City Media - Page 1626 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1626

प्रदेश कांग्रेस संगठन ने योगेश पर फिर जताया भरोसा, आईटी सेल प्रदेश महासचिव पद पर पु:न नियुक्ति

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ आईटी सेल में नई नियुक्ति किया है जिसमें बस्तर जिले के युवा नेता योगेश पानीग्राही को प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्ति किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी पी.एल.पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अनुषांगिक संगठन छत्तीसगढ़ आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा की अनुशंसा पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के जिला सहप्रवक्ता योगेश पानीग्राही जोकि वर्तमान में आईटी सेल प्रदेश महासचिव पर मनोनीत थे,उन पर भरोसा जताते हुए पु:न महासचिव के पद पर नियुक्ति दी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला द्वारा आदेश जारी किया है। नवनियुक्त महासचिव योगेश पानीग्राही ने प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, अपने राजनीतिक गुरु मिथिलेश स्वर्णकार, आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा का आभार व्यक्त किया है तथा धन्यवाद ज्ञापित किया है।

देर रात चुनाव घोषित, आनन-फानन में स्थगित संदर्भ :- बस्तर जिला पत्रकार संघ चुनाव मामला

0

जगदलपुर।बस्तर जिला पत्रकार संघ चुनाव मामला फिर एक बार विवादों के घेरे में आ गया है। 17 मार्च को चुनाव कराने की घोषणा के बाद आनन-फानन में चुनाव को स्थगित किए जाने के बाद फिर वर्तमान कार्यकारिणी संदेह के घेरे में आ गई है। दबी जुबान में पत्रकार कई तरह के आरोप इस संगठन पर लगा रहे हैं और कोई खुलकर अपनी बातें नहीं कर पा रहा है।
जिला पत्रकार संघ चुनाव के लिए पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया था और 4 मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन करना था किंतु मतदाता सूची प्रकाशन करने के बजाए बस्तर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष करीमुद्दीन ने अपरिहार्य कारणों से चुनाव स्थगित होने की सूचना जारी कि थी जबकि किसी भी संस्था की बायलॉज के अनुसार चुनाव घोषणा होने के बाद निरस्त करने का अधिकार सिर्फ चुनाव अधिकारी को रहता है। पत्रकार जैसी बुद्धिजीवी संस्थान में इस प्रकार की घपलेबाजी को लेकर पत्रकारों में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

ईतवारी बाजार में मल्टीलेवल पार्किंग व दुकानों का निर्माण कार्यों का किया गया निरीक्षण

0


संसदीय सचिव, महापौर, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने शहर के विकास कार्यो का लिया जायजा


जगदलपुर 06 मार्च 2021/ जिला मुख्यालय जगदलपुर शहर के विकास कार्यो का निरीक्षण करने शनिवार को संसदीय सचिव व विधायक श्री रेखचंद जैन, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, कलेक्टर श्री रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा ने साईकिल में दौराकर शहर मे चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम मुक्तिधाम का निरीक्षण कर वहाँ की व्यवस्था को दूरस्त करने के साथ मुक्तिधाम परिसर में पानी की व्यवस्था, लाईट की व्यवस्था, व अन्य व्यवस्था को दूरस्त करने का निर्देश दिए। साथ ही इलेक्ट्रिक शव दाह गृह बनाने का स्थल चयन किया गया। दलपत सागर के सौदर्यीकरण कार्यो का निरीक्षण कर उसमे चल रहे कार्यो पर विधायक महापौर कलेक्टर ने विस्तार से चर्चा कर चल रहे कार्यो में तेजी लाते तय सीमा मे पूरा करने का निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम जीआर मरकाम ,आयुक्त श्री प्रेम कुमार पटेल, कार्यपालन अभियंता पीडब्लूडी राजीव बतरा, एके दत्ता, आरटीओ श्री कौशल व संबधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

इसके पश्चात विधायक, महापौर, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने ईतवारी बाजार में मल्टीलेवल पार्किंग व दुकानों का निर्माण कार्य का निरीक्षण किए और निर्माण कार्य में योजनानुसार समय-सीमा तथा तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। ज्ञात हो कि शहर के मुख्य बाजार के समीप बढ़ते यातायात दबाव के कारण ईतवारी बाजार में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही पार्किंग स्थल पर दुकानों का भी निर्माण कराया जाना है। साथ ही विधायक, महापौर और कलेक्टर ने नया बस स्टैंड परिसर का निरीक्षण कर बेतरतीब खडे वाहनों को हटाने का कलेक्टर ने निर्देश दिया। बस स्टैंड में तय सीमा में बसे आकर बस स्टैंड में खड़ी हो, मनमाने ढंग से बसे परिसर में खड़ी नही हो इसके लिए बस संचालकों, आरटीओ के अधिकारी और यातायात पुलिस को निर्देशित किए। साथ ही बस स्टैंड परिसर के अन्य कार्ययोजना के संबंध मे निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा 36 क्वाटर स्थल का एवं नेहरू मंच के सौदर्यीकरण का भी निरीक्षण किया।

इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा बालोद के जिला संगठक के पद पर चंद्रशेखर पवार की पुनः नियुक्ति होने पर फिटनेस ग्रुप दल्ली राजहरा के द्वारा बधाई प्रेषित किया गया

0

इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा बालोद के जिला संगठक के पद पर चंद्रशेखर पवार की पुनः नियुक्ति होने पर फिटनेस ग्रुप दल्ली राजहरा के द्वारा बधाई प्रेषित किया गया है चंद्रशेखर पवार के इस नियुक्ति से इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी बालोद की गतिविधियों में और गति आएगी और नई ऊर्जा और जोश के साथ कार्य होगा । फिटनेस ग्रुप दल्ली राजहरा के सभी सदस्यों ने कलेक्टर महोदय का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। रेड क्रॉस सोसाइटी बालोद के पवार जी सक्रिय कार्यकर्ता है और इनके द्वारा सामाजिक कार्यों के साथ साथ धार्मिक कार्यो मे भी सहयोग मिलता है इनका सभी लोगों के साथ मधुर संबंध है और सभी प्रकार के सेवा कार्य मे अपनी सहभागिता देते है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इनके इस नियुक्ति से रेड क्रॉस सोसाइटी बालोद के सदस्य आर.के.सोनटके एवं फिटनेस ग्रुप के सदस्य भरत लाल आहुजा, महिलांगे अंकल, जनाब अलीम खान सर,गौरी शंकर शिवहरे, गंगराज नायडू, मार्तण्ड सिंह, राकेश, सिंग साहब, प्रदीप टेमरे, गज्जू साहु, राणा जी, सतीश काम्बले, स्वरूप चोपडा, संतोष चोपडा, सुनील कुशवाहा, प्रमोद जैन, नरसिंग व अन्य साथियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कॉलोनाईजर एक्ट के नियमों का पालन नहीं करने वाले कॉलोनी निर्माता पर होगी कार्रवाई : आयुक्त

0

अवैध प्लॉटिंग खरीदने वाले से वैधता शुल्क की होगी वसूली अवैध प्लॉटिंग को वैध कराने कार्यशाला आयोजन की तैयारी

जगदलपुर – अवैध प्लॉटिंग मामले में बस्तर कलेक्टर ने निगम आयुक्त को कडे निर्देश दिये है। कलेक्टरर से मिले आदेशानुसार निगम आयुक्त भी अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। निगम आयुक्त प्रेमकुमार पटेल ने कहा कि कॉलोनी निर्माण करने वाले अगर कॉलोनाईजर एक्ट का पालन नहीं करते है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। कॉलोनाईजर कॉलोनियों का विकास नहीं करते है तो उन हालातों में बंधक भूखंडो को भी मिलानकर कॉलोनी के विकसित करने का बीड़ा निगम उठायेगी इसलिए वैध कॉलोनी को विकसित करने को लेकर भी फरमान जारी किया जा चुका है।

कलेक्टर के आदेशानुसार अवैध प्लॉटिंग के साथ-साथ वैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। निगम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अवैध प्लॉटिंग के मामले में 60 लोगों को नोटिस जारी किया जा चुका है। जांच दल द्वारा पड़ताल में यह ज्ञात हुआ है कि कॉलेनी निर्माण कराने वाले ऐसे एक दर्जन लोगों ने लगभग 4 से 5 एकड़ एरिया में प्लॉटिंग कर खरीदी बिक्री की है अब ऐसे लोगों को निगम द्वारा राहत देने की भी तैयारी है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2014 के पूर्व प्लॉटिंग की गई है उन कॉलोनियों को वैध करने

