City Media - Page 1545 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1545

पति-पत्नी ने एक ही फंदे पर फांसी लगाकर आत्महत्या की

0

बिलासपुर – पति-पत्नी ने घर में एक ही फंदे पर घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है | घटना बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के यदुनंदन नगर की है | पति-पत्नी यदुनंदन नगर में किराये के मकान में रहते थे | पति सागर यादव दूध बेचने का काम करता था और पत्नी आरती यादव सागर की तीसरी पत्नी थी | दम्पति द्वारा आत्महत्या की सुचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को निचे उतारा गया | शव के पास कुछ दवाइयां भी मिली है | पुलिस द्वारा आत्महत्या का अनुमान लगाया जा रहा है किन्तु कारण अज्ञात है | इस प्रकार पति पत्नी के आत्महत्या का मामला सामने आने से हडकंप मचा हुआ है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

प्राप्त जानकारी के अनुसार जैसा कि लोगों से पता चला कि कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच पारिवारिक वाद विवाद चल रहा था और यह भी बात पता चली कि लॉकडाउन की वजह से आर्थिक तंगी चल रही थी | पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान लोगों के अलग अलग तर्क सामने आ रहे है लेकिन सच क्या यह अभी तक पता नहीं चल पाया है | पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है | पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

किसानों से बदला ले रही मोदी सरकार-शिशुपाल शोरी

0

कांकेर – संसदीय सचिव छ.ग. शासन एवं विधायक कांकेर शिशुपाल शोरी ने कहा है कि किसान आन्दोलन से भयभीत मोदी सरकार लाख कोशिशों से बाद भी किसान आन्दोलन को तोड़ने में असफल होने पर किसानों को मजबूर करने के लिए खतरनाक हथियार अपना रही है। देश में पेट्रोल, डीजल के मनमाने दाम बड़ाकर और उर्वरक के दामों में बेतहासा वृद्धि कर किसानों को आर्थिक रूप से इतना कमजोर करना चाहती है कि वे अपनी जमीन बेचने या कान्ट्रेक्ट फार्मिंग के लिए चंद उद्योगपतियों को सौंपने के लिए मजबूर हो जाये। ये सब मोदी सरकार की सोंची समझी योजना के तहत किसानो पर चरणबद्ध आक्रमण है। हठीली मोदी सरकार किसी भी कीमत पर तीन किसान विरोधी कानूनों को देश पर लादना चाहती है। मोदी सरकार घमंड में इतना मसरूफ है कि उन्हे आवाम की आवाज सुनाई ही नही दे रही है। विरोध का स्वर चाहे वह किसानों का हो, छोटे व्यवसाईयों का हो, बेरोजगार युवाओं का हो, कामगारों का या अन्य राजनीतिक दलों का उन्हें किसी भी सीमा तक जाकर दबानें में लगी हुई है किन्तु वे भूल गये हैं कि आवाम की आवाज को ज्यादा दिनों तक दबाया नही जा सकता। देश की जनता ने बहुमत देकर जिस मोदी सरकार को केन्द्र में बैठाया है उसे आने वाले दिनों में उखाड़ फेक सकता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

प्रजातंत्र में तानासाही और हठधर्मिता को कोई स्थान नही है। दूसरी ओर कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार है जो केन्द्र सरकार की निरंतर अड़ंगेबाजी एवं छत्तीसगढ़ को आर्थिक रूप से कमजोर करने की साजिस के बाद भी छत्तीसगढ़ के किसानों को राजीव गंाधी किसान न्याय योजना के तहत धान के साथ अन्य कृषि एवं वन उत्पादों का वाजिब मूल्य दे रही है। ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गोधन न्याय योजना, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना के तहत रोजगार मूलक एवं उपयोगी अद्योसंरचना का निर्माण कर आम जनता को राहत पहुंचा रही है । दूसरे राज्यों में कोरोना के मरीजों को आक्सीजन, जीवनरक्षक दवाओं के अभावों से जूझना पड़ रहा है वही मान. मुख्यमंत्री जी के कुसल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में बेहत्तर कोरोना प्रबंधन के कारण तेजी से सुधार हो रहा है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी द्वारा वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश सरकार पर किया प्रहार

0

कांकेर । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने आज लोकसभा सांसद मोहन मण्डावी, जिला संगठन प्रभारी निरंजन सिन्हा व भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया की उपस्थिति में वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के राज्य सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं का आचरण हमेशा दोहरेपन व तुच्छता का रहा है। कोरोना की लड़ाई में केंद्र सरकार के साथ आने के बजाय इन्होंने देशवासियों के बीच अफवाह फैला कर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का ही प्रयास अभी तक किया है । उसेंडी ने कहा कि पहले इन्होंने कोरोना वैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाई और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री स्वदेशी कोरोना वैक्सीन के खिलाफ जहर उगलते हुए वैक्सिनेशन के बजाय वैक्सीन को ढाई महीने तक डब्बे में बन्द करके रखे रहे । प्रदेश के नेताओ ने केंद्र की वैक्सीन नीति का विरोध करते हुए सबको वैक्सिनेशन की मांग की और जब केंद्र ने 18+ को वैक्सिनेशन की अनुमति दे दी तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य कांग्रेसी नेताओं के हाथ पांव फूल गए । जब बाकी राज्य वैक्सीन का ऑर्डर कर रहे थे तब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने आकाओं को खुश करने केंद्र पर आरोप लगाने में समय गंवा रहे थे । सब को वैक्सीन लगाने के बजाय राज्य की भूपेश बघेल सरकार ने वैक्सिनेशन में भी आरक्षण लागू कर दी ।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

उसेंडी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल करते हुए पूछा है कि जब पिछले वर्ष प्रदेश में कोरोना अन्य राज्यो की अपेक्षा थोड़ी देर से फैला तो 10 जनपथ के अपने आकाओं को खुश करने कह दिया कि राहुल गांधी के सलाह के कारण हमारे प्रदेश में कोरोना कम फैला । क्या अभी राहुल जी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से नाराज है या कोरोना रोकने के लिये सलाह नही दे रहे है???

उसेंडी ने आगे कांग्रेस पर आरोप लगाते कहा कि कोरोना की लड़ाई से लेकर सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट तक कांग्रेस का विरोध जनता को गुमराह करने वाला, झुठ फैलाने वाला व दहशतगर्दी का रहा है। पिछले 1 साल से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की जनता को लेकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे है और कांग्रेस पार्टी कोरोना से लड़ाई लड़ने के बजाए मोदी से लड़ाई में लगे हुए है। एक तरफ सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी कोरोना काल की दूहाई देते हुए सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का विरोध कर रही है। वही दूसरी ओर उनके संरक्षण में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार, हजारो करोड़ रूपये खर्च कर नई राजधानी क्षेत्र में आवश्यकता नही होते हुए भी इसी कोरोना काल में विधानसभा भवन, मुख्यमंत्री महल, मंत्री महल व हज हाउस बना रही है, आखिर क्यों ? कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को यह बताना चाहिए कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा भवन, मुख्यमंत्री निवास, मंत्रिगणों के निवास के रहते हजारों करोड़ रूपये खर्च कर नये महल बनाने की क्या आवश्यकता है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी को यह भी बताना चाहिए कि सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट जिसकी यू.पी.ए. सरकार में तत्कालीन लोकसभा अध्यक्षा मीरा कुमार ने आवश्यकता को रेखांकित किया था।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

अब इसी प्रोजेक्ट का किस मुंह से विरोध कर रही है। यही तो कांग्रेस व कांग्रेस के नेताओं का विरोधाभाषी चरित्र है। उसेंडी ने कहा कि कांग्रेस और कांग्रेस के नेता हमेशा कॅन्फ्यूजन में रहते है। कांग्रेस पार्टी ने पहले लाॅकडाउन का विरोध किया, अब सभी कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री खुद लाॅकडाउन लगा रहे है और राहुल गांधी देश में लाॅकडाउन की बात कर रहे है। कांग्रेस एवं कांग्रेस के नेताओं ने खुले आम टीकाकरण का विरोध कर देश के वैज्ञानिकों का अपमान किया। छत्तीसगढ़ के वैज्ञानिक स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने तो एक कदम आगे जाते हुए कहा था कि वे छत्तीसगढ़ की जनता को को विक्सीन नही लगवायेगें। केन्द्र सरकार को वेक्सीन की खेप छत्तीसगढ़ में न भेजे। और अब यही कांग्रेस के नेता और कांग्रेस पार्टी वेक्सीनेशन के लिए हल्ला मचा रही है। कोविड-19 को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कमान अपने हाथ में लेकर पूरे देश में कोविड-19 के खिलाफ अभियान चलाना चालू किया तो कांग्रेस पार्टी व इनके राज्यों के मुख्य मंत्रियों ने कोविड-19 को लेकर अधिकार विकेन्द्रीकरण की मांग कर कार्यवाही के अधिकार राज्यों को देने की मांग की। और जब केन्द्र ने राज्यों को अधिकार दे दिया गया और जब ये कुछ नही कर पा रहे है तो फिर केन्द्र के ऊपर आरोप क्यों लगा रहे है।

उसेंडी ने शराब की होम डिलीवरी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि आज जहां आपदा में लोगो को दवाई, ऑक्सिजन, बेड, व उचित चिकित्सा की आवश्यकता है वहा ये कांग्रेस सरकार शराब घर पहुंचा कर दे रही है । ऐसा लगता है शराब पीने वालों से ज्यादा शराब पिलाने की चिंता सरकार को है । उन्होंने कहा कि सत्ता के लिये हाथ मे गंगाजल लेकर इन्होंने शराबबंदी की कसम खाई थी और अभी मौका भी अच्छा था शराबबंदी लेकिन कांग्रेस नेताओ को अपने वादे से मुकरना बहुत अच्छे से आता है इसलिये शराबबंदी के बजाय शराब की होम डिलीवरी चालू करवा दी । यही कांग्रेस और कांग्रेस नेताओं का दोहरा चरित्र है।

जिला महामंत्री बृजेश चौहान व दिलीप जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित के लिये पत्रकारों का आभार जताया । वर्चुअल कॉन्फ्रेंस का प्रबंध जिला मीडिया प्रभारी निपेन्द्र पटेल ने किया ।

इस कॉन्फ्रेंस में पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, ब्रह्मानंद नेताम, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत मटियारा सहित विभिन्न समाचार पत्रों व चैनलों के पत्रकारगण उपस्थित थे |

बजरंग पाॅवर एंड इस्पात लिमिटेड रायपुर द्वारा ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर और ऑक्सीजन सिलेण्डर का दान

0

कांकेर -कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए खनन एवं औद्योगिक संस्थाओं द्वारा भी जिला प्रशासन की लगातार मदद की जा रही है। बजरंग पाॅवर एंड इस्पात लिमिटेड बोरझरा रायपुर द्वारा आज जिला प्रशासन कांकेर को 05 नग ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर और 150 नग ऑक्सीजन सिलेण्डर एवं 02 नग वेंटिलेटर प्रदान किया गया है। बजरंग पाॅवर एंड इस्पात लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा आज कलेक्टर चन्दन कुमार को उक्त सामग्री प्रदाय किये गये।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

हार्वेस्टर मशीन मामले में गठित दल की रिपोर्ट कब होगी सार्वजनिक, 47 लाख की मशीन शुरू होते ही हुई थी खराब

0

जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र के दलपत सागर की सफाई के लिए भारी भरकम मशीन खरीदी गई थी और उद्घाटन के पूर्व ट्रायल के दौरान ही यह मशीन खराब हो गई थी जिसके बाद भाजपाइयों ने जमकर हल्ला मचाया किंतु सत्ता में कांग्रेस पार्टी की बहुमत होने के कारण मामले को दबा दिया।पु:न जब इस मामले को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया तो इस मामले पर कांग्रेस व भाजपा की संयुक्त कमेटी बनाई गई। निगम से जुड़े जानकारों का कहना है कि इस मामले में अभी तक किसी प्रकार की जांच नहीं हुई जिसके कारण इस मामले में रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं हुई है जिसके कारण अफवाहों का बाजार गर्म है कि सत्ता पक्ष व विपक्ष की मिलीभगत से मामला कूड़ेदान में चला गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जन मुक्ति मोर्चा दल्लीराजहरा द्वारा काढ़ा और अंडे का वितरण किया गया

0

कोविड प्रभावित लोगों की मदद करने जन मुक्ति मोर्चा दल्लीराजहरा भी सामने आये और लोगों से मिलकर कोरोना से लड़ने का हौंसला दिया और साथ ही काढ़ा और अंडे का वितरण किया | लगातार तीन दिन दल्लीराजहरा एवं आसपास के गावों में जाकर वितरण किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

दिनांक 10/05/2021 को दर्राटोला और धोबेदण्ड में |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

दिनांक 11/05/2012 को धोबेदण्ड और वार्ड नं 19 दल्ली राजहरा में |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

दिनांक 12/05/2021 को भी धोबेदण्ड और वार्ड नं 19  दल्ली राजहरा में काढ़ा और अंडा कोविड प्रभावित परिवार को निःशुल्क वितरण जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा दिया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सुकमा में कोरोना लॉकडाउन के बीच ग्रामीणों का जमावड़ा, कैम्प खोलने और मंत्री लखमा से इस्तीफे की मांग

0

जगदलपुर। दक्षिण-पूर्व बस्तर के सुकमा जिले में ग्रामीणों के जमावाड़ा ने कोरोना गाईड लाईन के प्रोटोकॉल को ध्वस्त खोल दिया और प्रशासनिक व पुलिस विभाग के खुफिया एजेंसियों की पोल खोल कर रख दी। सुकमा क्षेत्र में माओवादियों को खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा कैंप स्थापित किया जा रहा हैं किंतु ग्रामीण क्यों इसका विरोध कर रहें हैं उसको लेकर कोई समीक्षा नहीं कर रहा है या सलवा जुडूम आंदोलन के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा किए गए ज्यादतियों को लेकर अभी तक भयाक्रांत है। सलवा जुडूम अभियान के दौरान कैंप के विरोध करने वाले एकलौते कांग्रेसी नेता व वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री कवासी लखमा भी जनता को अपने विश्वास में नहीं ले पा रहें हैं जिसके खिलाफ ग्रामीणों में नाराजगी है और मंत्री लखमा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस्तीफे की मांग कर रहें हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

स्थानीय व बाहरी माओवादियों में पनप रहा वैचारिक मतभेद, रणछोड़ दास बन गये बिहड़ों में रहने वाले दुर्दांत, गोंडी भाषा में लिखे पत्र में स्वीकृति

0

जगदलपुर। जनहितैषी होने का ढोंग करने वाले बस्तर के बिहड़ों में रहने वाले माओवादी अब रणछोड़ दास बन गए हैं और यह बात खुद उनके पास से प्राप्त पत्र के माध्यम से खुलासा हुआ है। पत्र में माओवादियों की मौत कोरोना सहित डिहाईड्रेशन के कारण होने की बातें कही जा रही है। वहीं स्थानीय व बाहरी माओवादियों में साफ भय भी देखा जा रहा है और कई मुद्दों पर तकरार की खबर भी सामने आई है कि अभी जनांदोलन स्थगित किया जाये।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-1.jpg

पुलिस विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार वैश्विक महामारी कोरोना की प्रथम लहर में माओवादी अछूते रहे किंतु दूसरी लहर तथा आंध्र स्ट्रेंथ की चपेट में आने से माओवादियों को बड़ी संख्या में नुकसान हुआ है जिसकी स्वीकारोक्ति स्वयं उनके गोंडी भी लिखे पत्र से हुआ है जिसमें बाहरी व स्थानीय माओवादी कैडर के बीच जनांदोलन को लेकर खुली बहस हुई है।बाहरी माओवादी इसे बरकरार रखना चाहते हैं किंतु स्थानीय माओवादी वैश्विक महामारी के बीच जनांदोलन छोड़ भागना चाहते हैं और कई माओवादी नेता भाग भी गयें हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

Corona Breaking – डौंडी ब्लाक के अब इस गाँव में हुआ कोरोना का विस्फोट

0

दल्लीराजहरा – कोरोना संक्रमितों के मामले में आज फिर डौंडी ब्लाक के गाँव पंडेल में 15 संक्रमितों की पुष्टि हुई है | शहरों के अपेक्षा गांवों में संक्रमितों की संख्या बढ़ते ही जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-1.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

नाबालिग लड़की को बहला फूसलाकर कर शादी का प्रलोभन देकर किया दैहिक शोषण

0

बालोद – नाबालिग लड़की को बहला फूसलाकर कर व शादी का प्रलोभन देकर दैहिक शोषण करने का मामला सामने आया है | घटना बालोद जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र ग्राम तमोरा की है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी युवक संदीप गोयल पिता शंकर गोयल उम्र 30 वर्ष ग्राम तमोरा का निवासी है जो कि नाबालिग युवती को प्यार के जाल में फंसा और शादी करने की बात कहकर 3-4 माह तक लगातार शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा | उसी बीच नाबालिग युवती ने अपने परिजन को यह बात बताई कि युवक संदीप गोयल द्वारा शादी करने के नाम पर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाया |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-1.jpg

पीडिता के परिजनों द्वारा युवती को साथ लेकर 11.05.2021 को थाना रनचिरई में आरोपी संदीप गोयल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराइ गई और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध कमांक-55 /2021 घारा 363,366 376(2) (7) भादवि 4,5 () 6 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और 12 घंटे के अन्दर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS