City Media - Page 808 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 808

शहर में फिर जगह – जगह नजर आने लगे हैं कूड़े के ढेर

0
  • नगर निगम की डोर टू डोर कचरा संग्रहण योजना साबित हुई फ्लॉप
  • भाजपा पार्षद नरसिंह राव ने नगर निगम की व्यवस्था पर उठाए सवाल

जगदलपुर शहर में फिर से जगह – जगह कूड़े के ढेर नजर आने लगे हैं। सभी वार्डों में घरों के आसपास मुक्कड़ बना दिए गए हैं। लोग अपने घरों से निकलने वाले कचरे को इन्हीं मुक्कड़ों में डालते जा रहे हैं। नगर निगम की डोर टू डोर कचरा संग्रहण योजना फ्लॉप साबित हो रही है। उक्त आरोप भाजपा पार्षद नरसिंह राव ने लगाए हैं। श्री राव ने एक बयान में कहा है कि नगर निगम जगदलपुर में विगत 3 माह से डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य ठप पड़ा हुआ है। लोगपरेशान हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि अब कचरा कहां फेंकें या किसके हवाले करें। विगत 10 वर्षों से शहर को मुक्कड़ व कचरा मुक्त बनाने डोर टू डोर घरेलू कचरा संग्रहण के माध्यम से जो अभियान चलाया जा रहा था, वह सफल हुआ था। इस व्यवस्था को बनाने में काफी मेहनत और समय लगा था। वर्तमान में नगर निगम की सत्ता पर कांग्रेस काबिज है। कांग्रेसी मेयर और एमआईसी की अदूरदर्शिता व बिना प्लानिंग के कार्य कराए जाने के कारण कचरा संग्रहण के लिए जो ऑटो लगाई गई है, उसे प्रत्येक घर तक पहुंचने में 5 से 7 दिन का समय लग जाता है। कचरे का नियमित उठाव नहीं हो पाने के कारण घरों के आसपास मुक्कड़ बना लिए गए हैं। लोग अपने घरों से निकलने वाले कचरे को उन्हीं मुक्कड़ों में डंप करते जा रहे हैं। शहर में जगह जगह कचरे के ढेर लगते जा रहे हैं। सूखे व गीले कचरे को एकसाथ डाले जाने से कचरा सड़ रहा है, उसमें कीड़े पनपने लगे हैं तथा कचरे के ढेरों से असहनीय बदबू उठने लगी है। लोग कचरे का सही ढंग से निष्पादन करने में असमर्थ हैं। कचरा वाहन के इंतजार में कई दिनों तक कचरे को घर में रखना भी अनेक लोगों की मजबूरी बन गई है।

कचरे का वर्गीकरण बना मुसीबत का सबब

पार्षद नरसिंह राव ने कहा है कि शुरू में सूखा व गीला कचरा निगम द्वारा मांगा जाता रहा है। अब लोगों को जब इसकी आदत लग गई है, तब निगम द्वारा तुगलकी फरमान जारी कर दिया गया है कि पांच से सात प्रकार के कचरे को अलग – अलग करके कचरा वाहन के हवाले किया जाए। कचरे को वर्गीकृत करके देने के लिए नागरिकों के पास ना तो समय है, और ना ही व्यवस्था। स्वच्छता दीदियों द्वारा वार्ड के प्रत्येक घर के सामने कचरा को अलग किया जाता है जिसके कारण एक घर में काफी समय लगता है और उस घर के सामने काफी गंदगी फैल जाती है और आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती है। कचरा वाहन को भी हर घर में काफी समय लगने के कारण वाहन 5 से 7 दिन के अंतराल में पहुंच पाता है। सूखा कचरा को एसएलआरएम सेंटर में ले लिया जाता है और उसकी बिक्री कर धन प्राप्त किया जाता है। वहीं गीले कचरे को सड़न और बदबूदार हो जाने के कारण लेने से इंकार कर दिया जाता है। ऐसे में गीले कचरे के निष्पादन के लिए भी कोई कारगर व्यवस्था निगम द्वारा नहीं की गई है। स्वच्छता दीदियों पर निष्पादन की व्यवस्था हेतु दबाव डाला जाता है। नई व्यवस्था लागू करने से पहले नगर निगम प्रशासन को हर वार्ड के लिए कम से कम तीन कचरा वाहनों तथा अतिरिक्त कर्मचारियों का इंतजाम कर लेना चाहिए था। सबसे पहले तो इस नई व्यवस्था को किसी एक वार्ड में प्रायोगिक रूप से लागू करना था, ताकि आगे खामियों को दूर किया जा सके। योजना सफल होने पर संपूर्ण शहर में लागू किया जाना चाहिए था।

पुराने सफाई कर्मियों को मानवता और अनुभव के आधार पर कार्य पर रखा जावे, सांसद मोहन मंडावी

0

दल्लीराजहरा प्रसार भारती भारत का लोकसेवा प्रसारक आकाशवाणी दल्लीराजहरा छत्तीसगढ़ के 100 वाट एफ एम ट्रांसमीटर दल्ली राजहरा के लोकार्पण के अवसर पर दल्लीराजहरा पहुंचे क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी का सांसद प्रतिनिधि और भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद व खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष एम पी सिंग के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सांसद मोहन मंडावी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और नगर को एक नया सौगात देने के लिए भारतीय मजदूर संघ के सभी साथियों ने सांसद का आभार व्यक्त किया।

तत्पश्चात सांसद प्रतिनिधि मुश्ताक अहमद ने दल्ली राजहरा नगर के रेल्वे कॉलोनी में वर्षों से कार्यरत सफाई कर्मियों को पुनः कार्यमें रखवाने बाबत भारतीय मजदूर संघ के साथियों और पीड़ित सफाई कर्मियों के साथ सांसद मोहन मंडावी को ज्ञापन सौंपा।और ज्ञापन के माध्यम से सांसद मोहन मंडावी को बताया कि दल्ली राजहरा नगर के रेल्वे कॉलोनी की साफ-सफाईका कार्य पीड़ित सफाई कर्मियों द्वारा वर्षों से किया जा रहा था। मगर दिनांक 16/03/2023 कोदक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे रायपुर मण्डल ने रेल्वे कॉलोनी दल्ली राजहरा के साफ-सफाई का ठेका आगामी तीन वर्षों के लिए नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा को दे दिया है। और नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा ने अमानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए रेल्वे की सफाई कार्य में वर्षों से कार्यरत अनुभवी सफाई कर्मियों को कार्य पर नहीं रखा है। जो कि काफी खेदजनक है। जिससे रेल्वे में वर्षों से साफ सफाई का कार्य करने वाले सफाई कर्मी एकदम से बेरोजगार हो गए हैं। इनके सामने अपने परिवार के पालन पोषण करने की समस्या खड़ी हो गई है। इन गरीब सफाई कर्मियों के बच्चे जो स्कूल में पढ़ रहे हैं, उनकी स्कूल फीस और बहुत सी समस्याओं का अम्बार इनके सामने खड़ी हो गई है। जब कि नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा को मानवता के आधार पर सभी पुराने ठेका श्रमिकों को कार्य पर रखा जाना चाहिए था। मगर यहाँ तो नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा स्वयं पुराने श्रमिकों का रोजगार छीनने में लगी हुई है, और रेल्वे से मिले ठेके में नगर पालिका के पुराने श्रमिकों से ही कार्य करवा रही है। जबकि रेल्वे द्वारा रेल्वे कॉलोनी की साफ-सफाई के लिए नगर पालिका को अलग से रेल्वे द्वारा प्रति वर्ष 18 लाख रुपए का भुगतान किया जाएगा। उसके बाद भी पुराने अनुभवी सफाई कर्मियों को कार्य पर नहीं रखाजाना बहुत ही खेदजनक है। रेल्वे के पुराने अनुभवी सफाई कर्मियों को कार्य पर रखने के लिए जी.एम. दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे ने भी स्टेशन मास्टर के माध्यम से नगर पालिका अधिकारी लिखित पत्र 13-03-2023 अनुबंध होने के पहले ही दिया था। मगर उसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। सांसद प्रतिनिधि ने सांसद मोहन मंडावी से निवेदन किया कि इन गरीब सफाई कर्मियों को अनुभव और मानवता के आधार पर नगर पालिका द्वारा संचालित किए जा रहे साफ सफाई के कार्य में पुराने श्रमिकों को तत्काल रखवाने का कष्ट करें। तब गरीब सफ़ाई कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए सांसद ने तत्काल मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद दल्ली राजहरा को बीएसपी रेस्ट हाऊस में बुलवाया और उनसे ईस समस्या को तत्काल समाप्त करने को कहा,जिसपर मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि सफ़ाई कर्मियों को कार्य पर रखा जाना है मगर ईसके लिए नगरपालिका ने संचालक संचालनालय नगरी प्रशासन एवं विकास को पत्र लिखकर 14 अतिरिक्त प्लेसमेंट कर्मचारियों को रखने की स्वीकृति मांगी है। लेकिन जब सांसद महोदय ने उस पत्र का अवलोकन किया तो पाया कि यह पत्र 05-08-2022 को भेजा गया था जबकि रेल्वे के साथ नगरपालिका का अनुबंध 16-03-2023 को हुआ है लगभग एक साल बाद। तब सांसद मोहन मंडावी ने स्थिति को समझते हुए सीएमओ राजहरा को निर्देशित किया कि तत्काल इन गरीब सफ़ाई कर्मियों को मानवता और ईनके कार्य अनुभव के आधार पर कार्य पर रखा जावे तब नगरपालिका सीएमओ ने संचालनालय से स्वीकृति होने पर पुराने श्रमिकों को कार्य पर रखने की बात कही।जिस पर सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि जब पुराने श्रमिकों को रखा ही नहीं गया है तो रेल्वे से किस बात का 18 लाख रुपए सालाना लिया जा रहा है। कार्य तो उन्हीं पुराने 56 प्लेसमेंट के कर्मचारियों से कराया जा रहा है।और उनका वेतन भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। और तुरंत सांसद मोहन मंडावी ने नगरी प्रशासन संचालक को फोन कर 14 प्लेसमेंट के कर्मचारियों को रखे जाने के एक साल पुरानी मांग को अतिशीघ्र स्वीकृति देने को कहा जिसपर संचालक संचालनालय नगरी प्रशासन ने अपनी सहमति दी है।और पुराने सफाई कर्मियों को कार्य पर रखने के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने 15 दिन का समय सांसद मोहन मंडावी से लिया है और कहा इन 15 दिनों के भीतर सभी पुराने सफाई कर्मियों को कार्य पर रखा जावेगा। सफाई कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई करने के हेतु सांसद प्रतिनिधि मुश्ताक अहमद , भारतीय मजदूर संघ के साथियों ने एवं पीड़ित सफाई कर्मियों ने सांसद मोहन मंडावी का धन्यवाद किया।ईस अवसर पर मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि मुश्ताक अहमद, खदान मजदूर संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष एम पी सिंग, उपमहासचिव लखनलाल चौधरी, राजहरा शाखा अध्यक्ष किशोर कुमार मायती, उपाध्यक्ष बी पी कश्यप,अजीत मलिक,संजय यादव,लिखन साहू, महेन्द्र साहू विमल यदू,विमल यादव,सोहन जयसवाल , जीवनलाल साहू, टकेशवर साहू और सैकड़ों भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थी।

