City Media - Page 1207 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1207

प्रयत्न की ऊँचाई जहाँ बड़ी हो जाती है, वहां लक्ष्य छोटा हो ही जाता है…इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय

0

खैरागढ़। प्रयत्न की ऊँचाई जहाँ बड़ी हो जाती है, वहां लक्ष्य छोटा हो ही जाता है। भारतीय स्त्री ने अपनी योग्यता और क्षमता से इस वाक्य को सही साबित किया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

उक्त बातें इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति, प्रख्यात लोकगायिका और पद्मश्री से सम्मानित ममता मोक्षदा चंद्राकर ने कही। वे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केन्द्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित एक परिचर्चा में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में संबोधित कर रहीं थीं। बेहतर कल के लिए लैंगिक समानता विषय पर आयोजित उक्त संगोष्ठी में पद्मश्री ममता चंद्राकर ने कहा कि एक महिला के संघर्ष में बहुत कुछ दांव पर लग जाता है। उन्होंने कला और संगीत को लेकर स्वयं के संघर्ष की प्रेरणास्पद कहानी सारगर्भित ढंग से बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों को जब समाज सम्मान की दृष्टि से देखता है, तो आत्मिक खुशी मिलती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल ने अपने संक्षिप्त किंतु आकर्षक संबोधन में आश्वस्त किया कि बिलासपुर केन्द्रीय विश्वविद्यालय अपने कैम्पस में महिलाओं को श्रेष्ठतम सुविधाएँ उपलब्ध कराने वाला संस्थान साबित होगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद सौराष्ट्र विश्वविद्यालय राजकोट की पूर्व कुलपति निलांबरी दवे ने भी महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षाणिक और पारिवारिक दशा के संदर्भ में अपनी बातें रखी।

की-नोट स्वीकर के रूप में नीपा, दिल्ली से पहुँचीं प्रो. आरती श्रीवास्तव ने विभिन्न शोध और रिपोर्ट्स का जिक्र करते हुए महिलाओं के संदर्भ में लैंगिक समानता पर अपने विचार व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सुविख्यात उद्यमी मीनाक्षी टूटेजा ने स्वयं का उदाहरण देते हुए बताया कि पारिवारिक पाबंदियों से घिरी महिलाएँ भी अपने कौशल और निपुणता के बल पर समाज में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने ‘‘स्किल डेवलपमेंट’’ और ‘‘शिक्षा’’ को महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए बड़ा हथियार बताया। कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका व केन्द्रीय विश्वविद्यालय में राजनीति शास्त्र की विभागाध्यक्ष प्रो.अनुपमा सक्सेना ने अपने आकर्षक स्वागत-संबोधन से कार्यक्रम की बेहतरीन शुरुआत की। कार्यक्रम में खैरागढ़ विश्वविद्यालय के कुलसचिव व अंग्रेजी साहित्य के विद्वान प्रो. डाॅ. आई.डी. तिवारी, केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो.शैत्लेंद्र कुमार, छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति पर केन्द्रित सांस्कृतिक लोकमंच ‘चिन्हारी’ के निर्देशक प्रेम चंद्राकर, खैरागढ़ विश्वविद्यालय के थिएटर और लोक संगीत विभाग के हेड प्रो.योगेन्द्र चैबे, फाँर्मेसी विज्ञान की हेड डाॅ. भारती अहिवार, प्रो. डी. एन. सिंह, डाॅ.एम.एन. त्रिपाठी, डाॅ. सान्तवना पाण्डे, शासकीय इंजीनियरिंग काॅलेज से प्रो. अनिता खन्ना, डाॅ. सीमा राय, डाॅ. श्वेता सिंह, डाॅ. सीमा पाण्डे, डाॅ. भावना शुक्ला, डाॅ. सोनिया स्थापक, एस. लोन्हारे, डाॅ. मुकेश अग्रवाल, डाॅ. मनीष श्रीवास्तव समेत अनेक गणमान्य, प्राध्यापक, डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, शिक्षिकाएँ, छात्र-छात्राएँ व कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is diyabati.jpg

सर्व समाज समरसता महिला समिति के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

0

सर्व समाज समरसता महिला समिति के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमें काफी संख्या में महिलाओं ने अपनी भागीदारी दी।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

इस कार्यक्रम में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

1 खेल अंदर बाहर में प्रथम स्थान पर पूजा तेजवानी, द्वितीय स्थान पर शुषमा हरदाहा ,तृतीय स्थान पर गीतांजली ढंडाले रही।
2 डांस पत्रियोगिता में प्रथम स्थान पर रंजना निर्मलकर, द्वितीय स्थान पर रूपल कोटक ,तृतीय स्थान पर ज्योति ।
3 संगोष्टी में बहुत सारी महिलाओं ने अपनी अपनी व्यक्तव्य दिया । सभी वक्ताओं का वक्तव्य सराहनीय रहा ।

महिला दिवस के उपलक्ष में शहर की मितानिन बहनों का सम्मान किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंच बाई साहू जी रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्या साहू जी ने किया, विशेष अतिथि के रूप में रोहणी जी,एवं नीतू जी एवं यामनी मेश्राम जी रही।

कार्यक्रम का मंच संचालन राजेश्वरी साहू एवम विमला साहू ने किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से रमेश्वरी कैवर्त,संगीता रजक,देवन्तिन पारकर, गीता मरकाम,नंदा पसीने, भारती भगत,विम्मी शर्मा,अनुराधा सिंग,वीणा साहू,द्रोपती साहू पूर्णिमा राठौड़,अनिता साहू, ओम साहू,मेघा साहू,पुष्पा सांडिल्य,मंजू साहू,वीणा साहू प्रमिला पारकर, कल्याणी साहू,ममता नेताम,टी ज्योति,सोनिया सिंग, मंजू, भावना,दामिनी साहू,चित्रा पाटिल,रूमा घोष,रानी सिन्हा,सुजाता पोधधार,रीता बक्सी, आशा सहपुरिया, रंजना साहू,उमा शर्मा,अंजू प्रधान,रेणुका साहू,रीता शर्मा,रेखा साहू,बबिता जसवाल,तरुणा साहू,आशा चौहान,प्रीति,उमा विश्वकर्मा,मधुमिता, आशा साहू,यशवंत गांगुली,निर्मला कलिहारी,ज्योति राजा भोज,माया साहू,किरण साहू आदि उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is diyabati.jpg

महानिरीक्षक ओ.पी.पाल दुर्ग रेंज का बालोद जिले में आकस्मिक दौरा

0

महानिरीक्षक ओ.पी.पाल दुर्ग रेंज का आकस्मिक दौरा जिला बालोद का किया गया | इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सलामी दी गई बाद जिला बालोद के समस्त थाना प्रभारी चौकी प्रभारी का पुलिस अधीक्षक कार्यालय कॉन्फ्रेंस हॉल में लंबित अपराध, मर्ग, गुमइंसान, शिकायत का सभी थाना प्रभारियों से बारी बारी से थाना क्षेत्र में हो रहे अपराधों

का पुलिस महानिरीक्षक द्वारा समीक्षा लिया गया तथा थाना क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री जुआ सट्टा गांजा तस्करी बिक्री पर कड़ाई से कार्रवाई करने एवं चिटफंड के फरार डायरेक्टर की गिरफ्तारी करने निर्देशित किया गया तथा यातायात व्यवस्था, असामाजिक तत्वों पर पुलिस का कड़ाई से कार्यवाही एवं फरियादियों से शिष्टाचार पूर्वक व्यवहार करने हिदायत दिया गया। मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक गोवर्धन राम ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक राजेश बागडे ,उप पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी ,उप पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर मैडम , उप पुलिस अधीक्षक एसएस मौर्य सीएसपी राजहरा मनोज तिर्की, रक्षित निरीक्षक मधुसूदन , साइबर सेल प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी और समस्त थाना प्रभारी चौकी प्रभारी उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is diyabati.jpg

छत्तीसगढ़ का बजट समावेशी विकास सामाजिक न्याय और आमजन की समृद्धि का बजट – लखेस्वर बघेल

0

बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेस्वर बघेल जी के अथक प्रयास से आज बस्तर विधानसभा के बस्तर ब्लॉक में महाविद्यालय की सौगात दी है प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने आज घोसित बजट में दी है आभार व्यक्त करते हैं |

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा चौथे बजट का स्वागत करते हुए समावेशी विकास और सामाजिक न्याय ही कांग्रेस की पहली प्राथमिकता है बजट में सभी वर्गों का पूरा ख्याल रखा गया है महिलाओं की समृद्धि सुराजी ग्राम योजना युवाओं के लिए रोजगार मिशन कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने के साथ ही उद्योग और सेवा के क्षेत्रों पर भी बराबर फोकस है भूमि हिन कृषि मजदूरों के लिए देश की इकलौती योजना की राशि 6000 से बढ़ाकर 7000 प्रति वर्ष किया जाना और उसमें पौनी,पसारी,पुजारी, बैगा,गुनिया,मांझी,बाजा, मौहरिया,जैसे परंपरागत व्यवसाय से जुड़े वर्ग को भी शामिल करना समावेशी विकास और सामाजिक न्याय का उदाहरण है |

बस्तर विधायक जी ने कहां की कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग पुरानी एनपीएस के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना की बहाली करके भूपेश बघेल सरकार ने प्रमाणित किया है कि सरकारी योजना के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाने वाले राज्य के कर्मचारियों के प्रति सरकार पूरी तरह संवेदनशील है |

पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में 50 से 70 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि की गई है विधायक निधि बढ़ाकर सीधे 4 करोड़ किया जिसमें सरकार के चौथे बजट में जन अपेक्षाओं को पूरा किया है अपने वादों पर खरी उतरी है वही प्रदेश की भूपेश सरकार किसान गरीब कर्मचारी बेरोजगार के लिए कार्य कर रही है और दिनोंदिन विकास की ओर सबका विकास सबका साथ की तर्ज पर काम कर रही है वहीं प्रदेश में नरवा गरवा घुरवा बाड़ी शासन के विभिन्न ने योजना को निचले स्तर तक पहुंचाने की कार्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्य कर रहे हैं वहीं आम बजट में विभिन्न योजनाओं को शामिल कर एक ऐतिहासिक निर्णय है जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त की है |

सृजनगाथा सम्मान 2022 – प्रविष्टियाँ 30 अप्रैल 2022 तक आमंत्रित

0

साहित्यिक संस्था ‘सृजनगाथा डॉट कॉम’ द्वारा पिछले 18 वर्षों से प्रतिवर्ष दिए जानेवाले प्रतिष्ठित ‘सृजनगाथा डॉट कॉम सम्मान’ हेतु हिंदी के रचनाकारों, प्रकाशको, संपादकों, साहित्यिक संस्थाओं, शोधार्थियों प्रशंसक पाठकों से प्रविष्टियाँ 30 अप्रैल 2022 तक आमंत्रित हैं ।

सम्मान स्वरूप उच्च स्तरीय चयन समिति द्वारा चयनित रचनाकार को नकद राशि, शॉल, श्रीफल, प्रशस्तिपत्र आदि 19 वें अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन इजिप्ट (मिस्र – 7 जून 2022) में प्रदान किया जाएगा ।

इस सम्मान हेतु प्रविष्टि या अनुशंसा हेतु प्रारूप की जानकारी संस्था के ईमेल से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है –

srijan2samman@gmail.com

अब तक इस सम्मान से अलंकृत विशिष्ट कवि एवं कथाकार –

1. डॉ. सुधीर सक्सेना (भोपाल)

2. गीताश्री (दिल्ली)

3. एकांत श्रीवास्तव(कोलकाता)

4. संतोष श्रीवास्तव (मुंबई)

5. डॉ. हरिसुमन बिष्ट(गाजियाबाद)

6. प्रबोध कुमार गोविल (जयपुर)

7. कृष्ण बिहारी (आबूधाबी)

8. पूर्णिमा वर्मन (लखनऊ)

9. असंग घोष (जबलपुर)

10. राकेश पांडेय (दिल्ली)

11. राजेश श्रीवास्तव (भोपाल)

12. कुमुद अधिकारी(नेपाल)

13. शरद पगारे (इंदौर)

14. गोविंद माथुर(जयपुर)

15. शंभु बादल (हजारीबाग)

16. सवाई सिंह शेखावत(जयपुर)

17. डॉ. मंजुला दास (दिल्ली)

18. डॉ.वीणापाणि मिश्र (भुवनेश्वर)

भाजपा अजा मोर्चा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शिक्षकों का सम्मान किया गया

0

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शिक्षकों का सम्मान किया गया |भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत चोपड़े के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गांधीविद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय दल्ली राजहरा शिक्षकों को श्रीफल देकर सम्मान किया गया और उन्होंने अपने उद्बोधन मैं कहा कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है | आज हर क्षेत्र में महिला अग्रणी है उन्होंने सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिला मंत्री राकेश कोसरी‌ ने कहा कि महिला दिवस सर्वप्रथम अमेरिका की न्यूयॉर्क में प्रारंभ हुआ उसके पश्चात संयुक्त राष्ट्र सभा ने इसे 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का निर्णय लिया | जिला कार्यसमिति सदस्य सागर गनीर ने भी महिला दिवस के अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गांधी विद्या मंदिर के प्राचार्य मंजू गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कहा कि आज की नारी पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही है | उन्होंने सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रदीप कामडी गांधी विद्या मंदिर की शिक्षक गण शिक्षिकाएं सृष्टि गुप्ता आदि उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is diyabati.jpg

महात्मा गांधी के ग्रामोदय एवं सामाजिक न्याय और आमजन की समृद्धि का बजट – रेखचंद जैन

0

महात्मा गांधी जी के ग्रामोदय की सोच को प्रर्दशित करता बजट

पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने पर प्रदेश के कर्मचारियों में खुशी का माहौल

बजट का स्वागत करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने कहा है कि समावेशी विकास और सामाजिक न्याय ही कांग्रेस की पहली प्राथमिकता है. बजट में सभी वर्गों का पूरा ख्याल रखा गया है |

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि महिलाओं की समृद्धि, सुराजी ग्राम योजना, युवाओं के लिए रोजगार मिशन, कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने के साथ ही उद्योग और सेवा के क्षेत्रों पर भी बराबर फोकस है. भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए देश की इकलौती योजना की राशि 6000 से बढ़ाकर 7000 रुपए प्रति वर्ष किया जाना और उसमें पौनी-पसारी, पुजारी, बैगा-गुनिया, मांझी, बाजा बोहैया जैसे परंपरागत व्यवसाय से जुड़े वर्ग को को भी शामिल करना समावेशी विकास और सामाजिक न्याय का उदाहरण है |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा है कि कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग पुरानी एनपीएस के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना की बहाली करके भूपेश बघेल सरकार ने प्रमाणित किया है कि सरकारी योजना के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाने वाले राज्य के कर्मचारियों के प्रति सरकार पूरी तरह संवेदनशील है. सरकारी अधिकारी कर्मचारियों के लिए नए आवास निर्माण के साथ ही बजट में नए पदों का सृजन भी किया गया है. पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में 50 से 70 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि की गई है. विधायक निधि दो करोड़ से बढ़ाकर सीधे चार करोड़, रोजगार मिशन के लिए दो हजार करोड़ का प्रावधान शासकीय अधिवक्ताओं के मानदेय में वृद्धि के साथ ही कौशल विकास में नवाचार का संकल्प इस बजट में प्रमाणित है |

उन्होंने कहा कि महिलाओं के समृद्धि, सुरक्षा, विकास और स्वावलंबन के अवसरों के लिए भी इस बजट में प्रावधान है. सभी थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने, नए स्कूल कॉलेज खोलने, अतिरिक्त भवन की व्यवस्था, समाज कल्याण के मदों में बजट का पर्याप्त प्रावधान कुल मिलाकर भूपेश बघेल सरकार के चौथे बजट में जन अपेक्षाओं को पूरा किया है |

उन्होंने आज पेश बजट में महात्मा गांधी जी के ग्रामोदय की सोच को ध्यान रखते हुए अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने और अंतिम व्यक्ति के उत्थान वाले बजट को पेश करने के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त किया |

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट पेश कर विपक्ष के मुहं में जड़ा ताला

0

मुख्यमंत्री ने किया सपना पूरा……खैरागढ़ में 50 बिस्तर के सिविल अस्पताल की मांग को दी मंजूरी……उत्तम सिंह ठाकुर

नयी अर्थव्यवस्था पर आधारित बजट…जिसमें सभी वर्ग का रखा गया ख्याल….

बजट महात्मा गांधी के समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के मूल मंत्र को साकार करने का सुदृढ़ प्रयास वाला बजट है।

खैरागढ़। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा वर्ष 2022-23 का अद्वितीय बजट प्रस्तुत किया गया। बजट पेश होते ही ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह ठाकुर ने उक्त पेश बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष पर तंज कसते हुए चुटकी लेते हुए कहा कि, विपक्ष अपने 15 साल के कार्यकाल में जो न कर सकी उसे छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने तीन वर्षों के कार्यकाल में कर दिखाया है। जो कहा उसे कर दिखाया है , भूपेश है तो भरोसा है। यही वजह है कि आज विपक्ष को उक्त पेश बजट पर प्रतिक्रिया देते नहीं बन रहा है। छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह ऐसा बजट है जिसमें सभी वर्ग के बारे में पूरा पूरा ध्यान रखा गया है। जिसके पेश होते ही ग्रामीण से लेकर शहरी तक के आमजन में खुशि की लहर दौड़ उठी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आपको बता दूं कि भारत की आजादी की 75वीं सालगिरह के वर्ष में प्रस्तुत यह बजट मुख्य रूप से ग्राम केन्द्रित नयी अर्थव्यवस्था पर आधारित ’’छत्तीसगढ़ मॉडल’’ में समाहित उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में मजबूत कदम वाली बजट है। बीते तीन वर्षों के दौरान सरकार द्वारा आजादी के मूल्यों एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को पूरा करने की दिशा में सभी तरह के सार्थक कदम उठाये गये हैं। यह बजट महात्मा गांधी के मन्सानुरूप हमारे सभी वर्ग के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के मूल मंत्र को साकार करने वाली अद्भुत बजट है।

This image has an empty alt attribute; its file name is diyabati.jpg

आगे उत्तम सिंह ठाकुर ने इस बजट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, यह बजट राज्य के किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों व आर्थिक रूप से कमजोर सभी महिला पुरुष के वर्गो की समृद्धि, गांवों की आर्थिक प्रगति, शिक्षा में गुणवत्ता एवं प्रगति के नवीन आयाम, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्गों के कल्याण, महिलाओं एवं बच्चों के सर्वागींण विकास, युवाओं को रोजगार एवं उद्यमिता के नवीन अवसरों के सृजन, शासकीय सेवकों के भविष्य को सुरक्षित करने, ग्रामीण एवं शहरी अधोसंरचना को तेजी से विकसित करने तथा जनता के लिए संवेदनशील प्रशासन की भावना के साथ प्रदेश के लोगों को समर्पित ऐतिहासिक बजट है । जहां उक्त बजट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने

(1) आर्थिक स्थिति:― वर्ष 2020-21 में प्रति व्यक्ति आय 1,05,778 की तुलना में वर्ष 2021-22 में प्रति व्यक्ति आय 1,18,401 रूपये, जो कि गत वर्ष की तुलना में 11.90 प्रतिशत अधिक है।

2.बजट के मुख्य आकर्षण:― राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में 6 हजार वार्षिक सहायता राशि को आगामी वर्ष से बढ़ाकर 7 हजार प्रतिवर्ष जो किया गया है वह सराहनीय है।

  1. अनुसूचित क्षेत्र में आदिवासियों के देवस्थलों पर पूजा करने वाले मांझी, बैगा, गुनिया, पुजारी इत्यादि, जिनमें हाट पाहार्या एवं बाजा मोहरिया भी शामिल हैं, को राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अनुरूप लाभ देना।
  2. गोठानों को महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित कर स्थानीय खाद्य उत्पाद एवं लघु वनोपज उत्पादों के मूल्य संवर्द्धन के लिये प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना। बांस एवं काष्ठ शिल्प, मेटल शिल्प तथा अन्य हस्त शिल्प से संबंधित लघु एवं कुटीर उद्योगों की स्थापना के लिये स्थानीय युवाओं को सहयोग करना।
    5.औद्योगिक पार्काें में तैयार उत्पादों का चयन हितधारकों के कौशल, उपलब्ध कच्चा माल, उपभोक्ताओं में मांग तथा परिवहन एवं आवागमन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए किया जाना। औद्योगिक पार्कों में उन्नत अधोसंरचना तथा बिजली पानी जैसी बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराने 600 करोड़ का प्रावधान देना।
  3. गोधन न्याय मिशन, टी-कॉफी बोर्ड का गठन, मछली पालन एवं लाख उत्पादन को कृषि के समकक्ष दर्जा, मिलेट मिशन एवं वाणिज्यिक वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रमों के क्रियान्वयन से रोजगार के नये अवसरों का सृजन करना।
  4. नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित कौशल विकास कार्यक्रम का विभिन्न नवाचारी योजनाओं के साथ समन्वय एवं राज्य स्थित विशिष्ट शिक्षण संस्थाओं की विशेषज्ञता का लाभ लेते हुए नये रोजगार सृजन की संभावनाओं पर कार्य हेतु छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के लिए 2 करोड़ का प्रावधान देना ।
  5. युवाओं हेतु छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल एवं छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली समस्त प्रतियोगी परीक्षाओं में छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय प्रतिभागियों की परीक्षा फीस माफ़ करना जिससे अब आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान प्रतिभागि युवा वर्ग को बहुत बड़ा लाभ पहुंचाया है।
  6. राज्य के शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग का सम्मान करते हुए एन.पी.एस योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना बहाल करना जिसकी वर्षों से मांग कर्मचारी कर रहे थे। जिसे पूरा कर दिया गया।
    कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विशेष जोर
  7. खरीफ वर्ष 2017 में 12 लाख किसानों से उपार्जित 57 लाख मीट्रिक टन धान की तुलना में खरीफ वर्ष 2021 में 21 लाख 77 हजार किसानों से 98 लाख मीट्रिक टन धान उपार्जित।
  8. धान सहित समस्त खरीफ फसलों, लघु धान्य फसलों, उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के लिये राजीव गांधी किसान न्याय योजना में 20 लाख से अधिक किसानों को गत 2 वर्षाें में 10 हजार 152 करोड़ की सहायता देते हुए योजना में 6 हजार करोड़ का अलग से प्रावधान देकर किसान भाइयों को आर्थिक सौगात दी गयी है। कृषकों की आर्थिक स्थिति में सुधार तथा कृषि उत्पाद के मूल्य संवर्धन से अतिरिक्त आय सृजन हेतु चिराग परियोजना हेतु 200 करोड़ का प्रावधान देना।
  9. किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त प्रमाणित बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु कृषक समग्र विकास योजना में 123 करोड़ का प्रावधान दिया गया है।
  10. फसल बीमा योजना में 575 करोड़, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना में 323 करोड़, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में ड्रिप एवं स्प्रिंकलर स्थापित करने के लिये 60 करोड़ एवं कृषि यंत्रों के वितरण एवं प्रचार प्रसार हेतु 87 करोड़ का प्रावधान दिया गया है जिससे किसानों को खेती किसानी करने से पहले से अधिक लाभ मिल पाएगा।
  11. गोधन न्याय योजना के तहत अब तक 63 लाख 89 क्विंटल गोबर का क्रय किया जाकर पशुपालकों को 127 करोड़ 79 लाख रुपये का भुगतान किया जाना हमारी कांग्रेस सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
  12. ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन एवं विपणन हेतु महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के अंतर्गत कुल 750 गौठानों में 21 तेल मिल, 28 दाल मिल, 40 आटा मिल, 680 मिनी राइस मिल प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना की स्वीकृति प्रदान करना ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक विकास की नया इतिहास गढ़ने को तैयार होगा।
    सिंचाई सुविधाओं का विकास
  13. गत 3 वर्ष में वास्तविक सिंचित क्षेत्रफल 10 लाख 90 हेक्टेयर से बढ़कर 13 लाख 58 हेक्टेयर कर दिया गया है।
  14. कुल 3 हजार 323 करोड़ के बजट प्रावधान में 1 हजार 705 नवीन कार्यों के लिए 300 करोड़ का प्रावधान दिया गया है। इससे 2 लाख 32 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता विकसित होगी। नवीन मद अंतर्गत 249 वृहद् कार्य, 53 मध्यम कार्य तथा 835 लघु सिंचाई कार्य तथा 404 एनीकट एवं स्टापडेम निर्माण कार्य शामिल किया गया है।
  15. नाबार्ड की सहायता से सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण कार्य हेतु 690 करोड़, लघु सिंचाई परियोजनाओं के लिए 931 करोड़, एनीकट एवं स्टापडेम निर्माण के लिए 260 करोड़ तथा तटबंध निर्माण कार्यो हेतु 125 करोड़ का प्रावधान दिया जाना।
  16. बजट में 10 वृहद्, 15 मध्यम तथा 3 लघु सिंचाई योजनाओं के सर्वेक्षण हेतु 3 करोड़ 10 लाख का प्रावधान। 06 मेगा उद्वहन सिंचाई परियोजनाओं का सर्वेक्षण शामिल।
    20.वृहद एवं मध्यम सिंचाई परियोजनाओं के संधारण हेतु 100 करोड़ का प्रावधान।
    21 पांच एच.पी. कृषि पम्पों को निःशुल्क विद्युत प्रदाय के लिये 2 हजार 600 करोड़ का प्रावधान। योजना से 4 लाख 80 हजार कृषकों को कृषि पम्पों के संचालन हेतु रियायती दर पर बिजली की सुविधा।
  17. सौर सुजला योजना अंतर्गत 3 एवं 5 एच.पी. क्षमता के 15,000 सौर सिंचाई पम्पों की स्थापना हेतु 416 करोड़ 90 लाख का प्रावधान।
  18. प्रधानमंत्री कुसुम योजना अंतर्गत 10 हजार सोलर पम्पों की स्थापना हेतु राज्यांश मद में 100 करोड़ का प्रावधान।
    ग्रामीण विकास गतिविधियां
    प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत 8 लाख 22 हजार 832 आवास पूर्ण हो चुके हैं। योजना के लिये 800 करोड़ का प्रावधान।
  19. स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत 3 हजार 82 ग्रामों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य तथा 275 ग्राम पंचायतों में बायोगैस संयंत्र की स्थापना का कार्य पूर्ण। योजना के लिये 500 करोड़ का प्रावधान।
    पेयजल सुविधाएँ :―
  20. 48 लाख 60 हजार परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु जल जीवन मिशन में 1 हजार करोड़ का प्रावधान।
  21. नगरीय निकायों में जल प्रदाय हेतु 30 करोड़ अनुदान तथा 55 करोड़ ऋण का प्रावधान।
  22. गौठानों में 860 नग नलकूप खनन हेतु 10 करोड़ का प्रावधान।
    शैक्षणिक सुविधाएँ
  23. 171 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों में 1 लाख 35 हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। आगामी वर्ष से हिन्दी माध्यम के भी स्वामी आत्मानंद विद्यालय प्रारंभ करने का निर्णय।
  24. अनुसूचित जाति तथा जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के छात्रावास-आश्रमों हेतु 106 भवनों का निर्माण के लिए 50 करोड़ का प्रावधान।
  25. एकीकृत बाल विकास सेवा, मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना, वजन त्यौहार, नवा जतन एवं मुख्यमंत्री पोषण अभियान से तीन वर्षाें में कुपोषण में 8ण्7 प्रतिशत की कमी।
  26. छत्तीसगढ़ महिला कोष द्वारा महिला स्व-सहायता समूहों को वितरित पुराना बकाया 12 करोड़ 77 लाख का ऋण माफ। प्रथम ऋण को 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख से 2 लाख तक। प्रथम ऋण को सफलतापूर्वक वापस करने पर दोबारा 2 लाख से 4 लाख तक का ऋण दिये जाने की सुविधा।
  27. छत्तीसगढ़ महिला कोष के लिये वर्ष 2018-19 की तुलना में वर्ष 2022-23 में 30 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए 5 करोड़ 20 लाख का प्रावधान।
    स्वास्थ्य सुविधाएँ
  28. गत 2 वर्षाें के दौरान 1 हजार 329 चिकित्सा अधिकारी, 282 बहुउद्देशीय पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं 328 बहुउद्देशीय महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, 278 लैब टेक्नीशियन तथा 192 तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की नियुक्ति।
  29. खैरागढ़ में 50 बिस्तर सिविल अस्पताल के भवन निर्माण हेतु प्रावधान।
  30. प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन हेतु 126 करोड़ एवं पन्द्रहवें वित्त आयोग अंतर्गत 454 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
    वानिकी गतिविधियां
  31. छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ के द्वारा कोदो-कुटकी 3 हजार रूपये एवं रागी 3 हजार 377 रूपये प्रति क्विंटल की दर से क्रय। फसलों के उत्पादक किसानों को 9 हजार के स्थान पर 10 हजार प्रति एकड़ की दर से सहायता राशि प्रदाय।
    नगरीय सुविधाएँ
  32. उचित मूल्य पर जेनेरिक दवाईयां एवं सर्जिकल सामान उपलब्ध कराने के लिये 136 धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स की स्थापना। अब तक 17 करोड़ 92 लाख बाजार मूल्य की दवाईयों पर 10 करोड़ रूपये की छूट से 5 लाख 92 हजार नागरिक लाभान्वित।
  33. मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 14 नगर निगमों में 60 मोबाइल एम्बुलेंस एवं दाई-दीदी क्लीनिक का संचालन। इसे प्रदेश के समस्त नगरपालिका एवं नगरपंचायतों में लागू करने के लिये 50 करोड़ का प्रावधान।
  34. शहरी निर्धन परिवारों को आवास उपलब्ध कराने हेतु ‘‘मोर जमीन मोर मकान’’ तथा ‘‘मोर मकान मोर चिन्हारी’’ योजनाओं में 450 करोड़ प्रावधान।
  35. नगरीय निकायों की सम्पत्ति के ऑफसेट मूल्य को कलेक्टर गाईडलाईन में निर्धारित दर से 30 प्रतिशत कम करते हुए गणना की जायेगी।
  36. मिशन अमृत 2.0 के तहत शहरों में स्वच्छ एवं सुरक्षित जल तथा समस्त घरों में नल कनेक्शन प्रदाय करने के लिये 200 करोड़ एवं नगरीय निकायों को जल आवर्धन योजना में 380 करोड़ का प्रावधान।
    खेल एवं युवा कल्याण गतिविधियां
  37. युवाशक्ति को संगठित कर प्रदेश के विकास में सहभागिता बढ़ाने हेतु राजीव युवा मितान क्लब का गठन। ग्रामीण क्षेत्रों में 11 हजार 664 एवं नगरीय क्षेत्रों में 1 हजार 605 राजीव युवा मितान क्लब का गठन हेतु 75 करोड़ का प्रावधान।
  38. चिटफंड कंपनियों से पीड़ित निवेशकों को राहत देते हुए 16 अनियमित वित्तीय कंपनियों से 16 करोड़ 96 लाख की सम्पत्ति की नीलामी/वसूली/राजीनामा।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से जगदलपुर विधानसभा में मिली करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने आज घोषित बजट में दी है |

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने आज घोषित बजट में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के जगदलपुर चित्रकोट मार्ग पर 1 से 5 किलोमीटर के चौड़ीकरण लागत 3 करोड़, खडगघाट से कोहकापाल होते हुए कालीपुर मार्ग 4 किलोमीटर के नवीन मार्ग का निर्माण लागत 4.5 करोड़, राष्ट्रीय राजमार्ग 63 धनपूंजी से टिकरीपदर तिरिया मार्ग का निर्माण 3 किलोमीटर लागत 1.5 करोड़ रुपए, लालबाग से हाटगुडा माड़पाल नगरनार मार्ग का उन्नयन, नवीनीकरण पुलिया निर्माण सहित 18 किलोमीटर लागत 27 करोड़ रुपए,कावापाल से बम्हनी होते हुए आमागुडा तक पहुंच मार्ग निर्माण 18 किलोमीटर लागत 18 करोड़ रुपए, गुप्तेश्वर मार्ग सबरी नदी पर उच्च स्तरीय सेतु निर्माण लागत 5 करोड़ रुपए,हाटकचोरा में नवीन हाईस्कूल भवन का निर्माण लागत 75.23 लाख, जगदलपुर एवं दरभा में नवीन विश्राम गृह का निर्माण 3 करोड़ रुपए, केंद्रीय जेल जगदलपुर में 3 नग बंदी बैरक एवं बंदी शौचालयों का निर्माण कार्य लागत 1.8 करोड़ रुपए, केंद्रीय जेल जगदलपुर में विधुत सब स्टेशन का निर्माण, केंद्रीय जेल जगदलपुर में पुराने बैरकों में विद्युतिकरण का कार्य, इसके अलावा मुख्यमंत्री रेशम योजना के तहत नानगूर में ककून बैंक की स्थापना जिससे की 200 स्व सहायता समूह की 4 हजार महिलाओं को प्रति माह 6-7 हजार रुपए की अतिरिक्त आय प्राप्त होगी के कार्यों की बजटीय स्वीकृति प्रदान की |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के समस्त मतदाताओं की ओर से वे इन सौगातें के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने खुले दिल से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए इन लंबित एवं बहुप्रतीक्षित मांगो को स्वीकृति प्रदान की है |

पुरानी पेंशन बहाली का स्वागत, डी ए की घोषणा नही होने से आक्रोश

0

छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रस्तुत बजट में कांग्रेस पार्टी के जनघोषणा पत्र में किये गए वायदे के छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ एवं विभिन्न संगठनों की मांग के आधार पर पुरानी पेंशन बहाल करने का छग कर्मचारी अधिकारी महासंघ के जिला संयोजक अजय परिहार, और शिक्षक काँग्रेस रमाकांत द्विवेदी ने संयुक्त प्रेसवार्ता कीऔर मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा है कि प्रदेश के चार लाख कर्मचारी अधिकारी एवं एक लाख बीस हजार पेंशनर आशान्वित थे कि इस बजट 14 प्रतिशत लंबित महँगाई भत्ता की घोषणा होगी किन्तु इस बजट में डी ए, गृह भाड़ा भत्ता तथा विभिन्न संवर्गो के कर्मचारियों के वेतन विसंगति के लिये बजट प्रावधान नही होने के कारण कर्मचारियों में आक्रोश है महँगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पूरे प्रदेश के कर्मचारी अधिकारी 11 मार्च को राजधानी रायपुर के धरना स्थल में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक धरना देकर आक्रोश रैली निकलेंगे एवं मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौपेंगे |

MOST POPULAR

HOT NEWS