जगदलपुर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान द्वारा ग्राम बडाजी पहुंचे। वहां उन्होंने अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान शर्मा ने बडांजी गांव को कई बड़ी सौगातें दीं। ग्रामीणों के आग्रह पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बड़ांजी में हल्बा समाज भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए एवं महिला व पुरुष शौचालय निर्माण हेतु 6 लाख रूपए की घोषणा की गई है। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत में महतारी सदन बनाए जाने की भी घोषणा की।
माड़पाल में बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज
- विश्व हिंदू परिषद् बजरंग दल करा रहा आयोजन
जगदलपुर बस्तर जिले के गांवों में विहिप बजरंगदल लगातार प्रतियोगिताएं आयोजित कर रहा है। विहिप ने कलचा में क्रिकेट सांसद कप क्रिकेट, मोरठपाल में स्व.मोहन लाल नाग बजरंगी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करने के बाद माड़पाल में बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया है, जिसमें कुल 16 टीम भाग ले रही हैं।
विहिप जिला अध्यक्ष हरि साहू ने बताया कि खेल का सनातन रीति नीति से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। हरि साहू ने कहा कि खेल का आयोजन युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, ग्रामों से खिलाडी तैयार कर खेल क्षेत्र में जिला राज्य और देश का प्रतिनिधित्व कर सके ऐसी योजना पर कार्य किया जा रहा है। जिससे हमारे बस्तर की छवि जो अवैध मतांतरण के ठेकेदार व नक्सलियों ने धूमिल कर रखी है, वह बेहतर बनेगी। इस दौरान मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विहिप हरि साहू, सरपंच माड़पाल वंदना नाग, महादेव बघेल गरावंड खुर्द सरपंच, कैलाश ठाकुर विहिप नगरनार प्रखंड अध्यक्ष, धनपती बाज प्रखंड उपाध्यक्ष, जयराम नाग पूर्व सरपंच,मुरली मनोहर दास, महेश मानिकपूरी, महेश्वर, बलिराम दास, भानू पटेल, नंदो नाग, राजेंद्र नाग, बहादुर साहनी, सीबो नाग, पदमनाथ कश्यप, पाकलू कश्यप, विकास सिदार, गंगाराम पूजारी, रमेश पात्रों, रघुनाथ सेठिया, जगन्नाथ नाग, उदय पूजारी, अजय, विनोद, तानसिं, धीरज, गोपी, राजू, संदीप, रोहित, करण, देवेंद्र, संपत, संजोग, विशाल, संजू, कुणाल, शानू और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
नगरीय निकाय व पंचायत चुनावों में भी भाजपा की जीत सुनिश्चित करें कार्यकर्ता: विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं से की भेंट
- भाजपा जिला कार्यालय में ली कार्यकर्ताओं की बैठक
जगदलपुर दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर आए उप मुख्यमंत्री व बस्तर प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की और सीधा संवाद करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से आसन्न नगरीय निकाय चुनाव व पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने आह्वान किया।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के कुशासन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उखाड़ फेंका है और आज छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सुशासन है। नगरीय निकाय चुनाव व पंचायत चुनाव में भी कार्यकर्ताओं को विजय का क्रम बरकरार रखना है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा करीब एक घंटे भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ रहे। उन्होंने बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी दोनों चुनाव महत्वपूर्ण हैं, जिसमें पूर्ण रूप से शक्ति लगानी है। शर्मा ने कहा कि आगामी 15 दिसंबर को होने वाले बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में देश के गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। बस्तर की खेल प्रतिभाओं व युवा कौशल से देश और दुनियां परिचित हो, यही बस्तर ओलंपिक का उद्देश्य है। जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता भी अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता निभाएं। बस्तर की बेहतरी व नई पहचान दिलाने में अग्रणी रहें। बैठक का संचालन रामाश्रय सिंह ने व आभार प्रदर्शन विधायक विनायक गोयल ने किया।बैठक में प्रमुख रूप से बस्तर सांसद महेश कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, विद्याशरण तिवारी,योगेंद्र पांडेय, श्रीधर ओझा, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, मनीराम कश्यप, वेदप्रकाश पांडेय,रजनीश पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, सुब्रतो विश्वास, परिस बेसरा, फूलसिंह सेठिया, निर्भय दीवान, रंजीत पांडेय, मनोहर तिवारी, आर्येन्द्र आर्य, संग्राम सिंह राणा, अविनाश श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्टूडेंट्स ने सीआरपीफ जवानों से सीखा हौसला
- सीआरपीफ कैंप पुसपाल का किया शैक्षणिक भ्रमण
जगदलपुर जवाहर नवोदय विद्यालय बस्तर के विद्यार्थियों ने 188 बटालियन सीआरपीएफ कैंप पुसपाल का शैक्षणिक भ्रमण किया।
भारत सरकार की पीएम स्कूल योजना के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों को शैक्षणिक पर्यटन कराया जाता है। इसी कड़ी में बटालियन के कमांडेंट भवेश चौधरी के निर्देशन में सीआरपीएफ कैंप पुसपाल घाट बस्तर का जवाहर नवोदय विद्यालय जगदलपुर के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के तहत 240 विद्यार्थियों को सीआरपीएफ एवं फोर्स को करीब से जानने का मौका मिला। साथ ही उन्हें सीआरपीएफ की कार्य प्रणाली तथा नक्सल उन्मूलन के बारे में सीआरपीएफ की भूमिका बताई गई। इस अवसर पर कमांडेंट भवेश चौधरी ने विद्यार्थियों को अपना भविष्य संवारने के लिए कैरियर संबंधी सुझाव भी दिए साथ ही सीआरपीएफ के महत्व एवं ड्यूटी के बारे में अवगत कराया। भवेश चौधरी ने विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का महत्व समझाया तथा विद्यार्थियों की जिज्ञासा का समाधान करते हुए उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों के जवाब दिए। इस शैक्षिक भ्रमण के उपरांत विद्यार्थियों में जोश और जुनून देखते ही बन रहा था ।

विद्यार्थी सीआरपीएफ कैंप का भ्रमण करके गर्व महसूस कर रहे थे तथा जोश, जुनून और देश-प्रेम की भावना से ओत-प्रोत नजर आए।विद्यार्थियों ने अपने संबोधन में सीआरपीएफ के जवानों द्वारा इतनी कठिन परिस्थितियों में की जा रही ड्यूटी तथा मातृभूमि के लिए उनके समर्पण को सराहा तथा कहा कि कैंप में आकर उन्हें बड़ी अच्छी प्रेरणा मिली है। जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने सीआरपीएफ कैंप के शैक्षणिक क भ्रमण को अभूतपूर्व एवं यादगार भ्रमण माना। इस अवसर जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक गण तथा सहायक कमांडेंट द्वय ओमप्रकाश बिश्नोई एवं बन्नाराम तथा सीआरपीएफ के अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
विजय शर्मा ने चित्रकोट जलप्रपात का अवलोकन किया।
जगदलपुर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर जिले के दौरे के दौरान प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चित्रकोट जलप्रपात का भी अवलोकन किया। इस दौरान स्थानीय खाद्य उत्पाद की विक्रय करने वाली महिला से हालचाल पूछने के साथ ही उनके पास से बेर का क्रय किए ।
संभाग के युवाओं को नई दिशा देगा बस्तर ओलंपिक: विजय शर्मा
- डिप्टी सीएम, वनमंत्री और खेलमंत्री ने की तैयारियों और व्यवस्था की समीक्षा
- आयोजन स्थल का भी जायजा लिया मंत्रियों ने
जगदलपुर बस्तर ओलंपिक 2024 की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री केदार कश्यप और खेलमंत्री टंकराम वर्मा ने आयोजन की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में तीनों मंत्रियों ने तैयारियों पर विस्तृत चर्चाकर आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के आगमन के संबंध में भी चर्चा की गई।

बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर ओलंपिक बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों के युवाओं को खेल के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ने की पहल है। खेल के द्वारा युवाओं को बेहतर एक माहौल देना है। साथ ही योजनाओं के संबंध में जानकारी भी दी जानी है। बस्तर ओलंपिक के संभाग स्तर के विजेता की समाज में महति भूमिका होगी। ये विजेता बस्तर के नौजवानों को उन्नति के लिए प्रेरित करने का प्रयास करेंगे। खेल प्रतियोगिता में बस्तर के अंदरूनी इलाक़ों के अधिक से अधिक लोग पहुंचें और खिलाड़ियों का हौसला अफ़ज़ाई करें। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि इस प्रतियोगिता में खेल संघों, विभिन्न समाजों के प्रमुखों को आमंत्रित किया जाए। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को भी प्रचारित किया जाए। खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार बस्तर के युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है।इस संभाग स्तरीय आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाए। सांसद महेश कश्यप ने कहा कि सातों जिलों की टीमें इस प्रतियोगिता में शामिल हो रही हैं। इसलिए खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन पानी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।
300 आत्मसमर्पित नक्सली भी लेंगे भाग
बैठक में कलेक्टर हरिस एस ने बताया कि संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में 2422 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं इसके अलावा 300 आत्मसमर्पित खिलाड़ियों और नक्सल हिंसा से दिव्यांग खिलाडी शामिल हो रहे हैं। कलेक्टर ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आवास की व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी। साथ ही उद्घाटन और समापन समारोह की रूपरेखा के बारे में भी बताया। बैठक कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी, सीसीएफ श्री दुग्गा, सभी जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और जिला पंचायत सीईओ उपस्थित रहे ।
बैठक से पहले तीनों मंत्रियों ने इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में उद्घाटन और समापन समारोह की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा और बैठक व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की बैठक व्यवस्था, खिलाड़ियों का पुरस्कार वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., खेल विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिंहा, संचालक खेल विभाग तनूजा सलाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।
नक्सलियों ने फिर की वाहशियाना करतूत, लोदेड़ की महिला को मार डाला गला घोंटकर
- पांच दिन में दो महिलाओं समेत चार लोगों की हत्या
अर्जुन झा
जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने फिर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। इस महिला पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए उसका गला घोंट दिया गया।पुलिस और सुरक्षा बलों के हाथों लगातार करारी शिकस्त झेलते आ रहे नक्सली अब निरीह आदिवासियों की हत्याएं कर दहशत फैलाने की कोशिश में लगे हुए हैं। बीजापुर जिले में नक्सली पांच दिनों के भीतर चार लोगों को मौत के घाट उतार चुके हैं। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं।
ताजा वारदात बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना अंतर्गत ग्राम लोदेड़ में की गई है। लोदेड़ के पटेलपारा की निवासी 40 वर्षीय महिला यालम सुकरा पति यालम रामैया की 7 दिसंबर का नक्सलियों द्वारा अपहरण लिया गया। यालम सुकरा को लोदेड़ से 3 किमी की दूर स्थित बड़े पहाड़ जंगल में ले जाकर गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी गई गई। घटना 7 दिसंबर की सुबह 9.30 बजे की है। मौके पर प्रतिबंधित भाकपा नक्सल संगठन मद्देड़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा बरामद हुआ है। पर्चे में नक्सलियों द्वारा उनके मूवमेंट की सूचना पुलिस को लगातार देने के कारण 18 नवंबर 24 को ग्रेहाऊंड फोर्स के साथ हुए एनकाउंटर में 7 नक्सलियों के मारे जाने का जिक्र किया गया है। पर्चे में यालम सुकरा पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाकर हत्या करने का उल्लेख किया गया है। सूचना पर थाना मद्देड़ पुलिस द्वारा शव कब्जे में लेकर अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। इसके एक दिन पहले बीजापुर जिले के ही बासागुड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम तम्मापुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी पद्दम की नकासलियों ने उसके बेटे के सामने ही धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। जिले में बीते पांच दिनों के भीतर नक्सली चार निर्दोष ग्रामीणों को मौत की नींद सुला चुके हैं। दरअसल इस तरह की करतूत नक्सली हताशा में कर रहे हैं। अब तक आम आदिवासियों को पुलिस तथा शासन प्रशासन के प्रति बरगलाते आए नक्सलियों पर उनका ही दांव उल्टा पड़ने लगा है। पुलिस और फोर्स जहां तेजी से नक्सलियों का सफाया करती जा रही हैं, वहीं अब बीहड़ के पहुंच विहीन गांवों में भी विकास की किरण पहुंचने लगी है। इससे ग्रामीणों का भरोसा पुलिस, सुरक्षा बलों तथा शासन प्रशासन के प्रति तेजी से बढ़ता जा रहा है। नक्सली यह कभी नहीं चाहते कि यहां के आदिवासी भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ें। इसीलिए वे निरीह आदिवासियों की हत्याएं कर अपनी मौजूदगी का अहसास कराने के लिए इस तरह का वाहशियाना करतूत कर रहे हैं।
न चबूतरा बना, न निर्मला घाट, हजम कर ली पूरी रकम
*न चबूतरा बना, न निर्मला घाट, हजम कर ली पूरी रकम*
= ग्राम पंचायत सांवरा में 15वें वित्त की राशि में खेल =
*बकावंड।* विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत सांवरा के सचिव श्यामलाल कश्यप द्वारा बाजार में चबूतरा बनाने का मामला सामने आया है जो की 15वें वित्त आयोग से 49 हजार रुपए का आहरण किया जा चुका है लेकिन स्थल पर कोई कार्य नहीं कराया गया है। ग्राम पंचायत सवांरा के तालाब में निर्मला घाट के नाम पर गागड़ा कंस्ट्रक्शन को राशि भुगतान करना बताया गया है, लेकिन तालाब में कहीं भी निर्मला घाट नजर नहीं आ रहा है।जब इस बारे में ग्राम पंचायत सरपंच रवि सिंह बघेल से पूछा गया तो उनका जवाब बड़ा ही अजीब था। वे कहने लगे कि आप किस किस काम को ढूंढ रहे हो, मेरे को समझ नहीं आ रहा है। हम लोग गांव के हिसाब से काम कराते हैं और इसकी पूरी जानकारी जनपद पंचायत को दे देते हैं।
*वर्सन*
*15वें वित्त में दखल नहीं*
ग्राम पंचायतों को 15वें वित्त की राशि से अपने तरीके से काम कराने का अधिकार है। इसमें जनपद पंचायत कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकती।
*-एसएस मंडावी,*
सीईओ, जनपद पंचायत बकावंड
नक्सलियों ने फिर की वाहशियाना करतूत, लोदेड़ की महिला को मार डाला गला घोंटकर
पांच दिन में दो महिलाओं समेत चार लोगों की हत्या
अर्जुन झा
जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने फिर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। इस महिला पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए उसका गला घोंट दिया गया।पुलिस और सुरक्षा बलों के हाथों लगातार करारी शिकस्त झेलते आ रहे नक्सली अब निरीह आदिवासियों की हत्याएं कर दहशत फैलाने की कोशिश में लगे हुए हैं। बीजापुर जिले में नक्सली पांच दिनों के भीतर चार लोगों को मौत के घाट उतार चुके हैं। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं।
ताजा वारदात बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना अंतर्गत ग्राम लोदेड़ में की गई है। लोदेड़ के पटेलपारा की निवासी 40 वर्षीय महिला यालम सुकरा पति यालम रामैया की 7 दिसंबर का नक्सलियों द्वारा अपहरण लिया गया। यालम सुकरा को लोदेड़ से 3 किमी की दूर स्थित बड़े पहाड़ जंगल में ले जाकर गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी गई गई। घटना 7 दिसंबर की सुबह 9.30 बजे की है। मौके पर प्रतिबंधित भाकपा नक्सल संगठन मद्देड़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा बरामद हुआ है। पर्चे में नक्सलियों द्वारा उनके मूवमेंट की सूचना पुलिस को लगातार देने के कारण 18 नवंबर 24 को ग्रेहाऊंड फोर्स के साथ हुए एनकाउंटर में 7 नक्सलियों के मारे जाने का जिक्र किया गया है। पर्चे में यालम सुकरा पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाकर हत्या करने का उल्लेख किया गया है।
सूचना पर थाना मद्देड़ पुलिस द्वारा शव कब्जे में लेकर अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। इसके एक दिन पहले बीजापुर जिले के ही बासागुड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम तम्मापुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी पद्दम की नकासलियों ने उसके बेटे के सामने ही धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। जिले में बीते पांच दिनों के भीतर नक्सली चार निर्दोष ग्रामीणों को मौत की नींद सुला चुके हैं। दरअसल इस तरह की करतूत नक्सली हताशा में कर रहे हैं। अब तक आम आदिवासियों को पुलिस तथा शासन प्रशासन के प्रति बरगलाते आए नक्सलियों पर उनका ही दांव उल्टा पड़ने लगा है। पुलिस और फोर्स जहां तेजी से नक्सलियों का सफाया करती जा रही हैं, वहीं अब बीहड़ के पहुंच विहीन गांवों में भी विकास की किरण पहुंचने लगी है। इससे ग्रामीणों का भरोसा पुलिस, सुरक्षा बलों तथा शासन प्रशासन के प्रति तेजी से बढ़ता जा रहा है। नक्सली यह कभी नहीं चाहते कि यहां के आदिवासी भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ें। इसीलिए वे निरीह आदिवासियों की हत्याएं कर अपनी मौजूदगी का अहसास कराने के लिए इस तरह का वाहशियाना करतूत कर रहे हैं।
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दल्लीराजहरा में विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन
डौण्डी विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव 2024 का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दल्लीराजहरा में शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राकेश द्विवेदी मण्डल अध्यक्ष भाजपा दल्लीराजहरा, अध्यक्षता कर रहे जय सिंह भारद्वाज बीईओ डौण्डी, विशेष अतिथि डीडीमण्डले सीईओ जनपद पंचायत डौण्डी, अब्दुल इब्राहिम उपाध्यक्ष नगर पंचायत चिखलाकसा , शेखर रेड्डी व्यवस्थापक , सचिदानंद शर्मा बीआरसीसी, भूपेन्द्र तिवारी प्राचार्य स शि मं दल्लीराजहरा थे। कार्यक्रम की शुरुआत सर्व प्रथम सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, स्वामी विवेकानंद व छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर पूजा अर्चना से हुआ।

सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने दीप प्रज्वलित गीत प्रस्तुत किया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत उपरांत शिशु मंदिर के बच्चों ने स्वागत नृत्य का प्रदर्शन किया। स्वागत भाषण का वाचन करते हुए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जे. एस. भारद्वाज ने बताया कि युवा उत्सव के लिए खण्ड स्तर पर 248 युवाओ का पंजीयन हुआ था और प्रतियोगिता के लिए 245 युवाओं की शानदार उपस्थिति रही। युवा उत्सव के मुख्य अतिथि राकेश द्विवेदी ने सभी युवाओं को अपने उद्बोधन में कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा युवाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाने व क्षेत्रीय कलाकार को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया जा रहा है इसमें आप सभी बेहतर मेहनत कर अच्छा प्रदर्शन के द्वारा जिले के लिए चयनित होंगे, आप सभी को जीत की शुभकामनाएं, विशेष अतिथि डीडी मण्डले ने भी युवाओ को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि युवाओं को समान अवसर व मंच प्रदान करने के लिए एवं उनकी प्रतिभा व वैज्ञानिक सोच को बहार निकालने के लिए ही इस आयोजन को किया जा रहा है। विकासखण्ड स्तर पर कार्यक्रम प्रभारी चन्द्रशेखर पवार,टीएस पारकर व साक्षी देवांगन ने बताया कि सभी प्रथम आने वाले युवा 9दिसम्बर 2024 को होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में डौण्डी विकासखण्ड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विकासखण्ड स्तर पर हुए कार्यक्रम के परिणाम इस प्रकार है
सामुहिक लोकनृत्य- रोशनी एवं साथी प्रथम
सामुहिक लोकगीत -शशीकांत साहु एवं साथी आईटीआई राजहरा प्रथम
एकल लोकनृत्य- काजल मानिकपुरी सेजस डौण्डी प्रथम
एकल लोकगीत- कृतिका गैर अध्ययनरत प्रथम
कहानी लेखन- मोनिका नर्राटोला प्रथम
चित्रकला- कृतिका सेजस राजहरा
दिलेश्वरी कुआंगोंदी प्रथम
तात्कालिक भाषण- डिम्पल यादव सेजस राजहरा ,प्रिन्सी रामटेके चिखली (प्रथम)
कविता पाठ- डेजी कुआंगोंदी , यमुना मारगेन्द्र- सेजस डौण्डी प्रथम
विज्ञान मेला एकल- श्रेया पाण्डे प्रथम
विज्ञान मेला(सामु)- मनीष एवं साथी सेजस नया बाजार राजहरा प्रथम
हस्तशिल्प- खिल प्रसाद एवं साथी कुआगोंदी प्रथम
टेक्सटाइल – समीता यादव एवं साथी सेजस नया बाजार राजहरा प्रथम

कृषि उत्पाद- डेविड कुमार एवं साथी कुआगोंदी प्रथम उपरोक्त समस्त युवा जिन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया है जिला स्तरीय युवा उत्सव जो 9दिसम्बर 2024को सुबह 10 बजे तक सरदार पटेल मैदान में प्रभारी शिक्षक के साथ शामिल होंगे। आने जाने का किराया संस्था से बालोद व वापसी का दिया जाएगा। प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए शिक्षक चनद्रशेखर पवार9893445567 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश मेश्राम, रमेश गुर्जर, मनन गुप्ता, मोना रावत, ठाकुर राम, स्काउट गाइड, शिल्पी साहु सरस्वती शिशु मंदिर के समस्त स्टाफ एवं समस्त निर्णायको का सहयोग मिला।


