जगदलपुर:- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने सभी जिलों में प्रभारी एवं सहप्रभारी की घोषणा की है। बीजापुर जिले की प्रभारी का दायित्व प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती दीप्ति पांडे को दिया गया है। वहीं सहप्रभारी मीरा तिवारी को बनाया गया है। बस्तर जिला में प्रभारी सरोज ठाकुर, सहप्रभारी रीता शुक्ला, दंतेवाड़ा में प्रभारी जमुना मांझी,सहप्रभारी रोशन सिसोदिया,
सुकमा प्रभारी सुमन प्रभा यादव, नारायणपुर प्रभारी ईना श्रीवास्तव, सह प्रभारी रामबाई गोटा, कोंडागांव प्रभारी रामशिला नाग सह प्रभारी विजयलक्ष्मी कौशिक को बनाया गया है। मालूम हो कि दीप्ति पांडे वर्तमान में महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री है। इससे पूर्व महिला मोर्चा में जिला अध्यक्ष व महामंत्री का दायित्व संभाल चुकी है।
लालबाग स्थित एक मकान में अन्तर्राज्यीय स्तर के 02 चोर को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ने में कोतवाली पुलिस को सफलता हासिल हुई है । दरम्यानी रात सूचना प्राप्त हुई थी कि 02 चोर लालबाग स्थित घर संसार शाॅपिंग दुकान एवं लगे हुए घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है । जिस संबंध में रात 02ः00 बजे छाया जैन नामक महिला ने थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के शासकीय मोबाईल नम्बर 9479194014 पर काॅल कर अपने जान को खतरे में होना एवं चोरी संबंधी वारदात की जानकारी देकर पुलिस सहायता की माॅग की गई जिस सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के द्वारा त्वरित कार्यवाही के उद्देश्य से रात में ही धर-पकड़ हेतु आॅपरेशन संचालित कर स्वयं मौके पर हमराह बल के रवाना हुये ।
आरोपियों द्वारा घर में छुपकर घटना को अंजाम दिया जा रहा था जिसे थाना प्रभारी एमन साहू व हमराह पुलिस स्टाफ द्वारा समझ-बूझ से घेराबंदी कर दोनांे आरोपियों को पकड़ा गया । जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम मोहम्मद बाबू निवासी पश्चिम बंगाल और नयन अली निवासी उड़ीसा का होना बताया गया, जिनकी तलाशी लेने पर 10,000/- रूपये नगद, पर्स, पेनकार्ड, सोने का कान का बाली, चाॅदी के पायल बरामद किया गया, जिनके पास लोहे का शटर खोलने का औजार भी बरामद किया गया । जिनसे पूछताछ करने पर दोनों ने बताये कि रात में ही आमागुड़ा चैक स्थित एक अन्य मकान में भी चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किये जहाॅ से सोने का बाली, चाॅदी का पायल एवं एक मोबाईल और लेपटाॅप चोरी करना स्वीकार किये । कि मामले में प्रार्थी अजीत सिंह और छाया जैन के रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्व धारा – 457, 380 भादवि के अन्तर्गत अपराध दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया है और मामले में दोनों आरोपियों के कब्जे से उक्त चोरी के सामान एवं 01 मोटर सायकल भी बरामद किया गया है । प्रकरण में अरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर रवाना किया जा रहा है । मामले में आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकार्ड के संबंध में जानकारी लिया जा रहा है ।
नाम आरोपी – मोहम्मद बाबू पिता आमिर हुसैन, 30 वर्ष निवासी भोजपुर, थाना इंग्लिश बाजार, जिला मालदा प0बं0 नयन अली पिता अलनास अली, उम्र- 25 वर्ष, निवासी सोनापाली, थाना/जिला- सम्बलपुर, उड़ीसा
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधि0/कर्म0:-
थाना कोतवाली – निरीक्षक एमन साहू
उप निरी0 – होरीलाल नाविक, बी0पी0 जोशी आरक्षक – जगदीश धु्रव, रवि सरदार, सोनू बढ़ई, कैलाश ठाकुर, पति राम बघेल, विरेन्द्र पांडे, शिव यादव
असम के दलगाँव विधानसभा के चुनाव प्रभारी श्री मलकीत सिंह गैदु ने अपने क्षेत्र में भरी हुंकार।साथ में बारपेटा के लोकसभा सांसद श्री अब्दुल खालिद एवं कर्नाटक से राज्यसभा सांसद श्री शेख नासिर हुसैन भी उपस्थित थे।
कल दलगाँव विधानसभा में चुनाव प्रभारी श्री मलकीत सिंह गैदु ने कांग्रेस प्रत्याशी श्री इलियास अली के पक्ष में ताबड़तोड़ सभायें ली।
सभा का आरंभ बरुआझार 5 से शुरू हुआ, इसके बाद बीसीमारी, करिमुंजा और लालपुर में सभायें हुई। चुनाव प्रभारी श्री मलकीत सिंह गैदु जी के ओजस्वी भाषण से पूरी सभा कांग्रेसमय हो गई थी। इनको सुनने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा था।अपने भाषण में इन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी श्री इलियास अली के पक्ष में मतदान कर अधिक से अधिक वोटों से जिताने हेतु अपील किया ।
इस दौरान बस्तर जिलाध्यक्ष श्री बलराम मौर्य,महेंद्र महापात्र,सचिव जिला कांग्रेस कमेटी रोजवीन दास,महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी ज़ाहिद हुसैन,प्रदेश सचिव यूथ कॉंग्रेस सेमियल नाथ सचिव जिला कांग्रेस कमेटी साथ स्थानीय जिला कांग्रेस कमेटी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,मंडल कांग्रेस कमेटी एवं युवा कांग्रेस के साथीगण उपस्थित थे।
दल्लीराजहरा – कोरोना संक्रमण की विकट स्थिति को देखते हुए दल्लीराजहरा व बालोद पुलिस द्वारा कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए लगातार दुसरे दिन फ्लैग मार्च किया गया व लोगों को होली त्यौहार पर दुकानों में भीडभाड वाले स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व मास्क लगाने कहा गया | पुलिस टीम चौक चौराहों व मुख्य मार्ग में फ्लैग मार्च किया गया | दल्लीराजहरा फ्लैग मार्च में डीएसपी दिनेश सिन्हा सीएसपी अलीम खान डीएसपी प्रशांत पैकरा डीएसपी कमलजीत पाटले व थाना प्रभारी पीएस पट्टावी द्वारा किया गया |
बालोद में भी मुख्य मार्ग से होते हुए चौक चौराहों व भीड़भाड वाले स्थानों पर जाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व मास्क लगाने कहा गया |
कोरोना संक्रमण की विकट स्थिति को देखते हुए जिला कलेक्टर रायपुर द्वारा आदेश जारी किया गया है कि अन्य राज्यों से हवाई यात्रा, रेल अथवा सड़क मार्ग से जिले में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों को 07 दिवस होम क्वारंटाईन में अनिवार्य होगा किन्तु अन्य राज्यों से
जिला रायपुर में विभिन्न प्रयोजनों हेतु 72 घंटे के लिए आने वाले व्यक्तियों पर 07 दिवस होम क्वारंटाईन की बाध्यता नही होगी पर अनावश्यक भ्रमण एवं मिलना जुलना सख्त वर्जित रहेगा।
कोरोना की दूसरी लहर में जिस प्रकार कोरोना संक्रमण का तेजी के साथ प्रसार हो रहा है उसे देखते हुए प्रशासन द्वारा आगामी आदेश तक किसी भी प्रकार का सामूहिक आयोजन प्रतिबंधित कर दिया गया है | समस्त प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम एवं त्यौहार, सामजिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक, खेलकूद मेला तथा अन्य प्रकार के आयोजन को आगामी आदेश तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है | सशर्त अनुमति के अलावा सार्वजनिक स्थलों में 5 से अधिक व्यक्तियों का एकत्रित होना प्रतिबंधित किया गया है | ऐसी स्थिति में सामूहिक विवाह जैसे कार्यक्रम की भी अनुमति नहीं होगी |
उक्त आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 270 सहपठित एपडेमिक डीसीजेस एक्ट 1897 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अधीन दण्ड का भागी होगा |
बालोद – बालोद जिले के गुरुर थाना अंतर्गत ग्राम बालोदगहन के पास वाहन पलटने से दो लोगों की मौत हो गई वहीं चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मजदुर सागर मध्यप्रदेश के रहने वाले थे और होली में सभी मजदूर वापस अपने घर जा रहे थे | प्राप्त जानकारी के अनुसार मजदूरों से भरी वाहन तेज रफ़्तार में थी जो कि अनियंत्रित होकर पलट जाने से मौके पर दो लोगों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए | घायलों को 108 की मदद से धमतरी के जिला अस्पताल ले जाया गया है |
घटना कल रात 8 बजे की है वाहन पलटने के बाद चीख पुकार सुन आसपास के लोग आये और घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ उनका इलाज चल रहा है | मौके पर पुलिस पहुँच इन लोगों की जानकारी ली जा रही है |
भारतीय मजदूर संघ से संबंध खदान मजदूर संघ भिलाई के राजहरा शाखा के सचिव लखन लाल चौधरी ने राजहरा खदान समूह प्रबंधन को संघ की मांग मानकर टाउनशीप में दोनों पाली पानी प्रदाय करने का निर्णय लेने के लिए धन्यवाद दिया। कुछ दिन पूर्व संघ का एक प्रतिनिधि मंडल ईस संबंध में मुख्य महाप्रबंधक खदान से मिलकर चर्चा करते हुए बढ़ते गर्मी को देखते जल्द से जल्द दोनों पाली पानी प्रदाय करने हेतु ज्ञापन सौंपा था राजहरा खदान समूह द्वारा कर्मचारियों के हित में लिए गए निर्णय का संघ स्वागत करता है |
दल्लीराजहरा में कोरोना संक्रमण की विकट स्थिति को देखते हुए एवं आने वाले होली त्यौहार पर दुकानों में भीडभाड व सोशल दिस्तान्सिंग का पालन न करने व मास्क न लगाने वाले दुकानदरों एवं ग्राहकों पर चालानी कार्यवाही की एवं चौराहों पर खड़े होकर मोटर साइकिल पर जाने वालों पर भी तहसीलदार प्रतिमा अभिषेक झा, थाना प्रभारी टी एस पट्टावी द्वारा कार्यवाही की गई | इसी प्रकार शहर
के मुख्य चौक चौराहों बाजार में कोविड 19 के निर्देशों का पालन न करने वालों पर चलानी कार्यवाही की गई | इससे पहले एडिशनल एसपी डी आर पोर्ते के निर्देशानुसार थाना प्रभारी टी एस पट्टावी द्वारा दल बल के साथ फ्लैग मार्च कर लोगों को जागरूक किया गया | लेकिन लोग कोविड 19 के नियमों का पालन न करने वालों को चेतावनी भी दी एवं कल इसी क्रम में कल वाहन द्वारा फ्लैग मार्च किये जाने की जानकारी प्राप्त हुई |
चिखलाकसा वार्ड क्र 10 में महिला द्वारा मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या की महिला का नाम ममता गुप्ता उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है | घटना आज सुबह 10 बजे की है | सूत्रों द्वारा पता चला है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी एवं उसका इलाज चल रहा था
15 दिन पूर्व डॉक्टर द्वारा इलाज के दौरान दवाई भी बदल दी गई थी | मृतिका का शरीर 90 प्रतिशत जल गई थी | मौके पर पुलिस पहुंचकर मुआयना कर शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया | मृतिका के पति का नाम ब्रिजेश गुप्ता है जो कि बीएसपी में ठेकेदारी का कार्यरत है |