बालोद – कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला कलेक्टर द्वारा दुकानों एवं प्रतिष्ठानों के खुलने एवं बंद होने का समय (प्रातः 06 बजे से संध्या 08 बजे) निर्धारित किया गया था किन्तु आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए सामान्य कारोबार के समय में खोलने की अनुमति दी गई |
बीजापुर – थाना उसूर व कैम्प गलगम से सर्चिंग तथा सड़क सुरक्षा अभियान हेतु ष्टक्रक्कस्न 222वीं वाहिनी एवं 196वीं वाहिनी का बल रवाना किया गया था। सायं लगभग 03:30 बजे माओवादी एवं सुरक्षा बल के बीच मुठभेड़ हुई जो लगभग 45 मिनट तक चली। घटनास्थल हेतु अतिरिक्त स्ञ्जस्न एवं ष्टक्रक्कस्न का बल रवाना किया गया है तथा ईलाका में सर्चिंग जारी है। घटनास्थल का निरीक्षण में पाया गया कि उक्त मुठभेड़ में कम से कम 03 से 04 माओवादियों को भी गोली लगने व खून का निशान पाया गया। इस मुठभेड़ में ष्टक्रक्कस्न 196वीं वाहिनी का 01 जवान आरक्षक मिथलेश कुमार के कमर में गोली लगने से घायल हो गया। कोट्टम सोमा, निवासी नड़पल्ली नामक व्यक्ति भी घायल अवस्था में घटनास्थल में मिला। घायल आरक्षक मिथलेश कुमार एवं घायल व्यक्ति कोट्टम सोमा कोघायल जवान को बेहतर ईलाज हेतु जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया, वहां से रायपुर ले गये जिसकी स्थिति खतरे से बाहर है। आसपास के ईलाका में लगातार सर्चिंग जारी है।
जगदलपुर। बस्तर संभाग के युवा नेता योगेश पानीग्राही पर भरोसा जताते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम व आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा ने प्रदेश महासचिव व सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। विधानसभा चुनाव पूर्व लोकसभा अध्यक्ष का दायित्व निर्वहन करने पर उन्हें प्रदेश महासचिव का दायित्व दिया गया था जिसके बाद प्रदेश महासचिव के पद के साथ मीडिया सहप्रभारी की जवाबदारी दी गई है।
मोटरसाइकिल क्र .सीजी 17 केपी 5643 से तस्करी करते पकड़े गए, दोनों आरोपी तुसेल परपा क्षेत्र के
आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही
नाम आरोपी :-
रुपधर बघेल पिता सोनाधर बघेल निवासी तुसेल
लखेश्वर बघेल पिता तुलसी राम बघेल निवासी तुसेल दोनों थाना परपा जिला बस्तर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में बस्तर पुलिस द्वारा लगातार आपराधिक तत्वों पर कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में आज दिनांक 13 जुलाई 2021 को थाना कोतवाली को सूचना प्राप्त हुई की कुछ व्यक्तियों के द्वारा अवैध देसी महुआ शराब का परिवहन ग्रामीण क्षेत्र से जगदलपुर की ओर किया जा रहा है सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में रेड कार्रवाई हेतु टीम गठित कर रवाना किया गया था उक्त टीम के द्वारा कुम्हारपारा क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल सीजी 17 केपी 5643 में दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम रुपधर बघेल एवं लखेश्वर बघेल निवासी तुसेल परपा क्षेत्र का होना बताएं जिन की तलाशी लेने पर जिनके पास कुल 10 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया गया मामले में महुआ शराब रखने के संबंध में दोनों के द्वारा युक्तियुक्त जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया दोनों आरोपियों का कृत्य आबकारी अधिनियम की परिधि में आने से दोनों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है मामले में दोनों आरोपियों के कब्जे से 10 लीटर देसी महुआ शराब , और मोटरसाइकिल सीजी 17 केडी 5643 को जप्त जब तक कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है !
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी कर्मचारी निरीक्षक – एमन साहू उपनिरीक्षक- बी.पी.जोशी आरक्षक – बबलू ठाकुर, रवि ठाकुर, रवि सरदार
आज छत्तीसगढ़ विधान सभा परिसर स्थित मुख्य समिति कक्ष में सभापति सत्यनारायण शर्मा जी के अध्यक्षता में सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति की बैठक आयोजित की गयी है । विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, छत्तीसगढ़ विधान सभा की वर्ष 2021-21 के लिए गठित सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति के सदस्य हैं ।
मुख्यतः सार्वजनिक उपक्रमों के कार्य-कलापों पर निगरानी रखना सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति का प्रमुख कार्य है ।
सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति विधान सभा की महत्वपूर्ण वित्तीय समिति है । सरकारी उपक्रमों सबंधी समिति के माध्यम से विधायिका राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों के कार्यकलापों पर निगरानी रखती है । यह समिति प्रमुखतः सरकारी उपक्रमों के लेखे एवं प्रतिवेदनों, भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक तथा सरकारी उपक्रमों की स्वायत्ता और कुशलता की जाँच करती है। सरकारी उपक्रमों पर विधायिका का नियंत्रण रखने तथा मितव्ययिता के साथ जनहित में कार्य संचालित करने के लिए ही सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति का गठन किया जाता है ।
छत्तीसगढ़ विधान सभा की वर्तमान सरकारीउपक्रमों संबंधी समिति में सत्यनारायण शर्मा जी समिति के सभापति हैं और विधानसभा के सदस्य धनेन्द्र साहू, मोहन मरकाम, लखेश्वर बघेल, कुलदीप जुनेजा, राजमन बेंजाम, अनिता योगेन्द्र शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, नारायण चंदेल समिति के सदस्य हैं।
बालोद शहर के लोगों ने लिया बढ़-चढ़कर दी अपनी सहभागिता
कोरोना के रोकथाम के उपाय एवं टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए कराई गई रंगोली प्रतियोगिता
आज हमारा बालोद हो यह हमारा छत्तीसगढ़ यह हमारा देश जो नुकसान कोरोना कालखंड में हम लोगों ने देखी है सुनी है आने वाली तीसरी लहर से पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा ने इस उद्देश्य से इस रंगोली प्रतियोगिता को कराया कि हम अपना टीकाकरण कराएं और कोरोना के प्रति सजग रहें और उन सब का प्रयोग करें जिससे हमें कोरोना ना हो और हम सुरक्षित रहेंगे तो हमारा शहर सुरक्षित रहेगा और शहर सुरक्षित रहेगा तो हमारा देश सुरक्षित रहेगा इसी उद्देश्य को लेकर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल के अध्यक्ष कमलेश वाधवानी के नेतृत्व में शहर में रंगोली प्रतियोगिता कराई गई जिसमें 40 प्रतिभागियों को प्रवेश दिया गया जिसमें प्रवेश निशुल्क था जिसमें प्रथम पुरस्कार 3000 द्वितीय पुरस्कार 1501 एवं तृतीय पुरस्कार 701 रुपया रखा गया था | निर्णायक की भूमिका में संजीव सोनी एवं धीरज शर्मा को रखा गया था निर्णय को कुछ दिन पश्चात एक समारोह में घोषित किया जाएगा |
शहर युवा मोर्चा के अध्यक्ष कमलेश वाधवानी ने बताया कि हम लोगों ने 40 लोगों को प्रतिभागी बनाया था और सुबह 11:00 बजे से ही हम निर्णायक गण के साथ शहर के लगभग वार्डो से आई सूची के हिसाब से उनके घर जाकर उनकी रंगोलियां को निर्णायक गणों ने देखा और यह देखने को मिला कि इस शहर में कोरोना के प्रति जागरूकता को जगाने की आवश्यकता है सभी ने पूरे शहर में इस कार्यक्रम को सराहा गया हम लोगों ने इसी उद्देश्य से इस कार्यक्रम को कराया था कि आने वाली तीसरी लहर से पहले हम अपने शहर बालोद को सुरक्षित कर सके लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक कर सकें इस एक छोटे से प्रयास में मिले शहर के सहयोग के लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं |
आज के इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश यादव,शहर मंडल के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर,शहर मंडल के कमल पंपलिया,नरेंद्र सोनवानी,अमित चोपड़ा,अजय बाफना सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संदीप साहू भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल महामंत्री सुप्रीत शर्मा व राहुल सोनी,युवा मोर्चा के शहर उपाध्यक्ष कमल बजाज युवा मोर्चा के शहर मंत्री जागेश्वर ढीमर, राम नेताम युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष प्रशांत जैन, युवा मोर्चा के मुदित जैन, देवेंद्र यादव ईश्वर ठाकुर, विराट राजपूत, हर्ष योगी समर राजपूत,रूपेश सोनकर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में NEET परिक्षा केंद्र खोलने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को पत्र लिखकर मांग की है |
विदित हो की वर्तमान में NEET परिक्षा केंद्र रायपुर तथा विशाखापत्तनम में होने के कारण बस्तर संभाग के छात्र छात्राओं को परिक्षा देने के लिए लगभग 600 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है जिससे उन्हें मानसिक तथा आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है इस स्थिति को देखते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को पत्र लिखकर मांग की है की बस्तर संभाग जो की आदिवासी अंचल है तथा नक्सली प्रभावित क्षेत्र है वहां के छात्र छात्राओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में परिक्षा केंद्र खोलने की मांग की है |
जगदलपुर संभाग मुख्यालय में NEET परिक्षा केंद्र खोलने से चारामा से भोपालपटनम तक के छात्र छात्राओं को सुविधा होगी तथा उनपर पड़ने वाले आर्थिक बोझ से भी निजात मिलेगी |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं महापौर सफीरा साहू शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शहर के मदर टेरेसा वार्ड क्रमांक 26 में 93 लाख 45 हजार रुपए के नाली निर्माण, सीसी रोड निर्माण एवं डामरीकरण कार्य का भूमि-पूजन एवं शिलान्यास किया
नेता द्वय ने मदर टेरेसा वार्ड क्रमांक 26 में नाली निर्माण मुकेश घर से हिमानिया घर तक लागत 2 लाख 70 हजार रुपए,नाली निर्माण सुनील पाण्डे घर से आंगनबाड़ी भवन तक लागत 5 लाख 85 हजार रुपए, नाली निर्माण सोनू घर से विक्की घर तक लागत 5 लाख 85 हजार रुपए, नाली निर्माण बडकस दुकान से दुर्गा मंदिर तक लागत 13 लाख 65 हजार रुपए, नाली निर्माण सरस्वती स्कूल से चंदल घर तक लागत 13 लाख 65 हजार रुपए, नाली निर्माण अब्राहम घर से स्टार मेडिकल तक लागत 12 लाख 69 हजार रुपए , नाली निर्माण पाण्डे घर से दिनेश सिंह घर तक लागत 1 लाख 95 हजार रुपए,आर सी सी कल्वर्ट निर्माण पंचायत भवन के पास लागत 1 लाख 95 हजार रुपए, सीसी सड़क निर्माण राशन दुकान से आंगनबाड़ी केंद्र तक लागत 5 लाख 17 हजार रुपए,बी टी रिनिवल कार्य शेखानी घर से श्रीवास्तव घर तक लागत 20 लाख 45 हजार रुपए,आर सी सी नाली निर्माण कार्य पंचायत भवन से स्टार मेडिकल तक लागत 9.52 हजार रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारी सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप एवं नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया जी के निर्देश पर शहर के हर वार्ड में लगातार विकास कार्यों का शिलान्यास किया जा रहा है |
महापौर सफीरा साहू ने कहा की गढबो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गढबो नवा जगदलपुर के लिए हम कृत संकल्पित हैं और यशस्वी मुख्यमंत्री तथा संसदीय सचिव रेखचंद जैन जी का सहयोग एवं आशीर्वाद लगातार मिल रहा है |
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा की भाजपा के पंद्रह साल की सरकार में ठेकेदारों के विकास के लिए योजना बनती थी हमारी सरकार में अब वार्ड के रोड नाली निर्माण कार्य के लिए योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है |
मदर टेरेसा वार्ड के पार्षद शुभम यदु ने आभार व्यक्त किया
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर सफीरा साहू शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा नगर निगम की अध्यक्ष कविता साहू वरिष्ठ पार्षद तथा एम आई सी सदस्य यशवर्धन राव पार्षद शुभम यदु,बी ललिता राव, वार्ड के गणमान्य नागरिक नरेश सेठी,एन डी चोपड़ा ,सेखानी सहित कार्यपालन अभियंता ऐ के दत्ता, अभियंता प्रवीण पोयाम सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित वार्डवासी उपस्थित रहे |
शाला समिति के अध्यक्ष,व जागरूक पालक ने किया शुभारम्भ
बस्तर वनांचल क्षेत्र के नाम पर जाना जाता है जन्हा शिक्षा को लेकर लोगो मे जागरूकता का अभाव की बात कही जाती थी।किँतु आज परिस्थिति पूरी तरह बदली हुई है इसका जीवंत उदाहरण कोरोना काल मे भी बंद पड़ी शालाओ को देखते हुए ग्राम के बच्चे कैसे बारिस में भी नियमित रूप से पढ़ सके इसको लेकर बस्तर ब्लॉक के संकुल केन्द्र एकटागुड़ा,माशा टाकरागुड़ा के शाला प्रबन्ध समिति के अध्य्क्ष अनन्त राम कश्यप ने निर्णय लेकर शाला निधि की राशि व जन सहयोग से वाटर प्रूफ टेंट लगाने का निर्णय लिया। जिसे सभी ने सर्व सहमति से पारित किया।
सीएसी ,व शिक्षको ने भी किया सहयोग
अपने बच्चों की पढ़ाई की चिंता को जब सीएसी एवं शिक्षको ने महसूस किया तो वे भी आर्थिक सहयोग के लिए तैयार हो गए, ग्राम के पूर्व सरपंच, सचिव ने भी मोहल्ला क्लास में निरंतरता बनी रहे इसको लेकर उन्होंने भी आर्थिक सहयोग दिया।
इस अवसर पर बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि शाला समिति की इस पहल की जितनी तारीफ की जाए वह कम है। उन्होंने पूर्व सरपंच नारायण कश्यप का शिक्षा को लेकर पूर्व के वर्षों में किया गया नवाचार आज भी स्मरण है।
शुभारम्भ अवसर पर शाला समिति के आद्यक्ष अनन्त राम कश्यप, पूर्व सरपंच नारायण कश्यप,बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर, संकुल समन्वयक शैलेन्द्र तिवारी,प्रधान अध्यापिका श्रीमती राममणि गोयल, देवाश्री कौशिक, दुर्गेश्वरी बघेल सुखराम कश्यप उपस्थित थे।
कवर्धा 17 वी वाहिनी बटालियन से स्थानांतरित होकर आए आईपीएस जितेन्द्र शुक्ला ने नारायणपुर की 16वी वाहिनी बटालियन के कमाण्डेन्ट का चार्ज संभाला।भारतीय पुलिस सेवा 2013 बैच के अधिकारी जितेन्द्र शुक्ला की पहचान एक ईमानदार एवं तेज़ तर्रार अधिकारी के रूप मे है। शुक्ला ने कहा कि कमाण्डेन्ट के रूप में पहली प्राथमिकता मुख्यालय को स्थापित करना एवं जवानों को सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराना यह जरूरी कार्यो पर कदम बढ़ाऊंगा।