City Media - Page 421 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 421

विकसित भारत राजीव गांधी की परिकल्पना की देन : दीपक बैज

0
  •  पीसीसी चीफ दीपक बैज ने जयंती पर स्व. राजीव गांधी को किया नमन

जगदलपुर आज संभाग मुख्यालय जगदलपुर के जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में कंप्यूटर क्रांति के जनक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जयंती की जयंती मनाई गई। इस दौरान पीसीसी चीफ दीपक बैज सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान पीसीसी चीफ दीपक बैज ने राजीव गांधी की जीवनी और देशहित में उनके अवदानों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत रत्न स्व. राजीव गांधी दूरदृष्टा थे। उन्होंने अपने नेतृत्व में समाज के हर वर्ग को पंचायती राज के माध्यम से स्थानीय सत्ता और विकास में भागीदारी दी। स्व. राजीव गांधी का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। आज जो 18 साल के युवा को अपना वोटिंग का अधिकार है, वह उनकी ही सोच का परिणाम है। पंचायतों के सुदृढ़ीकरण के लिए उन्होने पंचायती राज एक्ट लागू किया। राजीव गांधी नए भारत के प्रणेता रहे हैं। कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत भी उन्हीं के द्वारा की गई थी। स्वर्गीय राजीव गांधी प्रेम, सौहार्द और सद्भावना के प्रतीक हैं। उनका योगदान युगों युगों तक याद रखा जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, वरिष्ठ कांग्रेसी मिथलेश स्वर्णकार, रेखचन्द जैन, चंदन कशयप, सतपाल शर्मा, शंकर राव, अंगद प्रसाद त्रिपाठी, हनुमान द्विवेदी, कविता साहू, उदयनाथ जेम्स, राजेश राय, गौरनाथ नाग, चंपा ठाकुर, सूर्या पानी, सुखराम नाग, ललिता राव, आरके गिरी, महेंद्र महापात्र, अमरनाथ सिंह, जावेद खान,सहदेव नाग, प्रशांत जैन,पार्षद कमलेश पाठक, जाहिद हुसैन, अल्ताफ़ उल्ला खान, महेश द्विवेदी, अनुराग महतो, निकेत राज झा, असीम सुता, शादाब अहमद, अजय बिसाई, संदीप दास, अपर्णा वाजपेयी, पापिया गाइन, शहनाज़ बेगम, सुषमा सुता, अंजना नाग, सायमा अशरफ, एस नीला, ज्ञानेश्वरी जाधव, मनीता राऊत, नीलम कश्यप, विशाल खंबारी, उस्मान रज़ा, पंकज केवट, अंशु, तरणजीत सिंह, विक्की राव, पंकज केंवट, अरुण गुप्ता, नितेश जोशी आदि मौजूद रहे।

बोलती सी प्रतीत होती हैं मूर्तिकार विजय मौर्य की बनाई प्रतिमाएं

0
  • बोलती सी प्रतीत होती हैं मूर्तिकार विजय मौर्य की बनाई प्रतिमाएं
    -अर्जुन झा-
    बकावंड विकासखंड मुख्यालय बकावंड के मावलीगुड़ा पारा में एक ऐसा मूर्तिकार है, जो देवी देवताओं की मूर्तियां सिर्फ सीधे हाथ से गढ़ता है। इसके पीछे मूर्तिकार की धार्मिक आस्था निहित है। इस कलाकार के हाथ में ऐसा जादू है कि उसकी बनाई मूर्तियां बोलती सी प्रतीत होती हैं। सनातन धर्म का महा पर्व गणेश चतुर्थी करीब है और उसके कुछ दिनों बाद ही क्वार नवरात्रि शुरू हो जाएगी। इन दोनों धार्मिक आस्थाओं वाले त्यौहारों के लिए भगवान गणेश और जगत जननी मां दुर्गा की प्रतिमाओं का निर्माण शुरू हो गया है।

