दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में कोरोना का कहर थमने के बजाय बढ़ते ही जा रहा है | लॉकडाउन के बावजूद संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है | कोरोना की दूसरी लहर नहीं तूफ़ान बनकर आई है |
डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –
|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||
दल्ली राजहरा- छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रभाव को रोकने एवं कोरोना संक्रमित मरीजों को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने में असफल रहने वाली भूपेश सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के निर्देश पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय एवं जिला भाजपा के अध्यक्ष कृष्णकांत पवार के मार्गदर्शन में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागड़े के नेतृत्व में कोरोना संक्रमण के नियमों का पालन करते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने घरों मे धरना प्रदर्शन किया गया ।
अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागडे ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों में सामंजस्य का अभाव होने एवं अधिकारियों द्वारा कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर की अनदेखी करने के दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं प्रदेश में लाखों लोग कोरोनावायरस से पीड़ित हैं साथ ही सैकड़ों लोगों की मृत्यु हो चुकी है। एक और टेस्टिंग ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट में यह सरकार फिसड्डी साबित हो रही है तो वहीं दूसरी ओर बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के कारण अस्पताल में बिस्तर, ऑक्सीजन सिलेंडर, जांच किट की कमी एवं जरूरी दवाओं की कमी से जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कोरोना संक्रमण की रोकथाम में नाकाम रहने वाली भूपेश सरकार की निंदा करते हुए अपील करती है कि शीघ्र ही प्रदेश में अच्छी एवं विश्वसनीय स्वास्थ्य सुविधाओं को सुचारू रूप से संचालित करें ताकि जनहानि को रोका जा सके । भाजपा के धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से मोर्चा के जिला कार्यसमिति के सदस्य सागर गनीर, अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष अमित बंजारे, जनजाति मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रवीण उइके, रोशन साहू भुनेश्वर देवांगन, मंजेश ठाकुर आदि कार्यकर्ता अपने अपने घरों में धरने में बैठे ।
बालोद/दल्ली राजहरा। दल्ली राजहरा क्षेत्र के ग्राम कुसुमकसा में एक गरीब परिवार की बेटी की शादी सबके सहभागिता से हो रही है जनपद सदस्य संजय बैस के नेतृत्व में राम जानकी सेवा समिति द्वारा इस बेटी की शादी के लिए चंदा किया गया और इस परिवार को Rs 21000 दिए गए। आर्थिक मदद पाकर बेटी के मां के आंसू छलक पड़े। वह इसलिए क्योंकि बेटी का पिता बीमार है।
3 से 4 साल से उनका इलाज चल रहा था। पर ठीक नहीं हुआ है। इलाज में लाखों खर्च हो चुके हैं। पर सामने शादी है। उनके सामने आर्थिक स्थिति और डगमगा गई थी। ऐसे में परिवार वालों ने अपनी समस्या जनपद सदस्य संजय बैस को बताई तो उन्होंने रास्ता निकालने की सोंची। फिर क्या था राम जानकी सेवा समिति द्वारा तय किया गया कि हम बेटी की शादी में मदद करेंगे और सबने जितना हो सके आपस में चंदा करना शुरू किया। अन्य लोगों से भी दान मांगा गया। देखते देखते Rs 21000 इकट्ठा हो गए। जिसे उक्त परिवार को सौंपा गया। किसान लखन किरेन्द्र की बेटी नीलम की शादी 25 अप्रैल को है।
25 अप्रैल को किसान के घर में बरात आने वाली है। घर पर मंडप सजा है। पर पैसों की कमी से शादी में अड़चन आ जाती। ऐसे में मसीहा बनकर जनपद सदस्य सहित उनके साथियों ने मदद की। पैसे के अलावा उपहार गृहस्थी के लिए बर्तन भी दान किए गए। मदद पाकर किसान का परिवार खुशी के मारे रो पड़ा। इस पहल में राम जानकी सेवा समिति के संरक्षक व जनपद सदस्य संजय बैस सहित अध्यक्ष वीरेंद्र सिन्हा, उपसरपंच दीपक यादव, नितिन जैन, कमल कांत साहू, मनीष जैन, मनीष जेठवानी, दिनेश जैन, देवराज जैन सहित अन्य साथियों का सहयोग रहा।
कोरोना महामारी ने देश भर को अपनी चपेट में ले दोबारा ले लिया , और इस दूसरे चरण में लोग प्राथमिक चिकित्सा , बेड , दवाओं की कमी से जान गंवा रहे हैं ।
नगर दल्ली राजहरा में कोरोना संक्रमितों के बेहतर इलाज के लिए क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक एवम मंत्री अनिल भेड़िया जी के प्रयासों से 100 बिस्तर ऑक्सिजनयुक्त कोविड केयर सेंटर वार्ड 15 स्थित एकलव्य विद्यालय परिसर में बेहद कम वक्त में युद्ध स्तर पर तैयार किया गया ।
संक्रमण पाय जाने पर नगर के लोगों को सीधे यहां ऑक्सिजनयुक्त बिस्तर उपलब्ध होगा , जो कि बड़ी राहत है । युवा कांग्रेस कार्यकर्ता परितोष हंसपाल ने इस सौगात हेतु मंत्री अनिला भेड़िया , नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर व मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी का आभार व्यक्त किया है ।।
देश भर में कोरोना महामारी से लोग जान गंवा रहे हैं और लोग अस्पतालों में ज़िंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं । इस महामारी के बीच जहां राजनीतिक छींटाकशी छोड़ कर लोग जनप्रतिनिधियों से मदद की उम्मीद रखते हैं , भाजपा द्वारा ऐसे हालात में धरना प्रदर्शन कर लोगों का मनोबल तोड़ना एक निम्नस्तरीय राजनीति से ज़्यादा और कुछ नहीं है ।
यूँ ही नहीं कहा जा रहा है भाजपा को “आपदा में अवसर”
ज्ञात हो कि देश भर में सारे राज्य महामारी को रोकने में असफल रहे हैं , गुजरात , उत्तराखंड , मध्यप्रदेश में हालात क्या हैं ये समाचार के माध्यम से सबने देखा है ! इसके बाद भी जब छत्तीसगढ़ के सारे विधायक अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में युद्धस्तर पर कोविड केयर सेंटर का निर्माण कर रहे हैं , सराहना तो दूर , भाजपा वालों ने कीचड़ उछालना ठीक समझा ।
विदित हो पूरे देश मे कोरोना वैक्सीन लगवाए जाने के मामले में छत्तीसगढ़ दूसरे नम्बर पर है , बालोद जिले के तीनों विधायकों ने संक्रमण से निपटने बेहद अलप समय मे कोविड केयर तैयार करवाया है ।
मुख्या भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी द्वारा निरंतर महामारी की रोकथाम हेतु आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और आगे मिल कर इस महामारी से जंग जीतेंगे ।।
बेहतर होगा कि इस जंग में भाजपा अपने सोये हुए सांसदों को शामिल करने भी एक धरना प्रदर्शन का आयोजन करें , और लोगो को जागरूक करने के लिए मास्क का उपयोग करे क्योकि आज भी बहुत से नेताओ ने फ़ोटो खिंचवाने के लिए मास्क का उपयोग नही किया जो कि गैर जिम्मेदार हरकत है।।
आज दिनांक 24/04/2021 को प्रदेश प्रभारी माननीय – डी. पुरंदेश्वरी व प्रदेशाध्यक्ष माननीय – विष्णु देव साय , जिलाध्यक्ष माननीय- कृष्णकांत पवार के निर्देशानुसार अपने घर पर ही रहकर समय 3 से 5 बजे तक इस अवधि में अपने घर मे भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाकर प्रदेश कांग्रेस भूपेश सरकार व उनके 13 मंत्रियों के खिलाफ घर पर ही कोरोना महामारी से कांग्रेस सरकार नाकाम रही । भूपेश सरकार कहते है गांव- गांव में आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है वह कहना फर्जी बात है गांव -गांव ही क्या शहरों में भी आइसोलेशन सेंटर नही खुलवा पाई है ।कोरोना महामारी को नियंत्रित करने में कांग्रेस सरकार असफल है पिछले वर्ष कोरोना महामारी में मुख्यमंत्री जी व उनके 13 मंत्रियों ने वाहवाही लूटा था आज की स्थिति में मुख्यमंत्री व उनके 13 मंत्री घर पर छुपकर बैठे हुए है ।बालोद जिले में लगभग प्रतिदिन 300 कोरोना पोजेटिव मरीज निकल रहे है आइसोलेशन सेंटर में जगह न होने की वजह से मरीजो को जबरदस्ती होम आइसोलेट कराया जा रहा है |
जिससे लोगो मे भय का वातावरण निर्मित हो रहा है बस ये कांग्रेस की सरकार सिर्फ और सिर्फ ट्रांसफरो का खेल ,खेल रही है व हमारे छत्तीशगढ़ को रेत माफियाओं का अड्डा बना रही है व पवित्र गंगाजल को हाथ मे लेकर कसम खाने वाली सरकार ,कि हमारे द्वारा शराब बंदी की जाएगी ,वही काँग्रेस की झूठी सरकार पर व्यक्ति पीछे 5 लीटर शराब बेच रही है ऐसे कांग्रेस के निकम्मी सरकार को तत्काल इस्तीफा दे देनी चाहिए । इसी कारण, अनुसूचित जनजाति मोर्चा ( बालोद) जिलाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि – श्रीमान विक्रम धुर्वे व नगर पंचायत उपाध्यक्ष (चिखलाकसा) – श्रीमान अब्दुल इब्राहिम सय्यद जी ने अपने घर पर ही रहकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया ।
बालोद जिले मैं करोना संक्रमण के चैन को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन तरह तरह के प्रयास कर रहा है एवं गली-गली घूमकर लोगों को घर में रहने की सलाह भी दी जा रही है प्रशासन द्वारा मुस्तैदी के कारण लोग घरों पर रह रहे हैं किंतु कई लोग इसके बावजूद अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं इसी प्रकार की एक घटना मैं आज वार्ड क्रमांक 10 में 1 मकान ढलाई का कार्य चल रहा था जिसे प्रशासनिक अमला जिसमें नगरीय प्रशासन विभाग राजस्व विभाग पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा मशीन को 1महीना के लिए जप्ती कर थाना भेज गया 2000 रुपये का चालान काटा गया एवं मकान मालिक फूल सिंह साहू एवं पिता नीतू साहू को चेतावनी देकर छोड़ा गया |
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश का लोकप्रिय, विश्वसनीय वेबपोर्टल CityMediacg ने एक वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया हैं और इसके लिए जनता से मिले अपार प्यार के बदौलत इसकी विश्वसनीयता के कारण इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है जिसके लिए CityMediacg Team ने इसके लिए सभी पाठकों का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
बस्तर संभाग के प्रमुख अर्जुन झा ने कहा कि वेबपोर्टल के पत्रकारों ने कोरोनाकाल में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसके तहत् आमजनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से प्रकाशित किया और जनता को राहत भी प्रदान किया। कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए जिला व पुलिस प्रशासन के साथ कदमताल करते हुए सभी के सुख-दु:ख में खड़े रहा।
“आज पूरा देश जब कोरोना महामारी के संकट से गुजर रहा है हर राज्य में दिनो दिन संक्रमण का फैलाव बढ़ते ही जा रहा है चाहे वंहा भाजपा की सरकार हो या कोई अन्य पार्टी की ऐसे में बालोद जिला के भाजपा नेताओ व कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ किया जा रहा धरना प्रदर्शन केवल एक दिखावा है और कुछ भी नही”
“वास्तविकता के दूर भाजपा के लोग जो इस महामारी के समय पर न ही अपना कार्यक्षेत्र बल्कि अपने वार्ड या अपने ग्राम पर भी कोई सेवा नहीं दिए और आज राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्यो का विरोध और तंज कसना अपने आप मे ही भाजपा की ओझि मानसिकता और मौका परस्त राजनीतिक गुणों को दिखा रही है”
भाजपा के नेता व भक्त केवल अपने घरों के बाहर बैठ कर फोटोशूट कर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी झूठी सक्रियता दिखाने का कार्य कर रही है
“लेकिन जागरूक जनता को भाजपा का गिरगिट की तरह रंग बदलना अच्छे से पता है”
मुह में राम राम बगल में छुरी वाली राजनीति करती है भाजपा
“इस महामारी के समय मे भाजपा के नेता व भक्त जो राज्य सरकार को घेरने की बात कर रहे उनमे यदि हिम्मत हो तो छत्तीसगढ़ के 9 MP के साथ मिलकर देश के प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को घेर कर दिखाए और कहे कि संकट की घड़ी में हमारे राज्य के साथ की जा रही भेदभाव को दूर कर हमें पर्याप्त स्वास्थ्य संसाधन मुहैया कराए जाए ताकि जल्द ही हम कोरोना महामारी से लड़ और जीत सके तब यह ज्ञात होगा कि वास्तविक में भाजपा जन सहयोगी पार्टी है वरना जनता जानती है कि
मुह में राम राम बगल में छुरी भाजपा की फितरत में शामिल है
बालोद जिले में कोविड-19 से लड़ने के लिए, इसके लगातार बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए, जिले के तीनों विधायक जिसमें एक कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद एवं विधायक बालोद संगीता सिन्हा अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार जाकर आइसोलेशन सेंटर, क्वॉरेंटाइन सेंटर, जिला अस्पताल में इलाज की स्थिति, मरीजों की सुविधाएं एवं ऑक्सीजन की उपलब्धता पर निगरानी रखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं । परिणाम स्वरूप कोरोना मरीजों के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है और रिकवरी रेट भी बढ़ रहा है। जिले में आर टी पी सी आर लैब खोला जा रहा है। दल्ली राजहरा में 100 बिस्तर ऑक्सीजन युक्त कोविड-19 खोला जा रहा है। यह सब बालोद जिला के तीनों विधायकों के अथक प्रयासों से हो पा रहा है।
किंतु बालोद जिले में कोविड-19 के दूसरे लहर फैलने के बाद से आज तक इस क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी जी एक बार भी जिले में नहीं आए ना ही किसी अस्पताल में गए ना ही किसी कोविड-19 सेंटर में गए कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए सांसद मोहन मंडावी द्वारा आज तक कोई भी प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है इसे उनकी निष्क्रियता कहें या उनकी मानवता मर गई है। जबकि प्रदेश के अन्य सभी क्षेत्र के सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में कोरोना के प्रभाव को कम करने के लिए लगातार प्रयत्नशील है ऐसे में कांकेर लोकसभा के सांसद को भी बालोद जिला में अपनी उपस्थिति देनी चाहिए और कोरोना के प्रभाव को कम करने हेतु चिकित्सा सुविधा में सुधार लाने हेतु कार्य करना चाहिए।