घोटिया समिति का घटिया ईमली फूल पहुंचा कोल्ड स्टोरेज में

0
  • घोटिया समिति का घटिया ईमली फूल पहुंचा कोल्ड स्टोरेज में
  • व्यापारियों से अमानक स्तर की वनोपज लेकर खपाई जा रही है
  • गुणवत्ता जांच के नाम पर निभाई जा रही है महज औपचारिकता

जगदलपुर ईमली फूल खरीदी की आड़ में लघु वनोपज समितियां शासन को लाखों का चूना लगा रही हैं। जिला वनोपज सहकारी समिति की घोटिया इकाई ने भी कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है। घोटिया समिति द्वारा घटिया स्तर के ईमली फूल की बड़ी मात्रा शासकीय कोल्ड स्टोरेज में भेज दी गई है। इसकी कीमत लाखों में बताई गई है। समिति के प्रबंधक अब ठीकरा प्रयोगशाला प्रभारी के सिर पर फोड़ने लगे हैं। छ्ग की भूपेश बघेल सरकार ने आदिवासियों और वनवासियों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए महुआ, ईमली, ईमली फूल तथा अन्य वनोपजों की खरीदी जिला सहकारी लघु वनोपज सहकारी समितियों के माध्यम से शुरू कराई है। वनोपज सहकारी समितियों ने वनोपज खरीदी में भी अवैध कमाई की राह खोज निकाली है। घटिया स्तर की वनोपजों को शासन के कोल्ड स्टोरेज में भेजकर मोटी कमाई की जा रही है। ऐसा ही एक मामला लघु वनोपज सहकारी समिति घोटिया में सामने आया है। घोटिया समिति समेत कुछ अन्य समितियों के प्रबंधकों ने वनोपज खरीदी से जुड़े राजधानी के अफसरों से सीधा संपर्क बना लिया है। ये प्रबंधक स्थानीय अधिकारियों के आदेशों को दरकिनार व अपनी मनमानी करते हुए शासन को लाखों की चपत लगा रहे हैं। घोटिया समिति द्वारा पिछले दिनों घटिया स्तर के कई क्विंटल ईमली फूल सरकारी कोल्ड स्टोरेज में खपा दिया गया। करोड़ों की अमानक स्तर वाली वनोपजों को वनोपज गोदामों में रखवा दिया गया है। इस कृत्य से शासन को करोड़ों की चपत लगाई गई है। अवैध कमाई की इस तरकीब से समिति प्रबंधकों एवं अधिकारियों की बल्ले- बल्ले हो रही है। अवैध कमाई का कुछ हिस्सा राजधानी के भी चंद अफसरों तक पहुंचता है। कुछ हिस्सा प्रबंधक के मामध्यम से तो कुछ हिस्सा बस्तर के वनोपज कारोबारियों के माध्यम से पहुंचता है। तो गोदामों में रखी अच्छी गुणवत्ता वाली वनोपज को गोदाम प्रभारी से सांठगांठ कर छंटाई कर ठिकाने लगाया चुका है। अमानक स्तर की ईमली सहित कुछ अन्य तरह की वनोपज गोदामों में रखी गई हैं। इन अमानक स्तर की वनोपजों को बेचने में अब विभाग को पसीने छूट रहे हैं।समर्थन मूल्य पर वनोपज की खरीदी को लेकर बस्तर वन मंडल के प्रबंधक एवं इससे जुड़े कई शासकीय सेवक शासन को प्रति वर्ष वनोपज खरीदी के नाम पर करोड़ों की चपत लगा रहे हैं। वनोपज खरीदी में मनमानी को लेकर घोटिया समिति अक्सर सुर्खियों में रहती है, चाहे व इमली खरीदी हो या गिलोय व अन्य वनोपज। इस प्रबंधक द्वारा भेजी गई वनोपजों को वन विभाग के कोल्ड स्टोरेज और गोदामों में आसानी से स्वीकार कर लिया जाता है, चाहे वनोपज अमानक स्तर की ही क्यों न हो? सूत्र बताते हैं कि इस प्रबंधक का राजधानी में बैठे वनोपज खरीदी से जुड़े एक अधिकारी से सीधा संपर्क है। प्रबंधक के सामने स्थानीय अधिकारियों की एक भी नहीं चलती।

गिलोय खरीदी में भी हो चुका है फर्जीवाड़ा

वर्ष 2021 में गिलोय खरीदी में भारी घालमेल होने की खबर सामने आई है। इस मामले की जांच की जरूरत भी नहीं समझी गई। पिछले दिनों वाहन सीजी 17 -7142 से लगभग 300 फैकेट ईमली फूल पहुंचा था, जिसे पहली ही नजर में कई व्यापारियों ने अमानक स्तर का करार दे दिया। वहीं गोदाम प्रभारी ने बताया कि गुणवत्ता जांच रिपोर्ट के आधार पर कोल्ड स्टोरेज में वनोपज रखी जाती है। इसमें मेरा कुछ भी लेना देना नहीं है।

गुणवत्ता जांच महज खानापूर्ति

खरीदी गई वनोपजों की गुणवत्ता जांच के लिए कहने को तो प्रयोगशाला स्थापित की गई है, मगर वहां सिर्फ खानापूर्ति ही होती है। प्रयोगशाला में अनुभवी क्वालिटी इंस्पेक्टर की नियुक्ति नहीं की गई है। नतीजतन गुणवत्ता जांच महज औपचारिकता साबित हो रही है। इसका ताजा उदाहरण घोटिया समिति से कोल्ड स्टोरेज पहुंची घटिया स्तर के ईमली फूल की खेप है। जिला वनोपज सहकारी यूनियन के प्रबंधक, संचालक एवं वन मंडल अधिकारी बस्तर दुलेश्वर साहू से ईमली फूल की गुणवत्ता के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि गुणवत्ता जांच कराने के बाद ही वनोपजों को स्टोरेज में स्वीकार किया जाता है। उन्होंने यह स्वीकार किया कि गुणवत्ता की बात करने पर प्रबंधक सुनते नहीं हैं। वहीं लैब प्रभारी ने कोल्ड स्टोरेज में पहुंचे ईमली फूल की गुणवत्ता के संबंध में अनिभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि फाईल देखकर बताया जा सकता है। लेकिन दो दिन बाद भी लैब प्रभारी जानकारी नहीं दे सके। घोटिया वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक ने बताया कि बारिश होने के कारण इमली फूल की गुणवत्ता प्रभावित हुई है और सेंपल की जांच कराकर इमली फूल कोल्ड स्टोरेज में भेजा गया है अगर इमली फूल खराब होगा, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी लैब प्रभारी की बनती है।

दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार के 3 लोगो की मौत 8 माह के बच्चे के साथ 2 अन्य घायल

0

दल्लीराजहरा एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों मृत घटना से सहगांव शासकीय स्कूल के पास चौक पर घटी घटना कल रात्रि 8:30 से 9:00 के बीच की बताई जा रही है मृतक नई कार की पूजा कराने के लिए माता बमलेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ सपरिवार वापस आ रहा था सहगांव शासकीय स्कूल के पास चौक के पास रोड पर अचानक भैंस के आ जाने से गाड़ी को बचाते हुए दूसरी ओर ले जाने का प्रयास किया तभी सामने से आ रही ट्रक क्रमांक सीजी -19 बीपी 9289 की चपेट में आने से दुर्घटना घटी कार में मृतक के साथ उसकी पत्नी माता-पिता एवं बेटी एवं 9 माह का भतीजा भी था दुर्घटना में चंपालाल साहू उम्र 45 वर्ष उसकी माता श्रीमती अहिल्याबाई उम्र 70 वर्ष बेटी खुशी साहू उम्र 11 वर्ष की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई एवं पिता पत्नी व 8 माह के भतीजे को चोट आई सभी को शासकीय मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में इलाज के लिए ले जाया गया वहीं दूसरी गाड़ी में उनका भाई एवं उसकी पत्नी चंपालाल की दो बेटियों के साथ पीछे आ रहे थे दल्ली राजहरा बालोद रोड निर्माण के कारण राजनांदगांव रोड में भारी वाहनों का दबाव अत्यधिक बढ़ गया है जिससे आए दिन दुर्घटनाएं घटती रह रही है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

ग्राम तिलखैरी में कार को आग से जलाने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

