नियमितीकरण की एक सूत्रीय मांग को लेकर किया जा रहा आंदोलन
बस्तर पांचवी अनुसूचित क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में राज्य सरकार के नुमाइंदे के रूप में काम करने वाले पंचायत सचिव अपने नियमितीकरण की एक सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। बस्तर की ग्राम पंचायतों के सचिव अपनी पंचायत के वित्तीय कार्य, जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम पूरी तरह ठप रख हड़ताल पर चले गए हैं। पंचायत सचिवों का कहना है कि उनका नियमितीकरण न होना, राज्य सरकार, क्षेत्रीय विधायकों के चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादे से मुकरने की ओर इशारा करता है। पंचायत सचिवों ने कहा है कि पांचवी अनुसूचित जनजाति क्षेत्र, बस्तर से संबंधित सरकारी नियमावली में जनजातीय सलाहकार परिषद के हस्तक्षेप की भूमिका महत्वपूर्ण है। बस्तर में कार्यरत सभी अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने हेतु विशेष ग्रामसभा में प्रस्ताव का अनुमोदन करने की मांग पंचायत सचिवों ने की है।
गुंडरदेही नगर पंचायत अंतर्गत लगातार जल संसाधनों का दुरुपयोग हो रहा है जहां एक और बढ़ती तेज गर्मी के कारण भूजल स्तर तेजी से गिर रहा है।वही वार्डो के अंदर जल समस्या अभी से स्पष्ट नजर आ रही है । दूसरी ओर कुछ लोग नगर पंचायत व प्रशासन अनदेखी के चलते जल संसाधनों का स्वयं के लाभ के लिए लगातार दुरुपयोग कर रहे हैं। गुंडरदेही नगर पंचायत अंतर्गत अभी पीडब्ल्यूडी के माध्यम से मुख्य सड़क में नाली निर्माण का कार्य चल रहा है जिसके लिए जलापूर्ति तांदुला नदी में पंप लगाकर टैंकर के माध्यम से किया जा रहा है । तांदुला नदी में स्थानीय निवासियों के लिए एनीकट बनाकर पानी रोका गया है ताकि निस्तारित की समस्या से निजात मिले और जलस्तर बढ़े परन्तु ठेकेदार द्वारा लगातार नगर पंचायत के जल संसाधनों का दुरुपयोग अपने हित में कर रहे ।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
बस्तर क्षेत्रीय सांसद दीपक बैज दिल्ली से लौटते ही गढ़िया महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। ज्ञात हो की प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय गढ़िया महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। गढ़िया महोत्सव की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। सांसद बैज विशेष रूचि लेकर गढ़िया महोत्सव को भव्य रूप से मनाने की योजना बनाते हुए क्षेत्र के ग्राम प्रमुखों और प्रबुद्धजनों को जिम्मेदारी सौंपकर व्यवस्थाओं पर स्वयं नजर रखे हुए हैं। इसी कड़ी में सांसद दीपक बैज ने आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया और तैयारियों में जुटे लोगों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि गढ़िया महोत्सव की पूरे बस्तर संभाग में अलग पहचान बन चुकी है। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं और हजारों की भीड़ महोत्सव का लुत्फ उठाने के लिए जुटती है। ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व ही नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सांसद दीपक बैज के बीच मुलाकात हुई थी। इस दौरान सांसद बैज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गढ़िया महोत्सव आयोजन की जानकारी दी और उन्हें महोत्सव में आने हेतु निमंत्रण भी दिया था।
रोगों से बचाव और मच्छर उन्मूलन के लिए शहर में व्यापक अभियान
जगदलपुर डेंगू और मलेरिया की रोकथाम तथा मच्छर उन्मूलन के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। अब मच्छर जनित इन रोगों के खिलाफ जंग के मैदान पर महापौर सफीरा साहू भी कूद गई हैं। मेयर श्रीमती साहू घर घर जाकर जल जमाव का जायजा लेते हुए लोगों को समझाईश दे रही हैं। निगम के अमले द्वारा नालियों और जल जमाव वाले जगहों पर मच्छर नाशक दवा का छिड़काव किया जा रहा है। नगर निगम प्रशासन के अमले द्वारा शहर के सभी वार्डों में लगातार स्प्रेयर से दवा का छिड़काव किया जा रहा है। शनिवार को महापौर सफीरा साहू ने शहर के बलिराम कश्यप वार्ड में घर -घर जाकर लोगों से डेंगू की रोकथाम व बचाव के उपाय बताए।
श्रीमती साहू ने घरों में रखी पानी टंकियों और कूलरों का निरीक्षण किया तथा लोगों से कहा कि टंकियों और कूलरों की सफाई हर हफ्ते करते रहें। महापौर के मोर्चा सम्हालते ही नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और मितानिने भी पूरी शिद्दत से काम में जुट गए हैं। नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम घर – घर जाकर सोर्स रिडक्शन का कार्य कर रही है। साथ ही मच्छर के लार्वा को नष्ट करने हेतु नगर निगम द्वारा जमा तथा ठहरे हुए पानी में टेमीफोस लिक्विड का छिड़काव किया जा रहा है। वार्ड दौरा के दौरान महापौर सफीरा साहू के साथ मितानिनों की टीम भी प्रत्येक घर में कूलर, गमलों, टायरों आदि की जांच कर सोर्स रिडक्शन का कार्य कर रही है। कूलर, गमलों व टायरों में भरे पानी को खाली कराया जा रहा है।वार्ड भ्रमण कर निगम कर्मचारियों व मितानिनों को उनके कार्य के बारे में एक बार पुनः जानकारी दी व सोर्स रिडक्शन के महत्व व तरीकों के बारे में बताया। इस दौरान वार्ड के मेट और नगर निगम के अन्य कर्मचारी व वार्ड की मितानिनों ने मिलकर सोर्स रिडक्शन किया। महापौर सफीरा साहू ने बताया कि सभी वार्डों में नगर निगम की टीम द्वारा डेंगू व मलेरिया से बचाव हेतु टेमीफोस का छिड़काव किया जा रहा है। मेयर श्रीमती साहू ने नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास, घरों व छतों में पानी जमा होने न दें तथा कूलर व पानी टंकियों की नियमित सफाई करते रहें।
बस्तर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का लगातार दौरा कर रहे हैं दादू मणि
बकावंड भाजपा जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता मनीराम कश्यप दादू मणि विधानसभा क्षेत्र के गांवों में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। भाजपा की मजबूती के लिए उनके द्वारा चलाया जा रहा अभियान जोर पकड़ता जा रहा है।मनीराम कश्यप दादू मणि क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय नेता माने जाते हैं। लोगों के सुख दुख में शामिल होने को उन्होंने अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया है। वे भारतीय जनता पार्टी के पुराने नेता हैं और पार्टी संगठन की मजबूती के लिए हमेशा जमकर पसीना बहाते रहते हैं। क्षेत्र के लोग उन्हें प्यार से दादू मणि कहकर पुकारते हैं। जनसंपर्क के दौरान दादू मणि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचकर भाजपा शासनकाल की योजनाओं को याद दिलाते हुए छत्तीसगढ़ की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना भी साधते हैं।
दादू मणि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाकर लोगों को भाजपा से जोड़ने का काम कर रहे हैं। बस्तर विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान दादू मणि ग्राम पंचायत रेटावंड में आयोजित चईत्रा बाजार में शामिल हुए। वहां दादू मणि के पहुंचते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ उनके पास जमा हो गई। क्षेत्र भ्रमण दौरान उनके सानिध्य में मोंगरापाल शक्ति केंद्र में भाजपा का स्थापना दिवस पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने मनाया।दादू मणि ने ग्रामीणों का हालचाल जाना। तपश्चात वे ग्राम पंचायत धोबीगुड़ा के छेपड़ागुड़ा पारा में हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम एवं भंडारा में शामिल हुए। ग्रामीणों एवं हनुमान जी के भक्तों को दादू मणि ने हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी।
बालोद- महत्तम महोत्सव और आचार्य रामेश सुवर्ण दीक्षा महोत्सव के उपलक्ष्य में बालोद जैन श्रीसंघ और साधुमार्गी जैन संघ बालोद के संयोजन में आज स्थानीय महावीर जैन भवन बालोद में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य परामर्श एवं नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें हाईटेक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम जिनमें कार्डियक सर्जन, इंटरनेशनल कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन, किडनी एवं डायलिसिस विशेषज्ञ, आर्थोपेडिक, श्वसन विशेषज्ञ, पीडियाट्रिक्स, नेत्र रोग, कान नाक गला रोग, त्वचा रोग, दन्त रोग, शिशु एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ हॉस्पिटल के पैथोलॉजी एवं ईसीजी सुविधा के साथ उपलब्ध थे।वहीं संबंधित मरीजों को दवाईयां भी मुफ्त में उपलब्ध कराया गया। जैन श्रीसंघ एवं साधुमार्गी जैन संघ द्वारा इस शिविर के दो दिन पूर्व ही रक्तदान शिविर का भी सफल आयोजन किया गया था। आम जन एवं पशु-पक्षियों के लिए सेवा कार्य करने एवं मानवीय मूल्यों के प्रति सदैव समर्पित रहने वाले जैन समाज की सभी ने खूब सराहना की।
आज के इस मेगा नि: शुल्क स्वास्थ्य एवं परामर्श जांच शिविर के लाभार्थी परिवार श्रीमती सुवादेवी नाहटा की प्रेरणा से तनसुख लाल, मोहनलाल, सोहनलाल, राजेश कुमार नाहटा परिवार बालोद रहे। आज के इस भव्य व मेगा स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. प्रदीप जैन अध्यक्ष सकल जैन श्रीसंघ बालोद, राजेश टाटिया अध्यक्ष साधुमार्गी जैन संघ बालोद, तनसुख लाल जी नाहटा, हाईटेक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल भिलाई से डाक्टर रंजन सेन गुप्ता, विशाल ललवानी, ताराचंद सांखला, श्रीमती ममता नाहटा, सुमन ललवानी, श्रीमतीवर्षा चोरड़िया, देवीचंद गोलछा, निर्मल नाहटा, सुनील ललवानी, श्रेणिक नाहर, आनंद बाफना,संजय बैद, गिरीश कंवाड़,शुभम बुरड,विजय पारख, कमल पारख जैन साधुमार्गी संघ, समता महिला मंडल,समता युवा संघ के सदस्यों सहित जिला चिकित्सालय बालोद से नर्सिंग ट्रेनिंग की छात्राओं ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
दोनों दलों के पार्षद देते आए रहे हैं अवैध कब्जों को प्रोत्साहन
दुकानदारों ने अपनी गुमटियों के आगे लंबी चौड़ी जमीन कब्जाई
जगदलपुर नगर निगम द्वारा जनता को तफरीह करने, घर की रसोई से हटकर कुछ अलग तरह के व्यंजनों का जायके का लुत्फ उठाने की सुविधा देने के लिए शहर में चौपाटी का निर्माण कराया गया है, लेकिन यह चौपाटी अब शहरवासियों के लिए सिरदर्द साबित हो रही है। नगर निगम के सत्तारुढ़ दल व विपक्षी दल के पार्षदों के संरक्षण में दुकानदारों ने चौपाटी में बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे कर लिए हैं। नगर निगम जगदलपुर द्वारा करीब नौ साल पहले शहर के तरण ताल के पास चौपाटी का निर्माण किया गया है। इसके पीछे नगर निगम प्रशासन की मंशा यही थी कि दूसरे बड़े शहरों की तरह जगदलपुर के लोगों को भी तफरीह करने तथा तरह तरह के व्यंजनों का जायका लेने का आनंद मिल सके। पहले तो नगर निगम के सत्तारूढ़ दल और विपक्षी दल के पार्षदों ने चौपाटी की गुमटियों के आवंटन में भाई – भतीजावद का खेल खेलते हुए अपने नाते रिश्तेदारों और चहेतों को गुमटियां दिला दी। उसके बाद उन गुमटियों में दुकान चलाने वालों को अपनी अपनी गुमटी के आगे स्थित जमीन को हथियाने की खुली छूट दे दी। गुमटियों के संचालकों ने अपनी अपनी गुमटी के आगे की 20 – 20 वर्गफीट जमीन पर कब्जा जमा लिया है। इस कब्जाई गई जमीन पर वे टेबल कुर्सियां और अन्य सामान रखे रहते हैं। इसका नतीजा यह हो रहा है कि चौपाटी में खुली जगह नाममात्र की रह गई है। तफरीह करने और विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ उठाने के लिए चौपाटी पहुंचने वाले लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है और चौपाटी की खूबसूरती भी लगभग खत्म हो चली है। गुमटियों के आवंटन के दौरान तय की गई शर्तों के मुताबिक आवंटियों को अपनी अपनी गुमटी के अंदर ही दुकान चलाने का प्रावधान है, लेकिन इस शर्त की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी दस्ता चौपाटी के अवैध कब्जों को हटाने का साहस इसलिए नहीं जुटा पाता, क्योंकि दुकान संचालकों के सिर पर सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा के अनेक पार्षदों का हाथ जो है। पक्ष व विपक्ष के पार्षदों के दवाब के चलते अवैध कब्जों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जा रही है। इन अवैध कब्जों के कारण दुकानों का दायरा सड़क तक पहुंच गया है। नतीजतन चौपाटी की एक दुकान से दूसरी दुकान तक जाने और पूरे चौपाटी परिसर में गुजरने में लोगों को बड़ी परेशानी होती है।
पुलिस अधीक्षक, डॉ.जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस हरिश राठौर के मार्गदर्शन पर अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में जिले के अवैध जुआ सटटा शराब पर कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया जिस पर टीम द्वारा थाना गुण्डरदेही क्षेत्र के 1. दिनेश कुमार पिता नेमुकराम उम्र 42 वर्ष पता टेकापार गुण्डरदेही को जिला सहकारी बैंक के सामने गुण्डरदेही आम जगह पर सट्टा पट्टी लिखते समय रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे से अंको को लिखा सटटा पटटी हाट पेन नगदी रकम 1480 रूपये जप्त कर आरोपी के विरुद्ध वाना गुण्डरदेही में अपराध क 142 2023 धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। 2. अमन कुमार देशलहरे पिता भगवान वास देशलहरे उम्र 20 वर्ष पता परसदा भाठापारा गुण्डरदेही को आम परसदा रेलवे फाटक के पास गुण्डरदेही आम जगह पर सटटा पटटी लिखते समय रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे से अंको को लिखा सटटा पटटी, बाद पेन नगदी रकम 1540 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुण्डरदेही में अपराध क 143/ 2023 धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। 3. चेतन मनहरे पिता रामनारायण मनहरे उम्र 23 वर्ष पता परसदा भाटापारा गुण्डरदेही को ग्राम परसदा रेलवे फाटक के पास गुण्डरदेही आम जगह पर सटटा पट्टी लिखते समय रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे से अंको को लिखा सटटा पटटी डाट पेन नगदी रकम 1730 रूपये जप्त कर आरोपी के विरुवा थाना गुण्डरदेही में अपराध के 144 / 2023 धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। कुल जुमला रकम 4240 रूपये जप्त।उक्त प्रकरण में सउनि धरम भूआर्य, सउनि अरविंद साहू सउनि संजीवन साहू, आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक आकाश दुबे, आरक्षक पूरन देवांगन की सराहनीय भूमिका रही है।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
कांग्रेस नेत्री के प्रवास को लेकर प्रमंत्री कवासी लखमा ने ली बैठक
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किया जाएगा नागरिक अभिनंदन
प्रियंका के आगमन को लेकर पार्टी के लोगों में छाया जबरदस्त उत्साह
जगदलपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का 13 अप्रैल को बस्तर प्रवास तय हो गया है। उनके आगमन को लेकर कांग्रेस के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा और उनके स्वागत की तैयारी जोरशोर से चल रही है। जिले के प्रभारी तथा छ्ग शासन के आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी की मौजूदगी में यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा।इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बाद अब पहली बार कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बस्तर दौरे पर आने वाली हैं। प्रियंका गांधी के बस्तर प्रवास को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी और बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 13 अप्रैल को प्रियंका गांधी बस्तर पहुंचेंगी। वे जगदलपुर शहर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान पर आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगी तथा महिला सम्मेलन में भी शामिल होंगी। प्रियंका गांधी के बस्तर प्रवास को लेकर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बस्तर संभाग के कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों लोकसभा व राजयसभा सदस्यों, विधायकों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री लखमा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी कई बार बस्तर का दौरा कर चुकी थी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी भी बस्तर संभाग के अबूझमाड़ क्षेत्र में आए थे। सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी कई बार बस्तर आ चुके हैं। नेहरू गांधी परिवार की बेटी एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का बस्तर आगमन पहली बार हो रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तरवासियों को गांधी परिवार से विशेष लगाव रहा है। इंदिरा गांधी के दौर में बस्तर के आदिवासी बंधु कांग्रेस को कम और इंदिरा गांधी एवं पार्टी के चुनाव चिन्ह को ज्यादा जानते थे। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी में स्व. इंदिरा गांधी की छवि नजर आती है और चूंकि वे पहली बार बस्तर प्रवास पर आ रही हैं, इसलिए उनके स्वागत में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। लखमा ने प्रियंका गांधी के कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की और व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
जोश से लबरेज हैं पार्टी के नेता और कार्यकर्त्ता
विधानसभा चुनाव से पहले हो प्रियंका गांधी के बस्तर प्रवास को लेकर स्थानीय कांग्रेसी नेताओ में भी काफी उत्साह नजर आ रहा है। सांसद दीपक बैज, जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक लखेश्वर बघेल, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, नारायणपुर के विधायक चंदन कश्यप, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी, बस्तर जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष बलराम मौर्य, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू तथा पार्टी के सभी पंचायती राज पदाधिकारी प्रियंका गांधी के प्रवास को लेकर अपने अपने स्तर पर तैयारियों में जुट गए हैं। ये नेता अपने क्षेत्रों से ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्यक्रम में लाने के लिए कमर कस चुके हैं।
भूपेश बघेल का किया जाएगा नागरिक अभिनंदन
मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने चार वर्ष के कार्यकाल में बस्तर को बहुत कुछ दिया है। पोस्ट मेट्रिक छात्रावासों तथा आश्रमों में रहकर पढ़ाई करने वाले अनुसूचित जाति – जनजाति के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति और भोजन खर्च की राशि में अच्छी वृद्धि कर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विद्यार्थियों को बड़ी राहत पहुंचाई है, यहां की माताओं व बहनों को स्वावलंबी बनाकर सम्मान के साथ जीने का जरिया उपलब्ध कराया है, आदिवासियों की परंपराओं और आस्था स्थलों के संरक्षण संवर्धन के लिए पर्याप्त राशि दी है। इस योगदान के लिए मैंने तथा रेखचंद जैन व अन्य विधायकों ने मुख्यमंत्री से मिलकर उनका नागरिक अभिनंदन करने की इच्छा उनके समक्ष व्यक्त की थी। हम 13 अप्रैल को प्रियंका गांधी की उपस्थिति मेंमुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नागरिक अभिनंदन भी करेंगे।
दल्लीराजहरा विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन वार्ड क्रमांक 16 दल्ली राजहरा आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 26 में किया गया.स्वास्थ सुपरवाइजर रेखू राम साहू ने वार्ड वासियों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दिया.स्वास्थ्य रहने के लिए हर उम्र के लोगों को भोजन में सलाद जरूर शामिल करें. जो माताएँ पर्याप्त मात्रा में स्तनपान करवाती है उसे कैसर की आशंका कम होती है. कैलशियम की कमी के कारण रीढ़ की हड्डी से जुड़ी न्यूरो की समस्या में महिलाओं को खतरा ज्यादा होता है
महिलाओं को सुबह का धुप 20 मिनट लेना चाहिए. फास्टफूड से दूर रहें. खट्टे फल से विटामिन सी मिलता है.जिससे हड्डी कमजोर नहीं होती है. ताजी हवा ले इससे दिल की कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने में सहायक हैं. मोटापा, डायबिटीज, हाई बीपी, स्टोक, लीवर से जुड़ी समस्याओं सहित कुछ विशेष प्रकार के कैंसर का भी कारण है. इससे बचने के लिए 50 प्रतिशत फल, सब्जी भोजन में होना चाहिए. सेहत को बनाये रखने के लिए साइकिलींग, वांकिंग, सीढिया चढ़ना, पंजों के बल खड़े होना. एक्सरसाइज जरुर करें. आयोजन में सारु पिस्टल ए. एन. एम. रेखा साहू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका सहित वार्डवासियगण उपस्थित थे
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें