City Media - Page 1715 of 1844 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1715

ग्राम तिरिया में आयोजित ग्राम सम्पर्क अभियान एवं सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम में उमड़ा जन सैलाब, दुर्गम रास्ते से गुजरकर गांव में पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं आला अधिकारियों के साथ प्रशासनिक अमला, संसदीय सचिव ने खोला तिरिया एवं आस-पास के क्षेत्रों के लिए सौगातों का पिटारा

0

जगदलपुर, 19 नवम्बर 2020/ जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा आज 19 नवम्बर को बस्तर जिले के जगदलपुर विकासखण्ड के सुदूर वनांचल के ग्राम तिरिया में आयोजित ग्राम सम्पर्क अभियान एवं सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम में ग्रामीणों का अपार जन सैलाब उमड़ पड़ा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप ग्रामीणों की वास्तविक मांगों एवं आवश्यकताओं को जानने तथा सुदूर एवं वनांचल क्षेत्रों में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत को पड़ताल करने कलेक्टर रजत बंसल प्रशासनिक अमले के साथ ग्राम तिरिया पहंुचे थे।

इस ग्राम सम्पर्क अभियान एवं सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक श्री रेखचन्द जैन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ आईजी पी. सुन्दरराज, कलेक्टर रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक दीपक झा एवं अन्य आला अधिकारियों के साथ दुर्गम रास्ते से गुजरकर प्रशासनिक अमला घनघोर जगंलों के बीच स्थित आदिवासी बाहुल्य ग्राम तिरिया में पहुंचे। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने सौगातों का पिटारा खोलते हुए ग्राम तिरिया एवं आस-पास के क्षेत्रों के विकास के लिए अनेक घोषणाएं की। श्री जैन ने ग्रामीणों की मांग पर उप स्वास्थ्य केन्द्र तिरिया में एम्बुलेंश उपलब्ध कराने तथा राशन दुकान के लिए गोदाम एवं दुकान निर्माण की स्वीकृति, तिरिया में आश्रम भवन की मरम्मत, ग्राम पुलचा में मेडिल स्कूल भवन निर्माण, ग्राम कावापाल से पुषपाल तक डब्ल्यूबीएम रोड़ निर्माण करने की घोषणा के अलावा तिरिया ग्राम को राजस्व ग्राम में शामिल करने के लिए परीक्षण की कार्रवाई कराने की बात कही।

इसके अलावा उन्होंने नाचा पार्टी के कलाकारों को 50 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि देने तथा गुप्तेश्वर मार्ग में पुलिया निर्माण करने की घोषणा के अलावा पात्र लोगों को परीक्षण कर पात्रतानुसार वनाधिकार पत्र प्रदान कराने का भी आश्वासन दिया। शिविर में ग्रामीणों को इलेक्ट्राॅनिक उड़ावनी पंखा, बरतन सेट, क्रिकेट सेट, बाॅलीबाल सेट तथा साड़ी, कंबल आदि प्रदान किया गया। इसके अलावा शिविर पहुंचे ग्रामीणों को संसदीय सचिव रेखचंद जैन, आईजी पी. सुन्दरराज, कलेक्टर रजत बंसल एवं अधिकारियों ने भोजन भी परोसा। इस दौरान संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, आईजी श्री पी. सुन्दरराज, कलेक्टर श्री रजत बंसल ने ग्रामीणों की मांगों एवं समस्याओं को पूरी संवदेनशीलता के साथ सुना एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर उसका त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ सरकार के मंशानुरूप तिरिया को सुविधायुक्त गांव बनाकर एक आर्दश ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों में से तिरिया एवं आस-पास के गांव के समस्याओं की भी जानकारी ली। आईजी श्री पी. सुन्दरराज ने बस्तर जिले में आमचो बस्तर, आमचो पुलिस के अन्तर्गत किए जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार बस्तर पुलिस जिले में शांति एवं अमन, चैन स्थापित कर लोगों को भयमुक्त वातारण उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। जिससे की क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा सके। कलेक्टर श्री रजत बंसल ने कहा कि राज्य शासन के परिकल्पना के अनुरूप ग्राम तिरिया को एक आर्दश ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से कटिबद्ध है। उन्होंने ग्रामीणों के मांग पर हाईस्कूल तिरिया का मरम्मत कराने तथा ग्राम में नये आंगनबाड़ी स्वीकृत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ अंचल के विकास के लिए प्रशासन एवं ग्रामीणों के भागीदारी से कार्य किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर तिरिया में मोबाईल टाॅवर लगाने तथा एनएमडीसी के माध्यम से ग्राम तिरिया के विकास हेतु प्रोजेक्ट बनाकर एनएमडीसी मुख्यालय भेजने की बात भी कही। श्री बंसल ने ग्रामीणों को 18 नवम्बर की रात्रि को ग्राम पटेल श्री चैतूराम नाग के निवास पर रात्रि विश्राम करने की भी जानकारी दी। कार्यक्रम को पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा ने भी संबोधित किया एवं पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी योजना की जानकारी दी।
शिविर स्थल में विभिन्न विभागों के द्वारा अपने विभागों के स्टाॅल भी लगाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में उपस्थित लोगों का कोरोना जांच भी किया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयां भी वितरित की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नन्हे-मुन्हें बच्चों पौष्टिक भोजन कराकर उनका अन्न प्रासन कराया गया।

बदले की भावना से कार्य कर रही है कांग्रेस सरकार– शालिनी राजपूत, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का बीजापुर में हुआ जोशीला स्वागत

0

बीजापुर —प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बीजापुर पहुंची श्रीमती शालिनी राजपूत का जिला मुख्यालय में भव्य स्वागत किया गया,भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्टर कार्यालय समीप से फूल मालाओं से स्वागत कर बाइक रैली के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचाया गया।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ने सभी अतिथियों का स्वागत कर देते हुए अपने उध्बोधन के दौरान बीजापुर जिले की प्रशासनिक रचना व भाजपा का सांगठनिक संरचना के संबंध में अथितियों को अवगत कराते हुए बीजापुर जिले में कार्यकर्ता कैसी विषम परिस्थितियों में कार्य करते हैं उस संदर्भ में विस्तार से बताया साथ ही महेश गागड़ा द्वारा पूर्व में किये गए कार्यों से भी अवगत करवाया।


प्रथम आगमन पर पहुंची महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि आज बीजापुर जिले के कार्यकर्ता जिस विपरीत परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं यही पार्टी की असल विजय है।जब से कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनी है हर तरफ एक डर का माहौल उत्पन्न हुआ है प्रशासन हो या पुलिस प्रशासन ये सभी सरकार के आगे बौने हैं । भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मामूली से विषयों पर बदले कि भावना से कठोरता से पेश आ रहे हैं ये सब सरकार के आदेश पर हो रहा है ऐसा प्रदेश अध्यक्ष का कहना था।आने वाले समय मे संगठन के लिए और समर्पित भाव से कार्य करना होगा और पार्टी को शिखर पर ले जाना है ये सब कार्यकर्ताओं के बल पर संभव है,वहीं श्रीमती शालिनी राजपूत ने महेश गागड़ा द्वारा पूर्व में किये गए कार्यों को सराहा,जिस प्रकार से महेश गागड़ा ने बीजापुर जिले में कठिन परिस्थिति होने बावजूद भी शिक्षा,स्वास्थ्य, सड़क व अन्य सामाजिक क्षेत्रों में जिस आत्मीयता से कार्य किया वह काबिले तारीफ है।

आने वाले समय मे महेश गागड़ा ने अपने कार्य को जहां से छोड़ा था पुनः वहीं से प्रारंभ करेंगे ऐसा विश्वास जताया है,कार्यक्रम में आये अथितियों का पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीता शाह द्वारा आभार व्यक्त किया गया, इस दौरान प्रदेश स्तरीय दौरे पर प्रदेश कार्यालय मंत्री श्रीमती संगीता शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष जगदलपुर श्रीमती दीप्ति पाण्डे,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओजस्वी मंडावी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती शीतल नायक,मिडिया प्रभारी विभा अवस्थी,नगर पालिका अध्यक्ष दंतेवाड़ा श्रीमती पायल गुप्ता,लता मरकाम व जिला भाजपा उपाध्यक्ष घासी राम नाग,सुखलाल पुजारी,जिला पंचायत सदस्य जानकी कोरसा,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रम्भा झा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

घोषणा पत्र में किये गए वादे पूर्ण करे कांग्रेस सरकार–सीपीआई, मुख्यमन्त्री के नाम ज्ञापन सौंपकर सीपीआई ने दी आंदोलन की चेतावनी

0

बीजापुर – गुरुवार को पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सीपीआई ने मुख्यमंत्री के नाम बीजापुर एडीएम डॉ हेमेंद्र भुआर्य को ज्ञापन सौंपा है साथ ही मांग पूरी न होने और सरकार द्वारा अपने घोषणा पत्र में किये गए वादों को तत्काल पूर्ण न करने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है।

ज्ञापन सौंपने के बाद सीपीआई के जिला सचिव कमलेश झाड़ी ने बताया कि छग में कांग्रेस की भूपेश सरकार ने 2018 की चुनाव में अपने घोषणा पत्र में किए गए वादे पूरे नही कर छग की जनता को गुमराह करने का काम किया है। बस्तर के माओवादी प्रभावित गांवों के हजारों की संख्या में लोग अनेक गंभीर अपराधिक मामलों में जेल में बंद है ‌जिस पर निर्मला बुच कमेटी को अध्ययन व जांच कर जो निर्दोष आदिवासी हैं, उन्हें छोड़ने के लिए सरकार को सुझाना था।

वह काम आगे नहीं बढ़ पाया। फिर 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अपना चुनाव घोषणा पत्र में इस मुद्दे को अहमियत से शामिल किया था। सरकार बनने के बाद इस पर न्यायाधीश पटनायक कमेटी बना दी गई है। इसमें मजेदार बात यह है कि दोनों कमेटियों ने एकरूपता , समानता दिखाते हुए प्रदेश में आबकारी मामलों में जेलों में बंदी है, उन्हें छोड़ने के लिए सिफारिश किया। दोनों सरकार यानि डॉ.रमन व भूपेश सरकार ने इन्हें जेलों से छुड़ाकर प्रशंसा बटोरने का नाकाम कोशिश किए और कर रहे हैं,असल मुद्दा नक्सली मामलों में जो निर्दोष आदिवासी जेलों में बंद है उन्हें छोड़ना था। सरकार बदलने का इस मामले में कोई भी बदलाव नही हुआ।

अर्थात आदिवासियों को बेवकूफ़ बनाने की प्रक्रिया अब भी बदस्तूर जारी है। जिसका खामियाजा बस्तर के आदिवासी भुगत रहे हैं। इस ज्ञापन देने के दौरान मुख्य रूप से सीपीआई नेता कोवा राम हेमला, संजय झाड़ी, गुंडा तेलाम, प्रकाश गोटा, बोज्जा राम गोटा, उपसरपंच, मुन्ना राम मिच्छा व संनुराम गोटा उपस्थित थे, इन सारे मामलों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद बीजापुर ने सरकार से माँग की है कि अविलंब निः शर्त इन मांगों को जन हित में पूर्ण करें।अन्यथा आने वाले दिनों में सीपीआई आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही सरकार की होगी।

दल्ली राजहरा युवा कांग्रेस ने बच्चों संग मनाया आयरन लेडी स्व इंदिरा गांधी जी का जन्मदिन

0

दल्ली राजहरा – देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, आयरन लेडी स्व इंदिरा गांधी जी के जन्म-जयंती के अवसर पर युवा कांग्रेस-दल्ली राजहरा द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी की उपस्थिति में आज दिनांक 19/11/2020 को नगर के मातृ छाया आश्रम के बच्चों को फल एवं गर्म कपड़ों का वितरण किया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

कार्यक्रम के दौरान युकां प्रदेश सचिव प्रशांत बोकडे,विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष हरीश साहू, शहर अध्यक्ष मनीष सेन, परितोष हंसपाल, पी एम सोहैल,संतोष पाण्डेय जी, प्रदीप कुमार जी ,रामू शर्मा जी , धनबहादुर जी , पप्पू पंजवानी जी, प्रमोद तिवारी जी, लोकेश सिन्हा, भरत देवांगन, दिनेश यादव,जावेद खान,शुभम गुप्ता सहित यूकां साथी मौजूद थे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-12.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png
This image has an empty alt attribute; its file name is shankar-1024x682.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

Breaking Corona Alert – दल्लीराजहरा में आज और कल कोरोना संक्रमितों की क्या स्थिति रही ! जाने

0

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |

कल 18-November-2020

कल जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है –

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

वार्ड क्र 01 से 01, वार्ड क्र 04  से 01, वार्ड क्र 06  से 01, वार्ड क्र 21 से 01, वार्ड क्र 24 से 01, वार्ड क्र 25  से 02, चिखलाकसा के वार्ड क्र 09  से 02 और अरमुरकसा से 01 की पुष्टि हुई है |

इस प्रकार एंटीजन से 05, ट्रू नॉट से 01  और RTPCR से 04  की रिपोर्ट के आधार पर 18 नवम्बर को  कुल 10  लोग कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-12.png

आज 19-November-2020

आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 05 से 02, वार्ड क्र 13  से 05, वार्ड क्र 21  से 01, वार्ड क्र 24 से 03, वार्ड क्र 25  से 04, वार्ड क्र 27  से 01  01 की पुष्टि हुई है |  

इस प्रकार एंटीजन से 01 RTPCR से 15  की रिपोर्ट के आधार पर 19 नवम्बर को  कुल 16 लोग कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is shankar-1024x682.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

सेल सुरक्षा संगठन (राँची) दवारा सेल स्तर पर सुरक्षा अनुभूति 2020 प्रतियोगिता में झरनदल्ली खदान की प्रस्तुति को सड़क सुरक्षा की श्रेणी में सेल स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त हुआ

0

सेल सुरक्षा संगठन (राँची) दवारा सेल स्तर पर सुरक्षा अनुभूति 2020 प्रतियोगिता सेल के विभिन्न संयंत्रों एवं समस्त खदानों के लिए विगत जून माह में आयोजित की गयी थी | इस श्रेणियों में इलेक्ट्रिकल सुरक्षा, क्रेन सुरक्षा तथा सड़क सुरक्षा शामिल थी । इस प्रतियोगिता में सेल के विभिन्न इकाइयों तथा खदानों द्वारा भाग लिया गया । उक्त प्रतियोगिता में लौह अयस्क

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

खदान समूह के अंतर्गत झरनदल्ली खदान दवारा भी भाग लिया गया था | प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु झरनदल्ली खदान के वरिष्ठ प्रबंधक अरविन्द पटेल व माइंस फोरमेन बबलू प्रसाद द्वारा संयुक्त प्रस्तुति दी गयी । इस प्रतियोगिता में झरनदल्ली खदान की प्रस्तुति को सड़क सुरक्षा की श्रेणी में सेल स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-12.png

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (खदान एवं रावघाट) श्री मानस विश्वास, मुख्य महाप्रबंधक तपन सूत्रधार, कैलाश मल्होत्रा महाप्रबंधक प्रभारी, तथा सत्येन्द्र कुमार उप महाप्रबंधक सुरक्षा लौह अयस्क खदान समूह राजहरा द्वारा अपने सारगर्भित संबोधन कर विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए बधाई दी एवं खान के विभिन्न क्षेत्रो में सुरक्षा में योगदान देने का आव्हान किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

ज्ञात हो कि झरनदल्ली खदान से लौह अयस्क राजहरा खदान के बंकर में टिप्परो के माध्यम से भेजा जाता है। जिसकी दूरी लगभग 4 कि.मी. की है। इसके बीच में स्टेट हाइवे न. 05 पड़ता है | स्टेट हाइवे न. 05 के करीब अंधा मोड़ था जिसमें खदान से जाने वाली टिप्परो को स्टेट हाइवे की गाडिया अचानक मिलती थी इस अंधे मोड़ को पहाड़ी काट कर चौड़ा किया गया

This image has an empty alt attribute; its file name is shankar-1024x682.jpg

तथा सुरक्षा के लिए रेल पोल से सुरक्षा रेलिंग बनया गया जिससे की स्टेट हाइवे 5 के पहँच मार्ग का दृश्यता बढ़ गयी तथा अब 100 मीटर की दूरी से गाडिया दिखने लगी | जिससे अंधा मोड़ अब पूर्णतः सुरक्षित हो गया झरनदल्ली खदान से राजहरा खदान बंकर तक की 4 कि.मी. की सड़क का पूर्णतः चौड़ीकरण किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png

इस उत्कृष्ट कार्य के लिए झरनदल्ली खदान को सेल स्तर पर प्रस्कत होने पर खदान के मुखिया मुख्य महा प्रबंधक श्री तपन सूत्रधार ने कहा की यह लौह अयस्क खदान समूह के लिए बड़े गर्व की बात है। हमारे इस प्रयास को सेल स्तर पर सराहा गया तथा अपने संबोधन में यह भी कहा की हमें इसी तरह लगातार सुरक्षा के प्रयास करते रहना है जिससे हमारे कर्मचारी तथा

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

मशीनों की सुरक्षा बनी रहे एवं उत्पादन के कीर्तिमान को भी कायम रखे | सबका सामूहिक प्रयास सदैव सफलता की चरम को छूयेगा एवं देश में लौह अयस्क खदान समूह का नाम हमेशा ऊँचा रहेगा | संबोधन के अंत में उन्होंने झरनदल्ली खदान के समस्त नियमित कर्मचारियो एवं ठेका श्रमिकों को बधाई दी गई तथा सुरक्षा के प्रति निरतरता पर ध्यान आकृष्ट कराया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा अधिकृत स्टापडेम का बस्तर विधायक वि0प्रा0 अध्यक्ष लखेश्वर बघेल के द्वारा करोड़ो रूपये की सौगात।

0

लखेश्वर बघेल की गरिमामयी उपस्थित में बकावण्ड ब्लाक के ग्राम चोलनार, तोगकोंगेरा, जिराखाल, पाऊरुबेल,में ग्रामीणों के वर्षों पुरानी मांगे को पूर्ण करते स्टापडेम की सौगात दी गई कई हेक्टेयर के सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निर्माण कार्य की सौगात दी। रायकेरा नाला में आमागुड़ा स्टापडेम निर्माण कार्य जिसकी लागत -109.18 लाख पेटपुल्लि नाला में

तोगकोंगेरा स्टापडेम निर्माण कार्य जिसकी लागत – 239.28 लाख रुपये। चितरंगी नाला पर जिराखाल स्टापडेम निर्माण कार्य जिसकी लागत। 101.92 लाख रुपये। मालामुंडा जलाशय शीर्ष एवं नहर मरम्मत एवं नहर लाइनिंग कार्य जिसकी लागत 177.10 लाख रुपये!!
यह एक बहुत ही रख रखाव के अभाव में इस योजना से कई जगहों से जीर्ण शीर्ण अवश्था में होने के कारण पिछले कई वर्षों से बहुत कम औसत में ही सिंचाई सुविधा उपलब्ध होती थी

विधायक ने इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए विधायक के प्रयास से मरम्मत एवं लाइनिंग कार्यो को शासन से स्वीकृति करा कर क्षेत्र के जनता को इसकी पूर्ण शासन से स्वीकृत करा कर क्षेत्र के जनता को इसकी क्षमता अनुरूप सिंचाई सुविधा मुहैया करने की काम किया
जिसमें उपस्थित प्रदेश सचिव दिनेश यदु,जनपद अध्यक्ष सुखदई बघेल, जानकी राम सेठिया, तुला राम ,विजय दास, सरपंच चैती बघेल जनपद सदस्य गंगा ठाकुर, सोनो बाई, हरीश कश्यप,मधु निषाद,गोलु कश्यप, पुजारी,कोटवार, सचिव,विभागीय अधिकारीगण एवं समस्त कार्यकर्ता ग्रामीण उपस्थित रहे।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस भवन व बम्हनी में मनाया इंदिरा गांधी जी की 103 वीं जयंती

0

आदिवासियों के बीच पहुंचकर शहर अध्यक्ष , संसदीय सचिव व अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया कंबल वितरण

जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर की अनुषांगिक संगठन नगरनार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा इंदिरा जी की 103 वी जयंती समारोह का आयोजन आदिवासियों के बीच बम्हनी ग्राम में मनाया। इस दौरान इंदिरा जी की तैल्य चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद आदिवासियों के हित के लिए किए गए कार्यों के बारे में बताया।कांग्रेस की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी का आदिवासियों के प्रति उनका गहरा लगाव था और उन्होंने सदा ही बस्तर के आदिवासियों को लेकर चिंता की। आदिवासियों के लिए इंदिरा आवास, इंदिरा पट्टा,इंदिरा सहारा पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं को लागू किया।

इसी प्रकार कई अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए 20 सूत्रीय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका अधिक से अधिक संख्या में लोगों को फायदा पहुंचाया। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा ने इंदिरा गांधी अमर रहे -अमर रहे के नारे लगाए। जब तक सूरज-चांद रहेगा, इंदिरा तेरा नाम रहेगा नारे से कार्यक्रम स्थल गुंजायमान हो गया। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने इस दौरान कहा कि इंदिरा गांधी जी ने बड़े-बड़े उघोग बनाये, एयरपोर्ट बनाये, जनता के हित के लिए मुलभुत सुविधाएं उपलब्ध कराये।इसी के विपरित नरेंद्र मोदी सरकार नगरनार स्टील प्लांट को उघोगपतियों को बेच रहा है। कृषि कानून अधिनियम 2020 के माध्यम से किसानों को छलने का काम कर रहा है जिसको रोकने छत्तीसगढ़ में नया कानून लागू लागू किया जा रहा है जिससे किसानों को छलने से बचाया जा रहा है। नगरनार ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विरेंद्र साहनी, वरिष्ठ कांग्रेसी सीताराम नाग, ब्लाक सरपंच संघ अध्यक्ष लैखन बघेल ने भी संबोधित किया।

कांग्रेस भवन जगदलपुर में भी प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी जी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें संसदीय सचिव रेखचंद जैन,शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, सभापति कविता साहू ने भी प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी जी के विचारों को बताया। इस अवसर पर सतपाल शर्मा, अंगद त्रिपाठी, नरेंद्र तिवारी, राजेश चौधरी, कौशल नागवंशी, योगेश पानीग्राही, जीशान कुरैशी ,अर्पणा बाजपेई, अफरोज बेगम, उमेश सेठिया, अल्ताफ खां, तरनदीप सिंह उपस्थित थे। वहीं बम्हनी में जनपद सदस्य हेमेश्वरी नाग, जीशान कुरैशी, सेवती भारद्वाज, सरपंच यशोदा साहनी, भगत राम, लक्ष्मी भारद्वाज, लक्ष्मण सेठिया, विजय दास,जलंधर नाग, घनश्याम महापात्र, शोभाराम, विजय बिसाई, राजेश कश्यप, कमलु बजरंगी सहित अन्य उपस्थित थे।

कच्चे – विकलांग युवती को अकेला पाकर अधेड़ व्यक्ति की नियत ख़राब, दुष्कर्म को अंजाम दिया

0

कच्चे – कच्चे थाना क्षेत्र कलवर में विकलांग युवती को घर में अकेला देखकर अधेड़ व्यक्ति बिरेन्द्र जॉन ने दुष्कर्म को अंजाम दिया | प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 16 नवम्बर की शाम 7 बजे की है माँ और पीडिता दुखिया उसेन्डी घर में थे पर उसी समय उसकी माँ को कुछ सामान लाने दुकान जाना था तो उसने पीडिता को आँगन में आग जलाकर वहीँ पर बिठा दिया

आरोपी बिरेन्द्र जॉन

और उसकी माँ जल्दी से सामान लेकर आती हु ऐसा कहकर चली गई उसकी माँ के जाते ही बिरेन्द्र जॉन घर आया और देखा कि पीडिता घर में अकेली है उसी का फायदा उठाकर उसे घसीटते हुए घर के अन्दर ले गया पीड़िता द्वारा काफी चीखने चिल्लाने का कोई असर नहीं पड़ा और आरोपी जॉन द्वारा विकलांग युवती के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया उसके बाद आरोपी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

वहां से भाग गया और पीड़िता जब रोते हुए बाहर निकली तब आसपास के लोगों ने कारण पूछा तो उसने अपने साथ हुए अनैतिक कृत्य के बारे में बताया | जिसके बाद पीड़िता की छोटी बहन जागेश्वरी उसेन्डी के द्वारा थाने में आरोपी बिरेन्द्र जॉन के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई पुलिस द्वारा उक्त घटना के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 376, 450 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कारवाई की जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-12.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png
This image has an empty alt attribute; its file name is shankar-1024x682.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

ग्राम दानीटोला गुरूर में कोरोना जांच शिविर का आयोजन

0

बालोद–विकास खंड गुरूर के ग्राम दानीटोला में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार
ग्राम दानीटोला में शिविर का आयोजन किया गया उक्त ग्राम के सरपंच विजयेन्द्र ध्रुवे द्वारा गांव के लोगों को प्रेरित कर शिविर स्थल पर आवश्यक व्यवस्था व सहयोग प्रदान करते हुए लोगों की जांच करवाई जो उस गांव के लिए एक मिशाल है साथ ही उपस्थित कामता प्रसाद ग्रामपंचायत के सचिव व पटवारी परवेज अख्तर पटवारी हल्का नंबर 30 द्वारा अपना कोरोना जांच करवाए ऐसे ही जन प्रतिनिधियों का सहयोग मिले तो अधिक से लोगों को जांच व चिन्हांकित कर संक्रमण को रोकी जा सकती है साथ ही गांव के व्यक्ति द्वारा स्वयं
एक दूसरे से प्रेरित होकर जांच हेतु रुचि दिखाईं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जी आर रावटे द्वारा उक्त शिविर का औचक निरीक्षण के दौरान लोगों को स्वास्थ्य संदेश देते हुए प्रेरित क़िया करते है के आर उर्वशा बी ई टी ओ द्वारा समुदाय के लोगो में कोरोना के प्रति फैली व्याप्त भ्रांतियों के बारे चर्चा कर दूर करते हुए लोगों को प्रेरित किया गया क्षेत्र के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक श्री जे डी द्वारा एक दिन पूर्व ग्राम में मितानिनों के साथ गृह भ्रमण कर आवश्यक प्रचार प्रसार किया गया था जिनसे सामुदाय के लोगो द्वारा बताए गए स्थल पर आकर जांच कराई उक्त टीम में लेब टेक्नीशियन नीतू भुआर्य द्वारा जांच की गई, शिविर में वाहन चालक श्री टिल्लू यादव एवम् गांव के सरपंच का आवश्यक सहयोग रहा सरपंच द्वारा लोगों से अपील की गई की किसी भी प्रकार से लक्षण चिन्ह होने पर स्वास्थ्य जाकर जांच करावे एवम् शासन द्वारा दिए गए निर्देश सामाजिक दूरी मास्क का उपयोग नियमित रुप से साबुन से हाथो की धुलाई भीड़ वाले जगहों में जाने से बचे जिनसे की हम कोरोना संक्रमण से बच सकें। अंत में सरपंच द्वारा दो गज दूरी मास्क है जरूरी, जब तक दवाई नहीं, तब तक कोई ढिलाई नहीं कहते हुए लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

MOST POPULAR

HOT NEWS