जगदलपुर। बस्तर के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के साथ साथ बस्तरियों के रोजगार के लिए लगातार प्रयासरत बस्तर सांसद दीपक बैज की कोशिशें रंग ला रही हैं। बस्तर में वायुसेवा, रेलसेवा के विस्तार के साथ ही फोरलेन की मंजूरी में सांसद दीपक बैज की अहम भूमिका है तो अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर बस्तर लोकसभा क्षेत्र में लघु वनोपज प्रसंस्करण की दो इकाइयां स्थापित हो रही हैं जिससे बस्तर लोकसभा क्षेत्र में रोजगार की बहार आयेगी। बस्तर का महुआ और इमली विदेश में धूम मचाएगी।
छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार 65 प्रकार की लघु वनोपज समर्थन मूल्य पर खरीदने के साथ ही प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित कर रही है। इससे वनोपज संग्राहकों को सही दाम मिल रहा है और प्रोसेसिंग यूनिट के जरिये रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। वनांचल पैकेज के तहत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में लघु वनोपज आधारित प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना के लिए दो त्रिपक्षीय समझौते हस्ताक्षरित होने पर बस्तर सांसद दीपक बैज ने सभी कांग्रेस विधायकों, जनप्रतिनिधियों के साथ बस्तर विकास के अग्रदूत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इन प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना से बस्तर लोकसभा के विशाल क्षेत्र में रोजगार के अवसरों में पर्याप्त इजाफा होगा। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उपाय संवेदनशील मुख्यमंत्री लगातार कर रहे हैं। बस्तर में विकास और विश्वास का दौर चल रहा है। वनवासियों के जीवन में खुशहाली आई है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेस विधायक, सभी जनप्रतिनिधि मिलकर मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप बस्तर के कायाकल्प में जुटे हुए हैं। बस्तर सांसद दीपक बैज ने कहा कि बस्तर की जनता ने कांग्रेस को जिम्मेदारी सौंपी है और हमारी राज्य सरकार व हमारे मुखिया भूपेश बघेल बस्तर की तस्वीर और तकदीर बदल रहे हैं। बस्तर में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। प्रोसेसिंग यूनिट्स की स्थापना से बस्तर में रोजगार के अवसर तो बढ़ेंगे ही, बस्तर का महुआ दुनिया भर में महकेगा और हमारी इमली भी विदेशों में इतरायेगी।
रायपुर, 20 मई 2022 – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर के वरिष्ठ पत्रकार श्री शंकर तिवारी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री बघेल और मीडिया प्रतिनिधियों ने आज बीजापुर में प्रेसवार्ता के पहले दो मिनट का मौन धारण कर श्री तिवारी को श्रद्धांजली दी।
श्री तिवारी का रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से बस्तर की पत्रकारिता में सक्रिय रहे।
मुख्यमंत्री बघेल ने श्री तिवारी के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
दल्ली राजहरा के मुख्य मार्ग में लगातार हो रही दुर्घटनाओं से आम नागरिकों एवं राहगीरों के मन में दहशत का वातावरण निर्मित हो रहा है कल शाम चिखलाकसा पुल पर कोई मोटरसाइकिल सवार एवं ट्रक की दुर्घटना के बाद दूसरी घटना में कल रात दिल दहला देने वाली दुर्घटना सामने आई हैं जो डौंडी थाना क्षेत्र के मनकुवर चौक के पास बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया. जिसमें एक तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रक से जा टकराई.
कार क्रमांक cg 24 p 2138 भानुप्रतापपुर की तरफ से किसी वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रही थी. इसी दौरन मनकुवर चौक के पास उनकी कार एक खड़ी ट्रक से जा टकराई. जिसमें 10 साल के मासूम की मौत हो गई. इस हादसे में मासूम विकास कोरेटी पिता संकुर कोरेटी की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक के पिता CRPF के जवान हैं. जो अभी ड्यूटी पर हैं, कार में कुल 5 लोग सवार थे. साथ ही मासूम की मां समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को दल्लीराजहरा शहीद अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भिलाई रेफर कर दिया गया है. फिलहाल पूरे मामले में डौंडी पुलिस ने जांच शुरु कर दी है.
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
♦️बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने कहा की आप लोगों कार्य बहुत ही सराहनीय है जनप्रतिनिधियो को अपने लोगों के बीच जाकर योजनाओं को बताये और आप लोगों में निडरता होनी चाहिए ताकि हर विषम परिस्थिति में भी कठरस्थम्भ बनकर शालीनता पूर्वक बात रखे |
♦️ समीक्षा बैठक के दौरान रामगोपाल अग्रवाल और गिरीश देवांगन ने बकावंड सद्भावना भवन एवं रेस्ट हॉउस करपावंड व बस्तर ब्लॉक के सद्भावना भवन में बूथ कमेटियों की बैठक कर कार्यो की समीक्षा की और उनके मन की बातें सुनी और समस्याओं से अवगत हुए |
♦️ब्लॉक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अतिथियो के समक्ष संगठन के कार्यों की सराहना कर अपने मुखिया की मुखर होकर प्रशंसा की तथा संगठन के गतिविधियों के बारे में बताकर विस्तृत जानकारियां भी दी और कहा की भूपेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन और घर-घर तक पहुंचाने में आवश्यक रूप से अपनी सहभागिता दर्ज कराने का दिया सुझाव दिया और कहा की मेरा बूथ सबसे मजबूत” की परिकल्पना के साथ बूथ कमेटियों की हुई समीक्षा में उपस्थित पदाधिकारियों ने रखे अपने अपने सुझाव रखने का अवसर प्राप्त हुआ तो उन्होंने अपनी कार्यशैली की रुपरेखा के बारे में और बताये प्रदेश बूथ प्रबंधन समिति के सदस्य के समक्ष अपनी बात रखकर 2023 को पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने की उल्लेख किया
♦️कांग्रेस का जांबाज़ सिपाही व कार्यकर्ता अपनी सरकार के सफलतम कार्यकाल और उसकी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचने हेतु कृतसंकल्पित है प्रदेश बूथ प्रबंधन समिति के सदस्यद्वय ने माइक्रोमैनेजमेंट के साथ बूथ कमेटी के अध्यक्ष और पदाधिकारियों को युवा महिला और सियान सज्जनों के साथ आपसी सामंजस्य स्थापित कर बूथ को संभालने का किया आह्वान.
♦️प्रदेश बूथ प्रबन्धन समिति के सदस्यद्वय ने ब्लॉक मुख्यालय बकावंड एवं ब्लॉक करपावंड ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहित जोन, सेक्टर, बूथ कमेटी के अध्यक्ष पदाधिकारीयों व स्थानीय प्रदेश जिला पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर बूथ कमेटियों को दिया दिशा निर्देश किया है उनके बीच उपस्थित होकर उनको पार्टी की रीती नीति और जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की बात रखी |
♦️प्रदेश बूथ प्रबन्धन समिति के सदस्यद्वय ने कहा 2018 के विधानसभा चुनाव के जिस मुस्तैदी के साथ आपने अपने अपने बूथ मैनेजमेन्ट को मजबूती प्रदान की थी जिसका प्रतिफल हम सभी को प्रदेश में पुनः सत्ता वापसी के रूप में मिला वही माइक्रो मैनेजमेंट की आवश्यकता की अहम भूमिका होगी “मेरा बूथ सबसे मजबूत” की अवधारणा के साथ आगामी चुनाव के तैयारी में जुटना होगा है आप सभी को मालूम होगा कि आगामी विधानसभा के लिये बूथ स्तर पर अभी से तैयारी करनी है जिससे हमें लक्ष्य से ज्यादा बहुमत हासिल हो, कांग्रेस की भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की उन्नति और प्रगति के लिए जो कार्य किए प्रदेश की जनता ने शत प्रतिशत लाभ उठाया आपकी निष्ठा और मेहनत ने कांग्रेस की सरकार बनाने में जो भूमिका निभाई उसके लिए आप बधाई के पात्र हैं आपकी मेहनत और लगन का असर है कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करता रहा है हम उन सभी जांबाज़ कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हैं और उम्मीद करते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ता दुगुनी मेहनत करके फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में अपना योगदान दें जिले के अंतर्गत आने वाले ब्लॉकों के बूथ कमेटी के अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने भी अपने नेता के समक्ष अपनी अपनी बातें रखी जिनकी बातों को भी गंभीरता के साथ बूथ प्रबंधन समिति के सदस्यद्वय ने सुना और उस पर अमल करने की बात कही बूथ कमेटी की समीक्षा बैठक में कई विषयों पर चर्चा हुई आगामी विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी किन मुद्दों और मैनेजमेंट के साथ मैदान में उतरेगी उस पर भी गंभीरता के साथ विचार विमर्श किया गया |
♦️ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य लगातार अपने कार्य के प्रतिक सटीक रहते हुए बस्तर विधानसभा के तीनों ही ब्लॉक में अपने समक्ष रहकर विभिन्न कार्यों को पूर्ण कराया है और उन्होंने लोगों में जोश भरते हुए आने वाले चुनाव में मेहनत लग्न के साथ काम के प्रति मन लगाने की बात रखे है |
भानपुरी…।मुख्यमंत्री प्रवास निरिक्षण के दौरान रास्ते में उन्होंने देखा सड़क दुर्घटना में घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया विधायक चंदन कश्यप ने मानवता का परिचय दिया. सड़क दुर्घटना में घायल को अपनी साथ चल रही गाड़ी से भेजा . घायल को देख विधायक ने गाड़ी को रुकवाया. वह उतरकर घायल के पास पहुंचे और गाड़ी में जिला हॉस्पिटल रवाना किया | विधायक की इस सहृदयता की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है. आम तौर से खुद को वीआईपी श्रेणी में समझने वाले ऐसे मामले देख आगे बढ़ जाते हैं
हमारे वरिष्ठ श्री शंकर तिवारी जी के निधन की सूचना बेहद दुःखदाई और स्तब्ध करने वाली है। पत्रकारों के लिए आवास और बस्तर जिला पत्रकार संघ के चुनाव के लिए उन्होंने बेहद लंबे समय तक संघर्ष किया। उनके इसी जज़्बे ने हम सभी को उनके बहुत करीब ला दिया और वो हमारे दिलों में बस गए। उनका जाना हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। पत्रकार बिरादरी सदैव उनकी ऋणी रहेगी। अश्रुपूरित श्रद्धांजलि।
चिखलाकसा पुल पर ट्रक की चपेट में आने से दो मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल ट्रक मानपुर चौक से दल्ली की ओर आ रही थी वही चिखला कसा की ओर से आ रहे दो मोटरसाइकिल सवार सीधे ट्रक पर जा घुसे जिससे मोटर सवार दोनों व्यक्तियों को चोट आई उन्हें तत्काल 108 की सहायता से हॉस्पिटल भेजा गया घायलों के नाम की जानकारी नहीं हो सकी है ट्रक भानूप्रतापपुर की बताई जा रही है ट्रक का क्रमांक सीजी 04 एन एच 7898 है मोटरसाइकिल हौंडा कंपनी की सुपर स्प्लेंडर है मौके पर पुलिस पहुंच कर दोनों गाड़ियों को थाने ले जाया गया है
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
1765 कैम्प, 46557श्रमिक पंजीकृत लाभान्वित और 3 करोड़ रुपए से अधिक की नि: शुल्क दवाएं वितरित संसदीय सचिव जैन बने एक लाख एकवें मरीज
जगदलपुर। नगरीय निकाय एवं श्रम विभाग के संसदीय सचिव तथा जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना को एक क्रांतिकारी अभियान बताया है। इस योजना से स्लम क्षेत्र के लोगों को घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों को उपलब्ध हो रही है।उक्त बातें संसदीय सचिव ने नगरीय निकाय क्षेत्र के अंबेडकर वार्ड के तिरंगा चौक में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में कहीं। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने शहर की जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि जनता को घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाली भूपेश सरकार देश के लिए रोल मॉडल है । इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले इसके लिए प्रयासरत हैं।
संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की महत्त्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत अपना परीक्षण करवाकर एक लाखवां एक मरीज बने वहीं महापौर श्रीमती सफीरा साहू व निगम अध्यक्ष कविता साहू ने भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।
संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत 7 नवंबर 2020 से आज पर्यंतक तक 1765 कैंप आयोजित किया गया जिसमें 01 लाख से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया जिसमें नगरीय निकाय क्षेत्र के सभी 48 वार्डों के 46557 पंजीकृत श्रमिकों को इससे फायदा हुआ और निःशुल्क 3 करोड़ से ज्यादा की दवाई वितरित किए गए।
इस दौरान वरिष्ठ पार्षद यशवर्धन राव, अनिता नाग, ललीता राव, सूर्या पानी, गौरनाथ नाग, हेमु उपाध्याय, विक्की निषाद, निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल, पी डी बस्तियां, जॉन मैडम सीके मैत्री,धनंजय सिंह ठाकुर,रत्ना पाटले, संतोष आचार्य, विजेंद्र ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।
डौंडी ब्लाक के दारूटोला ग्राम 5 वर्षीय बालक की सर्पदंश मृत्यु हो गई मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात खेमलाल चिराम व उनका 5 साल का बेटा कुणाल चिराम साथ में सोए हुए थे . करीब 2 बजे के आसपास बच्चे को जहरीले सांप ने डस लिया जिसके बाद बच्चा अचानक से उठ गया और पिता को बताया कि मुझे कुछ काट लिया है, इसके बाद पिता ने देखा तो साप वही पर था. इसके बाद प्राइवेट गाड़ी कर बच्चे को दल्लीराजहरा के शहीद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के चलते मासूम की मौत हो गई. पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जानकारी के बाद दल्लीराजहरा थाने की टीम हॉस्पिटल पहुंचकर मामले में पंचनामा कर पीएम के शव परिजनों को सौंपा. पीएम करने वाले डॉक्टर चुनारकर ने बताया की जहर पूरे शरीर मे फैलने की वजह से उसकी मौत हुई है.
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने प्राकृतिक आपदा से मृत स्कूली छात्रों के परिजनों को छात्र बीमा योजना के एक-एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने जिन मृत बच्चों के परिजनों को चेक प्रदान किया उसमें स्व समीर बघेल के पिता बलराम बघेल प्राथमिक शाला गुडापारा विकास खंड जगदलपुर, स्व सरस्वती मौर्य की माता श्रीमती देवली मौर्य शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय जगदलपुर एवं स्व रेवती के पिता जगमोहन शा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलचा को एक एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की संवेदनशीलता से आज हर स्कूल के हर छात्र छात्राओं का बीमा किया गया है यदि उनकी मृत्यु प्राकृतिक आपदा से होती है तो उन्हें एक लाख रुपए का चेक तत्काल प्रदान किया जा रहा है उन्होंने मृतक छात्र छात्राओं के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा की हम आपके बच्चों को तो वापस नहीं ला सकते हैं पर अनुग्रह राशि प्रदान कर आपकी जिंदगी में कुछ परेशानी कम कर सकते हैं |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू पार्षद सुशीला बघेल, लता निषाद सूर्या पाणी, यशवंत ध्रुव, दयाराम कश्यप, बलराम मौर्य,गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, विजय सिंह,कमल सेठिया,विक्की निषाद, खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज, वंदना मंदनकर,स्नेहलता दिवान,भीमाराव उपस्थित रहे |