वैध कॉलोनी को विकसित करने का फरमानः अवैध प्लॉटिंग के साथ-साथ अब वैध कॉलोनियां जिनका वर्षों से विकास कार्य पूर्ण नहीं हुआ है उन कॉलोनाईजरों के खिलाफ निगम अब कड़ा रुख अपना चुका है। कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऐसे एक दर्जन वैध कॉलोनियों जिनका निर्धारित समय सीमा में विकास नहीं हो सका है उन कॉलोनाईजरों को भी नोटिस जारी किया गया है। समय सीमा में कॉलोनी का आंतरिक विकास कर निगम को हैण्डओव्हर करने की प्रक्रिया नहीं किए जाने पर निगम के पास बंधक भूखंडो को निलामी कर ऐसे कॉलोनी का विकास कराया जायेगा।

कॉलोनाईजरों में दहशत का माहौल: निगम के द्वारा नोटिस जारी होते ही कॉलोनाईजरो में हड़कम्प मचा हुआ है रोजाना ऐसे कॉलोनाईजर निगम दफ्तर पहुंचकर कार्रवाई से बचने के लिए विभागीय अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे है। निगम का जो भी शुल्क है उसे अदा करने की हामी भी भरी रही है। इस कार्रवाई से निगम को राजस्व में भी 25 फीसदी से अधिक की बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है |

यूट्यूब देख एसबीआई बैंक के एटीएम को कटर मशीन से काट रुपये चोरी करने की साजिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार

0

एसबीआई बैंक के एटीएम मशीन को कटर से काटते समय आरोपी को अर्जुन्दा थाना स्टाफ द्वारा रंगे हाथ पकड़ा।

वेल्डिंग मशीन, मार्बल कटर मशीन, 04 नग मेटल कटर, इलेक्ट्रीक बोर्ड, वेल्डिंग राड, 02 नग हथौडा, पाना, मोटर सायकल सहित आरोपी गिरफ्तार ।

आरोपी द्वारा पूर्व में भी देवांगन कम्प्यूटर शॉप सिकोसा में उसके दुकान के पीछे का दरवाजा कटर मषीन से काट कर कम्प्यूटर ,मानीटर, यूपीएस, लैपटॉप ,प्रिंटर, जिओ वाई.फाई डिवाईस, चोरी कर ले गया था जिसे पूर्व में भी बालोद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 04/05.03.2021 की दरम्यानी रात थाना अर्जुन्दा प्रभारी श्री कुमार गौरव साहू के हमराह में पेट्रोलिंग टीम रात्रि गस्त हेतु रवाना हुआ था कि करीबन रात्रि 02ः00 बजे अर्जुन्दा दाउ पारा चौक के पास स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम मशीन के अंदर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रवेश कर एटीएम मशीन  को कटर मशीन तथा वेंल्डिग मशीन से काट रहा था जिसे थाना प्रभारी अर्जुन्दा तथा स्टाफ द्वारा आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम प्रीतम मारकण्डे पिता दीपक मारकण्डे निवासी सिकोसा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद बताया आरोपी अपने कथन में बताया कि वह कुछ दिनों से एटीएम मषीन व लॉकर काटने का तरीका यूट्यूब पर देखकर बालोद जिले के सभी क्षेत्रों में एटीएम मषीन एवं बैंक को रेकी कर रहा था। एक दिन पूर्व वह अर्जुन्दा एसबीआई एटीएम का फोटो खीच कर ले गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्षन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर पोर्ते के निर्देषन एवं डीएसपी श्री दिनेष सिन्हा के पर्वेक्षण में सभी थाना प्रभारियों को समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रो मे डेरावाले, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने एवं बैंक ,एटीएम की चेकिंग कर चोरी, नकबजनी, उठाई गिरी जैसे घटनाओं पर अंकुष लगाने हेतु निर्देषित किया गया था। जिस पर  आरोपी के विरूद्ध थाना अर्जुन्दा में अपराध क्रमांक 31/2021, धारा -457,380,511 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी द्वारा पूर्व में भी देवांगन कम्प्यूटर शॉप सिकोसा में उसके दुकान के पीछे का दरवाजा कटर मषीन से काट कर कम्प्यूटर ,मानीटर, यूपीएस, लैपटॉप ,प्रिंटर, जिओ वाई.फाई डिवाईस, चोरी कर ले गया था जिस पर थाना गुण्डरदेही में अपराध क्रंमाक-72/2019 धारा-457,380 भादवि कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया था।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

चोरी के प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी अर्जुन्दा निरीक्षक श्री कुमार गौरव साहू, आर. 263 जितेन्द्र कुमार, आर.344 कामता साहू, आर.392 टीकम धरमगुडी की सराहनीय भूमिका रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

“कृपा” शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है – संत राम बालक दास जी

0

प्रतिदिन की भांति ऑनलाइन सत्संग का आयोजन सीता रसोई संचालन वाट्सएप ग्रुप में प्रातः 10:00 से 11:00 दोपहर 1:00 से 2:00 बजे बालोद जिला के महान तीर्थ श्री पाटेश्वर धाम के संत राम बालक दास जी के द्वारा किया जा रहा है जिसमें सभी भक्तगण जुड़कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त करते हैं |

आज की सत्संग परिचर्चा में बाबा जी ने बताया कि कृपा शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है अर्थात करो और पाओ, चार वेदों छह शास्त्रों में भी यही बात लिखी और कहीं गई है कि सुख देंगे तो सुख प्राप्त होगा और दुख देंगे तो दुख प्राप्त होगा इसीलिए अपने कर्मों को उसी प्रकार बनाये कि आपके कर्म कभी आपको दुख ना दें |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आगे सत्संग परिचर्चा में बालमुकुंद जी ने बहुत ही सुंदर विचार प्रस्तुत किए की. “एक शरणागत भक्त को प्रार्थना के लिये प्रयास नहीं करना पडता, उसकी प्रत्येक क्रिया प्रार्थना ही बन जाती है।

इसलिए स्वभाव बनाओ की भगवान ही अपना लगे …
इस पर बाबा जी ने विचार रखते हुए कहा कि शरणागत के लिए यह संभव इसलिए हो पाता है क्योंकि वह अपने प्रियतम को पूर्ण समर्पित होता है और जो इस तरह से समर्पित होता है उसके लिए भगवान की भक्ति के लिए कोई साधन की आवश्यकता नहीं होती उसका हर कण हर क्षण प्रत्येक अंग ही उसका साधन होता है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

गिरधर सोनवानी जी ने मन की गति को नियंत्रित किस प्रकार की जाती है इस पर विचार व्यक्त करने की विनती की इस पर अपने भाव व्यक्त करते हैं बाबा जी ने बताया कि मन आपका है वह किसी का नहीं हो सकता वह किसी के साथ बांटा नहीं जा सकता इस को नियंत्रित करने का केवल साधन बताया जा सकता है उसे दिशा निर्देश दिया जा सकता है पथ प्रदर्शक बना जा सकता है परंतु नियंत्रण केवल आप ही कर सकते हैं इसके लिए हमारे कर्मों का प्रभाव सात्विक होता है जैसे हमारा आहार-विहार होगा हमारा मन उसी प्रकार होगा इसीलिए सात्विकता अपनाईये एवं धार्मिक जीवन को अपनाइये आपका मन स्वयं नियंत्रित हो जाएगा |

इस प्रकार आज का सत्संग पूर्ण हुआ
जय गौ माता जय गोपाल जय सिया राम

गढ़चिरौली में पुलिस पार्टी पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया

0

गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस पार्टी पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया है. इस हमले में एक जवान के शहीद होने की खबर है. वहीं एक जवान घायल है. महाराष्ट्र सरकार ने वायुसेना से मदद मांगी है. वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस भी महाराष्ट्र पुलिस की मदद के लिए भेजी जा रही हैं. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर घात लगाकर हमला किया. उनकी संख्या सैकड़ों में बतायी जा रही है. पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. जानकारी के अनुसार भामरागढ़ तहसील के जंगलों में आबुजमाड़ पहाड़ी पर करीब 12 घंटे से मुठभेड़ जारी है. वायुसेना के हेलिकॉप्टर से कमांडो की टुकड़ी को भेजा गया है.विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है.

गंगा जल की कसम खाकर सत्ता में आने वाले भूले अपना वादा – अविनाश

0

भानपुरी व बस्तर के कार्यकताओं में युवा मोर्चा अध्यक्ष ने भरा जोश

बस्तर-भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शुक्रवार को अपने प्रवास के दौरान बस्तर व भानपुरी पहुँचे इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से अपने अध्यक्ष का स्वागत किया।

पूर्व विधायक सुभाउ कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो जोश आप सभी युवाओं में दिख रहा है इसी जोश के साथ हम सभी को काम करना है और 2023 में पुनः भाजपा की सरकार बनानी है प्रत्येक बूथ व प्रत्येक पंचायत में भाजपा का परचम लहराना है।

जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने अपने उद्धबोधन में कहा कि गंगा जल की कसम खाकर सत्ता में आने वाले आज अपना वादा भूल गए है चाहे धान खरीदी के विषय हो ,चाहे रोजगार का विषय हो चाहे महिला सुरक्षा की बात हो हर विषय मे भूपेश बघेल सरकार विफल नजर आ रही है।
इन विफलता का विरोध हम सभी युवा साथियों को मिलकर करना होगा। अविनाश ने हर मंडल के कार्यकर्ता के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की बात की।

इस दौरान रामानंद मिश्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम नाग,भाजपा जिला मंत्री बबुल नाग, मंडल अध्यक्ष उदभोराम नाग, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय तिवारी,मंडल महामंत्री भाजपा प्रवीण सांखला, भूषण गुप्ता, मनीराम, नरेंद्र जोशी,जिला प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खितेश मौर्य, रितेश दास जोशी, अभिषेक पिंटू साव, रोहित कश्यप जी,जिला मंत्री मनोज पटेल , तुलसुराम, प्रितेश राव जी ,तुलसुराम कश्यप,अभिषेक तिवारी जी ,आलेख राज तिवारी ,प्रतीक नायडू ,रमेश नायडू, वैभव पांडेय, बंटू पांडे गणेश नागवंशी , विकेश नाग ,नरेंद्र सेठिया अनिमेष सिंह चौहान ,आदित्य शर्मा भावेश यदु उपस्थित थे।

एसडीएम हाईकोर्ट में नहीं रख सके दलील, आदेश खारिज, कुम्हरावंड़ सरपंच चुनाव के दौरान से ही विवाद की स्थिति

0

जगदलपुर। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन से जगदलपूर जनपद पंचायत का कुम्हरावंड़ विवादों में हैं और अब हाईकोर्ट के आदेश बाद स्थानीय निर्वाचन आयोग की जमकर किरकिरी हो रही है जिसके लिए सिधे तौर पर एसडीएम जीआर मरकाम द्वारा हाईकोर्ट में अपना मजबूत पक्ष नहीं रखने को माना जा रहा है। कुम्हरावंड़ की महिला श्रीमती दशमी बेलसरिया ने एसडीएम जीआर मरकाम द्वारा सरपंच को जारी निर्वाचन प्रमाण पत्र को निरस्त करने के मामले पर रिट पिटीशन दाखिल किया था जिसके बाद महत्वपूर्ण आदेश में एसडीएम के आदेश को खारिज कर सरपंच पद पर नियुक्ति हेतु आदेश दिया है।

मामले का विवरण है कि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर नाम- निर्देशन पत्र स्क्रूटनी के दौरान तहसीलदार व चुनाव अधिकारी धृतलहरे ने दशमी बेलसरिया के नाम-निर्देशन पत्र को सहीं मानकर शेष सभी प्रत्याशियों का आवेदन खारिज कर दिया था जिसके बाद सरपंच पद निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र जारी किया गया। लेकिन विवादों के बाद तत्कालीन कलेक्टर अयाज तंबोली के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाते हुए एसडीएम जीआर मरकाम ने अपने आदेश में निर्वाचन प्रमाण पत्र को खारिज करते हुए तहसीलदार व चुनाव अधिकारी धृतलहरे को का्र्य से पृथक करते हुए निलंबित कर दिया और जमकर वाहवाही लूटी गई किंतु हाईकोर्ट ने एसडीएम जीआर मरकाम के आदेश को निरस्त कर उनकी कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

दशमी को मिली थी करारी हार
जिला प्रशासन व एसडीएम कुम्हरावंड़ सरपंच चुनाव कराने के निर्देश दिए गए थे जिसमें दशमी बेलसरिया की जमानत जब्त हो गया था और जनता ने उसे खारिज किया था किंतु अब स्थिति यह है कि गांव में कौन विराजमान होगा , बस्तर कलेक्टर के पास मामला सामने आया है जिसमें कलेक्टर क्या निर्देश देते है उसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS