बालोद जिले में रात्रिकालीन कर्फ्यू को लेकर कलेक्टर ने संशोधित आदेश जारी किया –

बालोद जिले में रात्रिकालीन कर्फ्यू को लेकर कलेक्टर ने संशोधित आदेश जारी किया –

जगदलपुर। बस्तर जिले में ठंड के मौसम में बारिश हो रही है जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और ठंड भी बढ़ गई है। तीन दिनों में 22 से 23 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
स्थानीय मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार , गुरुवार व शुक्रवार को देर शाम को बारिश हुई। गुरुवार सुबह से शुक्रवार सुबह तक 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज किया गया जबकि बुधवार- गुरुवार के बीच दो मिलीमीटर बारिश दर्ज हुआ। वहीं शुक्रवार शाम से बारिश अनवरत जारी है किंतु आंकड़े बारह बजे तक संग्रहित किए जाने से अभी आंकड़े बताना असंभव है। मौसम विभाग के अधिकारी एस आर सोरी ने बताया कि द्रोणिका व खाड़ियों से आ रही नमी के कारण बस्तर में बारिश हो रही है।

दीपक पुड़ो कांकेर – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पखांजूर द्वारा अंतागढ़ विधायक अनूप नाग एवं राज्य योजना आयोग की सदस्य कांति देवी नाग की मौजूदगी में विचार गोष्ठी एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन किया।
जिसमें विधायक अनुप नाग द्वारा कांग्रेस पार्टी के इतिहास एवं जीवनी पर प्रकाश डाला गया। बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। साथ ही देश के संविधान एवम एकता को बचाये रखने का संकल्प लिया गया।
विधायक नाग ने कार्यकर्ताओं को पार्टी का इतिहास और रीति-नीति के बारे में जानकारी दी एवं पार्टी के संघर्ष पूर्ण इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और गठित कांग्रेस सरकारों द्वारा किये गए लोकहित, भूपेश बघेल सरकार की लोकहित एवं जनहित उपलब्धियां और राष्ट्र के निर्णयों पर विचार व्यक्त किये गये । इस दौरान कई वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस के 137 वर्ष का गरिमामय इतिहास है। आजादी के लिए कांग्रेसियों के योगदान पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कहा कि आज संविधान पर प्रहार हो रहा है।

राज्य योजना आयोग सदस्य कांति नाग ने लोगों को अधिक से अधिक पार्टी की विचारधारा से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा 137 वर्ष पुरानी पार्टी देश को आजाद काने से लेकर मोबाइल युग की जनक हैं उन्होंने आगे कहा की शुरू से आज तक कांग्रेस ने नैतिक मूल्यों, समाजवादी सोचो और जन कल्याणकारी कामों से देश की तरक्की व उन्नति में अपना अहम योगदान से आधुनिक भारत की नींव रखी ।
विधायक अनूप नाग ने संगठन के पदाधिकारियों संग आंतरिक चुनावों से पहले सदस्यता अभियान की समीक्षा की बैठक में विधायक नाग एवं कांति नाग ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा की, सुधार के तरीकों पर चर्चा की और सभी जोन से लेकर सेक्टर, बूथ स्तर तक जन जागरण अभियान की रिपोर्ट का आकलन किया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया हमने ऑफलाइन और डिजिटल दोनों तरह से सदस्यता अभियान में तेजी लाने, प्रशिक्षण शिविरों को सख्ती से आयोजित करने और आने वाले दिनों में नागरिकों के मुद्दों को उठाने का संकल्प लिया है।
इस दौरान कांग्रेस की विचारधारा एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की रीति नीति और विधायक अनूप नाग की कार्यशैली से प्रभावित होकर लगभग 40 युवाओं ने सदस्यता फॉर्म भरकर कांग्रेस सेवादल की सदस्यता ग्रहण की जिसके उपरांत विधायक अनूप नाग ने फूल माला पहनाकर युवाओं का पार्टी में स्वागत किया साथ ही विधायक ने कहा अब सदस्यता अभियान को ज्यादा बल देंगे ।
छोटू बर्मन, नीलेश पटारी, सुमन मिस्त्री, प्रणव गाइन, सौरव घोष, मनतोष मंडल, राहुल बड़ाई, कौशिक बाला, इम्लेश बैरागी, बिप्लब मिस्त्री, इंद्रजीत विश्वास, श्रीवास दास, पापिया अधिकारी, रोहित दास, प्रियंका बर्मन, अजय विस्वास, मुकेश ताम्रकार, करण मिस्त्री, तुषार विस्वास, राहुल वर्मन, राजेश बर्मन, राहुल बर्मन, जयतोश मिस्त्री, अमरदीप बाला, तनमय बाला, शेखर घरामी, चंदन राय, सूजन हालदार, मिथुन बड़ाई, मन्तोष विस्वास, सुब्रत हालदार आदि ।
ये रहे मौजूद
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज साहा, विधायक प्रतिनिधि टुलु भट्टाचार्य, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रजीत विश्वास, दुर्गेश ठाकुर, संतोष कीर्तनिया, निरंजन ढाली, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान कांग्रेस, जोन सेक्टर बूथ के पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि गण समेत सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

आज जनपद सदस्य संजय बैस ने कुसुमकसा के समस्त आँगन बॉडी केंद्र के 155 बच्चों के लिये गर्म भोजन लेकर घर घर पहुचे उसके लिये लंच बॉक्स की व्यवस्था अपने स्वयं के खर्चे पर वितरित किये आंगनबाड़ी के कार्यकर्ताओं ने जनपद सदस्य संजय बैस को उन्होंने बताया था कि बच्चों को गर्म भोजन देने में टिफिन की दिक्कत आता है | बच्चे अपने घर से कुछ भी बर्तन ले आते है जिसमे हमे देने में दिक्कत का सामना होता है | संजय बैस ने तुरंत समस्या समझते हुए बच्चों के लिये 155 टिफिन बॉक्स की व्यवस्था किये | संजय बैस ने बताया कि हमारे गाँव के बच्चे आंगनबाड़ी में कुछ भी बर्तन से भोजन लेने जा रहे थे सबको एक समान ऐसी व्यवस्था हो जो सबको समान लगे और उनको पर्याप्त भोजन मिल सके इस लिये उनके लिये लंच बॉक्स की व्यवस्था किये है और इस कोरेना कार्यकाल में बच्चों की ऊर्जा और पौष्टिकता मिलते रहे जिससे बच्चे हष्ट पुष्ट स्वस्थ रहे करके बच्चो को टिफिन की व्यवस्था किये है |
कुसुमकसा के सरपंच ने बताया कि कोरेना कार्यकाल के कारण आंगनबाड़ी केंद्र बन्द है परंतु बच्चो को घर घर गर्म भोजन देना है | गर्म भोजन देने के लिये हमारे जनपद सदस्य संजय बैस जी का मैं आभार व्यक्त करता हु | उनका यहाँ कार्य प्रशंसनीय है | आँगन बॉडी के सुपरवाइजर श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि 6 वर्ष से 10वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र बन्द के बावजूद उनको गर्म भोजन देना है आज हमको 155 बच्चो के लिये टिफिन की व्यवस्था हमारे जनपद सदस्य संजय बैस किया है मैं अपने पूरे आंगनबाड़ी स्टाप की तरफ से उनका दिल से धन्यवाद देती हूं इस टिफिन बॉक्स वितरण में सरपंच शिवराम सिन्द्रामे उपसरपंच दीपक यादव डॉ नसीम खान देवराज जैन योगेंद्र सिन्हा होमन कौशिक गिरजा सिन्हा स्वेता श्रीवास्तव उपस्थित रहे |


डिमरापाल स्थित मेडिकल कॉलेज में जिला खनिज न्यास निधि अंतर्गत विगत कई सालों से पदस्थ कर्मचारी जो अस्पताल में सेवा दे रहे थे आज अचानक सभी कर्मचारियों को कार्य से निष्कासित किया गया है जिससे नाराज होकर सभी कर्मचारी बस्तर विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया विधायक जी ने तुरंत संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभाग के उच्च अधिकारी को फोन के माध्यम से जानकारी देकर इन्हें तुरंत ड्यूटी में लेने की बात रखी जिससे अधिकारी ने आदेश निरस्त करते हुए पुनः काम पर रखने की बात कही सभी कर्मचारीगण विधायक जी का आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्न दिखे |

देवजीत देवनाथ – सर्व आदिवासी समाज पिछले 35 दिनों से बैठे धरने पर,3 सूत्रीय मांग को लेकर बैठे धरना पर, बेचाघाट नदी में सेकड़ो लोग लगातार धरने में बैठे हैं समर्थन में बीजापुर के सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोढ़ी पहुचे, समर्थन करने पहुची सोनी सोढ़ी ने मांग पूरा नही होने पर आगे आंदोलन तेज करने की बात कही साथ ही चाहे जान देनी पड़े देंगे पर धरना एवं आंदोलन खत्म नही करने की बात कही |
लंबे समय से 3 सूत्रीय मांग को लेकर धरने में बैठे सर्व आदिवासी समाज के सामने शासन के कोई जनप्रतिनिधि नही पहोचने पर नाराजगी जताते हुए आगे आंदोलन जारी रखने की बात कही,आंदोलनकारियों का मांग बीएसएफ कैम्फ नही लगाए जाय, कुटरी नदी पर पुल निर्माण नही किया जाय,सितरम में पर्यटन स्थल ना बनाने जैसे मांग को लेकर पिछले 35 दिनों से धरने पर बैठे हैं, साथ ही कुछ दिन पहले चक्काजाम भी किया गया था।

दिनांक 10.01.2022 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोद में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम ने चार्ज लिया है। प्रज्ञा मेश्राम का स्थानांतरण जिला राजनांदगांव से जिला बालोद हुआ है। इसके पूर्व एडिशनल एसपी राजनांदगांव एवं एडिशनल एसपी दुर्ग ग्रामीण के रूप में कार्य कर चुकी है। जिला बालोद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर. पोर्ते का स्थानांनतरण जिला बालोद से एसीबी/ईओडब्लू रायपुर मे हुआ है।


कैंसर से जूझ रही दीपा के काटने पड़े थे एक पैर, डीबी ग्रुप के युवाओं ने कृत्रिम पैर लगवा कर दी नई जिंदगी गुरुर ब्लाक के ग्राम चिटौद की रहने वाली दीपा जोगी लगभग 2 साल से कैंसर से जूझती रही। घुटने का ट्यूमर इतना बढ़ गया कि दोबारा ऑपरेशन के बाद भी वह ठीक नहीं हो पाई थी। दल्ली राजहरा के डोनेट ब्लड ग्रुप (डीबी ग्रुप) के युवाओं ने दीपा को नहीं जिंदगी दे दी और एक संस्था के माध्यम से दीपा के लिए निशुल्क कृत्रिम पैर की व्यवस्था की। अब दीपा अपने कृतिम पैर के जरिए चल पाएगी। उसे नई उम्मीद मिल गई। डोनेट ब्लड ग्रुप के युवा लगातार 2 साल से इस बच्ची की जान बचाने के लिए प्रयासरत थे। पहले कोशिश यही थी कि उसका पैर ना कांटना पड़े लेकिन स्थिति ऐसी आन पड़ी कि लगातार उसकी तबीयत बिगड़ी व ट्यूमर बढ़ता रहा तथा जान बचाने के लिए मजबूरन दीपा जोगी के पैर को काटना पड़ा। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय है। दीपा जोगी के पिता भी दिव्यांग है। तो माता सरोज रोजी मजदूरी करती है। शुरुआत से ही दल्ली राजहरा के डोनेट ब्लड ग्रुप के युवा इनके इलाज में मदद करते रहे। तो लोगों से भी चंदा करके इस मदद की मुहिम में कई हांथ जुड़े थे। अंततः बच्ची को नया जीवन देने के साथ-साथ उसे नया पैर दिलाने में भी युवाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

राजहरा की संस्था व समाजसेवी क्रांति जैन के माध्यम से कृत्रिम पैर लगवाया गया बच्ची दीपा के इलाज में ग्रुप के प्रमुख दीपक साहू, पवन सोनी, संतोष रात्रे, लक्ष्मण देवांगन, भरत देवांगन, कुलदीप, हेमन्त गौतम, सुमीत जैन सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा। डोनेट ब्लड ग्रुप के युवाओं द्वारा दानदाताओं की मदद से ऐसे कई जरूरतमंद बच्चों का इलाज करवाया जा चुका है।

💢 सभी प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को मकर संक्रांति और पोंगल पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
♦️ इस अवसर पर सभी लोगों की सुख-समृद्धि की कामना करता हूँ
♦️ भारत में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर रेखा की ओर जाने का स्वागत उमंग और उत्साह से किया जाता है
♦️ देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसे मकर संक्रांति और पोंगल पर्व के नाम से मनाते है। मकर संक्रांति का यह त्यौहार ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है
♦️ यह पर्व देश प्रदेश क्षेत्र सहित सभी लोगों के जीवन में भी सुखद परिवर्तन लेकर आए
रायपुर। थाना खमतराई क्षेत्र में अलग-अलग कंपनियों के नाम का नकली इंजन ऑयल तैयार कर बिक्री करने वाले आरोपी राकेश पिंजवानी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थी विकास चैहान ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि राकेश पिंजवानी निवासी कटोरा तालाब रायपुर जो गोल्डन मार्केट भनपुरी के पीछे एक गोडाउन में विभिन्न प्रकार के गुणवत्ता विहीन इंजन ऑइल स्वयं तैयार एवं पैकिंग कर आम ग्राहकों को बिक्री किये जाने हेतु काफी तादात में जिसमें आधा लीटर, 01 लीटर, 05 लीटर एवं
20 लीटर के सुपर बजाज एवं बाल्टियों में पैक कर स्पार्क कंपनी, हीरो कंपनी, सुपर बजाज कंपनी, एक्टोल कंपनी, बोश कंपनी, 4 टी प्लस कंपनी, बोस्टन कंपनी व अन्य कंपनियों का फर्जी स्टीकर लगाकर उक्त कंपनियों के नाम से फर्जी इंजन ऑइल तैयार कर रखा है। गोडाउन में ऑइल पैकिंग करने का मशीन सील पैक करने का मशीन खाली डिब्बा इंजन आॅयल के भरे हुए डिब्बे व ड्रम भी भारी मात्रा मंे रखा हुआ है। उक्त व्यक्ति द्वारा अवैध कार्य करते हुए उक्त कपंनियों के नाम का डुप्लीकेट स्टीकर तैयार कर ग्राहकों को असली बताकर गुणवत्ता विहीन इंजन ऑयल बिक्री किया जा रहा है।

