City Media - Page 1140 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1140

बस्तर विधानसभा के कई ग्राम पंचायतों में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी द्वारा 4.50 करोड़ की सौगात दी

0

♦️छत्तीसगढ़ शासन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग नल जल जीवन मिशन के अंतर्गत आज बस्तर विधानसभा के विभिन्न ग्राम पंचायतों में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी द्वारा भूमिपूजन किया गया

♦️रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना के तहत आज ग्राम बेड़ाउमरगांव में जिसकी लागत राशि 129.95 लाख का है

♦️रेट्रोफिटिंग नल जल योजना अंतर्गत ग्राम बेलपुटी 01 में जिसकी लागत राशि 78.66 लाख रूपये का है

♦️नल जल योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत नारावंड में जिसकी लागत राशि 42.76 लाख रूपये का है

♦️नल जल योजना अंतर्गत ग्राम उलनार में जिसकी लागत राशि 186.81 लाख रूपये की है

♦️बस्तर विधायक जी ने कहा की छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार नल जल जीवन मिशन के तहत 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है और निश्चित रूप से हमनें अभी तक अच्छी तरह से काम करके विभिन्न ग्राम पंचायत में इस मिशन के माध्यम से लोगों तक पानी पहुँचाकर लोगों को राहत दी है अभी भीषण गर्मी में सूखा राहत महसूस होने नहीं दे रहे है प्रत्येक घरों तक पानी पहुंचाने की वादे किये थे उसको निश्चित रूप से पहुंचा रहे अब माता बहनों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा हमारी सरकार सभी वर्गों को कई योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचा रही है |

♦️बस्तर विधायक जी द्वारा वन अधिकार मान्यता पत्र पुस्तिका के तहत ग्राम उलनार में 268 हितग्राहियो को बस्तर विधायक जी द्वारा आज पट्टा वितरण किया गया |

♦️विधायक जी ने कहा की हमारी सरकार सभी वर्गों को लेकर चल रही है किसी के साथ कोई भेदभाव ना हो इसलिए सभी लोगों के लिए यह पट्टा वितरण किया जा रहा है जब पूर्वत की सरकार ने यह सब योजनाओं को बंद कर दिया था लेकिन हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के प्रयास एवं जनप्रतिनिधि के प्रयास से इसको फिर से लागु किया गया ताकि सभी लोगो इस तरह की योजनाओं से वंचित ना रहे इसलिए हमारी सरकार ने पुनः लागु करके सभी वर्गों को इस योजना के माध्यम से फायदे पहुंचाने की लगातार प्रयास कर रहे है |

♦️जिसमें मौजूद रहे जेल संदर्शक सदस्य दिनेश यदु, जिला पंचायत सदस्य खीरमनी सेठिया, जनपद अध्यक्ष सुखदई बघेल, जनपद सदस्य पूरन गोयल, सुमेत कश्यप, नवल कश्यप,गीता,तुला राम भारती, कुंती कश्यप,योगेंद्र, लालेन्द्र बाकडे, सोशल मिडिया प्रतिनिधि राजेश कुमार, तुलसी राम, रामेस्वर, कावडी राम, एवं ग्रामवासी, व समस्त कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |

विधायक चंदन कश्यप ने लखापूरी में 15.84 करोड़ का भूमिपूजन किया

0

कोंडागांव जिला अंतर्गत ग्राम लखापूरी में छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने भंवरडींग नदी पर उच्च स्तरीय पूल और पहुंच मार्ग निर्माण कार्य लागत 15.84 का भूमिपूजन किया।

विधायक ने बताया कि क्षेत्र की ग्रामीणों ने बीते कई सालो से पुलिया और सड़क की मांग कर रहे थे जिसे पूर्व मंत्री अनदेखा कर रहे थे और पूर्व मंत्री ने यहा पर बिना स्वीकृति के भूमिपूजन किया और लोगो को ठगा लेकिन क्षेत्र की जनता और कांग्रेस कार्यकताओं ने मुझे अवगत कराया तो तत्काल मा.मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग किया जिसे मुख्यमंत्री ने तत्काल स्वीकृति दी जिसे आज मैने भूमिपूजन किया है |

जिलाध्यक्ष देवचंद मातलम ने बताया कि सबसे पहले क्षेत्रीय विधायक चंदन कश्यप को धन्यवाद देता हूं पूरे जिला प्रशासन की ओर से विधायक ने लखापूरी में पुल मांग की थी जिसकी बहुत अधिक आवश्कता थी यह पुल से 12 गांव जुड़ेगी केवल विधायक के प्रयास से यह हुआ कि जो यह पुल बन रही है इसके लिए उन्होंने बहुत प्रयास किया है और हम प्रशासन की तरफ से देखा है की इस पुल के लिए बीते 6 साल से पत्र लिख रहे थे लिकन राशि अधिक होने के कर स्वीकृति नहीं मिल रही थी इस पुल बने से 12 गांव के 9000 लोगो से अधिक को फायदा होगा और पुल बने से गांव का काफी विकास होगा।

साथ ही ग्राम पंचायत लखापूरी सरपंच साहूराम कोर्राम,कोंडागांव जिला अध्यक्ष देवचंद मातलम ,जनपद अध्यक्ष शिवलाल मंडावी,विधायक प्रतिनिधि वरुण सेठिया,जनपद उपाध्यक्ष मनोज सेठिया,जिला सदस्य नेताम,रेशमा दीवान मर्दापाल ब्लॉक अध्यक्ष सुखराम पोयम,कोंडागांव जिला उपाध्यक्ष भगवती पटेल जनपद सदस्य शिव कोर्राम,दुकारू कश्यप,विधायक सोसल मिडिया प्रतिनिधि विक्की कश्यप,सरपंच व ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे |

शहर में चलती वाहन से सामान चोरी के वारदात में बस्तर पुलिस को मिली सफलता

0

शातिर चोरो के द्वारा चलती आटो वाहन में हुक फंसाकर की गई थी चोरी
आरोपियों के द्वारा मोटर सायकल में सवार होकर घुम घुम कर किया जा रहा था चोरी
आरोपियो से 02 टिना रिफाईन तेल एवं मोटर सायकल बरामद।
जप्तशुदा सम्पत्ति की अनुमानित कीमत लगभग 5,000/- रूपये।

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में बस्तर जिले में सिटी कोतवाली क्षेत्र गोल बाजार मेनरोड में चलती हुई आटो से हुए चोरी के आपराधिक वारदात को सुलझाने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिनांक 24.04.2022 के दिन 13ः40 बजे बाईक सवार 03 अज्ञात चोरों के द्वारा चलती आटो वाहन क्रमांक-c g17km7162 से चोरी की घटना को अंजाम देकर 02 टिना सोयाबीन रिफाईन तेल कीमती 5,000/-रूपये चोरी कर, लिया गया था। उक्त घटना पर प्रार्थिया विवेक कुमार पारख के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में चोरी (379,34) भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था।

प्रकरण में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर माल-मुलजिम की पता तलाश की जा रही थी। दौरान अनुसंधान शहर में लगे सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर क्षेत्र के संदिग्ध व्यक्तियों एवं क्षेत्र के लोगों के गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही थी। दौरान पतासाजी में संदेह के आधार पर 03 संदिग्ध की पहचान कर पकड़ा गया जिससे पूछताछ पर संदेहियों- सनीश यादव उर्फ सन्नी,ईश्वर तंती उर्फ पप्पु एवं दिलिप रावट के द्वारा घटना दिनांक को गोल बाजार मेनरोड में चलती हुई आटो में हुक फंसाकर कर, 02 टिना सोयाबीन रिफाईन तेल को चोरी करना स्वीकार किया गया है। तीनों आरोपियों से संपत्ति बरामद कर जप्त किया गया है एवं विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

नाम आरोपी-

1. निगरानी बदमाश-सनीस उर्फ सन्नी यादव पिता सुरेश यादव उम्र 23 साल नि0 नयामुण्डा
2. निगरानी बदमााश-ईश्वर तंती उर्फ पप्पू पिता भरतो तंती जाति चण्डार उम्र 23 साल नि0 नयामुण्डा जगदलपुर।
3. दिलिप रावट पिता स्व0 तिमन रावट उम्र 23 साल नि0 नयामुण्डा जगदलपुर।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-
उपनिरी. – होरीलाल नाविक
सउनि. – नरहरि वैष्णव
प्र.आर. – पुनीत शुक्ला
आरक्षक – भुपेन्द्र नेताम,युवराज सिंह ठाकुर एवं सैनिक शिव यादव।

सीएम के विधानसभा क्षेत्रों में दौरे से पहले जिलों प्रभारी सचिव तय

0

जिलों के प्रभारी सचिव की नियुक्ति का जीएडी ने जारी किया आदेश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्रों में दौरे से पहले सामान्य प्रशासन विभाग ने जिलों प्रभारी सचिव तय कर दिए है। आदेश में 28 आईएएस अधिकारियों को अलग-अलग जिलों का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। अधिकारी उन जिलों के विकास कार्य और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग भी करेंगे। प्रभारी सचिव नियमित रूप से जिले का भ्रमण कर जिले में संचालित हो रही शासन की योजनाओं और विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा करेंगे, साथ ही भ्रमण संबंधी रिपोर्ट मुख्य सचिव को प्रस्तुत करेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार अपर मुख्य सचिव रेणु जी पिल्ले को धमतरी, प्रमुख सचिव डॉ. मनिन्दर कौर द्विवेदी को महासमुंद, प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी को बिलासपुर जिले का प्रभारी सचिव बनाया गया है। इसी तरह अलरमेल मंगई डी काे रायपुर, गौरव द्विवेदी को बिलासपुर और सिद्धार्थ कोमल परदेशी को दुर्ग जिले की जिम्मेदारी दी गई है। रीता शांडिल्य को बेमेतरा, निरंजन दास को रायगढ़, प्रसन्ना आर. को कबीरधाम, अन्बलगन पी. को कोरबा, धनंजय देवांगन को जांजगीर-चांपा, टोपेश्वर वर्मा को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का प्रभारी सचिव बनाया गया है। राजस्व सचिव एनएन एक्का को मुंगेली, अंकित आनंद को बालोद, डॉ. एस भारतीदासन को राजनांदगांव, शम्मी आबिदी को कांकेर, हिमशिखर गुप्ता को गरियाबंद और मोहम्मद कैसर अब्दुल हक को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।

इन्हे बस्तर और सरगुजा संभाग की जिम्मेदारी

प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ को सरगुजा, यशवंत कुमार को बीजापुर, नीरज कुमार बनसोड़ को सुकमा, डॉ. प्रियंका शुक्ला को कोण्डागांव, श्रीमती किरण कौशल को दंतेवाड़ा, कार्तिकेय गोयल को नारायणपुर, डॉ. तम्बोली अयाज फकीर भाई को बस्तर, पी दयानंद को सूरजपुर, डॉ. सीआर प्रसन्ना को जशपुर एस प्रकाश को कोरिया और अवनीश कुमार शरण को बलरामपुर का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।

5 दिवस में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने की स्थिति में जनता सड़क पर उतर करेगी आंदोलन

0

पानी की आपूर्ति ठीक से नहीं होने के कारण दो वार्ड की जनता में मची हाहाकार

विगत 3 माह से बोर खराब होने के कारण पानी के लिए हाहाकार मचा पंडित दीनदयाल और दंतेश्वरी वार्ड के निवासी लगभग 200 घरों मैं पेयजल की आपूर्ति होने वाला पंप विगत 3 माह पूर्व खराब हो गया जिससे लगभग दो मां इस बार से गंदा पानी निकलता रहा स्थानीय निवासी गंदे पानी से प्रभावित रहे विगत 1 माह पूर्व या बोर पूरी तरह खराब हो गई जिससे पानी निकलना बंद हो गया इसकी सूचना तत्काल आयुक्त और महापौर जी को दी गई इस बोर्ड को ठीक करने अनेकों प्रयास होते रहे इसके साथ ही दो और बोल भी किया गया मगर सभी में विफलता ही हाथ लगी विगत 1 माह से इन परिवारों के यहां निगम के टैंकर और दीनदयाल वार्ड की पार्षद के निजी टैंकर से दिन रात पानी की आपूर्ति की जा रही है शिव की दोनों वार्ड के पार्षद भाजपा के हैं इसलिए लगातार पेयजल आपूर्ति में भेदभाव किया जा रहा है जिससे दोनों पार्षद को मानसिक प्रताड़ना का सामना पानी की उपलब्धता कराने में हो रही है इस और ना ही महापौर और उनके पी अच्छी सभापति का ध्यान गया अपितु एक बार भी प्रभावित क्षेत्र में दौरा कर वैकल्पिक व्यवस्था करने हेतु कोई पहल नहीं की गई इस हेतु आज दोनों वार्ड के पार्षदों और वार्ड के नागरिकों के द्वारा नगर निगम पहुंचे आयुक्त महोदय को ज्ञापन दिया गया और यह कहा गया कि 5 दिवस में पानी की स्थाई व्यवस्था नहीं करने पर दोनों वार्ड वासी साथ में आंदोलन हेतु बाध्य होंगे इस दौरान मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्तानेता प्रतिपक्ष संजय पांडे दंतेश्वरी वार्ड पार्षद राजपाल का शेर पंडित दीनदयाल वार्ड पार्षद सविता सुरेश गुप्ता राकेश तिवारी रोशन झा अमर झा सूर्य भूषण सिंह एवं वार्ड वासी मौजूद थे|

अठावले ने कहा- धार्मिक वैमनस्य फैला रहे हैं राज ठाकर, शिवसेना भी गुंडागर्दी पर उतारू

0

छत्तीसगढ़ को भी मांग के अनुरूप पर्याप्त बजट मिलेगा

रायपुर केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की मांग उठाई है। रायपुर में उन्होंने कहा, उनकी पार्टी ने कल ही केंद्र सरकार को एक पत्र लिखकर इसकी औपचारिक मांग की है। एक-दो दिन में वे खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर यह मांग उठाने की कोशिश में हैं। उन्होंने कहा, मंहगाई बढ़ी है, लेकिन केंद्र, राज्य दोनों की जिम्मेदारी है। उन्‍होंने महंगाई से निपटने के लिए टैक्स कम करने की बात कही। केंद्रीय मंत्री ने कहा, सभी राज्यों को सिस्टम से बजट मिलता है। छत्तीसगढ़ को भी पर्याप्त बजट मिलेगा। सामाजिक न्याय की जिम्मेदारी सबकी है।

सर्किट हाउस में प्रेस से चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री अठावले ने कहा, महाराष्ट्र में इन दिनों धर्म-धर्म में संघर्ष निर्माण की कोशिश हो रही है। राज ठाकरे एक राजनीतिक पार्टी के अध्यक्ष हैं। उनको अपनी भूमिका रखने का अधिकार है, लेकिन वे ऐसी भूमिका ना रखें जिससे समाज में विवाद पैदा हो। अगर उनको हनुमान चालीसा का पाठ करना है तो मंदिर के सामने जाकर करें। लेकिन मस्जिदों से लाउडस्पीकर निकालने की भाषा बहुत गलत है। हम इसका विरोध करते हैं। आठवले ने दूसरे सम्प्रदाय की भूमिका भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, मुस्लिम समाज के जो मौलाना लोग हैं, वे भी उल्टी-सीधी बात कर रहे हैं। उनको भी मुस्लिम समाज की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, महाराष्ट्र सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्षम नहीं रह गई है। वहां एमपी-एमएलए नवनीत राणा और रवि राणा को सरकार ने जेल में डाल दिया है। मुख्यमंत्री निवास पर हनुमान चालीसा पढ़ने की घोषणा के लिए उनपर राजद्रोह का मामला लगाया गया है। पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस को पुलिस थाने बुलाया गया था। भाजपा नेता किरीट सोमैया उनके ऊपर शिव सेना के लोगों ने पथराव किया है। सरकार के दुरुपयोग की कोशिश हो रही है। जगह-जगह वातावरण एकदम बिगाड़ने की कोशिश हो रही है। सत्ताधारी शिव सेना के लोग जिस तरह गुंडागर्दी कर रहे हैं यह अच्छी बात नहीं है। गुंडागर्दी ही करनी है तो सरकार से बाहर आ जाओ। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र की स्थिति चिंताजनक है। उनकी पार्टी वहां राष्ट्रपति शासन की मांग करती है। तभी वहां कानून-व्यवस्था की स्थित ठीक की जा सकती है।

रेलबंदी पर मंत्रालय से बात करने का भरोसा

छत्तीसगढ़ में 23 रेल गाड़ियों को बंद करने से जुड़े एक सवाल पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं थी। अब मामला संज्ञान में आया है तो वे मंत्रालय स्तर पर बात कर समाधान की कोशिश करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव के आरोपों से भी इन्कार किया। हांलाकि उन्होंने यह जरूर कहा, भाजपा को यहां सत्ता में आना है इसलिए यहां भी केंद्रीय योजनाओं का पैसा अब दिया जा रहा है।

कोरोना काल के घाटे की भरपाई के लिए बढ़ाई है महंगाई

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, अभी पेट्रोल-डीजल के भाव थोड़े बढ़ गए हैं। क्योंकि कोरोना के कारण इकोनॉमी ध्वस्त हो गई थी। उसको ठीकठाक करने के लिए ऐसा हुआ है। क्याेंकि सरकार के पास भी थोड़ा पैसा चाहिए। दुनिया के बाजारों में भी यही स्थिति हो गई है। इसको कम करना है तो राज्यों को भी टैक्स कम करने पर विचार करना चाहिए। राज्यों को केंद्र पर आरोप लगाने भर से काम नहीं चलेगा। राज्य ने टैक्स कटौती की तो ऑटोमेटिकली पेट्रोल-डीजल के भाव पांच-दस रुपए कम हो जाएंगे।

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने महंगाई को लेकर बड़ा दिया है। महंगाई के सवाल पर केंद्रीय मंत्री आठवले ने कहा, मंहगाई बढ़ी है, लेकिन केंद्र, राज्य दोनों की जिम्मेदारी है। उन्‍होंने महंगाई से निपटने के लिए टैक्स कम करने की बात कही। केंद्रीय मंत्री ने कहा, सभी राज्यों को सिस्टम से बजट मिलता है। छत्तीसगढ़ को भी पर्याप्त बजट मिलेगा। सामाजिक न्याय की जिम्मेदारी सबकी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने घेरा डीआरएम ऑफिस, कहा- ट्रेनें बहाल नहीं की तो कोयले की सप्लाई रोक देंगे

0

रायपुर:रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 23 यात्री ट्रेनों को एक महीने के लिए रद्द कर दिया है। इस रेलबंदी से प्रदेश की राजनीति भड़क गई है। मंगलवार को कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की अगुवाई में DRM कार्यालय का घेराव कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि यदि यात्री ट्रेनों को बहाल नहीं किया गया तो कांग्रेस यहां से कोयला लेकर जाने वाली मालगाड़ियों को रोकेगी और देश में कोयले की सप्लाई ठप कर देगी। उधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेल मंत्री से भी इस बारे में फोन पर बात की।

कांग्रेस ने कल ही ट्रेनें रद्द करने के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की थी। मंगलवार दोपहर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ डीआरएम ऑफिस पहुंचे। पहले इन लोगों ने ऑफिस के सामने धरना दिया और नारेबाजी की। इसके बाद डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर ट्रेनें तुरंत बहाल करने की मांग की।

रोक देंगे कोयले-बिजली की सप्लाई

मीडिया से बात करते हुए मोहन मरकाम ने कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के लोगों को परेशान करने के लिए ऐसा कर रही है। सरकार ने बिजली और कोयले की कृत्रिम कमी बनाई है और अब यहां से कोयला की सप्लाई तेज करने के लिए 23 यात्री ट्रेनों को बंद कर दिया है। ऐसा हम नहीं होने देंगे। यदि केंद्र सरकार ने इन ट्रेनों को फिर से नहीं चलाया तो हम यहां से बिजली और कोयले की सप्लाई रोक देंगे।

मुख्यमंत्री ने की रेल मंत्री से बात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रेलवे के इस निर्णय का विरोध कर चुके हैं। उन्होंने कहा, रेलवे को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। एक दिन पहले उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे पर रेल मंत्री से भी बात करेंगे। इसके बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेल मंत्री अश्वनी कुमार से फोन पर बात की और जनहित में सभी 23 ट्रेनों को फिर से यथावत चलाने की मांग की। रेल मंत्री ने इस मांग पर निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर रेलगाड़ियों को बंद करने पर आपत्ति जताई है।

बैलाडीला की पहाडिय़ों से लौह अयस्क की तस्करी,खनिज विभाग बेखबर

0

जगदलपुर, 26 अप्रैल। बैलाडीला की पहाडिय़ों से डस्ट के नाम पर लौह अयस्क की तस्करी मामले में दंतेवाड़ा जिले में वन विभाग की टीम ने 19 अप्रैल को तीन ट्रको को जब्त कर राजसात करने की कार्रवाई शुरू कर दी है लेकिन खनिज विभाग इस मामले को लेकर चुप्पी साधे हुए है। ऐसी खबर है कि खनिज विभाग के संरक्षण में अर्सेलर मिड्डाल कंपनी के पर्ची पर लौह अयस्क की तस्करी करने का मामला इन दिनों चर्चा में है। प्रदेश के मुखिया के प्रभार वाले इस विभाग में लौह अयस्क का अवैध परिवहन से शासन को करोड़ो के राजस्व का घाटा हो रहा है जो राजस्व इस विभाग से जुड़े दंतेवाड़ा जिले के अधिकारियों के जेबो तक पहुंच रहा है। ज्ञातव्य हो कि बैलाडीला के पहाडिय़ो से दंतेवाड़ा वन मंडल के बचेली परिक्षेत्र से लौह अयस्क का अवैध उत्खनन कर डस्ट के नाम पर छोटे आकार के लौह पत्थर की तस्करी करते हुए वन विभाग की टीम ने तीन ट्रको को जब्त किया था। उस दौरान ट्रको से अर्सेलर मिड्डाल कंपनी की पर्ची बरामद की गई थी और उक्त लौह अयस्क उक्त कंपनी की होना बताते हुए कारली में ले जाने का खुलासा हुआ था लेकिन समय बितने के साथ ही अब मामला किसी अन्य व्यक्तियों द्वारा लौह अयस्क की तस्करी करने की बात सामने आने लगी है। जबकि वन विभग ने प्रारंभिक जांच में मिड्डाल कंपनी की संलिप्तता होने का खुलासा किया था।

दंतेवाड़ा रेंज के डिप्टी रेंजर ने बताया कि वन क्षेत्र से लौह अयस्क का अवैध उत्खनन एवं अवैध परिवहन मामले में 19 अप्रैल कोतीन ट्रक जब्त किया गया है। दंतेवाड़ा में ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमटी 8366, सीजी 17 केओ 3543 के खिलाफ अपराध क्रमांक 2978/4,5 एवं बचेली में ट्रक क्रमांक सीजी 15-एसी 4920 को अपराध क्रमांक 4425/10 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

दंतेवाड़ा डीफओ ने बताया कि वन क्षेत्र से लौह अयस्क की तस्करी करते हुए तीन ट्रको को जब्त किया गया है जिसके खिलाफ वाहनों को राजसात करने कार्रवाई प्रक्रिया में है। उन्होंने बताया कि अर्सेलर मिड्डाल कंपनी की संलिप्तता होने की जानकारी मिली है उसी एगंल से जांच की जा रही है कि व?त लौह अयस्क कहां ले जाया जा रहा था। इन सारे बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

वन विभाग द्वारा लौह अयस्क से भरी ट्रक को ज?त किए जाने के बाद यह चर्चा है कि खनिज विभाग का लौह अयस्क तस्करों के साथ लंबे समय से सांठगांठ है जिनके इशारे पर ही एक कंपनी के पर्ची पर लौह अयस्क की तस्करी किए जाने की खबर है। वन विभाग ने तो अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है लेकिन खनिज विभाग जो इस मामले में चुप्पी साधे हुए है उक्त अधिकारी जो दंतेवाड़ा में वर्षो से कुंडली मारे बैठे है अपनी पकड़ ऐसी बना रखे है कि तीन जिलों का प्रभारी खनिज अधिकारी का भी प्रभार ले रखा है। लगातार हो रहे लौह अयस्क की तस्करी मामले में दंतेवाड़ा खनिज अधिकारी से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो साहब के मोबाईल की घंटी बजती रही लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। संस्था को बदनाम करने वालों के खिलाफ होगी शिकायत: आर्सेलर मिड्डाल कंपनी के ज्मिेदार अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि जब्त किए गये ट्रक से कंपनी को कोई लेना देना नहीं है कुछ लोग कंपनी के नाम का उपयोग कर संस्था को बदनाम करने का प्रयास कर है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कंपनी के कर्मचारी जांच कररहे है और संस्था को बदनाम करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जायेगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग को भी मामले को संज्ञान में लेते हुए निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। हमारी कंपनी जांच में जिला प्रशासन को पूरा सहयोग करेगी।

राजस्व प्रकरण पर मुख्यमंत्री खफा-कहा विशेष अभियान चला कर करें निराकरण

0

सीमांकन संबंधित प्रकरणों का 31 मई तक करें निपटारा

मुख्यमंत्री ने की राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजस्व के मामलों के लंबित होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा, लोगों की सुविधा के लिए राजस्व से जुड़े मामलों को पूरी प्राथमिकता के साथ निराकरण करें। उन्होंने अविवादित नामांतरण एवं बंटवारे के लंबित राजस्व प्रकरणों को संभाग कमिश्नरों को नगरीय निकाय स्तर पर निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, किसानों के छोटे-छोटे काम होते हैं, जिसे लेकर बार-बार सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने पड़ते हैं। विशेष रूप से अभियान चला कर दो माह में निराकृत करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अपने निवास कार्यालय में राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान अविवादित नामांतरण एवं बंटवारे के लंबित राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जमीन के सीमांकन संबंधित प्रकरणों का 31 मई तक निपटारा करें, साथ ही भू-अभिलेखों के दुरूस्तीकरण संबंधित प्रकरणों का विशेष रूप से अभियान चला कर दो माह में निराकृत करें। इसमें नक्शा बटांकन, अभिलेख दुरूस्तीकरण जैसे लंबित प्रकरण शामिल हैं। उन्होंने पटवारियों की मुख्यालय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने और तहसीलों में रिक्त पदों की भर्ती जल्द करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अविवादित नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, व्यपर्वतन के प्रकरणों के समय सीमा में निराकरण हेतु कलेक्टरों को पत्र लिखने के निर्देश राजस्व सचिव को दिए। मुख्यमंत्री ने नजूल और स्लम पट्टों में हितग्राहियों को भू-स्वामी अधिकार प्रदान करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, राजस्व सचिव एनएन एक्का, संचालक भू-अभिलेख धर्मेश साहू, मुख्यमंत्री की उपसचिव सौम्या चौरसिया, संचालक जनसम्पर्क सौमिल रंजन चौबे उपस्थित थे।

निराकरण रिपोर्ट शासन काे भेजें

बैठक में जानकारी दी गई कि कमिश्नर ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधे मुलाकात कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इसकी सराहना करते हुए कहा, 7500 वर्गफुट तक की भूमि के आबंटन, व्यवस्थापन, फ्रीहोल्ड करने तथा भू-भाटक प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा कमिश्नरों द्वारा जिला प्रवास के दौरान की जाए और इसका प्रतिवेदन राज्य शासन के भेजा जाए।

वृक्षों की कटाई नियमों में संशाेधन की दें जानकारी

उन्होंने ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में आबादी पट्टों के वितरण की जानकारी अद्यतन करने और कलेक्टरों से जिले में नारंगी भूमि की जानकारी मंगाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य सरकार द्वारा भू-स्वामियों की जमीन पर स्थित वृक्ष कटाई के नियमों का सरलीकरण किया गया है। स्वयं की भूमि पर रोपित वृक्षों की कटाई के लिए भू-स्वामी को एसडीएम को सूचना देनी होगी। यदि वृक्ष प्राकृतिक रूप से उगे हैं, तो इसकी कटाई के लिए भू-स्वामी को एसडीएम से लिखित अनुमति लेनी होगी। नियमों में संशोधनों का प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके।

हर बूथ में होंगी पांच महिलाएं, महिला कांग्रेस ने बनाई मिशन 2023 की रणनीति

0

महिला कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिया निर्णय

रायपुर छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति तैयार की है। अब हर बूथ में पांच महिलाओं को सक्रिय कर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को कांग्रेस की रीति-नीति के अलावा प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगी। महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बूथ स्तर पर काम करने महिलाओं को आगे लाकर महिला कांग्रेस की सक्रियता पर भी जोर दिया गया है।

महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक राजीव भवन में की गई। प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने बताया कि बैठक में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने प्रदेश के सभी जिलों की महिला कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को आने वाले विधानसभा चुनाव में जुटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिशन-2023 में सफलता के लिए महिलाओं को पूरी सक्रियता के साथ सामने आना होगा। उन्होंने विधानसभा क्षेत्रों के हर बूथ में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नियुक्ति पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि हर बूथ में पांच सक्रिय महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी। प्रदेश सरकार की जनहित की योजनाओं को आम जतना तक पहुंचाने का काम भी महिला कांग्रेस करेगी। राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए अभी से जुटना होगा। वहीं केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर भी लोगों को जानकारी देते हुए इसका विरोध-प्रदर्शन करने पर जोर दिया गया है। बताया गया है कि महिला कांग्रेस बूथ स्तर पर सक्रियता के साथ ही पार्टी की मजबूत करेंगी।

महंगाई के विरोध में नुक्कड़ नाटक

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि लगातार बढ़ रही महंगाई को देखते हुए पूरे प्रदेश में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जनता का ध्यान आकृष्ट किया जाएगा। बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले हुई समन्वय समिति की बैठक में महिला कांग्रेस द्वारा महंगाई के मुद्दे पर प्रदर्शन और अन्य आयोजन में सुस्ती को लेकर नारजगी जताई गई थी। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में इसके मद्देनजर इस पर ध्यान देने कहा गया है। अब हर जिला और ब्लॉक स्तर पर इसका आयोजन किया जाएगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS