City Media - Page 328 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 328

जिले के बैंक प्रबंधकों की बालोद पुलिस के साथ हुई समन्वय बैठक आयोजित

0
  • पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशानुसाजिले के बैंक प्रबंधकों की बालोद पुलिस के साथ हुई समन्वय बैठक आयोजितर जिले के बैंक प्रबंधकों की बालोद पुलिस के साथ हुई समन्वय बैठक आयोजित।
  •  बैंक व एटीम 🏧 की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने एवं बैंक ATM की सुरक्षा हेतु प्रॉपर सुरक्षा गार्ड रखने हेतु अवगत किया गया।
  •  साईबर अपराध के कारण पीड़ित खाताधारक के होल्ड हुए बैंक खाते को अनहोल्ड किए जाने के संबंध में की गयी चर्चा।
  •  1930 टोल फ्री नंबर का व्यापक प्रचार कर लोगों को फ्रॉड से बचाने साइबर अपराध से जागरूक करने निर्देशित किए।

➡️ वर्तमान में धान खरीदी/बिक्री उपरांत किसानों के बैंक खाते में आने वाली राशि को साइबर ठगी से बचाने फ्रॉड कॉल से सावधान रहने जन जागरूकत करने हेतु गाइड किए गए।

पुलिस अधीक्षक बालोद  एस.आर भगत के निर्देशानुसार दिनांक 14.12.2024 को पुलिस कार्यालय बालोद में एसडीओपी श्री देवांश सिंह राठौर एवं नगर सीएसपी राजहरा डॉ. चित्रा वर्मा की उपस्थिति में बालोद शहर एवं जिले के बैंक प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान साईबर ठगी के तहत बढ़ते अपराध के तरीकों से अवगत कराया जाकर, इन अपराधों को रोकने, पीड़ितों को अविलम्ब सहयोग पहुंचाने, बैंकों व एटीम की सुरक्षा हेतु आवश्यक चर्चा की गयी ।

 

बैंक प्रबंधकों को निम्न निर्देश दिए गए :-

 

साईबर काईम के अपराधों में पुलिस के साईबर सेल व्दारा चाही गयी जानकारी समय रहते उपलब्ध कराने, रकम होल्ड, अनहोल्ड करने संबंधी बैंक की कार्यवाही तत्परता से करने ताकि पीड़ितों को राहत मिल सकें।

 

एटीएम के फूटेज तत्काल उपलब्ध कराया जाए। प्रत्येक एटीएम में 24 घण्टे सुरक्षा गार्ड रखा जाए एवं सुरक्षा गार्ड के माध्यम से एटीएम में मुंह में गमझा हेलमेट या नकाब पहनकर एटीएम का उपयोग न करने दिया जाए ।

 

बैंक के अंदर गमझा या नकाब पहनकर प्रवेश करने वाले ग्राहकों पर सुरक्षा गार्ड के माध्यम से रोक लगायी जाए ।,

 

पुलिस व्दारा मांगे जाने पर डेली सेंटलमेंट रिपोर्ट तथा बेनीफेसरी डिटेल तत्काल उपलब्ध कराया जाए ।

 

बैंक शाखाओं में किसी भी ग्राहक के बैंक का खाता किसी भी बैंक द्वारा होल्ड लगाने पर इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी जाए। साईबर ठगी के अपराधों (सेक्सटार्सन, डिजीटल अरेस्ट, शेयर ट्रेडिंग आदि) से पीड़ित व्यक्ति के बैंक आने पर उसकी हरसंभव सहयोग किया जाए ।

 

पुलिस व्दारा फाईनेंसियल व एटीएम ठगी के प्रकरणों में ठगों के खातों में ट्रांसफर रकम को तत्काल होल्ड करने सहित बैंकों में ठगों के खातों की राशि, होल्ड राशि को पीड़ितों के खाते में बिना किसी जटिल प्रक्रिया के आसानी से वापस किया जाए ।

 

संदिग्ध खातों की जानकारी पुलिस को दी जाए । बैंक की सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरा बैंक के अंदर, बाहर के साथ ही बैंक के चारों दिशाओं में एवं मार्ग को कव्हर करते हुये लगाया जाए। कैमरा लगातार चालू रखा जाए । बैकअप डाटा रखा जाए ।

बैंक का आलर्म सुचारू रूप से कार्य करें, इस हेतु समय-समय पर इसे चेक किया जाए।

सभी बैंकों में गार्ड रखा जाए एवं गार्ड के आर्म्स का वेरिफिकेशन कराया जाए।

बैंक में फायर सिस्टम लगाया जाए। संदिग्धों की सूचना तत्काल पुलिस को दिया जाए।

वर्तमान में धान किसानों द्वारा धान खरीदी केंद्रों में धान बिक्री की जा रही है बिक्री उपरांत किसानों के बैंक खाते में आने वाली राशि को साइबर ठगियों के द्वारा कॉल कर ठगी के घटना को अंजाम दिया जा सकता है, उक्त ठगी से बचने किसानों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने निर्देशित किए गए।

बैंक प्रबंधकों को अपने बैंक के व्हाट्स अप ग्रुप के साथ संबंधित थाना/चौकी के अधि. / कर्म. को जोड़ने या थाना/चौकी के अधि./ कर्म. के व्हाट्स अप ग्रुप में बैंक के अधि. / कर्म. को जोड़ने, संदिग्ध अकाउण्ट की जानकारी पुलिस को देने हेतु आवश्यक सहमति बनी।

साथ ही बैंकों के टेक्नीकल स्टाफ एवं पुलिस के साईबर सेल के मध्य समन्वय स्थापित कर कार्य किए जाने हेतु आने वाले समय में एक सेमीनार का आयोजन किये जाने के संबंध में विचार किया गया ।

बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ. चित्रा वर्मा, साइबर सेल प्रभारी  जोगेंद्र सिंह साहू, रक्षित निरीक्षक श्रीमती रेवती वर्मा, कोतवाली प्रभारी श्री रविशंकर पांडे, ट्रैफिक प्रभारी राकेश ठाकुर एवं जिले के विभिन्न बैंक के प्रबंधक एवं बैंक स्टाफ उपस्थित थे।

व्यवहार न्यायालय दल्ली राजहरा में नेशनल लोक आदलत का आयोजन

0

व्यवहार न्यायालय दल्ली राजहरा में नेशनल लोक आदलत का आयोजन किया गया,,,जिसमें कुल 526 मामले निपटारे किए गया एवं विभिन्न मदो में 46,25,986 रु वसूले वसूले गया ।

आज के लोक अदालत में BSNL के 10 मामलों में 10642 रु,नगर पंचायत के मामले में 16706 रु, विभिन्न बैंकों के 12 मामले में 655600 रु,परक्रम्य लिखत अधिनियम के 14 मामलों में राजीनामा कर 3741800 रु,,पुलिस के 472 समरी मामले में समाप्त कर 201200 रु वसुले गए,,सिविल के 1,ipc के 9 मामले का , लोक अदालत की अध्यक्ष श्रीमती सोनी तिवारी के द्वारा निपटारा किया गया,,।

इस मौके पर bsnl ,cspdl ,sbi bank, यूको बैंक,बैंक ऑफ बड़ौदा,,पंजाब नेशनल बैंक,, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित रहे,,एवं अधिवक्ता ,,जगेंद्र भारद्वाज,पवन गोयल,रेशमा बानो, इसराइल शाह,पीतांबर रावते,राकेश द्विवेदी,सुनील नंदी,जितेंद्र भट्ट,,सेलेस्टी डिसूजा,,हिमानी पांडे,उपस्थित रहे ।

सभी की सहभागिता और विश्वास के साथ विकास के लिए समर्पित रहा पहला साल :किरण देव

0

कांग्रेस शासन में हो गई भ्रष्टाचार की इंतहा

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने कहा है कि बीते 12 महीनों में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश ने विकास के अनेक नये आयाम स्थापित किए हैं।13 दिसम्बर को हमारी सरकार का पहला साल पूरा हो गया है। हमारा यह पहला साल आप सभी की सहभागिता और विश्वास के साथ विकास के लिए समर्पित रहा। इस दौरान श्री देव कांग्रेस पर भी निशाना साधने से नहीं चुके और कहा कि भ्रष्टाचार की इंतहा पिछली सरकार ने कही।

प्रेरणा कक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में श्री देव ने आगे कहा कि बस्तर में पर्यटन कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। यह बड़ी उपलब्धि है कि कांगेर घाटी के गांव धुड़मारास ने अब विश्व पर्यटन के नक्शे पर जगह बना ली है। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने इस गांव में पर्यटन के विकास के लिए इसे दुनिया के चुनिंदा 20 गांवों में शामिल किया है। नक्सलवाद के मुद्दे पर श्री देव ने आगे कहा कि पिछले एक वर्ष के दौरान प्रदेश में नक्सलवाद का तेजी से उन्मूलन किया गया है। सरकार ने दो साल में छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया करने का संकल्प लिया है।- बीते एक वर्ष में 213 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है। करीब 1750 नक्सलियों को या तो आत्मसमर्पण करने पर मजबूर किया गया है, या फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।हमारी एक बड़ी कामयाबी यह भी है कि हम नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से बस्तर के अंदरूनी गांव तक लोकतंत्र और विकास की किरणों को पहुंचाने में सफल हुए।हमने नक्सल क्षेत्रों में बंद पड़े स्कूलों को फिर से शुरू कराया है।बस्तर में बस्तर ओलंपिक का आयोजन करके हमने वहां के युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा है।माओवादी आतंक पीडि़त जिलों के विद्यार्थियों को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के लिए ब्याज रहित ऋण तथा शेष जिलों के विद्यार्थियों को एक प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण देने का निर्णय लिया गया है।

शिक्षा के क्षेत्र में किए उपलब्धि पर श्री देव ने कहा कि राज्य में नई शिक्षा नीति लागू करके शिक्षा को रोजगार परक बनाया है। राज्य की प्रतिभाओं को निखारने के लिए रायपुर के नालंदा परिसर की तर्ज पर प्रदेश की 13 नगरीय निकायों में हाईटेक लाइब्रेरियों के निर्माण का निर्णय लिया गया है।अपने वादे के मुताबिक हमने सीजीपीएससी परीक्षा प्रणाली को बेहतर बनाया है। पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं हुई और उनके परिणाम घोषित हुए। इससे राज्य की प्रतिभाओं का विश्वास सीजी पीएससी पर लौट आया है। नवा रायपुर को हम आईटी हब के रूप में विकसित कर रहे हैं। रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमी कॉरिडोर का निर्माण तेजी से हो रहा है। इससे नवा रायपुर और भी तेजी से विकसित होगा। सिम्स बिलासपुर में 200 करोड़ रुपए की लागत से भवन विस्तार का कार्य किया गया है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री जी ने किया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायपुर में भी भवन विस्तार और सुविधाओं का विकास तेजी से किया जा रहा है।राज्य में चार मेडिकल कॉलेजों के भवनों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, मनेन्द्रगढ़ और गीदम मेडिकल कॉलेजों की निर्माण के लिए 1020 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

केंद्र की मोदी सरकार की तारीफ करते हुए श्री देव ने आगे कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने से एक साल में राज्य ने बहुत तेजी से प्रगति की है। केन्द्र से हमें भरपूर सहयोग और समर्थन मिला है। इस दौरान 31 हजार करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाएं छत्तीसगढ़ के लिए स्वीकृत की गई है। दो सालों में छत्तीसगढ़ में सड़कों का मजबूत नेटवर्क होगा। साथ ही रेल नेटवर्क को मजबूत करने के लिए हमें केन्द्र से अनेक महत्वपूर्ण रेल लाइनों की स्वीकृति प्राप्त हुई है।यह छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष है। हमने इस खास वर्ष में खास उपशलब्धियां हासिल करने के लिए खास तैयारियां शुरू कर दी हैं। 01 नवंबर 2025 को जब हम प्रदेश स्थापना की रजत जयंती मनाएंगे, तब हम नयी उपलब्धियों का जश्न मनाएंगे। हमने वर्ष 2028 तक प्रदेश की जीएसडीपी को दस लाख करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।हमारे विकास और विश्वास की इस यात्रा में आप हमेशा साक्षी और सहभागी रहे हैं।- शासन के विकास कार्यों और लोक हितकारी योजनाओं को जनता के बीच में ले जाने आप सबका सहयोग महत्वपूर्ण है। प्रदेश की सम्माननीय जनता का उनके समर्थन और विश्वास के लिए आभार व्यक्त करता हूं। हम सभी छत्तीसगढ़ को विकसित बना कर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने में अपना अमूल्य योगदान देंगे।

राजनगर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में जैतगिरी विजेता 

0

बकावंड बस्तर जिले के बकावंड के राजनगर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में जैतगिरी ने बजावंड़ को हराकर विजेता बनी।मां मावली माता स्टेडियम राजनगर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में 16 टीम ने भाग लिया।

शनिवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का फायनल मुकाबला हुआ जिसमें जैतगीरी -बजावंड के बीच भिड़ंत हुई।पहले बल्लेबाजी करते जैतिगीरी ने 10ओव्हर में 77 रन बनाया। 77 रन का जवाब देने मैदान में उतरी बजावंड की टीम 53 रन बनाकर ऑल आउट हो गई तथा जैतगिरी ने 24 रनों से जीत दर्ज किया। फायनल मैच में मैन ऑफ़ द मैच जैतगिरी के तेज को मिला जिसने 38 रन बनाए ।प विजेता टीम जैतगिरी को 50 हजार रुपए तथा उप विजेता बजावं को 25 हजार रुपए दिए गए। 16 टीम ने 45-45 सौ रुपए जमा किए थे।

इस दौरान समिति अध्यक्ष मितेश बिसाई, प्रसाद सागर ,पुरुषोत्तम, मुन्ना, वेनू भारत ,रवि ,गणेश, चुमन, ग्राम पंचायत राजनगर पूर्व सरपंच लखेश्वर बघेल ,सरपंच मोहन लाल भारती, शिवराम ,संतराम , लखेश्वर ,शिव, पितवास ,मुरली व त्रिनाथ उपस्थित थे।

नए साल में महंगी बिजली का झटका देने जा रही है साय सरकार

0
  • 1 साल के भीतर चार-चार बार दाम बढ़ाने के बाद अब फिर से बिजली बिल में बढ़ोतरी जनता पर अत्याचार है – दीपक बैज

रायपुर/14 दिसंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बीते 1 साल के दौरान भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बिजली के दाम में चार-चार बार बढ़ोतरी किया गया, और अब नये साल में एक बार फिर से बिजली बिल की दरें बढ़ाने की तैयारी है। विगत एक साल के भीतर ही 17.31 प्रतिशत बिजली के दाम बढ़ाये गए और अब फिर से जनता की जेब में डकैती की तैयारी है। प्रदेश के 65 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं को नए साल में महंगी बिजली का झटका देने जा रही है साय सरकार। प्रदेश की जनता महंगाई से पीड़ित है इस दशा में बिजली के दर में बढ़ोतरी करना महंगाई से जख्मी जनता के जख्मों पर नमक छिड़कना है। पिछले 1 साल से बिजली के बिल दुगुने आ रहे है। पिछले माह के बिल में सुरक्षा निधि के नाम पर उपभोक्ताओं से बिल के साथ 30 प्रतिशत अतिरिक्त राशि वसूला गया था। आम आदमी बिजली के दाम बढ़ने से परेशान है। स्मार्ट मीटर लगा कर उपभोक्ता को लूटने की तैयारी भाजपा सरकार कर रही है, कांग्रेस इसका विरोध करती है। कांग्रेस की सरकार ने 5 वर्षों तक विपरीत परिस्थितियों में भी बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली बिल हाफ योजना शुरू किया था जिसका लाभ प्रदेश के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को मिलता था जिसे 5 साल में प्रत्येक उपभोक्ता का 40 से 50 हजार रु. तक की बचत हुई है। उद्योगों के बिजली के दाम सरकार पहले ही चार-चार बार बढ़ा चुकी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पिछले एक साल में विद्युत सरप्लस वाला छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कटौती का केंद्र बन गया है। कोई ऐसा दिन नहीं होता जब बिजली दो-चार घंटे के लिये बंद न हो, रात में तो बिजली की स्थिति तो और भयावह हो जाती है, घंटो बिजली गोल हो जाती है। भाजपा से न सरकार संभल पा रहा और न ही व्यवस्थायें। सरकार एक तो पूरे समय बिजली नहीं दे पा रही, ऊपर से उपभोक्ताओं पर महंगी बिजली का बोझ डाल रही है। प्रदेश के अनेक जिलों में तो पूरी रात बिजली कटौती हो रही है। भाजपा सरकार में आम जनता को मांग के अनुसार बिजली नहीं मिल रहा है। बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से शहर और गांव की जनता जूझ रहे हैं। कांग्रेस की सरकार के दौरान 24 घंटा बिजली की आपूर्ति होती थी। गर्मी के दिनों में मांग बढ़ने पर दूसरे राज्यों से भी बिजली की खरीदी किया जाता था और आम जनता को 24 घंटा बिजली की आपूर्ति की जाती थी। रवि फसल लगाने वाले किसानों को भी बोरवेल चलाने के लिए बिजली निःशुल्क मिलता था।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद से सत्ता के संरक्षण में बिजली चोरी बढ़ी है, जिसके चलते होने वाले लाइन लॉस को भी उपभोक्ताओं से वसूलने की तैयारी है। कांग्रेस की सरकार के दौरान बिजली आपूर्ति निर्बाध गति से चले इसके लिए ट्रांसफार्मर के पावर बढ़ाए गए थे, नए ट्रांसफार्मर लगाए गए थे। ट्रांसमिशनों को अपग्रेड किया गया। भाजपा की सरकार में 1 साल में ही बिजली की व्यवस्था चरमरा गई है, आम जनता सड़कों पर उतरकर बिजली की समस्या को लेकर आंदोलन कर रही हैं।

सरकार और नक्सलियों की लड़ाई के बीच मौत के घाट उतारे जा रहे निर्दोष ग्रामीण: जावेद खान

0
  • हफ्तेभर में 6 निर्दोष ग्रामीणों की नक्सली कर चुके हैं निर्मम हत्या 

जगदलपुर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर बयान देते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकार के समक्ष बड़ी मांग रखी है।

जावेद खान ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा से बस्तर के ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की मांग की है। जावेद ने कहा है कि केंद्र और राज्य सरकार की साझा कार्रवाई से पिछले 11 महीने में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसके चलते अब नक्सली पूरी तरह से बौखलाए हुए हैं। दक्षिण बस्तर के बौखलाए नक्सली निर्दोष ग्रामीणों की चुन-चुन कर हत्या कर रहे हैं और सरकार को भी चुनौती दे रहे हैं। यह चिंताजनक है। पिछले एक सप्ताह में दो पूर्व सरपंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत 6 आमजनों की निर्मम हत्या नक्सलियों द्वारा की गई है,जिसे लेकर सरकार की कोई प्रतिक्रिया न आना बस्तर के नागरिकों के प्रति संवेदनहीनता को दर्शाता है। जावेद ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा से मांग की है कि सरकार नक्सल आपरेशन में पहली प्राथमिकता बस्तर के आदिवासियों व ग्रामीणों की सुरक्षा को रखे। नक्सलियों के खिलाफ आपरेशन में एक भी निर्दोष बस्तरवासी का खून न बहे ऐसी रणनीति बनाकर आगे बढ़े।

इन्हें सुरक्षा दे सरकार

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान ने नक्सल दंश झेल चुके और नक्सली हमले में बाल-बाल बच गए राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और व्यापारियों को सरकार की ओर से सुरक्षा नहीं दिए जाने पर आपत्ति जताई है और मांग की है कि गृहमंत्री ऐसे आवेदनों पर गंभीरता दिखाए जो उनके कार्यालय में धूल खा रहे हैं, खान ने कहा एक तरफ भाषणों में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा कहते हैं कि प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जो भी सुरक्षा के लिए आवेदन करेगा उसे सरकार जरूर सुरक्षा मुहैया कराएगी, वहीं दूसरी ओर उनके आवेदनों पर कार्यवाही तो दूर सुनवाई तक नहीं की जा रही है। बस्तर के विभिन्न क्षेत्रों से अनेक आवेदन गृहमंत्री के कार्यकाल में लंबित पड़े हैं। वहीं रोजाना हो रही हत्याओं से नक्सली हिट लिस्ट में रहने वाले नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और व्यापारियों में भय व्याप्त है।यदि नक्सलियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई सरकार कर रही है और 31 मार्च 2026 इसकी डेडलाइन तय कर दी गई है तो गृहमंत्री बिना देरी किए पहली प्राथमिकता के साथ ऐसे प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करें। बस्तर के किसी भी निर्दोष के खून से बस्तर की धरती को भीगने से बचाएं।

बस्तरवासियों को आश्वस्त करके जाएं अमित शाह कि नहीं होगा नगरनार प्लांट का निजीकरण: रेखचंद जैन

0
  •  निजी कंपनियों के नुमाइंदों के बार-बार नगरनार आने की वजह भी बताएं 

जगदलपुर पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अपने बस्तर प्रवास के दौरान यहां की जनता को आश्वस्त करना चाहिए कि नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण नहीं किया जाएगा। इससे प्लांट के लिए जमीन देने वालों के साथ ही लाखों बस्तरिहाओं को राहत मिल सकेगी।

जैन ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम नगरनार इस्पात उपक्रम स्थापित करने का सपना पांच- छह दशक से देखा जा रहा है। जैन के अनुसार यहां के लाखों लोगों ने जो सपना देखा था वह 2019 में तब फलीभूत हुआ, जब नगरनार स्टील प्लांट का लोकार्पण किया गया था। लोकार्पण के प्रारंभ से ही केंद्र की भाजपा सरकार इसे निजी हाथों में सौंपने का षडयंत्र कर रही है। इसे देखते हुए ही कांग्रेस के नेतृत्व वाली तत्कालीन राज्य सरकार ने विधानसभा में यह प्रस्ताव पारित करवाया था कि यदि केंद्र सरकार इस प्लांट के संचालन में स्वयं को अक्षम पाती है तो छत्तीसगढ़ सरकार इसे चला सकती है। इस पर भी केंद्र की भाजपा सरकार ने अड़ंगा डालने का काम किया है। यही नहीं 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल के नेतृत्व में नगरनार से पदयात्रा प्रारंभ कर निजीकरण के किसी भी प्रयास का पुरजोर विरोध किया गया था। पूर्व विधायक रेखचंद जैन के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि यदि केंद्र सरकार नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण अथवा विनिवेशीकरण नहीं करना चाहती है तो यहां बार-बार जिंदल आर्सलर मित्तल जैसी अनेक कंपनियों के प्रतिनिधियों की आमद रफ्त क्यों बढ़ गई है? श्री जैन का कहना है कि श्री शाह के आश्वस्त करने से ही निजीकरण की चर्चा को विराम मिलेगा।

  • प्रधानमंत्री का जिक्र किया था शाह ने

पूर्व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने  शाह के पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले 19 अक्टूबर 2023 को गृहमंत्री ने जगदलपुर में परिवर्तन संकल्प महासभा ली थी। उसमें प्रधानमंत्री मोदी का जिक्र करते श्री शाह ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी समझाकर गए हैं कि नगरनार इस्पात संयंत्र निजी हाथों में नहीं जाएगा। तब उनके संबोधन को अखबारों में प्रमुखता से स्थान दिया गया था। श्री शाह ने यह भी कहा था कि केंद्र की भाजपा सरकार बस्तरियों का हित चाहती है। बस्तर की शत- प्रतिशत जनता यह चाहती है कि प्लांट का निजीकरण, विनिवेशीकरण नहीं होना चाहिए। अपनी जुबान पर भाजपा को खरा उतरना चाहिए। आदिवासियों के सम्मान, सुरक्षा व समावेशी विकास के लिए काम करने की बात कहने वाली भाजपा को इस मामले में ठोस पहल करनी चाहिए।

मित्र के राह में आसान करने की चर्चा

जैन ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के एक उद्योगपति मित्र को नगरनार स्टील प्लांट सौंपने के लिए तमाम कवायद की जाने की चर्चा खूब हो रही है। असल में इस उद्योगपति की नजर बस्तर के अकूत लौह अयस्क पर लंबे समय से लगी हुई है। लौह अयस्क हड़पने के उसके षड्यंत्र भी अतीत में उजागर हुए हैं। ऐसे में यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि लौह अयस्क व स्टील प्लांट किसी को भी न देने श्री शाह को आश्वस्त करना चाहिए।

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में पिरामल फाउंडेशन द्वारा प्रशिक्षण का आयोजन

0

पिरामल फाउंडेशन ,पिरामल समूह की परोपकारी शाखा है फाउंडेशन चार व्यापक क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा ,अजीविका सृजन और युवा सशक्तिकरण के अंतर्गत कार्यक्रम चलाता है पिरामल फाउंडेशन द्वारा यह कार्यक्रम 18 दिनों तक चलाया जाएगा जिसका मुख्य विषय डिजिटल साक्षरता, यौन और प्रजनन स्वास्थ्य और वित्तीय साक्षरता है जिसके अंतर्गत आज दिनांक 14/12/24 को जीवन कौशल को लेकर छात्राओं को जानकारी दी गई डीएवी स्कूल उलनार में फाउंडेशन की ओर से स्कूल ऑफ लीडरशिप द्वारा स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता के लिए गांधी फैलोज द्वारा किए जा रहे नवाचार कार्यक्रमों से स्कूली छात्राओं को रूबरू करवाया गया स्कूली छात्राओं द्वारा ट्रेनर मिस चिंतना और गांधी फैलोज मिस कृष्णा मानिकपुरी से रूबरू होकर उनके काम करने के तरीकों के बारे में जाना गया, जिसके अंतर्गत गांधी फैलोज मिस कृष्णा मानिकपुरी द्वारा कक्षा आठवीं से 12वीं तक की छात्राओं को व्यावसायिक कौशल और जीवन कौशल की प्रशिक्षण दी गई जिसका उदेश्य छात्राओं के अंदर नेतृत्व विकसित करना है जिससे वे अपने निर्णय खुद लेने में समर्थ हो सके ।

दो दिन तक पैदल चले, नदी नाले पार किए और मार गिराए सात नक्सली, जवानों का जज्बा बेमिसाल

0
  •  सुरक्षा बलों की रणनीति के आगे पस्त हुए नक्सली
  • अबूझमाड़ में मारे गए हैं टॉप नक्सली लीडर भी 

अर्जुन झा-

जगदलपुर लगातार दो दिन तक उबड़ खाबड़, पथरीली राहों पर पैदल सफर, रास्ते में उफान मारती इंद्रावती नदी समेत कई नदी नालों को भी पार करना पड़ा। फिर भी हौसला कायम रहा और इसी हौसले ने पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों को बड़ी कामयाबी दिलाई है। नक्सलियों की मांद में घुसकर जवानों ने फिर सात नक्सलियों को मार गिराया। इस कामयाब मिशन को चार जिलों में तैनात फोर्स ने मिलकर अंजाम दिया है।

गुरुवार की दोपहर बाद अबूझमाड़ इलाके के रेकावाया में हुई मुठभेड़ में मारे गए 7 नक्सलियों के शव लेकर जवान शुक्रवार को इंद्रावती नदी पार कर बीजापुर जिले के भैरमगढ़ पहुंचे। मारे गए नक्सलियों में 2 महिला नक्सली भी शामिल हैं। मृत नक्सलियों के शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल डिमरापाल भेजे गए। इस आपरेशन में दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर और कोंडागांव जिलों से डीआरजी, एसटीएफ व सीआरपीएफ के जवान शामिल थे। दरअसल, इस इलाके में 30-40 नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना सुरक्षा बलों को मिली थी। इस सूचना के आधार पर इन चारों जिलों की फोर्स को जॉइंट आपरेशन पर भेजा गया था। 10 दिसंबर को जवान जंगलों की खाक छानते हुए पैदल निकले थे। रास्ते में इंद्रावती नदी समेत कई छोटे बड़े नदी नाले भी पार करने पड़े। 2 दिन तक लगातार पैदल चलने के बाद 12 दिसंबर की दोपहर रेकावाया के जंगल में नक्सलियों से आमना सामना हो गया। जवानों को देखते ही नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। शाम तक गोलीबारी चलती रही। कुछ नक्सली मुठभेड़ स्थल से निकल भागने के प्रयास में अलग-अलग दिशाओं में जाने लगे। लेकिन दूसरी तरफ मौजूद फोर्स की दूसरी टुकड़ियों से उनका आमना-सामना हो गया। अंधेरा ज्यादा होने की वजह से कुछ नक्सली भाग निकलने में कामयाब हो गए। सर्चिंग में 7 नक्सलियों के शव बरामद हुए। फोर्स का दावा है कि इस गोलीबारी में कुछ और भी नक्सली हताहत हुए हैं, जिन्हें उनके साथी उठा ले जाने में कामयाब हो गए। दंतेवाड़ा एसपी गौरव रामप्रवेश राय ने बताया कि इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त कराई जा रही है। इस एनकाउंटर में बड़े कैडर के मारे जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। मृत नक्सलियों के पास से बरामद हथियार के विवरण नारायणपुर पुलिस के पास उपलब्ध हैं। वैसे मौके से बड़े पैमाने पर राइफल, हथगोले आदि बरामद हुए हैं।

निधि प्रिया झा की कला कृतियां बड़ी प्रिय लगीं मुख्यमंत्री साय और अन्य मंत्रियों को

0
  • निधि प्रिया झा ने सरकार के एक साल पूरे होने पर लगाई मधुबनी आर्ट्स प्रदर्शनी

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मधुबनी आर्ट्स की माहिर शिल्पी निधिप्रिया झा की कृतियां बड़ी प्रिय लगीं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव और वन मंत्री केदार कश्यप भी कृतियों को देख मंत्रमुग्ध हो गए थे।

छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार के कार्यकाल के 1 वर्ष पूर्ण होने पर साइंस कॉलेज में भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में रायपुर की कलाकार निधिप्रिया झा ने मधुबनी आर्ट्स, पेंटिंग चित्रकला और उससे बनी वस्तुओं का स्टाल लगाया था। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप भी इस स्टॉल में पहुंचे। कृतियों को अपलक निहारते रहने के बाद मुख्यमंत्री साय ने शिल्प कलाकार निधि प्रिया झा से उनकी शिल्प कला के बारे में जानकारी ली कृतियों की सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित किया। डिप्टी सीएम अरुण साव और वन मंत्री केदार कश्यप ने भी निधि प्रिया झा की कलाकारी की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

 

उल्लेखनीय है कि निधि प्रिया झा एक कुशल गृहणी होने के साथ साथ मधुबनी आर्ट्स और हस्तशिल्प की कुशल ज्ञाता भी हैं। निधि प्रिया झा ने अपनी कृतियों की तारीफ करने पर मुख्यमंत्री श्री साय, उप मुख्यमंत्री श्री साव और केबिनेट मंत्री श्री कश्यप को धन्यवाद दिया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS