रायपुर। जयपुर में आयोजित कांग्रेस की महारैली में बस्तर सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम व राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रभारी सुनीता शेरावत शामिल होंगे। महंगाई हटाओ महारैली में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के नेता शामिल होंगे।बढ़ती महंगाई के खिलाफ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम व बस्तर लोकसभा सांसद दीपक बैज भी प्रदर्शन करेंगे।
महारैली को संबोधित करने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी जयपुर पहुंचेंगे। देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ 12 दिसंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी जयपुर में महारैली करने जा रही है, जिसमें मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम व बस्तर लोकसभा सांसद दीपक बैज भी शामिल होंगे। इसके साथ ही कांग्रेस के कई नेता इस महारैली में हिस्सा लेंगे। विदित है कि बस्तर सांसद दीपक बैज संसद और संसद के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ अपने आक्रामक तेवर के लिए विशिष्ट पहचान रखते हैं। कांग्रेस के हर प्रदर्शन में उनका जोश आकर्षण का केंद्र बनता है। अब देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की महारैली में बस्तर की दहाड़ जयपुर में गूंजेगी।
रायपुर – प्रदेश के पत्रकारों का सशक्त संगठन छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन पंजीयन क्रमांक 653 का त्रिवार्षिक चुनाव चौबे कॉलोनी मायाराम सुरजन स्कूल परिसर स्थित वीरांगना ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश शर्मा पूर्व अध्यक्ष रायपुर प्रेस क्लब,श्री के के शर्मा पूर्व अध्यक्ष रायपुर प्रेस क्लब एवं संपादक दैनिक अग्रदूत,संजय शेखर वरिष्ठ पत्रकार स्टेट हेड एम चैनल,वरिष्ठ पत्रकार अनिल द्विवेदी डीएवीपी सदस्य नई दिल्ली थे ।
यूनियन त्रिवार्षिक चुनाव कार्यक्रम जिसमें 3 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन 5 दिसंबर को नामांकन 7 दिसंबर को नाम वापसी एवं 9 दिसंबर को आमसभा का आयोजन तय किया गया था, 5 दिसंबर को 24 पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया गया। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। पत्रकार एकता का परिचय देते हुए किसी ने भी अपनी दावेदारी प्रस्तुत नहीं की ।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल साखरे वरिष्ठ पत्रकार भिलाई, धनंजय मेश्राम भिलाई, आर बी वर्मा रायपुर सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में निर्विघ्न चुनाव संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की ।
यूनियन के अध्यक्ष के रूप में पुनः वरिष्ठ पत्रकार अमित गौतम निर्वाचित हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एन आर के पिल्ले, प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन झा, महेश आचार्य,घनश्याम शर्मा,श्रीमती कमलेश सारस्वत, प्रदेश महासचिव सेवकदास दीवान, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी,प्रदेश सलाहकार लक्ष्मी नारायण सोनी,मेघनाथ जोशी,अश्वनी पटनायक एवं अनिल द्विवेदी,प्रदेश सचिव जितेंद्र नामदेव,विपुल कनहैया,राजेश वैष्णव,प्रदेश सह-सचिव रोमी सलूजा, प्रदेश संगठन सचिव सुनील कुमार यादव, नीलम दास पड़वार, कृष्ण कन्हैया गोयल, प्रदेश संयुक्त सचिव सुश्री विजयलक्ष्मी चौहान, अमर सदाना,श्रीमती तिलका साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में संजय सिंह राजपूत,चंद्रशेखर दास वैष्णव, मुन्नीलाल अग्रवाल,सीजू चेरियन निर्वाचित हुए आम सभा में कुल 24 जिलों के पत्रकार शामिल हुए । कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि के तौर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश शर्मा ने पत्रकारों को सकारात्मक पत्रकारिता करने की सीख दी वही वरिष्ठ पत्रकार के के शर्मा ने भी पत्रकारों को संगठित रहकर कार्य करने की नसीहत दी वरिष्ठ पत्रकार संजय शेखर ने यूनियन के साथ मिलकर पत्रकार हितों के लिए सरकार से बीमा सहित अन्य सुविधाओं के विषय पर बात करके सुविधा दिलाने की बात कही वहीं वरिष्ठ पत्रकार अनिल द्विवेदी ने वर्तमान समय में पत्रकारों को फील्ड में हो रही दिक्कतों को लेकर विस्तृत जानकारी दी एवं इन समस्याओं से लड़ने का रास्ता भी बताया ।
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया गया कार्यक्रम में विपिन ठाकुर,संजय सिंह राजपूत, महेंद्र सोनी, सुरेंद्र पटेल, अश्वनी पटनायक, प्रताप नारायण बेहरा,मोतीलाल चौधरी, अश्वनी मालाकार, पी के तिवारी,महेंद्र गिरी गोस्वामी, अशोक कुमार सारथी,वीरेंद्र साहू ,अविनाश दास वैष्णव,मनीष तिवारी, अनिल शुक्ला,सपना मौदेकर,डॉली पटेल,संतोष देवांगन ,मनीष शरण,राजेंद्र राठौर, राधा कृष्ण ,अमृत सिंह उपाध्याय मनोज कुमार, पुरुषोत्तम राठौर,सुशील कुमार तिवारी, डोमन साहू,महेंद्र शुक्ला,अश्वनी तिवारी, कन्हैया गोयल, मोहन अग्रवाल,शेखर यादव, ख्वाजा इमरान, रूपानंद साव, मलिक,प्रोनित दत्ता, अनुज नहरिया, धर्मेंद्र सिंह ,मनीष सिंह, जयेश ठाकुर,कमलेश सारस्वत,सुशील गुप्ता, बिहारी देवांगन, विजयलक्ष्मी चौहान, कुमारी सीता ठाकुर, श्रीमती अनिता गर्ग, बलराज नायडू, रवि सेन,इस्माइल खान, राहुल पांडे,कमलेश चौहान,कान्हा अग्रवाल, उमाकांत नायक, अनुराग नायक, हेमंत वैष्णव ,बृजेश गुप्ता,विकास निर्मलकर,राजेश वैष्णव ,मोतीराम पटेल, राजेश चौथवानी, रोहित सोनी, सीजू चेरियन,भूपेंद्र गोस्वामी, संतराम कुर्रे, गौरव चंद्राकर, सत्यनारायण विश्वकर्मा, रिंकू तिवारी ,गिरजा शंकर पटेल,द्वारका सिंह ठाकुर,रुपेश श्रीवास, हेमंत तिरपुड़े,सुनील यादव,देवेंद्र साहू,हिमांशु संगानी,कृष्णा पाठक ,संतोष साहू,आत्माराम पटेल,मोतीराम पटेल,अमित वखारिया,किरण सुलेमान, मनीष दयाल,अमरेश झा, जाकिर कुरेशी, चंद्रशेखर दास वैष्णव ,बसंत खरे, आर के तिवारी, शेख इस्माइल,रमेश यादव ,प्रताप बेहरा, ओमकारेश्वर सहित सैकड़ों की संख्या में पत्रकार आमसभा में मौजूद रहे ।
मंच का सफल संचालन सेवकदास दीवान नव निर्वाचित प्रदेश महासचिव द्वारा किया गया वहीं कार्यक्रम मे आभार प्रदर्शन नव निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष महेश आचार्य ने किया ।
डौंडी – कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक अनिला भेड़िया द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र डौंडी ब्लाक के ग्राम लिम्हाटोला से आमाडुला पहुँच मार्ग में 40.74 करोड़ राशि से बनने वाली 22.4 किमी पर डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य का ( पंडित मंत्रोच्चार के साथ ) विधिवत भूमिपूजन किया । वही ग्राम लिम्हाटोला से डौंडी- भानुप्रतापपुर पहुच मुख्य सड़क मार्ग में 6 लाख रुपये से बनने वाली यात्री प्रतीक्षालय का भी भूमिपूजन किया गया। मंत्री भेड़िया ने ग्रामीणों की मांग पर ग्राम में सर्वसमाज हेतु मंगल भवन बनाने की घोषणा की। उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि महिला समूह के माध्यम से चिकी सेट यहां बनाया जाएगा जो पूरे छत्तीसगढ़ में अभी कही पर नही है यही से पूरे छत्तीसगढ़ सप्लाई की जाएगी, इससे महिला समूह ससक्त व आत्मनिर्भर बनेगी। उन्होंने कहा कि डौंडी ब्लाक के डौंडी से घोठिया पहुँच मार्ग में भी 90 करोड़ एवं सिंघोला मार्ग में 6 करोड़ राशि से निर्माण कार्य होगी जो कांग्रेस की भूपेश सरकार के रहते आदिवासी अंचल की महत्वपूर्ण मांग अब पूर्ण होगी।
विदित हो कि लिम्हाटोला से आमाडुला पहुँच मार्ग वर्षो से उबड़- खाबड़ स्थिति में रहा है जहां दो – चार पहिया वाहन चालकों को उक्त मार्ग में हिचकोले खाते चलना पड़ता है। बरसाती दिनों में सड़क मार्ग के गड्ढो में पानी जमा रहने पर राहगीरों को इसका अंदाजा नही होने से दुर्घटना का भी शिकार होना पड़ता है। जबकि यह मार्ग ब्लाक मुख्यालय डौंडी से आमाडुला- पूरी होते हुए सीधे धमतरी-रायपुर व बस्तर के कांकेर व जगदलपुर जाने का मुख्य पहुँच मार्ग है, जिसकी दयनीय हालत कई सालो से है। उक्त मार्ग का जीर्णोद्धार किये जाने की मांग मार्ग के समस्त ग्रामों के ग्रामीण जनों ने विधायक अनिला भेड़िया से की गई। जिस पर उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए अथक प्रयास कर शासन से 40.74 करोड़ राशि स्वीकृति प्रदान कराई गई। अब उक्त मार्ग का कायाकल्प होने से सर्व लोगो को सुविधाएं मिलेंगी । जनहित के इस विकास कार्य हेतु ग्रामीण जनों ने मंत्री अनिला भेड़िया का हृदय से आभार प्रकट किया । भूमिपूजन पश्चात मंत्री भेड़िया राजाराव पठार के वीर मेला समापन समारोह कार्यक्रम सम्मिलित होने रवाना हुई,राजाराव पठार वीर मेला समापन समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल होंगे।
भूमिपूजन कार्यक्रम में मंत्री भेड़िया के साथ मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी, कोमेश कोर्राम,अनिल सुथार,नितिन जैन, पुनीत सेन, बसंती दुग्गा,पुष्पा कोर्राम, हेमबती कुलदीप,ज्योति कोमलेंद्र चंद्राकर, कैलाश राजपूत,रविकांत देशमुख,आनंद बाघमार,पल्टन भुआर्य,शुभम गावड़े,अतीक कुरैशी, कोमलेंद्र चंद्राकर,शोएब खान, सुखदेव पिस्दा,बुढ़ान सिंह, ईश्वरी गोर्रा,कार्तिक दुग्गा,दमन ठाकुर, वरिष्ठ ग्रामीण बंधुओ, महिलाएं, प्रशासनिक अमला उपस्थित थे ।
कुसुमकसा –कुसुमकसा अंचल के कांग्रेस नेता नितिन जैन को जिला जेल बालोद में अशासकीय संदर्शक के रूप में मनोनीत होने पर कुसुमकसा सहित समीपस्थ ग्रामीण अंचल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए अनिला भेड़िया कैबिनेट मंत्री महिला बाल विकास व समाज कल्याण विभाग बालोद का आभार व्यक्त करते धन्यवाद ज्ञापित किये ,नितिन जैन को जिला जेल बालोद अशासकीय संदर्शक
