दल्लीराजहरा – आज डौंडी ब्लाक से कूल 05 संक्रमितों की पुष्टि हुई जिसमे दल्लीराजहरा से 03, चिखलाकसा से 02 संक्रमित मिले |
डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –
|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||
जगदलपुर। क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने कहा कि आज मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी जश्न मना रही है पर देश जीने की बात तो छोड़िए ठीक से मरने के लिए तरस गया है।
मिथिलेश स्वर्णकार ने कहा कि कहाँ तो वादा था कि विदेशी काला धन वापस आएगा, प्रत्येक आदमी के खाते में 15 -15 लाख रुपया आएगा, दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात थी मगर उल्टे करोड़ों लोगों को बेरोजगार कर दिया।आज देश बेरोजगारी के उच्चतम पायदान पर खड़ा है। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कर किसानों की आय दुगुनी करने का वादा तो छोड़िए ऐसे कानून बना दिये कि खेती, पूंजीपतियों की जागीर बन जाएगी,डरे हुए किसान कई महीने से दिल्ली घेरकर बैठे हैं।पाकिस्तान से एक के बदले दस सिर लाने और चीन को लाल आंख दिखाने का दम्भ भरने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में चीन बीस सैनिकों को मार देता है और नेपाल जैसा बगलबच्चा लाल आंख दिखा रहा है।मोदी जी ने नोटबन्दी लागू करते हुए देश को भरोसा दिया कि इस कदम से देश का काला धन बाहर आएगा,आतंकवाद पर लगाम लगेगी पर हुआ उल्टा आतंकवाद बदस्तूर जारी है ,हाँ गरीब लोग ज़रूर बैंक की लाइन में अपनी जान गवां बैठे,कइयों का रोजगार छीन गया, देश अभूतपूर्व आर्थिक मंदी की चपेट में आ गया।इसी तरह जी.एस.टी. को देश की दूसरी आज़ादी बताने वाले प्रधानमंत्री राज्यों को उनका हिस्सा देने में असफल रहे,जीवन रक्षक दवाइयों और उपकरणों पर जी.एस.टी. लगा दिया पर पेट्रोल डीजल को शामिल करने में उन्हें आपत्ति है।
क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने कहा है कि कोरोना संकट में भी प्रधानमंत्री जी ने देश को सम्हालने की बजाय थाली बजवाई,दिए जलवाए,बिना सोचे समझे लॉक डाउन कराया सब बिगड़ने लगा तो राज्यों पर छोड़ दिया।पहली लहर में मध्यप्रदेश में सरकार बनाने को प्राथमिकता मिली तो दूसरी लहर को बंगाल चुनाव की वजह से आने दिया गया। वेक्सीन पर भी कब्जा जमाए बैठें है एक तरफ राज्यों को खरीदने की छूट देतें हैं दूसरी तरफ कम्पनियों को सख्त हिदायत है कि किसे कितना देना है हम बताएंगे।आज जब वेक्सीन के मामले में सरकार को देश के साथ खड़े होकर निर्बाध उत्पादन को सुनिश्चित करना चाहिए उसकी जगह वेक्सीन निर्माता कम्पनियो की तरफदारी की जा रही है। कहाँ वादा तो भारत को विश्व गुरु बनाने का था पर देश सबसे बड़ा श्मसान बन गया जीने की बात छोड़िए सम्मान पूर्वक मरना भी दुर्लभ हो गया है।जिस गंगा मां के बुलाने पर यह पुत्र बनारस गया था वही गंगा लाशों से अटी पड़ी है।संसद को प्रणाम करने वाले प्रधानमंत्री ने संसदीय परम्पराओं का कभी निर्वाह नहीं किया। दल बदल कर सरकार बनाना, अपराधियों का भाजपा में शामिल होते ही वाल्मीकि बन जाना ,मीडिया को प्रभावित कर निरंतर अपना गुणगान करवाना, सत्ता प्राप्ति के लिए किसी हद तक जाना,कारपोरेट की जी हुजूरी और गरीबों से दो गज दूरी केंद्र सरकार की नीति रही है।
जगदलपुर -पिछले 15 अप्रैल को टोन्डापाल निवासी रामधर नाग किसी काम से जंगल गया हुआ था अचानक उस पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसके तुरंत पश्चात उसे जगदलपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां उसे मृत घोषित किया गया इसकी जानकारी जैसे ही जगदलपुर विधायक संसदीय सचिव रेखचंद जैन को मिली उन्होंने तत्काल डीएफओ स्टायलो मंडावी को देकर जरूरी दस्तावेज बनाने के निर्देश दिए एवं पीडित परिवार को तत्काल कुछ राशि अंतिम संस्कार क्रिया को पूर्ण करने के लिए देने को कहा, जिस पर कार्रवाई करते विभाग ने तत्काल मृतक के परिजनों को ₹25000 की राशि प्रदान की आज घटना के 45 दिनों के अंदर मृतक के गांव पहुंचकर स्वयं विधायक ने शेष बची रकम 575000 रुपए का चेक मृतक के परिजनों को सौपा एवं मृतक के परिवार के सदस्यों से कहा कि छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेशबघेल,वनमंत्री मोहम्मद अकबर ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख जताया है एवम परिवार में आई इस विपदा घड़ी में पूरी सरकार आपके साथ पड़ी है जैन ने कहा कि राशि का उपयोग अपने जीवन यापन में जरूरी कार्य में ही खर्च करें जिससे बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके ।मृतक की पत्नी लच्छनदेइ एवम उनके पुत्रो ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल एवम कांग्रेस सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।
चेक वितरण के दौरान मृतक की पत्नी लच्छनदेइ,धरमु मंडावी जिला पंचायत सदस्य, धनमति नाग सरपंच, वरिष्ठ कांग्रेसी जगदीश चालकी ,पंच सुखदेव नाग ,लछीनधर नाग जलंधर ,बुधरु, महेश बघेल, जालंधर बघेल युवा कांग्रेस, शंकर नाग, रामधर ,मनधर सरपंच,मुन्ना,सूरज,श्यामलाल,झुमुकलाल सहित डीएफओ स्टायलो मंडावी एसडीओ सुषमा नेताम रेंजर देवेन्द्रवर्मा सहित मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी एवं मौजूद रहे |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ऐसे बच्चो की चिंता कर इनके दुख को कम करने का एक अभिभावक के रूप में इनका साथ देने का काम किया है।
डौण्डी लोहारा :–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा कल देश भर के उन बच्चो के लिए सहायता देने की बात कही जो कोरोनाकाल में अपने माता पिता या अभिभावकों को खो दिया है। ऐसे अनाथ हुए बच्चो के लिए भाजपा की केंद की सरकार ने जो पहल की है। उसकी देशभर में प्रशंसा हो रहा है। ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम लागू करने पर भाजपा मंडल डौण्डी लोहारा के पूर्व अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया है। बलराम गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सरकार व खासकर नरेंद्र मोदी जी ने देश को कोरोना संकट से मुक्त करने जो दिन रात मेहनत की व कार्यक्रम चलाए है। यही वजह है। कि आज हम कोरोना की दूसरी लहर को भी काबू में कर पाए है। भाजपा की सरकार ने सबका साथ सबका विकास की अवधारणा को मूर्तरूप प्रदान किया है। और इन कोविड 19 के चलते प्रभावित हुए बच्चो के लिए यह योजना लाकर काफी महत्त्वपूर्ण कार्य किया है।
पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत उन बच्चों को सहायता राशि दी जाएगी, जिन्होंने कोरोना महामारी के कारण अपने माता-पिता या अभिभावक दोनों को को दिया है। इसके साथ ही ऐसे बच्चों को 18 साल की उम्र में मासिक सहायता राशि और 23 साल की उम्र में पीएम केयर्स से 10 लाख रुपए का फंड भी दी जाने की बात कही गई है। जो ऐसे बच्चों को आनेवाले समय मे उनको बहुत मदद करेगा कोरोना की दूसरी लहर ने देश में काफी तबाही मचाई है. कोविड-19 की वजह से कई परिवार पूरी तरह खत्म हो गया है तो कई बच्चे अनाथ हो गए हैं. कई तो ऐसे भी हैं ।.
जिनकी देखभाल करने वाला परिवार का कोई सदस्य नहीं बचा है. प्रधानमंत्री मोदी जी की तरफ से इन बच्चों को मदद देने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है. ।
पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना इसके तहत उन बच्चों को सहायता राशि दी जाएगी, जिन्होंने कोरोना महामारी के कारण अपने माता-पिता या अभिभावक दोनों को को दिया है।
इसके साथ ही ऐसे बच्चों को 18 साल की उम्र में मासिक सहायता राशि और 23 साल की उम्र में पीएम केयर्स से 10 लाख रुपए का फंड भी दी जाने की बात कही गई है।
इतना ही नहीं इन बच्चों के लिए फ्री शिक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी. इन बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए लोन दिया जाएगा और इसके लिए जो भी ब्याज होगा वह पीएम केयर फंड से दिया जाएगा. कोरोना की वजह से अनाथ हुए बच्चों को 18 साल की उम्र तक आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख तक का हेल्थ इंश्योरेंस भी दिया जाएगा |
नवनियुक्त राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस बस्तर जिला ग्रामीण इंटुक के नए जिलाध्यक्ष विनयेन्द्र नाथ मैथ्यूस की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बस्तर साँसद दीपक बैज जी ने विनयेन्द्र नाथ मैथ्यूस (INTUK) बस्तर जिला ग्रामीण अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी।
आप पार्टी व संगठन द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन समर्पण ,अनुशासन ,ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ करेंगें। इसी आशा के साथ समस्त इंटुक पदाधिकारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुशील मौर्य,प्रदेश सचिव जाहिद हुसैन,दीपक ठाकुर, मीडिया प्रभारी अनुराग महतो,अब्दुल हकीम उपस्थित रहे।
जगदलपुर।शहर में दुकानों को लॉकडाऊन के नियमानुसार समय पर बंद कराने का एवं अपने आप को तहसीलदार होने का धौंस दिखाकर फर्जी तौर पर चालानी कार्यवाही कर दुकानदारों से रूपये पैसे की उगाही करने वाले 02 आरोपियों को पकड़ने एवं कार्यवाही करने में कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है।
ज्ञात हो कि जगदलपुर एवं आसपास क्षेत्रों में सूचना मिला था कि कुछ व्यक्ति अपने आप को तहसीलदार और राजस्व अधिकारी बनकर लॉकडाऊन में निर्धारित समय सीमा में दुकान बंद नहीं किया गया है कहकर धमकी देते हुए कुछ दुकानदारों पर फर्जी तरीके से चालान काटकर रूपये पैसे की उगाही किया जा रहा है । जिस पर तहसीलदार जगदलपुर के लिखित आवेदन पर आरोपी के विरूद्ध धारा 419, 420, 467, 468, 471, 170, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया।
मामले के संदेही जीत उर्फ राजीव रक्षित एवं मोहD शाहबाज खान को घेराबंदी कर पकड़ा गया है। जिनके पास तलाशी लेने पर 16 नंग फर्जी चालान प्रति जिनमें 05 प्रतियों में दुकानदारों पर कार्यवाही विवरण लिखा हुआ है एवं 5,000/- रूपये, 02 नग मोबाईल और आरोपी जीत रक्षित के पास 01 परिचय पत्र जिसमें जीत रक्षित को तहसीलदार जगदलपुर का परिचय पत्र जारी होना उल्लेखित है को आरोपियों को कब्जे से बरामद किया गया है।
पूछताछ पर आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। मामले में आरोपियों के द्वारा सेमरा, आड़ावाल, नियानार एवं जगदलपुर शहर में दुकानदारों को समय पर दुकान बंद नहीं किया गया है की धमकी देकर अवैध रूप से रूपये पैसे की उगाही करना स्वीकार किया गया है। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया है ।
दल्ली राजहरा नगर के वार्ड क्रं. 08 राम मंदिर वार्ड टाऊनशीप मे बीएसपी कर्मी के अज्ञात चोरो ने धावा बोलकर 35000 पैतीस हजार से अधिक के कीमती सामान एंव नगदी को पार कर दिया हैं जानकारी के मुताबिक टाऊनशीप .ब्लॉक नं.156 बीएम.ए.टाईप मे देवेन्द्र चंद्राकर बी.एस.पी.कर्मचारी का आवासीय क्वार्टर हैं उनकी पत्नी .भिलाई सेक्टर 09 अस्पताल मे भर्ती हैं उनके देखभाल के पूरा परिवार भिलाई गया हुआ था इस बीच मकान के सूनेपन का फायदा उठाकर अज्ञात चोरो ने कई घरेलू सामान लैपटॉप सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया |
घटना की जानकारी पडोसियों को होते ही मकान मालिक को सूचना दी तदोपरांत मकान मालिक ने घर आकर देखा कि उनके घर का कागजात एंव समान बिखरे पडे हुए है और चोरी होने का यकीन हो गया तब पीडित देवेन्द्र चंद्राकर ने घटना की रिपोर्ट राजहरा पुलिस थाने मे दर्ज कराया | बताया जा रहा हैं कि देवेन्द्र चंद्राकर चंद्राकर पैथोलॉजिस्ट का भाई हैं थाने मे रिपोर्ट के बाद पुलिस जांच दल खोजी कुत्ते के साथ चोरी हुए मकान पहुंचे जहाँ रात 10 बजे तक अज्ञात चोरो की खोजबीन जारी हैं |
क्षेत्रीय ग्रामीण फायनेंशियल सर्विसेस शाखा कन्हारपुरी (गुरूर) के ग्राहकों से मासिक किस्त की राशि गबन कर कंपनी के साथ धोखाधड़ी करने वाला कंपनी का वेल्थ मैनेजर राजा बाबू शुक्ला गिरफ्तार, आरोपी द्वारा 54 गांवों के 410 ग्राहकों से 13,21,238 रूपये (तेरह लाख इक्कीस हजार दौ सौ अड़तीस रूपये) की राशि का गबन किया गया।
थाना गुरूर क्षेत्र के ग्राम कन्हारपुरी मे संचालित द्वारा क्षेत्रीय ग्रामीण फायनेंशियल सर्विसेस के शाखा प्रबंधक मोनू रफेल द्वारा लिखित आवेदन पेश किया कि संस्था द्वारा क्षेत्रीय ग्रमीण फाईनेसियल सर्विसेस शाखा गुरूर से क्षेत्र मे महिलाओ का समुंह बनाकर छोटे-छोटे व्यवसाय के लिये लोन प्रदाय करने का काम करती है जिसे आरबीआई द्वारा नॉन बैंकिंग फायनेंशियल सर्विसेस (एन.बी.एफ.एस.) के तहत मान्यता प्राप्त है। कंपनी के ब्रांच मैनेजर मोनू रफेल द्वारा ग्राहकों से किस्त का रकम जमा करने कर्मचारी भेजने पर ग्राहकों द्वारा कहा गया कि वे लोग कंपनी के वेल्थ मैनेजर राजा बाबू शुक्ला को किस्त की राशि जमा कर चुके हैं, ब्रांज मैनेजर द्वारा जांच करने पर 54 गांव के 410 ग्राहकों से मासिक किस्त की राशि 13,21,238 रूपये (तेरह लाख इक्कीश हजार दो सौ अड़तीस रूपये) राजा बाबू शुक्ला द्वारा लेकर ब्रांच ऑफिस मे जमा न कर राशि का गबन किया गया है। ब्रांज मैनेजर द्वारा थाना आकर लिखित आवेदन पेश करने पर आरोपी राजाबाबू शुक्ला के खिलाफ धारा 409, 420 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी को थाना तलब कर पुछताछ किया गया जो 54 गांव के 410 ग्राहकों से मासिक किस्त की राशि 13,21,238 रूपये (तेरह लाख इक्कीश हजार दो सौ अड़तीस रूपये) लेकर गबन करना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी कार्यवाही में उपनिरीक्षक खगेन्द्र पठारे, आरक्षक 91 मकेश साहू, आरक्षक 177 पिताम्बर निषाद का सराहनीय योगदान रहा।
थोखाधड़ी के आरोपी राजा बाबू शुक्ला को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी को धारा 409, 420 भादवि के तहत कार्यवाही कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया |
गिरफ्तार आरोपी :- राजाबाबू शुक्ला पिता राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला उम्र 27 वर्ष ग्राम हाटकर्रा थाना कोरर जिला कांकेर (छ0ग0) गिरफ्तारी दिनांक :- 29.05.2021 के 08.30 बजे
दल्लीराजहरा – आज डौंडी ब्लाक से कूल 06 संक्रमितों की पुष्टि हुई जिसमे दल्लीराजहरा से 03, चिखलाकसा से 01 और ग्रामीण क्षेत्रों से 02 संक्रमित मिले |
डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –
|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||
केशकाल:- नगर पंचायत केशकाल के सुरडोंगर वासियों ने शनिवार को मां शितला की पूजा आराधना करके सुरडोंगर वासियों को कोरोना एवं अन्य जानलेवा बिमारियों से बचाये रखने की कामना किया। साथ ही मां शितला के दर पर पहुंचे सुरडोंगर वासियों ने कोरोना एवं ब्लेक फंगस व्हाईट फंगस जैसे फैलते बीमारी और बिगड़ते हालात पर विचार मंथन करते हुए यह निर्णंय लिया की इस वर्ष हम सभी सुरडोंगरवासी वर्षा ऋतु में अपने गांव के श्मसान घाट मुक्तिधाम तालाब खेल मैदान एवं गांव के गली सड़क चौक चौराहे पर पौधा लगायेंगे। पौधा लगाने के लिए किसी भी सरकारी सहायता का मुंह न ताककर खुद गड्ढा खोदेंगे खुद पौधा ढूंढेंगे और पौधा लगाकर उसके सुरक्षित रखते बचाने बढ़ाने की जवाबदेही भी खुद संभालेंगे। इसके साथ शिमला माता मंदिर का जीर्णोद्धार करते वंहा पर पौधारोपण भी मिलजुलकर करेंगे। जिसमें महिलाओ की भागीदारी भी लिया जायेगा।
शमशान घाट व सार्वजनिक जगहों पर पौधरोपण करने का लिया गया संकल्प
बैठक में यह चर्चा के दरम्यान इस बात की ओर ध्यानाकर्षंण किया गया की आज अस्पताल में लोगों को आक्सीजन के लिए तड़पते मरना पड रहा है और अगर वक्त रहते हम सबने प्रकृति से खिलवाड़ करते रहे और अपना फर्ज निर्वाह नहीं किया तो आने वाले कल को हमारे बच्चों को सांस लेकर जिंदा रहने स्वच्छ वायु (आक्सीजन) खरीदने को लाचार होना पड़ सकता है। इस समय पर्यावरण सुरक्षित रखना आम आदमी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। क्योंकि विकास की अंधी आंधी हरियाली को उजाड़ने में जुटी हुई है। आज का युवा पर्यावरण प्रदूषण के दूरगामी परिणामों को समझ नहीं पा रहा है। हमें इसके लिए जनजागरण अभियान चलाना होगा तथा पर्यावरण प्रदूषण के दुष्परिणामों से सावधान करना होगा। हम उन पेड़ो को काट रहे है जो हमे बिना किसी परिश्रम और बिना किसी मूल्य के स्वच्छ ऑक्सीजन देते है, आज के दौर में कोरोना वैश्विक महामारी के सामनेे इंसान असहाय सा हो गया है। प्रकृति से खिलवाड़ करने का नतीजा इतना भयंकर हुआ कि सहज ही मिलना वाला ऑक्सीजन आज बड़ी मशक्कत कर मुश्किल से सिलेंडर में मिल पा रहा है, पेड़ हमें मुफ्त में जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं, और जानलेवा कार्बनडाई आक्साइड को अवशोषित करते हैं। वृक्ष अपने हर रूप में मानवों के लिए हितकारी होते हैं। पेड़ पौधों को जीवनदाता कहा जाता है, क्योंकि इनके बिना धरती पर जीवन संभव नहीं है।
इसलिए हम सबको सरकार का और दूसरों के पहल का इंतजार किये बगैर इस बरसात में कंहा पर कौन सा पौधा अपनी तरफ से लगाना है इसकी तैयारी करते अपने इस पुनित – प्रांणदायक- प्रेरक मुहिम से और लोगों को भी जोड़ने की कोशिश अभी से आरंभ कर देना होगा। इस तरह से गंभीरता पूर्वक चिंतन मनन करते हुए यह फैसला लिया गया आगामी रविवार को सुबह 9बजे गांव वाले पौधरोपण हेतु गड्ढा खुदाई का काम आरंभ करने श्मसानघाट मुक्तिधाम में ईकट्ठा होंगे और पूरे गांव में अभियान चलाने और गांव के हर ब्यक्ति की सहभागिता के बारे में सबकी सहमति कार्ययोजना तय करेंगे। सुरडोंगरवासियों ने वर्षा ऋतु आगमन के पूर्व जिस तरह से जागरूकता प्रदर्शित किया है उससे उम्मीद बंधती है की पौधारोपण का यह अभियान लोगों को प्रेरित करने में कामयाब होगा। बैठक में जिला एवं ग्राम पटेल बलराम गौर , सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णदत्त उपाध्याय सेवानिवृत्त रेंजर रामसेवक वेदव्यास देवी समिति एवं ग्राम प्रमुख सरजू राम गौर , एन एस यू आइ जिला अध्यक्ष पितांबर नाग , शाला विकास समिति अध्यक्ष गौरी शंकर ध्रुव भगवानी शोरी नारायण साहू दल्लूराम ध्रुव शितला पुजारी गजानंद मंडावी सहित बहुत बड़ी संख्या में सुरडोंगर वासी उपस्थित रहे।