भानपुरी । ग्रामपंचायत भैंसगांव में खण्ड स्तरीय जन चौपाल समाधान शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें सभी विभागीय अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित होकर अपने विभाग में शासन द्वारा चलाई जा रही महती योजनाओ के बारे में उपस्थित ग्रामीणजन को जानकारी दी गई। पीडब्लूडी विभाग द्वारा डुब्बागुड़ा से भैंसगांव तक व अलवाही तक डामरीकरण सड़क स्वीकृत होने की जानकारी ग्रामीणों को दी गईं।ग्रामीणों द्वारा शिकवा शिकायत सम्बन्धी अधिकांश आवेदनों को अनुविभागीय अधिकारी (रा0)ओपी वर्मा की उपस्थिति में निराकरण शिविर स्थल में ही किया गया। जिन आवेदनो का खण्ड स्तर पर समाधान नही हो सका उन्हें अनुशंसा कर जिले में भेजकर त्वरित निराकरण किये जाने का आस्वासन दिया गया। ग्रामीणों द्वारा बोर संचालन में परमानेंट विद्दुत कनेक्शन के लिये एसडीएम से गुहार लगाई।जिस पर अधिकारी द्वारा तत्काल सम्बन्धित विभाग को संज्ञान में लेकर समस्या का समाधान करने के निर्देश मौके पर ही दिये गए।स्वास्थ्य रथ का ग्रामीणों ने भरपूर लाभ उठाया।लगभग 60 ग्रामीणों ने हीमोग्लोबिन की जांच ,सुगर जांच,बी पी की जांच व अन्य बीमारियों की जांच करवाकर दवाइयों का लाभ भी लिया गया। आंगनबाड़ी सहायिकाओं द्वारा बर्तन की मांग की गई 5 केंद्रों में बर्तन प्रदाय हेतु परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विभाग क़ो एसडीएम ने मौके पर ही त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए ! इस शिविर में प्रमुख रूप से अनुविभागीय अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा, एसडीओपी घनश्याम कामड़े ,तहसीलदार कमल किशोर साहू ,नायब तहसीलदार चित्रसेन साहू ,एसडीओ पीडब्लूडी वर्गीस,सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी सुशील तिवारी,फ़ूड इंस्पेक्टर पायल वर्मा ,पंचायत इंस्पेक्टर दिनेश साहू,व स्थानीय कर्मचारी ,संकुल समन्वयक,सचिव ,पटवारी ,ब्लॉक समन्वयक घनश्याम दीवान व युवोदय की टीम विशेष रूप से उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन श्रीधर पांडेय सीएसी घोटिया द्वारा किया गया !
उ. मा. वि. संकुल चोकर में सेवानिवृत्त शैक्षिक समन्यवयक विरेन्द्र कश्यप जी का मना विदाई समारोह
जगदलपुर: विदाई समारोह का आयोजन आज दिनांक 29 अप्रैल 2022 को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोकर में संकुल चोकर के शैक्षिक समन्वयक विरेंद्र कश्यप जी के सेवानिवृत्त होने पर संकुल चोकर एवं करमरी के शिक्षकों के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का गणेश माँ शारदा की पूजा अर्चना से की गई। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने विरेंद्र कश्यप जी के साथ व्यतीत कार्यकाल को स्मरण करते हुए कश्यप जी के प्रेरणादायी व्यक्तित्व को उजागर किया गया, विभिन्न वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कश्यप जी के साथ व्यतीत मधुर स्मृतियों को साझा किया तत्पश्चात विरेंद्र कश्यप जी एवं चोकर संकुल के विद्यालयों से पदोन्नति प्राप्त कर अन्य संकुलों में स्थानांतरित शिक्षकगण शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह् प्रदान कर सम्मानित किया गया।
संपूर्ण कार्यक्रम मंच का संचालन सरिता यादव व्याख्याता रसायन शास्त्र के द्वारा किया गयाl कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास खण्ड स्रोत समन्वयक राजेन्द्र सिंह ठाकुर जी, ग्राम पंचायत चोकर सरपंच लखमी बघेल जी,उप सरपंच चोकर शमभूनाथ बघेल जी, ग्राम चोकर के वरिष्ठ नागरिक आदरणीय ललित दादा, पाकलू दादा, संकुल प्राचार्य चोकर जयराम यादव जी, संकुल प्राचार्य करमरी शाह जी, नाग जी एवं संकुल चोकर/ करमरी के समस्त शिक्षक/ कर्मचारी उपस्थित रहेl
सामाजिक सोहाद्र बिगाड़ने वाले युवक पर पुलिश के कार्यवाही
तुलाराम गौर पिता निर्भयराम गौर उम्र 21 वर्ष पता हाथीगोररा टेकाडोढ़ा थाना- डौंडी जिला बालोद द्वारा हिन्दू धर्म के देवी देवताओं एंव विशेष जाति धर्म के खिलाफ अपमान जनक शब्दो का प्रयोग करता था जिसमे आरोपी को समझाइश पूर्व में दिया गया था फिर भी आरोपी तुलाराम गौर दिनांक 26 4 2022 को फिर से अपने स्टेटस/प्रोफाइल में गलती की पुनरावृति करने पर आरोपी के खिलाफ धारा 151, 107, 116(3) ज फो के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया


घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


शराब पीकर गाडी चलाने पर लगेगा 10 हजार का जुर्माना
दोस्तो अगर कोई व्यक्ति शराब पीकर वाहन चलाता है तो मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धारा 185 के प्रावधानों के तहत शराब या ड्रग्स के प्रभाव में एक व्यक्ति द्वारा ड्राइविंग-कोई भी गाड़ी चलाते समय या गाड़ी चलाने का प्रयास करता है, पकड़े जाने पर डॉक्टरी परीक्षण में यदि शराब पिये हुए पाये जाने पर पहले अपराध के लिए कारावास की सजा दी जा सकती है जो छह महीने तक हो सकता है या उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है जो दो हजार रूपए तक हो सकता है नए प्रावधानों के अनुरूप यह 10 हजार तक हो सकता है ,तीन वर्ष के भीतर ऐसा अपराध कर दोबारा कर लें तो उसके लिए दो वर्ष का कारावास एवम तीन वर्ष का जुर्माना दोनों दिया जा सकता है।


घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


किसानों की भलाई में जुटी सरकार और ये सरपंच पति कर रहा बंटाढार…
किसानों का केवाईसी बनाने वाले युवक को जूता मारने की धमकी
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार किसानों की सरकार है। सरकार किसानों के कल्याण में जुटी हुई है लेकिन उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जरूरी कागजी दस्तावेज तैयार करने वाले लोग पत्नी के एवज में ग्रामीण सत्ता का संचालन करने वालों की धमकी और दादागिरी का सामना कर रहे हैं। ऐसी धमकियों से किसानों के हित प्रभावित हो रहे हैं। सरपंच पति कोई पद नहीं होता किंतु पंचायती राज में जिस तरह सरपंच पति नाम की हुकूमत चल रही है, उससे ग्रामीण आबादी त्रस्त है और सरकार द्वारा महिलाओं को दिए गए आरक्षण की भावनाओं की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ताजा मामला जगदलपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत धुरगुड़ा का है, जहां सरपंच पति कथित वायरल ऑडियो में खुद को सरपंच बताते हुए किसानों के केवाईसी का कार्य करने वाले युवक को जूते चप्पल से मारने की धमकी देते हुए गालियों की बौछार कर रहा है! वायरल ऑडियो में युवक खुद को कथित तौर पर जगदलपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत तुरेनार का रहने वाला बता रहा है और कोटवार का भतीजा होने की जानकारी दे रहा है। साथ ही धुरगुड़ा पंचायत में अपनी केवाईसी बनाने का सेंटर होने की बात कह रहा है। कथित आडियो में सरपंच पति का कहना है कि बगैर उसकी अनुमति के गांव के किसानों का काम युवक के द्वारा कैसे किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह सरपंच पति खुद को एक राष्ट्रीय दल का बड़ा नेता मानता है। यही वजह है कि वह पंचायत की सरपंच का पति होने के बावजूद पंचायत के कार्यों में दखल देता है। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस सरपंच पति की पीठ पर अपने समर्थन का हाथ रख देते हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व में भी इस सरपंच पति का विवादों से जुड़ाव रहा है। गांव के विकास कार्यों के लिए आने वाली राशि से यह सरपंच पति अपनी ठेकेदारी चमकाता है और गुणवत्ताहीन विकास सरपंच पति की ही देन बताई जा रही है।
कमिश्नर धावड़े ने किया मुख्यमंत्री प्रवास की तैयारी की समीक्षा
नेलसनार की सामुदायिक स्वास्थ्य का किया निरीक्षण
जगदलपुर 29 अप्रैल 2022/ शासन की प्राथमिकता वाले सभी योजनाओं का क्रियान्वयन ज़मीनी स्तर पर किया जाए और अधिकारी दौरा कर योजना के क्रियान्वयन की सतत निरीक्षण करें उक्त बातें बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े ने बीजापुर के जिला कार्यालय में मुख्यमंत्री के आगामी माह में प्रवास की तैयारी की समीक्षा करते हुए कहा। इस अवसर पर कलेक्टर राजेश कटारा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रवि साहू, वन मंडलाधिकारी पटेल, संयुक्त संचालक कृषि एम एस ध्रुव सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

कमिश्नर धावड़े ने सभी विभागों की योजनाओं की समीक्षा किए, उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समय सीमा में निराकरण करना सुनिश्चित करें। अंदरूनी इलाक़ों में हितग्राहीमूलक कार्यों की स्वीकृति देने के निर्देश दिए।
तहसील बीजापुर का किया औचक निरीक्षण
बीजापुर दौरा के दौरान कमिश्नर धावड़े ने बीजापुर तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील कार्यालय के द्वारा वन अधिकार मान्यता पत्रक तथा ऋण पुस्तिका वितरण कार्य के लिए सराहना किए साथ ही राजस्व रिकार्ड, नामांकन, सीमांकन, बँटवारा के कार्य, जाति प्रमाण पत्र के कार्य को प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए। शासकीय कार्य से कार्यालय में पहुँचे ग्रामीणों से कमिश्नर ने भी चर्चा की और तहसीलदार को ग्रामीणों के कार्य को जल्द करने कहा।इस अवसर पर कलेक्टर कटारा, सीईओ जिला पंचायत रवि साहू, डिप्टी कमिश्नर माधुरी सोम, एसडीएम भुआर्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इससे पूर्व कमिश्नर ने ईंटपाल गौठान का निरीक्षण कर गौठान में महिला समूह द्वारा किए जा रहे आजीविका मूलक कार्यों का अवलोकन किया।साथ ही बीजापुर शहर के समीप निर्मित एजुकेशन सिटी सहित पुशनार में कृषि विभाग के विभागीय योजना का लाभ चार किसानों द्वारा ग्राफ़्टेड बैगन, भिंडी, बरबटी की खेती किया जा रहा है का अवलोकन किए।
नेलसनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
कमिश्नर श्री धावड़े ने भैरमगढ़ विकासखण्ड के नेलसनार में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किए। उन्होनें संस्था में दवाई की उपलब्धता, मलेरिया की जाँच, ओपीडी की स्थिति, संस्थागत प्रसव की स्थिति, इलाज की सुविधा आदि अवलोकन किए।कमिश्नर ने संस्था की साफ़-सफ़ाई की सराहना की और स्वास्थ्य कर्मियों को और बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होने अस्पताल में भर्ती मरीज़ों से संस्था द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं और भोजन व्यवस्था के सम्बंध में चर्चा किए। अस्पताल में कमिश्नर श्री धावड़े ने अपना स्वास्थ्य जाँच करवाया।
10 दिन मे 10 घंटे बूथ में बिताएंगे भाजपा कार्यकर्ता, भाजपा का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
लता उसेंडी ने कार्यकर्ताओं को दिया एकजुट रहने का मंत्र, शक्ति केंद्र अनुसार तय किए गए विस्तारक
जगदलपुर–भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जमीनी तैयारियां आरंभ कर दी है इसी सिलसिले में आज भाजपा जिला कार्यालय में कार्य विस्तार योजना के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षण प्रभारी के रूप में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्या सुश्री लता उसेंडी ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण शिविर में जगदलपुर मंडल एवं नगरनार मंडल एवं तोकापाल मंडल के शक्ति केंद्रों के लिए अलग-अलग विस्तारक तय किए गए हैं जो आगामी 5 मई से 20 मई तक शक्ति केंद्रों में डेरा डालकर कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे और जनता से सीधे संवाद करेंगे।

प्रशिक्षण प्रभारी लता उसेंडी ने अपने संबोधन में कहा स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे के नाम पर कार्य विस्तार योजना संगठन ने तैयार की है विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक बूथ मजबूत हो, जहां से भाजपा की जीत का रास्ता सुनिश्चित हो। इस दिशा में प्रत्येक कार्यकर्ताओं को सक्रियता से अपनी महती भूमिका निभानी है। जगदलपुर के 15 एवं नगरनार के 11 शक्ति केंद्र मे विस्तारक तय किए गए हैं जो कार्य योजना के अनुरूप भाजपा के लिए 10 दिन 10 घंटे अपना पूरा समय देंगे। मतदान केंद्र वार बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, सामाजिक समीकरण,जन चौपाल, युवाओं से बातचीत,महिलाओं की समस्याओं की जानकारी, घर-घर दस्तक आदि कार्य संपन्न करेंगे साथ हीं कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने का मंत्र भी देंगे। सुश्री उसेंडी ने कहा कार्य विस्तार योजना को सभी कार्यकर्ता गंभीरता से लेंगे आगामी चुनाव के लिए अब अधिक समय शेष नहीं है।
प्रदेश महामंत्री किरण सिंह देव ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को विस्तारक का दायित्व मिला है वह अपने कार्यों को मनोयोग से करें। तोकापाल प्रशिक्षण प्रभारी नवीन विश्वकर्मा जिलाध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने भी अपने विचार व्यक्त किए | जगदलपुर नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता एवं नगरनार मंडल अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा एवं आभार महामंत्री आर्यद्र सिंह आर्य ने किया। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से संतोष बाफना,लछु राम कश्यप,बैदू राम कश्यप, राजाराम तोड़ेम, रामाश्रय सिंह, वेद प्रकाश पांडे, नरसिंह राव,सुरेश गुप्ता, सुब्रतो विश्वास, आलोक अवस्थी, संजय विश्वकर्मा, बृजेश सिंह भदोरिया, योगेंद्र कौशिक,मनोहर दत्त तिवारी,राकेश तिवारी,आशुतोष पाल, चंद्रकांत जोशी,नारायण ठाकुर, बाबुल नाग, बुधराम करतम,विनायक गोयल, रैतू राम, शशि नाथ पाठक,उमेश वानखेडे, राजपाल कशेर, रोशन झा, रंजीत पांडे, निर्मल प्रसाद पानीग्राही, अनिल सेठिया, नरेंद्र पानीग्राही, मोतीराम बघेल, राजकुमार सिंह, योगेश सिंह ठाकुर, मनोज पटेल, आनंद झा, योगेश शुक्ला, अभय कुमार दीक्षित, राजेश दास, संतोष बाजपाई, दिगंबर राव, नागेश्वर राव, धनराज नायडू, दयाराम बघेल, घनश्याम, रघुराज सेठीया, राधेश्याम पंन्द्रे, घनश्याम बघेल, अमरनाथ झा, गजेंद्र प्रताप सिंह, राजीव राय, दीपक तिवारी, मोहन सेठिया, सुरेश कश्यप, सूरज केसरवानी, प्रेम सेठिया, अतुल सिम्हा, रूपेश जैन, सूर्य भूषण सिंह, भुनेश्वर ध्रुव, परेश कुमार ताती, रितेश सोनी, लोकेश राव, आशुतोष बाजपाई, ओमप्रकाश सिंह, शिरीष मिश्रा, राज पांडे, ऋषभ राव, सूरज मिश्रा, गोपीनाथ गौतम, सुरेश ठाकुर, मोतीराम बघेल, दंतेश्वर राव,गणेश नागवंशी, फुल सिंह नायक, सुनील नायक, जुगल किशोर, कीर्ति पाढ़ी गुरु नारायण, विकास सिरदार, जयंत जोशी, आशीष ठाकुर, संजय चंद्राकर,चिंगड़ू राम, रूपेश, पुनीत राम साहू, शिवमोहन, तपन राय, शशि नाग़,त्रिवेणी गंधारी, ममता पोटाई, नीलम यादव,ललिता यादव, रानी यादव, बुधराम कश्यप, मालती मंडावी, लचीन यादव, संतोष ठाकुर, देवी राम बेंजाम,फूल सिंह सेठीया,रितेश जोशी,आशु आचार्य, चंद्रभान कश्यप, फूल सिंह सेठिया, चंद्रभान कश्यप, बलदेव मंडावी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
थाना भानपुरी में जनरल परेड आयोजित
भानपुरी । बस्तर जिला के पुलिस थाना भानपुरी में शुक्रवार को एसडीओपी घनश्याम कामड़े के निर्देश में थाना प्रभारी राजेश मराई के नेतृत्व में जनरल परेड आयोजित किया गया।
भानपुरी एसडीओपी घनश्याम कामड़े ने सलामी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के टर्न आउट का निरीक्षण किया तत्पश्चात थाना प्रभारियों से टोलीवार स्कवार्ड ड्रिल करवाया।
भानपुरी एसडीओपी घनश्याम कामड़े व थाना प्रभारी राजेश मराई ने अच्छे वेशभूषा धारण करने वाले पुलिस कर्मियों को उत्साह वर्धन किया। कर्मचारियों की सुनी समस्या, किया निराकरण पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और उसका निराकरण किया। उन्होंने जवानों को कहा कि जब आप फिट रहेंगे तभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन अच्छे से कर सकेंगे इसके लिए चुस्त-दुरूस्त रहना आवश्यक है ।इस हेतु पुलिस के जवानों को अपने फिटनेश पर विशेष ध्यान देने को कहा। ड्यूटी के दौरान अच्छे वेश-भूषा धारण करने, सौंपे गए कार्यो को पूरी ईनामदारी एवं लगन से करने, आमजन से शालीनतापूर्वक व्यवहार करने के निर्देश दिए।इस दौरान एएसआई सरिता मानिकपुरी, रमेश प्रभाकर, टिगाली कश्यप, विनय ठाकुर आदि स्टाफ मौजूद रहे।
शिक्षा जीवन की महत्वपूर्ण पूंजी, बच्चे शिक्षा से ही जीवन में बदलाव ला सकते हैं – रेखचंद जैन
महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में विधायक निधि से 3.56 लाख रुपए की लागत से निर्मित मंच का लोकार्पण एवं अधोसंरचना मद के 2.35 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले साइकल स्टैंड शेड का भूमिपूजन विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने किया |
सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत महारानी लक्ष्मीबाई कन्या शाला क्रमांक 1 में 42 साइकिल एवं महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में 97 छात्राओं को साइकिल वितरण किया |
मेघावी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया
जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में छत्तीसगढ़ की प्रावीण्य सुची में स्थान बनाने वाले छात्र छात्राओं को 51 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने |
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की शिक्षा जीवन की महत्वपूर्ण पूंजी है छात्राओं को शिक्षा के द्वारा ही अपने जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती हैं इस अवसर पर उन्होंने छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से 10 वीं एवं 12 वीं में छत्तीसगढ़ की प्रावीण्य सुची में स्थान बनाने वाले छात्र छात्राओं को 51 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की तथा मेघावी छात्राओं को सम्मानित करते हुए उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप अब किसी बच्ची को पढ़ाई छोड़नी नहीं पड़ेगी उनकी शिक्षा में जो भी खर्च होगा वह सरकार करेगी |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर सफीरा साहू , वरिष्ठ पार्षद एवं सभापति पी डब्लू डी यशवर्धन राव, पार्षद कमलेश पाठक, ललित राव,श्वेता बघेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कमल झज्ज ,शाला विकास समिति की अध्यक्ष कल्पना मेश्राम,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग हेमू, उपाध्याय,खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज,उप खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन,गरुड़ मिश्रा,परमार मैडम प्राचार्य कन्या शाला क्रमांक 1, वंदना मंदनकर प्राचार्य महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल, संचालक अफजल अलि सहित शाला के शिक्षक शिक्षिकाएं समेत छात्राएं उपस्थित रहे |
बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के द्वारा सरस्वती साईकिल योजना के अंतर्गत क्षेत्र 110 छात्राओं को निःसुल्क साइकिल प्रदाय किया
सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत बस्तर ब्लॉक के ग्राम घाटलोहंगा हाईस्कूल में 31,नगर पंचायत बस्तर फरसा पारा हाई स्कूल में 20,कन्या शाला बस्तर हायर सेकंडरी स्कूल में 59 साईकिल वित्तरण किया गया |

बस्तर विधायक से मिले ग्राम पंचायत घाटलोहंगा के कोटवार पारा के महिला पेयजल समस्या को लेकर मिले विधायक जी ने महिलाओं से दो दिन में बोरगाडी भेज कर तत्काल बोरखनन करने की बात कही जिससे ग्रामीणों काफी उत्साह देखने को मिला एवं सभी लोगो ने क्षेत्रीय विधायक का आभार व्यक्त किया |
बस्तर विधायक ने जनपद पंचायत बस्तर में अधूरे निर्माण कार्य के सम्बंध में सम्बंधित अधिकारी ठेकेदार को दूरभाष के माध्यम से जल्दी पूरा करने निर्देश दिया और कार्य नहीं होने के स्थिति में सरपँच सम्बधित अधिकारी एवं ठेकेदार के नाम से नाम पर एफआईआर किया जाएगा एवं उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया |
मनरेगाकर्मियों ने विधायक जी को मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत कराया मनरेगा के कर्मचारियों ने कहा कि भुगतान कई महीनों से नही हुआ है विधायक जी ने कर्मचारियों को समझाते हुए सरपँच सचिव को कहा की इन कर्मचारियों की जल्द पेमेंट कराने की निर्देश दिया |
जिसमें मौजूद रहे शोभाराम मारकंडे,गोपाल तिवारी, अनिल परिहार,चम्पा ठाकुर,अनूप तिवारी,सुशील तिवारी शैलेन्द्र तिवारी,नरसिंग नागेश,श्यामकुमारी ध्रुव,लखेश्वर कश्यप,रामया राम मौर्य,शालिनी सैमसंग,सरपंच डमरु बघेल उपसरपंच मुन्ना लाल यादव एसएमडीसी अध्यक्ष मना प्रसाद तिवारी,स्कुल परिवार की ओर से प्राचार्य दिलीप देवांगन शिक्षक स्टाफ से निलेश देवांगन मुकुन्दसिंह ठाकुर मोहम्मद साहिबा कृपाल कश्यप श्रीमती हीरा साहू स्वाति साहू नीरू मिश्रा हेमलता केकती, बिंदु नाग सीएसी ए. आर.पाढ़े एवं गांव के गणमान्य नागरिक सभी की उपस्थिति रहे |


