City Media - Page 393 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 393

आज से कांग्रेस की 6 दिवसीय छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा गिरौदपुरी से शुरू होगी

0
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज गिरौदपुरी से राजधानी के गांधी चौक तक करेंगे पदयात्रा
  • प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था महिला अत्याचार के विरोध में यात्रा

रायपुर/26 सितंबर 2024। परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी से राजधानी रायपुर तक 130 कि.मी. की पदयात्रा आज से शुरू होगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज 6 दिवसीय पदयात्रा की शुरुआत आज से करेंगे। यह यात्रा गिरौदपुरी से चलकर 6वें दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के दिन 2 अक्टूबर को गांधी मैदान रायपुर में समाप्त होगी, जहां विशाल आम सभा होगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण गिरौदपुरी धाम से प्रार्थना एवं पूजा पाठ करके यात्रा की शुरुआत करेंगे। यात्रा मार्ग में प्रतिदिन जन सामान्य एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से भेंट मुलाकात भी करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि हमारी यात्रा का उद्देश्य आम आदमी की सुरक्षा की चिंता है। रोज हो रही हत्या, लूट, चाकूबाजी, डकैती की घटनाओं से आम आदमी में भय पैदा हो गया है प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रतिरोध। राज्य में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध प्रदेश में रोज हो रही दुराचार, सामूहिक दुराचार की घटनाओं के विरोध में। गिरौदपुरी के अमर गुफा में जैतखाम के साथ हुये तोड़-फोड़ के विरोध बलौदाबाजार मामले में निर्दोषों की गिरफ्तारी का विरोध तथा कांग्रेस नेताओं और सतनामी समाज के लोगों की रिहाई। कवर्धा के लोहारीडीह में साहू समाज के 3 बेटो की हत्या, प्रशांत साहू की पुलिसिया प्रताड़ना में हुई मौत की न्यायिक जांच हाईकोर्ट के वर्तमान जज की निगरानी में तथा दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किये जाने की मांग हमारा प्रमुख उद्देश्य है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि गिरौदपुरी परमपूज्य बाबा गुरू घासीदास की तपोभूमि है, बाबा गुरू घासीदास ने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया था। समाज में एकता, समानता, समरसता का संदेश दिया था, ऐसे परम पूज्यनीय बाबा के धाम से यात्रा निकाल कर हम प्रदेश में भाईचारा, एकता और अपराधमुक्त छत्तीसगढ़ हर व्यक्ति की सुरक्षा की कामना कर रहे है।

सीआरपीएफ कैंप पर नक्सलियों ने किया राकेट लांचर से हमला, जवानों ने लिया एक्शन तो भागे

0
  •  सुकमा जिले की सीमा से लगे तेलंगाना के पुसुगुप्पा कैंप पर हुआ हमला 

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले की सीमा से लगे तेलंगाना राज्य के पुसुगुप्पा के सीआरपीएफ कैंप पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। नक्सलियों ने कैंप को निशाना बनाते हुए 4-5 बीजीएल दागे। कैंप में मौजूद जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद नक्सली जंगलों की ओर भाग खड़े हुए।

घटना बुधवारदेर शाम की है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों ने हमले की जानकारी को सही ठहराया है। हमले में कोई हताहत नही हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तेलंगाना के भद्रादि कोत्तागुड़म के चेरला मंडल के पुसुगुप्पा में सीआरपीएफ 81 बटालियन का कैंप है। यह इलाका नक्सल प्रभावित है। बीती रात यहां नक्सली पहुंच गए थे। नक्सलियों ने जंगल की तरफ से कैंप पर रॉकेट लांचर बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) दागे। ये फटे भी, लेकिन किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं धमाके की आवाजh सुनकर कैंप के सारे जवान बैरक से बाहर आ गए। और जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जिस दिशा से गोले दागे जा रहे थे उस दिशा में अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फोर्स की तगड़ी जवाबी कार्रवाई से डरे नक्सली जंगल की ओर भाग खड़े हुए। इस हमले में कैंप को भी कोई नुकसान नही हुआ है। ज्ञात हो कि लगातार नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं और फोर्स को व्यापक सफलता भी मिल रही है। वहीं अंतर राज्जीय समन्वय से भी ऑपरेशन भी चलाए जा रहे हैं।

आज छत्तीसगढ़ में फिर दिखेगी दीपक की ज्वाला

0
  •  सरकार के खिलाफ छग न्याय यात्रा आज से
  •  गिरौदपुरी धाम से शुरू होगी कांग्रेस की पदयात्रा

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर के दीपक की ज्वाला से आज फिर आलोकित होगी छत्तीसगढ़ की धरा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और अन्य वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा 27 सितंबर से निकाली जा रही है। यह यात्रा बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी से 27 सितंबर को शुरू होगी और इसका समापन 2 अक्टूबर को रायपुर में होगा।

विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बावजूद राज्य में कांग्रेस निराशा और हताशा की गर्त में नहीं गई और भाजपा सरकार पर निरंतर हमलावर है। छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ियों के हितों से जुड़े ज्वालंत मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और तमाम शीर्ष नेता मुखर एवं आक्रामक तेवर में नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का आगाज 27 सितंबर से किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धंनेंद्र साहू, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू समेत तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी से 27 सितंबर को छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा निकालने जा रहे हैं। गिरौदपुरी से रायपुर तक की 125 किमी की दूरी को कांग्रेस नेता पैदल नापेंगे।सरकार की कार्यप्रणाली, लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था, मां बहन, बेटियों की सुरक्षा, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, आदिवासी, दलित समुदायों पर ज्यादती आदि मुद्दों को केंद्र में रखकर यह पदयात्रा निकाली जा रही। कवर्धा जिले के लोहारीडीह में निरीह ग्रामीणों की हत्या, लाठीचार्ज, पुलिस बर्बरता और बलौदा बाजार की घटनाओं को लेकर दीपक बैज शुरू से आक्रामक तेवर दिखाते आ रहे हैं। वे लोहारीडीह गांव जाकर पीड़ितों से भी मिले थे। उनकी आक्रामकता का ही असर रहा कि कवर्धा के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया गया और पूरा थाना स्टॉफ ही बदल दिया गया। और अब सरकार मामले की न्यायिक जांच कराने की बात कह रही है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज लगातार मांग कर रहे हैं कि लोहारीडीह कांड की जांच हाईकोर्ट के स्टैंडिंग जज की निगरानी में कराई जानी चाहिए। दीपक बैज का कहना है कि राज्य की भाजपा सरकार किसी भी वर्ग के साथ न्याय नहीं कर पा रही है। चाहे महिला हो, बालिका हो, पुरुष हो, मजदूर हो, किसान हो, दलित, ओबीसी समुदाय हो, आदिवासी हो या फिर व्यापारी वर्ग हो। न्याय मांगने वालों पर पुलिस जुल्म ढाती है, निर्दोष लोगों को मार डालती है या फिर जेलों में डाल देती है।  बैज का कहना है कि अमर गुफा के पवित्र जैतखाम को नुकसान पहुंचाने के मामले में अगर साय सरकार ने समय रहते त्वरित एक्शन लिया होता, तो बलौदा बाजार हिंसा न हुई होती। अपनी नाकामी छुपाने के लिए सरकार और पुलिस ने बलौदा बाजार हिंसा की आड़ में कांग्रेस विधायक, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं और सतनामी समाज के लोगों को पकड़ पकड़ कर जेलों में ठूंस दिया।

 

जो लोग उस दिन बलौदा बाजार गए ही नहीं थे, उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जंगल राज है। गृहमंत्री का गृह जिला कवर्धा जल उठा। यह सरकार पूरी तरह फेल्योर साबित हुई है। कांग्रेस राज्य के पीड़ित वर्गों को इंसाफ दिलाने के लिए ही छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा निकाल रही है। न्याय यात्रा की शुरुआत 27 सितंबर को बाबा गुरु घासीदास जी की जन्मभूमि और तपोभूमि गिरौदपुरी से बाबा का आशीर्वाद लेकर की जाएगी। वहां से पदयात्रा करते हुए सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता 125 की दूरी तय कर 2 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेंगे, जहां यात्रा का समापन होगा। न्याय यात्रा में पूर्व मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, रूद्र कुमार गुरु, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, राजेंद्र तिवारी, सुशील आनंद शुक्ला, विधायक शेषराज हंस, राघवेंद्र सिंह, कविता प्रण लहरे, पीआर खुटे, शैलेष पांडे, कुलदीप जुनेजा, प्रमोद दुबे, पंकज शर्मा, दीपक मिश्रा, सुबोध हरितवाल, सकलेन कामदार, धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा, उधोराम वर्मा भी शामिल रहेंगे।

राज्य सरकार ने माना बाजार में बिक रहा है नकली घी: निकेत झा

0
  • देवभोग का घी इस्तेमाल करने के फरमान पर कांग्रेस नेता की प्रतिक्रिया 

जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री निकेत झा ने कहा है कि राज्य सरकार ने मान लिया है कि प्रदेश में नकली और मिलावटी घी बाजारों में उपलब्ध है इसीलिए सभी प्रमुख शक्तिपीठों को सरकारी देवभोग घी इस्तेमाल करने का आदेश जारी किया गया है।

कांग्रेस नेता निकेत झा ने कहा है कि राज्य सरकार बाजारों में उपलब्ध नकली और मिलावटी घी को रोकने में असफल साबित हुई है।नकली खाद्य सामग्री से मंदिरों में आस्था को चोट पहुंचाई जा रही है और आम जनता के स्वास्थ्य पर संकट की स्थिति निर्मित की जा रही है। महामंत्री निकेत झा ने कहा कि राज्य सरकार बताए कि खाद्य विभाग बाजार में उपलब्ध नकली घी और नकली खाद्य सामग्रियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है? बड़ी-बड़ी खाद्य सामग्री निर्माता कंपनियों की खाद्य सामग्री की जांच कब की गई थी? कितने कंपनियों की खाद्य सामग्री को प्रतिबंधित किया गया है? जिन कंपनियों की खाद्य सामग्री खराब पाई गई हैं उन कंपनियों के नाम को सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया ? ताकि जनता सजग रहे और उन कंपनियों की खाद्य सामग्री का इस्तेमाल न करे। इसमें बड़ी लापरवाही सरकार की दिख रही है।महामंत्री निकेत झा ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में नकली और मिलावटी खाद्य सामग्री बनाने वाली कंपनियॉ फल फूल रही हैं और आम जनता बीमार पड़ रही है। मंदिरों में भी आस्था को चोट पहुंचाई जा रही है यह गंभीर विषय है सरकार को इसे रोकने तत्काल कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

अब बाहरी लोगों को शहरों में बसाकर अपना नेटवर्क चलाने लगे हैं नक्सली

0
  • सुकमा में नक्सलियों के शहरी नेटवर्क का पर्दाफाश
  • पकड़े गए पीएलजीए बटालियन के दो सप्लायर 
  • घातक विस्फोटकों के साथ पकड़े गए आरोपी 

अर्जुन झा-

जगदलपुर ग्रामीणों का भरोसा खोते जा रहे नक्सली अब बाहरी लोगों को शहरों में बसाकर अपना नेटवर्क चलाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे ही नक्सलियों के एक शहरी नेटवर्क का पर्दाफाश बस्तर संभाग की सुकमा पुलिस ने किया है। इस मामले में दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जिनसे भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया है।

सुकमा जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान अन्तर्गत माओवादियों केे सप्लाई नेटवर्क को ध्वस्त करने जिले के माओवादी के सप्लायरों की जानकारी एवं सूचना हूमन हिंटएवं टेक्निकल हिंट के माध्यम से एकत्र कर संदिग्धों पर सतत निगाह रखी जा रही है। इसी तारतम्य में नक्सलियों के पीएलजीए बटालियन के शहरी सप्लाई नेटवर्क की हूमन हिंट एवं टेक्निकल हिंट मिलने पर 25 सितंबर को थाना सुकमा से जिला बल की पार्टी देवी चौक पटनमपारा सुकमा पहुंची। अभियान के दौरान एक मकान की घेराबंदी कर दो संदिग्धों 28 वर्षीय मंतोष मंडल पिता आनंद मंडल निवासी बंगालीपारा चिंतलनार हाल मुकाम देवी चौक पटनमपारा सुकमा और 30 वर्षीय एस. नागार्जुन पिता एस. सुंदरराव जाति तेलगा निवासी ग्राम मेंडामेटा राजमहेंद्री जिला तुर्प गोदावरी आंध्रप्रदेश हाल मुकाम मिनी स्टेडियम के पीछे पटनमपारा सुकमा को पकड़ा गया। इन दोनों के कब्जे से अलग अलग 2 किग्रा यूरिया पावडर, 2 डिब्बा विस्फोट करने वाला पोटेशियम नाईट्रेट, 3 डिब्बा विस्फोट करने वाला एल्यूमिनियम पावडर, तैयार विस्फोटक को पैक करने वाली रेपर झिल्ली 2 पैकेट, 1 नग टिफिन बम, 2 नग तारयुक्त डेटोनेटर एवं नक्सलियों द्वारा प्रचार प्रसार के लिए उन्हें दिए गए 3 नग नक्सल एवं 2 नग रियल मी कम्पनी का मोबाईल मय सिम एवं 3 डिब्बा विस्फोट करने वाला पोटेशियम नाईट्रेट 2 डिब्बा विस्फोट करने वाला एल्यूमिनियम पावडर, पैक करने वाला रेपर झिल्ली 3 पैकेट, 1 नग टिफिन बम, 8 नग तार युक्त डेटोनेटर एवं 3 नग नक्सल साहित्य 1 नग प्रिटिंग मेक टेक, 1 नग एचपी कंपनी का लैपटॉप, 3 नक्सल साहित्य जिसे नक्सलियों द्वारा प्रचार प्रसार हेतु दिए गए थे एवं एक नग नियल नॉट कंपनी का मोबाईल मय सिम, 1 नग विवो कंपनी का मोबाईल मय सिम बरामद किया गया। विस्फोटक सामाग्री रखे जाने के संबंध में गहन पूछताछ करने पर दोनों व्यक्तियों द्वारा वर्ष 2020 से पीएलजीए बटालियन के नक्सलियों के लिए खाद्य सामाग्री, गन पावडर, केमिकल, डेटोनेटर, वाकी टाकी, विस्फोटक सामाग्री आदि सप्लाई करने एवं उक्त सामाग्रियों को नक्सलियों को देने के के लिए रखने की बात स्वीकार की। उक्त कृत विधि विरूद्ध पाये जाने से थाना सुकमा में धारा 04, 05 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

नवपदस्थ कलेक्टर से भेंटकर पूर्व विधायक जैन ने रखे क्षेत्र विकास के मुद्दे

0
  • बस्तर में पदस्थापना पर दी कलेक्टर को बधाई 

जगदलपुर बस्तर कलेक्टर के रूप में पदस्थापना पश्चात हरिस एस से मिलकर उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है। गुरुवार सुबह जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन अपने साथियों के साथ कलेक्टर से भेंट करने कलेक्टोरेट पहुंचे थे। उन्होने शुभकामना देने के बाद विधानसभा क्षेत्र के मामलों पर संक्षिप्त चर्चा कर उनसे समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की।

पूर्व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने गंगामुंडा इलाके की जल निकासी, गायत्री नगर से बरसाती पानी की निकासी, नगर निगम के कचरा निष्पादन, ग्राम पंचायत बम्हनी में घास भूमि को आबादी भूमि में परिवर्तित करने आदि विषयों पर कलेक्टर हरिस एस से चर्चा की। कलेक्टर ने सभी मुद्दों का परीक्षण करा कर उचित समाधान निकालने का भरोसा पूर्व विधायक श्री जैन को दिलाया। इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम में उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय, पार्षद कमलेश पाठक, परमजीत जसवाल, निर्मल लोढ़ा, अमजद खान, हेमू उपाध्याय, संतोष सिंह, कुलदीप सिंह भदौरिया आदि मौजूद थे। इन सभी ने भी कलेक्टर हरिस एस को बधाई दी।

मालगाड़ी पर अज्ञात लोगों ने किया पथराव लोको पायलट के सिर पर लगी गंभीर चोट

0

दल्लीराजहरा :- मालगाड़ी पर अज्ञात लोगों द्वारा किया पथराव । घटना दोपहर करीबन 2 के आस – पास की बताई जा रही है लोको पायलट का नाम थानेश्वर देशमुख दल्ली राजहरा का निवासी है  पायलट ने बताया कि कुसुमकसा के पास स्टार्टर और एडवांस स्टार्टर सिग्नल के बीच में अज्ञात लोगों द्वारा ताबड़तोड़ पत्थरों से मालगाड़ी और इंजन पर पथराव किया गया, जिसके कारण उनके सिर पर गंभीर चोट आई है।मामले में जानकारी आरपीएफ थाने में अपराध दर्ज किया गया है। आरपीएफ टीम की माने तो जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है, रेलवे विभाग के जनसंपर्क अधिकारी शिव प्रकाश ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दे दिया है । वंदे भारत में हुए पथराव के बाद रेलवे विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। बताया जा रहा है की कुछ बंजारे किस्म के लोग उस क्षेत्र में रहते हैं, जिनके द्वारा इस घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। घटना की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

हुई गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, शिशुओं की मुंह जुठाई

0
  • विधायक विनायक गोयल की उपस्थिति में कार्यक्रम 

जगदलपुर महिला एवं बाल विकास विभाग के दरभा परियोजना अंतर्गत सेक्टर चितापुर के ग्राम चिड़पाल में आज 25 सितंबर को राष्ट्रीय पोषण माह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चित्रकोट के विधायक विनायक गोयल की उपस्थिति में गोदभराई, अन्न प्राशन, शिशुओं के साथ सेल्फी आदि गतिविधियां की गईं।

कार्यक्रम में पोषण माह मनाने के उद्देश्य की जानकारी दी गई। पालकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा रेडी टू ईट फूड व्यंजन का प्रदर्शन, अंकुरित चना मूंग के साथ अमरूद नींबू, प्याज का मिश्रण कर गर्भवती माताओं एवं एनीमिक महिलाओं बच्चों को सेवन कराने के लिए विधि प्रदर्शन के माध्यम से सेवन करने की जानकारी दी गई। पोषण वाटिका का निरीक्षण किया गया, जहां पर तोरई, पपीता, मुनगा आदि सब्जियां लगी हैं। विधायक द्वारा सेल्फी जोन का निरीक्षण कर कुपोषण दूर करने और स्वस्थ रहने की जानकारी दी गई। कुपोषण के प्रति जागरूकता लाने के लिए जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, परियोजना अधिकारी एवं डॉक्टर द्वारा तिरंगा आहार एवं स्थानीय सब्जियों के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी उर्मिला खोबरागढ़े, सुपरवाइजर अन्य महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई जयंती

0
  • बूथ नंबर 167 गुरु गोविंद सिंह वार्ड मे चलाई गई सदस्यता अभियान
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 167 बूथ में एक ही दिन मे बने 154 सदस्य
  • मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा बस्तर जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी एवं नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता रहे मौजूद
  • पंडित दीनदयाल एक महान विचारक नेता एवं समाज सुधारक थे– रूप सिंह मंडावी 

जगदलपुर— जगदलपुर के वार्ड क्रमांक 36 गुरु गोविंद सिंह वार्ड बूथ क्रमांक 167 मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बुधवार को मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी मौजूद रहे. सर्वप्रथम दीनदयाल उपाध्याय की तैल चित्र पर माल्यार्पण दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।जयंती के अवसर पर प्रत्येक बूथ में भाजपा के 100 सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया जिसमें 167 बूथ में एक ही दिन 154 सदस्य भाजपा के बने। जयंती के अवसर पर सभी वार्ड वासियों को मिठाई भी खिलाई गई।

रूप सिंह मंडावी ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद दर्शन के एक प्रमुख प्रणेता एवं प्रयेता होने के साथ स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन में 1940 में ही अपनी युवावस्था काल मे राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से प्रमुख भूमिका भी निभाई थी।वही वह राजनीतिक व्यक्तित्व होने के रचनात्मक लेखन एवं प्रसिद्ध संपादक रहे हैं।पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने राष्ट्र धर्म प्रशासन के संपादक का दायित्व भी निभाया था। इसके साथ ही सामाजिक सुधारो के क्षेत्र में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान विचारक नेता और समाज सुधारक थे।

नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जातिवाद और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई और समानता तथा न्याय के सिद्धांतों पर जोर दिया।उनका जीवन और काम भारतीय राजनीति और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम में संचालन संग्राम सिंह राणा ने किया.

इस अवसर पर मुख्य रूप से अविनाश सिंह गौतम, फुलेश्वरी कराई, सुरेश कश्यप,बंटू पांडेय, उमेश गुप्ता, राजेश सिंह,रमा सनवक,समिता यादव,उर्मिला ठाकुर, कुंती,गंगा सोनी, सुबती राव, तबसुम बेगम,मधु,गौरी नाग, त्रिवेणी सोनी, आशा सोनी सहित बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित है।

परिवहन व्यवसायियों की एकजुटता ने एनएमडीसी प्रबंधन को 5 दिन में ही ला दिया घुटनों पर

0
  • बीपीएस और जेपीएस में समझौते से ट्रांसपोर्ट बिजनेस पटरी पर आने की उम्मीद 

अर्जुन झा

जगदलपुर सचमुच एकता में बड़ी ताकत होती है। इस बात का सबूत है एनएमडीसी की स्टील प्लांट प्रबंधन का महज 5 दिन में बैकफुट पर आ जाना। प्रबंधन द्वारा जिस प्रकार परिवहन व्यवसायियों के बीच मतभेद पैदा करने और उन्हें तोड़ने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाए गए। डराने धमकाने से भी परहेज़ नहीं किया गया। अब वही प्रबंधन घुटनों पर और बैकफुट पर आ गया है। यह दोनों ही संगठनों की एकजुटता से संभव हो पाया है। अब इससे परिवहन व्यवसाय के पटरी पर लौट आने की उम्मीद बंध गई है।

जय झाड़ेश्वर परिवहन समिति (जेपीएस) और बस्तर परिवहन संघ (बीपीएस) के बीच फूट डालने के क्या क्या जतन नहीं किए गए। दोनों संगठनों में बिचौलियों की घुसपैठ करा दी गई। कुछ बिचौलियों को आगे कर संगठनों में दरार पैदा करने की कोशिश में कोई कसर बाकी नहीं रखी गई।vलेकिन दोनों पक्षों की समझदारी के चलते फूट डालो और राज करो की नीति काम नहीं आई। दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया। इसी सूझबूझ और एकजुटता का नतीजा है कि प्रबंधन को महज पांच दिन के भीतर उनकी बात माननी पड़ी है। केंद्र सरकार के सार्वजनिक उपक्रम एनएमडीसी द्वारा स्थापित नगरनार स्टील प्लांट से माल परिवहन में उद्योगपतियों की मनमानी रोकने बस्तर परिवहन संघ एवं झाड़ेश्वर परिवहन समिति ने मोर्चा खोला रखा है। इन दोनों संगठनों के बीच कुछ मुद्दों को लेकर मतभेद उभर आए थे। किंतु अब यह प्रशासनिक अधिकारियों, परिवहन समीति व एनएमडीसी प्रबंधन के बीच घंटों चली बैठक के बाद हुए समझौते से यह मतभेद और मन भेद दूर हो गए हैं। समझौते के बाद

बस्तर परिवहन संघ अध्यक्ष अमरजीत सिंह रियार और जय झाड़ेश्वर परिवहन समिति के अध्यक्ष बनमाली नाग ने संयुक्त बयान जारी किया है।बयान में कहा गया है कि जय झाड़ेश्वर समिति एवं बस्तर परिवहन संघ के मध्य नगरनार प्लांट मटेरियल गेट पर एडिशनल एसपी, सीएसपी, एसडीएम एवं तहसीलदार और एनएमडीसी अधिकारी की उपस्थिति में दोनों संगठनों के पदाधिकारियों के मध्य सकारात्मक बातें हुईं।

 

इन मुद्दों पर बनी सहमति

बस्तर परिवहन संघ और जय झाड़ेश्वर परिवहन समिति के बीच जिन मुख्य मुद्दों पर सहमति बनी है, वे इस प्रकार हैं -नगरनार प्लांट के उत्पादित सभी माल का परिवहन सभी राज्यों में जय झाड़ेश्वर परिवहन समिति एवं बस्तर परिवहन संघ की सहभागिता से किया जाएगा। 55 प्रतिशत उत्पादित माल का परिवहन जय झाड़ेश्वर समिति एवं 45 प्रतिशत माल का परिवहन बस्तर परिवहन संघ द्वारा किया जाएगा। जय झाड़ेश्वर समिति 55 प्रतिशत माल को प्रथम समिति की गाड़ियों के पुकार के पश्चात बचत माल (55 प्रतिशत में से अधिक) बस्तर परिवहन संघ को दिया जाएगा। एनएमडीसी व उद्योगपतियों द्वारा जो माल परिवहन हेतु दिया जाएगा उसका 55 प्रतिशत जय झाड़ेश्वर समिति एवं 45 प्रतिशत बस्तर परिवहन संघ के माल की पुकार दोनों संगठनों के कार्यालयों में की जाएगी। जय झाड़ेश्वर सदस्यों की सदस्यता सीमा केवल बस्तर जिला तय किया गया है, लेकिन बीपीएस के सदस्यों के परिवार के किसी भी व्यक्ति को सदस्य नहीं बनाया जाएगा एवं बस्तर परिवहन संघ का कोई सदस्य झाडे़श्वर का सदस्य बनना चाहे तो 10 रुपये के स्टांप पेपर में नोटरी शपथ पत्र के साथ देना पड़ेगा कि मैं स्वेच्छा से बस्तर परिवहन संघ की सदस्यता का त्याग करता हूं एवं मेरे परिवार कभी उसकी सदस्यता का दावा नहीं करेगा। महत्वपूर्ण बिंदु यह है कि परिवहन की दर किसी भी राज्य किसी स्थान की दोनों संस्थाओं के पदाधिकारी मिलकर तय करेंगे तथा झाडे़श्वर समिति के सदस्य पत्ता, गोला का परिवहन नहीं करेंगे।

MOST POPULAR

HOT NEWS