City Media - Page 1542 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1542

बालोद जिला युवा कांग्रेस द्वारा दल्लीराजहरा में मास्क पहनो छत्तीसगढ़ अभियान

0

आज दिनांक 14/05/2021 , छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के तत्वाधान में बालोद जिला युवा कांग्रेस द्वारा दल्ली राजहरा जैन भवन चौक में मास्क पहनो छत्तीसगढ़ अभियान के तहत लोगों को निरंतर मास्क पहनने हेतु जागरूक करने पहले चरण में 10 फ़ीट के मास्क के साथ लोगों को मास्क पहनने का संदेश दिया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जागरूकता अभियान में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी , जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े , प्रदीप बबलू जी , राम शर्मा जी , परितोष हंसपाल , सुहेल , भारत देवांगन , शुभम गुप्ता , दिनेश यादव , रमेश भगत जी , चंदन ठाकुर व अन्य साथियों ने सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए मास्क पहन कर लोगों को ओरेरित किया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

शासकीय अस्पताल चिखलाकसा में टीकाकरण में जुटे कर्मचारी एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को मास्क व सेनेटाइजर वितरण किया

0

रमजान का महीना पूरा होने के बाद 30 दिन रोजा रखकर आज सभी मुस्लिम भाई अपने अपने घरों में रहकर ईद की नमाज पढ़ी गई इस अवसर पर नगर पंचायत चिखलाकसा के उपाध्यक्ष ने सारे नगर वासी देश वासियों को ईद की बधाई दी साथ ही साथ कोरोना बीमारी जल्द खत्म हो उसकी दुआ किये और लोगो को कोरोना से लड़ने के लिए  वैक्सीन जरूर लगाने की अपील करते हुवे नगर पंचायत उपाध्यक्ष चिखलाकसा अब्दुल इब्राहीम के द्वारा मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया इस अवसर पर दल्ली भाजपा मंडल के महामंत्री राकेश दिवेदी उपस्थित थे | शासकीय चिकित्सालय में हेड नर्स को सेनेटाइजर का गेलन व सेनेटाइजर की बोतल एवं मास्क वितरण किया साथ ही लोगो को ईद की बधाई दी ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Corona Breaking – जाने ! आज आपके क्षेत्र में कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा एवं आसपास के गावों में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा | शहरों में तो कोरोना नियंत्रण में है किन्तु गाँवों में संक्रमण बढ़ते जा रहा है | कोरोना संक्रमण की रफ़्तार को देखते हुए छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिला पर प्राणघातक हमला, हालत गंभीर

0

दल्लीराजहरा/महामाया – महामाया थाना क्षेत्र में कल सुबह महिला पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीछे से सिर पर जानलेवा हमला कर फरार होने की घटना सामने आई है | महिला का नाम उमा बाई मंडावी उम्र 35 वर्ष है | महिला को गंभीर हालत में शहीद अस्पताल दल्लीराजहरा लाया गया था किन्तु महिला की हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफ़र किया गया है | घटना कल 13-मई-2021 की है जैसा कि महिला के पति संतराम मंडावी ने थाने में बताया घटना कल सुबह 7.30 से 8.30 बजे के बीच की है महिला उमा मंडावी पानी भरकर नल बंद करने गई थी किन्तु आधा घंटे बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं आई तो महिला के पति ने बाड़ी के पीछे जाकर देखा तो उसकी पत्नी घायल अवस्था में पड़ी हुई थी पास जाकर देखा तो सिर के पीछे हिस्से से खून निकल रहा था जिसे तुरंत शहीद अस्पताल लाया गया किन्तु महिला की हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफ़र किया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

उक्त घटना को देखते हुए महिला के पति द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिसके आधार पर पुलिस द्वारा एक्शन लेते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध दर्ज किया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

महापौर के लिए होम करते ही हाथ जले वाली कहावत चरितार्थ, स्वच्छता दीदियों के भोजन सामग्री में मार डंडी

0

जगदलपुर। नगर निगम जगदलपुर की महापौर सफीरा साहू द्वारा इन दिनों निगम के स्वच्छता दीदियों सहित अन्य जरुरतमंदों को भोजन सामग्री बांट रही है,वह अब विवादों में आ गई है । भोजन सामग्री कथित तौर पर सड़े-गले होने की बात कहते हुए नेता प्रतिपक्ष संजय पांडेय ने फोटोग्राफ जारी किया है जिससे महापौर का यह अभियान होम करते ही हाथ जलने की कहावत चरितार्थ सहीं साबित हो गई। महापौर श्रीमती सफीरा साहू महापौर निधि से दो लाख रुपए निगम प्रशासन को दिया गया है जिससे भोजन सामग्री खरीदी गई है और निगम की स्वच्छता दीदियों को यह सामग्री महापौर स्वयं बांट रहीं हैं और कुछ स्वच्छता दीदियों को दिए गए पैकेट में सड़े- गले आलू-प्याज निकले हैं और कुछ स्वच्छता दीदियों ने यह पैकेट नेताप्रतिपक्ष संजय पांडे के पास पहुंचा दिए जिसके बाद महापौर सहित निगम प्रशासन कटघरे में आ गया है तथा सुस्त पड़ी भाजपा को बैठे-बैठे मुद्दा मिल गया है जिसके कारण कांग्रेस की जमकर किरकिरी हो रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

स्वच्छता दीदियों के भोजन सामग्री में बड़ी हेराफेरी – पांडेय

नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा कि बड़े पैमाने पर महापौर निधि में गड़बड़ी किया गया है। सड़ी-गली सब्जियों के साथ स्वच्छता दीदियों को कम मात्रा में सामान देकर गरीबों का उपहास उड़ाया है। गरीबों का हितैषी बनने वाली कांग्रेस पार्टी की सच्चाई सामने आ गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

ग्राम पंचायत मुली में वैक्सीन के प्रति लोगों को प्रेरित करते हुए मोटरसाइकिल से जागरूकता रैली भी निकाली गई

0

विकासखंड बकावंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुली में लगातार दो दिनों से वैक्सीनेशन किया जा रहा है 12 मई 2021को 222 लोगों का वेक्सीनेशन किया गया और आज 13 मई 2021 को 500 लोगों का टारगेट है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

लाकडाऊन के नियमों का पालन करते हुए आज फ्रेंडशिप क्लब के युवाओं के द्वारा वैक्सीनेशन कराने हेतु वैक्सीन के प्रति लोगों को प्रेरित करते हुए मोटरसाइकिल से जागरूकता रैली भी निकाली गई , इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच पतिश्री मुन्नालाल मौर्य सचिव बद्रीनाथ बिसाई सनतकुमार बघेल श्रवणकुमार बघेल मोहनसिंह बघेल अरूण सेठिया मोहनभद्रे परपे पटेल सोमनभद्रे गोबर चितरसेन बिसाई एवं ग्राम के समस्त पंचगणों ने रैली में भाग लिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में बस्तर में मनाया गया आमा पंडूम

0

बस्तर में जब तक स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा फलों का राजा कहा जाने वाला आमा तिहार अक्षय तृतीया में मनाया जा रहा है । कहा जाता है कि नया फल आम की रस्म पूर्ण नहीं कर ली जाती तब तक पेड़ों से आम तोड़ना वर्जित माना जाता है। बस्तर की संस्कृति का यह पहलू काफी रोचक है। जहां ग्राम देवताओं और पूर्वजों को सबसे पहले फल अर्पित किया जाता है। उसके बाद ही उसे जनसामान्य में खाने के उपयोग में लाया जाता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

बस्तर में इन दिनों नदी नालों के किनारे आम के पेड़ लगाने वाले अपने पूर्वजों को याद कर आमा तिहार मनाया जा रहा है। इस आमा तिहार द्वारा पेड़ लगाकर सदा के लिये अमर होने की बात बस्तर में अक्षरशः सिद्ध हो रही है।
अपने पूर्वजों के सम्मान में आमा तिहार जैसा उत्सव आपको और कहीं भी दिखाई नहीं देगा। आमा तिहार में किसी एक आम पेड़ के नीचे सभी ग्रामीण एकत्रित होते है। उस पेड़ की पूजा करते है। फिर पहली बार उस पेड़ से आम तोड़े जाते है। वहीं पूजा स्थल पर महिलायें आम की फाकियां बनाकर इसमें गुड़ मिलाती है। फिर सभी को आम की फांकियां प्रसाद स्वरूप वितरित की जाती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

तथाकथित लोगों का मानना है कि ब है कि जब तक आम, महुआ या ईमली जैसे फलों के तोड़ने लिये ऐसे तिहार (त्यौहार) ना मना लिया जाये तब तक पेड़ो से इन फलों को तोड़ा नहीं जाता है। इसके पीछे मान्यता है कि बिना पूजा किये फल तोड़ने से ग्राम देवता नाराज हो जायेंगे। महामारी फैल जायेगी। सारे पशु मर जायेंगे। इसलिये पहले पूर्वजों को फल अर्पित करने एवं ग्राम देवता की पूजा के बाद ही पेड़ो से फल तोड़ा जाता है।
आमा तिहार में पूर्वजों की श्राद्ध करने की पंरपरा भी यहां प्रचलित है।

गांव के सभी लोग किसी नाले के पास एकत्रित होकर पूर्वजों के याद में वहां आम की फांकियां नाले में विसर्जित करते है। फिर वहां जामून की लकड़ी गाड़कर उसके नीचे धान से भरे दोने रखते है। उन दोनो पर दीपक जलाये जाते है। फिर अपने पितरों को याद करते हुये सुख समृद्धि की कामना करते है।

बस्तर के विभिन्न क्षेत्रों में अलग अलग समाजों द्वारा विभिन्न तिथियों को आमा तिहार मनाते है। सामान्यतः आमा तिहार के लिये अक्षय तृतीया अंतिम दिन होता है। इस दिन जो ग्रामीण आमा तिहार नहीं मना पाते है वे पुरे साल भर आम नहीं खा पाते है। आमा तिहार को आमा जोगानी के नाम से भी जाना जाता है।

परपा में हुआ कोरोना का विस्फोट, एक परिवार की लापरवाही सब पर पड़ी भारी

0

जगदलपुर। जगदलपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के परपा ग्राम में कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ है और एक परिवार की लापरवाही सभी लोगों पर भारी पड़ी है दरअसल उस परिवार की गलती के कारण पूरा परवाह जद में आ गया है जिससे प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 मई को एक परिवार द्वारा कोरोना की जांच कराई गई किंतु उसकी रिपोर्ट नहीं ली अब जब उसकी रिपोर्ट आई तो परिवार के लोग संक्रमित पाए । परपा में 7से 14मई के बीच दो से तीन शादियां इस गांव में हो चुकी है जिसमें कोविड गाईड लाईन का पालन नहीं करने का आरोप है। विगत दो दिनों से चल रही जांच में यह जानकारी सामने आई है कि एक परिवार के 14 लोगों के अलावा गांव के 74 लोगों की जांच की गई जिसमें कुल 24 लोग संक्रमित पाए गए हैं।कल फिर से परपा में जांच दल के जाने की संभावना है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

लॉकडाऊन के बीच वन विभाग में हुए टेंडर प्रक्रिया की हो जांच, वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला मुख्यमंत्री से करेंगे लिखित शिकायत

0

जगदलपुर। बस्तर के जंगल महकमे के सबसे बड़े दफ्तर सीसीएफ कार्यालय में लॉकडाऊन के बीच हुए टेंडर प्रक्रिया पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उमाशंकर शुक्ला ने सवाल उठाया है। शुक्ला ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से टेंडर प्रक्रिया पर शिकायत करेंगे।

वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला ने कहा कि विगत दिनों सीसीएफ कार्यालय में वन विभाग द्वारा मशीनरी व निर्माण कार्यों को लेकर टेंडर प्रक्रिया हेतु बाहरी ठेकेदारों को आमंत्रित किया गया था जोकि कोविड़ प्रोटोकॉल का सरासर उल्लंघन था। बाहरी ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने बीड प्रक्रिया अपनाई गई जिसके तहत् स्थानीय ठेकेदार बाहर हो गए जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा है कि स्थानीय लोगों को काम मिले। सीसीएफ कार्यालय टेंडर प्रक्रिया को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहता है इसलिए टेंडर प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों के बीच इसकी उच्च स्तरीय जांच किए जाने हेतु अतिशिघ्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा जायेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

ज्ञात हो कि लॉकडाऊन के बीच टेंडर प्रक्रिया पर इसीलिए भी सवाल उठाए जा रहें हैं क्योंकि जिला प्रशासन को भी इसमें अंधेरे में रखा गया। आनन-फानन में ठेकेदारों की निविदा निर्धारण प्रक्रिया पर एक ऐसे अनुविभागीय अधिकारी वन की डियुटी लगाई गई थी जोकि खुद आय से अधिक मामले में घिरे हुए हैं। इस ठेके प्रक्रिया में अपने को पाक-साफ दिखाने के लिए डीएफओ व सीसीएफ नदारद रहे और अपने विवादास्पद एसडीओ को पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सर्वाधिक दिलचस्प बात यह है कि 19 ठेकेदारों में मात्र 4 लोगों को ही पात्र पाया गया वह भी बाहरी ठेकेदार उसको लेकर भी की तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

अतिसंवेदनशील धुर नक्सली क्षेत्रो मे पहुँचे विधायक रेखचंद जैन, ग्रामीणो को वितरित को राहत सामग्री एव मच्छर दानी

0

जगदलपुर/प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के निर्देशानुसार की इस लॉक डाउन मे कोई भी भूखा सो ना पए मुहिम के तहत आज धुर नक्सली क्षेत्र नागलसर,कोलवाडा,नेतानार,चितलगुर एवं गुमड वाडा पहुँचे जहाँ उन्होने समस्त ग्रामीणो को राहत सामग्री एवं मच्छर दानी क़ा वितरण किया एवं सभी लोगो से इस कोरोना की बीमारी से बचने के लिये सरकार द्वारा मुफ्त टीकाकरण क़ा लाभ उठाने की अपील भी की |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस अवसर विकास दुग्गड़ नीलू राम बघेल ,सुनील दास ,फूल सिंह बघेल ,शंकर नाग, धन सिंह ,राधा मोहन दास ,लोकेश सेठिया, सरपंच रजनति बघेल,सोमा, ललित,बुधराम ,सचिव महेश ,सरपंच सोमारी नाग , लखमू, दसरू, साधु, मोगरा, गंगा, सरपंच सुकरा नाग, आयतु नाग, बलिराम ,जय, जोगी, नरसिह, फंडरु, सचिव मुरारी शर्मा ,राम साय ,सुकराम, काशीराम, सरपंच मौगाय राम, वादे नाग, सोमारु, दशमू, जयसिंह, साधु नाग, सरपंच जितेंदी बघेल, सौनधर नाग ,सोन साय ,बन सिंग, कामनु, लगोराम, जयराम, नरसिह गोयल ,मोगरा बघेल एवं मितानिन स्वास्थ विभाग के कार्यकर्ता पटेल ग्राम पुजारी ग्राम कोटवार उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS