City Media - Page 1386 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1386

शांति समिति की बैठक एसडीएम कार्यालय बालोद में हुई

0

बालोद- सोमवार को एसडीएम कार्यलय में शांति समिति की बैठक हुई।जिसमे प्रमुख रूप से एसडीएम रामसिंग ठाकुर,तहसीलदार परमेश्वर मंडावी व टीआई मनीष शर्मा उपस्थित थे। इसमें कवर्धा में घटित घटना ,नवरात्रि ,दशहरा व जश्ने मिलाद उन नबी और दुर्गा विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन ने दिशा निर्देश दिए।7 अक्टूबर को नवरात्र और 15 अक्टूबर को राज दशहरा होगा। वहीं 19 अक्टूबर को मिलाद उन नबी है। हिन्दू मुस्लिम दोनों के इस पर्व में एक दूसरे का सहयोग करने की अपील की गई। बैठक के दौरान दोनों समुदाय के लोगो ने कहा कि हिन्दू मुस्लिम एक साथ मिलकर त्योहार मनाते हैं।एक दूसरे के साथ दोनों समुदाय के लोगो के सबंध है। उक्त बैठक में किसी भी धर्म विशेष के विषय मे वाट्सएप में पोस्ट नही करने की अपील किया गया।यदि कोई व्यक्ति द्वारा कोई धर्म विशेष वाट्सएप में पोस्ट किया जाता है तो उसे समझकर उसे डिलीट कराया जाए।बैठक में एसडीएम रामसिंग ठाकुर ने बालोद शहर में अमन और शांति बनाए रखने के लिए दोनों समुदाय के प्रमुखों से अपील किया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur03.jpg

दोनों समुदाय का धार्मिक झंडा अलग अलग स्थानों में लगाए

बैठक में कहा गया कि दोनों समुदाय ,समाज का धार्मिक झंडा अलग अलग जगहों में लगाया जाए।इस दौरान किसी भी प्रकार से विवाद की स्थिति निर्मित नही होना चाहिए।यदि किसी प्रकार से कोई विवाद की स्थिति निर्मित होती है तो दोनों समाज के वरिष्ठों द्वारा आपस मे बैठकर चर्चा कर उसका निराकरण करना सुनिश्चित करे।अभिव्यक्ति की स्वन्त्रता का उल्लंधन नही होनी चाहिए।इस दौरान नवरात्र के सबंध में आवश्यक चर्चा किया गया। एसडीएम ने कहा कि दुर्गा विसर्जन के समय डीजे साउंड सिस्टम नहीं लगाने की अपील उपस्थित लोगों से किया गया।इस दौरान लोगो ने कहा कि दुर्गा विसर्जन के दौरान डीजे का उपयोग नही किया जाता।इस अवसर पर केवल माता भजन बजाया जाता हैं।मुस्लिम समाज की ओर से कहा गया कि जश्ने मिलाद उन नबी त्योहार के अवसर पर 19 अक्टूबर को सुबह से रात तक विभिन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।जिसकी जानकारी प्रशासन को देने की बाते कही गई।एसडीएम ने कहा कि 19 अक्टूबर को जश्ने मिलाद उन नबी का त्योहार मनाया जाएगा इसके सबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।बैठक में बलराम गुप्ता विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष, मोहमद अय्यूब खान, खान,कम्युदिन खान,जुनैद कुरैशी, सलीम अहमद खान,जाहिद अहमद खान, जाहिर खान,दाऊद खान, राज सोनी, धीरज चोपड़ा,शरद ,एकांत पवार, महेंद्र सोनवानी,सतीश विश्वकर्मा,उमेश सोनी,तरुण योगी,अरुण उपाध्याय, विकास ओटवानी,नरेश श्रीवास्तव, संदीप सिन्हा,सहित नगर के हिन्दू व मुस्लिम समाज लोग उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay01-656x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कवर्धा घटना पर विहिप ने मांगी न्यायोचित कार्रवाई, राज्यपाल के नाम बालोद कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0

बालोद जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता सहित विहिप व बजरंग दल के पदाधिकारी मिले कलेक्टर से

बालोद :-छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में ध्वज लगाए जाने के नाम पर हिंदू मुस्लिम समुदाय के बीच हुए दंगे उसके बाद किए जा रहे पुलिस कार्रवाई पर उंगली उठाते हुए विश्व हिंदू परिषद ने न्याय उचित कार्रवाई की मांग की है और कहा कि वहां पर कवर्धा में पक्षपातपूर्ण ढंग से प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है जिसका हम सब विरोध करते हैं ऐसे सांप्रदायिक दंगों और विवाद को लेकर प्रशासन द्वारा सामंजस्य बैठाकर सभी पहलुओं को ध्यान में देते हुए कार्रवाई करना चाहिए परंतु यहां पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की जा रही है ने उचित कार्रवाई की मांग लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। विश्व हिंदू परिषद जिला बालोद के अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने बताया कि कवर्धा जिले में ध्वज लगाया जाने के विषय को लेकर एक वर्ग विशेष के द्वारा हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं के साथ बुरी तरह मारपीट किया गया है जिससे अनेक हिंदू समाज के लोग घायल हुए हैं उसके पश्चात भी पुलिस द्वारा हिंदू समाज के ऊपर लाठीचार्ज किया गया है जबकि दुुसरे वर्ग के द्वारा द्वारा हथियारों का खुलकर प्रयोग किया गया है और नियम कानून को तोड़ते हुए पुलिस बल पर ही पथराव किया गया है और थाने का घेराव करके शासन प्रशासन को बंधक बनाने का प्रयास किया गया है और कवर्धा के शासन प्रशासन द्वारा हिंदुओं के विरुद्ध ही राजनीतिक दबाव में आकर एक पक्षी कार्रवाई की जा रही है ।जिससे दोषी अपराध करके भी बच रहे हैं ऐसे विषयों पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई न कर उचित कार्रवाई करना चाहिए ताकि सभी धर्म सभी सभी समुदाय का विश्वास शासन और प्रशासन पर बना रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur03.jpg

विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल से ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया है कि हिंदू समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ,राज सोनी जिला उपाध्यक्ष, महेंद्र सोनवानी जिला सह मंत्री, स्वाधीन जैन जिला कोषाध्यक्ष,सतीश कुमार विश्वकर्मा जिला सयोंजक, उमेश सेन सह संयोजक दानवीर साहू ,विकास ओटवानी ,सहित विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के सदस्य मौजूद रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay01-656x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पीडीएस सिस्टम में फिर माफियाओं ने लगाया सेंध, गरीबों के निकाले पर कोलचूर में डाला डाका।

0

जगदलपुर।बस्तर:-सार्वभौम पीडीएस सिस्टम में फिर एक बार माफियाओं ने सेंध लगाया है और डाका कोलचूर राशन दुकान में सामने आई है जिसमें 20 से 25 हितग्राहियों का निवाला निगल गये हैं।एक घोटाला पिछले दो वर्षों से बदस्तूर जारी है किंतु राशन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं किया जा रहा है।

वहीं बस्तर विकास खंड के ग्राम पंचायत कोलचुर उचित मूल्य की दुकान में पिछले 22महीने से अंत्योदय अन्न योजना विशेष कमजोर समूह वर्ग के 20-25 हितग्राहियों के राशन में घोटाला किया जा रहा है और मात्र 10किलो चावल दिया जाता हैं। जबकि अंत्योदय अन्न योजना विशेष कमजोर समूह को 35 से 40 किलो चावल आवंटन होता हैं जिसके साथ चना ,गुड़,शक्कर ,नमक भी दिये जाने का प्रावधान है लेकिन ग्राम पंचायत कोलचुर में 20 से 25 राशन कार्ड में घोटाला हुया है।खाद्य विभाग से जानकारी मिली कि इन सभी राशन कार्ड में हर महीने का 35 से 40 किलो चांवल आवंटन होता हैं।उचित मूल्य संचालक अंतु पटेल 22 महीने से इन गरीब परिवार के हक का चांवल में डाका डालने में मशगूल हैं और जब संचालक से जानकारी मांगने से की कोशिश की जाती है तो वह बात को टाल देते है।
हितग्राहियों ने आरोप लगाया कि 22 महीने से 20 से 25 कार्ड चावल सहित राशन सामग्री का घोटाला किया जा रहा है। यदि राशन का बाजार भाव निकाले तो लगभाग 5 लाख 50 हजार रुपये का राशन घोटाला किया गया है।पीड़ित हितग्राहियों के नाम राशनकार्ड का नम्बर इस प्रकार है।

लया 223745204692, पुनिता बाई 233749194500, सुकरी कश्यप 223740349310, रधामती 2237419606551, सोनमती 223744419151, दिनमनी 223743185818, दयमंती 223746642229, सुमनी 223740154462, मानमती 223740524832, महादई 223743077854, चैती 223744599105, ललित 223744682562, शिवकुमारी 223746268978,मंगली 223747914722,रुकमणी223741884928,कवल सिंह 23748281042,मुग़ाय223743117649, प्रारंभिक जानकारी में 20 से 25 राशन कार्ड में बंदरबाट किये जाने का मामला सामने आया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur03.jpg

जुआड़ियों पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही, 12 जुआड़ी जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गये, आरोपियों के कब्जे से 01,34,000/- रूपये नगदी बरामद

0

बस्तर पुलिस को नयापारा में मकान में चल रहे जुआ के फड़ पर रेड कार्यवाही कर 12 जुआड़ियों पर कार्यवाही करने में सफलता हासिल हुई है । ज्ञात हो थाना सिटी कोतवाली को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ जुआड़ी नयापारा में ताश के पत्तो पर रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक ,ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम तैयार कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था उक्त टीम के द्वारा दर्शित स्थल पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया । रेड कार्यवाही के दौरान 12 जुआड़ी जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गये जिनके फड़ एवं पास से 1,34,000/-रूपये नगद , 15 नग मोबाइल फोन एवं ताश के पत्ते बरामद किया गया । जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम रामबालक , ग्वाला सिंह, रोशन झा, मनोज कुमार कुर्रे , बाबूलाल, भूपेंद्र यादव, संदीप कुमार, रामलाल सेठिया, कार्तिक कश्यप, संजू नायक, विमलेश दास एवं जमुना शुक्ला सभी निवासी जगदलपुर का होना बताएं एवं पूछताछ करने पर आरोपियों के द्वारा रुपये -पैसे का दाम लगाकर जुआ खेलना स्वीकार किया गया है उक्त 12 आरोपियों के विरूद्व सार्वजनिक जूआ एक्ट धारा 13 के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्व कर गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur03.jpg

नाम आरोपी –

  1. राम बालक पिता राम आश्रय चौधरी निवासी गंगा नगर वार्ड जगदलपुर
  2. ग्वाला सिंह पिता स्व0 बलबीर सिंह निवासी राजेन्द्र नगर वार्ड जगदलपुर
  3. रोशन झा पिता स्व. बजरंगी झा निवासी मेटगुडा जगदलपुर
  4. मनोज कुमार कुर्रे पिता स्व. गोधु राम निवासी दंतेष्वरी वार्ड जगदलपुर
  5. बाबूलाल पिता किषन लाल निवासी गांधी नगर वार्ड जगदलपुर
  6. भूपेन्द्र यादव पिता गोपाल यादव निवासी गांधी नगर वार्ड जगदलपुर
  7. संदीप कुमार पिता पुरषोतम निवासी मालगांव नगरनार जिला बस्तर
  8. रामलाल सेठिया पिता स्व. मुरलीधर सेठिया निवासी मालगांव नगरनार जिला बस्तर
  9. कार्तिक कश्यप पिता गोपाल कशयप निवासी चीतापदर जिला बस्तर
  10. संजू नायक पिता विजय नायक निवासी महेन्द्र कर्मा वार्ड जगदलपुर
  11. विमलेश दास पिता राकेश दास निवासी नयापारा जगदलपुर जिला बस्तर
  12. जमूना शुक्ला पिता वी.पी.शुक्ला निवासी परपा जिला बस्तर

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-

निरीक्षक- एमन साहू
स उ.नि. – नीलाम्बर नाग
प्रधान आर. चोवादास गेंदले
आर.- बबलू ठाकुर, रवि ठाकुर, रवि सरदार दीपक कुमार

विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा आयोजन के लिए क्रय समितियों की हुई बैठक..

0

बस्तर दशहरा के आयोजन के लिए दशहरा समिति के अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज की अध्यक्षता में क्रय समितियों की बैठक आयोजित की गई।

स्थानीय विश्राम भवन में आयोजित बैठक में चावल, समिति, किराना सामग्री, वस्त्र आदि सामग्री के क्रय के लिए गठित समितियों के सदस्यों से चर्चा करते हुए सांसद बैज ने कहा कि बस्तर दशहरा के आयोजन के माध्यम से माईं दंतेश्वरी की सेवा का अवसर मिलता है।

समितियों के सदस्यों से चर्चा करते हुए सांसद बैज ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आप लोगों के सहयोग की अपेक्षा करते है साथ ही यह भी कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए प्रशासन द्वारा निर्देशित कोरोना की गाइडलाइन का पालन करें एवं ज्यादा भीडभाड न होने दे साथ ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने लोगों को जागरूक करें |

बस्तर दशहरा के आयोजन को और अधिक भव्य बनाने के साथ ही इसके आयोजन की लागत को कम करने के लिए विभिन्न क्रय समितियों का गठन करते हुए सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने कहा कि पिछले साल प्रारंभ हुई इस व्यवस्था से बस्तर दशहरा के आयोजन में लगने वाली लागत में कमी आई है तथा आशा है कि इस वर्ष भी खर्च में कटौती करते हुए भी इसके आयोजन को और अधिक भव्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बस्तर दशहरा के लिए उपलब्ध संसाधनों का अधिक से अधिक सदुपयोग करते हुए आयोजन को और अधिक भव्य बनाना है तथा इसके लिए पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करना है।

बस्तर जिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ चुनाव निर्विरोध संपन्न, प्रशांत गजभिये बने अध्यक्ष

0

जगदलपुर।बस्तर जिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया गठन के बाद आज नयापारा स्थित पत्रकार भवन में चुनाव संपन्न कराया गया।निर्विरोध सम्पन्न हुये चुनाव में प्रशांत गजभिये को अध्यक्ष चुना गया गया और श्रीनिवास नायडू को सचिव बनाया गया। चुनाव प्रक्रिया के तहत 3 अक्टूबर को बैठक आयोजित कर सभी सदस्यों की सहमति से 4 अक्टूबर को चुनाव कराए जाने का निर्णय लिया गया। चुनाव के लिए प्रिंट मीडिया के पत्रकार  अर्जुन झा और स्वरूप राज दास को अधिकारी नियुक्त किया गया।अध्यक्ष पद के लिए प्रशांत गजभिए ने नामांकन दाखिल किया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष के लिए विकास तिवारी सचिव के लिए श्रीनिवास नायडू, सह सचिव के लिए अनूप अवस्थी और कोषाध्यक्ष के लिए श्रीनिवास रथ ने नामांकन दाखिल किया, वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए बी महेश राव और सचिव पद के लिए बासकी ठाकुर ने भी नामांकन दाखिल किया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के 5 पद के लिए कुल 7 आवेदन प्रस्तुत हुए। बासकी ठाकुर और बी.महेश राव ने अपना आवेदन वापस ले लिया।इस प्रकार सभी पदों के लिए किसी ने नामांकन नहीं भरा जिसके चलते सभी पदों के सदस्य निर्विरोध चुने गए।नवगठित बस्तर जिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ में अध्यक्ष प्रशान्त गजभिए चुने गए, कमेटी में श्रीनिवास नायडू सचिव, उपाध्यक्ष विकास तिवारी को बनाया गया है वही सह सचिव अनूप अवस्थी, कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी श्रीनिवास रथ को दिया गया है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ का कार्यकाल 2 वर्षों का होगा संघ के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र बाजपेई, संजीव पचौरी और धर्मेंद्र महापात्र होंगें।अध्यक्ष बनने पर प्रशांत गजभिए ने कहा कि संगठन को मजबूत प्रदान करने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे।पत्रकार साथियों की सुविधाओं हेतु नयापारा स्थित पत्रकार भवन में खेल एवं अन्य गतिविधियां संचालित की जाएगी।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार के साथियों के समाचार इत्यादि भेजने के लिए कंप्यूटर इंटरनेट की व्यवस्था करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ बनाए जाने और प्रशांत गजभिए के अध्यक्ष बनने पर  एस.करीमुद्दीन, राजेन्द्र बाजपेयी,  अर्जुन झा,संजीव पचौरी, धर्मेंद्र महापात्र, राजेश दास,शंकर तिवारी, संजय जैन, सुब्बा राव, स्वरूप राज दास समीर सेन सहित अन्य सदस्यों ने बधाई दी है और उज्जवल भविष्य की कामना की है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur03.jpg

नगर पंचायत बस्तर को ग्राम पंचायत बनाने को लेकर राजभवन तक पैदल यात्रा

0

नगर पंचायत बस्तर को पुनः ग्राम पंचायत बनाने को मांग को लेकर रविवार को पैदल यात्रा मांझी पारा बस्तर से राजभवन के लिए रवाना हो चुकी है। पिछले कई सालों से नगर पंचायत बस्तर को ग्राम पंचायत बनाने की मांग की जा रही है।लेकिन आज तक नगर पंचायत बस्तर को ग्राम पंचायत बनाने को लेकर कोई पहल नही की जा रही है । नगर पंचायत बनाने के लिए 7 वार्ड के लोग सहमत नहीं है । इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष डोमाय मौर्य, रामचंद्र बघेल, आदि सैकड़ो संख्या में उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur03.jpg

जनभागीदारी समिति के सदस्यों विश्वविद्यालय में अपमान, कुलपति ने नहीं दिया स्थापना दिवस समारोह का न्यौता

0

जगदलपुर। बस्तर विश्वविद्यालय की चौदहवां स्थापना दिवस समारोह विवादों के घेरे में आ गई है दरअसल शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय द्वारा 1 अक्टूबर 2021 को 14 वां स्थापना दिवस क आयोजन किया गया। इस स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री धर्मपाल सैनी, माता रूखमणी सेवा संस्थान डिमरापाल, अध्यक्षता प्रो. एस.के सिंह, माननीय कुलपति एवं विष्ट अतिथि डॉ. व्ही. के. पाठक के अतिथ्य में सम्पन्न हुआ किन्तु सर्वाधिक दिलचस्प बात यह है कि जनभागीदारी समिति के सदस्यों को आमंत्रित नहीं किया गया जिससे सिधे-सिधे उनका अपमान है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur03.jpg

प्रति वर्ष की भांति बस्तर विश्वविद्यालय में एक अक्टूबर को 14वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। कुलपति द्वारा जनभागीदारी समिति सदस्य व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ,चंदन कश्यप, विक्रम सिंह मंडावी को आमंत्रित नहीं किया गया। इसके साथ ही जनभागीदारी समिति में कई पदाधिकारी है उनको भी आमंत्रित नहीं किया गया जिसकी सर्वत्र चर्चा हो रही है। ज्ञात हो कि जनभागीदारी समिति सदस्य बस्तर में ही उपस्थित थे, उसके बावजूद जानबूझकर इनको न्यौता नहीं दिया जाना अपने आप में विचारणीय प्रश्न है?
कार्यक्रम का प्रारंभ विश्वविद्यालय के कुलगीत एवं मां सरस्वती की पूजा अर्चना से प्रारंभ हुआ किन्तु राजकीय गीत अरपा पैरी की धार नहीं गाए गए जबकि नोटीफिकेशन में उसका स्पष्ट उल्लेख है कि कोई भी कार्यक्रम के दौरान वह गीत गाए जाये। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ।

रथ निर्माण कार्य मे लगे ग्रामीणों को युवा मोर्चा ने किया नाश्ता वितरण…

0

जगदलपुर:- शारदीय नवरात्र पूजा कुछ ही दिनों में प्रारंभ होने वाला है, नवरात्र के पवित्र दिनों में बस्तर में प्रसिद्ध दशहरा का एक अनोखा ही महत्व है, जो देश के साथ साथ विदेशों में भी प्रसिद्ध है। बस्तर दशहरा का आनंद लेने सैलानी दूर दूर से बस्तर आते है।

बस्तर दशहरा में रथ परिक्रमा अपने आप मे एक मिसाल साबित करती नजर आती है, ग्रामीणों के द्वारा बनायी गयी यह रथ पूरे दशहरे में बस्तर दशहरा की शान बढ़ाती है।

आज युवा मोर्चा की ओर से बस्तर दशहरा में रथ परिक्रमा की रस्म को पूर्ण करने रथ का निर्माण करने वाले ग्रामीणों को नाश्ता का वितरण किया गया।

इस दौरान पार्षद एवम भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, अनिल लुंकड़, आनंद झा, अभिषेक तिवारी, सूर्यभूषन सिंह, विकाश पात्रों, शिरीष मिश्रा, विनय राजू, सहित अन्य कार्यकता उपस्थित थे।

झंडा लगाने को लेकर हुआ विवाद दो सम्प्रदाय के लोग आमने सामने, शहर में धारा 144 लागू

0

झंडा लगाने को लेकर हुआ विवाद दो सम्प्रदाय के लोग आमने सामने हुए | छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दो लोगों की आपसी लड़ायी ने सांप्रदायिक रूप ले लिया. आपसी विवाद और मारपीट के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गयी. तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. इस मामले में राजनीतिक तूल पकड़ता देख भाजपा के लोग भी समर्थन करने पहुंच गए. उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कवर्धा के देवारपारा में दो लोग के बीच डिवाइडर पर डंडे पर झंड़ा लगाने को लेकर दो लोगों के बीच विवाद हो गया. मामले ने तब साम्प्रदायिक रूप ले लिया जब उनके समुड़ाय के लोग उनके समर्थान में आ गए और आपस में भिड़ गए और  कारण मारपीट शुरू हो गयी.

पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों को थाना बुलाकर मामले को शांत कराने की कोशिश की गई, लेकिन थाना के पास ही दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया. जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए. जैसे तैसे मामला शांत कराया गया और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया. बिगड़े माहौल को शांत कराने कलेक्टर रमेश शर्मा, एसपी मोहित गर्ग समेत जिले के अफसर मौके पर पहुंचे. उसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ. कलेक्टर ने पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दिया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur03.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is ajay01-656x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS