City Media - Page 1554 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1554

बोनस राशि किसानों को कोरोना संकट काल में दिया जाय:- सोनसाय कश्यप

0

जगदलपुर:- छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे)जिला बस्तर अध्यक्ष सोनसाय कश्यप ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कोरोना काल मे किसानों को बोनस राशि दिया जाना चाहिए इसमें कोई देरी नही होना चाहिए ।कोरोना काल के संकट में किसानों कई तरह से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विगत वर्षों में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को दिया गया था। लेकिन कोरोना संकट काल में किसानों को हितैसी बताने वाली राज्य सरकार अब किसानों के साथ अन्याय कर रही हैं।राज्य सरकार तत्काल संज्ञान में लिया जाय कि किसानों को खाद – बीज लैम्पस के माध्यम से अभी से दिया जाना चाहिए क्योंकि किसानों को

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

कोरोना संकट में दोहरा मार हो रहा है ।वर्तमान कि राज्य सरकार ने गंगाजल को हाथों में कसम खाकर कहा था कि 2500 सौ सर्मथन मूल्य पर खरीदने का वादा किया था। लेकिन किसानों को 2500 सौ रुपये सपना दिखाया गया है 2500 सौ रुपये के जगह 1868 रुपये दिया गया है इस तरह किसानों को अपना मेहनत का फल नही मिल पा रहा है । इस कारण राज्य सरकार किसानों को तत्काल बोनस राशि कोरोना संकट काल मे दिया जाय।वर्तमान स्थिति 80% आबादी खेती किसानी पर निर्भर रहते हैं ।इस समय खेतों में जुताई होने वाले है , लैम्पस बंद होने के कारण परेशान हो रहे हैं इस कारण किसानों को राहत देने का कार्य राज्य सरकार किसानों के लिए करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सरकार कोरोना टीकाकरण करने में फेल- विक्रम धूर्वे

0

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष ( बालोद ) विक्रम धूर्वे ने भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार पर टीकाकरण अभियान की नीति एवं प्रबंधन पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 45 वर्ष आयु से ऊपर के लोगों प्रथम चरण कोविड सिल्ड वैक्सीन का प्रथम डोज़ लगवाया था किंतु आज 42 से 45 दिन हो जाने के बाद भी टीका सेंटरों का चक्कर लगाना पड़ रहा है प्रथम डोज में कोविड सिल्ड टीका लगा है दूसरी डोज में भी कोविड- शील्ड वैक्सीन टीकाकरण केंद्रों में उपलब्ध नहीं होने के कारण दूसरी डोज के लिए भटकना पड़ रहा है जबकि दूसरी डोज डॉक्टरों से पूछने पर पता चला है कि दोनों डोज लगभग 53 दिन के अंदर ही वैक्सीन लगने से टीकाकरण का लाभ रहेगा ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

सरकार अधिक आयु वर्ग के तथा 45वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को दूसरे डोज़ की बारी आई तो सरकार की पॉलिसी पर सवालिया निशान लग गया है और टीकाकरण का प्रबंधन लड़खड़ा गया है।सरकार की फेल पॉलिसी के कारण लोगो को कठनाइयों का सामना करना पड़ रहा है यहाँ तक की 18 वर्ष से 44 वर्ष तक की आयु के वर्ग के लिए हाई कोर्ट आदेश के बाद ही टीकाकरण की प्रक्रिया में सुधार करना पड़ा ऐसे में यह समझ में नहीं आ रहा है कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार टीकाकरण की प्रक्रिया में कब गंभीर होगी प्रथम चरण में भी गंभीर ना होने के कारण लाखों की संख्या में वैक्सीन खराब हुई लोग लगातार कोरोना संक्रमण से मर रहे हैं और छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार कुंभकरण की नींद में सोई है जल्द ही कोई अगर त्वरित निर्णय नहीं लिया गया तो लाखों की संख्या में लगाए हुए प्रथम डोज में हुआ

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कोविड- शील्ड लगाए हुए नागरिक दूसरी डोज के लिए भटकते रह जाएंगे भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष विक्रम धूर्वे ने पूछा है मुख्यमंत्री जी प्रथम लहर जब कोरोना की आयी थी तब आप और आप के मंत्री ने कोरोना नियंत्रण को लेकर बहुत वाहवाही लूटी थी आज जब प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर आयी है तो सब मंत्री गहरी नींद में चले गए है अब 45 वर्ष से अधिक वाले दूसरी डोज के लिए कहां जाएं आप बताइए ये कैसी व्यवस्था है अब आप के मंत्रियों,विधायको किस बिल में दुबक कर बैठे हैं यह उनकी नैतिक जिम्मेदारी नही बनती की टीकाकरण सेंटरो की जानकारी प्राप्त कर स्थिति को सामान्य करें |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

डाक्टर एसपी की माओवादियों को सलाह, सरेंडर करो करवायेंगे ईलाज, शीर्ष कैडर सहित कई कोरोना एपी स्ट्रेंथ की चपेट में

0

जगदलपुर।दक्षिण पश्चिम बस्तर जिले में कोरोनावायरस से पीड़ितों का आंकड़ा राहत की खबर है किंतु चिकित्सक रुपी एक पुलिस अधीक्षक ने यह पुष्टि की है कि माओवादियों के शीर्ष नेतृत्व एपी स्ट्रेंथ (कोरोना का खतरनाक लहर) की चपेट में हैं जिसके बाद कई प्रकार की चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक का कहना है कि सरेंडर करें पुलिस उनका इलाज करायेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

दक्षिण पश्चिम बस्तर के दंतेवाड़ा, बीजापुर व सुकमा तथा बस्तर -नारायणपुर जिले के बीहड़ जंगल व तराई के इलाकों में माओवादियों की पैठ है और इस भीषण गर्मी में डी-हाईड्रेशन के कारण कई बार माओवादियों की मौत की खबर सामने आती है।इन दिनों जिला पुलिस व सुरक्षाबलों का मुव्हमेंट बड़ गया है जिसके फलस्वरूप दंतेवाड़ा पुलिस अभी ही माओवादियों के मांद से लौटी है जिसके आधार पर चिकित्सक व पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने मीडिया को जो जानकारी उपलब्ध कराई है उसके अनुसार तराई इलाके व बीहड़ों में रहने वाले शीर्ष माओवादी नेतृत्व कोरोना की चपेट में हैं जिनके तार आंध्र व तेलंगाना राज्य से जुड़े होने के एपी स्ट्रेंथ की चपेट में आ गए हैं और इस कोरोना लहर से भोले-भाले आदिवासियों के चपेट में आने की संभावना व्यक्त किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने मीडिया के माध्यम से अपील किया है कि माओवादी संगठन सरेंडर करें उनका इलाज करायेंगें। वहीं विगत दिनों citymedia.cg ने भी खुलासा किया था कि जोड़ातरई में भी कोरोना विस्फोट हुआ है।कुल मिलाकर कोरोना किसी को भी अपने चपेट में ले सकता है यदि चिकित्सक व पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव की बातों को गौर करें तो उपर वर्णित जिलों में कोरोना के बड़े विस्फोट से इंकार नहीं किया जा सकता।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

युवा पत्रकार लक्ष्मण पिल्लई के प्रयास से मिला आसना के ग्रामीणों को राशन सामग्री…ब.अ.मुक्ति मोर्चा ने बढ़ाया मदद का हाथ…

0

जगदलपुर… वैश्विक महामारी कोविड-19 के इस दौर में जहां लोग घरों में रहकर अपना जीवन बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं ऐसी परिस्थिति में भी कुछ ऐसे लोग हैं जो लगातार लोगों की तकलीफों को दूर करने के कार्य में लगे हुए हैं इस आपदा के समय लोगों की परेशानियों और दुख दर्द में एक युवा पत्रकार लक्ष्मण पिल्लई हम दर्द बनकर सामने आए हैं दरअसल बात यह है कि शहर सीमा से लगे ग्राम पंचायत आसना के आदिवासी बाहुल्य तामाकोनी क्षेत्र के कुछ ग्रामीणों ने फोन पर संपर्क के माध्यम से अपना दर्द बयान करते हुए बताया था कि काम धंधे बंद होने की स्थिति में उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है जिसके बाद युवा पत्रकार लक्ष्मण पिल्लई ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए क्षेत्र का दौरा किया और ग्रामीणों का लिस्ट तैयार करने उपरांत अपने स्तर पर यथासंभव मदद को लेकर आश्वस्त करते हुए बस्तर क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने लगातार संघर्ष कर रहे बस्तर अधिकार मुक्ती मोर्चा के संयोजक नवनीत चांद से संपर्क किया जिसके बाद आज मोर्चा के पदाधिकारियों नवनीत चांद,हसन रजा और सौरभ दूल्हानी की उपस्थिति में ग्रामीणों को राशन सामग्री वितरित किया गया…

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

तामाकोनी क्षेत्र से जानकी, मंगली,मुक्ता, हेमा कश्यप, फूलमती, भगवती, पुरुषोत्तम,पद्मनी विश्वकर्मा, दमयंती, हीरामनी, कोमली बघेल, सोमवती, कलावती पुजारी और पुनी कश्यप के साथ अन्य ग्रामीणों ने राशन सामग्री प्राप्त करते हुए युवा पत्रकार लक्ष्मण पिल्लई और बस्तर अधिकार मुक्ती मोर्चा के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जनसेवा की भावनाओं से ओत-प्रोत विधायक जैन ने फिर दिखाई मानवता, 150 रेमडेसिवर इंजेक्शन व एक लाख रुपए से अधिक की सहायता

0

संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन के पिता के देहावसान हुए एक सप्ताह भी नहीं हुएं किंतु वह कोरोना पीड़ितों के मदद के लिए एक कदम आगे बढ़कर कार्य कर रहें हैं। पिता के स्मृति में पचास हजार रुपए रेडक्रास सोसायटी को दिया तो वह व्यक्तिगत सहयोग से जरुरतमंदों को खाद्यान्न सामग्री वितरित कर रहें हैं।इन सबके बीच संसदीय सचिव रेखचन्द जैन ने बस्तर प्रशासन को 150 रेमदेसिविर इंजेक्शन और 1लाख 8 हजार 700 रुपए का चेक दिया जिससे कोरोना महामारी से निपटने में कुछ सहायता मिल सके।संसदीय सचिव एवं जगदलपुर विधायक रेखचन्द जैन ने बस्तर कलेक्टर रजत बंसल को जिले में कोविड 19 संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण व उपचार के लिए 150 नग रेमदेसिविर इंजेक्शन एवम 1 लाख 7 हजार 800 रुपये का चेक प्रदान किया। कलेक्टर बंसल द्वारा बस्तर जिला प्रशासन की ओर से संसदीय सचिव जैन के प्रति इसके लिए आभार व्यक्त किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

शराब की होम डिलीवरी – छत्तीसगढ़ सरकार जल्द शुरू करने जा रही है ! जाने कब से होगी, शराब की होम डिलीवरी

0

लॉकडाउन के चलते प्रदेश में शराब दुकानें बंद होने के बाद मदिरा प्रेमियों द्वारा सेनेटाइजर और नशीली सीरप पीना शुरू कर दिया था। जिसके कारण अलग अलग जगहों से लोगों की मौत की खबर सामने आ रही थी। बिलासपुर जिले में नशीली सीरप के सेवन से 9 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं राजधानी रायपुर में भी सेनेटाइजर पीने से तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। पिछले साल भी लॉकडाउन की अवधि में सरकार ने मदिरा की होम डिलीवरी की सुविधा दी थी। इस बार भी अब मदिराप्रेमियों को होम डिलीवरी की सुविधा देने जा रही है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण करने जिलों में लाकडाउन का ऐलान किया गया है। इस दौरान शराब दुकानों को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

संभावना जताई जा रही है कि सोमवार से इसकी शुरुआत हो सकती है। आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रदेश में जल्द शराब की होम डिलीवरी शुरू होगी। इस संबंध में विभाग की तैयारी चल रही है, संभवत: सोमवार से शराब की होम डिलीवरी शुरू होने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

युवा वर्ग में कोरोना वैक्सीन लगाने दिखा उत्साह

0

नए गाइडलाइन के साथ आज 18 वर्ष से 44 वर्ष वालो को कोरोना वैक्सीन का टीका लगना प्रारंभ हुआ। गुंडरदेही पुराना हाई स्कूल भवन में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर में आज पुनः कोरोना वैक्सीन लगना प्रारंभ हुआ ।नए गाइडलाइन के अनुसार वैक्सीन को तीन कैटेगरी में बंटा गया, जिसमें एपीएल बीपीएल व अंत्योदय कार्ड धारियों के अनुसार हितग्राहियों को वैक्सीन लगाया गया। एपीएल वर्ग में सर्वाधिक 100 लोगों को टीका लगा वही बीपीएल में 49 व अंत्योदय अंतर्गत सिर्फ एक व्यक्ति को टीका लगाया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

आज जारी आंकड़े बता रहे हैं कि एपीएल वर्ग में कोरोना वैक्सीन को लगाने सर्वाधिक जागरूकता दिख रही, वही अंत्योदय में मात्र एक व्यक्ति का टीका लगाने के लिए आना जाहिर करता है कि अभी भी अंत्योदय वर्ग में जागरूकता की कमी है, या टीकाकरण का प्रचार प्रसार ठीक से नहीं हो पाया है। कोरोना के संक्रमण बढ़ने व समय के साथ घातक परिणाम को देखते हुए हम अपने पोर्टल के माध्यम से 18 से 44 वर्ग के लोगों से निवेदन करते हैं कि सभी वर्ग के लोग जल्द से जल्द अपना कोरोना का टीका लगाएं और अपने जीवन को सुरक्षित करें |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Corona Breaking – जाने ! आज दल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों में कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – कोरोना का संक्रमण अब शहर से अधिक गाँव में देखने को मिल रहा है | दल्ली में भी कुछ दिन कोरोना के रफ़्तार में कमी आई थी किन्तु अब फिर से मरीजों में वृद्धि होने लगी है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जीवनदायिनी साबित हो रहा है दल्लीराजहरा का एकलव्य कोविड ऑक्सीजन सेंटर

0

दल्लीराजहरा वार्ड क्र 17 में खोला गया कोरोना संक्रमित लोगों के लिए जिनका ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा था उनके लिए जीवनदायिनी साबित हो रहा है | एकलव्य कोविड ऑक्सीजन सेंटर खुलने के बाद 29 अप्रैल को भर्ती किये गए मरीजों में से रामदेव 80 वर्ष, अनिल उम्र 43, गिरवर सिंह उम्र 59 एवं द्वारिका उम्र 35 इन चार मरीजो का ऑक्सीजन लेवल बेहद कम था तथा सांस लेने मे काफी परेशानी का सामना करना पढ़ रहा था | एकलव्य अस्पताल से बेहतर उपचार लेकर आज दिनांक 8/5/2021 को 4 कोविड मरीजों को छुट्टी दे दी गयी है।

तथा उन्हें यह भी कहा गया है कि कोई भी तकलीफ होने पे तुरंत एकलव्य कोविड  हॉस्पिटल आकर अपना चेकअप करवा सकते है | छुट्टी के समय उन सबका oxygen लैवल 95% के ऊपर था एवं सांस की तकलीफ पूरी तरह ठीक हौ गयी थी। इन चारों मरीजो को 5 दिन की दवाई एवं 7 दिन होम आइसोलेशन की हिदायत के पश्चात् शासकीय  वाहन से घर तक छोड़ गया।

एकलव्य कोविड ऑक्सीजन सेंटर  मे 24 घन्टे डॉक्टर के. के. सिंघा एवं डॉक्टर विनोद भोयर 12-12 घंटे सतत मरीजों कि निगरानी में लगे रहते है इनके अलावा स्टाफ नर्स एवं पैरा मेडिकल स्टाफ के साथ-साथ सफाई कर्मचारी  अथक परिश्रम एवं तत्परता से गम्भीर मरीजो के इलाज़ में जुटे रहते है मरीजों एवं उनके परिजनों द्वारा कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी ऋषिकेश तिवारी, जिला चिकित्सा अधिकारी जे.पी.मेश्राम एवं ब्लाक चिकित्सा अधिकारी विजय ठाकुर, ब्लाक प्रोग्राम मेनेजर ईश्वर भारती चंद्राकर का निरंतर मार्गदर्शन एकलव्य कोविड ऑक्सीजन सेंटर में रहता है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सभी टीकाकरण सेंटरो मे मौजूद लोगो का हौसलाफजाई करने पहुँचे संसदीय सचिव रेखचंद जैन, आज भी जारी रहा राहत सामग्री वितरण का दौर

0

जगदलपुर/संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन द्वारा आज से पुनः प्रारंभ हुये अठारह वर्ष के उपर वाले टीकाकरण केन्द्रो मे पहुचकर वहां मौजूद लोगो की हौसलाफजाई की तथा मौजूद प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ अमला के कार्यो के लिया आभर जताया। श्री जैन ने लोगो को आश्वस्त किया की प्रदेश की भूपेश सरकार एक एक व्यक्ति की जान की सुरक्षा के संकल्पित है और इसी दिशा मे बेहतर काम भी हो रहे है।

वही दूसरी ओर लॉकडाउन के मद्देनजर गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारो के समक्ष उपजे संकट के समाधान हेतु शहर के विभिन वार्डो मे और ग्रामीण क्षेत्रो मे राशन सामग्री एवं मच्छर दानी का लगातार वितरण किया जा रहा है |

आज इसी कड़ी मे जैन द्वारा नकटी सेमरा, तुरैनार, कलचा,गरवंड कला, माडपाल, आडावाल मे तथा शहर मे सन सिटी अटल आवास, महावीर नगरअटल आवास, के रहवासियों के बीच जाकर राहत सामग्री पहुंचाई।

जैन द्वारा लगातार लोगो से कोरोना प्रोटोकॉल को मानने एवं वैक्सीन लगवाने की अपील भी कर रहे हैसाथ ही इस आपदा मे सरकार द्वारा सभी हितग्राहियों को निशुल्क दो माह का राशन देने की जानकारी भी दे रहे है |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

जैन ने आज माडपाल के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को भार जांचने की मशीन भी प्रदाय की |

आज वितरण कार्यो जनपद सदस्य जीशान कुरैशी, विकास दुग्गड, पार्षद सुखराम नाग,अजय बिसाई, अरुण गुप्ता, रमेश पात्रो, महेश राव ,सरपंच-जयंती कश्यप, दुशासन नाग, सुमित्रा कश्यप, संपत राम कश्यप, कमल नाथ, अमित दास, दयाराम कश्यप, परशु राम, महेश्वर,रूपधर,मंगल साय,धनीराम, वासुदेव, सुखचँद,मंगल राम, देवदास बघेल अशोक बघेल, जानकी सेठिया, संतोष सेठिया, सचिव मन्नू लाल साहू, सुब री सन, लखन सेठिया,सुखचंद सेठिया, गजेन्द्र देवांगन ,राजेश कश्यप उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS