बालोद/दल्ली – बालोद जिला युवा कांग्रेस के प्रभारी महासचिव परितोष हंसपाल जी से प्राप्त जानकारी अनुसार ,भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष बी.वी श्रीनिवास के आव्हान पर देश भर से युवा कांग्रेस कार्यकर्ता 5 अगस्त को दिल्ली संसद का घेराव करेंगे । बढ़ती मेहेंगाई , पेगासस जासूसी , अन्नदाताओं की मांगो को ले कर छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचन्द्र कोको पाढ़ी जी के नेतृत्व में विभिन्न जिलाध्यक्षों की अगुवाई में सभी पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता 3 को संसद घेराव हेतु दिल्ली रवाना होंगे ।
इसी कार्यक्रम हेतु बालोद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े जी के अगुवाई में बालोद जिले के तीनों विधानसभा अध्यक्षों द्वारा अपने सभी शहर एवम ब्लॉक युवा काँग्रेस के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओं को 3 अगस्त को दिल्ली संसद घेराव में शामिल किया जाएगा ।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीबीएसई) द्वारा 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए है जिसमें निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल के शत प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। विज्ञान संकाय से नीरज कुमार कौशिक एवं वाणिज्य संकाय से ईशा मोरियानी ने 95% अंक प्राप्त कर शाला में प्रथम स्थान प्राप्त किया , द्वितीय स्थान पर एबिन विनोद 94.4 प्रतिशत तृतीय स्थान पर दर्शन पटेल 92.6% अंक अर्जित किये।
इसी के साथ अंजलि साहू,टीशा कुकरेजा,राहुल परेरा वाणी जैन,स्नेहा जैन ने भी 90% से अधिक अंक प्राप्त करने में सफल हुए। निर्मला स्कूल के प्राचार्य सिस्टर स्वपना वर्घिस ने बताया कि इस वर्ष स्कूल से कुल 99 छात्रों ने 12वीं की परीक्षाएं दी सभी छात्रों ने अच्छे अंकों के साथ सफलता अर्जित की है।प्राचार्य ने बताया कि इस साल कोरोनावायरस के कारण फिजिकल एग्जाम ना लेते हुए सीबीएसई ने 30 30 40 फार्मूले के तहत रिजल्ट घोषित किये जिसमें छात्रों के प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट एवं असाइनमेंट के मार्क्स को भी जोड़ा गया, इस पूरे कोरनोकाल मे शिक्षकों के द्वारा ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से छात्रों को हर विषय मे मार्गदर्शन दिया जिसके परिणामस्वरूप ही सभी छात्रों ने अच्छे अंक अर्जित किये। निर्मला स्कूल की प्रबंधक सि सचिता फ्रांसिस, उप प्राचार्या सि अभ्या फ्रांसीस ने सभी शिक्षकों को बधाई प्रेषित किया एवं सभी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने आगामी 02 अगस्त से प्रदेश में शालाओं में अध्ययन-अध्यापन शुरू करने संबंधी प्रदेश सरकार के आदेश में विसंगतियों पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार ने स्थानीय व्यवस्था के आधार पर प्राथमिक कक्षाओं, आठवीं, 10वीं और 12वीं की कक्षाओं के संचालन की अनुमति तो दी है, लेकिन यह नहीं बताया है कि इन कक्षाओं के विद्यार्थी स्कूल पहुँचेंगे कैसे? कश्यप ने कहा कि प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों को बुलाए जाने, लेकिन माध्यमिक कक्षाओं के छात्रों को नहीं बुलाए जाने के पीछे प्रदेश सरकार की मंशा समझ से परे है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश शासन के इस संबंध जारी अज़ीब-ओ-ग़रीब आदेश ने सभी को उलझाकर रख दिया है। सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं के दृष्टिगत एकाएक स्कूल खोलने के इस आदेश के निहितार्थ क्या हैं? फिर कक्षा पहली से 12वीं तक सिर्फ़ चार कक्षाओं के छात्रों को शाला आने से क्यों रोका जा रहा है? विद्यार्थियों को लाने-ले जाने के लिए शालाओं को वाहन परिचालन की अनुमति नहीं देने में सरकार ने कोरोना संक्रमण फैलने का तर्क तो दिया है लेकिन ये विद्यार्थी शालाओं तक पहुँचेंगे कैसे, यह नहीं बताया है। ज़ाहिर है, दूरदराज़ के विद्यार्थी सार्वजनिक वाहनों से स्कूल पहुँचेंगे तो फिर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कैसे होगा और क्या तब कोरोना संक्रमण के फैलने की आशंका नहीं रहेगी? श्री कश्यप ने कहा कि इसकी ज़िम्मेदारी पालकों पर डालकर प्रदेश सरकार अपनी ज़िम्मेदारी से मुँह चुरा रही है। क्या कोरोना की आशंकाओं और उसकी रोकथाम के लिए सिर्फ़ पालक ही ज़िम्मेदार हैं? उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इस आदेश ने छात्रों-पालकों के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों को भी उलझा रखा है। इससे प्रदेश सरकार के कन्फ़्यूज़्ड होना ज़ाहिर होता है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि केरल में अभी 22 हज़ार कोरोना संक्रमितों के मिलने की ख़बर सामने आई है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश में तेज़ी से यह संक्रमण फैलने की ख़बर है। इसका अर्थ यही है कि कोरोना अभी पूरी तरह ख़त्म नहीं हुआ है और उसकी तीसरी लहर की आशंका मुहाने पर दस्तक दे रही है। ऐसी परिस्थिति में भी प्रदेश सरकार ने पहले मोहल्ला क्लास शुरू की और अब वह स्कूल खोलने जा रही है। उन्होंने ने कहा कि प्रदेश सरकार सिर्फ़ तुग़लक़ी फ़ैसले ले रही है और उससे जुड़े अन्य सभी पहलुओं को नज़रंदाज़ कर रही है। मोहल्ला क्लास के नाम पर प्रदेश के अनेक सरकारी-ग़ैर सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को बुलाया जा रहा है! क्या यह उन विद्यार्थियों के जीवन से खिलवाड़ नहीं है? श्री कश्यप ने तंज कसा कि लगभग चार माह पहले भी प्रदेश सरकार ने एकाएक स्कूल खोलने का फरमान जारी किया था और तब राजनांदगाँव में काफी संख्या में शिक्षकों के कोरोना की चपेट में आने के बाद प्रदेश सरकार को अपना वह आदेश वापस लेकर स्कूलों को बंद करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने ग़लत फ़ैसलों के प्रतिकूल परिणामों से भी सबक नहीं ले रही है और एक बार फिर ऐसे समय में ख़तरों को न्योता देने पर उतारू है, जब कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों के प्रभावित होने की सबसे ज़्यादा आशंका जताई जा रही है।
दल्ली राजहरा – 31 जुलाई की देर शाम युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश सोशल मीडिया चेयरमैन अनूप वर्मा द्वारा प्रदेशाध्यक्ष कोको पाढ़ी जी की अनुशंसा से बालोद जिला युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया संयोजक के रूप में दल्ली राजहरा निवासी आदित्य रामटेके को नियुक्त किया गया।
ज्ञात हो कि छोटी उम्र से ही आदित्य द्वारा कांग्रेस पार्टी से जुड़े बैनर , पोस्टर डिज़ाइन करना और शीर्ष नेतृत्व द्वारा डाले गए पोस्ट को सोशल मीडिया में शेयर किया जाता था !
इसी कार्यशैली से प्रभावित हो कर उन्हें ये ज़िम्मेदारी सौंपी गई है ।
नियुक्ति पर आदित्य ने प्रदेशाध्यक्ष कोको पाढ़ी जी , सोशल मीडिया राष्ट्रीय सैयोजक के.के शास्त्री , सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ चेयरमैन अनूप वर्मा जी , जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकड़े जी , प्रदेश संयोजक सौरभ पवार जी का आभार व्यक्त किया और कार्यशैली से प्रभावित करने का भरोसा दिलाया ।
नियुक्ति जारी होते ही कांग्रेसजनों द्वारा बधाई जी जाने लगी , बधाई देने वालों में युवा कांग्रेस जिला प्रभारी महासचिव परितोष हंसपाल , जिला उपाध्यक्ष मनीष सेन , मो.यमन , तीनो विधानसभा अध्यक्ष विनोद टावरी , हरीश साहू , टिकेश्वर सार्वा , ब्लॉक अध्यक्ष , सभी महासचिव , संयुक्त महासचिव , सचिव एवम कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित की ।।
जिले में कोरोना रोकथाम और जन जागरूकता हेतु जिले में बीते दिनों यूनिसेफ, मीडिया कलेक्टिव फॉर चाइल्ड राइट्स, साथी समाजसेवी संस्था, करूणा फाउंडेशन तथा जिला प्रशासन नारायणपुर के संयुक्त तत्वाधान में प्रारंभ किये गये रोको अउ टोको अभियान का आज समापन हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने संबोधित करते हुए कहा संस्था द्वारा संचालित इस अभियान से जिले में मास्क पहनना, सामाजिक दूरी छह फीट रखना, साबुन से हाथ धोना और भीड़-भाड़ वाली जगह से बचने के लिए जागरूक निर्मित हुई है, जो की सराहनीय है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अगर जिला प्रशासन के सहयोग की आवश्यकता होगी, तो जिला प्रशासन हर संभव मदद करने को तैयार है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री यू.उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित थे।
बता दें कि यूनिसेफ, मीडिया कलेक्टिव फॉर चाइल्ड राइट्स, जिला प्रशासन नारायणपुर एवं साथी संस्था करुणा फाउंडेशन संस्था नारायणपुर के संयुक्त तत्वाधान में अभियान की शुरूआत 5 जुलाई को हुई थी। अभ्यिान के तहत् प्रचार वाहन द्वारा आसपास के गांवों में जाकर लोगों को कोरोना वायरस से बचने के उपाया, मास्क पहनना, सामाजिक दूरी रखना, साबुन से बार-बार हाथ धोना और भीड़-भाड़ वाली जगह से बचने के लिए जागरूक किया गया। इसके साथ ही कोरोना वायरस के लक्षण दिखायी देने पर तत्काल जांच करवाने और अपने आप को अन्य लोगों से अलग करने की समझाईश दी गयी। रोको अउ टोको अभियान के तहत् 18 वर्श से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगवाने के लिए भी प्रेरित किया गया और लोगों को बताया गया कि टीका लगाने से किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है। कोरोना वायरस का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। जिले में जिला अस्पताल सहित मुख्य स्वास्थ्य केन्द्रों में टीकाकरण केन्द्र बनाये गये हैं। जहां लोग अपने साथ आधार कार्ड, मतदाता परिचय, लायसेंस, पेनकार्ड आदि लेकर निःशुल्क टीकाकरण का लाभ उठा सकते हैं। रोको अउ टोको अभियान के समापन अवसर पर साथी समाजसेवी संस्था के प्रतिनिधि करूणा फाउंडेशन के प्रतिनिधि व सदस्य उपस्थित थे।
विगत 13 दिन पूर्व वृन्दावन कॉलोनी मार्ग में हुए लूट और गोलीकांड मामले में जिले के एएसपी का बड़ा बयान आया है. गौरतलब हो कि यह घटना 18 जुलाई की रात तक़रीबन 8:35 बजे हुए थी जब संजय बाज़ार स्थित सराफा दुकान व्यापारी तिलोक चंद सिसोदिया अपने घर जा रहे थे तब 3 बाइक में सवार 6 लोगों ने नगदी व सोने को लूटने के बाद पिस्तौल से 3 गोलियाँ दाग दी थी. इससे तिलोक को हाथ व पैर में गंभीर चोट लगी थी. घटना के तुरंत बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया था. फ़िलहाल, तिलोक अपने घर पर हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं.
30 हज़ार इनाम राशि के बावजूद नहीं मिला सुराग
इस घटना के तुरंत बाद सकते में आई पुलिस विभाग ने आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी थी, जो आज पर्यंत जारी है. यही नहीं, बस्तर आईजी पी. सुन्दरराज ने आरोपियों की जानकारी देने वाले को 30 हज़ार रुपये इनाम देने की भी घोषणा की है. यही नहीं, पुलिस की ओर से आरोपियों की पतासाजी के लिए विशेष टीम गठित कर छानबीन की जा रही है.
पुलिस की सघन पड़ताल निरंतर जारी
अब तक पुलिस तक़रीबन 2 दर्जन से अधिक निगरानीशुदा बदमाशों से पूछताछ कर चुकी है. विभाग के आला-अधिकारियों के साथ निरंतर मामले को लेकर बैठकों का दौर जारी है. साइबर सेल की विशेष टीम भी मामले को जल्द सुलझाने की जद्दोजहत कर रही है. विशेष टीम गठित कर सीमावर्ती इलाकों में भेजा जा चुका है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और लाखों मोबाइल नंबरों की भी जांच हो रही है.
11 बड़ी लूट की वारदातें, आरोपी पकड़ से बाहर
रेलवे स्टेशन के पास किराना दुकान से महिला के गले से सोने की चैन लूटने की घटना हुई.
चांदनी चौक से महारानी अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स के गले से सोने की चैन लूटी गई.
चांदनी चौक में ही ऑटो में बैठते वक्त बैग छीनकर दो युवक बाइक से फरार हो गए.
अनुपमा टॉकीज रोड पर सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के गले से सोने की चैन की लूट.
आनंद लॉज के सामने से 5 लाख रुपए की लूट.
धरमपुरा से एक महिला के गले से सोने की चैन दो युवकों ने लूट ली.
महारानी स्कूल के सामने जैन मंदिर के पास लूट की घटना हुई.
पीजी कॉलेज की शिक्षिका बैंक से 3 लाख रुपए लेकर निकली और बैग छीन दो युवक फरार हो गए.
कोतवाली थाना से महज कुछ दूरी पर शहर के व्यापारी फिरोज खान की कार से 5 लाख की उठाईगिरी हुई.
हाल ही में मोतीतालाब पारा से एक्टिवा की डिक्की से 5 लाख के जेवर पार करने की घटना हुई.
कुछ दिन पहले ही वृंदावन कॉलोनी के एक सराफा व्यापारी से लूट के बाद गोली मार दी गई. 13 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक कोई सकरात्मक सुराग नहीं लगा है.
बाहरी व शहरी लिंक दोनों पर कर रहे हैं फोकस – एएसपी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा ने बताया कि इस घटना में शहरी लिंक के साथ ही साथ बाहरी कड़ियों को भी जोड़ा जा रहा है. एक बड़ा लिंक मिला है. आरोपियों का मुख्य उद्देश्य लूटना ही था, ऐसा प्रतीत होता है कि डर या अपने बचाव में फायरिंग कर दिया गया हो. आरोपी बहुत जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे.
बस्तर में मसीही समाज को किया जा रहा बार बार अपमान एवं अशांति माहौल बनाने का कर रहे प्रयास जिसके खिलाफ छत्तीसगढ़ अंतर कलीसियाई युवा संघटन ने किया विरोध दिए ज्ञापन बस्तर जिलाधिकारी को – छ. ग. अंतर कलीसियाई युवा संघटन
सोशल मिडिया के माध्यम से बार बार मसीही समाज का नाम लेकर किया जा रहा अपमान, समाज का हो रहा मौलिक अधिकार का हनन आई.टी एक्ट के तहत हो कार्यवाही जिसके लिए युवा संघटन बस्तर जिलाधिकारी से मिल कार्यवाही हेतु दिए ज्ञापन – छ. ग. अंतर कलीसियाई युवा संघटन
पुरे मामले में छत्तीसगढ़ अंतर कलीसियाई युवा संघटन के पदाधिकारी बस्तर जिलाधिकारी से मिल बस्तर में हो रहे मसीही समाज के अधिकारों का हनन पर किये चर्चा एवं दिए ज्ञापन !
वि.हि.प बजरंगदल बस्तर संभाग द्वारा स्थान मां दंतेश्वरी मंदिर जगदलपुर के सामने स्थित मैदान में 03 August 2021 को महाआंदोलन का आयोजन करने हेतु प्रस्तावित किया गया है, उक्ताशय के संबंध में एक पंपलेट एवं लिखित ज्ञापन सोशल मीडिया में वायरल हो रही है । पंपलेट एवं लिखित मैसेज में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। ज्ञात हो कि इस प्रकार का आंदोलन बस्तर जैसे शांत क्षेत्र में धार्मिक व सामाजिक भाईचारा- सौहार्द को बिगाड़ने एवं सर्व समाज के मध्य स्थापित आपसी प्रेम को खंडित करने का प्रयास है। यदि यह महाआंदोलन का प्रस्तावित आयोजन संपन्न हो जाता है ! तो निश्चित रूप से एक समाज विशेष को धार्मिक उत्पीड़न से गुजरना पड़ेगा और जन धन की हानि, कानून व्यवस्था/ शांति भंग होने की पूर्ण आशंका है। उक्त पंपलेट एवं लिखित मैसेज में एक समाज विशेष/ ईसाई समाज को अपमानित करने एवं प्रताड़ित करने हेतु आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया गया है। एवं अनावश्यक तथा झूठा आरोप लगाते हुए बदनाम करने का षड्यंत्र रचा गया है। अतः आपसे निवेदन है कि इस आपत्तिजनक महा आंदोलन के आयोजन पर रोक लगाते हुए आयोजनकर्ता को इस प्रकार का धार्मिक एवं सामाजिक भाईचारा एवं सौहार्द को खंडित कर अशांति व समाज के मध्य दुश्मनी फैलाने एवं सोशल मीडिया में इस प्रकार की आपत्तिजनक पंपलेट मैसेजेस एवं आक्षेप का कार्य करने के संबंध में आई.टी. एक्ट के तहत दंडात्मक कार्रवाई करते हुए उपरोक्त प्रस्तावित महा आंदोलन पर रोक लगाने की कृपा हो।
जिसमे मुख्यरूप से उपस्थित :- नीरज गौड़, जेवियर जॉन, नरेंद्र भवानी, बेनी फर्नाडीस, अधिवक्ता सोन सिंह झाली, अधिवक्ता संदीप डेनियल, अधिवक्ता प्रदीप सिंह, सिद्धार्त भद्रसेन, अजय सिंह, विलसन नाग, अन्य उपस्थित रहे
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत स्वयं सेवकों की सामुदायिक सेवा में किए गए उत्कृष्ट योगदान को अभिस्वीकृति प्रदान करने तथा स्वयंसेवकों को सामुदायिक सेवा और सकारात्मक सामाजिक प्रवृत्तियों और मूल्यांकन के जरिए उनके व्यक्तित्व विकास के लिए प्रोत्साहित करने के दृष्टि से प्रदान की जाने वाली पुरस्कार राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार के नामांकन प्रस्ताव हेतु मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से किया गया ।
मार्गदर्शन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रासेयो राष्ट्रपति सम्मानित व राज्य स्तरीय पुरस्कृत सत्येन्द्र साहू (छत्तीसगढ़ के दुलरवा बेटा) रहे तथा कार्यकम का संचालन व निर्देशन कौशल गजेन्द्र (राज्य स्तरीय पुरस्कार विजेता) रहे।
सत्येंद्र साहू ने वेबिनार के उद्देश्यों को बताते हुए कहा कि
इस कार्यक्रम का उद्देश्य सक्रिय स्वयंसेवकों को पुरस्कार नामांकन हेतु प्रोत्साहित करना।
ऐसे स्वयंसेवक जो वास्तव में जमीनी स्तर पर निस्वार्थ भाव से समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करते हैं किंतु मार्गदर्शन या जानकारी के अभाव के कारण वे इस पुरस्कार से वंचित हो जाते हैं ऐसे स्वयंसेवकों को जानकारी प्रदान करना।
फ़ाइल कैसे बनाए जाएं/फ़ाइल का डिजाइन कैसा हो/फ़ाइल में क्या क्या शामिल किया जाना चाहिए/कितने वर्षों का आंकड़ा शामिल किया जाना चाहिए? इत्यादि की जानकारी उपलब्ध कराना।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ राज्य में यह पुरस्कार तीन स्तर पर दिए जाते हैं । जिसमे जिसमे 1 संस्था,4 कार्यक्रम अधिकारी ,20 स्वयंसेवको को उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं के लिए 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर पर एनएसएस सेल व उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदान किया जाता है।
जिसकी नामांकन प्रस्ताव के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत करना होता है। जानकारी के अभाव या मार्गदर्शन के कमी के कारण बहुत से स्वयंसेवक इस पुरस्कार से वंचित हो जाते है । ऎसे में रासेयो स्वयं सेवकों को जागरूक करने के प्रयास से यह कार्यक्रम नामांकन प्रस्ताव आने से पूर्व आयोजित किया गया। ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से पुरस्कार कि विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया साथ ही स्वयंसेवकों के विभिन्न प्रश्नों का संतोषपूर्ण उत्तर दिया गया।
इस मार्गदर्शन कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित राकेश साहू व रासेयो राज्य स्तर पुरस्कृत राधिका, निखिल ,तनुजा वर्मा,शिल्पा साहू, टाकेश्वर, स्वयंसेवकों के प्रश्नों का संतोष पूर्वक देते हुए बोले कि हम जिलेवार रासेयो स्वयंसेवकों को राज्य स्तरीय पुरुस्कार फ़ाइल बनाने विश्विद्यालय मार्गदर्शन व सहयोग करेंगे।
कार्यक्रम का निर्देशन,/संचालन कौशल गजेन्द्र(रासेयो राज्य पुरस्कृत) द्वारा किया गया।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जयसवाल के आदेशनुसार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा पवन साहू किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तोमन साहू के मार्गदर्शन मे छत्तीसगढ़ सरकार के कुशासन व अन्याय एवं प्रदेश के किसानो को सोसयाटियो मे पर्याप्त खाद बीज नही मिलने पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ के विरोध में “नगाडा बजाओ व हल्ला बोल” कार्यक्रम किसान मोर्चा द्वारा मंडल स्तर पर सहकारी समितियों में आयोजित किया गया है |
जो निम्नानुसार हैं
दिनांक- 2 अगस्त 2021 दिन सोमवार, समय- दोप.01बजे से
मण्डलों मे निम्न अतिथिओं के उपस्थिति मे कार्यक्रम सम्पन होगा जो निम्नानुसार हैं:-
जिला नारायणपुर बंगलापारा में स्थित विश्वदिप्ती हाई स्कूल में नोडल अधिकारी ए.के.स्वर्णकार ( शा.क.उ.मा.वि. नारायणपुर), नगर पालिका सुनिता मांझी, पालक शिक्षक समिति अध्यक्ष डिम्पल जैन क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट जिला अस्पताल नारायणपुर प्रीति चांडक, नेहा गिरी ने स्कूल के प्राचार्य फादर जोमन, शिक्षकों एवं पत्रकार गण की उपस्थिति में स्कूल संचालन हेतु निरिक्षण किया जिसमें सभी व्यवस्थायें कोविड प्रोटोकॉल के अन्तर्गत पाया गया प्राचार्य फादर जोमन द्वारा शाला प्रारंभ होने के पूर्व कि गई पूरी तैयारी के बारे में संक्षिप्त रूप से जानकारी दी गई जिसमें छ.ग. शासन के निर्देशानुसार कोविड-19 प्रोटोकॉल का विशेष रूप से पालन किया जा रहा है वर्तमान में सेवा दे रहे समस्त शिक्षक गण एवं समस्त स्टाफ़ विश्वदिप्ती हाई स्कूल को कोविड की वैक्सीन प्राप्त हो चुकी है जिससे संक्रमण का खतरा कम रहे व एक-एक कक्षा में 20-20 बच्चों के बैठने की व्यवस्था की गई है साथ ही हैल्थ मानिटरिंग काउन्टर बनाया गया है जहाँ स्कूल में प्रवेश करने वाले बच्चों का परिक्षण कर उन्हें कक्षा में प्रवेश दिया जायेगा व प्रत्येक कक्षा के प्रवेश द्वार पर सैनेटाईजर की व्यवस्था की गई है जिससे इस महामारी के दौर में प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्कूल का संचालन किया जा सके और हमारे देश की नई पीढ़ी के भविष्य पर किसी प्रकार की रुकावट न आ सके।