी 01 नग डाट पेन नगदी रकम 1350 रू.बरामद कर अप.क्र 483/23 धारा 6 छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 2022के तहत कायम किया गया है।

03.भीषम साहू पिता डोमेन्द्र साहू उम्र 21 साल ग्राम जुंगेरा थाना व जिला बालोद जिसके कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी 01 नग डाट पेन नगदी रकम 3050 रू.बरामद कर अप.क्र 484/23 धारा 6 छ.ग.जुआ प्रतिशेध अधिनियम की धारा 2022के तहत कायम किया गया है।

आरोपी का फोटो ग्राफ्स

 

भिमेष्वर साहू संजय उर्फ संजू गौतम भीषम साहू

जुआ की कार्यावाही

दिनांक 13/10/2023 के रात्रि में षिकारीपारा बालोद में जुआ खेले जाने की सूचना प्राप्त होने पर थाना बालोद के द्वारा संयुक्त रेड कार्यवाही कर जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को मौके पर पकड़ा गया। मौके पर जुवारियों के कब्जे से 8370 रू नगदी रकम, ताश के 52 पत्ते जप्त किया गया है, आरोपियों का कृत्य धारा 3(2) सार्वजनिक छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का पाए जाने से थाना बालोद में अपराध क्रमांक 484/2023 का अपराध पंजीबद्व कर 7 आरोपीगण को गिरफतार किया गया।

आरोपी गणों का नामाः-

01.गोविन्द यादव पिता मन्नु लाल उम्र 30 साल सा.षिकारीपारा बालोद।

02.यषवंत देवागंन पिता स्व. लखन लाल उम्र 43 साल सा.षिकारीपारा बालोद।

03.यष परचानी पिता किषोर उम्र 26 साल सा. रेल्वे कालोनी बालोद।

04.विक्रम सिंह ठाकुर पिता चन्दन उम्र 24 साल सा.षिकारीपारा बालोद।

05.संतोष ठाकुर पिता उद्यसिंह ठाकुर उम्र 52 साल सा.षिकारीपारा बालोद।

06.कृष्ण मिनपाल पिता बिसउहा राम उम्र 48 साल सा.षिकारीपारा बालोद।

07.किशन साहू पिता अषोक साहू उम्र 30 साल सा.कुंदरूपारा बालोद।

 

विधानसभा चुनाव मिटिंग ग्राम कोटवारो का

आज दिनांक 14/10/2023 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद  जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुषील कुमार नायक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद  प्रतीक चतुर्वेदी पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी बालोद रविषंकर पाण्डेय के द्वारा थाना बालोद क्षेत्र के ग्राम कोटवार से अगामी चुनाव के सबंध में पुछताछ कर मिटिंग लिया गया व आदर्ष आचार संहिता का पालन कराने जानकारी दिया गया, एवं कोई भी संदिग्ध व्यक्ति आता है या दिखाई देता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करे।

विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर थाना गुण्डरदेही क्षेत्र मे निकाला गया फ्लैग मार्च

0
  • आदर्श आचार संहिता का पालन करने लोगो से किया गया अपील

    बलोद :- दिनांक 13.10.2023 को  पुलिस अधीक्षक महोदय  जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के निर्देशन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुविभाग गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण व अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व मनोज मरकाम, थाना प्रभारी गुण्डरदेही निरीक्षक वीणा यादव, थाना प्रभारी रनचिरई उप निरीक्षक इंदिरा वैष्णव, थाना प्रभारी अर्जुन्दा उप निरीक्षक मनीष शेंडे के द्वारा गुण्डरदेही अनुभाग मे अगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुये आदर्श आचार संहिता का पालने कराने व जानकारी देने हेतु थाना गुण्डरदेही, रनचिरई, अर्जुन्दा नगर मे पैदल पेट्रोलिंग, फ्लैग मार्च निकाल कर संदिग्ध व्यक्तियो का चेंकिंग किया गया व नगर वासियो से अपील किया गया कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति आपके नगर, मोहल्ला मे आता है या दिखाई देता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करे।

 

दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी भाजपा : दीपक बैज

0
  •  नाक बचाने बीजेपी के शीर्ष नेता लगा रहे हैं छ्ग की दौड़ =

रायपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की मजबूती और भूपेश बघेल सरकार के कार्यों से भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व डरा हुआ है। भाजपा नेतृत्व को इस बात का अहसास हो गया है कि स्थानीय नेतृत्व के भरोसे छत्तीसगढ़ में भाजपा दहाई के आंकड़े को भी छू नहीं पाएगी। नाक बचाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय नेता घबराहट में छत्तीसगढ़ की दौड़ लगा रहे हैं। लेकिन उनके पास राज्य की जनता की भलाई के लिए कोई कार्ययोजना नहीं है। वे सिर्फ राज्य की जनता को ठगने की नीयत से छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता ने 9 सांसद जिताकर भेजा था, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के प्रति सौतेला रवैय्या अपनाए रखा। चुनाव सामने देख भाजपा को छत्तीसगढ़ की याद आ रही है।

दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा मृतप्राय स्थिति में है। भाजपा के अस्तित्व को बचाने के लिए पूरा पार्टी नेतृत्व और प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक छत्तीसगढ़ में उतर आए हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद जनता को 15 साल बाद एक विश्वसनीय सरकार मिली है। कांग्रेस सरकार जनता के लिए न सिर्फ योजनाएं बना रही है, उनका ईमानदारी से जमीनी स्तर पर ठोस क्रियान्वयन भी कर रही है। भारतीय जनता पार्टी की कोई भी संगठनात्मक गतिविधि कांग्रेस पार्टी को, कांग्रेस सरकार की नीतियों को चुनौती देने में कामयाब होगी यह संभव नहीं है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा जनता का भरोसा खो चुकी है और 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद से ही लगातार जनता भारतीय जनता पार्टी के ऊपर अविश्वास जता रही। इसका एक बड़ा कारण यह है कि भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के एक बड़े ब्रांड के रूप में उभरे हैं। उनकी योजनाओं और सरकार के कामकाज का मुकाबला करने के लिए भाजपा के पास कुछ भी नहीं है।

जनता मांग रही बीजेपी से जवाब

पीसीसी चीफ बैज ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के जो स्थानीय नेता हैं, उन पर से भाजपा नेतृत्व का भरोसा खत्म हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा अंतर्विरोध के कारण जर्जर हो गई है। छत्तीसगढ़ के विकास में बाधक बनने की वजह से राज्य की जनता के सामने मुंह दिखाने लायक नहीं रह गई है। उसकी केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ भेदभाव पूर्ण अन्याय कर भाजपा के ताबूत में आखिरी कील ठोंक दी है। भाजपा के राष्ट्रीय नेता छत्तीसगढ़ आ रहे हैं तो छत्तीसगढ़ की जनता उनसे यह भी जवाब चाहती है कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के साथ अन्याय क्यों कर रही है ? केंद्रीय योजनाओं में छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है? छत्तीसगढ़ के हिस्से का 55 हजार करोड़ केंद्र ने क्यों रोक रखा है? उससे राज्य के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित केंद्र के नेता इसके बारे में पहल क्यों नहीं कर रहे? क्या छत्तीसगढ़ भाजपा के लिए सिर्फ चुनावी लिहाज से ही जरूरी है? राज्य के विकास में भाजपा का कोई कर्तव्य नहीं है ?

मलकीत के इस खास अंदाज का राज आखिर क्या है?

0
  • नई कहानी बयां कर रही है चेहरे पर झलक रही खुशी
  • जगदलपुर विधानसभा सीट पर कुछ नया होने वाला है

अर्जुन झा

जगदलपुर नई दिल्ली से आज देर शाम एक ऐसी तस्वीर आई, जो बता रही है कि जगदलपुर विधानसभा सीट पर कुछ नया और बड़ा खेल हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मलकीत सिंह गैदू हवाई जहाज में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की सीटों को कुछ इस अंदाज में पकड़ कर खड़े हैं, मानो उन्होंने टिकट की जंग जीत ली है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा की सीटों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन को लेकर गुरुवार और शुक्रवार को नई दिल्ली में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री मलकीत सिंह गैदू भी दिल्ली गए थे, लेकिन वे सीईसी की बैठक से बाहर रहे। सीईसी की बैठक में बस्तर संभाग की भी बारह विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों पर मंथन हुआ। माना जा रहा है कि प्रत्याशियों का नाम फाइनल कर लिया गया है और औपचारिक घोषणा 14 या 15 अक्टूबर को होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और महामंत्री मलकीत सिंह गैदू शुक्रवार की देर शाम चार्टर्ड प्लेन से रायपुर वापसी के लिए रवाना हुए। प्लेन के उड़ान भरने से पहले प्लेन के अंदर की एक ऐसी तस्वीर आई जिसने जगदलपुर के सियासी गालियारे में जबरदस्त हलचल मचा दी है। प्लेन में आगे की दोनों सीटों पर भूपेश बघेल और दीपक बैज अगल बगल में बैठे हुए हैं और उनके ठीक पीछे मलकीत सिंह गैदू उनकी सीटों को पकड़कर बड़े ही खुशमिजाज अंदाज में खड़े नजर आ रहे हैं।  गैदू बेहद प्रफुल्लित लग रहे हैं और  बघेल व  बैज थोड़े बुझे बुझे से लग रहे हैं। मलकीत सिंह गैदू के खड़े होने का अंदाज बता रहा है कि उनकी बड़ी लॉटरी लग गई है। यहां यह बताना लाजिमी है कि मलकीत सिंह गैदू जगदलपुर के निवासी हैं और सामान्य वर्ग (सिख समुदाय) से आते हैं। बस्तर संभाग में एकमात्र जगदलपुर सीट ही सामान्य वर्ग के लिए है और मलकीत सिंह भी टिकट की दौड़ में शामिल रहे हैं। जगदलपुर में चर्चा शुरू हो गई है कि मलकीत सिंह ने टिकट की दौड़ में बाजी मार ली है।

शराब भट्टी जाने वाले मार्ग हत्या के आरोपी को पुलिस ने , 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

0
  • अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने मे बालोद पुलिस को मिली सफलता
  • पत्थर से सिर में मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटो मे किया गिरफ्तार ।
  • शराब मांगने की बात पर से वाद विवाद के चलते की गई हत्या

कुसुमकसा आत्माराम धाकड़े पिता स्व0 रामलाल धाकड़े उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम बोरिद थाना व जिला बालोद का लड़का पवन कुमार धाकड़े का दिनांक 11.10.2023 के रात्रि करीबन 09-10 बजे से दिनांक 12.10.2023 के प्रातः 08.00 बजे के मध्य शासकीय शराब भट्ठी कुसुमकसा जाने वाली कच्ची मार्ग के किनारे परसा पेंड़ के झाड़ियों के बीच मृत हालत में जिसके सिर में पत्थर मारकर हत्या करने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 357/2023 धारा 302, 201 भादवि के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त गोलाकार पत्थर शराब की शीशी जिसमें खून लगा हुआ व मृतक पवन को रोड किनारे पत्थर पटककर हत्या करने के बाद छुपाने की नियत से परसा पेंड़ के झाड़िया के पास ले जाकर पुनः ईंट के टूकड़ा से मारकर चोंट पहुंचाया है।

मृतक के सिर में पत्थर पटकने से गंभीर चोंट आने के कारण हत्या करना पाये जाने से प्रकरण की गंभीरता को देखते हए  पुलिस अधीक्षक अधीक्षक डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार नायक एवं  पुलिस नगर पुलिस अधीक्षक  राजेश बागड़े के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी राजहरा मुकेश सिंह, उपनिरीक्षक उमा ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक कांता राम घिलेन्द्र एवं थाना स्टाफ व सायबर सेल बालोद प्रभारी जोगेन्द्र साहू एवं टीम व एफएसएल टीम रायपुर व डाग स्क्वाड के विशेष टीम के द्वारा अज्ञात आरोपी की पता तलाश हेतु मौके पर तत्काल थाना के कर्मचारी एवं सायबर सेल टीम एवं एफएसएल टीम एवं डॉग स्क्वाड के विशेष टीम के द्वारा पता तलाश करने पर कुसुमकसा के हर्ष शर्मा उर्फ बिट्टू पिता सुखदेव शर्मा उम्र 28 वर्ष के संबंध में सुराग मिलने पर हिकमातमली से पुछताछ पर अपराध घटित करना कबूूूल कर बताया कि कुसुमकसा से मेन रोड जाने वाले रास्ते मे बैठ कर शराब पी रहे थे इस दौरान दोनो के बीच वाद विवाद होने से पास में रखे नूकिले पत्थर से मृतक के सिर में मारकर उसकी हत्या कर मृतक की मोटर सायकल हीरो होण्डा पैसन प्रो क्रमंाक सीजी-19 बीए-5106 को आरोपी अपने घर ले गया जिसे ग्राम कुसुमकसा से बरामद किया गया है। आरोपी को दिनांक 12.10.2023 को गिरफ्तार किया गया है जिसे माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी- हर्ष शर्मा उर्फ बिट्टू शर्मा पिता सुखदेव शर्मा उम्र 26 वर्ष साकिन वार्ड क्रमंाक 04 गैरेज पारा कुसुमकसा थाना राजहरा जिला बालोद (छ.ग.)

नपा कर्मचारियों को चार माह से नहीं मिली तनख्वाह

0
  •  बीएसपी से बतौर टैक्स मिली रकम का दुरूपयोग
  • कांग्रेस सरकार का रवैया बेहद अमानवीय : द्विवेदी

दल्लीराजहरा नगर पालिका दल्ली राजहरा के कर्मचारियों को चार माह से वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। कर्मचारी और उनके परिजन आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और उनके घरों में भोजन के लाले पड़ गए हैं। मंडल भाजपा अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने छ्ग की कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों के साथ अमानवीय बर्ताव करने तथा पालिका प्रशासन पर बीएसपी से टैक्स के रूप में मिली रकम का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया है।

दल्ली राजहरा मंडल भाजपा अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने कहा है कि भूपेश बघेल सरकार द्वारा नगर पालिका कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। 4 माह से भी अधिक समय बीत जाने पर भी उन्हें वेतन भुगतान नहीं किया गया है। राकेश द्विवेदी ने नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के कर्मचारियों के वेतन का यथाशीघ भुगतान करने की मांग की है। उन्होंने बताया है कि नगर पालिका दल्ली राजहरा में पदस्थ 39 नियमित एवं 56 प्लेसमेंट कर्मचारियों को जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर समेत कुल चार माह के वेतन का भुगतान नहीं होने से कर्मियों और उनके परिजनों को आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड रहा है। प्लेसमेंट कर्मियों को एक माह के वेतन का भुगतान किया गया है। वेतन भुगतान नहीं होने से उनकी परेशानी बढ़ रही है। पिछले नगर पालिका कार्यकाल में बीएसपी द्वारा टैक्स के रूप में निकाय मद में 4 करोड़ 31 लाख रुपए जमा कराए गए थे। वहीं शहर से घरेलू टैक्स के रूप में 60 से 70 लाख की राशि प्रति वर्ष प्राप्त होती है। पिछले कार्यकाल में तब के नगर पालिका अध्यक्ष काशी निषाद एवं अधिकारियों ने तय किया था कि बीएसपी से टैक्स के रूप में मिली रकम में से लगभग 1 करोड़ से शहर के सभी वार्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे तथा बाकी 3 करोड़ रूपए को कर्मचारियों के वेतन के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। उस फैसले की अनदेखी कर वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका आधिकारी द्वारा मिली भगत कर भाव पत्र बुलाकर एवं टेंडर आमंत्रित कर उक्त राशि की बंदरबांट की जा रही है, अपने चहेते ठेकेदार को काम देकर गुणवत्ता विहीन कार्य कराया जा रहा है। बीएसपी प्रबंधन से टैक्स के रूप में मिले पैसे का दुरुपयोग किया गया है। केंद्र सरकार से 14वें एवं 15वें वित्त के तहत मिले लगभग 10 करोड़ रु., अधोसंरचना मद के लगभग 10 करोड़ रु. एवं डीएमएफटी तथा अन्य मदों से प्राप्त करोड़ों की राशि को नगर पालिका द्वारा शहर के विकास में न लगाकर नागरिकों को ठगा एवं छला जा रहा है। श्री द्विवेदी ने कहा है कि शहर में चारों ओर गंदगी फैली हुई है, वार्डो की गलियों की सीसी रोड एवं नालियों की स्थिति बहुत ही खराब है। नगर पालिका को भ्रष्टाचार का अड्डा बना लिया गया है। नगर पालिका के कर्मचारी एवं उनके परिवार 4 माह से वेतन न मिलने के कारण भुखमरी की स्थिति में पहुंच गए हैं, वे न राशन का इंतजाम कर पा रहे हैं और न ही बच्चों की स्कूल फीस भर पा रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ निरंकुश हो तानाशाही के रास्ते पर चल रहे हैं और कर्मचारी सत्ता एवं शासन के डर से विरोध नहीं कर पा रहे हैं। मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने मांग की है कि नगर पालिका कर्मचारियों के वेतन का भुगतान एक सप्ताह के भीतर किया जाए किया जाए।

चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए मातृशक्ति ने कसी कमर

0
  • शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने ली महिला कांग्रेस की बैठक
  • चुनाव में रहेगी महिला कांग्रेस की बड़ी भूमिका

जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजीव भवन में बस्तर जिला महिला कांग्रेस शहर की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए महिला कांग्रेस की भूमिका पर रणनीति तय की गई। इसके अलावा संगठन की मजबूती को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। महिलाओं ने कहा कि वे कांग्रेस की जीत के लिए पूरी ताकत लगाकर काम करेंगी।

शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने महिलाओं से मुखातिब होते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में महिला कांग्रेस की भागीदारी बहुत ही महत्वपूर्ण होगी। इसलिए प्रत्येक महिला कार्यकर्ता अपने मोहल्ले से लेकर बूथ स्तर तक पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करें। साथ ही केंद्र सरकार की नाकामियों को महिलाओं के समक्ष उजागर करें और कांग्रेस सरकार की नीतियों को जन -जन खासकर महिलाओं तक पहुंचाएं।

बैठक में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला तिवारी, उपाध्यक्ष एस नीला, माही श्रीवास्तव, अपर्णा वाजपेयी, शहनाज खान, सपना कश्यप, ज्ञानेश्वरी जाधव, अंजुम हुसैन, अंजना नाग सहित महिला कांग्रेस की अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थीं।

जनता के नाम माफीनामा जारी करे भाजपा : दीपक बैज

0
  • झूठे वादे कर सत्ता हथियाने और अवाम को धोखा देने पर प्रायश्चित करे बीजेपी

रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा है कि इस चुनाव में भाजपा जनता के नाम माफीनामा जारी कर माफी मांगे और इस बात के लिए प्रायश्चित करे कि जनता ने उसके वादों पर भरोसा कर उसे तीन बार घोषणा पत्र बनाने का मौका दिया और तीनों बार सरकार चलाने का अवसर दिया, लेकिन भाजपा वादों से मुकर गई।

श्री बैज ने कहा कि 2003 के अपने घोषणा पत्र में भाजपा ने वादा किया था हर आदिवासी परिवार को गाय देने का, हर आदिवासी परिवार से एक को सरकारी नौकरी देने का, युवाओं को 500 रू. बेरोजगारी भत्ता देने का, 2008 में वादा किया किसानों को धान का 300 रू. बोनस देने का, 2013 में वादा किया था धान की कीमत 2100 रू. देंगे और 300 रू. बोनस कुल 2400 रू. प्रति क्विंटल धान खरीदी करने का। कोई भी वादा पूरा नहीं किया। एक बार फिर से जनता को ठगने के लिये घोषणा पत्र बनाने जनता के बीच जाने की बात कर रहे हैं। अब जनता उसके घोषणा पत्र में भला कैसे भरोसा करेगी? हमने अपने घोषणा पत्र के वादों को पूरा किया। हमारे 36 में से 34 वादे पूरे हुए। सरकार बनने के पहले घंटे से लेकर आज तक मुख्यमंत्री अपने वादे को पूरा कर रहे है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार में रहते 15 साल वादाखिलाफी करने वाले भाजपाई किस आधार pr नए वादे की बात कर रहे हैं?मन की बात करना और मनमानी थोपना यह भाजपा का राजनैतिक चरित्र है। सत्ता की छटपटाहट में जनता से सुझाव की बात करना भाजपा का नया जुमला है। वादों और झूठे दावों से ठगने वाले भाजपाईयों को बताना चाहिए कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के समय किए गए वादों का क्या हुआ। 100 दिन में मंहगाई कम करने का वादा था किया उल्टा, दैनिक उपभोग की वस्तुओं पर भारी भरकम टैक्स लगाकर मंहगाई 4 गुना कर दी। 2 करोड़ रोजगार हर साल देने का वादा था, नई भर्ती तो दूर 30 करोड़ युवाओं की लगी लगाई नौकरी खा गए। केंद्रीय विभागो में 11 लाख से अधिक पद रिक्त हैं, सरकारी उपक्रमों में 4 लाख से अधिक पद रिक्त हैं, लेकिन मोदी सरकार सरकारी उपक्रमों को बेचकर युवाओं के सरकारी नौकरी में रोजगार के अवसर को बेच रही है। नए वादों से पहले भाजपाई बतायें कि छत्तीसगढ़ में 2003, 2008 और 2013 के साथ ही केन्द्र में 2014 और 2019 के चुनावी घोषणा पत्र में भाजपा के द्वारा किये गये वादो का क्या हुआ?

MOST POPULAR

HOT NEWS