0

दो अलग अलग ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 02 नग बैटरी हुआ बरामद।धारा 379 भादवि के तहत् भेजा गया जेल। प्रार्थी बिरझू राम निषाद पिता पोषण लाल निषाद उम्र 33 वर्ष सा- तिलखैरी थाना अर्जुन्दा जिला बालोद रिपोर्ट दर्ज कराया दिनांक 09.04.2023 को शाम 05.00 बजे प्रार्थी अपने ट्रेक्टर स्वराज मॉडल 742XT क्रमांक CG 24 S-8269 को अपने घर बाड़ी के पीछे खडी कर रखा था। ट्रेक्टर को कृषि कार्य हेतु चालू कर देखा तो चालू नही हुआ एवं ट्रेक्टर में लगे बैटरी क्रमांक A2E2C023309 एक नग पुरानी इस्तेमाली कीमती 8,000 रूपये नही था कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, एवं ग्राम तिलखैरी का बेदलाल साहू जो दिनांक 10.04.2023 को सुबह 07.30 बजे अपने ट्रेक्टर स्वराज 742XT क्रमांक CG 24 R-4267 में लगे बैटरी को चेक किया तो ट्रेक्टर में लगे एक नग पुरानी इस्तेमाली बैटरी क्रमांक A2K0C031278 कीमती 8,000 रूपये कुल जुमला 16,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में चोरी कर ले गया है। जिस पर थाना अर्जुंदा पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपी भूपेन्द्र कुमार साहू उर्फ लाला पिता ईश्वर लाल साहू उम्र 24 वर्ष, सा0 तिलखैरी को तलब कर पूछताद किया गया जो अपने मेमोरेण्डम कथन पर बताये कि घटना दिनांक 09.04.23 के मध्य रात्रि ग्राम तिलखैरी के बिरझू निषाद के बाडी में खडी स्वराज ट्रेक्टर CG 24 S 8269 का एक्साइज कंपनी बैटरी A2E2C023309 व गांव तिलखैरी के वेदलाल साहू के स्वराज ट्रेक्टर क्रमांक CG 24 R 4267 में लगे एक्साइज बैटरी A2K0C031278 कुल किमती 16,000 रूपये को चोरी करना बताये , जिसे आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया। तथा ग्राम तिलखैरी में घटना दिनांक 22.04.23 को क्षति पहुंचाने की नियत से पानी बाटल में पेट्रोल लाकर गांव तिलखैरी के गौरा चौक के पास नेतराम साहू की खडी कार I-20 क्रमांक CG 07 BY 6417 को आग लगाना बताये। आरोपी के अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया। पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के निर्देशन एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में चोरी के आरोपी को पकड़ने व बाजाप्ता सुमार करने में थाना प्रभारी अर्जुन्दा शिशिर पाण्डेय् ,सउनि आत्माराम ठाकुर, प्र0आर0 अनंत सोनी, आरक्षक बनवाली साहू, त्रवेश सिन्हा, कमलेश रावटे, भूपत मानिकपुरी, बलदेव महावीर ,साइबर सेल बालोद से आरक्षक योगेश सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते दो आरोपी गिरफ्तार

0

दिनांक -27.04.2023 सटोरियो पर बालोद पुलिस की ताबड़तोड कार्यवाही। सायबर सेल टीम बालोद व थाना डौण्डीलोहारा की संयुक्त कार्यवाही। एक आरोपी लोहारा क्षेत्र से दूसरा सटटा खाईवाल राजनांदगांव से कुल 02 आरोपी गिरफ्तार।आरोपियो के कब्जे से 02 नग मोबाईल फोन, लाखो का सटटा पटटी व नगदी 10000 रूपये बरामद। दोनो आरोपियो का भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल। अवैध कारोबार करने वालो के विरूद्ध बालोद पुलिस का अभियान जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक, डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के मागदर्शन पर उप पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर केे पर्यवेक्षण में तथा, थाना डौण्डीलोहारा प्रभारी टी एस पटटावी व निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में जिले के अवैध जुआ, सटटा, शराब पर कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया।

जिस पर सायबर सेल टीम बालोद व थाना डौण्डीलोहारा के द्वारा मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बिजोरा में कोई ओम प्रकाष जैन द्वारा मोबाईल के माध्यम से सटटा लेना व सटटा लिखाने पर टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया आरोपी ओमप्रकाष जैन पिता गोतम जैन उम्र 37 वर्ष पता बिजौरा थाना डौण्डीलोहारा के कब्जे से नगदी 4300 रूपये व सटटा पटटी, मोबाईल बरामद किया गया मोबाईल का अवलोकन करने पर ओमप्रकाष जैन के द्वारा लाखो का सटटा पटटी व रकम अन्य व्यक्ति के में ट्रांसफर करना पाया गया जिस पर आरोपी उक्त सटटा पटटी को मोबाईल के माध्यम से राजनांदगांव का सटटा खाईवाल जकीर खान को देना बताया जिस पर थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्रमांक- 66/2023 धारा 4 (क) जुआ एक्ट एवं छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत कार्यवाही किया गया है। उक्त प्रकरण के मुख्य खाईवाल जाकीर खान पिता शाहिद खान उम्र 42 वर्ष पता शंकरपुर राजनांदगांव जिला राजनांदगांव को विधिवत गिरफ्तार किया गया ।जिसके कब्जे से लाखो का सटटा पटटी व नगदी रकम 5700 रूपये बरामद किया गया है। दोनो आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। अन्य सटटा खाईवाल के संबध मे जानकारी प्राप्त की जा रही है बालोद पुलिस की अवैध कारोबारियो पर आगे कार्यवाही जारी रहेगी। आरोपी के कब्जे से 02 नग मोबाईल फोन, लाखो का सटटा पटटी नगदी रकम 10,000 रूपये जप्त किया गया है।उक्त प्रकरण मे आरोपियो की गिरफ्तारी में सायबर सेल से सउनि धरम भूआर्य, प्रधान आरक्षक सुमन सिंह राजपूत, आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक पूरन प्रसाद देवांगन आरक्षक आकाष दुबे , आरक्षक अषफाक शेख का सराहनीय भूमिका रही है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सुरक्षा गार्डों को तीन माह से वेतन का न मिलना नगर प्रशासन विभाग की लापरवाही, भारतीय मजदूर संघ

0

भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद और खदान मजदूर संघ के उपमहासचिव लखनलाल चौधरी के नेतृत्व में संघ का एक प्रतिनिधिमंडल व्ही के श्रीवास्तव नगर प्रशासन राजहरा खदान समूह से उनके कार्यकाल में मिला और उनसे राजहरा खदान समूह में कार्यरत सुरक्षागार्डो का विगत तीन माह से नहीं दिये जाने को लेकर अपना रोष व्याप्त किया और उनसे कहा है कि सुरक्षा गार्डों का तीन माह का लंबित वेतन भुगतान अविलंब करवाया जाये। संघ के नेता द्वय ने बताया कि राजहरा खदान समूह में कार्यरत सुरक्षागार्डो का ठेका जब से प्रारम्भ हुआ है।

तब से ही ठेकेदार द्वारा इन सुरक्षागार्डो का समय पर वेतन भुगतान नहीं किया जाता है। हमेशा 2-3 बाद एक माह का वेतन दिया जाता रहा है। उसके बाद भी स्थानीय प्रबंधन एवं भिलाई के आपरेटिंग एथारिटी द्वारा ठेकेदार के ऊपर कभी भी किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जाती है। जो कि जाँच का विषय है। इस संबंध में कई बार पत्र लिखा जा चुका है। मगर आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।एक तरफ राजहरा टाउनशिप के अधिकारी ठेकेदार को राजहरा से सुरक्षा गार्डो की हाजिरी बनाकर भेजते हैं, जिस आधार पर ठेकेदार का भुगतान हो जाता है। मगर सुरक्षागार्डो का वेतन भुगतान नहीं किया जाता।और ईसपर नगर प्रशासन विभाग चुप्पी साध कर ठेकेदार को मौन सहमति प्रदान करता है। जोकि बहुत ही शर्मनाक है।जब से ठेका आरम्भ हुआ है ठेकेदार द्वारा ठेका शर्तों के अनुरूप सुरक्षा गार्डो की भर्ती नहीं की गई है, इसके लिए आपरेटिंग एथारिटी द्वारा कितनी पेनाल्टि काटी गई है, इसकी भी जानकारी हमें दी जाये। ठेकेदार को जितने सुरक्षा गार्डों की भर्ती करनी थी वह अभी तक नहीं हुई है और अन्य ठेकों की तरह ठेकेदार का पेनेल्टी भी नहीं काटा जा रहा है जोकि जांच का विषय है। संघ की आरम्भ से ही मांग रही है कि राजहरा के सुरक्षा गार्डो का ठेका राजहरा से ही निकाला जाये जब से ठेका आरम्भ हुआ है तब से सुरक्षा गार्डो को सुरक्षा सामग्री उपलब्ध नहीं करायी गई है।‌साथ ही सुरक्षागार्डो को ठेकेदार द्वारा वेतन का कम भुगतान किया जाता है, हर माह ठेकेदार सुरक्षा गार्डों को कम वेतन भुगतान करता है मगर उसके बाद भी न तो राजहरा कार्मिक विभाग कोई कार्रवाई करता है और न ही भिलाई कार्मिक विभाग जोकि बहुत सी शंकाओं को जन्म देता है। कार्मिक विभाग ठेकेदार को बिना जांच के अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी कर देता है यह भी जांच का विषय है भिलाई कार्मिक विभाग द्वारा बिना किसी प्रकार की जांच किये अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करना और ठेकेदार द्वारा सुरक्षा गार्डों का पूरा वेतन भुगतान नहीं करने के बावजूद किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं करना खेद जनक है। संघ ने महाप्रबंधक नगर प्रशासन से अनुरोध किया है कि सुरक्षागार्डो का बकाया वेतन का भुगतान अविलंब कियाजाये, साथ ही सुरक्षागार्डो का अगला टेण्डर आई.ओ.सी. से निकाला जाये, साथ ही ठेकेदार का नियमतः पेनाल्टि काटा जाये और सभी अनियमितताओं का अविलम्ब निराकरण किया जाये।जिस पर महाप्रबंधक नगर प्रशासन ने कहा है कि सुरक्षा गार्डों का अगला ठेका राजहरा से ही निकाला जायेगा,और ठेकेदार को बोलकर सुरक्षा गार्डों का वेतन भुगतान तत्काल कराया जायेगा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

भगीरथी बन जगदलपुर की धरा पर विकास की गंगा ले लाए जैन

0
  • संसदीय सचिव रेखचंद की पहल पर नगर निगम को मिले 10 करोड़
  • नगर के पार्षद पहुंचे विधायक रेखचंद जैन का आभार जताने

जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन जगदलपुर शहर के लिए भगीरथी साबित हो रहे हैं। उनके प्रयासों से शहर की धरा पर विकास की गंगा अवतरित हो गई है। जैन शहर के विकास के लिए सतत प्रयासरत रहते हैं। वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव डहरिया से मिलकर राशि की मंजूरी दिलाते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने 10 करोड़ रु. की मंजूरी दिलाई है। इसके लिए मुख्यमंत्री एवं मंत्री के प्रति आभार जताते हुए जैन ने कहा कि इससे वार्डों में समग्र विकास होगा, वहां विकास की गंगा बहेगी। शहर के सर्वांगीण विकास के लिए नगर निगम कृत संकल्पित है।

उन्होंने निर्माण कार्यों की स्वीकृति के लिए आभार जताने पहुंचे निगम पदाधिकारियों व पार्षदों का शुक्रिया अदा किया। नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू ने कहा कि संसदीय सचिव के रूप में जैन ने पहले भी अनेक कार्यों की मंजूरी दिलाई है। वरिष्ठ पार्षद व एमआईसी सदस्य राजेश राय ने जैन का समस्त पार्षदों की ओर से आभार जताया। उन्होने कार्य प्रारंभ होने से पूर्व विधायक जैन का वार्डों में नागरिक अभिनंदन करने का सुझाव भी दिया। ज्ञात हो कि नगर निगम जगदलपुर के 113 कार्यों के लिए 10 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से वार्डों में सीसी सड़क, नाली जैसे निर्माण कार्य कराए जाएंगे। विधायक रेखचंद जैन का बुके देकर विधायक कार्यालय में स्वागत किया गया। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, एमआईसी सदस्य उदयनाथ जेम्स, राजेश राय, विक्रम सिंह डांगी, सुशीला बघेल, पार्षद पंचराज सिंह, लता निषाद, कोमल सेना, बलराम यादव, कमलेश पाठक, सूर्या पाणि, दयाराम कश्यप, यशवंत ध्रुव, सुखराम नाग, विजय कुमार, गौरनाथ नाग आदि मौजूद थे।

शहीदों को मुख्यमंत्री, गृहमंत्री व सांसद बैज ने दी श्रद्धांजलि

0
  • गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, बस्तर सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम और डीजीपी जुनेजा भी पहुंचे थे दंतेवाड़ा

जगदलपुर बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार सुबह स्टेट हैंगर से दंतेवाड़ा पहुंच गए। उनके साथ राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, बस्तर के सांसद दीपक बैज, राजयसभा सदस्य फुलोदेवी नेताम, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा भी दंतेवाड़ा पहुंचे थे। सभी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि बुधवार 26 अप्रैल को नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर गांव के पास सड़क पर आईईडी प्लांट कर रखा था। इसके पहले नक्सलियों ने अरनपुर और आसपास के जंगलों में अपने मूवमेंट की झूठी सूचना फैला दी थी।नक्सलियों के इस झांसे में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड ( डीआरजी ) तथा अन्य सुरक्षा बलों के जवान आ गए। सूचना को सच मानकर सुरक्षा बलों के जवान अलग – अलग चारपाहिया वाहनों से सर्चिंग के लिए रवाना हुए थे। सर्चिंग पूरी कर लौटते समय डीआरजी का वाहन आईईडी की चपेट में आ गया। वाहन के पहिए के दबाव से प्लांटेड आईईडी में ब्लास्ट हो गया और डीआरजी जवानों के वाहन के परखच्चे उड़ गए, उस पर सवार सभी दस डीआरजी जवानों और एक ड्राइवर को वीरगति प्राप्त हो गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि सड़क पर तीन फीट से भी ज्यादा गहरा और लगभग दो मीटर व्यास का गड्ढा हो गया। सूचना पर पहुंचे जिला पुलिस बल दंतेवाड़ा, डीआरजी तथा अन्य सुरक्षा बलों के अधिकारी और जवान एम्बुलेंस तथा अन्य संसाधनों के साथ मौके पर पहुंच गए। कई शहीद जवानों के शवों के टुकड़े दूर दूर तक बिखरे हुए थे, जिन्हें सहेजकर एकत्रित किया गया। सभी शहीदों के शवों को कल ही दंतेवाड़ा ले आया गया था, जहां उन्हें पुलिस लाईन में रखा गया। शहीदों को पुलिस लाईन में ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, सांसद दीपक बैज, राजयसभा सदस्य फुलोदेवी नेताम, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, दंतेवाड़ा कलेक्टर, एसपी तथा दीगर सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि और सलामी देने के बाद शहीद जवानों के पार्थिव शरीर उनके गृहग्रामों के लिए रवाना किए गए। शव लेने के लिए शहीदों के परिजन दंतेवाड़ा पहुंचे थे।

आदिवासी थे सभी शहीद जवान

अरनपुर आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए डीआरजी के सभी शहीद जवान आदिवासी समुदाय से थे। शहीद जवानों में जोगा सोढ़ी, मुन्ना मंडावी, रतनू मरकाम, जगदीश कवासी।

पापा को जाने से रोका था, मगर

वाहन चालक धनीराम यादव बेटी बसंती शव लेने दंतेवाड़ा पुलिस लाइन पहुंची थी। बसंती ने कहा – मैंने पापा को मना किया था कि जवानों को लेकर उस इलाके में मत जाइए। वहां बड़ा खतरा रहता है। पापा मेरी बात नहीं माने और यह कहते हुए चले गए कि जल्द घर लौटूंगा। पापा तो हंसते हुए नहीं लौटे, लेकिन हमें रोता बिलखता छोड़ गए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वाहन चालक धनीराम यादव की बेटी बसंती यादव तथा अन्य शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात की, उन्हें ढाढ़स बंधया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके परिवारों के इन सपूतों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई निर्णायक मोड़ पर है और यह जंग हमारे जवान जल्द जीत लेंगे।

नक्सली कमांडर देवा की थी मौजूदगी

सूत्र बताते हैं कि दंतेवाड़ा जिले में सक्रिय ईनामी नक्सली कमांडर देवा और उसके करीब डेढ़ सौ सहयोगियों की अरनपुर इलाके के जंगलों में मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षा बल सर्चिंग पर निकले थे। देवा और उसके सहयोगी वहां मौजूद भी थे। इन नक्सलियों ने दूर के एक पेड़ पर चढ़कर बारूदी विस्फोट को अंजाम दिया। बताया गया है कि नक्सलियों ने भारी मात्रा में आईईडी को सड़क के अंदर दबा रखा था। उसके तारों को जमीन के अंदर बिछाते हुए वे पेड़ तक ले गए थे। जैसे ही डीआरजी का वाहन टॉरगेट वाली जगह पर पहुंचा, नक्सलियों ने तारों को आपस में जोड़कर विस्फोट कर दिया।

पद से हटाए गए गंभीर आरोपों से घिरे संयुक्त संचालक डॉ. राजन

0
  • स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष ने उठाई निलंबन की मांग

जगदलपुर महिला कर्मियों को अपमानित व प्रताड़ित करने, विभागीय कार्यों में अनियमितता बरतने, शासकीय धन का निजी हित में उपयोग करने जैसे कई गंभीर आरोपों से घिरे बस्तर में पदस्थ स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. डी राजन को अंततः पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह दंतेवाड़ा के डॉ. पुजारी को संयुक्त संचालक बनाया गया है। इधर बस्तर जिला स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अजय सिंह परिहार ने डॉ. राजन को निलंबित करने की मांग की है।डॉ. डी राजन खंड चिकित्सा अधिकारी पद से लगातार पदोन्नति प्राप्त करते हुए संयुक्त संचालक पद तक पहुंचे थे। उनका पूरा कार्यकाल विवादों से घिरा रहा है।तोकापाल में पदस्थ महिला नेत्र सहायक अधिकारी सोनिया प्रमोद यादव तो डॉ. राजन की प्रताड़ना से बहुत ज्यादा पीड़ित रही हैं। आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मियों की बैठकों में डॉ राजन सोनिया यादव को डिफाल्टर कहकर अपमानित करते थे। श्रीमती यादव को उनकी औकात बताने की भी धमकी दिया करते थे। इससे परेशान सोनिया ने मामले की शिकायत जिला प्रशासन से की थी। तब दोनों के बीच समझौता कराकर मामला शांत कर लिया गया था। इसके बाद भी डॉ. राजन का रवैया सोनिया प्रमोद यादव के प्रति जरा भी नहीं बदला। वे सोनिया को अपमानित करने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देते थे। इसके अलावा डॉ. राजन पर खंड चिकित्सा अधिकारी रहते फर्जी तरीके से लगभग एक लाख रुपए का फर्जी टीए बिल बनाकर राशि आहरित करने व भांडा फूट जाने पर रकम को चालान के माध्यम से सरकारी खजाने में जमा कराने, स्वास्थ्य कर्मियों की पदोन्नति में नियमों की अनदेखी करने, पदोन्नत कर्मियों को पहले दूर दराज के स्थानों पर पदस्थ करने और लेनदेन कर उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ करने जैसे भी गंभीर आरोप डॉ. राजन पर लग चुके हैं। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ डॉ. डी राजन के खिलाफ संभाग आयुक्त से लगातार शिकायतें करते आ रहा था। आखिरकार डॉ. राजन को संयुक्त संचालक पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह दंतेवाड़ा के डॉ. पुजारी को बस्तर का संयुक्त स्वास्थ्य संचालक नियुक्त किया गया है।

निलंबित किया जाए डॉ. राजन को : परिहार

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बस्तर जिला अध्यक्ष अजय सिंह परिहार ने कहा है कि डॉ. राजन ने जिस तरह से अपने पद का दुरूपयोग और महिला कर्मियों का अपमान किया है, उस हिसाब से उन्हें पद से हटाया जाना ही पर्याप्त नहीं है। उन्होंने जो गड़बड़ियां की हैं, उसकी न्यूनतम सजा निलंबन तो होनी ही चाहिए। श्री परिहार ने कहा है कि डॉ. राजन ने महिला कर्मियों को खून के आंसू रोने के लिए मजबूर कर दिया था, कई कर्मियों को नियम विरुद्ध पदोन्नति दी है, पैसों के लेनदेन के आधार पर पदास्थपना की है। उसे देखते हुए उन्हें तत्काल निलंबित कर उनके सारे कार्यों की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

MOST POPULAR

HOT NEWS