City Media - Page 1706 of 1844 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1706

दल्लीराजहरा का निवासी हुआ OLX में कार खरीदने के नाम पर ठगी का शिकार

0

दल्लीराजहरा के निवासी के साथ कार डिलीवरी के एवज में 49 हजार से अधिक की राशि धोखाधड़ी होने का मामला सामने आया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 29 नवम्बर की है वार्ड क्र 27 के रमेश कुमार OLX में एक अल्टो कार 27 ए 5726 पसंद आई जिसकी कीमत 1 लाख 20 हजार थी | रमेश ने जिसकी कार थी उनसे बात किया और मोबाइल में फोटो देखकर जो कीमत 1 लाख 20 हजार बताई गई थी तय हो गई | रमेश कुमार की जिससे बात हुई उसका नाम अंकिता जैन बताया गया और जब कार डिलीवरी करने की बात आई रमेश कुमार को इंडियन आर्मी सर्विस का बिल्टी भेजा और साथ में एक अकाउंट नंबर भेजा गया जो कि रतन कुमार के नाम से था |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इंडियन आर्मी सर्विस का बिल्टी देखकर रमेश को लगा शायद यह किसी आर्मी वाले की गाड़ी है और उन्होंने दिए गए अकाउंट नंबर में 29 नवम्बर को ही पेटीएम के माध्यम से 6100/- रुपये भेज दिया फिर उनके पास फिर से कॉल आया और फिर रुपये ट्रान्सफर करने के लिए कहा गया तो रमेश ने आनलाईन स्पाईस मनी लिमिटेड के माध्यम से 17999 रू एवं 25500

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

रू ट्रांसफर किया | उसके बाद फिर से 15000 रुपये भेजने के लिए कहने लगे और उसके बाद ही कार की डिलीवरी होगी तब रमेश को लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी हो रही है और जिसके साथ फ़ोन पर बात हो रही थी उसके नाम से दल्लीराजहरा थाने में जाकर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिसके बाद पुलिस द्वारा अंकिता जैन के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में धारा 420 एवं आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय का बस्तर प्रवास आज, संभाग के कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

0

जगदलपुर।भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय कल 2 दिसंबर को बस्तर प्रवास पर पहुँच रहे है।भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजपाल कसेर ने बताया कि श्री मार्कण्डेय बस्तर संभाग के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगें। इसी मामले को लेकर दोपहर 2 बजे भाजपा जिला कार्यालय में बैठक भी आहुत की गयी है।

माँ बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरूर में विश्व एड्स दिवस पर एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

0

गुरूर :- माँ बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरूर, जिला-बालोद (छ.ग.) में दिनांक 01/12//2020 को महाविद्यालय में विश्व एड्स दिवस पर रेड रिबन क्लब व राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा एचआईवी/एड्स जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में डॉ. लीना साहू रासेयो जिला संगठक बालोद, निशा साहू, प्रकाश साहू,

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नाजमा बेगम, प्रो. एम.एल. सिन्हा, अनिता साहू, रामस्वरूप सिन्हा, टीकम शहरे, किरण कुमार यादव, यश्वत पटेल, खेमप्रकाश कटेन्द्र, यज्ञदत्त साहू, नरेन्द्र कुमार खोब्रागडे, हुमन गंजीर, राकेश कुमार पारकर, रासेयो स्वयंसेवक एवं महाविद्यालयीन छात्र/छात्राएं उपस्थित हुए।

दल्लीराजहरा के आसपास सूनसान क्षेत्रों में नशेड़ियों की मौज

0

दल्ली राजहरा शहर के आसपास वन क्षेत्र है जो कि प्राकृतिक सौंदर्य से लोगों का मन मोह लेते हैं कई बार स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी प्राकृतिक वातावरण एवं सुंदरता को देखते हुए इन क्षेत्रों की ओर चले जाते हैं किंतु इन्हीं कुछ सुनसान वन क्षेत्रों का उपयोग असामाजिक तत्वों

द्वारा अपने असामाजिक कार्य के लिए उपयोग किया जाता है सुनसान क्षेत्रों में इन लोगों द्वारा प्रतिबंधित दवाओं एवं नशा का सेवन करते देखा जा सकता है नशे में प्रयुक्त दवाओं एवं

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

अपशिष्ट वैसे स्थानों में खुले में भारी मात्रा में बिखरा रहता है कुछ एक चिन्हित जगह इन नशेड़ीओ की पसंदीदा जगह बन चुकी है जिसमें कोकान रोड एवं राजहरा बाबा मंदिर मंदिर के पीछे का क्षेत्र है नशा करने के लिए ऐसे स्थानों का प्रयोग किया जाता है जो कि दल्ली राजहरा के आसपास के क्षेत्रों से आवाजाही के लिए ग्रामीणों द्वारा उपयोग किया जाता है ऐसे स्थानों पर कई बार सुनेपन का फायदा उठाकर अपराधी अपराध कर चुके हैं अतः समय रहते इन चिन्हित स्थानों पर कार्यवाही कर बड़ी दुर्घटना को रोका जा सकता है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

Breaking Corona Alert – जाने आज दल्लीराजहरा में कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – आज दल्लीराजहरा में 05 कोरोना संक्रमित मिले |

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 04   से 01, वार्ड क्र 11  से 01, वार्ड क्र 19  से 01,  वार्ड क्र 22  से 01 और  वार्ड क्र 24  से 01 की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

इस प्रकार आज आरटीपीसीआर से 04 और एंटीजन से 01  की रिपोर्ट के आधार पर कुल 05 लोग कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे | 

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

दल्लीराजहरा के बीएसपी माइंस के पेटी कांट्रेक्टर द्वारा ठेका कार्य बंद करवाये जाने को लेकर परिवार सहित आमरण अनशन पर बैठने की धमकी दी

0

दल्लीराजहरा – बीएसपी प्रबंधन द्वारा अनूचित रूप से ठेका कार्य बंद करवाये जाने को लेकर पेटी कांट्रेक्टर द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक, जिलाधीश एवं प्रभारी निर्देशक भिलाई स्टील प्लांट भिलाई को ज्ञापन एवं परिवार सहित अनशन पर बैठे जाने की सुचना दी है | प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में मेसर्स खण्डेलवाल एण्ड कम्पनी भिलाई द्वारा आई.ओ.सी. राजहरा अंतर्गत आपरेशन एण्ड पम्प मेनटेनेंस ऑफ वाटर सफ्लाई राजहरा टाऊनशीप का ठेका कार्य को लिया गया है। इस कार्य को पूरे कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुये मेरे द्वारा पेटी में लिया गया है। इस कार्य को आरंभ करने हेतू प्रबंधन द्वारा दिनॉक 24/12/2019 को वर्क ऑर्डर भी जारी किया जा चुका है व मजदूर तीन दिन कार्य कर चूके है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

पेटी कांट्रेक्टर द्वारा ठेका श्रमिकों की भर्ती कर कार्य प्रारंभ करने हेतू सभी श्रमिकों का नाम प्रबंधन को दिया गया जिसके बाद प्रबंधन द्वारा पेटी कांट्रेक्टर को एक अधिकारिक पत्र प्रेषित कर  भर्ती किये गये ठेका श्रमिकों के नाम लिस्ट पर माइंस के सभी ट्रेड युनियनों से सहमति (NOC) पत्र लेने का निर्देश दिया गया जो कि सर्वथा अनुचित, गैरकानूनी व इस कार्य हेतू प्रबंधन द्वारा निर्देशित विशेष ठेका शतों के विपरीत व विरूद्ध है। प्रबंधन द्वारा अनैतिक रूप से

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

थोपे गये इस शर्त को मानने से इंकार करने के बाद, उच्च प्रबंधन के निर्देश पर इस कार्य को अनैतिक व गैरकानूनी रूप से बलपूर्वक बंद करवा दिया गया है। आई.ओ.सी राजहरा के मुख्य महाप्रबंधक द्वारा लगातार पेटी कांट्रेक्टर पर यहाँ के मान्यता प्राप्त ट्रेड युनियन से ठेका मजदूरों को लेने व इस युनियन के नेता से अनुमति लेकर कार्य आरंभ करने का दबाव बना कर रख गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

वर्तमान में कोरोना महामारी के कारण बेरोजगारी की समस्या बढ़ती जा रही है, केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा भी सभी उद्योगों-उपक्रमों को स्पष्ट निर्देशित किया गया है, कि मजदूरों की छटनी नही करना है व अधिक से अधिक रोजगार प्रदान करना है। किन्तु मुख्य महाप्रबंधक के अनैतिक व गैरकानूनी दबाव के कारण पेटी कांट्रेक्टर मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित हो रहा है । पेटी कांट्रेक्टर द्वारा भर्ती. लिये गये 10 बेरोजगार मजदूर जो कि यही के स्थानीय निवासी है व गरीब परिवार से ताल्लुक रखते है. जो कि 3 दिन कार्य पर गये थे वे भी 5 माह से अकारण बेरोजगार है।।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

इस कार्य को करने हेतू पेटी कांट्रेक्टर द्वारा अपने परिचितों व मित्रों से आर्थिक सहयोग लिया है। कार्य को बंद करवाये जाने के कारण पेटी कांट्रेक्टर को बहुत ज्यादा आर्थिक समस्या में है। निवेदन है, कि मुख्य महाप्रबंधक द्वारा अनैतिक व गैरकानूनी रूप से बंद करवाए गये इस कार्य को आरंभ करवाने हेतु विधि सम्मत पहल करने की कृपा करें व माइंस प्रबंधन के इस तरह के अनैतिक गतिविधियों पर पूर्ण रूप से रोक लगाने की कृपा करें, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर छोटे व पेटी ठेकेदार भी सहज-सरल रूप से जीवन यापन कर सके।

गुरूर नगर के वार्ड क्रमांक 4 जहां शाम होते ही लगता है शराबियों का जमावड़ा..

0

बालोद–गुरूर नगर के वार्ड क्रमांक 4. जहां शाम होते ही शराबियों की भीड़ बना रहता है.
शराबियों के लड़ाई झगड़े गाली गलौज के चलते मोहल्ले के लोग भारी असहज महसूस करते हैं. आए दिन लोग वहां तेज रफ्तार से गाडियां चलाते है जहा पर छोटे छोटे बच्चे कई बार दुर्घटना होते होते बचे हुए हैं. जिससे मोहल्ले वासियों मे भारी आक्रोश है. वार्ड के पूर्व पार्षद विष्णु शंकर पांडे ने कहा कि कई बार समझाया गया है कि. गाड़ियों को रफ्तार ना चलाया करे. फिर भी लोग मानते नहीं है. पुलिस गश्त दल अगर शाम को गश्त करता है.तो शराबियों मे भय बना रहेगा।

धनोरा सोसाइटी में विधायक जी की उपस्थिति में हुआ धान खरीदी का शुभारंभ

0

बालोद–आज खरीदी के प्रथम दिवस पर धनोरा सोसायटी में संजारी-बालोद की लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा जी की प्रमुख उपस्थिति में धान खरीदी कार्य का शुभारंभ हुआ

धान खरीदी शुभारंभ के इस अवसर पर विधायक जी के साथ कार्यक्रम के मुख्यअतिथि नौशाद कुरैशी महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, जिला पंचायत सभापति ललिता पीमन साहू, जनपद पंचायत सभापति ममता मनहरण साहू, समिति के उपाध्यक्ष नरेश साहू सहित समिति के संचालकगण, संबंधित ग्राम के सरपंच गण, सम्मानित कृषकजन व सेवा सहकारी समिति धनोरा के समस्त स्टॉफ मौजूद रहे।

सुबह सुबह खिलाड़ियों से मिलने पहुँचे नगर पालिका अध्यक्ष शिबु नायर जी ।

0

दल्ली राजहरा में लोगो से जुड़े समस्याओं को दूर करने के लिए चर्चे में रहने वाले उर्जावान अध्यक्ष शिबु नायर जी आज खिलाड़ियों से मिलने पहुँच गए दल्ली राजहरा में विभिन्न ग्राउंड है पर उनकी चरमराई स्थिति से खिलाड़ी परेशान थे ऐसे में अध्यक्ष जी ने सारे ग्राउंड को

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

खिलाड़ियों के अपेक्षा अनुसार बनाने के लिए युवाओं से वादा किया है इसी तारतम्य में आज युवाओं से मुलाकात कर जल्द ही इसके सुधार के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों से फोन पर चर्चा कर उचित दिशा निर्देश दिये, अध्यक्ष जी से मिले आश्वासन से खिलाड़ियों में भी ऊर्जा का संचार हुआ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

पाटेश्वर धाम – कार्तिक मास के पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा के महत्व के विषय में जानकारी

0

प्रतिदिन की भांति ऑनलाइन सत्संग का आयोजन सीता रसोई संचालन ग्रुप में संत श्री राम बालक दास जी के द्वारा किया गया, जिसमें सभी भक्तगण जुड़कर कार्तिक मास के पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा के महत्व के विषय में जानकारी प्राप्त कीये महेंद्र साहू जी ने इस प्रकाश पर्व में सभी के परम प्रकाश के उदय की विधि पर प्रकाश डालने की विनती की जिससे देश समाज और स्व उन्नति हो, गुरु नानक जी के प्राकटय उत्सव जिसे प्रकाश पर्व कहा जाता है उसके

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

महत्व को बताते हुए बाबा जी ने कहा कि गुरु नानक जी कहते हैं कि सकल विश्व में हिंदू नाद होना चाहिए, उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म एक धर्म नहीं, हिंदू अर्थात जो हिंसा व हीन भावना से दूर रहे जो सबको अपने पास लाने का कार्य करें और सब को अपने में समा ले ऐसे धर्म का झंडा जब जगत में लहराएगा तो समस्त आसुरी शक्ति हारेगी और हमारे सनातन धर्म का ध्वज विश्व में लहराएगा, मानवता की विजय ही हिंदू धर्म की विजय है गुरु नानक जी की वाणी को जीवन में धारण करना चाहिए हम सब आज यह प्रण ले कि इस प्रकाश पर्व पर वैमनस्यता के अंधकार को छोड़कर सद्भावना के प्रकाश की ओर आगे बढ़ेंगे यही प्रकाश पर्व हमारे अंदर यह अनुभूति लेकर आएगा की भेद भाव को भूलाकर हम एकता के सूत्र में बधंगे यही हिंदुत्व है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

पाठक परदेसी जी ने सत्संग में कार्तिक पूर्णिमा के महत्व को बताने की विनती बाबा जी से की कार्तिक पूर्णिमा के महत्व को बताते हुए बाबा जी ने कहा कि कार्तिक मास हमारे हिंदू धर्म का विशेष माह है क्योंकि इस माह भगवान ब्रह्मा जी जल में निवासरत रहते हैं,इसीलिए इस माह में ब्रह्म मुहूर्त में स्नान का बहुत अधिक महत्व होता है और इस माह के अंत में सभी व्रत, अनुष्ठानो की पूर्ण आहुति के रूप में कार्तिक मास की पूर्णिमा को इसका फल प्राप्त होता है इसीलिए आज के दिन भगवान विष्णु का सुंदर दिव्य श्रृंगार कीया जाता है उन्हें धूप दीप नैवेद्य अर्पित किया जाता है एवं उनकी पूजा पाठ करके उनको भोग लगाकर उनकी आरती की जाती है और उन्हें प्रसन्न किया जाता है इस प्रकार कार्तिक पूर्णिमा का महत्व हमारे शास्त्रों में है और इस पूर्णिमा को देव दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

प्रतिदिन की भांति मीठा मोती का प्रसारण ऋचा बहन के द्वारा सत्संग में किया गया आज के मीठा मोती में सुविचार दिया है की जीवन में घटने वाली विषम परिषितियाँ हमें अपने अंदर परिवर्तन लाने का इशारा करती है, इन पंक्तियों के भाव को स्पष्ट करते हुए बाबा जी ने सभी को जीवन के महत्व बताते हुए कहा कि यदि हमारे जीवन में जब संकट काल की बेला आती है तो हमें दूसरों पर दोष देना नहीं चाहिए, हमें अपने में कमी ढूंढनी चाहिए सोचना चाहिए कि ऐसी क्या कमी हो गई कि सम में विषम परिस्थिति आ गई है,और ऐसे मे यदि हम दूसरे की

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

गलतियां ढूंढेंगे तो विवाद पैदा होगा, शांति भंग होगी हमारे जीवन के अमूल्य पल खराब होंगे चिंता उत्पन्न होगी वह हमें अंदर से जलायेगी और यदि हम इन परिस्थितियों से उबरने के लिए प्रयत्नशील हो जाए तो हमारा ज्ञान बढ़ेगा, हमारी शक्ति बढ़ेगी ,हमारी ताकत बढ़ेगी ,हमारी सोच बढ़ेगी और वह संकट तो ऐसे टल जाएगा जैसे वह संकट कभी आया ही नहीं था
इस प्रकार आज का सत्संग बाबाजी के सुंदर भजनों के साथ पूर्ण हुआ
जय गौ माता जय गोपाल जय सियाराम

MOST POPULAR

HOT NEWS