City Media - Page 1668 of 1844 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1668

करंजी धान खरीदी केन्द्र में प्रति क्विंटल 3 किलो किसानों से मारा जा रहा कांटा, बारदाना के अभाव में बड़ांजी में बंद रहा धान खरीदी, टोकन कटाने कोरोना संक्रमण के गाईड लाईन का पालन नहीं

0

जगदलपुर – नवीन गुप्ता

जिला मुख्यालय से लगा करंजी धान खरीदी केन्द्र में प्रति क्विंटल लगभग 3 किलो से अधिक नाप-तौल में किसानों से कांटा मारा जा रहा है। प्रबंधक ने कहा कि अधिकारी के आदेशानुसार प्रति बोरे में 41 किलो से अधिक धान की तौल कराई जा रही है। गुरूवार को लोहंडीगुड़ा के बडं़ाजी में बारदाना के अभाव में बंद रहा धान खरीदी। कई केन्द्रों में टोकने कटाने को लेकर नहीं हो रही सामाजिक दूरी का पालन।

बस्तर जिले के कई खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर अव्यवस्था बनी हुई है जिसका शिकार अन्नदाताओं को होना पड़ रहा है। ऐसा ही नजारा करंजी धान खरीदी केन्द्रों में देखा जा सकता है। प्रबंधक एवं खरीदी प्रभारी की मनमानी के आगे किसान भी मौनधारण कर रखे है।

40 के बजाए 41 किलो से अधिक की भर्ती: करंजी धान खरीदी केन्द्र में शासन के आदेशानुसार माप-तौल नहीं किया जाता यहां प्रबंधक एवं प्रभारी की मनमानी चलती है। जिला सहकारी बैंक के जिम्मेदार अफसरों ने बताया कि प्रतिबोरा 40 किलो भर्ती का वजन करना है। करंजी धान खरीदी केन्द्र में प्रत्येक बोरो में 41 किलो से अधिक भर्ती कर धान खरीदी की जा रही है यानि किसानों को प्रति बोरा एक किलो से अधिक डंडी मारी जा रही है। प्रति क्विंटल का अनुपात देखा जाये तो 3 किलो से अधिक धान किसानों से डंडी मारकर लिया जा रहा है जिससे किसानों को 75 रूपए प्रति क्विंटल सीधे नुकसान उठाना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार 813 किसानों ने धान बिक्री के लिए पंजीयन कराया है जिसमें से 7 जनवरी तक 361 किसानों ने 17 हजार 121 क्विंटल धान की बिक्री कर चुके है जिसमें 305 किसानों का 12 हजार 5 सौ क्विंटल धान लिकिंग के माध्यम से खरीदा जा चुका है।
अधिकारी के कहने पर किया खरीदी: करंजी लेम्पस प्रबंधक ने बताया कि अधिकारी के आदेशानुसार प्रत्येक बोरे में 41 किलो से अधिक की भर्ती धान खरीदी की है। जैसा अधिकारी का आदेश प्राप्त होता है वैसा ही करना पड़ता है।

प्रबंधक एव प्रभारी पर होगी कार्रवाई: जिला सहकारी बैंक के अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि 40 किलो भर्ती के साथ खरीदी की जानी है। माप-तौल कर अधिक किया गया है तो प्रबंधक एवं प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

बड़ांजी में बंद रही खरीदी: बड़ांजी धान खरीदी केद्र में बारदाना नहीं होने के कारण 7 जनवरी को खरीदी बंद रही। दोपहर बाद 5 सौ बारदाना की व्यवस्था के बाद अगले दिन 8 जनवरी को 4 किसानों का टोकन काटकर 202 क्विंटल धान खरीदी की गई।