मनोनीत होने पर अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य व संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी ,प्रेमचंद जैन ,शब्बीर खान ,राजू सिन्हा ,कन्हैया भौसाय,एस पी यादव ,उदेराम सिवना ,बेलसिंह रावटे ,माखन कोठारी ,मोतीराम ईसदा ,बलीराम कोसमा ,दिलीप सिन्हा ,शमशेर खान ,कोमल धुर्वे , हकीम खान ,नदीम खान , शमीम खान ,बलराम धनेंद्र ,नितिन पिस्दा ,सुखदेव शर्मा ,किशोर बाफना सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने बधाई दी है |
जयपुर कांग्रेस की महारैली में शामिल होंगे सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम व राष्ट्रीय सचिव एवँ छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रभारी सुनीता शेरावत दिल्ली एयरपोर्ट में मौजूद…
दल्लीराजहरा – दिनांक 09.12.21 को विगत दिवस हुए विमान दुर्घटना में शहीद देश के प्रथम सी‐डी‐एस‐जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत एवं 11 सैन्य अधिकारी व जवानों की शहादत पर राजहरा व्यपारी संघ के सदस्यों द्वारा विनम्र श्रद्धांजलि जैन भवन चौक में दिया गया | देश के प्रथम सी‐डी‐एस‐जनरल बिपिन रावत के रुप में हुई देश को अपूर्ण क्षति एवं उनकी देश के लिए दी गई सैन्य सेवाओं केा याद करते हुए नगर के जैन भवन चौक में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। जिसमें उपस्थित सदस्य, अध्यक्ष गोविंद वाधवानी,महामंत्री क्रांति जैन,कोशाध्यक्ष रमेश मित्तल,उपाध्यक्ष अशोक लोहिया,मंत्री पंकज छाजेड़,राघवेंद्र शर्मा,स्वाधीन लोढ़ा, कुशल कथूरिया,अतुल जैन,परमेश्वर डहरवाल,संजय साहनी,सन्नी भाटिया, आदि सदस्य उपस्थित थे ।
अनुसूचित जनजाति मोर्चा जगदलपुर मंडल ने छत्तीसगढ़ महतारी वीर सपूत प्रथम स्वतंत्रता सेनानी गोंडवानासाम्राज्य के शेर कहे जाने वाले गरीबों के मसीहा शहीदवीरनारायणसिंह को याद कर बलिदान_दिवस के रूप में मनाया गया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजजा मोर्चा व पूर्व सांसद बस्तर दिनेश कश्यप ने संबोधन में कहा की, शहीद वीर नारायण सिंह जो एक आदिवासी और छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी थे इन्होंने अंग्रेजों के दमनकारी नीतियों के खिलाफ स्वतंत्रता आंदोलन में कूदे और अंग्रेज इस आंदोलन को कुचलने के लिए वीर नारायण सिंह को गिरफ्तार कर, क्रूरता पूर्वक फांसी देने के बाद 7 दिनों तक इनके मृत शरीर को चौक में टांगे रहने दिया और, इसके पश्चात धूप तोप से मृत शरीर को अंग्रेजों ने उड़ा दिया ! अंग्रेजों ने आदिवासी क्रांतिकारियों को दबाने के लिए ऐसी निर्ममपूर्वक सजा शहीद वीर नारायण सिंह को दी.
सुरेश गुप्ता ने कहा के छत्तीसगढ़ के प्रथम क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण को हम सबको जानने की जरूरत है जिन्होंने कोमाखान से आदिवासियों पे हो रहे अत्याचार के खिलाफ अंग्रेजी हुकूमत के दांत खट्टे किए , कार्यक्रम अध्यक्षता नगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष भुवनेश्वर ध्रुव ने किया और भुनेश्वर ने कहा की अन्याय अवस्था के खिलाफ आदिवासी समाज हमेशा लड़ता रहा है चाहे वह गुंडाधुर हो या शहीद वीर नारायण हमें हमारे इतिहास को हमेशा याद रखना चाहिए, कार्यक्रम का संचालन योगेश ठाकुर ने किया और आभार वार्ड के पार्षद धन सिंह नायक ने किया.
केशकाल । केशकाल के पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव ने पर्यटन विकास के नाम पर टाटामारी में किते जा रहे अंधाधुंध विकास पर सवाल खड़ा करते यह मांग किया है की शासन प्रशासन को प्रदत्त स्वीकृति पर पुनर्विचार करना चाहिए ।पूर्व विधायक का कहना है की अपनी भौगौलिक विशिष्टता प्राकृतिक सौंदर्यता एवं नैसर्गिक छटा से देश दुनिया के प्रकृतिप्रेमी पर्यटकों को सम्मोहित करते आकर्षित करने वाले टाटामारी के “पर्यावरंण चेतना केंद्र ” में आगंतुकों के सुविधा और पर्यटन विकास के नाम पर प्राकृतिक नैसर्गिक सौंदर्यता की बजाय अधिक से अधिक कृत्रिम सौंदर्यता परोसने और अधिक से अधिक कांक्रिट का जंगल खड़ा करने की चल रही कवायद को सही नहीं माना जा सकता।विकास के नाम पर प्रकृति से छेड़छाड़ करते कांक्रिट का जंगल खड़ा करना उचित नहीं होता है। श्री ध्रुव का कहना है की शहर के भीड़भाड़ और चकाचौंध से दूर निर्जन वन क्षेत्र में स्थित टाटामारी शुरू से वन्यप्राणिंयों का विचरंण केंद्र रहा है जंहा जीव जंतु पशु पक्षी व वन्य प्रांणी बेखौफ विचरंण करते आ रहे थे।
स्थल की भौगोलिक विशिष्टता और वंहा से केशकाल घाटी पहाड़ी की हरी भरी वादी को निहारने का आकर्षंण को ध्यान में रखते लगभग दो दशक पूर्व वनविभाग के द्वारा इस जगह को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने का काम आरंभ किया। समय के सांथ निरंतर विकास चलता रहा और विकास के नाम पर कांक्रिट का जंगल खड़ा किया जाने लगा । जो जगह कभी निर्जन वन क्षेत्र हुआ करता था वंहा इंसानी चहल पहल बढ़ने लगा जिसके चलते पशु पक्षी एवं वन्यप्रांणी यंहा से दूरी बनाने लगे। आगंतुक पर्यटकों के सुविधा और पर्यटन विकास के नाम पर लगातार निर्माण कार्य कराया जाना लगा।जंगल में मंगल की अनुभूति करने आने वालों के लिए शहर के उद्यानों की सौंदर्यता सुविधा व संवाधन जंगल में परोसने की कोशिश आरंभ कर दिया गया और अब विकास के नाम पर होने वाले 4 स्टाफ क्वार्टर ,फूड जोन,प्ले जोन,मड हाउस,वाच टावर इत्यादि होने वाले निर्मांण से अब टाटामारी भी पूर्णत:आबाद हो जायेगा और शहर से दूर जंगल में भी शहर का आकर्षंण और आनंद देगा। टाटामारी का नामकरंण पर्यावरंण चेतना केंद्र रखकर जिस तरह से विकास के नाम से प्रकृति पर्यावरंण एवं वन्य क्षेत्र में विचरंण करने वाले जीव जंतु पशु पक्षी प्रांणी के जीवन चक्र पर दुष्प्रभाव डालने का गैर ईरादन अपराध किया जा रहा है उसे भविष्य के लिए सही नहीं माना जा सकता।पूर्व विधायक ने जिला खनिज न्यास एवं अन्य मद से करोड़ों रूपये के होने वाले विकास कामों में से वही काम कराना चाहिए जो निहायत जरुरी हो। स्टाफ क्वार्टर ,रेस्टोरेंट, मड हाउस ,वाच टावर और अन्य कांक्रिट के निर्मांण कार्य को कराने के पहले पर्यावरंण विदों एवं वन्यप्रांणी जीवन पर जानकारी रखने वालों के परामर्श के बाद ही कार्य आरंभ कराने की मांग किया है।
दल्लीराजहरा – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के नेतृत्व में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा आज दिनांक 10 दिसम्बर दिन शुक्रवार को केंद्र सरकार के खराब नीतियों के कारण देश में बढ़ती मंहगाई एवं केंद्र सरकार की नाकामियों जनविरोधी नीतियों व सरकारी संस्थानों को बेचने के खिलाफ कांग्रेस का जन जागरण अभियान पदयात्रा के तहत जैन भवन चौक से प्रातः 6:30 बजे प्रभातफेरी निकाली गई!
“रघुपति राघव राजाराम भजन गाते व वंदेमातरम, भारतमाता की जय” का नारा लगाते हुए प्रभातफेरी जैनभवन चौक से श्रमवीर चौक, फव्वारा चौक, गुप्ता चौक,पेट्रोल पंप चौक, माइंस ऑफिस चौक नगर पालिका चौक तक निकाली गई।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर,ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संगीता नायर,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह,सेवादल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडेय,प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव रुकसाना बेगम, एल्डरमैन प्रमोद तिवारी, जगदीश श्रीवास,ममता पांडेय,पार्षद रोशन पटेल, श्रुति यादव,विजय लक्ष्मी,सूरज विभार,राजकुमार साहू,रामू शर्मा,रूबी एंथोनी,फ्रांसिस कोलीन,जेबा कुरैशी,विलसन मैथ्यू,जितेन्द्र मेश्राम,जे पी यादव, ओनु दत्ता, श्रीनिवास राव,हर्ष रामटेके, ताराचंद बघेल, राजदीप राव, मनोज साहू,कुमारी मनीषा,अजय कुमार,अनिल कोम्बे,भगत, बब्बू खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
ब्लॉक प्रभारी महामंत्री विवेक मसीह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनजागरण अभियान पदयात्रा के तहत यह प्रभातफेरी पूरे दिसम्बर माह में रोजाना प्रातः 06 बजे से निकाली जावेगी। नगर के समस्त कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में प्रभातफेरी में उपस्थित होने की अपील की है |
नगरवासी जगदलपुर/कोंटा। प्रदेश के अंतिम छोर पर बसा सुकमा जिले के कोंटा नगरपंचायत चुनाव बस्तर अंचल के दो कद्दावर आदिवासी नेता की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है जहां भाजपा एकजुटता का परिचय देते नगर पंचायत में हुए भ्रष्टाचार को प्रमुख मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस के इस गढ़ में संधमारी करने की कवायद में जुटी है तो वहीं कांग्रेस पंचायत के विकास कार्यों को मुद्दा बनाकर जनता से आशीर्वाद लेकर एकबार फिर नगर पंचायत की कुर्सी पर कब्जा जमाने के प्रयास में लगे है। नगर पंचायत सौंदीकरण के नाम पर हुए निर्माण कार्यों में लिपापोती किसी से छिपी नहीं है। चाहे वह तालब का सौंदर्गीकरण हो या नाली निर्माण सभी की गणवत्ता भगवान भरोसे है और वहां पदस्थ अधिकारी आंखो में पट्टी बांधकर नेताओं के साथ खड़े रहते है।
ज्ञातव्य हो कि सुकमा जिले का कोंटा इलाको भ्रष्टाचार को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहा है लेकिन इन इलाकों में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में अफसर साहस नहीं जुटा पाते। कई बार तो देखा गया है कि कुछ अधिकारी कमीशन के लालच में भ्रष्टाचारी के साथ दिया करते है जिसका पिता जागता उदाहरण कोंटा नगर पंचायत में कराये गये विकास कार्य है।
तालाब सौंदीकरण के नाम पर खानापूर्तिः
कोंटा नगर पंचायत में वर्ष 2020 में 94 लाख 84 हजार की लागत से कोल्लू तालाब का सौंदीकरण का कार्य कराया गया था जिसमें तालाब के चारो ओर सड़क एवं पीचिंग के साथ-साथ स्ट्रीट लाईट एवं अन्य कार्य कराया गया है जिसका लोकार्पण बड़े ही तामझाम के साथ आकारी मंत्री से कराया गया था। उद्घाटन के कुछ दिनों बाद ही उक्त तालाब गुणवत्ता की पोल खोलने लगा है। आलम यह है कि सड़क उखड़ने लगी है। कमीशन के लालच में गुणवत्ता की भेड़ चढ़ा दिया गया है।
टेण्डर में भी घालमेल :
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सत्ताधारी दल के नेताओं के दबाव में टेण्डर प्रक्रिया में भी घालमेल कर कमीशन के लालच में अपने चहेते ठेकेदार को कार्य देकर शासन की राशि का बंदरबाट किया गया है। टेण्डर प्रक्रिया में तीन आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें दो ऐसे ठेकेदार द्वारा आवेदन जमा कराया गया था जो अप्राप्त की श्रेणी में आती है ऐसे अपात्र से आवेदन जमाकरवा ठेका दे दिया गया। ठेका हासिल करने से लेकर निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता कर लाखों के वारे न्यारे करने का आरोप भाजपाई लगा चुके है।
निर्माण कार्यो की गुणवत्ता भगवान भरोसे:
कोंटा नगर पंचायत के अधिकांश वार्डो में सड़क नाली एवं अन्य निर्माण कार्य की गुणवत्ता भगवान भरोसे है वहां पदस्थ अधिकारी भी सत्ताधारी दल के नेताओं के दबाव में घटिया निर्माण कार्यों को बेहतर गुणवत्ता बताकर कार्यों को पूर्ण कर राशि का आहरण कर चुके है।
तालाब में बनी नालीः
नगर पंचायत में राशि बंदरबाट करने तालाब में भी नाली का निर्माण करा दिया गया है। वार्ड क्रमांक 13 शिर्डी साई वार्ड में तालाब में लगभग 15 लाख से अधिक की लागत से नाली निर्माण करा दिया गया है जबकि उक्त स्थल पर नाली की कोई जरूरत नहीं थी। इसी वार्ड में रेस्ट हाउस के समीप नाली का निर्माण गुणवत्ताविहिन कराया गया है जो निर्माण के कुछ माह बाद ही धराशाही हो चुका है। निर्माण के नाम पर खानापूर्ति ही किया गया है जिसकी गुणवत्ता बयां कर रही है वहां के अधिकारी भी घटिया निर्माण को अंजाम दे आंखो में पट्टी बांधे रखे है।
रेस्ट हाउस एवं बेड़ारोड में नगर पंचायत के द्वारा लाखों की लागत से स्ट्रीट लाईट लगाया गया है जिसकी गुणवत्ता काफी अमानक है जो वाहनों के तेज रफ्तार की हवा से स्ट्रीट लाईट का पाईप बेण्ड हो चुका है कई स्ट्रीट लाईट बंद चुकी है।
कुछ नहीं बोल सकतीः
कोंटा नगर पंचायत अध्यक्ष मौसम जया जो वर्तमान में वार्ड क्र12] से चुनावी मैदान में है जो विकास के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने वाली है। जब उनसे नगर पंचायत में हुए सौंदर्गीकरण अभियान सहित अन्य घटिया निर्माण के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बोलनने से साफ इंकार कर दिया और कहा कि मैं क्षमा चहती हूं कुछ नहीं बोल सकती।
जनता देगी चुनाव में जवाब:
कोंटा नगर पंचायत मंडल के संगठन प्रभारी संजय पांडे ने कहा कि कोंटा नगर पंचायत में विकास के नाम पर भ्रष्टाचार कर राशि का जमकर बंदरबाट किया गया है वह तालाब का सौंदीकरण हो या सड़क, पुल, नाली निर्माण या स्ट्रीट लाईट सभी में गुणवत्ता को नजरअंदाज कर राशि का बंदरबाट किया गया है जिसका जवाब चुनाव में जनता देगी। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष भ्रष्टाचार में इस कदर दबी है कि कुछ बोलने से भी डर रही है |