City Media - Page 1571 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1571

कोरोना लॉकडाउन के तहत खुलेआम नियमो का उल्लंघन करने पर करपावंड पुलिस द्वारा जुर्माना किया गया

0

बकावण्ड 29 अफैर कोरोना काल महामारी के चलते विवाह मे 20 लोगो को शामिल होने की अनुमति दी गई है बावजूद इसके भी तय संख्या से अधिक लोगो को बुलाकर खुलेआम नियमो का उल्लंघ न करने पर करपावड पुलिस के द्वारा जा कर ग्राम गारेंगा तुरपुरा के किसोर ठाकुर को कोरोना लॉकडाउन के तहत निर्धारित व्यक्तियो से अधिक लोग होने पर थाना प्रभारी करपावड द्वारा 5000 रूपए जुर्माना किया गया कोविड 19 के नियम का उल्लंघन करने पर करपावड पुलिस किसोर ठाकुर द्वारा लॉकडाउन के नियम का खुला उल्लंघन किया जा रहा था जिसकी सूचना पर तत्काल करपावड पुलिस मौके पर पहुंची जिस वत सूचना किसोर ठाकुर के निवास पर विवाह का कार्यक्रम

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

चल रहा था जिसमें कई लोग मौजूद से जबकि प्रशासन द्वारा शादी में 20 की अनुमति पर कई मौजूद थे उसी की भजसे जुर्माना ने तुरंत5000 रुपए का जुर्माना लगाया है बढ़ते संकमण की रोकथाम के लिए शासन प्रशासन अपनी स्तर पर हर संभव प्रयास कर रही है लापरवाही लगातार सामने आ रही है ऐसे मे नियमो का उल्लंघ करने वाले पर पुलिस ने कार्रवाई की दरसअल गारेगा के कोरोना महामारी के चलते विवाह के आयोजन मे 20 लोगो को शामिल होने की अनुमति दी गई है बावजूद इसके भी किसोर ठाकुर के द्वारा आदेश में तय संख्या से अधिक लोग को बुलाकर खुलेआम नियमो का उल्लंघ किया जा राह था जिस पर करपावड पुलिस ने तुरंत 5 000 रूपए की चालानी कार्रवाई की |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कोरोना संकट में आपके सांसद आपके साथ…कोविड अस्पताल धरमपुरा पहुंचकर जाना मरीजों का हाल… दिए निर्देश

0

जगदलपुर… वैश्विक महामारी कोविड-19 के इस दौर में बस्तर सांसद बस्तर क्षेत्र की सेवा में लगातार सक्रिय हैं किसी भी प्रकार की मांग अथवा शिकायत पर सांसद महोदय और उनकी टीम लगातार लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य कर रही है जिससे इस भीषण महामारी के दौर में क्षेत्र के लोगों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है… सांसद महोदय के अलावा उनकी टीम के सदस्य अनुराग महतो, सौरभ तिवारी, सुशील मौर्य और मनोज यादव जैसे ऊर्जावान युवा लगातार सक्रिय हैं और बस्तर जिले के अलावा संभाग के अलग-अलग जिलों में कोविड-19 महामारी से जूझ रहे लोगों और उनके परिजनों को तत्काल सेवा उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं विगत दिनों कोविड-19 अस्पताल धरमपुरा की व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने की मांग मरीजों ने सांसद से की थी जिसके बाद सांसद और उनकी टीम के लगातार प्रयासों से लगातार अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधर रही है और अस्पताल में भर्ती मरीजों का मनोबल भी लगातार बढ़ रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

कोरोना काल में भी आपका साँसद आपके साथ के संकल्प के साथ

कोरोना के विषम परिस्थितियों में भी बस्तर साँसद दीपक बैज लगातार लोगो से सम्पर्क बनाये हुए हैं। चाहे वो फोन व सोशल मीडिया के माध्यम से हो या कोविड सेन्टरों का दौरा आज उसी तारतम्य में वे धरमपुरा स्थित कोविड सेंटर पहुचे और वहां की एंट्री रजिस्टर से मरीज़ो के मोबाइल नंबर निकाल कर एक एक मरीज़ो से फ़ोन के माध्यम से बात किया और अंदर की व्यवस्थाओं के बारे में जाना। और अव्यवस्थाओं को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

साथ ही सबसे अधिक परेशानी पीने के गर्म पानी की आई जिसे सुन तत्काल साँसद दीपक बैज ने 3 आर.ओ. की स्वीकृति दी…
इस दौरान प्रशासनिक अमला एस डी एम जे आर मरकाम, आर आई सतीश मिश्रा एवँ अन्य मौजूद रहे |

युवाओं को मुफ्त वैक्सीन की सौगात हेतु बालोद जिला युवा कांग्रेस मनाएगी आभार भूपेश सरकार

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी जी के आव्हान पर सभी जिलों में युवा कांग्रेस द्वारा दिनांक 30 अप्रैल 2021 को आभार भूपेश सरकार के रूप में मनाया जाएगा ।

विदित हो कि छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा राज्य के सभी युवाओं को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन लगवाए जाने का एलान किया है , जिससे युवा वर्ग से उनके इस फैसले को बेहद सराहना मिल रही है , वहीं इस देशव्यापी फैली महामारी से जंग जीतने में इसे एक अहम कदम भी माना जा रहा है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इसी के तहत बालोद जिला युवा कांग्रेस द्वारा जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकड़े के नेतृत्व में सभी जिलास्तरीय , विधानसभा , ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा आभार दिवस में हिस्सा लेते हुए सोशल मीडिया पर लाइव आकर अथवा स्लोगन के साथ अपनी तस्वीर के ज़रिए भूपेश सरकार का आभार व्यक्त करेंगे एवम अधिक से अधिक युवाओं को वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित करेंगे ।।

नोट : सभी युवा साथी https://www.cowin.gov.in/home

वेबसाइट के माध्यम से अपना पंजीयन करवा कर किसी भी असुविधा से बचें ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

गरीबों को आवश्यक सामग्री दिलाने जोगी कांग्रेस खोलेगी मोर्चा, संसदीय सचिव व आयुक्त को वार्ड वार जरुरतमंदों की सौंपेगी सूची

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस नगरीय निकाय क्षेत्र के लोगों को भगवान भरोसे छोड़े जाने के विरोध में बहुत जल्द प्रदर्शन करने वाली है जिसके तहत् पहले चरण में जरुरत लोगों का डाटा संग्रहण करेगी। इसका पुलिंदा संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक तथा निगम आयुक्त को सौंपा जाएगा।

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस की जगदलपुर की महिला नेत्री शोभा गंगोत्री ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन ने कोविड-19 के मद्देनजर लाकडाऊन किया जिसके कारण हर वार्डों के गरीबों के सामने खाने-पीने के लाले पड़ गए हैं। सत्तारूढ़ दल के साथ विपक्षी दलों पर गंगोत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों दलों की सांठगांठ जगजाहिर हो गया है, दोनों दलों के जनप्रतिनिधियों द्वारा फोटो बाजी करते हुए अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने में व्यवस्था है जबकि निगम मद से जरुरत मंदों के खाने पीने की व्यवस्था करनी चाहिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विगत दिवस महापौर सफीरा साहू , कलेक्टर रजत बंसल व निगम आयुक्त की बैठक लेकर महापौर निधि व पार्षद निधि से जरुरत मंदों की सेवा करने को कहा है किंतु उसके बावजूद निगम प्रशासन कुंभकर्णी निंद्रा में सोया हुआ है जिसके कारण गरीबों की स्थिति दयनीय हो गई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कोरोना काल मे आपका साँसद आपके साथ, साँसद- कोविड जन सहायता केंद्र

0

आज मेडिकल कालेज डिमरापाल केम्पस गेट नंबर 1 के सामने साँसद कोविड जन सहायता केंद्र का शुभारंभ बस्तर साँसद मा0 श्री दीपक बैज जी के द्वारा किया गया। कोरोना से संबंधित कोई भी जानकारी या मदद के लिए यहाँ 12 घंटे सुबह 10 बजे से रात 10 बजे वालेंटियर उपस्थित रहेंगे और अपनी सेवाएं देंगे। यह जन सहायता केंद्र 10 दिनों अस्थाई बनाई गई है।

कोरोना के विषम परिस्थितियों में बेड,ऑक्सीजन सिलेंडर,दवाई एंबुलेंस,शव संबंधी तथा अन्य चिकित्सीय सहयोग हेतु बस्तर,दंतेवाड़ा,सुकमा,बीजापुर,नारायणपुर,कोंडागांव एवं अन्य जिलों के लिए मदद को तैयार शुभारंभ के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी मलकीत सिंह गैदु,साँसद प्रतिनिधि बस्तर सुशील मौर्य,ब्लाक अध्यक्ष सहदेव नाग,कमल झ्हज,अनुराग महतो,शाहनवाज खान,सौरभ तिवारी,मनोज यादव,दीपक सेठिया,कृष्णा कश्यप,अब्दुल हकिम,आदर्श दलाई,मेकाज डीन यू.एस.पैकरा,अधीक्षक के.एल. आज़ाद,कोविड वार्ड प्रभारी डॉ खिलेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सभी वयस्क के लिए कोरोना का वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए मोदी जी का आभार

0

प्रदेश में कोना के बढ़ते संक्रमण के बीच देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा सभी वयस्को के लिए कोरोना का वैक्सीन उपलब्ध कराना ,एक राहतभरी खबर है ।जहा सरकार सभी मोर्चो पर विफल और कोरोंना की लड़ाई में फिसड्डी साबित हुई है। वही केंद्र की सरकार आम जन की चिंता करते हुए लगातार तत्परता कार्य कर रही है।भारतीय जनता पार्टी अर्जुन्दा मंडल के नेता पवन सोनवर्षा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभार व्यक्त करते हुए राज्य के 18 वर्षों से अधिक उम्र के सभी नागरिकों से निवेदन किये की अपना रजिस्ट्रेशन करा कर अपना कोरोना का टीका जल्द से जल्द लगाएं और इस महामारी से अपने को बचाएं। साथ ही कारोना से बचाओ के लिए सोशल डिस्टेंस ,मास्क,सिनेटीज़र का उपयोग करते रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Corona Breaking – दल्लीराजहरा एवं आसपास के क्षेत्रों में आज कितने कोरोना संक्रमित मिले ! जाने

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा एवं आसपास के क्षेत्रों में कल से कोरोना संक्रमितों की संख्या में राहत मिली है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा की नवविवाहिता युवती की हत्या को दुर्घटना बताने वाले आरोपी परिवार गिरफ्तार

0

मृतिका डिकेश्वरी साहू की शादी दिनांक 21.04.2019 को सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार राजहरा निवासी नागेश्वर के साथ हुआ था। शादी में घर वालों के द्वारा समान के बदले 1 लाख रूपये नगदी रकम एवं सोना चादी के गहने ससुराल पक्ष के कहने पर देकर मृतिका डिकेश्वरी की विदाई किये थे । शादी के कुछ दिन तक पति एवं सास ससुर के द्वारा मृतिका को ठीक से रखा गया। लगभग एक माह बाद पति एवं उसके रिश्ते नातेदारो के द्वारा मृतिका को नगदी रकम 50 लाख रूपये दहेज में लाना बोलकर परेशान करने लगे तथा जब तक दहेज के रकम नहीं लायेगी तब तक तुम्हारा कोई बच्चा नहीं आने देंगे, बच्चा आयेगा तो कैसे परवरिश करेंगे बोलकर पति एवं सास ससुर के द्वारा मृतिका को परेशान करने लगे । मृतिका डिकेश्वरी ने यह सारी बात अपने माता पिता परिवार वालों को भी बताई गई थी किन्तु बेटी के भविष्य को देखते हुए उसे समझा कर मायके पक्ष वाले वापस ससुराल भेज दिये थे । ससुराल पक्ष द्वारा लगातार किये जा रहे दहेज़ प्रताड़ना से क्षुब्ध थी | मृतिका के मौत का कारण जहर सेवन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाया गया लड़की के परिजनों द्वारा ससुराल पक्ष पर हत्या को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश करने का आरोप लगाया था |

पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था उस वक्त डॉक्टर द्वारा पी0एम0ई0 बाद मृतिका की मृत्यू का कारण नहीं बताकर रासायनिक परीक्षण कराने बावत विसरा प्रिजर्व किया गया जिसे एफएसएल रायपुर भेजकर परीक्षण कराने पर मृतिका के प्रिजर्व बिसरा में आर्गेनोफास्फोरस कीटनाशक मोनोक्रोटोफास का होना पाये जाने से मृतिका के शरीर  परीक्षण किये गये डाक्टर से पीएमई रिपोर्ट की क्यूरी कराने पर उक्त जहर (विष) से मृत्यू होना बताया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

उक्त को आधार मानकर लड़की के माता पिता की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं पति नागेश्वर साहू, सास दिनबाई साहू, ससुर नीलम साहू को आरोपी बनाकर उनके खिलाफ 304 बी, 34 भादवि का होना पाये जाने से अपराध धारा पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कोरोना ड्यूटी करते हुए मृत शिक्षकों के परिवार को तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति दे सरकार – केदार ।

0

पंचायत सचिव , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिनों को कोरोना वारियर्स माने राज्य सरकार ।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना ड्यूटी में लगे शिक्षकों में से बड़ी संख्या में शिक्षकों की मृत्यु हुई है, राज्य सरकार उन शिक्षकों के परिवार जनों को तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करे और उन्हें बीमा राशि उपलब्ध करवाए ।

कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार बताये की वो शिक्षकों को कोरोना वारियर्स मानने से क्यों इंकार कर रही है ? राज्य सरकार ने जब शिक्षकों को विभिन्न स्थानों पर कोरोना डयूटी में लगाया हुआ है तो उन्हें कोरोना वारियर्स मानने से परहेज क्यों है ? राज्य सरकार शिक्षकों को कोरोना वारियर्स मानकर उनके परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति दे और उन्हें बीमा राशि का भुगतान करे ताकि बाकी ड्यूटी रत शिक्षकों को सुरक्षा की भावना का एहसास हो ।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

कश्यप ने कहा कि पंचायत सचिव , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , मितानिन भी कोरोना पीड़ितों को सहायता में दिन रात एक कर रहे हैं , राज्य सरकार इन सभी कर्मचारियों को कोरोना वारियर्स मानते हुए उन्हें कोरोना वारियर्स की सभी सुविधएं उपलब्ध करवाए और मृतक कर्मचारियों के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति देकर उन्हें बीमा राशि का भुगतान करे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

वैवाहिक कार्यक्रम की अनुमति के लिए केवल, आनलाइन आवेदन मान्य

0

सैय्यद वली आज़ाद नारायणपुर 28 अप्रैल 2021

नारायणपुर जिले में वर्तमान में कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के संबंध में वैवाहिक कार्यक्रम, अंत्येष्टि जैसे कार्यक्रमों में शामिल होने वाले नागरिकों की संख्या को सीमित किया गया है। नारायणपुर जिले में वैवाहिक कार्यक्रम की अनुमति के लिए केवल आनलाइन आवेदन मान्य किये जायेंगे, इस आशय का आदेश कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने जारी किए। जारी आदेश में कहा गया है कि शाषन के निर्देशानुसार लोक सेवा गारण्टी के अंतर्गत आम जनता को लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से सेवाओ को प्रदाय किये जाने के निर्देश है, के परिपालन में जिला नारायणपुर अंतर्गत वैवाहिक कार्यक्रम हेतु लॉक डाउन से छूट का आवेदन को ई-डिस्ट्रिक्ट से लोक सेवा केंद्र/सामान्य सेवा केंद्र के माध्यम से केवल ऑनलाइन माध्यम से लिया जाएगा। आवेदन https:// edistrict.cgstate.gov.in/PACE/login.do के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते है।

MOST POPULAR

HOT NEWS