दल्लीराजहरा – बच्चों की मांग पर नगर पालिका अध्यक्ष का एक और सराहनीय कदम

0

पालिका क्षेत्रान्तर्गत वार्ड क्रमांक-2 के बच्चों की मांग पर त्वरित कार्यवाही करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्री शीबू नायर जी के द्वारा बीएसपी प्रबंधन के सहयोग से ग्लैडर मशीन लगा कर मोहल्ले में मैदान समतलीकरण का कार्य करवाया जा रहा है। मोहल्ले में मैदान निर्माण होने से बच्चों को खेलकूद एवं युवाओ को शारीरिक अभ्यास में सुविधा मिलेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने मोहल्ले में मैदान समतलीकरण कार्य स्थल पहुँच कर अवलोकन किया साथ में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रशांत बोकड़े जी,पार्षद स्वप्निल तिवारी जी,वार्ड के युवा नेता सोमेश जायसवाल जी,सोमेश जायसवाल जी,मोहन,मुकेश,रिखी नायक,जितेंद्र सहित वार्डवासी मौजूद थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कोविड 19 के चलते एन.एम.डी.सी. व बी.के. इंजीनियरिंग की मिलीभगत से श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है

0

मंगलवार से नगरनार स्टील प्लांट का मुख्य द्वार होगा बंद एवं शोषित मजदूर देंगे धरना – हिन्द मजदूर सभा की अध्यक्ष गीता मिश्रा

जगदलपुर – नगरनार स्थित स्टील प्लांट एन.एम.डी.सी द्वारा अधिकृत किये गये बी. के. ठेकेदार के अधीनस्थ ज्यूनियर ठेकेदार के रूप में ठेकेदारो के द्वारा हम लोगो ने एन.एम.डी.सी व बी. के. इन्जीनियरिंग के अनुसार सम्पूर्ण कार्य बडी निष्ठा , लगन व ईमानदारी से समय से पूर्ण किया किंतु बी.के. ठेकेदार द्वारा आज तक हम लोगो का सम्पूर्ण भुगतान नही किया गया है। जब हम लोगो ने बीके ठेकेदार से सम्पूर्ण भुगतान के लिये दवाब बनाया तो बी. के. ठेकेदार व एन.एम.डी.सी की मिलीभगत के चलते ठेकेदार को नगरनार से कही बाहर भेज दिया गया व दूरभाष से सम्पर्क करने पर बी.के.ठेकेदार द्वारा फोन को रिसीव नही किया गया व न ही किया जाता है।

इस समय देश कोविड-19 की महामारी से जूझ रहा है, सभी लोग भरण-पोषण के लिये चिंतित है केंद्र व राज्य सरकार के स्पष्ठ निर्देश होने के बावजूद कि कोविड-19 महामारी के समय किसी भी कर्मचारी या ठेकेदार का भुगतान नहीं रोका जायेगा। इसके उपरान्त भी एन.एम.डी.सी व बी.के. इन्जीनियरिंग की मिलीभगत के चलते लगभग पाँच माह से हम लोगो का भुगतान नही किया जा रहा है जिसके कारण हम लोग मानसिक, शारीरिक व आर्थिक समस्याओ का सामना करना पड रहा है।

यह भी अवगत कराना आवश्यक है कि हम लोगो ने चल-अचल सम्पत्ति गिरवी रखकर मजदरो का अधिकांश भुगतान महामारी के समय किया गया है और निजी वाहनो द्वारा निज निवास स्थान पर पहुचाया गया है क्योकि मजदूर भूखमरी की कगार में थे और उनके घर से फोन आ रहे थे। इसलिये मजबूरी में हम लोगो ने अपनी सम्पत्ति गिरवी रखकर मजदूरो का भुगतान किया गया है।

एन.एम.डी.सी के अधिकारी व वरिष्ठ अधिकारियो एवं मेकोन से कई चरणो में चर्चा हुयी किंतु सिर्फ झूठा अस्वासन प्राप्त होता रहा आज तक एन.एम.डी.सी के अधिकारियो द्वारा इस संदर्भ में किसी भी गम्भीरता से विचार नही किया गया व सिर्फ जूठा अस्वासन व समय ही दिया जाता रहा । जबकि मजदूरो द्वारा दिनांक 04/09/2020 को धरना प्रदर्शन किय गया दिनांक 22/09/2020 को एन.एम.डी.सी की मध्यस्ता में भी ठेकेदारो के नवम्बर माह में मजदूरो का भुगतान करने का अस्वासन दिया गया था किंतु आज तक भुगतान नही किया गया जिससे व्यथित होकर हम लोग दिनांक 12/01/2021 दिन मंगलवार को विशाल धरना प्रदर्शन एवं समस्त गेटो पर तालाबंद करने के लिए विवश होना पड़ेगा। जिसकी सम्पूर्ण उत्तरदायित्व एन.एम.डी.सी व बी.के. इन्जीनियरिंग का होगा।

दिनांक 12/01/2021 के पूर्व निम्न विवरण के अनुसार भुगतान की राशि इस प्रकार है –

अन्नपूर्णा         –       87,72,187.00  

साहू इंटरप्राइजेज   –       134,00,000.00

लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन –       26,70,836.00

मिश्रा इंटरप्राइजेज –       20.76,000.00

अम्बिका इंजीनियरिंग       17,22,359.00

अर्चना कंस्ट्रक्शन  –       20,40,622.00

जया इंटरप्राइजेज   –       24,12.562.00

माई प्राइड सॉल्यूशन        2,30,861.00

ग्रेविटी इंजीनियर   –       11,78,905.00

बनमाली नाग     –       11,49,057.00

कुल योग         –       2,56,53,389.00

दल्लीराजहरा – युवा कांग्रेस द्वारा शहीद किसानों को श्रद्धांजलि व 3 काले कृषि कानून जल्द वापिस लेने की मांग

0

आज दिनांक 8/01/2021 को छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री कोको पाढ़ी जी के निर्देशानुसार बालोद जिला युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश सचिव प्रशांत बोकड़े के नेतृत्व में दल्ली राजहरा स्थित जैन भवन चौक में काले कृषि कानून के खिलाफ आंदोलनरत 57 शहीद किसानों को मोमबत्ती जला कर व मौंधारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा बड़ी संख्या में एकत्रित हो कर केंद्र की मुखबधिर एवम अहँकारि सरकार के खिलाफ नारेबाजी की ।
श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजहरा पालिका अध्यक्ष श्रीमान शिबू नायर उपस्थित थे ।

युवाओं में विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस हरीश साहू , भरत देवांगन ,परितोष हंसपाल,हर्ष रामटेके ,प्रदीप बबलू ,रामु शर्मा ,पप्पू पंजवानी ,रमेश भगत ,सलमान खान ,कान्हा टांक, राजू चौधरी ,दिनेश यादव,डोमेन्द्र साहसी ,आदित्य चौधरी, अदिभ भगत ,शैलेन्द्र

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

बोरकर,अमन मेश्राम ,हेमंत पटेल ,अशोक श्रीवास्तव ,चेतन कुंजाम ,अमन पिपरे,रंजीत बघेल, अजय यादव,देवा पिपरे,हरीश कनोजिया ,सिद्दार्थ,आकाश , निहाल ,खिलेंद्र ,अमन शर्मा ,मृनाल बांदे,दीपक सिंघनिया,लकी ठाकुर ने शामिल हो कर काले कानून के विरोध में नारे लगाए व अन्नदाताओं की मांग सुनने की गुहार लगाई ।।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

संस्कृति में श्रीमद्भगवद्गीता न केवल पूज्य बल्कि अनुकरणीय भी है….संत श्री राम बालक दास जी

0

संस्कृति में श्रीमद्भगवद्गीता न केवल पूज्य बल्कि अनुकरणीय भी है। इस ग्रंथ में उल्लेखित उपदेश इसके 18 अध्यायों में लगभग 720 श्लोकों में हैं। श्रीमद्भगवद्गीता दुनिया के वैसे श्रेष्ठ ग्रंथों में है, जो न केवल सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है, बल्कि कही और सुनी भी जाती है। जीवन के हर पहलू को गीता से जोड़कर व्याख्या की जा सकती है, छत्तीसगढ़ के महान तीर्थ पाटेश्वर धाम, के संत श्री राम बालक दास जी के द्वारा उनके द्वारा संचालित ऑनलाइन सत्संग में प्रतिदिन एक गीता श्लोक का अर्थ वर्णन किया जा रहा है, जिस के ज्ञान से सभी अभिभूत हो रहे हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png


बाबा जी ने बताया कि वस्तुतः किसी भी ग्रंथ के पाठन पूर्व में उसके महत्व का ज्ञान बहुत आवश्यक है उसके पाठन पूर्व हाथ जोड़कर अपने अंदर झांकते हुए प्रार्थना करना,वह प्रार्थना जो हमारे हृदय से अंतःकरण से होती है वही प्रार्थना हमें इस योग्य बनाती है कि हम एक जाति संप्रदाय की ही नहीं बल्कि संपूर्ण सृष्टि की सेवा कर सके जिसके लिए ईश्वर ने हमें इस दुनिया में भेजा है और यही विचार हमें प्रार्थना की सर्वोपरिता को सिद्ध कर आता है प्रार्थना और प्रणाम में वह शक्ति है जिससे जीव परमात्मा से संवाद स्थापित कर सकता है दो घड़ी को आंख बंद करके भगवान के समक्ष खड़े होते हैं और जब संपर्क स्थापित होता है तब हम वहां से आंख

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

खोल कर चले जाते हैं थोड़ी देर आत्म विभूत होना आवश्यक है अंतर्मन में डुबकी लगाना सीखे प्रार्थना को लंबा करिए उसे स्थाई बनाइए प्रार्थना प्रणाम को समाधि की ओर ले जाना चाहिए, समूचे ब्रह्मांड का निर्माण एवं उस निर्माण का निर्माता ईश्वर ही है अतः वह जीव मात्र का पालक व पिता परमात्मा भी है जब वह अपनी संतति को दुखी देखता है जो उसे हृदय से याद करता है तो प्रभु सहायता करने के लिए स्वयं आ जाते हैं, इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु भगवत गीता की रचना हुई हम ऐसी भगवत गीता को हाथ जोड़कर आंख मूंदकर कुछ घड़ी प्रणाम करते हैं ताकि हम उसको मनन करके अपने हृदय में समाहित कर पाए |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

आज के गीता पाठ में श्लोक वाचन के साथ बाबा जी ने विदित कराया कि श्री कृष्ण जी अर्जुन से कहते हैं कि हे अर्जुन मेरी शरण में हो जाओ मुझ पर आश्रित हो जाओ मुझ पर अटूट आस्था करने वाला हो जाओ मुझसे अतिरिक्त और किसी से तुम्हारी आस्था ना हो केवल मेरी शरण में आने पर मैं तुम्हें अभय कर दूंगा किसी प्रकार के योग जप तप की तुम्हे आवश्यकता ही नहीं बस एक बार मैं आपका हूं ऐसा कह,मेरी शरण में आ जाओ तुम्हारे सारे पाप नाश कर मै तुम्हें हृदय से लगा लूंगा |
श्रीमद भगवत गीता के 12 अध्याय के श्लोक 19 में “तुल्य निंदा……..” स्वयं भगवान श्री कृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि हे अर्जुन निंदा स्तुति को बराबर समझकर जो मिला उसमें संतुष्ट रहकर जो मेरी भक्ति करता है मुझे से प्रीत करता है प्रेम करता है मुझे अपना मानता है ऐसा भक्त मुझे अपने प्राणों से भी प्रिय है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भगवत गीता के इस तरह के ज्ञान को प्राप्त कर के सभी भक्त के सत्य ज्ञान में वृद्धि हो रही है.एवं बाबा जी की अमृतवाणी मे श्रीमद्भगवद्गीता का दिव्य रस पान करने का सौभाग्य सभी भक्तगणों को प्राप्त हो रहा है
प्रतिदिन की भांति ही रिचा बहन ने अद्भुत *आज का मीठा मोती प्रेषित किया _ मन बच्चा है उसे केवल प्रेम की भावना अच्छी लगती है, इसलिए उसे प्रेम दो, घृणा नफरत नहीं।
इस पर ज्ञान के मोती बरसाते हुये बाबा जी ने कहा कि प्रभु रामानंदाचार्य जी यह कहते हैं कि व्यक्ति जब सोता है तो उसे यह सोचना चाहिए कि वह मौत के आगोश में जा रहा है यह मेरे जीवन का अंतिम दिन है इसी भाव से क्षमा प्रार्थना करके सोना चाहिए परंतु प्रातः जब उठे तो बालक की तरह उठना चाहिए बिल्कुल थकान से रहित प्रसन्न चित्त होकर चंचल स्पूर्ति के साथ सुस्ती को त्याग कर आलस्य को त्याग कर अपने कार्यों का संचालन करना चाहिए, भगवत चिंतन करना चाहिए, जिस तरह एक नन्हे बालक के समक्ष हम यह कहते हैं कि हमारे गलत कर्म का प्रभाव उस पर पड़ेगा इसलिए वह कर्म हम उसके सामने कभी नहीं करते उसी तरह जब हमारे मन में भी कोई बुरे विचार आते हैं तो उसे तुरंत ही हमें दूर कर देना चाहिए
इस प्रकार आज का ज्ञान पूर्ण सत्संग पूर्ण हुआ आप भी पाटेश्वर धाम के वाट्सएप नम्बर 9425510729 पर मैसेज करके इस ऑनलाइन सत्संग से जुड़ सकते है
जय गो माता जय गोपाल जय सियाराम

बच्चों को सुरक्षित रखने सभी विभाग आयें आगे -प्रभा दुबे

0

अपने एक दिवसीय बालोद प्रवास पर पहुंची राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा दुबे ने आज स्थानीय विश्राम गृह में प्रदेश में बच्चों के विरुद्ध होने वाले अतिक्रमण से निपटने के लिए एक रणनीति बनाकर मुहिम चलाई जाने हेतु समीक्षा बैठक के माध्यम से कार्यवाही के लिए मार्गदर्शन व निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बच्चों के विरुद्ध हो रही घटनाओं की संख्या बढ़ रही है जो काफी चिंताजनक है। इस हेतु समेकित बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति ,पुलिस प्रशासन, चाइल्ड हेल्प लाइन, महिला एवं बाल विकास विभाग को मिलकर बेहतर कार्य योजना बनाना होगी।

इसी के साथ बच्चों के पुनर्वास की व्यवस्था करते हुए उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा में लाना होगा। उन्होंने कृत कार्यवाही को प्रमुखता से प्रचारित करने को भी निर्देशित किया गया ।उन्होंने आश्वस्त किया की बाल अधिकार संरक्षण आयोग भी उपस्थित रहेगा और हर प्रकार से सहायता करेगा। इसके साथ ही पोक्सो एक्ट के तहत प्रकरणों में कृत कार्यवाही और राहत, चिकित्सकीय सहायता व मुआवजा राशि देने तथा अन्य बिंदुओं पर समीक्षा भी की। इस

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

अवसर पर डीएसपी श्री कमलजीत पाटले, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर एल ठाकुर, बाल संरक्षण अधिकारी श्री नरेन्द्र साहू, बाल कल्याण समिति एवं जेजेबी के सदस्यों सहित स्वास्थ्य विभाग से सिविल सर्जन उपस्थित थे। साथ ही उन्होंने गुंडरदेही थाना में स्थित बाल मित्र कक्ष का अवलोकन कर वहां की व्यस्थाओं के संबंध में जानकारी ली और बच्चों के सर्वोत्तम हित में कार्य करने निर्देश दिए। इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री रोहित मालेकर एवं थाना स्टाफ उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

शहर में सट्टा खिलवाने वाले युवक पर की गई कार्यवाही।

0

शहर में सट्टा खिलवाने वाले युवक पर की गई कार्यवाही। थाना कोतवाली जगदलपुर की सट्टे पर की गई कार्यवाही । सटोरिया सेबिया राज पर की गई कार्यवाही। मौके पर 08 नग सट्टा पट्टी पर्ची व 3200/रू. बरामद की गई।

दिनांक 08.01.2021 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत महारानी वार्ड सिटी ग्राउण्ड पानी टंकी के पास में एक व्यक्ति से रूपया पैसा लेकर सट्टा पट्टी लिखकर अवैध रूप से धन अर्जित करने कि सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली के सहा.उपनिरीक्षक नीलाम्बर नाग हमराह स्टाफ आर0क0 831 रविन्द्र ठाकुर, आर0क0 992 बलीराम भारती के टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पहुंचा जहां पर एक व्यक्ति जो रूपये पैसे का सट्टा पट्टी लिख कर रकम प्राप्त करना स्वीकार किया। जिससे मौके पर पुछताछ करने पर अपना नाम सेबिया राज पिता स्व. थामस राज जाति महार उम्र 25 वर्ष निवासी दास किराना गली नयामुण्डा जगदलपुर का होना बताया। मौके पर उक्त सटोरिया के कब्जे से नगदी रकम 3200/-रूपये एवं 08 नग सट्टा पट्टी पर्ची बरामद किया गया है। आरोपी के विरूद्र धारा 4-क जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है।

आभियन के अंतिम दिन एन एस यु आई ने ज्यादा तर मंडियों में पहुचकर किसानों से मागा सहयोग

0

उक्त अभियान के 4 थे एवं अंतिम दिन NSUI डोंडी लोहारा विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन के नेतृत्व मे केंद्र में बैठी भाजपा सरकार द्वरा पारित तीन काले कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में आज डोंडी लोहारा विधानसभा छेत्र अंतर्गत ग्राम कारूटोला ,शिकारिटोला,भरिटोला, गुजरा सहित कई ग्रामो के धान खरीदी केंद्रो में

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

किसानों से 1 रुपया और 1पइली धान सहयोग के रूप में लिया जिसमे किसानों द्वारा बढ़ चढ़ कर सहयोग मिला जिसमे प्रमुख रूप से विधानसभा उपाध्यक्ष दिनेश यादव ,अशोक श्रीवास्तव ,हेमंत पटेल ,चेतन ठाकुर ,अभय , सिद्दार्थ ,आकाश ,निहाल ,संभाग सहसंयोजक एस निशा आदि NSUI कार्यकर्ता उपस्तिथ थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

NSUI विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन ने कहा कि 4 दिन के इस अभियान में NSUI के सभी साथियो ने जी जान लगाकर मेहनत की है पूरे प्रदेश में NSUI के साथी प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी के मार्गदर्शन में सक्रिय रह कर कार्य कर रहे है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को कोरोना से बचाव हेतु मास्क एवं हैण्ड सैनेटाइजर किया गया वितरण।

0

कोरोना से बचाव हेतु लोगों को जागरूक करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद ने थाना/चौकी/कैम्प प्रभारियों को दिये निर्देश।

थाना/चौकी प्रभारियों को यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा महत्वपूर्ण संस्थानों पर सीसीटीव्ही कैमरा लगाने प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

दिनांक 08.01.2021 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दौलत राम पोर्ते के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी/कैम्प प्रभारियों को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के दौरान सोशल डिस्टेन्सिग का पालन करने, भीड़भाड़ वाले जगहों पर जाने पर बचाव हेतु सुरक्षात्मक उपाय का पालन करने, मास्क का नियमित व सहीं तरीके से इस्तेमाल करने,

स्वयं की व्यक्तिगत सुरक्षा, हाथों की नियमित स्वच्छता व अपने घर में वापस जाने पर परिवार को किसी प्रकार का खतरा न हो इन बातों को ब्रीफ कर समझाईश दिया गया। साथ ही जिले में मॉस्क, सोशल डिस्टेंस का पालन कराये जाने, थाना पेट्रोलिंग पार्टी के माध्यम से लगातार शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले जगहों पर निगाह रखी जाने तथा कोविड-19 से बचाव संबंधी जागरूकता अभियान चलाने निर्देशित किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा जिला बालोद के सभी थाना/चौकी/कैम्प में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों को कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव हेतु लगभग 4000 मास्क तथा 200 हैण्ड सेनिटाईजर वितरण किया गया। साथ ही थाना/चौकी/कैम्प का नियमित सैनेटाईज कराने कहा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

सड़क दुर्घटना को रोकने हेतु ब्लैक स्पॉट तथा दुर्घटना के संभावित स्थलों पर यातायात जागरूकता करने तथा यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। साथ ही बैंक, ए.टी.एम., पेट्रोल पंप, ज्वेलरी दुकान तथा अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों में सी.सी.टी.व्ही. कैमरा लगाने हेतु प्रेरित करने तथा एक कैमरा मुख्य मार्ग को फोकस करता रहे के संबंध में निर्देशित किया गया। इस दौरान रक्षित निरीक्षक तथा सभी थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मुख्यमंत्री 9 जनवरी को नारायणपुर जिले को देंगे 85.91 करोड़ रूपए की सौगात लगभग 85.91 करोड़ रूपए की लागत के 40 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन हितग्राहियों को सामग्री का होगा वितरण

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 एवं 10 जनवरी को नारायणपुर जिले के प्रवास के दौरान जिले-वासियों को 85.91 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री 77.80 करोड़ की लागत से 26 कार्यों का भूमिपूजन एवं 8.11 करोड़ की लागत से 14 कार्यों का लोकर्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सर्वप्रथम आदर्श गौठान केरलापाल का निरीक्षण करेंगे फिर केंद्रीय विद्यालय नारायणपुर का अवलोकन करेंगे। इसके पश्चात श्री बघेल हाई स्कूल मैदान में आयोजित आम सभा में 77.80 करोड़ की लागत से 26 कार्यों का भूमिपूजन एवं 8.11 करोड़ की लागत से 14 कार्यों का लोकर्पण करेंगे। भूमिपूजन में विभिन्न विभागों के राजनांदगांव बारसूर रोड से माहका, खोड़गांव अंजरेल फुटहिल सी.सी.रोड निर्माण, नारायणपुर गारपा मार्ग, ब्रेहबेड़ा से कंदाड़ी-कीहकाड-मुरनार-बेचा मार्ग, ट्रांजिट हॉस्टल, आंगनबाड़ी केंद्रों, एन आर सी रूम, धान संग्रहण केंद्र में शेड, इंग्लिश मीडियम स्कूल में डोम एवं अतिरिक्त कक्ष, उप स्वास्थ्य केंद्र भवन, धान चबूतरा, यात्री प्रतीक्षालय, समुदायिक शौचालय निर्माण, बाजार शेड, सोलर हाई मास्ट संयंत्र तथा सोलर पम्पो की स्थापना शामिल है। इसी प्रकार लोकार्पण कार्यों मंे आंगनबाड़ी केंद्र भवन, 15 नग धान चबूतरा, इंग्लिश मीडियम स्कूल में डायनिग शेड, उप स्वास्थ्य केंद्र, समुदायिक भवन, नवीन पंचायत भवन, अटल समरसता भवन ओरछा, 30 ग्रामो में सोलर ड्यूल पम्प, 30 स्थलो में सोलर हाई मास्ट संयंत्र, बी एस ए एल टावर में सोलर पावर प्लांट तथा कुकड़ाछोड एवं एडका में नवनिर्मित थाना शामिल है।

उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल सिंगोड़ीतराई का करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल 9 जनवरी को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल सिंगोड़ीतराई का निरीक्षण करेंगे। गरीब बच्चों को निजी स्कूलों की भांति सर्वसुविधायुक्त अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षा देने के उद्देश्य से स्कूल का उन्नयन इंगलिश मीडियम स्कूल में किया गया है। इस स्कूल में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक की कक्षाएं संचालित हो रही है। जिनमें 263 विद्यार्थियांे को प्रवेश दिया गया है तथा 34 विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की भर्ती की गई है। यहां फर्नीचर, आधुनिक प्रयोगशाला, उत्कृष्ट ग्रंथालय, खेल संसाधन की पूरी सुविधा बच्चांे को दी जा रही है। साथ ही उत्कृष्ट स्मार्ट क्लासेस से बच्चों को शिक्षा मिलेगी।

पुलिस थाना नारायणपुर के समीप पुलिस पेट्रोल पंप का लोकार्पण, रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर के कार्यक्रम तथा विभिन्न संगठन प्रमुख, समाज प्रमुख, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियो से भेंट एवं चर्चा करेंगे

10 जनवरी को फूलझाड़ू प्रोसेसिंग केन्द्र का अवलोकन एवं मलखम्ब प्रदर्शन एवं मलखम्ब खिलाड़ियों से मिलकर परिचय प्राप्त करेंगे

MOST POPULAR

HOT NEWS