City Media - Page 745 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 745

शिक्षा पर सभी धर्मों का है समान अधिकार: विधायक रेखचंद जैन

0
  • शाला प्रवशोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए संसदीय सचिव जैन
  • अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने किया प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन

जगदलपुर मंगलवार को अंजुमन इस्लामिया कमेटी द्वारा स्थानीय अंजुमन उर्दू, हिंदी हायर सेकंडरी स्कूल के शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। कमेटी अध्यक्ष हाजी अबुल हाशिम खान ने अन्य पदाधिकारियों व समाज के सदस्यों के साथ मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन का पुरजोर इस्तेकबाल किया। मुख्य अतिथि की जानिब से बोलते हुए संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि शिक्षा पर सभी धर्मों का बराबर अधिकार है। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। विधायक ने कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार का उद्घोष भी किया। रेखचंद जैन ने कहा कि शाला किसी ईबादतगाह से कमतर नहीं होती है। शाला में बच्चे पढ़ने के नाम पर सही मायने में ऊपर वाले की इबादत करने के लिए आते हैं। शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को पद्मश्री शमशाद बेगम ने भी संबोधित किया। अंजुमन इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष हाजी हासिम खान ने स्कूल की स्थापना से लेकर अब तक की प्रगति की जानकारी दी।

नवप्रवेशियों और प्रतिभाओं को मिला सम्मान

कार्यक्रम के दौरान शाला के नवप्रवे शियों के साथ विभिन्न कक्षाओं के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मान प्रदान किया गया। नए बच्चों को स्कूल सामग्री प्रदान की गई। इस दौरान छग राज्य हज कमेटी सदस्य मो इमरान खान, अय्यूब खान, एस. करीमुद्दीन, हाजी हसन साहब, हनीफ भाई, अशरफ भाई, अमजद खान, अकील खान, मो. सलीम, तौफीक पाशा, एजाज अहमद, यशवर्धन राव, राजेश राय, मोबीउद्दीन, शफीक रायपुरी, नवाजुद्दीन गोरे, इश्तियाक खान, इस्लाम बख्श, अब्दुल शकूर, रहमान खान, मोइन कुरैशी, अब्दुल रहीम, फैज मोहम्मद, मो. हफीज, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, प्राचार्या सान्या, सूर्या पाणि, संगीता जैन, संतोष सिंह, इलियास भाई, जाहिद खान, अब्दुल हफीज, स्कूल की शिक्षिकाएं, अभिभावक तथा बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद थे।

विधायक जैन ने मनाया मछुआ बोर्ड अध्यक्ष निषाद का जन्मदिन

0

जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने अपने सहयोगियों के साथ छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एमआर निषाद से केक कटवाकर उनका जन्मदिन मनाया। विधायक कार्यालय में निषाद के जन्मदिन पर केक काटा गया। विधायक जैन व उनके सहयोगियों ने बारी- बारी से निषाद को बुके भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी।

उन्हें केक खिलाकर हर्ष- उल्लास से जन्म दिन मनाया गया। अनौपचारिक चर्चा में निषाद ने जैन को राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड द्वारा मछुआरों के हित में लिए गए निर्णयों से अवगत कराया। निषाद को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सभी ने उनके उज्जवल भविष्य के साथ सुखी व समृद्ध जीवन की कामना की। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता होरी मंडल, गौरनाथ नाग, एल्डरमैन सुरेंद्र झा, एमआईसी सदस्य राजेश राय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमू उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह, पार्षद सूर्या पाणि, कुलदीप सिंह भदौरिया, मनोरंजन शर्मा आदि मौजूद थे।

कलेक्टर ने मितानिनों को दिया मानदेय वृद्धि की स्वीकृति आदेश की प्रति

0

जगदलपुर 11 जुलाई 2023/ कलेक्टर विजय दयाराम के. ने मंगलवार को जिले के मितानिनों को शासन द्वारा मितानिनों के मानदेय में वृद्धि की स्वीकृति आदेश की प्रति प्रदान किए। इस अवसर पर कलेक्टर ने मितानिनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मितानिनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मितानिनों ने संस्थागत प्रसव, टीकाकरण करने तथा मौसमी बीमारियों के नियंत्रण सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए हमेशा तत्पर रही है। माननीय मुख्यमंत्री के घोषणा अनुसार मानदेय मिलने से मितानिन अब और शिद्दत से सेवाएं देगी। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करने वाली मितानिनों को पूर्व में दी ही प्रोत्साहन राशि के अतिरिक्त मितानिन कल्याण निधि योजनांतर्गत राशि दो हजार दो सौ रुपए प्रतिमाह 01अप्रैल 2023 से मानदेय में वृद्धि करने की स्वीकृति प्रदान किया है। इस अवसर पर मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ आरके चतुर्वेदी, मितानीन कोडिनेटर और मितानिनगण उपस्थित थे।

बेसहारों के सहारा हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : राजमन बेंजाम

0
  • दिव्यांग परीक्षण एवं मूल्यांकन शिविर में शामिल हुए विधायक

तोकापाल चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम छग शासन के समाज कल्याण विभाग बस्तर जिला द्वारा बड़े किलेपाल में आयोजित ‘आमचो नवा बाट’ कार्यक्रम अंतर्गत दिव्यांगों के लिए आयोजित जनपद स्तरीय शल्य क्रिया, सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम के मूल्यांकन एवं परीक्षण शिविर में शामिल हुए। उन्होंने दिव्यांगो को दिव्यांगता प्रमाण पत्र वितरित किए।

शिविर में विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच- सचिवों एवं युवोदय टीम के सहयोग से कुल 1882 दिव्यांगो को चिन्हित कर उन्हें परीक्षण हेतु शिविर में लाया गया था। इनमें अस्थि बाधित 762, श्रवण बाधित 210, मानसिकव्याधि से ग्रस्त 435, सिकलीन से पीड़ित 241 एवं नेत्र बाधित 234 लोग शामिल थे। शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा जबलपुर से बुलाए गए विशेषज्ञ डॉक्टरों ने चिन्हित दिव्यांगो का परीक्षण किया। चयनित दिव्यांगों की बाद में शल्य क्रिया की जाएगी तथा उन्हें सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। विधायक राजमन बेंजाम ने नर सेवा ही नारायण सेवा है सूक्ति वाक्य से अपने उद्बोधन की शुरुआत की और कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार सर्वहारा वर्ग की हितैषी सरकार है।

जिनका कोई सहारा नहीं है, उनका सहारा हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं। हर व्यक्ति के संकट की घड़ी में मुख्यमंत्री बघेल और हमारी कांग्रेस सरकार सहारा बनकर खड़े हो जाते हैं। हमारी सरकार ने समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दिव्यांग वर – वधु को 1 लाख रु. एवं दिव्यांग वर अथवा वधु को 50 हजार रु. का अनुदान दे रही है। विधायक श्री बेंजाम ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज कल्याण विभाग के माध्यम से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, इंदिरा गांधी दिव्यांग पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सुखद सहारा पेंशन, मुख्यमंत्री पेंशन, राष्ट्रीय परिवार सहायता, कृत्रिम अंग, उपकरण प्रदाय योजना, निशक्तजन छात्रवृत्ति, निशक्तजन विवाह प्रोत्साहन आदि विभिन्न महत्त्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से सभी वर्ग के लोगों को लाभान्वित करने का काम कर रही हैविधायक राजमन बेंजाम ने समाज कल्याण विभाग बस्तर की उप- संचालक वैशाली, जनपद पंचायत बास्तानार के समस्त सरपंच-सचिवों एवं युवोदय की टीम को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि समाज कल्याण विभाग एक व्यक्ति के जन्म से लेकर उसकी मृत्यु तक का कार्य सम्पादित करती है। उप संचालक के नेतृत्व में आप सभी की मेहनत सफल होती नजर आ रही है और सभी दिव्यांगों को शासन की योजनाओं तथा इस शिविर का लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में विधायक राजमन बेंजाम के साथ सांसद प्रतिनिधि दिनेश ठाकुर, जनपद पंचायत बास्तानार की अध्यक्ष श्यामबती ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बास्तानार के उपाध्यक्ष जगबंधु ठाकुर, सरपंचगण, पंचायत सचिव, युवोदय बास्तानार के सदस्य, समाज कल्याण विभाग बस्तर की उप संचालक वैशाली एवं स्टाफ तथा दिव्यांगजन एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

कामयाबी के लिए जीवन के हर क्षेत्र में अनुशासन जरूरी : बेंजाम

0
  • सायकल वितरण, प्रवेशोत्सव में शामिल हुए विधायक राजमन बेंजाम और जिला कांग्रेस अध्यक्ष मौर्य

तोकापाल चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम और जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष बलराम मौर्य सोमवार को तोकापाल विकासखंड में निशुल्क सरस्वती सायकल वितरण समारोह एवं प्रवेश उत्सव में शामिल हुए। विधायक बेंजाम एवं जिलाध्यक्ष मौर्य ने माता सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूआत की व विभिन्न शालाओं की 519 छात्राओं को सायकल वितरण किया। विधायक व जिला अध्यक्ष ने एक दिव्यांग छात्र को बेहतर शिक्षा हेतु श्रवण यंत्र प्रदान कर आशीष दिया। ग्राम सिरिसगुड़ा में हाईस्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण तथा शाला परिसर में पौधरोपण विधायक व जिलाध्यक्ष ने किया। बेंजाम एवं मौर्य ने प्राथमिक शाला करंजी, प्राथमिक शाला सिरिसगुड़ा एवं प्राथमिक शाला राजूर के नवप्रवेशी छात्र – छात्राओं को तिलक लगाकर शाला में प्रवेश दिलाया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक राजमन बेंजाम ने कहा कि छात्र जीवन में जिसने समय का सदुपयोग करना सीख लिया, उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। विद्यार्थी जीवन सबसे अच्छा कालखंड होता है। इस दौर में अगर विद्यार्थी अनुशासन में रहना सीख लें, तो कामयाबी उनके कदम चूमेगी। बेंजाम ने कहा कि हमारी सरकार आपके लिए स्कूल खोल रही है, शाला भवन बना रही है। आप लोगों की हर समस्या का समाधान करने हमारी सरकार तत्पर है, लेकिन पढ़ाई आप लोगों को ही करनी होगी। इस वर्ष तोकापाल विकासखंड में 6 स्वामी आत्मानंद स्कूल खोले गए हैं।आने समय में और भी स्कूल खुलेंगे।श्री बेंजाम ने कहा कि मैंने दूसरे राज्यों की शिक्षा व्यवस्था देखी है, लेकिन आज तक छत्तीसगढ़ राज्य की जैसी उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था कहीं नजर नहीं आई। इसके लिए मैं इस मंच के माध्यम से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित करना चाहता हूं।

विधायक उठाएंगे गरीब बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा

विधायक बेंजाम ने अपने उद्बोधन में सभी शिक्षक शिक्षकाओं से कहा कि जो बच्चे शाला गणवेश, पाठ्य सामग्री खरीदने में असमर्थ हैं, ऐसे बच्चों को चिन्हित कर मुझे अवगत कराएं। उन बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी मैं स्वयं वहन करूंगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य ने कहा कि गरीब असहाय परिवारों के लिए सरस्वती सायकल योजना बहुत ही लाभदायक योजना है। छत्तीसगढ़ सरकार हमारी बेटियों के लिए उनके 18 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ कर्मकार कल्याण मंडल की तरफ से 20 हजार रुपए देने का काम कर रही है। जिन्होंने कर्मकार मंडल में अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है, उनके परिवार के जो बेटे बेटियां उच्च पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने का काम हमारी सरकार कर रही है। श्री मौर्य ने कहा कि हर माता-पिता अपने बच्चों से उम्मीद करते हैं कि हमारे बेटा-बेटी पढ़ लिखकर दिन बड़े अधिकारी बनें और कर हमारा नाम रोशन करें। उनकी उम्मीद को पर खरा उतरने के लिए आप लोगो को मेहनत करनी होगी और अनुशासन में रहकर पढ़ाई करनी होगी।

इस दौरान जनपद अध्यक्ष मालती मौर्य, उपाध्यक्ष कामिनी ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि गणेश कावड़े, जनपद सदस्यगण तुलसी मौर्य, सुभाष बघेल, शंकर बघेल, फूलो बघेल, फूलमती बघेल व गुलुड़ पोयाम, देऊरगांव के सरपंच मनधर कश्यप, सिंघनपुर के सरपंच बनमाली गोयल, केशलूर के सरपंच नकुल मौर्य, करंजी के सरपंच लच्छू राम, बाबूलाल, बुधराम मांझी, विजय ठाकुर, चंद्रकांत टेकाम, मुन्ना बघेल, संपत, तेजनारायण निषाद, सन्नू मंडावी, बुदराम मंडावी, बीईओ पूनम सलाम, बीआरसी अजय शर्मा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षकाएं उपस्थित थे।

राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का सत्याग्रह, सांसद बैज भी बैठे

0
  • सांसद दीपक बैज भी शामिल हुए कांग्रेस के इस मौन प्रदर्शन में

जगदलपुर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को कथित मानहानि केस में फंसाए जाने के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सत्याग्रह किया गया। रायपुर में आयोजित सत्याग्रह में बस्तर के सांसद दीपक बैज भी शामिल हुए।मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुराने मामले को खुलवाकर मानहानि का केस चलाए जाने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने राजधानी में मंगलवार को सत्याग्रह आंदोलन किया।

सत्याग्रह में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, आदिवासी कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज समेत सभी वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस मौन सत्याग्रह में शामिल सभी नेता अपने मुंह पर काली पट्टी बांधे हुए थे। सांसद दीपक बैज ने इस संवाददाता से चर्चा में कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ भाजपा कितनी भी साजिशें कर ले कांग्रेस और राहुल गांधी सच्चाई के रास्ते से हटने वाले नहीं हैं। भाजपा की पोल हम लोग खोलते रहेंगे। श्री बैज ने कहा कि भाजपा के लोग राहुल गांधी को अकेला न समझें, पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ खड़ा है। जरूरत पड़ी कांग्रेस का हर कार्यकर्त्ता अपने नेता राहुल गांधी के लिए जेल जाने को तैयार है।

जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का आयोजन किया गया

0

आज जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का आयोजन उप स्वास्थ्य केन्द्र टाऊनशिप राजहरा में आयोजित किया गया स्वास्थ्य सुपरवाइजर रेखू राम साहू ने कार्यक्रम के उद्देश्य के विषय में में जानकारी दिया. यह पखवाड़ा 11 जुलाई से 24 जुलाई तक चलेगा. परिवार नियोजन का अपनाओ उपाय, लिखो तरक्की का नया अध्याय. “सही उम्र में शादी करें, सोच समझ कर बच्चे, मिलकर जिम्मेदारी निभाएं, बने पालक अच्छे” परिवार नियोजन के दो साधन है. स्थायी एवं अस्थायी. स्थायी साधन नसबंदी एवं अस्थायी साधन निरोध, गर्भनिरोधक गोली, छाया, अंतरा, कापर-टी, यह साधन सभी शासकीय अस्पताल में नि:शुल्क मिलता है. स्वास्थ्य कर्मचारियो एवं मितानिनो के द्वारा योग्य लक्ष्य दम्पतियो से गृह भेट करके परिवार नियोजन साधन के विषय में समझाइश देगें।

शासन के द्वारा महिला नसबंदी करवाने वाली हितग्राहियों को दो हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाती है. पुरुष नसबंदी के हितग्राहियों को तीन हजार प्रोत्साहन राशि दिया जाता है. जिला अस्पताल में नि:शुल्क नसबंदी की सुविधा उपलब्ध है. अधिक जानकारी के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियो एवं मितानिनो से सम्पर्क कर सकते हैं. आयोजन में सुपरवाइजर लता यादव स्वास्थ्य कर्मचारी करूणा सोमकुवर, आशा सोनी, हेमीन साहू, सीमा तिवारी, सारु पिस्दा, संजय यादव, कैलाश ठाकुर, संजय ठाकुर, रश्मि ठाकुर एवं मितानिनगण उपस्थित थे.

क्षेत्र में विकास की बयार बहाते आ रहे हैं विधायक लखेश्वर बघेल

0
  • बारदा – बेलपुटी मार्ग और पुल पुलिया निर्माण के लिए दिलाई 531.47 लाख रु. की मंजूरी

बकावंड क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल अपने निर्वाचन क्षेत्र के गांवों में लगातार विकास की बयार बहा रहे हैं। इसी कड़ी मे बघेल की पहल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्षेत्र के ग्राम बारदा से बेलपुटी तक डामरीकृत सड़क और इस मार्ग पर पुल पुलिया निर्माण के लिए 5 करोड़ 31 लाख 47 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। विधायक बघेल ने इन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बस्तर विधायक ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार के चार साल के कार्यकाल में वनांचल से लेकर शहर तक योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है।

तथा बड़े पैमाने पर विभिन्न निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। श्री बघेल ने जन आकांक्षाओं के मांग के अनुरूप गिरोला मंदिर प्रांगण में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उक्त सड़क और पुल पुलिया निर्माण की घोषणा कराई थी। इन कार्यों के लिए बजट में प्रावधान भी कर दिया गया है। बारदा से बेलपुटी मार्ग के डामरीकरण और पुल पुलिया निर्माण का कार्य जल्द ही प्रारंभ होगा। श्री बघेल ने ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीन मजदूरों, महिलाओं से सीधा संवाद किया और गांव तथा क्षेत्र के विकास के लिए उनसे सुझाव भी मांगे। उन्होंने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर लोगों फीडबैक भी लिया। श्री बघेल ने कहा कि हम सामाजिक क्षेत्र के कार्यों के साथ ही जन सुविधा की विकास योजनाओं पर भी तेजी से काम कर रहे हैं। नई सड़कों के निर्माण से गांव-गांव में सड़क नेटवर्क को और भी मजबूती मिलेगी साथ ही जन सुविधाओं का विकास तेजी से होगा।कार्यक्रम में जेल संदर्शक सदस्य दिनेश यदु, जिला पंचायत सदस्य धनुर्जय कश्यप, जनपद अध्यक्ष सुखदई बघेल, गीता हिकमी, कमल मौर्य, नवल कश्यप, मालती भारती, राजेश कुमार एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

सामाजिक सदभावना के प्रतीक बने संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0
  • हर समुदाय की शोभायात्रा का करते हैं स्वागत, सभी सामाजिक कार्यक्रमों में नजर आते हैं विधायक

जगदलपुर संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन के बारे में अगर यह कहा जाए कि वे सामाजिक सदभावना के प्रतीकऔर सांप्रदायिक सदभावना के संदेश वाहक बन चुके हैं, तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। लगभग सभी समुदायों के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में उनकी शिरकत होती रहती है। संभाग मुख्यालय जगदलपुर को मिनी इंडिया की संज्ञा दी जा सकती है, जहां कई प्रांतों के निवासी और विभिन्न धर्मों को मानने वाले के लोग बड़ी संख्या में निवास करते हैं। ये लोग आज भी अपने रीति-रिवाजों व परंपराओं का निर्वहन करते आ रहे हैं। प्रत्येक समाज अपने ईष्ट की आराधना करते साल में एक बार शोभायात्रा जरूर निकालता है। इस शोभायात्रा का स्वागत करने जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन अत्यधिक आतुर रहते हैं। समाजों के प्रति उनके सदभाव, प्रेम व भाईचारे का यह प्रमाण ही है कि वे उस समाज के प्रमुख या उनके प्रतिनिधि से सतत संपर्क में रहकर शोभायात्रा का विधायक कार्यालय के समक्ष अपने परिजनों व सहयोगियों के साथ स्वागत करते हैं। अनेक मौकों पर तो वे स्वयं भी उस समाज की शोभायात्रा में शामिल होकर भ्रमण पर निकलपड़ते हैं।

विधायक रेखचंद जैन जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ऐसे समस्त सामाजिक धार्मिक आयोजनों में शामिल होते हैं, जिसके लिए उन्हें निमंत्रित किया जाता है। उनकी शिरकत कहीं से भी रस्म अदायगी या खानापूर्ति नहीं नजर आती है, बल्कि वे भरपूर समय देते हैं। उनके इस गुण के कायल विधानसभा क्षेत्र के सर्व समाज हैं। यही कारण है कि वे विधायक बनने के महज साढ़े चार साल में ही अत्यधिक लोकप्रिय हो गए हैं।*बॉक्स**जनता को समय देना पहली प्राथमिकता: जैन* विधायक रेखचंद जैन कहते हैं कि जनता ने उन्हें जिन उम्मीदों से चुना है, उन उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्री जैन कहते हैं कि वे कभी भी यह नहीं देखते कि किन लोगों ने उन्हें आमंत्रित किया है या नहीं, बल्कि यह देखते हैं कि किस भावना से आमंत्रित किया गया है। विधानसभा क्षेत्र के लोगों से प्राप्त प्यार स्नेह और अपनेपन ने उन्हें जनता का मुरीद बना लिया है। यही कारण है कि लोगों के लिए समय देना, उनकी पहली प्राथमिकता बन है। अब तक देखने में आया है कि संसदीय रेखचंद जैन विभिन्न गांवों में आयोजित आदिवासी समुदाय के देवजात्रा एवं मड़ई मेला, धार्मिक कार्यक्रमों में जरूर पहुंचे हैं। यही नहीं वे उन गांवों में ग्रामीणों के साथ घंटों मौजूद रहकर सहभागी भी बने हैं। इसके अलावा ईसाई समुदाय के ईस्टर, क्रिसमस, गुड फ्राईडे, मुस्लिम समुदाय के ईद, बकरीद, मोहर्रम, सिख बिरादरी के गुरु नानक जयंती, गुरु गोविंद सिंह जयंती, बैसाखी, बौद्ध समुदाय की भगवान बुद्ध जयंती आदि कार्यक्रमों में भी बराबर भागीदारी देते आ रहे हैं। इन्हीं वजहों से रेखचंद जैन सर्वमान्य नेता के रूप में प्रतिष्ठित हो चुके हैं।

मुर्दों के हक में भी डाका डालने से बाज नहीं आ रहे हैं भ्रष्टाचारी

0
  • मुक्तिधाम के शेड निर्माण में खेल कर रहे हैं सरपंच और सचिव
  • फरसीगाव में 2 लाख की लागत से बनाया जा रहा है मुक्तिधाम का शेड

बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत फरसीगाव के ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर मुक्तिधाम के शेड निर्माण की राशि की अफरा तफरी करने का आरोप लगाया है। यहां पदस्थ पंचायत सचिव ओंकार गागड़ा के पास दो ग्राम पंचायतों का प्रभार है और दोनों ही पंचायतों में वह इसी तरह के घटिया कार्यों को अंजाम देता आ रहे हैं। ग्राम पंचायत फरसीगांव के श्मशान घाट में शव जलाने के लिए बनाए जा रहे शेड का कार्य एक वर्ष से अधूरा पड़ा है। इस संबंध में पूछे जाने पर सरपंच ने कोई जवाब नहीं दिया। बताया गया है कि श्मशान घाट में शेड बनाने के लिए जो कॉलम खड़े किए गए हैं, उनमें घटिया स्तर के लोहे की छड़ों का उपयोग किया गया है। शेड निर्माण के लिए दो लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं, मगर महज छह सात कॉलम खड़े कर शेष काम रोक दिया गया है। नींव भी मजबूत नहीं बनाई गई है। फ्लोरिंग नहीं कराई गई है न ही छत बनाई गई है। सालभर से यह ढांचा यूं ही खड़ा है और लगातार जर्जर होता जा रहा है। शवों की अंत्येष्टि करने हेतु पहुंचने वाले लोगों के बैठने के लिए प्लेटफार्म बनाया ही नहीं जा रहा है। ढांचा खड़े करने में बमुश्किल 25 – 30 हजार रुपए ही खर्च हुए होंगे और शेष राशि की बंदरबांट कर ली गई है। बारिश के इस मौसम में शवों के अंतिम संस्कार में ग्रामीणों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बरसते पानी में शवों का दाह संस्कार ढंग से हो नहीं पाता। शेड के अधूरे निर्माण और किए गए भ्रष्टाचार से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। अपनी करतूत को छुपाने के लिए सरपंच और सचिव ने निर्माण स्थल पर सूचना पटल भी नहीं लगवाया है। ग्रामीणों ने मुर्दों के हक में डाका डालने वाले सरपंच एवं सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने तथा शेड का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग बकावंड जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएस मंडावी से की है। वहीं सीईओ मंडावी ने कहा है कि शेड का काम उनके कार्यकाल में स्वीकृत नहीं हुआ है, फिर भी इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं।

वर्सन

जल्द करेंगे कार्य का निरीक्षण

फरसीगांव के मुक्तिधाम में शेड निर्माण में गड़बड़ी की जांच और स्थल निरीक्षण जल्द किया जाएगा। अनियमितता पाई गई, तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS