City Media - Page 1653 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1653

गणतंत्र दिवस के 72वें वर्ष गांठ के मौके पर कोरोना वॉरियर्स को प्रशस्ती पत्र प्रदान कर सन्मानित किया गया।

0

गणतंत्र दिवस के 72वें वर्ष गांठ के मौके पर जिला प्रशासन बालोद के द्वारा जिला बालोद के विभिन्न विभागों के कोरोना वॉरियर्स को रक्षित वाहिनी पुलिस ग्राउंड में बालोद जिला के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत के कर कमलों द्वारा प्रशस्ती पत्र प्रदान कर सन्मानित किया गया। दल्लीराजहरा नगर से शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय दल्लीराजहरा के कर्मचारी श्री गौकरण चतुर्वेदी को कोरोना काल मे उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। डॉ० आशुतोष पाठक, डॉ० कामना पाठक एवं डॉ० पूर्णिमा राजपूत ने श्री गौकरण चतुर्वेदी को उनके उत्कृष्ट

कार्य हेतु प्रोसाहित करते हुए बधाई दी और आगे भी इसी तरह से कार्य करते रहने को कहा। डॉ० आशुतोष पाठक ने बताया कि जब से कोरोना काल की शुरुआत हुई है तब से अपना आयुर्वेद विभाग लगातार कोरोना ग्रस्त लोगों की सेवा में लगे हुये है जिसमे चिकित्सालय के समस्त कार्मचारी श्रीमती अरुणा डोंगरदिवे,श्रीमती विणा राजपुरिया,श्रीमती नेहा पन्ना, श्रीमती

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

सबीहा अल्वी सिंह, श्रीमती शीतल चौहान,श्री सुनील आम्बुलकर,श्री गौकरण चतुर्वेदी, श्रीमती त्रिवेणी साहू,श्री आजाद साहू ,श्रीमती राधिका नेताम एवं श्री कमलेश्वर निर्मल लगातार कवरेन्टीन सेंटर से लेकर आइसोलेशन सेंटर तक नियमित रूप से सेवा प्रदान कर रहे है उन्होंने सभी कर्मचारियों की काम की तारीफ करते हुए सभी को बधाई दी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगरनार में आयोजित कुपोषण मुक्ति क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए दी शुभकामनाएं

72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत नगरनार में आयोजित कुपोषण मुक्ति क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहुंचे विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं फाइनल मैच में चोकावाडा और मारकेल के मध्य टास करवाया जिसमें मारकेल ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया बल्लेबाजी करते हुए चोकावाडा की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 89 रनों का लक्ष्य रखा जिसका पीछा करते हुए मारकेल ने 8 ओवर में 90 रण बना कर मैच जीत लिया

इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी खेलों को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्पित है और इसलिए उन्होंने जगदलपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस क्रिकेट मैदान ( हाता ग्राउंड ) का लोकार्पण कल ही किया है उन्होंने खेलों के विकास के लिए खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया है आप दोनों टीमों ने जिस अनुसासन और धैर्य से खेला है वह काबिले तारीफ़ है और मैच तो कोई एक ही टीम जीतती है पर खेलना महत्वपूर्ण होता है मैं आप सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद सदस्य निर्मला दास शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमू उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा नगरनार सरपंच लैखन बघेल ,जालंधर बघेल इंटुक के प्रदेश महासचिव विजय सिंह संतोष सेठिया ब्लाक अध्यक्ष युवा कांग्रेस सीताराम नाग उपस्थित रहे

दल्लीराजहरा शहर को लाडले कमाऊ पूत की तरह सवारने का प्रयास करे जिले की जनता

0

दल्लीराजहरा – बालोद जिले का सबसे बड़ा शहर दल्लीराजहरा जिसके लौह अयस्क से इस्पात निर्माण कर भिलाई इस्पात संयंत्र देश के नवरत्नों में शामिल हुआ है | यहाँ की जनता वर्षों से धुल मिटटी खाकर भिलाई इस्पात संयंत्र को लौह अयस्क की आपूर्ति करती रही है इस धुल मिट्टी के कारण कई नागरिक एवं मासूम बच्चे गंभीर बिमारियों के कारण अपनी जान भी गवां चुके है | खदान खुलने के समय प्रबंधन द्वारा सैकड़ों वादे किये गए थे जिसमे शिक्षा स्वास्थ्य एवं रोजगार के साथ साथ शहर के विकास के अलावा आसपास के 25 किमी के ग्रामीण आदिवासी अंचल के विकास की जवाबदारी ली थी किन्तु जैसे जैसे लौह अयस्क की कमी होती जा रही है वैसे वैसे प्रबंधन भी रोजगार स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कमी करती जा रही है | पूर्व में कम से कम बीएसपी अस्पतालों में अच्छे डोक्टरों की सुविधा प्रदान की गई थी एवं शिक्षा के लिए कई प्राथमिक एवं हाई स्कूल बनाये गए थे कर्मचारियों की संख्या के अलावा मजदूरों की संख्या मिलाकर दल्लीराजहरा शहर की कुल आबादी लगभग डेढ़ लाख के आसपास थी किन्तु सुविधाओं में कटौती के कारण स्थानीय कर्मचारियों एवं दैनिक मजदूरों की संख्या में भारी कमी की गई | वर्तमान समय में शहर की आबादी 40 हजार में  सिमित हो गई है | बीएसपी प्रबंधन द्वारा चलाये जा रहे समस्त प्राथमिक विद्यालय बंद कर दिए गए एवं हायर सेकेंडरी स्कूल को भी निजी हाथों में सौंप कर हिंदी माध्यम के स्कूल को बंद कर दिया गया | इसी प्रकार चिकित्सा के क्षेत्र में बीएसपी माइंस का अस्पताल सफ़ेद हाथी ही साबित हो रहा है इसकी स्थिति केवल एक रेफ़र सेंटर बन कर रह गई है | इस भवन का 70 प्रतिशत भाग आज बंद स्थिति में रहता है डोक्टरों के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है | आपातकालीन चिकित्सा सेवा (आईसीयू) के नाम पर केवल खानापूर्ति है | बड़े बड़े श्रमिक संगठन अपने कर्मचारियों के हित को छोड़ केवल आपसी प्रतिद्वंदिता एवं संगठन के नाम पर अपने को सेट करने में जुटे हुए है | इसके अलावा रोजगार के नाम पर ज्यादा से ज्यादा ठेका श्रमिकों को अपने यूनियन में जोड़कर अपना सीना चौड़ा कर रहे है | वे यह भूल जा रहे है कि इन ठेका श्रमिकों के चक्कर में स्थायी कर्मचारियों की संख्या निरंतर कमी हो रही है | जो कि भविष्य में प्रबंधन को माइंस बंद करने के लिए खुला मैदान दे देगी | कहा तो यह भी जा सकता है कि पैलेट प्लांट जैसी योजना भी इन्ही यूनियन के दबाव के कारण ठन्डे बस्ते में जा सकती है |

शर्म का विषय है कि 40 हजार की आबादी वाले शहर में एक भी शासकीय अस्पताल आज तक नहीं खुल सका | चिकित्सा के नाम पर शहर को हमेशा ही ठगा गया | वर्षों से लंबित मांग 100 बिस्तर अस्पताल हर चुनावी घोषणा पत्र में सुनने को मिली किन्तु लम्बे समय के बाद बीएसपी प्रबंधन की भूमि आबंटन की लम्बी प्रक्रिया के बाद हवा हवाई हो गई |

इसी प्रकार 2016 में तात्कालीन जिलाधीश राजेश सिंह राणा द्वारा झरणदल्ली की शासकीय भूमि खसरा न 45 रकबा 6.51 हेक्टयर में से 8 एकड़ जमीन चयनित कर केंद्र को जानकारी भेजकर

केंद्रीय विद्यालय को खोलने के लिए बालोद जिले के तत्कालीन कलेक्टर राजेश सिंह राणा द्वारा झरणदल्ली की शासकीय भूमि को  वर्ष 2016 को पूर्व सांसद  विक्रम उसेंडी के समय प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था, जो सांसद  मोहन मंडावी  के प्रयास से स्वीकृत हो चुका है। लेकिन बालोद जिले के कुछ जन प्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्रों में खुलवाने के लिए जी जान लगा रहे हैं सभी इलाको में जमीन देने की प्रक्रिया चल रही हैं। लेकिन सन 2016 में तत्कालीन कलेक्टर ने झरंनदल्ली (दल्लीराजहरा) की शासकीय भूमि 8.51 हेक्टेयर में से 8 एकड़ जमीन केंद्रीय विद्यालय के नाम से खसरा नं सहित प्रस्ताव भेजा गया था। लेकिन जब यह केंद्रीय विद्यालय दल्ली राजहरा के नाम पर पास हो गया है तो इसको विवादित किया जा रहा है। जबकि जहां के लिए प्रस्ताव गया था वहीं खुलना चाहिए।यही  राजहरा के निवासियों की मांग है जिसे  लोगों ने सांसद के समक्ष रखा जिस पर उन्होंने बताया है कि जमीन चयन करके देने का अधिकार राज्य सरकार का है। सन2016 से जब दल्ली राजहरा के लिए केन्द्रीय विद्यालय के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं तो राजनीति के चलते इस विद्यालय को अन्यत्र ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।

बालोद जिले के विकास के लिए सबसे ज्यादा खनिज न्यास निधि की राशि प्रदान करने वाले शहर दल्लीराजहरा की राशि से बालोद कलेक्टर द्वारा जिले भर में विकास कार्य कराया जाता है किन्तु जिस स्थान से राशि प्राप्त होती है उस दल्लीराजहरा शहर में डीएमए फण्ड से कोई भी विकास कार्य नहीं कराया जाता | सबसे ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी जिसमे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, रेल्वे एवं रेल्वे फाॅर्स (आरपीएफ) के कर्मचारी दल्लीराजहरा में रहते है उन्हें अपने बच्चों की शिक्षा के लिए भटकना पड़ता है ऐसे में पुरे जिले का विकास करने वाला शहर अपनी आवश्यकताओं को पूरा कराने में सक्षम नहीं है | जिला निर्माण के समय अधिकारियों एवं जन नेताओं के बड़े बड़े आश्वासनों में यह कहा गया था कि बालोद जिला बनने के पश्चात् कुछ विभाग के कार्यालय दल्लीराजहरा में बनाये जायेंगे किन्तु इतने लम्बे समय पश्चात् भी कोई भी बड़ी शासकीय योजना अथवा कार्यालय दल्लीराजहरा को नहीं दिया गया है |

होना तो यह चाहिए कि बालोद जिले के समस्त जन प्रतिनिधि एवं नेताओं को दल्लीराजहरा शहर को लाडले कमाऊ पूत की तरह सवारने का प्रयास करना चाहिए चूँकि खनिज न्यास निधि से जिले के विकास में दल्लीराजहरा की महति भूमिका रहती है | दल्लीराजहरा की जनमानस में यह भावना जाग गई है कि शहर का शोषण हो रहा है वह बालोद जिले के समस्त जन नेताओं एवं अधिकारियों से अपील करती है कि अपना दिल बड़ा कर प्रस्तावित भूमि पर ही केंद्रीय विद्यालय का निर्माण होने में सहयोग प्रदान करें |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

एफसीसी क्रि्केट क्लब भानपुरी के तत्वावधान में स्वर्गीय तानसेन कश्यप की स्मृति में टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता 2021 का आयोजन

0

जगदलपुर/बस्तर:-एफसीसी क्रि्केट क्लब भानपुरी के तत्वावधान में स्वर्गीय तानसेन कश्यप की स्मृति में टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता 2021 का आयोजन स्कूल मैदान भानपुरी/फरसागुड़ा में गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक दिन सीरीज का फाईनल मुकाबला खेला गया, समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश कश्यप पूर्व सांसद बस्तर,अध्यक्षता वेदवती कश्यप अध्यक्ष जिला पंचायत बस्तर,विशिष्ट अतिथि रूपसिंह मण्डावी अध्यक्ष भाजपा बस्तर,जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान, टिकेश्वरी मण्डावी अध्यक्ष जनपद पंचायत बस्तर, कुमुदिनी

मण्डावी,टेकमणि कश्यप स्व0तानसेन कश्यप की धर्मपत्नी, खितेश मौर्य ,राजेश सागर ,अशोक राव ,देवेंद्र चौहान ,विजेंद्र कर्ष ,राणा मण्डावी,अखिलेश रंगारी,नरेंद्र मण्डावी,नागेश्वर चौहान, तरुण पंत,रविंद्र पाणिग्राही, राहुल रंगारी,एफसीसी के समस्त पदाधिकारी गण, सदस्य गण उपस्थित रहे, जो महामुकाबला सोनारपाल विरूद्ध कॉकटेल 11 भानपुरी(फरसा गुड़ा) के बीच निर्धारित 15-15 ओवरों का खेला गया। रोमांच भरा मुकाबला में सोनारपाल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते कॉकटेल 11 ने 8 रन से पराजित हुई।मेन ऑफ दी व मेन ऑफ दी सीरीज देवेंद्र रहे।विजेता प्रथम पुरस्कार- 20,000 रुपये व दूसरा पुरुस्कार 10,000 रूपये था ।फाईनल मैच के निर्णायक मानसाय दीवान,राकेश रंगारी तथा कार्यक्रम का संचालन तुलसुराम कश्यप व आभार राजेश सागर ने किया।।

जूनियर रेडक्रास काउंसलर्स हुए सम्मानित

0

कांकेर- 72 वें गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में जूनियर रेडक्रास के राज्यपाल पुरस्कार अवार्ड से सम्मानित काउंसलर्स एवं उत्कृष्ट कार्य किये वालिंटियर्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि कवासी लखमा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं राजेश तिवारी संसदीय सलाहकार मुख्यमंत्री महोदय के हाथों जूनियर रेडक्रास के वार्षिक गतिविधियों एवं कोरोना महामारी नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अनुपम जोफर, टिकेश्वर सिंह ठाकुर, सदे सिंह कोमरे, प्रकाश पोद्दार, विजय राय, प्रदीप सेन, राजेश शर्मा, गोपेन्द्र बोरकर, संजय वस्त्रकार, उत्तम मिश्रा, ललित नरेटी, हेमंत श्रीवास्तव, डिलेश्वर साव को सम्मानित किया गया। राज्यपाल अवार्ड सम्मान हेतु चयन राजभवन से किया गया था जिन्हें राज्य शाखा इंडियन रेडक्रास सोसायटी के निर्देश पर कलेक्टर एवं अध्यक्ष चंदन कुमार, सचिव डॉ जेएल उइके एवं जिला शिक्षा अधिकारी राकेश पांडेय के दिशानिर्देशन में जिला स्तर में नवाजा गया।

नगर देव राजहरा बाबा में 26 एवम 27 जनवरी को सस्वर रामायण सम्मेलन का शुभारंभ

0

दल्लीराजहरा – नगर देव राजहरा बाबा में 26 एवम 27 जनवरी को सस्वर रामायण सम्मेलन का शुभारंभ आज सुबह 12 बजे हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर जी, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी, विशेष अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद पूर्व उपाध्यक्ष रवि जायसवाल जी,एल्डरमेन प्रमोद तिवारी जी,युवा नेता विवेक मसीह जी उपस्थित हुए जहां दीप प्रज्वलित कर दो दिवसीय

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

रामायण सम्मेलन का विधिवत शुभारम्भ किया गया राजहरा बाबा समिति द्वारा राजहरा बाबा मानस मंच सम्बंधित लंबित कार्यों को पालिका अध्यक्ष को बताया गया अपने वक्तव्य में नगर पालिका अध्यक्ष श्री नायर जी ने अतिरिक्त कमरा निर्माण , मंच प्रांगण में ढलाई, एवम स्रोताओं के बैठने की उचित व्यवस्था को लेकर कहाँ की बहुत जल्द वर्षो से लंबित कार्यों को पूर्ण किया जाएगा। दो दिवसीय मानस सम्मेलन में दूर दूर दे रामायण मण्डलीय आकर अपनी अनुपम प्रस्तुति दिए स्रोताओं ने कोविड 19 को ध्यान में रखकर राम रूपी रस का रस पान किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जिले में गरिमामय ढंग से मनाया गया गणतंत्र दिवस, 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने किया ध्वजारोहण

0

बीजापुरः- 26 जनवरी 2021:. जिला मुख्यालय बीजापुर के मिनी स्टेडियम मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही राष्ट्रगान का गायन किया गया। वहीं पुलिस और नगर सेना की टुकड़ियों द्वारा सलामी दी गयी। इसके पश्चात मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन द्वारा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया। इस दौरान हर्ष एवं उल्लास के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आकाश में छोड़े गये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने शहीद जवानों के परिजनों को शाॅल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया एवं कुशल-क्षेम पूछा। इसके साथ ही कोरोना वारियर्स चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मचारियों, पुलिस जवानों, स्वच्छता कर्मचारियों तथा वालेंटियर्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं उत्कृष्ट दायित्व निर्वहन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, पुलिस बल के जवानों, नगर सेना के सैनिकों और पटेल-कोटवारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर ़क्षेत्रीय विधायक एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण श्री विक्रम शाह मण्डावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कमलेश कारम, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिय उद्दे नगरपालिका परिषद बीजापुर के अध्यक्ष श्री बेनहूर रावतिया अवधेश झा,हेमू उपाध्याय, अनिल जैन सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधी, पंचायत पदाधिकारी और डीआईजी सीआरपीएफ श्री कोमल सिंह, कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री कमलोचन कश्यप, जितेन्द्र कुमार ठाकुर न्यायिक मजिस्ट्रेट, सीईओ जिला पंचायत श्री पोषण लाल चंद्राकर, एसडीएम बीजापुर श्री देवेश कुमार ध्रुव, वन मंडलाधिकारी श्री अशोक पटेल, अपर कलेक्टर श्री ओपी सिंह तथा जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

राज्य शासन के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का अनुपालन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वार में थर्मल स्केनिंग और सैनेटाईजर की व्यवस्था सहित मास्क की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गयी थी।

बस्तर में 9 हजार बच्चे विकास अवरुद्ध करने वाले कुपोषण से ग्रसित

0

जिले में साढ़े 17 हजार बच्चे कुपोषित कमीशन के कारण आहार से पौष्टिक तत्व गायब

जगदलपुर – बस्तर जिले में कुछ साल पहले विकास अवरुद्ध करने वाले कुपोषण से लगभग साढ़े 3 हजार बच्चे पीड़ित पाये जाते थे लेकिन नवंबर माह में कराई गई जांच में 9 हजार बच्चे कुपोषण से पीड़ित मिले है जिनमें विकास अवरुद्ध करने वाले लक्षण पाये गये है जो बास्तानार इलाके में सर्वाधिक संख्या पाये गये है। नवंबर 2020 में कराई गई जांच में साढ़े 17 हजार

बच्चे कुपोषण के शिकार हुए है। विभाग के अधिकारी की उदासिनता एवं क्षेत्र पहुंचविहिन होने के कारण शासन द्वारा संचालित योजना का लाभ बच्चों तक नहीं पहुंच रहा है जिसके कारण बच्चे कुपोषण के चपेट में है।

जानकारी के अनुसार जिले में 3 से 6 वर्ष के बच्चों में तीन प्रकार के कुपोषण पाये जा रहे है जिसमें क्रोनिक कुपोषण विकास अवरुद्ध करने वाले और तीव्र कुपोषण शामिल है। कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बच्चे सबसे अधिक विकास अवरुद्ध करने वाले कुपोषण से पीड़ित हो रहे है। इस प्रकार के कुपोषण का बच्चों की लंबाई और उनके वजन पर असर पड़ रहा है। अधिकतर बच्चे कम लंबाई होने के साथ वजन कम होने के कारण बार-बार बीमार हो रहे है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नवंबर 2020 में विभाग के मासिक रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार 81 हजार बच्चों की जांच कराई गई थी जिसमें 17 हजार 5 सौ बच्चे कुपोषित मिले थे जिसमें लगभग 9 हजार बच्चे विकास अवरुद्ध वाले कुपोषण से ग्रसित पाये गये थे। शिशु रोग विशेषज्ञों द्वारा इस प्रकार के कुपोषण पाये जाने का खुलासा महारानी अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा किया गया है। बताया जा रहा है कि महारानी अस्पताल में संचालित पोषण पुर्नवास केन्द्र में इन बच्चों की संख्या 10 से 12 फीसदी थी। इस प्रकार के कुपोषण से पीड़ित होने वाले बच्चों में डायरिया, निमोनिया और इंफेक्शन से जुड़ी बीमारी होने की संभावना रहती है।

7 ब्लॉक के 8 स्थान पर चल रहा कुपोषण पुर्नवास केन्द्र:

कुपोषित बच्चों के उपचार के लए कुछ साल पहले स्वास्थ्य विभाग जिले के 7 ब्लॉकों के मुख्यालय में पोषण पुर्नवास केन्द्र संचालित कर रहा था जिसमें भानपुरी, दरभा, तोकापाल, लोहण्डीगुड़ा, बकावण्ड और महारानी अस्पताल में पुर्नवास केन्द्र खोले गये थे। शुरुआती दौर में पांच-पांच बिस्तर बनाया गया था तमाम प्रयास एवं खर्च के बाद भी कुपोषित बच्चों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है जबकि शासन द्वारा कई प्रकार की योजना संचालित कर गर्भवती माताओं को पौष्टिक आहार देने की व्यवस्था कराई गई है लेकिन आहार से पीष्टिक तत्व बच्चों एवं गर्भवती माताओं को नहीं मिल पा रहा है। कमीशनबाजी के कारण आहार से पौष्टिक तत्व गायब होते जा रहे है।

“छात्रों का शिक्षक बनने शिक्षा से वंचित कर रही सरकार, सारी प्रक्रियाओं मान्यतावों के 10 महीने बाद भी आबंटन नही मिलने बीएड कॉलेज में प्राचार्य समेत स्टाफ की नियुक्ति नही हुई”

0

कांकेर – अभय शर्मा

कांकेर में छात्र जो शिक्षक बनने बीएड में प्रवेश लेने का मन बनाये हुए हैं, उनकी इस शिक्षा सत्र में भी आश टूटने वाली है| 

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद और बस्तर विवि से मान्यता मिलने के 10 महीने बाद भी शिक्षा महाविद्यालय के नाम पर पुरानी भवन और गेट पर नाम भर लिखकर खंडहर जैसे छोड़ दिया गया है, कॉलेज अपने प्राचार्य स्टाफ और संसाधनों के लिए तरस गया है, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने सत्र 2019- 2020 में कॉलेज शुरू करने की बात कही थी, पर फंड का आबंटन नही होने के कारण, प्राचार्य समेत स्टाफ बिना ,केवल कागज में कॉलेज बना दिया गया जिसमें छात्रों का प्रवेश लेना असंभव है।ऐसी स्थिति में इस सत्र 2020-2021 के लिए भी छात्रों का प्रवेश लेना संभवना नही दिख रही है।

कांकेर की जनता ने  उच्च शिक्षित पूर्व IAS को माननीय विधायक के रूप में चुना है, साथ में कांकेर से ही माननीय मुख्यमंत्री के सलाहकार हुए हैं, परंतु फिर भी सारे प्रक्रियाओं ,मान्यताओं के हो जाने पर केवल फंड नही दिए जाने के कारण अब तक एक भी कर्मचारी की नियुक्ति नही हो पाना ,शिक्षा क्षेत्र में कांकेर को पीछे रखा है।

छत्तीसगढ़ की सरकार का छत्तीसगढ़ जैसे समृद्ध प्रदेश को विकसित राज्य के रूप में तब्दील कर दिया है,  पर प्रदेश में शिक्षक तैयार करने पैसों का आबंटन नही करना |

गुडरी पारा नक्सली पीड़ित ग्राम में करुणा फाउंडेशन ने मनाया राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस

0

करुणा फाउंडेशन के तत्वाधान में गुडरीपारा बुजर्ग महिलायों ने फहराया तिरंगा :

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

जिला मुख्यालय नारायणपुर में गणतंत्र दिवस की 71 वर्षगाँठ पर करुणा फाउंडेशन संस्था द्वारा गोद ग्राम गुडरीपारा में गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व के शुभ अवसर में नक्सल पीड़ित परिवारों एवं बच्चों के साथ मिलकर गुडरी पारा के बुज़ुर्ग महिलाओं ने ध्वजारोहण किया।

लाल आतंक भय के साये में जीवन यापन करने वाले परीवारों के साथ करुणा फाउंडेशन टीम ने गणतंत्र दिवस पर्व मनाते हुए उन्हें इस राष्ट्रीय पर्व की महत्ता बताई।महिलायों ने ध्वजारोहण के पश्चात् राष्ट्रगान बताया | इस लोगों ने इससे पहले कभी राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी को नही मनाया | भय के साए में जीवन यापन कर रहा नक्सली पीड़ित परिवार जो आज अपनी जीवन को अपने ढंग से यापन करने में स्वतंत है एवं इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर ख़ुशी जाहिर किया साथ ही बच्चों में भी उत्साह दिखा हर साल राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मनाने की बात कही ।नारायणपुर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के मार्गदर्शन में आयोजक करुणा फाउंडेशन संस्था के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ संरक्षक सक्रिय सदस्य व करुणा जुम्बा टीम उपस्थित होकर इस आयोजन में उपस्थित ग्रामीणों बच्चों का आभार व्यक्त किया।

MOST POPULAR

HOT NEWS