मूर्तिकार तरह तरह की मूर्तियां गढ़ रहे हैं। बकावंड के मावलीगुड़ा पारा में भी एक अनोखा मूर्तिकार अपनी कला का जादू बिखेर रहा है। इस अनूठे और बेमिसाल मूर्तिकार का नाम है विजय मौर्य। बचपन से ही कला साधना में रत विजय मौर्य अब 40 साल का हो चुका है और अब तक वह सैकड़ों प्रतिमाएं गढ़ चुका है।कलाकार विजय मौर्य गणेश जी, दुर्गा माता, देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा, भगवान विष्णु, भोलेनाथ, कार्तिकेय, शेर, बाघ, भालू, बंदर, बकरी, बैल, भैस, नर नारी आदि की प्रतिमाएं गढ़ने में सिद्धहस्त हैं। उनकी बनाई प्रतिमाएं बिल्कुल सजीव लगती हैं और प्रतीत होता है कि प्रतिमाएं बोल उठेंगी। जो जैसी प्रतिमा बोल दे, विजय मौर्य वैसी ही प्रतिमा तैयार कर देता है। विजय के पास दूर दराज से लोग मूर्तियां बनवाने और खरीदने आते हैं। विजय मौर्य हर वर्ष पर्व के दौरान आर्डर के मुताबिक देवी देवताओं की छोटी बड़ी मूर्तियां बनाता है। जबसे विजय ने आकर्षक मूर्तियां बनाना शुरू की है, तबसे उसके गली मोहल्ले में अलग ही धार्मिक वातावरण का अनुभव हो रहा है।

सीधे हाथ से ही मूर्ति निर्माण
विजय मौर्य देवी देवताओं की मूर्तियां गढ़ने में सिर्फ सीधे हाथ का ही इस्तेमाल करते हैं। उल्टे हाथ से मूर्तियों को छूना भी वह पाप समझता है। इस बारे में विजय का कहना है कि जब हम देवगुड़ी मातागुड़ी में जाते हैं, या फिर घर में ही पूजा पाठ करते हैं, तो अपने आराध्य देवी देवता के चरण स्पर्श सीधे हाथ से करते हैं। प्रसाद भी सीधे हाथ से ही ग्रहण करते हैं। यहां तक कि अपने माता पिता और बड़े बुजुर्गों के पैर भी सीधे हाथ से पड़ते हैं। हम जो प्रतिमाएं तैयार करते हैं, वे भी देवी देवता ही हैं। श्रद्धा और आस्था के कारण ही प्रतिमा निर्माण में सीधे हाथ का इस्तेमाल किया जाता है। विजय मिट्टी से प्रतिमाएं तो गढ़ता ही है, सीमेंट से भी मूर्तियां बनाने में वह दक्ष है।

राशन व वनोपज का अवैध परिवहन करते वाहन को पकड़ा पामेड़ पुलिस ने

0
  •  पकड़ा गया चना, चावल, महुआ, टोरा से लदा वाहन 
    जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में अवैध रूप से परिवहन करते चावल, चना, महुआ व टोरा का जखीरा पामेड़ थाना पुलिस ने बरामद किया है। बरामद सामग्री में चावल 50 बोरी, चना 20 बोरी, महुआ 100 बोरी, टोरा 50 बोरी शामिल है। यह सामग्री वाहन चालक कृष्णा अनमुल निवासी केसईगुड़ा थाना मद्देड़ के कब्जे से बरामद की गई है। पूछताछ में वाहन चालक ने पुलिस को बताया कि उक्त सामग्री को वह चेरला ले जा रहा था‌। वाहन शशिकला ट्रेडर्स आवापल्ली का है। मौके पर उपरोक्त सामग्री के परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज न मिलने से थाना प्रभारी पामेड़ द्वारा धारा 106 भारतीय नागरीक सुरक्षा संहिता के तहत वैधानिक कार्रवाई कर विस्तृत जांच की जा रही है। पृथक से धारा 106 बीएनएस के तहत इश्तगासा तैयार कर माल की जप्ती बनाई गई है। जांच पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अखंड भारत के विभाजन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: संजय श्रीवास्तव

0
  • भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव का लोहारा में शानदार व्याख्यान
  • भारत के बंटवारे के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: संजय
    डौंडी लोहारा भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने अपने डौंडी लोहारा प्रवास के दौरान 1947 में हुए अखंड भारत के विभाजन की त्रासदी पर शानदार व्याख्यान दिया। उन्होंने विभाजन के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।
    संजय श्रीवास्तव ने 14 अगस्त 1947 को हुए देश के विभाजन की विभीषिका के मार्मिक घटनाक्रम का सजीव चित्रण किया। कहा कि 77 वर्ष पूर्व हुए आजादी की मिठास पर विष घोलते विभाजन के दंश के मद्देनजर वर्तमान एवं आने वाली पीढ़ी को सचेत रहना होगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि देश आज आजादी के 77 वर्ष पूर्ण कर 78वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। 20 वर्ष भाजपा के शासन एवं 58 वर्ष कांग्रेस ने देश में राज किया, किंतु विभाजन के समय को कांग्रेस ने याद नहीं किया। क्योंकि कांग्रेस के नेतृत्व में ही देश का विभाजन हुआ, इसकी पूर्ण दोषी कांग्रेस की नीतियां रही हैं। आजादी के बाद देश में परिस्थितिया बदली वर्ष 2022 में आजादी के 75 वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में हम मना रहे हैं देश प्रतिवर्ष आजादी को स्वतंत्रता दिवस को महोत्सव के रूप में मना रहा है, किंतु विभाजन के दौर में देश के 20 लाख लोगों की हत्या हुई, 1 करोड़ 40 लाख लोगों को विस्थापित होना पड़ा। कांग्रेस पार्टी इस घटना को याद नहीं करती। आज हम शांति से खुली हवा में सांस ले रहे हैं तो लाखों हत्या और करोड़ों लोगों के विस्थापन का दंश भी तो देश झेल रहा है। श्रीवास्तव ने कहा कि देश के शौर्य एवं गौरव को घर-घर तक पहुंचाने करोड़ों घरों में तिरंगा फहराने का कार्य केवल भारतीय जनता पार्टी ने किया है। भाजपा देश के काले अध्याय को स्मरण कर आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले लोगों के प्रति संवेदना रखती है। विश्व के लोकप्रिय एवं शक्तिशाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिंता करते हैं कि देश के विभाजन का दंश झेला है इसकी पुनरावृत्ति ना हो, इसलिए हर भारतीय उनकी पीड़ा को समझे। वे सबके मन में देशभक्ति की भावना जागृत कर रहे हैं। सदैव हम हिंदू मुस्लिम भाई-भाई कहते हैं किंतु उस वक्त जिस पार्टी ने धर्म के आधार पर देश को दो टुकड़े किए क्या उस पार्टी को कटघरे में नहीं खड़ा करना चाहिए? 50 दशक से अधिक समय तक देश में राज करने वाली कांग्रेस ने कश्मीर को देश से पृथक रखा इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? आज मोदी जी ने देश में दो प्रधान, दो विधान, दो संविधान को समाप्त कर कश्मीर में शांति एवं लोकतंत्र की स्थापना की है।

श्रीवास्तव ने कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो देश की आजादी के हुतात्माओं को श्रद्धांजलि देती है। कश्मीर में रह रहे 18 प्रतिशत कश्मीरी पंडितों की आबादी दो प्रतिशत रह गई, कश्मीर आतंक का पर्याय बन गया।प्रधानमंत्री मोदी जी ने धारा 370 हटाई, कश्मीर की वादियों में आज अमन की बयार बह रही है। 14 अगस्त को विभाजन स्मृति विभीषिका दिवस के रूप में हम प्रतिवर्ष मनाते आ रहे हैं।

विभाजन के मार्मिक घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए संजय श्रीवास्तव ने कि विभाजन के बाद पाकिस्तान से भारत आने वाली ट्रेनों में मुसाफिर की जगह लाशों के ढेर आते थे लगभग 33 हजार महिलाओं का अपहरण एवं 50 हजार महिलाओं का बलात्कार देश के इतिहास को कलंकित करता है।पाकिस्तान से खदेड़े गए लाखों हिंदुओं को पैदल चलकर भारत आना पड़ा, भूख प्यास से लाखों लोग मारे गए। श्रीवास्तव ने कहा कि 1905 में बंगाल के विभाजन का भरसक प्रयास करने वाले असफल रहे। 1922 में केरल में हुए नरसंहार में एक लाख हिंदुओं को घर छोड़कर जाना पड़ा 10 हजार हिंदुओं की निर्मम हत्या की गई। धर्म के आधार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले ऐसी राष्ट्र विरोधी कांग्रेस पार्टी को देश की जनता समझ रही है जो वर्ष 2014-19 और 24 में मिलकर भी 190 सीट लाती है और कांग्रेस के लोग हमें बताते हैं कि 240 सीट के बाद भी हम हार गए। संजय श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लगातार हो रही घटनाएं तुष्टिकरण की राजनीति को प्रदर्शित करती हैं। जेएनयू में भारत के टुकड़े- टुकड़े गैंग का समर्थन करने वाले राहुल बाबा की सोच जनता के सामने है। आज भारत देश का कोई भी अल्पसंख्यक यह नहीं कहता कि उनके साथ दोयम दर्जे का व्यवहार हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबके विकास सबके प्रयास के साथ देश को शक्तिशाली एवं विश्व गुरु बनाने के पथ पर अग्रसर है। आने वाली पीढ़ियां देश में हुए काले अध्याय को जाने, इस उद्देश्य को लेकर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ।

नगरनार संयंत्र को लेकर मोदी की गारंटी, शाह का वादा सिर्फ छलावा: जावेद खान

0
  • संयंत्र को बेचे जाने की खबरों पर युकां के राष्ट्रीय प्रवक्ता की प्रतिक्रिया 

जगदलपुर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान ने नगरनार इस्पात संयंत्र की 50.79 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की तैयारी को लेकर मोदी सरकार और विष्णु देव साय सरकार को आड़े हाथों लिया है। जावेद खान ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान बस्तर दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की चुनावी सभाओं में बस्तर की जनता को नगरनार इस्पात संयंत्र को लेकर किए गए वादों और गारंटियों का जिक्र करते हुए कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने माई दंतेश्वरी की पावन धरा में माई दंतेश्वरी का जयकारा लगाकर बस्तर वासियों को विश्वास दिलाया था कि नगरनार इस्पात संयंत्र का विनिवेशीकरण नहीं किया जाएगा, पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल झूठ फैला गए हैं। नगरनार इस्पात संयंत्र में सिर्फ बस्तर के लोगों का अधिकार है और किसी का अधिकार नहीं है। उनके झांसे में आकर बस्तरवासियों ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को जीत दिलाई।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश की भाजपा सरकार बस्तरवासियों को एकबार फिर बस्तर वासियों के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। जावेद ने कहा कि नगरनार स्टील प्लांट की 50.79 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की रूपरेखा बनाई जा रही है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय अगले दो माह में इसके लिए बोलियां भी आमंत्रित करने जा रहा है। यह बस्तरवासियों की भावनाओं के साथ विश्वासघात और माई दंतेश्वरी की धरा में आकर झूठ बोलने के घोर पाप को दर्शाता है।जावेद ने कहा जबसे विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने हैं तब से यह बात हम कहते आ रहे हैं कि प्रदेश को एक कठपुतली मुख्यमंत्री मिले हैं, जो कहते जरूर हैं प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है परंतु उनके इंजन का संचालन भी मोदी- शाह के आवास से होता है। जिसका जीता-जागता उदाहरण नगरनार इस्पात संयंत्र के विनिवेशीकरण की तैयारी है। केवल विष्णु देव साय ही नहीं बस्तर सांसद महेश कश्यप, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव संहित बस्तर के 7 भाजपाई विधायकों और भाजपा नेताओं के भी मुंह में दही जम गया है। जावेद ने कहा बस्तरवासियों के साथ विश्वासघात को कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और इन्हें बस्तर की जनता कभी माफ़ नहीं करेगी। आज बस्तर के भाजपा नेताओं का यह भी चेहरा बस्तर की जनता के सामने उजागर हो गया है।

नगरनार संयंत्र को लेकर मोदी की गारंटी, शाह का वादा सिर्फ छलावा: जावेद खान

0
  •  संयंत्र को बेचे जाने की खबरों पर युकां के राष्ट्रीय प्रवक्ता की प्रतिक्रिया 

जगदलपुर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान ने नगरनार इस्पात संयंत्र की 50.79 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की तैयारी को लेकर मोदी सरकार और विष्णु देव साय सरकार को आड़े हाथों लिया है। जावेद खान ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान बस्तर दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की चुनावी सभाओं में बस्तर की जनता को नगरनार इस्पात संयंत्र को लेकर किए गए वादों और गारंटियों का जिक्र करते हुए कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने माई दंतेश्वरी की पावन धरा में माई दंतेश्वरी का जयकारा लगाकर बस्तर वासियों को विश्वास दिलाया था कि नगरनार इस्पात संयंत्र का विनिवेशीकरण नहीं किया जाएगा, पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल झूठ फैला गए हैं। नगरनार इस्पात संयंत्र में सिर्फ बस्तर के लोगों का अधिकार है और किसी का अधिकार नहीं है। उनके झांसे में आकर बस्तरवासियों ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को जीत दिलाई। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश की भाजपा सरकार बस्तरवासियों को एकबार फिर बस्तर वासियों के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। जावेद ने कहा कि नगरनार स्टील प्लांट की 50.79 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की रूपरेखा बनाई जा रही है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय अगले दो माह में इसके लिए बोलियां भी आमंत्रित करने जा रहा है। यह बस्तरवासियों की भावनाओं के साथ विश्वासघात और माई दंतेश्वरी की धरा में आकर झूठ बोलने के घोर पाप को दर्शाता है।जावेद ने कहा जबसे विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने हैं तब से यह बात हम कहते आ रहे हैं कि प्रदेश को एक कठपुतली मुख्यमंत्री मिले हैं, जो कहते जरूर हैं प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है परंतु उनके इंजन का संचालन भी मोदी- शाह के आवास से होता है। जिसका जीता-जागता उदाहरण नगरनार इस्पात संयंत्र के विनिवेशीकरण की तैयारी है। केवल विष्णु देव साय ही नहीं बस्तर सांसद महेश कश्यप, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव संहित बस्तर के 7 भाजपाई विधायकों और भाजपा नेताओं के भी मुंह में दही जम गया है। जावेद ने कहा बस्तरवासियों के साथ विश्वासघात को कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और इन्हें बस्तर की जनता कभी माफ़ नहीं करेगी। आज बस्तर के भाजपा नेताओं का यह भी चेहरा बस्तर की जनता के सामने उजागर हो गया है।

हलषष्ठी पर्व पर व्रतधारी माताओं को एक पुत्र द्वारा पिछले 20 वर्षों से पसहर चाॅवल का किया जा रहा वितरण

0
  • बालोद शहर में इस वर्ष 6000 महिलाओ को निःशुल्क पसहर चांवल का हुआ वितरण

    बालोद  हलषष्ठी पर्व जिसे हम कमरछठ पर्व के नाम से भी जानते हैं इस दिन माताए अपने पुत्र की लम्बी आयु के लिए व्रत रखती है, जिसमें विधि विधान के साथ व्रतधारी माताएं पूजाअर्चना करती हैं एवं इसी पसहर चांवल से अपना व्रत खोलती है इस व्रत में मुख्य रूप से पसहर चाॅवल का ही महत्व रहता है तथा इसका उपयोग किया जाता है। यह पसहर चाॅवल विगत 20 वर्षों से वार्ड क्रमांक-02 सहित आस पास के क्षेत्रों में माताओं को कमरछठ पर्व के अवसर पर एक पुत्र के रूप में बालोद नगर पालिका के वरिष्ठ पार्षद कमलेश सोनी व उनके युवा साथियों के द्वारा वितरण किया जाता है इसी तारतम्य में इस वर्ष बालोद नगर के लगभग 6000 से अधिक महिलाओ को इस वर्ष घर पहुंचाकर हलषष्टी पर्व के 8 दिन पूर्व ही कमलेश सोनी एवं उनके साथियों ने उपलब्ध कराया वहीं सुबह से शाम तक शहर को स्वच्छ रखने वाली स्वच्छता दीदियों को मणिकांचन केंद्र में उपस्थित महिलाओ को भी पसहर चांवल दिया गया जिस पर स्वच्छता दीदी निर्मला पटेल सहित उनकी सभी महिला सदस्यों ने आभार जताया यह सराहनीय कार्य 20 वर्षो से अनवरत चल रहा है ऐसे सेवा कार्य के लिए सभी व्रतधारी माताओं ने पसहर चाॅवल उपलब्ध होने पर पार्षद कमलेश सोनी एवं उनके साथियों को अपना आर्शीवाद दिया और जनहित के इन कार्यों में हमेशा तत्त्पर रहने अपनी शुभकामनाए भी दी पसहर चावल वितरण करने वालो में प्रमुख रूप से सुरेश निर्मलकर अमित चोपड़ा विनोद जैन मोनू नरेंद्र सोनवानी पार्षद राजू पटेल सरोजनी डोमेंद्र साहू लेखन बसंती साहिरो दीपक देवांगन राजेश साहू विमल साहू हितेश्वरी कौशिक कमल पंपलिया लोकेश साहू अम्बिका यादव सुनिता मनहर प्रतिमा यादव प्राची विक्रम ललवानी दयालराम बघेल शेखर वर्मा मन्नू झोरी जीतू निर्मलकर काजल सोनी रोहिणी साहू भोजेश्वरी साहू कमलेश गौतम महेश पाठक पिंटू सारथी एवन साहू गिरीश नायडू चिंता राम साहू हरीश दुबे शेखर यादव मयंक योगी सुनील यादव पिंटू साहू तुलेश साहू चेतन निर्मलकर ज्ञानेश सोनकर राहुल साहू टिकेश साहू संतोष साहू धनराज साहू सचिन मंडावी मुरली साहू एवम सैकड़ों की संख्या में व्रत धारी माताएं बहनो के अलावा गणमान्य नागरिक गण भी उपस्थित रहे

जन्म स्थान से कोसों दूर रह रहे सीआरपीएफ के जवानों को गांवों में मिल गईं पचासों बहनें

0
  • ग्रामीण महिलाओं ने जवानों को महसूस नहीं होने दी बहन की कमी
  • स्नेह पाकर छलक पड़ी सुरक्षा जवानों की आंखें

अर्जुन झा-

जगदलपुर दिल को छू लेना वाला था वह दृश्य, सबकी आंखें छलकी पड़ रही थीं। माहौल जज्बाती था, नम थी जवानों की आंखें और भीगे हुए थे अनजान बहनों के नयन। जवान तो इस कदर भावुक हो चले थे कि उनके पत्थर दिल होने की जन धारणा धराशायी हो गई। बम, गोला, बारूद, बंदूक, गोली की भाषा बोलने और समझने वाले जवानों के हाथों में जैसे ही रेशम की डोर बंधी, उनकी इंसानियत बाहर निकल आई।

अवसर था सीआरपीएफ की 188वीं बटालियन पुसपाल घाट द्वारा आयोजित रक्षाबंधन समारोह का। बटालियन के कमांडेंट भवेश चौधरी के मार्गदर्शन में आज 19 अगस्त को बस्तर के अति संवेदनशील क्षेत्र पुसपाल घाट में रक्षाबंधन त्यौहार को ग्राम पुसपाल, पालम, रतेंगा, परिपतपारा, बदरेंगा व कोरमेल के स्व सहायता समूहों की बहनों के साथ बल के जवानों ने धूमधाम से मनाया। देश और बस्तर वासियों की रक्षा कर रहे सीआरपीएफ जवानों के बीच राखी बांधने पहुंची बहनों ने सीआरपीएफ के जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर प्रेम स्नेह विश्वास और सुरक्षा का त्यौहार मनाया। बदले में जवानों ने बहनों की हर पल रक्षा करने के लिए तत्पर रहने का वचन दिया। इस अवसर पर सहायक कमांडेंट बन्ना राम ने अपने संबोधन में कहा कि रक्षाबंधन का यह पवित्र बंधन केवल धागों का नहीं बल्कि स्नेह, विश्वास और सुरक्षा का गठजोड़ का भी महापर्व है। हर भाई आज यह संकल्प ले कि वह ने केवल अपनी बहन, बल्कि हर बहन और उसके गांव व इलाके की रक्षा करेगा आओ हम सब मिलकर एक ऐसा समाज बनाएं जहां हर बहन सुरक्षित और सम्मानित महसूस करे। घर से हजारों मील दूर बस्तर के सुदूर एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र में रक्षा का सूत्र लेकर आई हमारी बहनों ने अपने सीआरपीएफ के भाईयों के प्रति जो प्यार और सम्मान दिया है, उसके लिये हम सभी हृदय से आभारी हैं। हम आपकी सुरक्षा और आपके स्वभिमान की रक्षा की शपथ लेते हैं। रक्षाबंधन के इस पवित्र एवं पावन अवसर पर बहनों द्वारा कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते समय सभी जवान भावुक एवं भाव विभोर हो गए। इस अवसर पर निरीक्षक जीडी सुधीर कुमार, 188वीं बटालियन के समन्वय अधिकारी कंपनी टू सी प्रवीण कुमार, जवान तथा पुलिस चौकी घोठिया के चौकी प्रभारी बुधाराम कोमरे, गांव व की बहनें, सरपंच, पंच पटेल, नवयुवक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत मे सभी बहनों को अधिकारी व जवानों द्वारा उपहार प्रदान किए गए तथा जलपान कराया गया। इस कार्यक्रम की ग्रामवासियों ने काफी प्रशंसा की।

यही तो है सच्चा रखवाला

0
  • रक्षाबंधन पर अपने प्यारे डॉगी को राखी बांधी जाती है इस परिवार में

अर्जुन झा

जगदलपुर आज इंसान से ज्यादा भरोसेमंद जानवर हो गए हैं। आदमी एकबार दगा दे सकता है, मगर जानवर अपने मालिक को कभी दगा नहीं दे सकता। उसमें भी कुत्ता सबसे ज्यादा स्वामी भक्त होता है। कुत्तों की वफादारी के ढेरों उदाहरण हमारे सामने हैं। जगदलपुर के एक भाजपा नेता के परिवार में एक डॉगी बिल्कुल पारिवारिक सदस्य की तरह रहता है। पूरा परिवार इस डॉगी की वफादारी का कायल है। परिवार के सदस्यों का कहना मानने और उनकी सुरक्षा के लिए यह डॉगी हर पल तत्पर रहता है। परिवार के हर सदस्य से इस डॉगी को भरपूर प्यार मिलता है। यही वजह है कि हर साल रक्षा बंधन के अवसर पर परिवार की बेटी अपने भाई के साथ साथ इस डॉगी को भी राखी बांधती है। राखी बांधने से पहले डॉगी की आरती करती है और उसके माथे पर तिलक लगाती है।

जिला प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के सामने लोहंडीगुड़ा और बकावंड के बीईओ ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम घोटाला

0
  • तय स्कूलों की प्रस्तुति न दिलाकर दूसरे स्कूलों को कर दिया शामिल
  • स्वतंत्रता दिवस समारोह में कर दिया बड़ा फर्जीवाड़ा

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर जिले में शिक्षा विभाग के मैदानी अधिकारी अपने ही वरिष्ठ अफसर की आंखों में धूल झोंकने से बाज नहीं आ रहे हैं। हद तो तब हो गई जब दो खंड शिक्षा अधिकारियों ने जिले के प्रभारी मंत्री के सामने सांस्कृतिक कार्यक्रम घोटाला करने का दुस्साहस कर दिखाया।

स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह जगदलपुर के लालबाग मैदान पर आयोजित था। इस समारोह में स्कूली विद्यार्थियों के संस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ने 11 अगस्त को एक आदेश निकाला था। स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति हेतु जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों के नाम तय किए थे। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आदेश के साथ जारी स्कूलों की सूची में रुकमणी कन्या आश्रम डिमरापाल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगतसिंह जगदलपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या, लोहंडीगुड़ा,

निर्मल विद्यालय जगदलपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या बकावंड के नाम शामिल थे। जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश के तहत इन्ही स्कूलों के छात्र छात्राओं को ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल किया जाना था, मगर बकावंड और लोहंडीगुड़ा के खंड शिक्षा अधिकारियों ने इस आदेश की धज्जियां उड़ा दी। उन्होंने अपने पसंदीदा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टाईप-4 की छात्राओं की प्रस्तुति लालबाग के परेड ग्राउंड में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के सामने दिलवा दी। मजे की बात यह रही कि इस प्रतियोगिता में बकावंड को द्वितीय और लोहंडीगुड़ा को तृतीय स्थान भी मिल गया। जबकि आदेश हुआ था शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या बकावंड और लोहंडीगुड़ा के नाम से।सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति में भी इस तरह का फर्जीवाड़ा समझ से परे है। यह प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है शिक्षा विभाग के मनमर्जी चलाने वाले अधिकारियों की नाफरमानी पर। ये अधिकारी अपने सीनियर अधिकारी की भी आंखों में धूल झोंकने लगे हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS