City Media - Page 1573 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1573

ऑक्सीमीटर के नाम पर हो रही है लूट

0

करोना के बढ़ते संक्रमण के बीच मेडिकल से संबंधित दवाइयों, उपकरणों में तेजी देखी जा रही है। वहीं वही ब्लड में ऑक्सीजन लेवल एवं एवं ब्लड प्रेशर चेक करने के लिए उपयोग की जाने वाली छोटी सी मशीन ऑक्सी मीटर को मनमाने रेट में बेच रहे है। थोक व्यापारी से खरीद कर बेचने के बीच में इतना ज्यादा मुनाफा क्यों लिया जा रहा है?? लॉकडाउन के चलते आम जीवन अस्त-व्यस्त है लोगों की आर्थिक स्थिति दिन-ब-दिन खराब हो रही है साथ ही सब्जी फल, राशन समान, के बढ़ते भाव से आम आमजन के अंदर दैनिक खर्च को लेकर चिंता व्याप्त है। ऐसे में कृतिम कमी बनाकर मेडिकल से संबंधित सामानों में इस तरह की लूट होने लगी तो आमजन का जीना मुश्किल हो जाएगा। प्रशासन को चाहिए कि अत्याधिक मुनाफा लेने वालों पर कड़ी निगरानी रखें और आमजन के लिए हेल्पलाइन नंबर तत्काल जारी करें।

गुंडरदेही सांसद प्रतिनिधि सतीश महोबिया ने प्रशासन से मांग की कि इस प्रकार की कालाबाजारी पर त्वरित रोक लगानी एवं दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाने की मांग की |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Breaking – आज दल्लीराजहरा एवं आसपास के क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों की क्या स्थिति रही ! जाने

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा एवं आसपास के क्षेत्रों में जिस प्रकार से कोरोना संक्रमितों की बाढ़ सी आ रही थी उसे देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा आज दल्ली में सुबह से चौक चौराहों पर डटे रही और बेवजह घुमने वालों को फटकार लगाई गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा – वकील के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा – वकील के साथ मारपीट व जातिगत गाली गलौज को लेकर आरोपियों को गिरफ्तार किये जाने की घटना सामने आई है | घटना दिनांक 29.03.2021 के रात्रि करीबन 21:25 बजे वार्ड क्रमांक 01 दल्लीराजहरा की है, जिसमे श्रीकांत झा, शुभम झा तथा नागेश्वर साहू द्वारा वकील सुनील नंदी  के घर के सामने ही आरोपियों द्वारा अश्लील गाली गलौच कर एवं मारपीट किया गया | जिस पर

वकील सुनील नंदी द्वारा आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया गया | रिपोर्ट के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं जांच पड़ताल किये जाने के पश्चात् आरोपियों के विरुद्ध अपराध सही पाए जाने पर आज दिनांक 27 अप्रैल 2021 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनमे से एक आरोपी नागेश्वर साहू फरार बताया जा रहा है जिसकी पुलिस द्वारा खोजबीन जारी है एवं गिरफ्तार आरोपियों को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया |   

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

12 वर्षीय युवती ने महुआ के पेड़ पर फांसी लगाकर की खुदकुशी

0

विकास बकावंड ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत टेंपल में 12 वर्षीय युवती सुमोंबती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति तीन दिनों से ठीक न होने की बात कही गई । अचानक लापता होने पर परिजनों को चिंता होने लगी । देर रात तक घर वापस ना आने पर परिजनों ने आसपास के लोगों से पूछे जाने पर न देखने की बात कही गई। सुबह अचानक खरा डोंगरी के जंगल में महुआ के पेड़ पर फांसी के फंदे पर पाई गई जिससे इसकी सूचना ग्रामीणों ने परिजनों को दी परिजनों के द्वारा देखे जाने पर इसकी सूचना थाना करपावंड को दी गई तत्काल थाना प्रभारी के द्वारा निरीक्षण कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया गया और पीएम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया ।

एकबार फिर पूर्व महापौर मैदान में, पहले पीपीई किट बांटा था, अब रसपैरोमेटर और स्टीम पॉट बांटा ज़रूरतमंद को

0

जगदलपुर. कोरोनकाल में जहां संवेदनाये तार तार हो रही है वहीं पूर्व महापौर जतिन जायसवाल ने मानवता की मिसाल पेश की है। कोरोनकाल में सबसे ज़रूरी संसाधन महंगे होने की वजह से आज भी गरीबों व ज़रूरतमंदों की पहुंच से कोसो दूर हैं। ऐसे में पूर्व महापौर रसपैरोमेटर और स्टीम पॉट इन जरूरतमंदों तक पहुंचाने में जुटे हुए है।

जतिन का कहना है कि इस वायरस ने सबसे ज्यादा नुकसान गरीब तबके का किया है। गरीब संक्रमित हो रहा है और उसके पास ज़रूरी संसाधन न होने की वजह से इसका ठीक तरीके से इलाज नहीं हो पा रहा है। जबकि इलाज में दवा के साथ यह दोनों का रोल भी अहम है। इसलिए यह सामान जतिन जायसवाल ने मंगलवार को बस्तर कलेक्टर को भी सौपा है। यह सामान अब रेडक्रोस के माध्यम से गरीबों में बांटा जाएगा।

पिछले साल पीपी किट और गरीबों में बांटा था राशन
गौरतलब है कि जतिन संकटकाल में लगातार जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे है। पिछले साल कोरोना की शुरुवात से ही लॉकडाउन में रोजगार से दूर हो चुके परिवार की मदद करते रहे थे। उन तक राशन से लेकर अन्य सामान ज़रूरतमन्दों तक पहुंचाया था। वहीं मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के वास पहुंचकर भी उन्हें पीपीई किट व अन्य स्वास्थ्य के सामान भी वितरित किये थे।

नारायणपुर पुलिस को 01 नक्सली आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।

0

सुन्दरराज पी, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, विनीत खन्ना, पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, उत्तर बस्तर कांकेर, मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर एवं नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के निर्देशन में डीआरजी, जिला बल, छसबल, एसटीएफ, आईटीबीपी, द्वारा क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के क्रम में दिनांक- 27.04.2021 को प्रातःकाल थाना कुरूषनार एवं कैम्प बासिंग की जिला पुलिस बल की पुलिस पार्टी द्वारा ग्राम बासिंग के राऊड़पारा व गुडरीपारा में दबिश देकर नक्सली आरोपी रामनाथ पोयाम पिता सुखदेव पोयाम, उम्र करीबन 46 वर्ष, निवासी राऊड़पारा, ग्राम बासिंग, थाना कुरूषनार, जिला नारायणपुर (कुदंला जनताना सरकार अध्यक्ष) को पकड़ा गया तथा उसके निशानदेही पर 01 नग प्रेशर कुकर आईईडी (03 लीटर), 03 नग डेटोनेटर, इलेक्ट्रीक वायर करीबन 45 मीटर, 06 नग इलेक्ट्रीक स्वीच, 06 नग प्लास्टिक का डाॅक्टरी सीरिज, 12 नग बैटरी सेल, 26 नग पटाखा जप्त किया गया। रामनाथ पोयाम द्वारा दिनांक 12.12.2020 को नारायणपुर से कुरूषनार मार्ग कोसा सेंटर के पास बम विस्फोट की घटना जिसमें आईईटीबीपी का 01 जवान घायल हुआ था में सलिप्त रहना स्वीकार करने पर दिनांक 27.04.2021 को 11ः35 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कोर कमेटी की बैठक, जिले में टेस्टिंग एवं टीकाकरण लक्ष्य के अनुरूप करने के निर्देश

0

बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूर एवं प्रवासी व्यक्तियों को क्वारंटाईन में रखने हेतु पर्याप्त व्यवस्था की जाये-कलेक्टर साहू

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर, 27 अप्रैल 2021

कलेक्टर धर्मेष कुमार साहू की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में कोरोना वायरस के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु गठित जिला स्तरीय कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर साहू ने जिले में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, होम आईसोलेषन में रहने वाले लोग और ठीक होकर वापस लौटे प्रकरणों की जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देषित करते हुए कहा कि जिन गांवों में पाॅजिटिव केस ज्यादा आ रहे हैं, वहां एक्टिव सर्विलेंस तत्काल किये जाये। इसके साथ ही टेस्टिंग एवं टीकाकरण लक्ष्य के अनुरूप किये जाये। इसके साथ ही बाहर से आने वले प्रवासी मजदूर एवं प्रवासी व्यक्तियों को क्वारंटाईन में रखने हेतु पर्यप्त व्यवस्था की जाये। आवष्यकता हो तो सोनपुर, कोहकामेटा, बासिंग, कुरूषनार, ओरछा, धौड़ाई, छोटेडोंगर में नये क्वारंटाईन सेंटर खोले जाये। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देषित करते हुए कहा कि कोविड केयर संेटर में डाक्टरों द्वारा सतत निगरानी रखी जाये, दिन में एक बार कोविड केयर सेंटर में मरीजों का डाक्टर द्वारा सतत राउंड की व्यवस्था की जाये।

बैठक में कलेक्टर धर्मेष कुमार साहू ने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान लोगों को रोजमर्रा की चीजों के लिए परेषानी न हो इसलिए राषन, फल, सब्जी खाद्य सामग्री आदि की होम डिलीवरी की अनुमति प्रदान की गयी है। इन सामग्रियों की कीमतों में वृद्धि न हो इसके लिए अधिकारी नियमित रूप से माॅनिटिरिंग करें। किसी भी सामग्री कीकमी न हो इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन की अनुमति दी गयी है। होम डिलिवरी के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाये। पोटाकेबिन देवगांव में रूके जवानों का तत्काल दल भेजकर कोविड-19 जांच कराने के निर्देष अधिकारियों को दिये। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ ए.आर गोटा ने बताया कि जिले में बनाये गये कोविड केयर सेंटर में 750 बेड उपलब्ध है। जिसमें एक्टिव केस की संख्या 172 है । कोविड केयर संेटर में रहने वाले लोगों की संख्या 121 और होम आईसोलेषन में 36 और बेहतर उपचार हेतु बाहर रिफर किये गये केस की संख्या 15 है। आक्सीजन सिलेण्डर की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 70 जम्बो सिलेण्डर और 299 छोटे सिलेण्डर उपलब्ध है।

बस्तर साँसद दीपक बैज समय के पक्के खुद ही गाड़ी लेकर निकले बस्तर ब्लाक के ग्राम सुधापाल…

0

बस्तर साँसद दीपक बैज व विधायक चन्दन कश्यप कश्यप पहुँचे ग्राम सुधापाल

विधायक चन्दन कश्यप ने ग्रामीणों को बांटी सब्जियां

ज्ञात हो कि पिछले दिनों ग्राम सुधापाल में सामुदायिक संक्रमण से कोरोना फैला हुआ था। जिसमे लगभग 4 लोगो की मृत्यु हो चुकी है और लगभग 47 से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित है। उस सामुदायिक संक्रमण से अन्य ग्रामों में भी कोरोना फैला है इसको नियंत्रण करने हेतु शासन प्रशासन लगातार कार्य कर रही है।

उसी के तहत आज बस्तरसाँसददीपकबैज व विधायकचन्दनकश्यप एवँ जिला प्रशासन के अधिकारी एस.डी.एम,सी.ई.ओ,बी.एम.ओ. ने मिल कर ग्राम सुधापाल में मेडिकल केम्प लगाया जिससे कि सत प्रतिशत ग्रामीणों का परीक्षण हो सके और इस संक्रमण को रोका जा सके। साथ ग्रामीणो ने साँसद व विधायक से चर्चा की ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं में राशन,सब्जियां,गैस सिलेंडर ना होने का अवगत जिससे की साँसददीपकबैज ने तत्काल SDM को बोलकर समान उपलब्ध कराने को कहा।

गाँव मे पीने के पानी की समस्या को देखते हुए तत्काल 3 नलकूप की भी स्वीकृति दी। उक्त गांव में नया डेम बन सके इसके लिए अधिकारियों को निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।

कोरोना संक्रमण से मृत्यु होने पर उन्हें सरकार कोरोना वारियर्स मानते हुए शहीद का दर्जा दे – आम आदमी पार्टी

0

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र नाग ने प्रेस विज्ञप्ति कर प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार से मांग की है कि कोरोना महामारी के दौरान कोरोना नियंत्रण में संलग्न स्वास्थ्य कर्मियों,शिक्षकों व अन्य विभागों के कर्मचारियों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु होने पर उन्हें सरकार कोरोना वारियर्स मानते हुए शहीद का दर्जा दे तथा उनके परिवार को दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तर्ज पर एक करोड़ की सम्मान राशि अदा करे।उन्होंने मांग की है कि पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी दे।

नरेंद्र नाग ने आगे कहा कि अब तक कोरोना नियंत्रण में लगे जितने शासकीय कर्मियों की कोरोना से मौत हुई है उनमें आधे से भी अधिक शिक्षक हैं।अब तक प्रदेश में लगभग 370शिक्षकों की कोरोना ड्यूटी के दौरान संक्रमण से मौत हो चुकी है।

दुर्भाग्यपूर्ण तथ्य यह भी है कि न उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाव के साधन उपलब्ध कराए गए हैं, न ही उनका बीमा किया गया है और न ही उनके संक्रमित होने पर ईलाज का कोई पुख्ता इंतजाम है।

सरकार ने न केवल शिक्षकों को बल्कि अन्य विभागों के कर्मचारियों को बिना सुरक्षा व्यवस्था के और बिना भविष्य की गारंटी के मौत के मुँह में झोंक दिया है।नरेंद्र नाग ने कहा कि कोरोना के इस जंग में विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी लगे हुए हैं,सरकार की जिम्मेदारी है कि उनके हितों को गम्भीरता से ले।

वैक्सीनेशन के प्रति लोगों की उदासीनता, सुबह से अब तक किसी को नहीं लगा टीका

0

गुंडरदेही – करोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन द्वारा लगाया जा रहे हैं कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की गति गुंडरदेही क्षेत्र में धीमी हो गई है । वैक्सीन लगाने के प्रति लोगों की उदासीनता स्पष्ट नजर आ रही है । गुंडरदेही में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद भी आज सुबह से अभी तक किसी को पहला टीका नहीं लग पाया है। लोगों को चाहिए कि संक्रमण की गंभीरता को समझें और वैक्सीन का टीका लगाएं । इसी प्रकार जनप्रतिनिधियों एवं समाज के प्रबुद्ध नागरिकों को भी वैक्सीनेशन के लिए जन जागरण अभियान चलाकर वैक्सीनेशन के प्रति प्रेरित करना चाहिए |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS